Home Blog Page 129

Jaunpur News जौनपुर पुलिस बलवा से निपटने के लिए तैयार

0

JAUNPUR Jb NEWS जौनपुर पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ तथा जनपद में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जौनपुर पुलिस द्वारा किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्रिल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक निर्देश दिये गये। ड्रिल के दौरान आशु गैस के गोले, रबर बुलेट , फायर सर्विस व अन्य का प्रयोग करने की विधि बताकर रिहल्सल कराया गया।

Jaunpur News जौनपुर पुलिस बलवा से निपटने के लिए तैयार

ड्रिल के रिहल्सल से पुलिस बल को आने वाले आगामी त्योहार व अन्य परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। बलवा ड्रिल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाद परेड अर्दली रुम कर सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए।

Jaunpur News जौनपुर पुलिस बलवा से निपटने के लिए तैयार

गौरतलब हों कि गुरुवार को डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई थी बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रमजान महीने और होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सुनिश्चित कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में मस्जिदों और ईदगाह की सफाई, चूने का छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। होलिका दहन स्थल के आसपास सफाई करने हेतु निर्देश दिया गया।


अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि यदि कहीं जर्जर तार हो तो उसे तत्काल बदल दिए जाए, त्योहारों के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति बनी रहे। किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या न आने पाए। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लिया जाए और यदि कोई सीसीटीवी खराब है तो उसे तत्काल ठीक करना सुनिश्चित किया जाए।


शांति समिति के सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12.00 बजे तक ही रंग खेला जाए। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को आगामी त्यौहारों की बधाई देते हुए अपील किया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12.00 तक ही रंग खेला जाए तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाया जाए।


अभिहित अधिकारी खाद्य को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किया जाए, जिसमें दूध, खोवा सहित अन्य दुग्ध पदार्थो आदि में मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाए, इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि एक समिति बनाकर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही करे।


जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सीओ और उप जिलाधिकारी तहसीलों में भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। सभी को निर्देशित दिया कि त्योहार रजिस्टर को अनिवार्य रूप से पढ़ लिया जाए, त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रसार से बचे। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक में कहा कि जौनपुर बुद्धिजीवियों का शहर है इसलिए आगामी त्यौहारों को गंगा जमुनी की तहजीब रखते हुए मनाया जाए। सभी एसडीएम व सीओ तहसीलों पर भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।


Up Board nakal Exam गिरोह के प्रधानाचार्य समेत 6 सदस्य गिरफ़्तार

0
6 members including the principal of the Up Board copy exam gang arrested
6 members including the principal of the Up Board copy exam gang arrested

6 members including the principal of the Up Board copy exam gang arrested

UP BOARD EXAM 2025 लखनऊ ( आजमगढ़ क्राइम न्यूज़ ) उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रधानाचार्या समेत नकल कराने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्य आजमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र गम्भीरपुर से गिरफ्तार।

6 मार्च को एसटीएफ़ , उत्तर प्रदेश को यूपी माध्यमिक षिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित इण्टरमीडिएट परीक्षा-2025 में प्रधानाचार्या सहित नकल कराने वाले गिरोह के 06 सदस्य जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र गम्भीरपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • श्रीमती बबिता तिवारी, प्रधानाचार्या पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर। जनपद आजमगढ।(प्रधानाचार्या)
    नवनीत राय पुत्र निखलेश राय निवासी भैंसकुर थाना बरदह जनपद आजमगढ। (सॉल्वर)
    राधेश्याम पुत्र रामप्रकाश सरोज निवासी उत्तर गांवा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ। (सॉल्वर)
    शीतल तिवारी पुत्री प्रमोद तिवारी निवासी मुडहर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ।(सॉल्वर)
    निधि पुत्री रविन्द्र प्रसाद निवासी मेहरो थाना देवगांव जनपद आजमगढ। (सॉल्वर)
    धर्मलेश सरोज पुत्र दिलराम सरोज निवासी मुडहर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ। (जनसेवा केन्द्र संचालक)

गिरफ्तारी का स्थान

पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़।
बरामदगी- 03 अदद मोबाइल फोन5 अदद प्रवेश पत्र।4 अदद कूटरचित आधार कार्ड।
6 अदद इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान का प्रश्नपत्र।7 अदद परीक्षा कापी।

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदो में दिनांक 24 फरवरी से प्रारम्भ हुयी बोर्ड परीक्षाआंे मे अवैध वसूली के माध्यम से सामूहिक नकल कराने वाले नकल माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने के उत्तर प्रदेष, शासन द्वारा निर्देषित किया गया था। जिसके अनुपालन में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयो/टीमों को अभिसूचना सकंलन एवं कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी द्वारा भी अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

गुरुवार को निरीक्षक पुनीत परिहार एवं निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ टीम वाराणसी जनपद आजमगढ़ में भ्रमणषील थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट के भौतिक विज्ञान की परीक्षा है। उक्त परीक्षा में पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ में प्रधानाचार्या द्वारा परीक्षा कक्ष में कुछ परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वरों को बैठाकर कापी लिखवायी जा रही है, जिसके लिये छात्रों से भारी धनराषि वसूली गयी है।

प्राप्त सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा श्री उपेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जनपद आजमगढ, हरिशंकर दूबे सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बसंतलाल, थानाध्यक्ष गम्भीरपुर जनपद आजमगढ को साथ लेकर उक्त विद्यालय में सम्बन्धित परीक्षा कक्षों में चेकिंग की गयी तो उपरोक्त सॉल्वरों को दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर बैठकर कापी लिखते हुये पाया गया, जिस पर उन्हेे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़ की प्रधानाचार्या एवं परीक्षार्थियों के आधार कार्ड के फोटो के स्थान पर सॉल्वरों का फोटो लगाकर कूटरचित आधार कार्ड तैयार करने वाले जनसेवा केन्द्र संचालक धर्मलेश सरोज उक्त को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों नेे पूछताछ पर बताया कि दिनांक 24 फरवरी से यू0पी0 बोर्ड के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा प्रारम्भ है। पं0 कामता प्रसाद इण्टर कॉलेज, मुडहर ठेकमा, गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के प्रबंधक विजय तिवारी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती बबिता तिवारी को उक्त कालेज का प्रधानाचार्य बनाया गया है। इनके द्वारा अपने विद्यालय में नकल करवायी जा रही थी। परीक्षा केन्द्र के अन्दर कक्ष में सॉल्वर के माध्यम से कापी लिखवाने का प्रति परीक्षार्थी 20 हजार रूपये एवं परीक्षा केन्द्र के बाहर कापी लिखवाने का प्रति परीक्षार्थी 50 हजार रूपये संबंधित परीक्षार्थियों से वसूला गया था। इस प्रकार इन लोगों द्वारा लाखों रूपये वसूला गया है। इनके द्वारा जनसेवा संचालक धर्मलेश सरोज को भी अपने योजना में शामिल कर लिया गया था। धर्मलेश सरोज द्वारा अपने जनसेवा केन्द्र पर संबंधित परीक्षार्थियों के आधार कार्ड में उनके फोटो के स्थान पर सॉल्वरों के फोटो को लगाकर नया आधार कार्ड बना दिया गया था। परीक्षार्थी अनिल कुमार पुत्र संतलाल निवासी भैंसकुर थाना बरदह जनपद आजमगढ डुप्लीकेट कापी लेकर अपने परीक्षा कक्ष में बैठा था और उसकी कापी परीक्षा केन्द्र से लगभग 100 मीटर दूर राजू सरोज एवं संजय सरोज पुत्रगण महेन्द्र सरोज निवासी मुडहर ठेकमा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ के घर पर सॉल्वर से लिखवायी जा रही थी। विशाल राय उर्फ शोले एवं निलेश तिवारी उर्फ छोटू स्कूल से कापी बाहर ले जाकर सॉल्वर के माध्यम से लिखवाते थे और लिखवाने के बाद कापी स्कूल में जमा कराते थे।

उक्त इण्टर कॉलेज का प्रबंधक विजय तिवारी थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ का रजिस्टर्ड हिस्ट्रीशीटर है और इसके कई स्कूल/कॉलेज है। प्रबन्धक विजय तिवारी के एवं वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

इस सम्बन्ध में थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ में मु0अ0सं0 71/25 धारा 318 (4),338, 336 (3) 340 (2 )बीएनएस व 8,9,13 (5)उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 का अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

HOLI पर माहौल खराब किया तो हो सकती है जेल     

0
HOLI पर माहौल खराब किया तो हो सकती है जेल     
HOLI पर माहौल खराब किया तो हो सकती है जेल     

Strict action will be taken against those who spoil the atmosphere on Holi, DM jaunpur gave instructions

Holi Guidelines 2025 जौनपुर 06 मार्च : जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रमजान महीने और होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई सुनिश्चित कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में मस्जिदों और ईदगाह की सफाई, चूने का छिड़काव सहित अन्य व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। होलिका दहन स्थल के आसपास सफाई करने हेतु निर्देश दिया गया।अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि यदि कहीं जर्जर तार हो तो उसे तत्काल बदल दिए जाए, त्योहारों के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति बनी रहे। किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या न आने पाए। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरे को चेक कर लिया जाए और यदि कोई सीसीटीवी खराब है तो उसे तत्काल ठीक करना सुनिश्चित किया जाए।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में HOLI शांति समिति के सदस्यों के द्वारा निर्णय लिया गया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12. बजे तक ही रंग खेला जाए। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को आगामी त्यौहारों की बधाई देते हुए अपील किया कि जनपद में होली के दिन मध्यान्ह् 12.00 तक ही रंग खेला जाए तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाया जाए।अभिहित अधिकारी खाद्य को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किया जाए, जिसमें दूध, खोवा सहित अन्य दुग्ध पदार्थो आदि में मिलावट करने वालों पर कार्यवाही की जाए, इसके लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि एक समिति बनाकर मिलावट करने वालों पर कार्यवाही करे।
         

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सीओ और उप जिलाधिकारी तहसीलों में भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। सभी को निर्देशित दिया कि त्योहार रजिस्टर को अनिवार्य रूप से पढ़ लिया जाए, त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के प्रसार से बचे। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का प्रसार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस अधीक्षक में कहा कि जौनपुर बुद्धिजीवियों का शहर है इसलिए आगामी त्यौहारों को गंगा जमुनी की तहजीब रखते हुए मनाया जाए। सभी एसडीएम व सीओ तहसीलों पर भी शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

जौनपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेगा

0
जौनपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेगा
जौनपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेगा

Artists of the district will get an opportunity to hone their talents in Jaunpur Mahotsav

जौनपुर : शाही किला में 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के तैयारी के संबंध में बैठक खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के सिपाह स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव  रहे। बैठक में नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार  गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि जौनपुर महोत्सव के मंच के माध्यम से जनपद के कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में 500 से अधिक जोड़े का सामूहिक विवाह के माध्यम से विधि विधान से विवाह कराया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिससे जनपद व देश के नामी कवि भाग लेगे। महोत्सव में सांसद व अभिनेता  रवि किशन, पूर्व सांसद  दिनेश लाल यादव निरहुआ व आम्रपाली दुबे जी और बॉलीवुड सिंगर वरदान सिंह जी भी अपना अमूल्य समय देगे। महोत्सव में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिवार वालों, शाहिद के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता, कला, संस्कृति, गायन, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष कमलेश निषाद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डा0 रामसूरत मौर्या, प्रतिनिधि अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, प्रदीप तिवारी, अमित श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ला, धर्मपाल कन्नौज, बसंत प्रजापति, नंदलाल, सुनील, सीपीन, यशवन्त साहू, जय विजय, विष्णु, शिव कमल, अभिषेक, पुष्पेंद त्यागी, सचिन पाण्डेय व रमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

जौनपुर: सचल दल ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

0
जौनपुर: सचल दल ने विद्यालयों का किया निरीक्षण
जौनपुर: सचल दल ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

जौनपुर में सचल दल ने किया मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा के विद्यालयों का निरीक्षण

JAUNPUR NEWS जौनपुर :यूपी बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जौनपुर में सचल दल ने मुंगराबादशाहपुर के हिन्दू इंटर कॉलेज, हिन्दू बालिका इंटर कॉलेज,सार्वजनिक इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर और सिकरारा के मां विमला देवी इंटर कालेज सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण टीम का नेतृत्व एसोसिएट जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव ने किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने परीक्षा के कक्षों, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा, और परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अन्य कर्मचारियों से परीक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और उन्हें परीक्षा के नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कक्ष निरीक्षक आई कार्ड अवश्य लगाएं,परीक्षा कक्षों में उचित निगरानी व्यवस्था हो, और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या नकल की स्थिति से बचा जा सके। सचल दल की टीम में सुनील यादव वरिष्ठ सहायक ,इंदु प्रकाश यादव,रेनू पटेल,रश्मि मौर्य रहे।टीम नेसभी विद्यालयों में पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की भी सराहना की और सुनिश्चित किया कि विद्यार्थियों को एक शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा का वातावरण मिले।

राजेश कुमार यादव ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बोर्ड परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी न हो और विद्यार्थियों को एक पारदर्शी परीक्षा वातावरण मिले। हम सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रख रहे हैं और सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।”

इस निरीक्षण से विद्यार्थियों और अभिभावकों में विश्वास बना है कि बोर्ड परीक्षा में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से काम किया जा रहा है।

इस पहल से यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार परीक्षा प्रणाली को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

खुटहन: खेल महाकुंभ में पीएम श्री विद्यालय बड़नपुर आगे

0
खुटहन: खेल महाकुंभ में पीएम श्री विद्यालय बड़नपुर आगे
खुटहन: खेल महाकुंभ में पीएम श्री विद्यालय बड़नपुर आगे

खुटहन [जौनपुर ] बृहस्पतिवार को बाबा का तबेला रसूलपुर परृ विकासखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का महाकुंभ 2025 का आयोजन हुआ। जिसमें 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग नंदनी पाल पीएम श्री विद्यालय बड़नपुर प्रथम तथा अंशु गुप्ता कंपोजिट विद्यालय शेखुपुर द्वितीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में दिवाकर कंपोजिट विद्यालय बरबसपुर प्रथम तथा विष्णु पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरहट द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आनंद पीएम श्री बड़नपुर पहले तथा मोहित कंपोजिट विद्यालय छताईकला दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नंदिनी पाल बड़नपुर प्रथम तथा अंशिका शेखूपुर द्वितीय स्थान पर रही वहीं खोखो बालक वर्ग में छताईकला तथा बालिका वर्ग में आर्य नगर आगे रहा जबकि कबड्डी के बालक वर्ग में छताई कला और बालिका वर्ग में आर्य नगर ने बाजी मारी ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश कुमार यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में पंकज कुमार सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी खुटहन गौरवेन्द्र सिंह खंड विकास अधिकारी खुटहन विपुल कुमार उपाध्याय खंड शिक्षा अधिकारी खुटहन ने ने अपनी उपस्थिति में प्रतियोगिता संपन्न कराई ।अंत में खंड विकास अधिकारी ने विजेता खिलाड़ियों तथा टीम को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया प्रतियोगिता में राजकुमार यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ खुटहन आलोक कुमार यादव मंत्री मेवा लाल यादव रमाकांत यादव जंग बहादुर यादव राजेश पाल रामनारायण गुप्ता रवि प्रकाश यादव सहित सैकड़ो शिक्षक तथा बच्चे उपस्थित रहे l

महाकुंभ स्नान से वंचित लोगों के लिए त्रिवेणी संगम प्रयागराज से आया अमृत जल

0
महाकुंभ स्नान से वंचित लोगों के लिए त्रिवेणी संगम प्रयागराज से आया अमृत जल
महाकुंभ स्नान से वंचित लोगों के लिए त्रिवेणी संगम प्रयागराज से आया अमृत जल

खेतासराय (जौनपुर) महाकुंभ में स्नान का पुण्य लाभ न ले पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक शुभ अवसर आया है। त्रिवेणी संगम, प्रयागराज से लाया गया अमृत जल अब खेतासराय में उपलब्ध है, जिससे श्रद्धालु अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ लाभ उठा सकते हैं।

खेतासराय थाना परिसर में संगम का पवित्र जल सुरक्षित रखा गया है, जहां से श्रद्धालु इसे प्राप्त कर सकते हैं। थानाध्यक्ष रामाश्रय ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे अपने जल पात्र (बर्तन) लेकर आएं और इस पुण्य जल को प्राप्त करें।

संगम जल का महत्व

हिंदू धर्म में त्रिवेणी संगम को अत्यंत पवित्र माना जाता है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों का संगम होता है। मान्यता है कि संगम में स्नान करने या इसका जल ग्रहण करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो श्रद्धालु किसी कारणवश महाकुंभ में स्नान करने से वंचित रह गए हैं, वे इस जल को घर ले जाकर पूजन कर सकते हैं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

थानाध्यक्ष की अपील

थानाध्यक्ष रामाश्रय ने कहा कि महाकुंभ में हर व्यक्ति नहीं जा सकता, लेकिन श्रद्धा की कोई सीमा नहीं होती। संगम का यह पवित्र जल उनके लिए विशेष रूप से मंगवाया गया है जो महाकुंभ स्नान से वंचित रह गए। सभी श्रद्धालु थाना परिसर आकर अपनी आस्था अनुसार जल प्राप्त करें।

श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से जल प्राप्त करें। यह जल पूरी श्रद्धा के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

जल वितरण का समय

श्रद्धालु सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक थाना परिसर से जल प्राप्त कर सकते हैं, अमृत जल वितरण का कार्यक्रम बुधवार से किया जा रहा है। अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुँचकर अमृत जल प्राप्त कर लें।

JAUNPUR NEWS:मातृ शक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न 

0
JAUNPUR NEWSमातृ शक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न 
JAUNPUR NEWSमातृ शक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न 

JAUNPUR NEWS : लीनेस क्लब जौनपुर द्वारा महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुए,महिलाओं के अधिकारों,समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए “मातृ शक्ति सम्मान समारोह” स्थान होटल रघुवंशी मे आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, विशिष्ट अतिथि डॉ शुभा सिंह अध्यक्ष आईएमए ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं डॉ सुलोचना सिंह, डॉ गीता यादव, डा अंजना सिंह एवं  डा लक्ष्मी सिंह व डा शुभा सिंह को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया। लीनेस क्लब अध्यक्ष ज्योति कपूर ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। 

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी वे कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

डा शुभा सिंह ने कहा कि आज जहाँ महिलाएँ सशक्त हुई है वही खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर निर्भीक होकर विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। देश की महिला राष्ट्रपति व वित्त मंत्री के कुशल नेतृत्व मे पूरा देश आज तेजी के साथ विकास की ओर अग्रसर है। 

अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ममता उपाध्याय ने कहा कि समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जाएं।

  संयेजक मिदहत फात्मा, डा प्रिया सिंह, डा आकांक्षा व मिनहाज़ ने संयुक्त रूप से संचालन किया। इस अवसर पर सचिव पूजा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष स्वाती मेहरोत्रा, निवर्तमान अध्यक्ष नपपा माया टंडन, शर्मिला सिन्हा, गीता गुप्ता, रविन्द्र कालरा, ममता सिंह , कविता वर्मा, जयश्री, पूनम सिंह, शशि श्रीवास्तव, शीला सिंह, मंजू सिंह, आशा तिवारी, उर्मिला सिंह, नीता अग्रवाल व पुष्पा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।

JAUNPUR देसी मदिरा विदेशी शराब की दुकानों का आवंटन कल 

0
JAUNPUR देसी मदिरा विदेशी शराब की दुकानों का आवंटन कल 
JAUNPUR देसी मदिरा विदेशी शराब की दुकानों का आवंटन कल 

Allotment of local liquor and foreign liquor shops tomorrow in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर 05 मार्च l लम्बे समय से शराब की दुकान के लिए इंतजार कर रहे ठेकेदारों के लिए अच्छी खबर है आबकारी विभाग, जौनपुर की समस्त आबकारी दुकानों का आवंटन कार्य ऑनलाइन पोर्टल पर ई-लाटरी प्रक्रिया द्वारा 06 मार्च को अपरान्ह 02.00 बजे से 03ः45 बजे तक प्रेक्षागृह (आडिटोरियम) कलेक्ट्रेट जौनपुर में सम्पन्न कराया जायेगा। ई-लाटरी प्रक्रिया अपरान्ह 2ः00 बजे से प्रारम्भ हो जायेगी। अतः आवेदकों को सलाह दी जाती है कि अपरान्ह् 1ः00 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें। अनाधिकृत व्यक्ति प्रेक्षागृह के अन्दर प्रवेश नहीं कर सकेगा। केवल यही व्यक्ति आवेदक गेट के अन्दर प्रवेश पा सकेंगे जिनके पास ई-लाटरी पोर्टल से निर्गत फोटोयुक्त पंजीकरण स्लिप होगी। वे आवेदक जो अन्य जनपद में लाटरी प्रक्रिया में उपस्थित रहने के कारण नहीं आ सकेंगें वे अपने अधिकृत प्रतिनिधि को फोटोयुक्त अधिकृत प्रमाण पत्र (अथारिटी लेटर) तथा आने वाले व्यक्ति के आधार कार्ड के साथ प्रेक्षागृह में भेज सकते है। अर्ह-अनहें आवदकों की दुकानवार सूची ई-लाटरी पोर्टल पर मार्क करते हुए डाउनलोड कर तैयार की गयी है, जिसे ई-लाटरी के पूर्व जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय तथा प्रेक्षागृह (आडिटोरियम) कलेक्ट्रेट जौनपुर पर चस्पा किया जायेगा। इस सूची को पी डी एफ फाईल बनाकर वाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया जायेगा, जिससे आवेदक यह सुनिश्चित कर सके की उनका नाम ई-लाटरी हेतु दुकानवार आवेदकों की सूची में सम्मिलित है। इस सूची को जनपद के एन०आई०सी पोर्टल पर भी देखा जा सकता है।
             

जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह ने अवगत कराया है ई-लाटरी देशी शराब, माडल शाप कम्पोजिट शाप तथा भांग के क्रम में किया जायेगा। जिस किसी व्यक्ति को पूरे प्रदेश में दो दुकान मिल जायेगी, उसका अगले दुकान हेतु आवेदन अपने आप स्वतः पोर्टल पर समाप्त/ब्लॉक हो जायेगा। जिस भी आवेदक को दुकान आवंटित होगी, ई-लाटरी पोर्टल पर आवेदक के लाग-इन पर प्रदर्शित होगा कि उसको कौन-कौन सी दुकानें आवंटित्त हुई है साथ ही उसके मो०नं० पर चयनित होने संबंधी मैसेज भी जायेगा तथा लाटरी स्थल पर तत्काल परिणाम की सूची चस्पा कर दी जायेगी। आवंटित आवेदकों की सूची जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय तथा जिले के एन०आई०सी० पोर्टल पर भी लगा/अपलोड कर दिया जायेगा। चयनित आवेदकों को ई-लाटरी पोर्टल से जनरेट किया हुआ आवंटन आदेश जिला आबकारी अधिकारी जौनपुर कार्यालय से लाटरी प्रक्रिया समाप्त होने के उपरान्त साय 500 बजे से प्राप्त कराया जायेगा। ई-लाटरी की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विडियोग्राफी करावी जायेगी। प्रत्येक व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली जायेगी। महिला आवेदकों की तलाशी महिला कर्मियों द्वारा ली जायेगी। किसी भी व्यक्ति को शस्त्र या अन्य असलहा लाना मना रहेगा और प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया जायेगा कि शस्त्र या अन्य असलहा लेकर ई-लाटरी परिसर में प्रवेश न कर सकें। प्रेक्षागृह में उपस्थित आवेदक/अधिकृत प्रतिनिधि शान्ति व्यवस्था व अनुशासन बनाये रखें।

यह भी पढ़े : सावधान: HOLI आते ही मिलावट खोर सक्रिय

jauNpur 51 करोड़ 52 लाख रुपये का ऋण पत्र वितरित

0
jauNpur 51 करोड़ 52 लाख रुपये का ऋण अनुमोदन पत्र वितरित
jauNpur: 51 करोड़ 52 लाख रुपये का ऋण अनुमोदन पत्र वितरित

Loan approval letters worth Rs 51 crore 52 lakh distributed to more than 250 beneficiaries IN jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर 05 मार्च l कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में एमएसएमई आउटरीच कैंप का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है।


कैंप का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र एवं मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम एवं यूनियन बैंक के केंद्रीय कार्यालय से आए हुए यूनियन बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया जिलाधिकारी ने जनपद में ऋण जमा अनुपात के कम होने पर काफी चिंता व्यक्त की और यूनियन बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सीएम युवा ऋण योजना की सफलता पर बल देते हुए इसे आसानी से जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने हेतु शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया।महाप्रबंधक के द्वारा बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बैंक द्वारा एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम क्षेत्र प्रमुख शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि यूनियन बैंक एमएसएमई ग्राहकों को सुगम और तत्काल ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

jauNpur 51 करोड़ 52 लाख रुपये का ऋण पत्र वितरित

कार्यक्रम के दौरान कुल 250 से ज्यादा लाभार्थियों को कुल 51 करोड़ 52 लाख रुपये के ऋण अनुमोदन पत्र वितरित किए गए। इससे छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमियों को अपने व्यवसाय को विस्तार देने में सहायता मिलेगी। इस कैंप में जिले के विभिन्न उद्योगपतियों, व्यापारियों और बैंक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने बैंक अधिकारियों का धन्यवाद किया और इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की। एलडीएम शंकर चंद्र सामंत ने आये हुए अतिथियों के प्रति अभार जताया। इस कैंप में जौनपुर क्षेत्र के उप क्षेत्र प्रमुख सुबोध कुमार एवं अजय कुमार सहित सभी शाखा प्रमुख भी उपस्थित थे। jaunpur hindi news