jAUNPUR CRIME जौनपुर। मडियाहू पुलिस ने 50 किलोग्राम गांज स्वीफ्ट डिजायर के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार- किया है पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ, श्री गिरेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 50 किग्रा गांजा व एक स्वीफ्ट डिजायर वाहन संख्या UP74D6825 के साथ आज गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 80/25 धारा 8/20/25 NDPS Act पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
JOB Golden opportunity to get job in Israel, Japan and Germany jaunpur :
JAUNPUR JOB Mn NEWS जौनपुर 04 मार्च, यूपी सरकार ने युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर दिया है, जिसके क्रम में एन0एस0डी0सी0 और केन्द्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से इजरायल, जापान और जर्मनी में जनपद के प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए कई पदों पर भर्ती की जायेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से प्रदेश के प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए विदेशों में होमबेस्ड केयरगिवर, पेशेंट केयर, और नर्सिंग के पदों पर भर्तियों होगी। जिसमें इजरायल में होमबेस्ड केयरगिवर के 5000 पद के लिए 25 से 45 वर्ष की आयुसीमा एवं एक वर्ष से अधिक का अनुभव होना अनिवार्य है, जापान में केयरगिवर और केयर टेकर के 50 पदों हेतु तीन महीनों से अधिक का अनुभव रखने वाले युवक-युवतियों की आयु सीमा 20 से 27 वर्ष आवेदन कर सकेगें तथा जर्मनी में सहायक नर्स के 250 पदों हेतु आयुसीमा 24 से 20 वर्ष के एक वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त युवक-युवती पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण उपरांत आवेदन कर सकते है। जिस हेतु वेतनमान 116976 से 229925 रूपये प्रतिमाह होगा। विदेशों में रोजगार हेतु रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर 31 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर से संपर्क किया जा सकता है।
jaunpur NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर समाज में स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान का आयोजन अमृत सरोवर पर किया गया, कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने तालाब और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की तथा प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाया। इसके साथ ही, जल संरक्षण के महत्व को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें “स्वच्छ जल, निर्मल कल” और “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से संदेश दिया गया। इसके अलावा, पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने स्वच्छता और जल संरक्षण पर अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
आचार्य विक्रम देव ने कहा ने कहा, कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है। हमें जल स्रोतों की स्वच्छता को बनाए रखना और समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। यह छोटे प्रयास बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।” स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को दोहराते हुए अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस पहल से स्थानीय निवासियों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी और उन्होंने भविष्य में इस अभियान को समर्थन देने का वादा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी, डॉ शशिकांत यादव, डॉ अनुराग मिश्र, डॉ. विशाल यादव, डॉ. अजय कुमार मौर्य, उद्देश्य सिंह, स्वयंसेवक प्रभात तिवारी, आनन्द सिंह प्रियांशी मौर्य, हर्ष दुबे सहित NSS के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Rajesh Yadav was murdered by slitting his throat with a sharp weapon IN jaunpur
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर l लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक ब्यक्ति की आज रात्रि 8 बजे धारधार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया मृतक का नाम राजेश यादव उर्फ नाटे है जिसकी उम्र 46 वर्ष है
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर राहुल यादव नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अभियुक्त की तलाश जारी है,सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी l
JAUNPUR 50 हजार रुपये के इनामी मियां -बीबी गिरफ्तार
Husband and wife with a reward of Rs 50,000 arrested IN JAUNPUR
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। नेवढ़िया थाने की पुलिस टीम ने आज 25-25 हजार रूपये के दो इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताविक पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियानD के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/24 धारा 363,366/120बी भादवि व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 से सम्बन्धित अभियुक्त. मुस्लिम मण्डल पुत्र नाम कबीरूद्दीन उर्फ तमींरूद्दीन उर्फ बोगला मण्डल व मीना बीबी पत्नी मुस्लिम मण्डल निवासी गण काटाकोल, जी०पी० मोहना थाना कुमारगंज जिला दक्षिणी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पच्चीस-पच्चीस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था, जिसके क्रम में गिरफ्तारी हेतु थाना स्थानीय पर टीम गठित की गयी थी उक्त टीम द्वारा ईनामिया
अपराधी मुस्लिम मण्डल पुत्र कबीरूद्दीन उर्फ तमींरूद्दीन उर्फ बोगला मण्डल व मीना बीबी पत्नी मुस्लिम मण्डल उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर जलालपुर हाईवे चौराहे से 200 मीटर आगे जौनपुर की तरफ जाने वाली हाईवे पर आज समय करीब सात बजे सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
student dies after being hit by a truck IN jaunpur news
JAUNPUR NEWS ACCIDENT :जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी प्रदीप मिश्रा का सोमवार सड़क दुर्घटना में मौत हो गई 23 वर्षीय पुत्र कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी के 100 मीटर सामने ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम मिश्रा 12वीं का पेपर देने के लिए गाजीपुर अपने परीक्षा केंद्र पी. आर.वि. इंटर कॉलेज भीखमपुर में उसका 12 वी का सेंटर गया था जिसकी आज बायोलॉजी की परीक्षा निरस्त हो गई और वह अपने घर को लौट रहा था जैसे ही सिपाह रेलवे क्रॉसिंग से 100 मीटर आगे गया सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा उसके ऊपर चढ़ गया उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सिपाह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सत्यम के मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
खेतासराय : होलिका दहन और जुलूस को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
खेतासराय (जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय में होलिका दहन और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया के नेतृत्व में सोमवार की शाम पीस कमेटी बैठक खेतासराय नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार रंगों और उल्लास का प्रतीक है, इसलिए इसे प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए।
पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और सभी से सहयोग की अपील की। थानाध्यक्ष रामाश्रम राय ने कहा कि आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाएं, एक दूसरे का सहयोग करें, त्यौहार में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली जुलूस समिति के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने होली जुलूस के बारे में अवगत कराया और लोगों से सहयोग की अपील किया। बैठक में चेयरमैन वसीम अहमद ने समुचित साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया। बैठक में शांतिभूषण मिश्रा, असलम, कपूरचंद जायसवाल, सैय्यद ताहिर, धर्मचंद गुप्ता, नवाब अहमद, सोनू बिन्द, सभासद अमित सोनकर, इलियास मोनू, सतीष यादव, शमीम अहमद, कर्मचन्द्र यादव, सलीम अहमद, राकेश यादव, फारूक आज़म समेत आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि नगर में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।
सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली के दो मेधावी छात्रों का हुआ चयन
राष्ट्रीय आय आधारित फेलोशिप में दो मेधावी छात्रों का हुआ चयन
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली कक्षा 8 के छात्र है मेधावी
खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सर्वोदय इण्टर कॉलेज, खुदौली के कक्षा 8 के मेधावी छात्र अफसरान और उज्जवल अस्थाना ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के सैद गोरारी निवासी छात्र अफसरान पुत्र इजहार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस प्रतिष्ठित फेलोशिप में स्थान प्राप्त किया है।
कॉलेज के दिनेश कुमार गुप्ता एवं शिक्षकों ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता भी अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि अफसरान हमेशा से ही पढ़ाई में रुचि रखते थे और दिन-रात परिश्रम कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कॉलेज प्रशासन ने भी अफसरान की इस सफलता को प्रेरणादायक बताया और अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता को भी बल मिलेगा। इस उपलब्धि पर अभिषेक मिश्रा, शिवानी मौर्या, डा. आज़म, डॉ. सुरेश कुमार, मोहम्मद जीशान, मनीष यादव, मोहम्मद जमाल, ओबैदुल्लाह खान समेत आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में 9 छात्र सफलत
सुइथाकला [ जौनपुर ] कम्पोजिट विद्यालय डीहअशरफाबाद, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में बच्चों ने सफलता प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार का सम्मान बढ़ाया तथा डॉ गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर के लगातार उत्साहवर्धन व आनन्द प्रकाश सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी सुइथाकलां के मार्गदर्शन तथा आप सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाओं से कम्पोजिट विद्यालय डीह अशरफाबाद में लगातार ग्यारह वीं बार विद्यालय में उत्तीर्ण हुए और इस बार 9छात्र/छात्राओं ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक दुष्यंत मिश्रा के प्रयास से लगातार बच्चे उत्तीर्ण हो रहे हैं प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को लगातार बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करते रहते हैं साथ ही विद्यालय के सारे अध्यापक गण के सहयोग से यह सफलता प्राप्त हुआ जिससे आज क्षेत्र में खुशी का माहौल है डीहअशरफाबाद के विद्यालय क्षेत्र में एक अलग पहचान बना हुआ है इस विद्यालय के बच्चे नाम रोशन करके क्षेत्र और विद्यालय सम्मान किए विद्यालय परिवार राधेश्याम , संजय सिंह ,संतोष कुमार वर्मा , उदयकृष्ण यादव , अनुराग डोगरा , अजय कुमार हलवाई , संजय कुमार मौर्य , मनोज कुमार , अनुराग कुमार पाण्डेय , विनोद कुमार जी, जयप्रकाश मौर्य , सुमन अग्रहरि , मनोरमा सिंह , मीनू गुप्ता व सौरभ दीक्षित के अथक परिश्रम एवं अनवरत प्रयासों का ही परिणाम है कि इस वर्ष भी 9बच्चों ने परीक्षा में सफलता अर्जित की है। हम सभी विद्यालय परिवार व सफल बच्चे आप सभी के आशीर्वाद के आकांक्षी है l
JAUNPUR NEWS जौनपुर 03 मार्च : भिडीं व खरबूज की खेती समय से पहले करने से किसान की आय होगी दोगुनी जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि गर्मियों में भिंडी की फसल लेने वाले किसानों के लिए फरवरी से मार्च का समय बुवाई के लिए अनुकूल है। जनपद में निदेशालय से आवंटित बीज यथा- काशी प्रगति, काशी क्रान्ति, और काशी चमन प्रजाति के 128 किलो ग्राम एवं खरबूज पूसा, मधुरिमा 2 किलो ग्राम बीज जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में बीज उपलब्ध है।
कृषि वैज्ञानिकां के अनुसार 01 हे0 खेत की तैयारी के लिए 40-50 कुन्तल सड़ी गोबर की खाद, 50 किलोग्राम एन0पी0के0 16 एम0ओ0पी0 और 16 किलोग्राम यूरियां का प्रयोग करे एवं बोने के 15-20 दिन बाद सब्जी की प्रथम निराई-गुड़ाई करना फायदेमन्द रहता हैं, भिड़ी बुवाई के लिए कतार से कतार की दूरी 25-30 से0मी0 एवं कतार में पौधे से पौधे के मध्य दूरी 15 से 20 से0मी0 रखनी चाहिये। बीज की 2 से 3 से0मी0 गहरी बुवाई करनी चाहिये। बुवाई के पूर्व भिंड़ी के बीजो को 3 ग्राम मेन्कोजेब, कार्बेन्डाजिम प्रति किलो बीज की दर उपचारित करना चाहिये। पूरे खेत को उचित आकार की पंक्तियो में बांट ले एवं मलचिंग कर के ड्रिप विधि द्वारा सिंचाई करने सें अधिक लाभ होगा। जिससे किसान भाई भिड़ी की खेती कर के अधिक से अधिक आय अर्जित कर सकते है तथा इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आ कर बीज प्राप्त कर सकते है। योजना प्रभारी जसपाल िंसंह ने बताया कि जनपद में भिण्डी का 128 किलोग्राम एंव खरबूज 2 किग्रा0 का बीज मुख्यालय पर उपलब्ध है। इच्छुक कृषक नकद मूल्य पर बीज प्राप्त कर सकते है।