JAUNPUR News । जौनपुर में राजकीय शिक्षक संघ का जिला विद्यालय निरीक्षक को आज उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल वाहक कार्य से राजकीय शिक्षक जौनपुर को मुक्त करने के लिए ज्ञापन दिया है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने अपने पदाधिकारियों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल वाहक कार्य से राजकीय शिक्षकों को मुक्त करने की मांग की है।
विनय कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों का मुख्य कार्य शिक्षा प्रदान करना है, न कि उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल का परिवहन करना। इस कार्य को शिक्षकों से करवाने से उनकी शैक्षिक जिम्मेदारियों में विघ्न उत्पन्न होता है और यह उनके कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से अपील की कि इस कार्य को अन्य कर्मचारियों या संबंधित विभागों के जिम्मे किया जाए, ताकि शिक्षकों को अपनी शैक्षिक दायित्वों को बखूबी निभाने का अवसर मिले।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि राजकीय शिक्षक संघ हमेशा से शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के मुद्दों पर आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस संबंध में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो संघ को संघर्ष की दिशा में विचार करना पड़ेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद इस पर विचार करने का आश्वासन दिया और जल्द ही इस पर कार्रवाई करने की बात कही।
इस ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक समुदाय की तरफ से एक सकारात्मक पहल की गई है, जिससे शिक्षकों को उनके शैक्षिक कार्यों में बेहतर तरीके से योगदान देने का मौका मिल सके।
jaunpur News: जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए कुलपति सभागार में सोमवार को कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति एवं समीक्षा बैठक हुई ।बैठक में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने पढ़े जौनपुर, बढ़े जौनपुर एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम के सफलता पर समिति के सदस्यों एवं पर्यवेक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने इन कार्यक्रमों को एक साथ मिलकर सफलतापूर्वक संपन्न कराया है। उन्होंने कहा कि विभागों में सफाई अभियान के लिए महीने का एक दिन निर्धारित किया जाएगा और सभी शिक्षक, अधिकारी स्वयंसेवक की भांति अपने कक्ष की सफाई करेंगे। कहा कि गोद लिए गए गांव में भाषण प्रतियोगिता में भाग लिए विद्यार्थियों से भाषण करवाए जाएंगे जिससे वहां के बच्चे कौशल सीख सकें। इसके साथ उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया की ऐसे विद्यार्थियों को चिन्हित करे जो कुशल वक्ता है उनके कौशल को और निखारा जायेगा.
उन्होंने कहा कि राजभवन के दिशा निर्देश के क्रम में विद्यार्थियों के समूह द्वारा १५० किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली जाएगी जो गोद लिए गांव तथा ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचेगी । उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के अनुभवों का संकलन किया जाएगा और उसकी पुस्तक के एक रूप में विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित भी कराया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव को नोडल अधिकारी एवं डॉ. अनुराग मिश्रा को सह नोडल अधिकारी नामित किया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने विश्वविद्यालय में हुए पढ़े जौनपुर, बढ़े जौनपुर एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी एवं पुष्प वितरित कर होली की शुभकामनाएं दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव एवं डॉ. अनुराग मिश्रा ने पढ़े जौनपुर, बढ़े जौनपुर एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम के रिपोर्ट के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश, प्रो. मुराद अली, प्रो. राकेश कुमार यादव, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. मिथिलेश सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, अजीत प्रताप सिंह, डॉ. संजीव गंगवार, कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव, डॉ प्रमोद कुमार कौशिक समेत अन्य शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS सीएम योगी के चलते शहर में वाहनों की नो एंट्री
Due to CM Yogi, there will be no entry for small and big vehicles in Jaunpur city
Jaunpur News In hindi जौनपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद में आगमन भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जनपद जौनपुर की यातायात व्यवस्था हेतु जिले के विभिन्न स्थानों का 12 मार्च को रूट डायवर्जन कर दिया गया है, सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक शहर में वाहनों की नो एन्ट्री रहेगी ।
यातायात पुलिस जौनपुर के मुताविक रूट डायवर्जन शहर के बाहर बड़े वाहनों के लिये (समय 07 से समाप्ति)
प्रयागराज/ प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को पकड़ी तिराहा पर भाजपा कार्यालय से हाइवे पर डाइवर्ट कर दिया जाएगा ।
2- सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन जो आजमगढ़ व शाहगंज की तरफ जाएंगे उनको बक्सा हाईवे से निचे अलीगंज पर ही कार्यक्रम की समाप्ति तक रोक दिया जाएगा।
3- शाहगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन व छोटे वाहनों को पचहटीया से डायवर्ट कर दिया जाएगा ।
4- आजमगढ़ रोड से आने वाले सभी वाहन छोटा वाहन व बड़ा वाहन पूर्ण रूप से प्रसाद कॉलेज तिराहा से केराकत की ओर मोड़ दिया जाएगा ।
5- भदोही की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को चांदपुर हाइवे से डायवर्ट किया जाएगा । 6- बनारस की तरफ से आने वाले सभी छोटे वाहन व बड़े वाहनों को हौज खास से निचे शहर की तरफ कार्यक्रम की समाप्ति तक रोक दिया जाएगा ।
रूट डायवर्जन शहर के अंदर छोटे- बड़े वाहनों के लिये (समय 14:00 से समाप्ति)
कुमार पेट्रोल पम्प से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वी0वी0आई0पी0 ही आयेंगें बाकि सभी छोटे- बड़े वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित होंगे
2.बदलापुर पढ़ाव से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वी0वी0आई0पी0 ही आयेंगें बाकि सभी छोटे- बड़े वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित होंगे ।
3.मछलीशहर पढ़ाव से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वी0वी0आई0पी0 ही आयेंगें बाकि सभी छोटे- बड़े वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित होंगे 4.शाहगंज पढ़ाव से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वी0वी0आई0पी0 ही आयेंगें बाकि सभी छोटे- बड़े वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित होंगे ।
5.प्रेम गाढ़ा से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वी0वी0आई0पी0 ही आयेंगें बाकि सभी छोटे- बड़े वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित होंगे ।
6.सिपाह मंदिर से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वी0वी0आई0पी0 ही आयेंगें बाकि सभी छोटे- बड़े वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित होंगे ।
7.सद्भावना तिराहा से अंदर शाही किला की ओर केवल शादी वाले व वी0वी0आई0पी0 ही आयेंगें बाकि सभी छोटे- बड़े वाहन पुर्णतः प्रतिबंधित होंगे ।
8.ओलन्दगंज क्षेत्र से गुप्ता शू सेन्टर से सद्भभावना के तरफ कोइ भी वाहन नहीं जायेगा ।
9.चंन्द्रा से सद्भभावना के तरफ कोइ भी वाहन नहीं जायेगा 10.ओलंदगंज से जेसिज की तरफ आनें वाले सभी वाहन भाजपा, जेपी, चंद्रा होकर जेसिज आयेगें ।
रैली में शामिल होने वाले छोटे- बड़े वाहनों का रोड व्यवस्थापनपार्किंग
शाही किला से निचे शेराज पार्किंग (VVIP पार्किंग) 2.अशोक टाकिज का मैदान पार्किंग ( दो पहिया वाहन ) 3.सारा पैलेस पार्किंग (दो पहिया वाहन ) 4.राज कालेज चौकी के पास कब्रिस्तान में पास पार्किंग (चार पहिया) 5.राज महल पार्किंग (चार पहिया) 6.पशु चिकित्सालय/ सामनें पत्थर की दुकान पार्किंग (सामान्य पार्किंग) 7.राज कालेज का ग्राउण्ड भंण्डारी स्टेशन के पास पार्किंग (सामान्य पार्किंग) 8.अटाला मस्जिद के पिछे (सामान्य पार्किंग) 9.शिया कालेज पार्किंग (चार पहिया) 10.राजा कृष्ण दत्त इण्टर कालेज पार्किंग (दो पहिया वाहन ) 11.डायट परिसर पार्किंग (सामान्य पार्किंग) 12.डॉ0 रिजवी लर्नेस एकेडमी सुतहट्टी (सामान्य पार्किंग) 13.फैसल सारा पैलेश के बगल में (VVIP पार्किंग) 14.कोतवाली सामान्य पार्किंग
नोट: उपरोक्त क्रार्यक्रम को देखते हुए जौनपुर शहर में नो एन्ट्री के कारण 12 मार्च को जौनपुर डिपो की बसें सिविल लाइन, अंबेडकर तिराहा, जगदीशपुर के तरफ से आवागमन करेंगी तथा सीमावर्ती जनपद के डिपो रोडवेज की बसें शहर क्षेत्र के बाहर से ही आवागमन करेंगी ।
जौनपुर। पूर्वांचल वेलनेस हास्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एण्ड रिसर्च सेंटर द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया रवि हेल्थ केयर सेन्टर लपरी गाँव में पुर्वांचल वेलनेस हास्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एण्ड रिसर्च सेंटर की तरफ से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डा असलम एम बी बी एस एमसीडी अपनी पूरी टीम के साथ मरीजों का इलाज दवा व परामर्श शिविर आयोजन में पहुँच कर नि:शुल्क सेवा प्रदान किये। उनकी टीम में निशित कुमार सिन्हा एम बी बी एस एम एस डा प्रमोद हड्डी एवं जोड़ रोग बिषेशज्ञ उपस्थित रहे। लपरी गाँव तथा अगल बगल गाँव के तमाम मरीज उपस्थित होकर अपना इलाज कराया तथा दवा व परामर्श का लाभ उठाया। डा असलम ने कहा कि पूरे रमजान भर नि:शुल्क ओ पी डी अपने पुर्वांचल वेलनेस हास्पिटल जो लखनऊ रोड मुराद गंज तिराहा नयी गंज जौनपुर में स्थित है चलाता रहूँगा। जिससे रोग से ग्रसित रोगी नौ बजे से बारह बजे तक सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
इस नि:शुल्क शिविर का आयोजन यूट्यूबर कवि संतोष द्वारा किया गया। तथा ग्राम प्रधान इरफान प्रेम यादव पुर्व प्रधान डा रविशंकर प्रजापति अभिषेक कुमार डा शंकर मो अली का भरपूर सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कवि संतोष द्वारा किया गया।
स्काउट-गाइड से पर्यावरण संरक्षण और सुयोग्य नागरिक बनाना है ,प्रो.अजय दुबे
स्काउट-गाइड से पर्यावरण संरक्षण और सुयोग्य नागरिक बनाना है,प्रो.अजय दुबे
JAUNPUR NEWS प्रो. रामनाथ पांडेय महिला महाविद्यालय, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में पंच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर महाविद्यालय के क्रीडा क्षेत्र में सोमवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,शिक्षा संकाय के डीन, जिला कमिश्नर रोवर्स रेंजर्स प्रोफेसर अजय कुमार दुबे द्वारा झंडारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
प्रोफेसर दुबे एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए बी.एड.विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति पांडे ने महाविद्यालय की विविध उपलब्धियां से अवगत कराते हुए पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स की विविध पहलुओं के बारे में अवगत कराया । अपने उदबोधन में प्रोफेसर दुबे ने कहा कि स्काउट गाइड का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के चरित्र, स्वास्थ्य, कौशल विकास के साथ सेवा की भावना के विकास द्वारा एक योग्य नागरिक बनाना है ।
स्काउट गाइड समाज एवं राष्ट्र के प्रति जागरूक रहता है महाविद्यालय के सचिव श्री प्रकाश पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा इस प्रकार की गतिविधियां महाविद्यालय में निरंतर समय-समय पर संचालित होती रहनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों का मानसिक विकास के साथ-साथ चरित्र एवं अनुशासन की भावना का विकास भी होता रहे ।संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कमलेश पांडे ने कहा स्काउट गाइड के द्वारा नियमों के शारीरिक बौद्धिक सामाजिक था आध्यात्मिक अंतर शक्तियों की उपलब्धि के विकास में सहायता मिलती है महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर चंद्रकला सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड के द्वारा स्थानीय राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के हित में हम उपयोगी कार्य कर सकते हैं । स्काउट और गाइड ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । स्वागत गीत और सरस्वती वंदना के द्वारा अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
डॉ दीपक मणि तिवारी , डॉ प्रीति त्रिपाठी, रविशंकर शुक्ला, अरुण पांडेय,श्री गौरव यादव, ने भी संबोधित किया स्काउट गाइड के प्रशिक्षक अजय चौहान, नितेश प्रजापति एवं रोहित विश्वकर्मा ने अवगत कराया कि इन शिविरार्थियों को टेंट पुल, गांठे बंधन, मार्च पास्ट, ध्वज शिष्टाचार, कलर पार्टी, किम्स गेम आदि विभिन्न प्रकार के शारीरिक और मानसिक क्रियाकलापों के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास किया जाएगा प्रशिक्षण से छात्र बहुत ही उल्लासित थे । प्राचार्या डॉ मंजूलता सिंह ने आभार व्यक्त किया l
JAUNPUR MAHOTSAV 2025 जौनपुर 10 मार्च : तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव आज से शुरू हो गया राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव,एमएलसी बृजेश सिंह “प्रिंशु” जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार,अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट,अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का बुके और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है तथा हमें भी उनकी प्रतिभा को देखने का अवसर मिल रहा है। इसके माध्यम से पौराणिक स्थानों की भी जानकारी होती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पूरी तन्मयता के साथ इस कार्यक्रम को कराने में अपना योगदान दिया है। इस कार्यक्रम को भव्यरूप देने में उन्होंने जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दी।
एमएलसी जी ने कहा कि जौनपुर महोत्सव का विगत कई वर्षों से हो रहा है लेकिन इस वर्ष जौनपुर महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए मा० मुख्यमंत्री जी का आगमन हो रहा है, उस दिन अधिक से अधिक संख्या में आकर मा० मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। अल्प समय में इतना अच्छा आयोजन करने पर अधिकारियों की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि सौभाग्य है कि आज यहां उपस्थित होने का मौका मिला है। जौनपुर महोत्सव में 1001 वर वधू को मुख्यमंत्री जी अपना आशीर्वाद देने जनपद में पधारेंगे। जो इस महोत्सव को अन्य महोत्सव से अलग करेगा।
जौनपुर महोत्सव सभी का है। लोग अपने परिवार के साथ आए और महोत्सव का आनंद ले। मंत्री द्वारा सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीदों के परिजन, प्रमोद मिश्रा, जय प्रकाश, रमाकांत सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अनिल सिंह, तीर्थराज, सुरेश यादव, मुकेश कुमार, देवमणि, प्रगति कुमार सिंह आदि सहित अन्य के साथ ही जनपद के कला, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें श्वेता और प्रियांशी की मनमोहक राम भजन प्रस्तुति ने संपूर्ण वातावरण को राममय कर दिया। इसके पश्चात शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी, कार्यक्रम सहित स्थानीय कलाकारों सत्यांशु पटेल, चिंटू सरगम, विनोद शुक्ला आदि द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
शाहगंज[ जौनपुर] खुटहन थाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश उपाध्याय के घर में दबंगों द्वारा घुसकर तोड़फोड़ किए जाने से पत्रकारों में काफी रोष है। आपको बताते चलें बीती रात ब्रजेश उपाध्याय के घर में दबंगों द्वारा जमकर तांडव किया गया जिसमें पत्रकार को भी चोट आया है। जिसको लेकर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के सभी पदाधिकारी ने क्षेत्राधिकार शाहगंज से मौखिक रूप से मिलकर उपरोक्त प्रकरण के बारे में सूचना दिया जिसमें क्षेत्राधिकारी शाहगंज द्वारा गंभीरता लेते हुए खुटहन थाने पर फोन करके अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा गया। उपस्थित साथियों में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान,जिला प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव,अरुण यादव, डॉक्टर राजकुमार यादव ,मोहम्मद आसिफ, आसिफ हुसैन,हिमांशु पांडे मनोज सिंह, सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
jaunpur news [ खुटहन ] स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में प्रधानाध्यापक एवं आंगनवाड़ी की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। इस दौरान प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय अशरफगढ़ के प्रधानाध्यापक द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। परिषदीय विद्यालयों एवं बाल वाटिका हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में एआरपी राजीव सिन्हा ने नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत रूप से चर्चा किया वहीं आरपी वेंकटेश्वर विश्वकर्मा ने प्री प्राइमरी की अवधारणा एवं उद्देश्य पर सभी लोगों को अवगत कराया को लोकेटेड आंगनबाड़ी केदो पर भौतिक संसाधनों एवं टीएम की उपयोगिता को लेकर संदीप यादव ने कहा की आंगनवाड़ी में बच्चे स्कूल आना सीखते हैं और आंगनबाड़ी से ही बच्चों को बेसिक चीज पता चलती हैं। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाएं की भी जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की सराहना करते हुए सुझाव दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी व अध्यापक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक बच्चों एवं अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों से जोड़ने का कार्य करें। इस दौरान प्रतिमा सिंह के कार्यों का उदाहरण बताते हुए शिक्षा और शिक्षण में बेहतरी कर सरकार की मंशा को पूर्ण कर निपुण विद्यालय बनाने का प्रयत्न करते रहें । जिससे हमारा प्रदेश निपुण प्रदेश बन सके। इसके लिए हम पूरा सहयोग करने हेतु तैयार हैं। इस मौके पर पुरस्कार स्वरूप 60 बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान की गई। अंत में आए हुए समस्त अतिथियों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशिकांत यादव राजकुमार यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,मंत्री आलोक कुमार, मेवालाल, रामनारायण गुप्ता, वीरेंद्र बघेल, रामजी यादव, सर्वजीत यादव रमाकांत यादव जंग बहादुर यादव जयप्रकाश सिंह सुरेंद्र बहादुर सिंह रोहित सिंह राकेश सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका नोडल शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र उपाध्याय ने किया
JAUNPUR NEWS 19 मार्च को जब्त खाद्यान्न की नीलामी होगी
Auction of seized food grains will be held on March 19,jaunpur news
JAUNPUR NEWS जौनपुर 10 मार्च,अप्रैल दो हजार पंद्रह को अपरान्ह 12ः50 बजे ग्रामसभा-राजापुर परियत विकासखंड व थाना -बरसठी ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा ग्रामसभा-राजापुर परियत के कोटेदार रामसेवक द्वारा अंकित बिल्डिग मेटेरियल रसूलहा बाजार के सामने उतारा गया खाद्यान्न 41 बोरी गेहू (मात्रा 20.28 कु0). 77 बोरी चावल (38.12 कु०) जो थानाध्यक्ष बरसठी द्वारा थाना-बरसठी में रखा गया था, को जब्त करते हुए विपणन निरीक्षक, बरसठी की सुपुर्दगी में दिया गया था। उक्त खाद्यान्न को मा० न्यायालय, कलेक्ट्रेट / जिला मजिस्ट्रेट, जौनपुर द्वारा अपने आदेश 23 अक्टूबर 2017 द्वारा जब्त करते हुए नियमानुसार विक्री कराते हुए निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये थे।
उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं ने अवगत कराया है कि उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेश 24 फरवरी के अनुपालन में गठित समिति के माध्यम से नीलामी द्वारा उक्त खाद्यान्न का निस्तारण किया जाना है। समिति द्वारा 01 मार्च को बैठक में उक्त खाद्यान्न की नीलामी हेतु 19 मार्च समय अपराहन 02ः00 बजे स्थान विपणन गोदाम बरसठी नियत की गयी। इच्छुक व्यक्ति/फर्म/संस्था उक्त नीलामी में निम्न शर्तों के अनुसार प्रतिभाग कर सकते है।
नीलामी में प्रतिभाग करने के पूर्व व्यक्ति/फर्म/संस्था को निर्धारित प्रारूप पर नीलामी में प्रतिभाग करने का आवेदन प्रस्तुत करना होगा तथा आवेदन के साथ धरोहर राशि रूपये 10000.00 का बैंक ड्राफ्ट ’जिला पूर्ति अधिकारी जौनपुर के नाम प्रस्तुत करना होगा। नीलामी प्रक्रिया के समाप्त होने के उपरानत जिसके पक्ष में नीलामी सम्पन्न होगी उसकी धरोहर राशि छोड़कर अन्य व्यक्ति/फर्म/संस्था की धरोहर राशि वापस कर दी जायेगी। जिसके पक्ष में नीलामी सम्पन्न होगी उसकी धरोहर राशि का समायोजन नीलामी राशि में किया जायेगा। नीलामी हेतु आवेदन पर बैंक ड्राफ्ट नीलामी तिथि को नीलामी स्थल पर नीलामी प्रक्रिया के पूर्व जमा किया जाना होगा। नीलामी सम्पन्न होने के एक सप्ताह के अन्दर नीलामी की सम्पूर्ण धनराशि निर्देशानुसार जमा कर खाद्यान्न प्राप्त कर लिया जाना होगा। नीलामी की राशि में कोई कर सम्मिलित नहीं है। यदि नीलामी के उपरान्त उक्त खाद्यान्न पर किसी प्रकार का कर देय होगा तो वह कर सम्बन्धित व्यक्ति / फर्म/संस्था द्वारा देय होगी। अधिगृहीत खाद्यान्न विपणन निरीक्षक हाट केन्द्र बरसठी की अभिरक्षा में है, जिरो इच्छुक व्यक्ति फर्म/संस्था/किसी भी कार्यदिवस में देख सकता है। नीलामी के सम्बन्ध में किसी भी प्रकरण के विवाद की स्थिति में नीलामी समिति का निर्णय अंतिम होगा।
jaunpur Crime News : जौनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने ही विद्यालय की आठवी की छात्रा के साथ की अश्लील हरकत प्रधानाध्यापक के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में 75 (1) तहत मुकदमा दर्ज मछली शहर थाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा के साथ प्रधाना अध्यापक द्वारा अश्लील हरकत, छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने शनिवार को एक खेल कूद प्रतियोगिता से पैदल घर लौट रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार शिक्षक ने 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से सर्मशार करने वाली हरकत करने लगा।
सोमवार को छात्रा अपने परिजनों के साथ पहुची एसपी कार्यालय पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई ,पीड़ित छत्रा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय वटनहित प्रधाना अध्यापक के खिलाफ शिकायत पत्र में उसने लिखा है कि वह उच्च प्राथमिक विद्यालय बटनहित पढ़ती है। विद्यालया के प्रधानाचार्य ने इसके साथ 8 मार्च को पवारा थाना क्षेत्र के एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने पहुची थी।
घर लौटते समय अपने मोटर साइकिल पर प्रधान अध्यापक ने बाइक रोक बैठाया , मोटर साइकिल से वापस आते समय रास्ते में अपनी गाड़ी रोककर लड़की का हाथ पकड़कर अश्लील हरकते करने लगे।नछात्रा ने जब इसका विरोध किया तो शादी करने का झांसा देने लगे बोले चलो तुम्हे मछली शहर होटल में नास्ता कराते है जिसको छात्रा ने मना कर दिया
फिर अध्यापक ने बोला कि किती को इस विषय मे कुछ बताया तो परिक्षा में फेल कर दूंगा । इस बात पर लड़की ने हिम्मत जुटाई और अपने घर आकर अपने माता-पिता को आप बीती बताई जब इस बात की जानकारी माता-पिता को हुई तो रविवार अवकाश होने के चलते आज 10 बजे विद्यालय में पहुंच कर अध्यापक से जानकारी लेना चाहा तो गाली गलौज करते हुए अध्यापक मारपीट करने पर जमादा हो गया इसकी जानकारी थाने पर दी गयी परंतु कोई कार्यवाही नही हुई
पीड़िता ने जब आज सोमवार को इसकी शिकायत एसपी से करने मुख्यालय पहुची तो पुलिस वालों ने उसको एफआइआर की कॉपी थमा दिया गया बोले जाओ तुम्हारा मुकदमा लिख लिया गया है।