Home Blog Page 130

सावधान: HOLI आते ही मिलावट खोर सक्रिय

0
सावधान HOLI आते ही मिलावट खोर सक्रिय
सावधान HOLI आते ही मिलावट खोर सक्रिय

Caution, As soon as Holi arrives, adulterators become active in Kheta Sarai.

  • होली आते ही खेतासराय में मिलावट खोर सक्रिय ,फ़ूड विभाग कार्यवाही के नाम पर करती है कोरम पूरा

खेतासराय (जौनपुर)- होली का त्योहार नज़दीक आते ही मिलावट खोर पूरी तरह से सक्रिय हो गए है। ऐसे में आप सभी को सावधान होने की जरूरत है। कही आप मिठाई के नाम जहर तो नही खा रहे है? यह कोई नई बात नहीं है। वर्ष भर में तमाम त्योहार आते है जिसमें मिठाई प्रमुख रूप से जरूरत होती है। ऐसे में ज्यो-ज्यो त्योहार नज़दीक आता है त्यों-त्यों मिलावट खोर का धंधा शुरू होता है। इन दिनों बड़े धूमधाम से यह गोरखधन्धा खेतासराय में चल रहा है।

जिससे खेतासराय कस्बा मिलावट खोरो से गुलज़ार है। वही विभागीय उदासीनता के कारण ऐसे गोरखधन्धा करने वालों का हौसला बुलन्द है। यदि भूले भटके से कोरम पूरा करने की नियत से जिम्मेदार अधिकारी पहुँच भी जाते है तो बस खानापूर्ति करके बैरंग लौट जाते है या फिर हिम्मत जुटाकर सैम्पलिंग कर लेते है और बाद में मामला रफा-दफा हो जाता है। ऐसे में इस लचर व्यवस्था के आगे सभी लोगों को सावधान होने की जरूरत है। वरना फ़ूड प्वाइजन या अन्य बीमारियों का सामान करना पड़ सकता है।

दुकानदार मिठाई की शोकेस पर नहीं लिख रहे है एक्सपायरी डेट

त्योहार में यदि आप मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदने जाते है तो थोड़ा ठहरिये कही आप डेट एक्सस्पायर की मिठाई तो नही खरीद रहे है। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिठाई बेचने वालों को ट्रे में रखी मिठाई के साथ एक पर्ची रखना जरूरी है की ट्रे में रखी मिठाई कब तक उपयोग किया जा सकता है, लेकिन स्थानीय कस्बा खेतासराय में कोई भी दुकानदार इसका पालन नही करता है। जबकि कस्बा में कई दर्जन मिठाई की दुकान है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा के तहत जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।

खाद्य सुरक्षा की गाइड लाइन का पालन दुकानदार कागजों में भले कर रहे हो। उसकी अगल बात है। लेकिन लोग डेट एक्सस्पायर मिठाई खाने को मजबूर है? या तो कह सकते है की जिम्मेदार अधिकारियों की नज़र में खेतासराय कस्बा की हर दुकानों पर ताज़ी और शुद्ध मिठाई प्रतिदिन मिलती है। ऐसे में विभागीय जिम्मेदार कार्यवाही करने में कोताही क्यों बरत रहे है समझ से परे है। अगर त्योहारों में कार्यवाही के लिए टीम आती भी है तो इतिश्री करके वापिस लौट जाती है और मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

रेडीमेंट मिठाइयां बेचने की रहती है होड़

त्योहार में दुकानदारों द्वारा मिठाइयां बेचने की होड़ मची रहती है। कितना अधिक से अधिक बेच ले। जिसमें ज्यादातर पहले से मिठाइयां बनी रहती है या फिर रेडीमेंट यानी बना बनाना खरीदकर दुकानदार बिक्री करते है। जिससे पता नहीं पाता है मिठाई कब की और कहा से बनी है। इसकी खाने का समय सीमा क्या है। जबकि सरकार का आदेश है कि मिठाई की दुकानों पर बिकने वाली मिठाइयां की मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सस्पायरी डेट लिखकर लगाएं। लेकिन ऐसा कस्बा खेतासराय व क्षेत्र के आस-पास के बाज़ारों पालन नहीं हो रहा है। अधिकारियों के नाक के नीचे धड़ल्ले से खुलेआम मिलावटी मिठाईयां बेची जा रही है। मिठाइयों का गोरखधंधा चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को सिद्ध कर रहे है।

क्या कहते है डॉक्टर

मिलावटी या डेट एक्सस्पायर मिठाइयों का यदि आप सेवन करते है तो आप के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस सम्बंध में चिकित्साधिकारी डॉ0 मसूद खान से बताया कि खास तौर पर बाज़ारो में खुले में बिकने वाली मिठाई को नही लेना चाहिए। जिस पर धूल या अन्य मक्खी बैठ जाने से दूषित होती है। जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक होती है। इसके अलावा मिलावटी या डेट एक्सस्पायर मिठाई खाने से व्यक्ति को उल्टी-दस्त, डायरिया भी हो सकता है। मिठाई में पड़े रंग भी काफी नुकसान दायक होता है। उससे कैंसर या लीवर इंफेक्शन हो सकता है। कभी – कभी ज्यादा उल्टी-दस्त शुरू हो जाता है तो दिक्कते बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति को डेट एक्सस्पायर या कलर फूल मिठाई खाने से बचना चाहिए।

jaunpur Crime: देशी कट्टा कारतूस के साथ गौ-तस्कर गिरफ्तार

0
jaunpur Crime: देशी कट्टा कारतूस के साथ गौ-तस्कर गिरफ्तार
jaunpur Crime: देशी कट्टा कारतूस के साथ गौ-तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम द्वार एक शातिर किस्म के गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक मोटरसाइकिल व देशी कट्टा व कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना पर यह सफलता हासिल हुई है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब 22:55 बजे मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक हिस्ट्रीशीटर शातिर किस्म का गौ-तस्कर सुम्बलपुर तालाब के समीप होकर गुजरेगा। हरक्क्त में आयी पुलिस टीम मौके पर पहुँच गयी। एक बाइक को संदिग्ध दिखाई देने पर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद मसरूर पुत्र मोहम्मद महफूज़ निवासी लखमापुर थाना खेतासराय बताया। जिसके पास से एक देश कट्टा व कारतूस बरामद हुआ तथा एक मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स) काले रंग की जिस पर कूटरचित नम्बर प्लेट था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में जनपद प्रतापगढ़ में भैंस चोरी की घटना को अंजाम देने में शामिल होना बताया। यह बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ जनपद व प्रदेश के अन्य जनपदों में दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। इसके विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल राजकुमार व हेड कांस्टेबल नफीस अहमद सिद्दीक़ी शामिल रहे।

खेल महाकुंभ के माध्यम से नित्य नए अवसर:अजय सिंह

0
खेल महाकुंभ के माध्यम से नित्य नए अवसर:अजय सिंह
खेल महाकुंभ के माध्यम से नित्य नए अवसर:अजय सिंह

खेल महाकुम्भ में स्कूली बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, मिला सम्मान

खेतासराय( जौनपुर) शाहगंज अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन बड़ऊर खेल मैदान में हुआ। खेल महाकुम्भ में स्कूली बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनमोह लिया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कबड्डी बालक वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय सोंगर विजेता व कम्पोजिट विद्यालय कयार उपविजेता रहे, कबड्डी बालिका वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय मुड़ेला विजेता, कम्पोजिट विद्यालय कयार उपविजेता रही। खो-खो में बालक वर्ग से विद्यालय कयार विजेता, श्री गणेशजी बालोद्यान उपविजेता, बालिका वर्ग से मुड़ेला विजेता, कयार उपविजेता रहे। दौड़ सौ मीटर बालक वर्ग से विकास अब्बोपुर प्रथम, देवा पखनपुर द्वितीय, बालिका वर्ग से प्रियांशु मुड़ेला प्रथम, खुशी द्वितीय। दौ सौ मीटर बालक वर्ग से कुलदीप अब्बोपुर, प्रिंस सहावै क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। लम्बी कूद बालक वर्ग से नितेश मनेछा प्रथम, अनुज कम्पोजिट विद्यालय तारगहना द्वितीय व बालिका वर्ग से खुशी मुड़ेला प्रथम, लक्षमी खलीलपुर द्वितीय रही। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खेल महाकुम्भ में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी पियूष त्रिपाठी व खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि आज खेल के माध्यम से नित्य नए अवसर देश के युवाओं को मिल रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार खेलों का आयोजन कर प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है। जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम को खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी व खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार शुक्ल ने भी सम्बोधित किया।

इसके पूर्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ संयोजक अभिषेक सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक प्रमोद कुमार शुक्ला, एआरपी संघ प्रदेश मंत्री प्रशांत मिश्रा, नोडल अशोक कुमार मौर्य, वीरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, पंकज सिंह, मनबहाल, शांति भूषण, रूपेश सिंह, मनोज यादव, शैलेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता रेफरी अरूणेश यादव व निर्णायक मण्डल में शैलेंद्र सिह, सुभाषचंद्र तिवारी, वीरेंद्र यादव, शिव प्रकाश प्रजापति, सुरेश मौर्य,राजेश निषाद, राम चन्द्र बिन्द रहे। कार्यक्रम के अंत में बड़ऊर प्रधान अमर कुमार बिन्द ने आगन्तुको का आभार व्यक्त किया तथा संचालन मो. मुस्तफा व रत्नेश सिंह ने किया।

JAUNPUR NEWS स्प्रिंकलर सिंचाई किसानों के लिए वरदान   

0
JAUNPUR NEWS स्प्रिंकलर सिंचाई किसानों के लिए वरदान   
JAUNPUR NEWS स्प्रिंकलर सिंचाई किसानों के लिए वरदान   

JAUNPUR NEWS जौनपुर 05 मार्च sprinkler irrigation l स्प्रिंकलर से सिंचाई, किसानो के लिए हो रही वरदान साबित ष्पर ड्राप मोर कापष् योजनान्तर्गत विकास खण्ड बक्शा एवं बदलापुर में अवधेश उपाध्याय ग्राम दुधौड़ा केला में लगे ड्रिप, पवन कुमार पाण्डेय ग्राम मछलीगांव विकासखंड बदलापुर के गेहूं में लगे मिनी स्प्रिंकलर,राकेश कुमार सिंह ग्राम तरसड़ा विकास खण्ड बक्शा गेहूँ में लगे मिनी स्प्रिंकलर, एंव जंगबहादुर सिंह ग्राम नरी विकासखण्ड बक्शा गेहूं में लगे मिनी स्प्रिंकलर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कृषक पवन कुमार पाण्डेय द्वारा मिनी स्प्रिंकलर पद्धति से गेहूँ में, सिचाई एवं उर्वरक नैनो यूरिया का इस्तेमाल वेन्चुरी के माध्यम से करके लेबर एवं पानी की बचत कर अच्छी खेती का उदाहरण पेश कर रहे है।
         

जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि विकास खंड बक्शा के कृषक जंग बहादुर सिह ग्राम नरी बक्शा में स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा गेहूँ की सिचाई की जा रही है। उनके द्वारा बताया गया कि गेहूँ की बाले लम्बी और पौधे स्वस्थ है। स्प्रिंकलर की अपेक्षा पलड इरीगेशन से सिंचाई से बाली छोटी और पौध भी उतने विकासित नही हुये है। प्रगतिशील कृषक का कहना है कि स्प्रिंकलर पद्धति से सिचाई करने पर पानी व लेबर की बचत होती है, खाद एवं दवा हम लोग वेन्चुरी के माध्यम से डाल सकते है और फसल की अच्छी उपज भी अधिक ले सकते है, जिससे कृषक की आय दुगनी करने में मदद मिलती है। जो कृषक बन्धु स्प्रिंकलर पद्धति की स्थापना करवाना चाहते है।वे किसी भी कार्य दिवस मे जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय मे आधार, खतौनी, फोटो व बैंक पासबुक फोटोकापी के साथ सम्पर्क कर सकते है।

महाकुंभ से 5000 लीटर पवित्र जल टैंकर से पहुँचा जौनपुर,वंचित श्रद्धालु स्नान करेंगे

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर: प्रयागराज महाकुंभ मेले से लाये गए 5000 लीटर पवित्र गंगा जल के पहले टैंकर को नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी अग्निशमन अधिकारी ने रूट चार्ट तैयार कराकर निर्धारित 14-थानो (मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज , महराजगंज तेजीबाजार बदलापुर, सिंगरामऊ ,खुटहन, सरपतहा, शाहगंज, खेतासराय, सरायख्वाजा, बक्शा, सिकरारा, कोतवाली नगर में बारी-बारी से वितरित कराया गया।

जिसे सभी थाना प्रभारी व स्टाफ ने प्राप्त किया जिसे महाकुंभ स्नान हेतु अत्यधिक जनसैलाब होने के कारण वंचित रह गए श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा तथा शीघ्र दो टैंकर पवित्र गंगाजल आने की सम्भावना है जिसे शेष थानो में व पुलिस लाइन व फायर स्टेशन चौकिया में वितरित किया जाएगा।

अटेवा प्रतिनिधि मंडल ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य सभा सांसद को सौंपा ज्ञापन

0
Oplus_131072

Jaunpur News : live जौनपुर । पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा के लोगो ने सांसद को ज्ञापन बुधवार को ज्ञापन सौंपा है अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने सत्ता पक्ष की राज्य सभा सांसद माननीया श्रीमती सीमा द्विवेदी जी से मुलाकात किया और उनसे पेंशन आंदोलन के समर्थन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का आग्रह किया जिसे आदरणीया सांसद जी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। सांसद जी ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का नैतिक एवं संवैधानिक अधिकार है , बुढ़ापे में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का आधार है। सांसद जी ने अटेवा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वह पेंशन मुद्दे को सदन में उठाने के साथ साथ प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से और वित्त मंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन में हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि तत्काल प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिखवाया। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व जिला संयोजक चन्दन सिंह ने किया ।प्रतिनिधि मण्डल में जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, अध्यक्ष सुजानगंज लाल रत्नाकर उपाध्याय, संजीव कुमार मिश्र ब्लॉक महामंत्री सुनील कुमार यादव प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह जिला प्रचार मंत्री राजीव कुमार त्रिपाठी अमित कुमार उपाध्याय संजीव कुमार मिश्र सत्य प्रकाश मिश्र बाबू नाथ तिवारी मीडिया प्रभारी विनय मिश्र विवेक सिंह प्रमोद सिंह दिनेश सिंह आदि शिक्षक एवं कर्मचारी साथी मौजूद रहे।।

JAUNPUR अधेड़ को रौंदते हुए तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया 

0
JAUNPUR अधेड़ को रौंदते हुए  तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया 
JAUNPUR अधेड़ को रौंदते हुए  तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया 

JAUNPUR NEWS खुटहन (जौनपुर) इमामपुर गांव में मंगलवार को ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर रिहायशी घर की तरफ घूम गया। खाट पर बैठे अधेड़ को रौंदते हुए आम के पेड़ से टकरा गया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया। ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक के भी जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। सीएससी पर  उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा का खुटहन वाया जौनपुर मार्ग के बगल आवास है। जिसके सामने वे खाट बिछाकर बैठे हुए थे। तभी खुटहन की तरफ से ईंट लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनके घर की तरफ घूम गया। वे अपने बचाव को कुछ कर पाते कि ट्रैक्टर उन्हें रौंदते हुए आगे पेड़ से टकरा गया। जानकारी होते ही  चिकित्सकों की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां देखते ही महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी राम जियावन के जबड़े में गंभीर चोट आई है।

तीसरी रमजान को रोजेदारों ने खोला रोजा,मांगी दुआएं

0
रमजान का पाक महीना सबसे अव्वल माह
रमजान का पाक महीना सबसे अव्वल माह

रमजान का पाक महीना सबसे अव्वल माह

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मंगलवार को माहे रमजान की तीसरी तारीख को नगर की सभी प्रमुख मस्जिदों में पाँच वक्त की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने रात्रि में तरावीह पढ़ा और मुल्क में अमन, चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी। इससे पूर्व मगरीब की अजान के बाद रोजेदारों ने अपना रोजा खोला। शहर के मुफ्ती मोहल्ला, बलुआघाट, सिपाह, मुल्ला टोला, पुरानी बाजार, पानदरीबा सहित अन्य स्थानों पर मस्जिदों में नमाजियों की खासी भीड़ दिखाई पड़ी। नगर के बलुआघाट स्थित मिर्जा दारोगा एजाज की मस्जिद में नमाज पढ़ाने के बाद मौलाना कैसर अब्बास आजमी ने कहा कि पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ. ने बताया है कि माहे रमजान को तमाम महीनों में सबसे अव्वल दर्जा प्राप्त है।

इस महीने में खुदा शैतान को कैद में कर देता है और जन्नत का दरवाजा तमाम रोजेदारों के लिए खोल देता है। यही वजह है कि घरों में दिन रात कुरान की तेलावते होती हैं तो वहीं विशेष नमाज अदा कर लोग अपने गुनाहों की तौबा करते हैं। मौलाना ने कहा कि रोजेदारों को रोजा खुलवाना सबसे बड़ा शवाब का काम है। ऐसे में हमें चाहिए कि अपने रिश्तेदार, पड़ोसियों, मोहल्ले व नगरवासियों में अगर कोई गरीब मौजूद है तो उसके परिवार को रोजा खोलने का सारा सामान मुहैया कराना चाहिए वहीं मस्जिदों में देर रात्रि तक तरावीह पढ़ने का सिलसिला जारी रहा।

JAUNPUR सुशील मौर्य बने प्रदेश सचिव  

0
JAUNPUR सुशील मौर्य बने प्रदेश सचिव  
JAUNPUR सुशील मौर्य बने प्रदेश सचिव  

JAUNPUR NEWS जौनपुर। टैक्सेशन बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट सुशील मौर्य को दि उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन में प्रदेश सचिव बनाया गया जिसकी जानकारी होने पर परिजनों सहित उनके शुभचिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बता दें कि महराजगंज जनपद में आयोजित एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल ने 2024-2026 की कार्यकारिणी घोषित किया।


घोषणा के अनुसार प्रदेश सचिव जैसा महत्वपूर्ण पद जौनपुर के सुशील मौर्य को दिया गया। विदित हो कि इसके पहले श्री मौर्य एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जैसे पद पर रहकर कार्य कर चुके हैं। इस बार इन्हें सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके द्वारा पूर्व के कार्यों को देखते हुये दी गयी। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर नवचयनित प्रदेश सचिव श्री मौर्य ने बताया कि पूरे प्रान्त में जो भी समस्याएं टैक्स एडवोकेट को आयेंगी, उसको प्राथमिकता से प्रादेशिक टीम के साथ मिलकर हल कराया जायेगा।

पांचवी पुण्यतिथि पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

0
पांचवी पुण्यतिथि पर अर्पित की गयी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
पांचवी पुण्यतिथि पर अर्पित की गयी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

संस्था के संस्थापक सदस्य की माता की पांचवी पुण्यतिथि पर अर्पित की गयी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि


शाहगंज [ जौनपुर] विवेकानंद तिराहा स्थित मदर निसा फाउंडेशन के कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के संस्थापक सदस्य और तहलका पोर्टल के संवाददाता राजकुमार अश्क़ की माता जी की पाचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।


संस्था के संयोजक फैजान अहमद श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मैं और राजकुमार बचपन के मित्र हैं माता जी आज हमारे बीच नहीं है मगर उनकी दी गई सीख हमें आज भी प्रेरणा देती रहती है वो हमेशा कहा करती थी बेटा अगर ऊपर वाला दे रहा है तो गरीबों की मदद जरूर करना, शायद उन्ही के आशीर्वाद से हम यह संस्था चला रहे हैं।
संस्था वरिष्ठ संस्थापक सदस्य जेया अनवर ने माता को याद करते हुए कहा कि वो एक अत्यंत मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव की थी उनकी नज़र में हम सब राजकुमार के जैसे ही थे।


श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप में से बेलाल आतिश, रिज़वान अहमद, परवेज़ शेख,मिलन जायसवाल, सिंगर करन पार्थ,लालबहादुर यादव, ज़िया अनवर,राजकुमार अश्क,राजीव सिंह,एडवोकेट अकबाल अंसारी,सूफियान अंसारी, फैयाज अहमद,अबुल लैश अहमद, तबरेज खान आदि लोग उपस्थित रहे।

  • mohammad kasim