Home Blog Page 132

राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में 9 छात्र सफलत

0
राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में 9 छात्र सफलत
राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में 9 छात्र सफलत

सुइथाकला [ जौनपुर ] कम्पोजिट विद्यालय डीहअशरफाबाद, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में बच्चों ने सफलता प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार का सम्मान बढ़ाया तथा डॉ गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर के लगातार उत्साहवर्धन व आनन्द प्रकाश सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी सुइथाकलां के मार्गदर्शन तथा आप सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से कम्पोजिट विद्यालय डीह अशरफाबाद में लगातार ग्यारह वीं बार विद्यालय में उत्तीर्ण हुए और इस बार 9छात्र/छात्राओं ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक दुष्यंत मिश्रा के प्रयास से लगातार बच्चे उत्तीर्ण हो रहे हैं प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को लगातार बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करते रहते हैं साथ ही विद्यालय के सारे अध्यापक गण के सहयोग से यह सफलता प्राप्त हुआ जिससे आज क्षेत्र में खुशी का माहौल है डीहअशरफाबाद के विद्यालय क्षेत्र में एक अलग पहचान बना हुआ है इस विद्यालय के बच्चे नाम रोशन करके क्षेत्र और विद्यालय सम्मान किए विद्यालय परिवार राधेश्याम , संजय सिंह ,संतोष कुमार वर्मा , उदयकृष्ण यादव , अनुराग डोगरा , अजय कुमार हलवाई , संजय कुमार मौर्य , मनोज कुमार , अनुराग कुमार पाण्डेय , विनोद कुमार जी, जयप्रकाश मौर्य , सुमन अग्रहरि , मनोरमा सिंह , मीनू गुप्ता व सौरभ दीक्षित के अथक परिश्रम एवं अनवरत प्रयासों का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी 9बच्चों ने परीक्षा में सफलता अर्जित की है। हम सभी विद्यालय परिवार व सफल बच्चे आप सभी के आशीर्वाद के आकांक्षी है l

  • MOHAMMAD KASIM

भिडीं व खरबूज की खेती से किसान की आय होगी दोगुनी

0
भिडीं व खरबूज की खेती से किसान की आय होगी दोगुनी
भिडीं व खरबूज की खेती से किसान की आय होगी दोगुनी

JAUNPUR NEWS जौनपुर 03 मार्च : भिडीं व खरबूज की खेती समय से पहले करने से किसान की आय होगी दोगुनी जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि गर्मियों में भिंडी की फसल लेने वाले किसानों के लिए फरवरी से मार्च का समय बुवाई के लिए अनुकूल है। जनपद में निदेशालय से आवंटित बीज यथा- काशी प्रगति, काशी क्रान्ति, और काशी चमन प्रजाति के 128 किलो ग्राम एवं खरबूज पूसा, मधुरिमा 2 किलो ग्राम बीज जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में बीज उपलब्ध है।


कृषि वैज्ञानिकां के अनुसार 01 हे0 खेत की तैयारी के लिए 40-50 कुन्तल सड़ी गोबर की खाद, 50 किलोग्राम एन0पी0के0 16 एम0ओ0पी0 और 16 किलोग्राम यूरियां का प्रयोग करे एवं बोने के 15-20 दिन बाद सब्जी की प्रथम निराई-गुड़ाई करना फायदेमन्द रहता हैं, भिड़ी बुवाई के लिए कतार से कतार की दूरी 25-30 से0मी0 एवं कतार में पौधे से पौधे के मध्य दूरी 15 से 20 से0मी0 रखनी चाहिये। बीज की 2 से 3 से0मी0 गहरी बुवाई करनी चाहिये। बुवाई के पूर्व भिंड़ी के बीजो को 3 ग्राम मेन्कोजेब, कार्बेन्डाजिम प्रति किलो बीज की दर उपचारित करना चाहिये। पूरे खेत को उचित आकार की पंक्तियो में बांट ले एवं मलचिंग कर के ड्रिप विधि द्वारा सिंचाई करने सें अधिक लाभ होगा। जिससे किसान भाई भिड़ी की खेती कर के अधिक से अधिक आय अर्जित कर सकते है तथा इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आ कर बीज प्राप्त कर सकते है। योजना प्रभारी जसपाल िंसंह ने बताया कि जनपद में भिण्डी का 128 किलोग्राम एंव खरबूज 2 किग्रा0 का बीज मुख्यालय पर उपलब्ध है। इच्छुक कृषक नकद मूल्य पर बीज प्राप्त कर सकते है।

Jaunpur News : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक संस्था नें वितरित किया पौष्टिक आहार किट

0
Oplus_131072

Jaunpur News जौनपुर : सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर द्वारा प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पौष्टिक आहार किट गोद लिए टी.बी. मरीजों को वितरित किया गया साथ ही जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा शुभारंभ किया गया । मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता जिला टी.बी. समन्वयक सलिल कुमार यादव ने कहा कि संस्था लंबे समय से निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है । टी.बी. मरीजों को इलाज के दौरान किसी भी दिन दवाई का गैप नहीं होना चाहिए। ऐसा न हो कि आप दवा भूल गए ,कल दवा भूल गए बीच में छोड़- छोड़ कर दवा खाएंगे तो यह रोग और गंभीर हो जाएगा दवा नहीं छोड़ना है यदि दवा करने के दौरान किसी भी तरह की तकलीफ महसूस हो रही है या दवा रिएक्शन कर रहा है तो तुरंत आकर अपने डॉक्टर साहब से मिलना पड़ेगा ।

इसका दो महीने पर पहली जांच होती है एक हम लोग फॉलोअप करके देखते हैं की दवा फायदा कर रही है कि नहीं ।और अगले दो साल तक जब तक इलाज खत्म नहीं हो जाता तो उसके बाद भी हम लोग जांच करते हैं और यह पता लगते हैं कि आप कंप्लीट ठीक हो गए कि नहीं । 6 महीने तक और फॉलो अप किया जाता है ताकि आने वाले समय में फिर से टी.बी.जैसी बीमारी आपको न हो आपको मेटा सुपरविजन में रहना है ।और पोषण को अच्छा रखना है क्योंकि अच्छे पोषण सामग्री सेवन से टी.बी. मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं संस्था पोषण सामग्री वितरण करने में मरीजों को हमेशा बढ़-चढ़ कर साझेदारी की है इसके लिए जितनी सराहना की जाए कम है ।अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा टीवी मरीजों का सबसे अच्छा फॉलो अप किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। संस्था लंबे समय से टी.बी. मरीजों पर काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति ने किया।


उक्त अवसर पर प्रधान अध्यापक सुभाष सरोज ठाकुर प्रसाद राय सागर श्रीवास्तव अमन श्रीवास्तव धर्मेंद्र श्रीवास्तवअनिल कुमार गुप्ता नवीन सिंह डॉक्टर सुशील अग्रहरी जय देवी पांडेय सावित्री गौतम दीपा रमाशंकर चिंता देवी आशीष श्रीवास्तव गिरीश चंद्र मोनू अखिलेश इत्यादि लोग उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

6 वर्ष की बालिका ने रखा पहला रोज़ा, परिवार में खुशी का माहौल

0
Oplus_131072

खेतासराय(जौनपुर): रमज़ान का पाक महीना चल रहा है, और इस दौरान बच्चों में भी इबादत का खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में छः वर्षीय नूर फातिमा ने अपना पहला रोज़ा रखकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। कस्बा के जोगियाना वार्ड निवासी सफर शेख की छः वर्षीय पुत्री नूर फातिमा ने बचपन से ही अपने परिवार को रोज़े रखते हुए देखा और इस बार उसने भी खुद रोज़ा रखने की इच्छा जताई। परिवार ने पहले सोचा कि उम्र कम होने के कारण यह मुश्किल होगा, लेकिन उसकी जिद और हौसले को देखते हुए उसे रोज़ा रखने की इजाज़त दी गई ।

सुबह सहरी में उसने पूरे उत्साह के साथ खाना खाया और फिर नियत करके रोज़ा रखा। पूरे दिन उसने धैर्य और समर्पण के साथ रोज़ा निभाया और इफ्तार के समय परिवार के साथ मिलकर अपना पहला रोज़ा खोला। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने उसकी हिम्मत की सराहना की और उसे दुआएं दीं। बच्ची के माता-पिता का कहना है कि वे उसकी हिम्मत और धार्मिक आस्था से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि इतनी छोटी उम्र में उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। इस छोटी बच्ची के हौसले ने समाज में एक मिसाल कायम की है और सभी को यह संदेश दिया है कि इबादत और धार्मिक आस्था के लिए उम्र मायने नहीं रखती, बल्कि सच्चे दिल और समर्पण की जरूरत होती है।

रमजान महीने को लेकर नन्हे बच्चों के हौसले बुलंद

0

शाहगंज, जौनपुर। शनिवार को सूर्यास्त के बाद चंद्रमा दर्शन के उपरांत पवित्र माह रमजान का आरंभ हो गया इसके बाद लोगों में रमजान को लेकर उत्साह देखने को मिला।


आपको बता दे की रमजान बरकत और इबादत का महीना माना जाता है. जहा सभी मुसलमान रोजा रख कर इबादत करते हैं और अपने और देश की खुशहाली की दुआ करते हैं. हर मुसलमान के बच्चों पर 5 साल की उम्र से रोजा और नमाज फर्ज हो जाता है। इसी क्रम में क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी मोहम्मद आसिफ पत्रकार का 7 वर्षीय पुत्र मोहम्मद काशिफ, (अलहम्द) रविवार को अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया।


मोहम्मद काशिफ के दादा अलाउद्दीन ने बताया हमारे परिवार के लगभग सभी बच्चों ने मौसम चाहे जैसा भी रहे अपने 5 साल की आयु में अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया है।

इसी के तहत जवाहर नगर की रहने वाली 5 साल की नायरा खान अपनी जिंदगी का पहला रोजा रख कर दीन इस्लाम के बताए रास्ते पर चल पड़ी है. वही नायरा खान के लिए उसके घर वालों ने लजीज पकवान बनाए थे. नायरा खान के पिता अमजद खान का कहना है कि हम लोगों ने शुरु से ही अपने बच्चों को दीनी और दुनियाई तालीम दी है. ताकि हमारे बच्चे जिंदगी के दोनों सफर में कामयाबी हासिल कर सके। दूसरी तरफ नगर के पूर्वी कौड़िया निवासी मोहम्मद अली 5 वर्षीय पुत्र मुराद अली बंटी ने अपना पहला रोजा मुकम्मल कर लिया जिसको लेकर परिवार में हर्ष है।

jaunpur News : पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में सांसद प्रिया सरोज का समर्थन

0
Jaunpur News: MP Priya Saroj's support in old pension restoration movement
Jaunpur News: MP Priya Saroj's support in old pension restoration movement

jaunpur News Today : पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में अटेवा को हमारा पूर्ण समर्थन : प्रिया सरोजआज अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है , बुढ़ापे में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का आधार है। सांसद जी ने अटेवा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वह पेंशन मुद्दे को सदन में उठाने के साथ साथ प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से और वित्त मंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन में हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि तत्काल प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिखवाया। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने किया । प्रतिनिधि मण्डल में जिला संयोजक चन्दन सिंह,जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक, जिला कैडर प्रभारी द्वय टी यन यादव एवं जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष द्वय डॉ राजेश उपाध्याय एवं लाल चन्द्र चौरसिया, संगठन मंत्री द्वय सुबाष सरोज एवं अरविंद यादव, जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्म शील यादव, आशीष लोहिया, जिला कैडर सह प्रभारी प्रदीप चौहान, नवीन शर्मा, संजय कन्नौजिया, जलालपुर अध्यक्ष अशोक यादव,खुटहन अध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव एवं अटेवा के अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री को सांसद प्रिया सरोज ने आज एक पत्र लिखा अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के दौरान मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है , बुढ़ापे में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का आधार है। सांसद जी ने अटेवा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वह पेंशन मुद्दे को सदन में उठाने के साथ साथ प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से और वित्त मंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन में हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया बल्कि तत्काल प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिखवाया। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने किया । प्रतिनिधि मण्डल में जिला संयोजक चन्दन सिंह,जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक, जिला कैडर प्रभारी द्वय टी यन यादव एवं जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष द्वय डॉ राजेश उपाध्याय एवं लाल चन्द्र चौरसिया, संगठन मंत्री द्वय सुबाष सरोज एवं अरविंद यादव, जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्म शील यादव, आशीष लोहिया, जिला कैडर सह प्रभारी प्रदीप चौहान, नवीन शर्मा, संजय कन्नौजिया, जलालपुर अध्यक्ष अशोक यादव,खुटहन अध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव एवं अटेवा के अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

jaunapur mahotsav 2025 पर मंथन शुरू

0
Officials brainstorm with the minister on jaunapur mahotsav 2025
Officials brainstorm with the minister on jaunapur mahotsav 2025

Officials brainstorm with the minister on jaunapur mahotsav 2025:

JAUNPUR MAHOTSAV NEWS: जौनपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक शनिवार देर सायं संपन्न हुई।


जौनपुर महोत्सव 10, 11 और 12 मार्च को शाही किला में आयोजित होना प्रस्तावित है। बैठक में जौनपुर महोत्सव को लेकर कार्यक्रमों की रूप-रेखा तय की गई। जौनपुर महोत्सव में श्रम विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण, डीएफओ और उद्यान अधिकारी द्वारा नव विवाहित जोड़ो को सहजन के पौधे का वितरण, एलडीएम के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रचार-प्रसार का स्टॉल, खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे।

मंत्री के द्वारा निर्देशित किया गया कि जौनपुर महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों और जनपद की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर झाड़ियों की कटाई तथा साफ-सफाई कराए। अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया कि जिन सड़कों की स्वीकृति हो गई है उन सड़कों को ठीक करा दिया जाए यदि कोई गड्ढे है तो उन्हें तत्काल गड्डा मुक्त किया जाए। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाए। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों द्वारा भी प्रतिभाग कराया जाएगा। महोत्सव में सामूहिक विवाह कराये जाने के सम्बन्ध में जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। jaunapur mahotsav

को देखते हएबयातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के द्वारा मंत्री को आश्वस्त कराया गया कि सभी विभागों के समन्वय से जौनपुर महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से कराया जायेगा।


             इस अवसर पर अध्यक्ष नगरपालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष बीजेपी पुष्पराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ, पीडी के0के0 पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, सहित अन्य उपस्थित रहे।

पिस्टल से युवक ने सिर में मारी गोली,पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी  

0
पिस्टल से युवक ने सिर में मारी गोली,पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी  
पिस्टल से युवक ने सिर में मारी गोली,पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी  

युवक ने अवैध पिस्टल से सिर में गोली मारकर की आत्महत्या,घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

JAUNPUR CRIME NEWS चंदवक [ जौनपुर ] स्थानीय थाना क्षेत्र के क्षेत्र के डीहा गांव( भीमपुर) गांव में शुक्रवार रात 10 बजे कोइलारी बाजार से घर पहुंचे युवक ने कमरें में जाते ही अवैध पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए घायल को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

आत्महत्या का कारण बना रहस्य


मृतक राकेश सरोज (38), पुत्र दसरथ सरोज, खेती के साथ-साथ व्यवसाय भी करता था। रोज की तरह शुक्रवार शाम को बाइक से कोइलारी बाजार गया और खाने-पीने के बाद देर रात घर लौटा। पत्नी सरिता घर के बाहर किचन में काम कर रही थी, तभी वह कमरे में गया और खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी जब कमरे में पहुंची तो खून से लथपथ राजेश को देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सुबह इसकीजानकारी मिली और जब टीम घर पहुंची, तो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया।परिवार में शोक, आत्महत्या का कारण अज्ञातमृतक का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। उसके चार भाई नौकरी और व्यवसाय में लगे हैं। पुलिस को कोई पारिवारिक विवाद भी नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों पर संदेह बना हुआ है।मृतक के तीन बच्चे गरिमा, आर.एस., अहन हैं। पत्नी सरिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

jaunpur लाल सुटकेस मे युवती का शव,हत्या कांड का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

0
Oplus_131072

Jaunpur crime news जौनपुर। 28 फरवरी को अज्ञात युवती के शव को सूटकेश मे भरकर फेंकने की घटना का कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, कातिल प्रेमी गिरफ्तार शुक्रवार को दोपहर दो बजे कमला हास्पिटल के सामने गहरे नाले पर सूटकेश में अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार की पुलिस टीम ने सीसीटीबी फुटेज के आधार पर घटना का पर्दा फास करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त विशाल साहनी मूडादेव पोस्ट टिकरी थाना रोहनिया, वाराणसी उम्र 22 वर्ष को मुखबिरी सूचना के आधार पर ढाई बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे का राड बरामद हुआ है।

jaunpur लाल सुटकेस मे युवती का शव,हत्या कांड का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरम्यान बताया कि प्रेमी अभियुक्त से मृतक लड़की अनन्या से 2019 से अवैध संबंध था जिसके चलते अनन्या का विवाह विच्छेद वैवाहिक संबंध टूट गया।

एसपी सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि दोनों वाराणसी के एक ही गांव के निवासी थे। 24 फरवरी को प्रेमी कातिल विशाल अनन्या से मिलने जौनपुर आया था। जहाँ अनन्या शहर के एक किराये के मकान में रहती थी दोनो रात भर एक साथ रहे सुबह 25 फरवरी को किसी बात को लेकर अनबन हुई जिसके चलते विशाल ने लोहे के राड से अनन्या को मार कर घायल कर दिया, उसके बाद हाथ पैर बांध कर लाल रंग के सूटकेश में भरा ई रिक्शा बुलाकर अनन्या की लाश को नाले मे फेक दिया।

जौनपुर: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 4 बच्चो का चयन

0
Oplus_131072

Jaunpur News जौनपुर । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2025 में मड़ियाहूं ब्लॉक में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा रामपुर में कुल चार बच्चों का चयन हुआ है जिसमें पुनीत यादव, आयुष यादव, आशुतोष यादव एवं अदिति यादव हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं श्री उदय भान कुशवाहा ने इन बच्चों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


नोडल शिक्षक श्री आनन्द यादव एवं शिक्षक राजकुमार , रामआसरे तथा सुरेन्द्र कुमार ने बच्चों का विद्यालय स्तर पर माल्यार्पण कर बधाई दी है। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के सहायक अध्यापक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पू मा शि संघ मड़ियाहूं यादवेन्द्र नाथ यादव ने दी है।