Home Blog Page 134

राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन

0
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन
राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन

राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का पाचवां दिन–फरीदुल हक मेमोरियल पी जी कॉलेज तालिमाबाद सबरहद

शाहगंज [ जौनपुर] में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के पाचवां दिन मतदाता जागरूकता रैली मजडीहा, डोमनपुर,उसरहट्टा, सबरहद गाव में निकाली गयी । मतदाता जागरूकता से आम जनमानस को अवगत कराना था।उसमें मतदान के महत्व को बताना था स्वयंसेवको में रिकां,रोली, असरा अनम, मरियम असलम आमरीन,उज्मा खान, अभिषेक कुमार,खुशी चौहान, अं

कित राजभर, अफरा खान ने तत्परता के साथ जागरूक किया। भोजनोपरान्त बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस सत्र के मुख्य अतिथि डॉ रामचन्द्र मौर्य जीरहे।कार्यक्रम में अफरा, प्रिन्स कुमार, खुशी, अकिता,प्रियंका, अंजली गुप्ता ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहां कि वर्तमान परिवेश में अगर हम मतदान के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो आने वाला भविष्य हमारा बेहतर नहीं होगा इसलिए बेहतर भविष्य के लिए और लोकतंत्र के लिए मतदान अति आवश्यक है जिससे एक बेहतर समाज के साथ-साथ मजबूत लोकतंत्र की भी परिकल्पना सुनिश्चित होगी।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ राकेश सिंह, श्री रेयाज अहमद, डॉ संजय यादव, श्री धूरेन्द मौर्य, डॉ रविन्द्र यादव, डॉ विनय कुमार,श्रीमती अनिता देवी, डॉ पूजा रानी,डॉ भाष्कर तिवारी, डॉ रामचंद्र मौर्य,श्री खुर्शीद हसन खान, श्री अमित श्रीवास्तव,श्रीमती गीता यादव सहित कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमित दयानाथ गुप्ता, डॉ अनामिका मिश्रा, डॉ शिव प्रसाद यादव, ओम प्रकाश चौरसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहें।

शाहगंज सिटी नेअग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया

0
शाहगंज सिटी नेअग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया
शाहगंज सिटी नेअग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया

शाहगंज की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने गुरुवार को अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया । इन कर्मियों को नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । नौली स्थित फायर स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने प्राइमरी स्कूल बड़नपुर के बच्चों को आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों और आग पर काबू पाने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी ।

अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया के कार्यक्रम सैल्यूट टू साइलेंट स्टार्स के तहत अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया गया । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत संस्था उन लोगों को सम्मानित करती है, जो समाज से कोई अपेक्षा किए बगैर बड़ी लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं । इस कड़ी में नौली स्थित फायर स्टेशन पर कार्यक्रम कर लीडिंग फायरमैन रामप्रकाश यादव, फायरमैन अरविंद खरवार, अखिलेश राय, होमगार्ड सभाजीत यादव और फॉलोअर वेदप्रकाश को माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया । सभी को संस्था की तरफ से सम्मान पत्र भी सौंपा गया ।

इस दौरान बड़नपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का तरीका बताया । छात्रों को बताया गया कि सिलेंडर में आग लगने पर उस पर गीला बोरा डालकर या कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए । बताया गया कि एलपीजी सिलेंडर अगर खड़ा रहेगा तो विस्फोट नहीं करेगा लेकिन अगर उसे जमीन पर लिटाकर उस पर बालू, मिट्टी डाला गया तो उसमें विस्फोट का खतरा पैदा हो जाता है ।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समन्वयक अविनाश जायसवाल ने कहा कि अपनी जान पर खेलकर नागरिकों की सुरक्षा कर रहे अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित करने का कार्य सराहनीय है । धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमृता जायसवाल ने किया । संचालन पूर्व अध्यक्ष सौरभ सेठ ने किया । कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष उज्ज्वल सेठ, देवी प्रसाद चौरसिया, दीपक सिंह और रवि अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।

  • mohammad kasim

राह चलते कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान ख़ाक

0

राह चलते कंटेनर का टायर फटने से लगी आग, लाखों का सामान जला

खुटहन ( जौनपुर ) :बनुआडीह गांव में शाहगंज वाया प्रयागराज मार्ग पर गुरुवार की भोर सामान लोड कर जा रहे कंटेनर के पीछे का टायर फट जाने से आग लग गई। आग की उठती लपटें देख चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कंटेनर सहित उस पर लदा बजाज कंपनी का लाखों की कीमत का आटो पार्ट्स जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।

इसी थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी रिंकू यादव कंटेनर का चालक है। वह नागपुर से आटो पार्ट्स लोड कर नेपाल जा रहा था। रात में उक्त बाजार के पास अचानक पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। वह गाड़ी रोक रहा था कि टायर में आग लग गई। वह वाहन से कूदकर आग पर पानी फेंक बुझाने का प्रयास करता रहा। लेकिन आग बढ़ती हुई पीछे ट्राली में लदे सामानों तक पहुंच गई। कागज और दफ्ती के बंडलो में पैक किया गया सामान भी धू- धू कर जलने लगा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आने तक लाखों का सामान जल गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महाशिवरात्रि पर स्वयंसेवको ने किया घोष वादन व पथ संचलन

0
महाशिवरात्रि पर स्वयंसेवको ने किया घोष वादन व पथ संचलन
महाशिवरात्रि पर स्वयंसेवको ने किया घोष वादन व पथ संचलन

शाहगंज [ जौनपुर ] महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शाहगंज के द्वारा अखिल भारतीय घोष दिवस पर स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने घोष का वादन किया तथा नगर में पथ संचलन किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता जौनपुर विभाग के कार्यवाह डॉ. नितेश जी ने कहा कि भारतवर्ष में प्राचीन काल से घोष वादन की परंपरा रही है। युद्ध के प्रारंभ व संचालन में घोष से रणभेरी होती थी। संघ ने अपने स्वयंसेवकों को प्रेरित करने के लिए तथा अपने शारीरिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता के लिए घोष को अपने कार्यक्रम में सम्मिलित किया। भगवान शंकर ने अपने डमरू को चौदह बार बजाया तो उससे जो सूत्र व स्वर निकले, उससे व्याकरण और संगीत के स्वर विकसित हुए । इसी भावना से प्रेरित होकर महाशिवरात्रि को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय घोष दिवस के रूप में मनाता है। घोष संघ की शारीरिक रचना का अभिन्न अंग है।


वर्तमान में लगभग पूरे भारत वर्ष में 70000 से अधिक स्वयंसेवक में घोष का वादन करते हैं। 1982 में आयोजित एशियाड खेलों में संघ के द्वारा विकसित शिवराज रचना का नौसेना के द्वारा वादन किया गया। संघ केवल व्यक्तियों का समूह ही नहीं है बल्कि ऐसे के व्यक्तियों का संगठन है जो कदम से कदम और स्वर से स्वर मिलाकर चलता है ।

इस अवसर पर नगर संघचालक माननीय दिलीप जी, नगर सहसंघचालक श्रीराम जी, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री वीरेंद्र जी, जिला प्रचारक श्री रजत जी, जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री मुकेश जी नगर कार्यवाह हनुमान जी, विनय जी, रूपेश जी व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • mohammad kasim

महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई शाही सवारी   

0
महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई शाही सवारी   
महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई शाही सवारी   

शाहगंज स्टार लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष अपने प्रतिष्ठान फैशन फर्स्ट निकट रामलीला भवन चौराहे पर पूजन कर सैकड़ों श्रद्धालुओ को प्रसाद एवं पानी वितरण

जौनपुर l शाहगंज में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व श्री शंकर जी की बारात एवं शोभायात्रा तथा महाकाल की शाही सवारी (पालकी ) श्री काली चौरा मंदिर पक्का पोखरा से उठकर नगर भ्रमण करते हुए श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव सिद्ध पीठ शंकरधाम बिलवाई के लिए प्रस्थान की ।जिसमें शिव भक्तों ने शोभायात्रा एवं शिव बारात में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
महाशिवरात्रि कांवरिया संघ के अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारियों इस आयोजन के बारे में जानकारी दी ।
साथ ही लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने आयोजित किया महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा शाही सवारी देवों के देव महादेव बाबा भोलेनाथ की बारात में प्रसाद वितरण

शाहगंज नगर की अंतरर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष अपने प्रतिष्ठान फैशन फर्स्ट निकट रामलीला भवन चौराहे पर पूजन कर सैकड़ों श्रद्धालुओ को प्रसाद एवं पानी वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन रूपेश जायसवाल, लायन मनोज जायसवाल,लायन रविकांत जायसवाल, लायन मनोज पांडेय ,लायन मनीष श्रीवास्तव, लायन शिम प्रकाश सिम्पू, लायन रितेश आर्या , लायन राजीव गुप्ता गुप्ता (गप्पू),लिओ चंदन अग्रहरि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • mohammad kasim

भण्डारा में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद,देर रात तक चलता रहा भंडारा

0
भण्डारा में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद,देर रात तक चलता रहा भंडारा
भण्डारा में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद,देर रात तक चलता रहा भंडारा

बाबा बर्फानी ग्रुप के तरफ से आयोजित हुआ भण्डारा

खेतासराय ( जौनपुर) महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विभिन्न जगहों पर पंडाल लगाकर व अन्य तरीकों से विधि-विधान से शिव जी की पूजा अर्चना किया गया। इसके पश्चात भण्डारे का भी आयोजिन किया गया। जिसके क्रम में स्थानीय कस्बा खेतासराय के गोलाबाजार रामलीला मैदान में शिव मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद छका। भण्डारा देर रात तक चलता रहा। जानकारी के अनुसार उक्त शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन बाबा बर्फानी ग्रुप के तरफ से विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के आस-पास इलाकों के लोग प्रसाद ग्रहण करते है।

युवा भाजपा मनीष धर्मरक्षक ने बताया कि यह भण्डारा शिव मन्दिर के निर्माण व मूर्ति स्थापित के उपलक्ष्य में नगरवासियों के सहयोग से किया जाता है। आज से लगभग 18 वर्ष पूर्व शिवरात्रि के दिन नवनिर्माण मंदिर में मूर्ति स्थापना की गई थी, तब से लगातार शिवरात्रि के दिन भण्डारा का आयोजन किया जाता है। भण्डारे में सहयोग के लिये लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लेते है। भण्डारे में श्रद्धालुओं की इतना भीड़ एकत्र होती है कि आने-जाने वालों की लाइन टूटने का नाम नहीं लेती है। उन्होंने बताया कि भण्डारे में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं को आने को देखते हुए सुविधानुसार प्रसाद वितरण के लिए दो पंडाल लगाएं गए थे। भण्डारा देर रात तक चलता रहा, जिसमें लगभग पांच हज़ार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा, महेश जायसवाल, गुडू प्रजापति, गोलू प्रजापति, संदीप साहू, सुनील साहू, राजेश साहू, मनोज गुप्ता, शनि गुप्ता, अनूप गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता व पप्पू पटवा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

खुटहन: जेई ने शिकायतकर्ताओं को गवाह दार बना दिया

0
खुटहन: जेई ने शिकायतकर्ताओं को गवाह दार बना दिया
खुटहन: जेई ने शिकायतकर्ताओं को गवाह दार बना दिया

खुटहन के जेई ने शिकायतकर्ताओं को गवाही दार बना दिया

खुटहन जौनपुर| चककुतवी गांव में शिकायत की जांच करने पहुंचे जेई अखिलेश चतुर्वेदी तकनीकी सहायक अभिषेक सिंह एडीओ एजी विकास सिंह ने आख्या रिपोर्ट में गांव के ही दीनानाथ मिश्र को ही गवाही दार बनाकर कार्य सही पाए जाने की रिपोर्ट लगा दी  वहीं दीनानाथ मिश्र को जब यह पता चला तो हतप्रभ रह गए गांव के ही हरिवंश मिश्रा द्वारा इस मामले की शिकायत की गई थी जिसकी जांच करने तीनों अधिकारी पहुंचे थे जबकि मौके पर हरिवंश मिश्रा व अन्य ग्रामीणों के साथ दीनानाथ मिश्र थे जो कि समस्या से अधिकारियों को अवगत करा रहे थे गांव में हुई इस प्रकार की शिकायत पर जांच  अधिकारियों को लेकर तरह तरह की चर्चा है l

श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा कांली माता का किया गया भव्य श्रृंगार

0
श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा कांली माता का किया गया भव्य श्रृंगार
श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा कांली माता का किया गया भव्य श्रृंगार

श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा कांली मंदिर का 41 वाॅ दो दिवसीय वार्षिक स्थापना दिवस पर काली माता का किया गया भव्य श्रृंगार

जौनपुर l बुधवार को महाशिवरात्रि पर नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट ( ओवर ब्रिज के नीचे) स्थित श्री माँ आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 41 वॉ वार्षिक दो दिवसीय स्थापना दिवस पर प्रथम दिन माँ काली का भव्य श्रृंगार किया गया और रामचरित मानस पाठ बैठाया गया। जिसमें मॉ काली का रुप अलौकिक दिखाई दे रही थी। सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही और लोगों ने मॉ काली का दर्शन किया और रामायण पाठ में मौजूद रहे। पूरा मन्दिर माला.फूलों व विद्युत झालरों से सजाया गया था। इस मौके पर मन्दिर के संचालक एवं पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि की 26 फरवरी को रामायण पाठ शुरु हुआ एवं 27 फरवरी को समापन होगा जिसमें हवन पूजन , महाप्रसाद वितरण एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा और सांय 7 बजे इंडिया की प्रख्यात देवी गीत गायिका अलका झा व एक्टर जितेंद्र झा,पंकज सिन्हा, शैली गगन, आशीष पाठक अमृत, विकास सिंह रागी,मितुल यादव,देव पाठक, मोहित उपाधाय व अवधेश पाठक, आशीष माली, द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है। वागीश जी ने कहा कि इस कलयुग में मां काली की पूजान, अर्चना व दर्शन करने से सभी मनोकामनाये पूर्ण होती है। पूर्ण श्रद्धा एवं अटल विश्वास के साथ मां का उपासना सदैव कल्याणकारी होता है। इस मन्दिर की स्थापना सन् 1984 में महाशिवरात्रि के दिन ही हुआ था तभी से ही स्थापना दिवस व श्रृंगार उत्सव का कार्यक्रम निरन्तर होता चला आ रहा है।


इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य समर बहादुर सिंह, डॉ (प्रो) हरिश्चंद्र मौर्य,दल सिंगार विश्वकर्मा, राम पाल विश्वकर्मा, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, विक्रम गुप्ता,अमित निगम ,डा सुभाष सिंह , डॉ लाल जी प्रसाद, डा प्रमोद कुमार, डॉ संजय सिंह,मनोज सिंह व विपिन कुमार सिंह , अरविंद यादव, सुनील श्रीवास्तव, मास्टर संतोष चतुर्वेदी व बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहें।आये हुए सभी लोगों का स्वागत वन्देश सिंह व सर्वेश सिंह सोनू ने किया।

रोवर्स रेंजर्स को दिए गये विभिन्न उपयोगी प्रशिक्षण

0
रोवर्स रेंजर्स को दिए गये विभिन्न उपयोगी प्रशिक्षण
रोवर्स रेंजर्स को दिए गये विभिन्न उपयोगी प्रशिक्षण

[ शाहगंज ] राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डाक्टर नूर तलअत के निर्देशन में चल रहे रोवर्स रेंजर्स के विशेष शिविर के तीसरे दिन महाविद्यालय की रैंजर्स इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें लोगों को स्वच्छता तथा साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया।इसमें छात्राओं ने लोगों से विभिन्न विषयों पर बातचीत करके उन्हें गंदगी से होने वाली विभिन्न बिमारियों तथा उसके बचाव के विषय में जानकारी दी तथा साथ ही तुलसी उपवन एवं बस अड्डे पर साफ सफाई का कार्य भी किया गया। तत्पश्चात उन्हें गांठ बांधना, रस्सियों के विभिन्न प्रयोग, शारीरिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के बारे में बताया गया एवं टेंट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR CRIME फर्जी महिला दरोगा गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME फर्जी महिला दरोगा गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME फर्जी महिला दरोगा गिरफ्तार

Fake woman inspector arrested,JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME [ जौनपुर ] मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने यूपी पुलिस विभाग की वर्दी पहनकर फर्जी उप निरीक्षक बनकर घुम रही महिला को गिरफ्तार किया है।यह गिरफ़्तारी महाशिवरात्रि त्यौहार शान्ति व्यवस्था डियूटी यातायात डयूटी के दौरान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक महिला जो यूपी पुलिस विभाग के उप निरीक्षक की वर्दी पहनकर फर्जी पुलिस बनकर आने जाने वाले रहागीरो पर रोब दिखा रही है की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रामपुर चौकी गाँव जाने वाले रोड पर महिला को रोककर पुछताछ किया गया व पहने हुए वर्दी व चाल ढाल से पुलिस न लगने पर पुछताछ किया गया, तो अपना नाम नूरजहां पुत्री अली शेर खाँ निवासी ग्राम जगदीशपुर पो0 कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ उम्र तकरीबन 50 वर्ष बतायी तथा अपनी गलती की बार बार माफी मागने लगी जिसे नियमानुसार गिरफ्तार कर उचित धाराओ में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-42/25 धारा-205 बी0एन0एस0 थाना-मुंगराबादशाहपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।