Home Blog Page 122

महिला एवं पुरुष नसबंदी को लक्ष्य पूरा करें-DM

0
महिला एवं पुरुष नसबंदी को लक्ष्य पूरा करें-DM
महिला एवं पुरुष नसबंदी को लक्ष्य पूरा करें-DM

Complete the target of female and male sterilization-DM

जौनपुर : 28 मार्च, जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई । बैठक में DM के द्वारा जननी सुरक्षा, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बालस्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि  महिला एवं पुरुष नसबंदी को लक्ष्य के सापेक्ष पूरा करें। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। वैक्सीनेशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल के बीच चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य सभी विभाग अपने कार्य एवं दायित्वों का दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार अनुपालन करेंगे एवं सौंपे गए गतिविधियां संपन्न करते हुए शत-प्रतिशत कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण, माइक्रो प्लानिंग दिए गए समय के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जनपद के ब्लॉक स्तरीय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओ ने खेली HOLI

0
ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओ ने खेली HOLI
ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओ ने खेली HOLI

JAUNPUR NEWS जौनपुर ; जनपद की अग्रणी महिला समाज सेवी संस्था जेसीआई चेतना ने रंगपर्व HOLI मिलन समारोह  “उमंग उत्सव” का आयोजन नगर के रूहट्टा स्थित शाश्वत वाटिका के शानदार सभागार में आयोजित किया। जिसमे संस्था के पदाधिकारी सदस्यों और उनके परिजनों के साथ-साथ आमंत्रित अतिथियों ने भी रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्न विनाशक, मंगल कारक भगवान गणेश की वंदना से हुआ। स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के समवेत गान के  बाद देर रात तक एक से बढ़कर एक रंगा रंगकार्यक्रम हुए। संस्था के सदस्यों और उनके बच्चों द्वारा दी गई  प्रस्तुति अतिथियों द्वारा बेहद सराही गई। अध्यक्ष ज्योत श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को मंच पर बुलाकर सम्मान किया और होली की बधाई दी भारत के रीति-रिवाज  परंपराओं के अनुसार होली को सबसे अच्छा त्यौहार बताया 

  जे सी आई चेतना और लेडी लाम lll द्वारा आयोजित इस गीत,संगीत, हंसी ठहाको, अबीर गुलाल से सजी शाम में सामाजिक सरोकार निभाए गए। होली मिलन की परंपरा अनुसार कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। अतिथियों ने आपस में पुष्प वर्षा कर होली खेली और हर्षोल्लास व्यक्त किया।

होली पर आधारित गीत संगीत और नृत्य ने कार्यक्रम में समा बंधी तो राधा कृष्ण नृत्य नाटिका ने उनके पावन प्रेम प्रसंग को संजीव कर दिया। 

कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए हमारी  कार्यक्रम संयोजक सोनी जायसवाल , इंदिरा जायसवाल,  रिंकी जायसवाल, ममता कश्यप, मीनू बरनवाल,  चारु टंडन जी रही। कार्यक्रम में पूर्व प्रेसिडेंट फाउंडर मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारु शर्मा,  कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता रीता कश्यप,अभिलाष श्रीवास्तव, सोनी जायसवाल, मीरा अग्रहरि  सचिव 

 मधुलिका अस्थाना,कोषाध्यक्ष  अनीता गुप्ता अनीता सेठ अंजू पाठक अनीता सिंह अंजू जैस्वाल अनुराधा श्रीवास्तव चंदा बरनवाल ज्ञानेश्वरी सुधा बैंकर सारिका सेठ मंजू जायसवाल मीना गुप्ता जी ममता के शेरवानी मीनू बरनवाल मनी सेठ निधि जी प्रियंका सिंह पुष्पा जी राजकुमारी की रोशनी के शेरवानी संचित जी संगीता सेठ सरिता निगम शारदा गुप्ता शिल्पी जायसवाल श्रेया अग्रवाल सोना बैंकर प्रियंका सिंह अंजू सिंह समेत संस्था के सदस्य उनके परिजन और आमंत्रित अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ पूर्व अध्यक्ष रत्नेश गुप्ता जी राकेश जयसवाल जी प्रदीप सेठ जी नीरज श्रीवास्तव जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव मधुलिका अस्थाना ने किया और सभी का आभार  इंद्रा जायसवाल ने किया

सोशल मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी 11 बजे से शुरू होगी

0
सोशल मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी 11 बजे से शुरू होगी
सोशल मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी 11 बजे से शुरू होगी

सामाजिक परिवर्तन में सोशल मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी 11 बजे से शुरू होगी

जौनपुर। तिलकधारी पीजी कॉलेज जौनपुर की ओर से सामाजिक परिवर्तन में सोशल मीडिया की भूमिका पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है ।यह संगोष्ठी 29 मार्च को कॉलेज के बलरामपुर हाल में 11 बजे से शुरू होगी ।जिसमें सामाजिक परिवर्तन में सोशल मीडिया की भूमिका पर आए हुए विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देगे। यह जानकारी टीडी कॉलेज समाजशास्त्र विभाग के संगोष्ठी संयोजक डॉ हरिओम त्रिपाठी ने दी है।

JAUNPUR CRIME तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Accused arrested with pistol and cartridges.JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : खुटहन पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है  पुलिस अधीक्षक र के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थाना खुटहन पुलिस टीम ने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान एक व्यक्ति आलोक निषाद पुत्र सुशील निषाद  निवासी ग्राम भेलुपुर गौरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बहद ग्राम उसरौली व ग्राम सुल्तापुर के मध्य रोड के किनारे से नियमानुसार गिरफ्तार करते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-103/25 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट  पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये समक्ष न्यायालय भेजा गया।  

JAUNPUR:दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल महत्वपूर्ण-डॉ.रवि सूर्यवंशी

0
JAUNPURदर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल महत्वपूर्ण-डॉ.रवि सूर्यवंशी
JAUNPUR:दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल महत्वपूर्ण-डॉ.रवि सूर्यवंशी

पीयू के पांच दिवसीय कार्यशाला का चौथा दिन

JAUNPUR NEWS जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (मोजो) मीडिया लेखन एवं फोटोग्राफी विषयक पांच दिवसीय कार्यशाला में गुरुवार को विद्यार्थियों को विषय के विविध आयामों से परिचित कराया ।इस कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा किया गया। इसमें कई विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों ने संवाद किया.

JAUNPUR:दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल महत्वपूर्ण-डॉ.रवि सूर्यवंशी
JAUNPUR:दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल महत्वपूर्ण-डॉ.रवि सूर्यवंशी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ. रवि सूर्यवंशी ने मोबाइल पत्रकारिता में उपयोग हो रही तकनीक पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गिंबल,ट्राइपॉड, माइक और मोबाइल मूवमेंट पर प्रकाश डाला. कहा कि आज मोबाइल के माध्यम से टेलीविजन,वेब,समाचार पत्रों और रेडियो में सामग्रियों का संकलन हो रहा है।उन्होंने कहा कहा कि दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल बहुत महत्वपूर्णहै। शोले फिल्म का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गब्बर को लो एंगल  से अधिक पावरफुल होने के लिए दिखाया जाता था ।

डॉ कायनात काजी ने कहा

प्रख्यात ब्लॉगर,फोटोग्राफर एवं यात्रा लेखिका डॉ. कायनात काजी ने कहा कि आज मोबाइल ने ब्लॉगिंग की दुनिया को बदल दिया है  मोबाइल ब्लॉग के कंटेंट मुख्यधारा की मीडिया में भी चर्चा का विषय बन रहे है l

JAUNPUR:दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल महत्वपूर्ण-डॉ.रवि सूर्यवंशी

जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष पांडेय ने  मोजो के लिए मोबाइल, माइक, ट्राइपॉड, लाइट(एमएमटीएल) पर चर्चा की  । कहा कि इन चारों से मोजो संभव है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्टिंग के लिए हैशटैग के महत्व पर विस्तार   से चर्चा की। कहा कि संबंधित हैशटैग के प्रयोग से अपने कंटेंट की अधिक व्यूवरशिप बनाई जा सकती है। उन्होंने वीडियो बनाने, एडिटिंग करने, अपलोडकरने और उसे शेयर करने की विधि पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. कायनात क़ाज़ी ने प्रो.मनोज मिश्र को अपनी पुस्तक बोधगया के बिहार भेंट की. कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र, संचालन डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर एवं  धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, डॉ. चंदन सिंह, सुधाकर शुक्ला, डॉ. अमित मिश्रा,डॉ सुरेंद्र कुमार,अर्पित यादव समेत विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे।

महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी और मानवता की मिसाल

0
महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी और मानवता की मिसाल
महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की ईमानदारी और मानवता की मिसाल

एडवोकेट कुसुम सिंह ऑफिस पर बुलाकर महिला को पर्स की सुपुर्द

खेतासराय (जौनपुर) एक दौर जहां स्वार्थ और लालच ने इंसानियत को कमजोर कर दिया है, वही कस्बा स्थित जय माँ अम्बे इण्डेन गैस एजेंसी की मालकिन कुसुम सिंह (एडवोकेट) ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक महिला का खोया हुआ पर्स उसके को लौटा दिया। इस नेक काम की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अहिरोपरशुरामपुर निवासी तरीकुन निशां बुधवार को खेतासराय बाजार आयी थी। बाजार करके वापिस ऑटो के माध्यम से घर वापिस जा रही थी इसी दौरान बीच रास्ते सोंधी ब्लॉक के समीप पर्स गिर गया जिसका भनक महिला को नहीं लगी।

इसी बीच जय माँ अम्बे इण्डेन गैस एजेंसी की संचालिका कुसुम सिंह अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर जा रही थी तभी उन्हें रास्ते में एक पर्स पड़ा मिला। पर्स खोलकर देखने पर उसमें कुछ नकदी और आधार कार्ड था। जिसको लेकर ऑफिस चली गई जहाँ से वह अपने वर्कर से आधार कार्ड के माध्यम से महिला को सम्पर्क किया। महिला को सूचना मिलते ही उनका खोया हुआ पर्स मिल गया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुरुवार की सुबह महिला गैस एजेंसी ऑफिस पर आकर पर्स ली। जो क्षेत्र में ईमानदारी की जमकर तारीफ की। कुछ लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में विश्वास और मानवता को बनाए रखने में मदद करती हैं। पर्स मिलते ही महिला के चेहरे पर खुशी छा गयी और शुक्रिया अदा किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल बेमिसाल

0
उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल बेमिसाल
उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल बेमिसाल

विकासखंड शाहगंज सोंधी सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित

खेतासराय (जौनपुर) उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल बेमिसाल कार्यकाल के उपलक्ष्य में विकासखंड शाहगंज सोंधी सभागार में गुरुवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, लाभार्थी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया। जिसमें प्रदेश में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में हुई प्रगति पर चर्चा की। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने मंच पर आकर अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और सरकार के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास को हर गाँव और कस्बे तक पहुँचाने का काम किया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए लोगों को जागरूक और प्रेरित करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत संजय यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, चिंताहरण शर्मा, रामजी, कमलाकांत, सुनील सिंह, संदीप यादव, विपिन यादव, विनोद कुमार यादव, अजय यादव, अवधेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रकृति प्रदत्त,क्षिति जल पावक गगन समीरा की रक्षा की आवश्यकता 

0
प्रकृति प्रदत्त,क्षिति जल पावक गगन समीरा की रक्षा की आवश्यकता 
प्रकृति प्रदत्त,क्षिति जल पावक गगन समीरा की रक्षा की आवश्यकता 

जौनपुर: तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय शिविर के तीसरे दिन दो पालियों में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम बैठक के मुख्य अतिथि टीडीपीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित होकर राष्ट्रीय सेवा का संदेश दिया। वहीं द्वितीय सञ के मुख्य अतिथि प्रोफेसर (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला, पूर्व प्राचार्य ने स्वयं सेवकों से अपने अंदर छिपी एक विशेष योग्यता को समझने परखने एवं उसका उपयोग राष्ट्रीय हित और प्रकृति की रक्षा में करने का आवाहन किया।

प्रकृति प्रदत्त, क्षिति जल पावक गगन समीरा की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ जय प्रकाश सिंह ने स्वयंसेवकों का अपने ओजस्वी संदेश से उत्साहवर्धन किया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम से जुड़े रहे विशिष्ट अतिथि डॉ संतोष कुमार पाण्डेय ने सेवा योजना कार्यक्रम से युवा वर्ग को होने वाले लाभ की जानकारी दिया। स्वयंसेवकों द्वारा साज सज्जा के साथ आकर्षक स्वागत गान एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशा रानी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ बाल मुकुंद सेठ, डॉ विजय लक्ष्मी द्वय ,डॉ प्रशान्त ञिवेदी , डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, डॉ अनुराग चौधरी सहित कार्यक्रम सहयोगी श्री सूरेश कुमार तिवारी एवं ओम् प्रकाश पाल जी का योगदान एवं उपस्थिति सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रशान्त ञिवेदी एवं डॉ विजय लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से किया।अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशा रानी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

JAUNPUR: लेखन में भाषा की शुद्धता

0
मोबाइल ब्लॉगिंग कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड. डॉ. कायनात काजी
मोबाइल ब्लॉगिंग कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड. डॉ. कायनात काजी

Workshop on Mobile Journalism (Mojo) Media Writing organized ,in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मेंआयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (मोजो) मीडिया लेखन एवं फोटोग्राफी विषयक पांच दिवसीय कार्यशाला में गुरुवार को विद्यार्थियों को विषय के विविध आयामों से परिचित कराया । इस कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा किया गया। इसमें कई विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों ने संवाद किया. प्रख्यात ब्लॉगर, फोटोग्राफर एवं यात्रा लेखिका डॉ. कायनात काजी ने कहा कि आज मोबाइल ने ब्लॉगिंग की दुनिया को बदल दिया है । मोबाइल ब्लॉग के कंटेंट मुख्यधारा की मीडिया में भी चर्चा का विषय बन रहे है ।

JAUNPUR: लेखन में भाषा की शुद्धता
फोटो – पीयू के पांच दिवसीय कार्यशाला में  बैठे  विद्यार्थी 

उन्होंने कहा कि ट्रेवल ब्लॉगरों ने मोबाइल के माध्यम से डिजिटल मंच पर एक अलग पहचान बना ली है । मोबाइल से ब्लॉगिंग कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया ट्रेंड बन गया है । इसके साथ ही बहुत सारे लोग अपने घरों से ही मोबाइल के माध्यम से वीडियो ब्लॉगिंग कर स्टार बन गए है. फोटोग्राफी और कंटेंट लेखन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभावी लेखन के लिए पुराने साहित्य का अध्ययन आवश्यक है। इससे भाषा की समझ विकसित होती है और लेखन में गहराई आती है। साथ ही साथ वाक्य का फ्लो भी बना रहता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंटेंट लेखन केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसे रोचक और पठनीय बनाना भी जरूरी है। डॉ. काजी के अनुसार, कंटेंट लेखन में भाषा की शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कई लेखक केवल अपने सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए काम करते है कंटेंट पर ध्यान नहीं केंद्रित करते. उन्होंने कहा कि अच्छे कंटेंट की फोटो, वीडियो और टेक्स्ट का सामन्जस्य और टाइमिंग जरूरी है। फोटोग्राफी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा लेखन के लिए अच्छी तस्वीर लेना भी आवश्यक है, क्योंकि लेख को अधिक प्रभावशाली और आकर्षक बनाती हैं।

दृश्य सामग्री के माध्यम से पाठक विषय से बेहतर तरीके से जुड़ सकते हैं। डॉ. कायनात काजी ने विद्यार्थियों को सलाहदी कि वे न केवल नियमित रूप से पढ़ें, बल्कि अपने लेखन कौशल को भी निखारते रहें, जिससे वे अपने पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। उन्होंने डिजिटल युग में ब्लॉगिंग, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला और छात्रों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षक डॉ. रवि सूर्यवंशी ने मोबाइल पत्रकारिता में उपयोग हो रही तकनीक पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गिंबल, ट्राइपॉड, माइक और मोबाइल मूवमेंट पर प्रकाश डाला. कहा कि आज मोबाइल के माध्यम से टेलीविजन, वेब, समाचार पत्रों और रेडियो में सामग्रियों का संकलन हो रहा है।उन्होंने कहा कहा कि दर्शकों पर प्रभाव डालने के लिए कैमरा एंगल बहुत महत्वपूर्णहै। शोले फिल्म का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गब्बर को लो एंगल से अधिक पावरफुल होने के लिए दिखाया जाता था । जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष पांडेय ने मोजो के लिए मोबाइल, माइक, ट्राइपॉड, लाइट(एमएमटीएल) पर चर्चा की । कहा कि इन चारों से मोजो संभव है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्टिंग के लिए हैशटैग के महत्व पर विचार से चर्चा की। कहा कि संबंधित हैशटैग के प्रयोग से अपने कंटेंट की अधिक व्यूवरशिप बनाई जा सकती है। उन्होंने वीडियो बनाने, एडिटिंग करने, अपलोडकरने और उसे शेयर करने की विधि पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. कायनात क़ाज़ी ने प्रो.मनोज मिश्र को अपनी पुस्तक बोधगया के बिहार भेंट की. कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र, संचालन डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, सुधाकर शुक्ला, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ सुरेंद्र कुमार, अर्पित यादव समेत विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे।

आठवे नॉर्थ ईस्ट युवा महोत्सव के प्रतिभागियों का हुआ भव्य स्वागत

0
सिक्किम में आयोजित आठवे नॉर्थ ईस्ट युवा महोत्सव के प्रतिभागियों का हुआ भव्य स्वागत।
सिक्किम में आयोजित आठवे नॉर्थ ईस्ट युवा महोत्सव के प्रतिभागियों का हुआ भव्य स्वागत।

सिक्किम में आयोजित आठवे नॉर्थ ईस्ट युवा महोत्सव के प्रतिभागियों का हुआ भव्य स्वागत।

JAUNPUR NEWS : बयालसी पीजी कॉलेज जलालपुर जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राहुल पटेल और आलोक कुमार प्रजापति का चयन आठवें नॉर्थ ईस्ट युवा महोत्सव कार्यक्रम में चयन हुआ और यह कार्यक्रम 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चला जिसमें पूर्व और उत्तर भारत के सभी राज्यों के युवाओ ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलकेश्वेरी सिंह ने इस उपलब्धि के लिए स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की। यह महाविद्यालय परिवार के लिए गौरवशाली उपलब्धि है जिसमें महाविद्यालय के इन होनहार छात्रों का चयन हुआ ।

इस कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश की सभ्यता संस्कृति, वर्तमान में उत्तर प्रदेश का प्रमुख पर्व प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ इस युवा महोत्सव कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा जिसमें युवाओं ने अपने कार्यक्रमों से उत्तर प्रदेश विशेष रूप से पूर्वांचल के स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत कर पूर्व के राज्यों को अवगत कराया इससे युवाओं में एक दूसरे की संस्कृति को जानने,समझने ,सीखने का पूरा अवसर मिला । कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगत नारायण सिंह ,श्री सोमारु राम एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षक गण,स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।