Home Blog Page 14

पीपल की डाल काटते समय गिरा श्रमिक,दर्दनाक मौत

0
पीपल की डाल काटते समय गिरा श्रमिक,दर्दनाक मौत
पीपल की डाल काटते समय गिरा श्रमिक,दर्दनाक मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के मानीकलां गांव में शनिवार की दोपहर पीपल पेड़ की डाल काटते समय एक श्रमिक की गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मानीकलां गांव निवासी अर्जुन विश्वकर्मा 45 वर्ष पुत्र स्व. रामफेरशनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव की पूर्व प्रधान विमला देवी के निर्माणाधीन मकान के पास पीपल के पेड़ की डाल काट रहा था। पेड़ की डाल निर्माधीन मकान में अवरोध कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

आलेख्य प्रकाशन के वाचन के कार्य का किया गया निरीक्षण

0
आलेख्य प्रकाशन के वाचन के कार्य का किया गया निरीक्षण
आलेख्य प्रकाशन के वाचन के कार्य का किया गया निरीक्षण

जौनपुर [भारत] निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत आज रविवार को विशेष अभियान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा विधानसभा क्षेत्र 366-जौनपुर के अंतर्गत टी०डी० पी०जी० महिला कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 509 से 512, टी०डी० इंटर कॉलेज पर स्थित बूथ संख्या 498 से 504 तथा सरस्वती शिशु मंदिर पर स्थित बूथ संख्या 458 से 467 और विधानसभा क्षेत्र 364-बदलापुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाज़ार बदलापुर पर स्थित बूथ संख्या 137, 138 तथा 139 सहित अन्य बूथों का भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के वाचन के कार्य का निरीक्षण किया गया।


इस दौरान निरीक्षण के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित बी०एल०ओ, बी०एल०ए तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता किया गया। उन्होंने कहा कि मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरवाकर युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांग मतदाताओं और महिला मतदाताओं की भी भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।इसी क्रम में आज जनपद के समस्त मतदेय बूथों पर बीएलओ द्वारा जनमानस की उपस्थिति में मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन और ए०एस०डी० सूची का वाचन किया गया।

कर्मचारियो के कंधों पर होती है बड़ी जिम्मेदारी,मंत्री गिरीशचन्द्र यादव

0

कुलपति ने दिलाई नव-निर्वाचित पदाधिकारी को पद गोपनीयता की शपथ

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नवनिर्वाचित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो को कुलपति ने पद गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनको अपनी जिम्मेदारियां के प्रति निष्ठा से काम करने का भरोसा दिया। विश्वविद्यालय को आगे ले जाने पर सबको सहयोग देने पर जोर दिया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी को शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारियों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होती हैं और सभी अपने दायित्वों के बखूबी निर्वहन करते हैं। वह विश्वविद्यालय और शिक्षा को आगे ले जाने में अपना पूरा सहयोग दें, सरकार कर्मचारी और छात्रों शिक्षा के प्रति पूरा ध्यान देती है और उनके लिए काम करती है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार में कर्मचारी प्रमुख भूमिका में होती हैं , यह अपनी जिम्मेदारी को समय से निभाते हैं, उन्होंने पदाधिकारी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय से विश्वविद्यालय के कामों का निपटारा हो ,ऐसा सहयोग होना चाहिए। कुलसचिव केशलाल व परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद सिंह कर्मचारी का हौसला अफजाई किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरिंदर यादव, महामंत्री राधेश्याम सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, कोषाध्यक्ष उमाशंकर यादव, संयुक्त मंत्री दूधनाथ यादव, कैलाश नाथ यादव व कार्यकारिणी के 11 सदस्यो को पद एवं गोपीनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नए पदाधिकारी ने विश्वविद्यालय के हर कामों में सहयोग का पूरा भरोसा दिया । संचालन राजेश सिंह व पूर्व महामंत्री रमेश यादव ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सहायक सचिव बबीता सिंह, प्रो एचसी पुरोहित ,प्रो एसके सिंन्हा, प्रो राकेश कुमार यादव ,डा. गिरधर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह, पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, अमित वस्त,पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार, डॉ दिलगीर अहमद , श्याम त्रिपाठी रजनीश सिंह, अशोक चौहान, उत्तम चौबे मौजूद रहे।

रैन बसेरा से लेकर 80 अलाव तक,नगर पालिका की व्यवस्था जमीन पर दिखी मजबूत

0
रैन बसेरा से लेकर 80 अलाव तक, नगर पालिका की व्यवस्था जमीन पर दिखी मजबूत
रैन बसेरा से लेकर 80 अलाव तक, नगर पालिका की व्यवस्था जमीन पर दिखी मजबूत

शाहगंज में ठंड से राहत का रियलिटी टेस्ट पास

शाहगंज। कड़ाके की ठंड के बीच शाहगंज नगर पालिका परिषद द्वारा की गई रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्थाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर पूरी तरह प्रभावी नजर आ रही हैं। देर शाम दैनिक जागरण inext की टीम द्वारा किए गए रियलिटी टेस्ट में नगर पालिका की मानवीय पहल सफल पाई गई, जिससे यात्रियों और जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली।

रैन बसेरा से लेकर 80 अलाव तक,नगर पालिका की व्यवस्था जमीन पर दिखी मजबूत

नगर के रैन बसेरा पहुंची टीम को प्रयागराज से आए एक यात्री मिले, जो अपने घर की ओर जा रहे थे। यात्री ने बताया कि रैन बसेरा में पीने का स्वच्छ पानी, चना-गुड़, हीटर, आरामदायक बेड और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में ऐसी व्यवस्था किसी संबल से कम नहीं है और नगर पालिका की यह पहल सराहनीय है।

इसके बाद जेसी चौराहा, बस स्टैंड , रामलीला भवन के सामने, घासमंडी, पलथी मोड, ग्रैंड लॉन मोड, जय प्रकाश तिराहा, आजमगढ़ रोड़ सेट सेट साइकिल स्टोर के पास , वाजिद मिस्त्री पेट्रोल पम्प के पास, बुढ़वा बाबा हनुमान मंदिर, सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलते मिले। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार नगर क्षेत्र में करीब 80 स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों, मजदूरों और बाहर से आने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।

स्थानीय लोगों और बाहर से आए यात्रियों ने बताया कि अलाव के लिए लकड़ी की नियमित आपूर्ति की जा रही है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने कहा, “नगर पालिका की प्राथमिकता है कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे। रैन बसेरा, अलाव और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पर लगातार निगरानी की जा रही है और जहां जरूरत है वहां तत्काल सुधार किया जा रहा है।”


यात्रियों के लिए राहत बनी नगर पालिका की व्यवस्था रैन बसेरा में ठहरने वालों के लिए पानी, हीटर, चना-गुड़ और साफ बेड की व्यवस्था नगर क्षेत्र के 80 स्थानों पर अलाव की निरंतर व्यवस्था स्थानीय लोगों और यात्रियों ने जताई संतुष्टि


पूर्वांचल विश्वविद्यालय में CATC–331 एनसीसी कैंप का शुभारंभ

0

खेतासराय(जौनपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में 98 यूपी बटालियन एनसीसी, जौनपुर द्वारा आयोजित CATC–331 एनसीसी कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल आलोक सिंह धर्मराज ने ओपनिंग एड्रेस के माध्यम से किया।

अपने संबोधन में कैंप कमांडेंट ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 15 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कैडेट्स को कैंप के दौरान प्रदान किए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षणों की जानकारी दी, जिनमें फायरिंग, क्वार्टर गार्ड, ऑब्सटेकल, ड्रिल प्रतियोगिता सहित अन्य सैन्य प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने सभी कैडेट्स को पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने की हिदायत दी।

कैंप के कार्यक्रम के तहत 16 जनवरी 2026 को वाराणसी से आए ARO द्वारा अग्निवीर योजना एवं भारतीय सेना में भर्ती से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी, जिसमें वे अपने अनुभवों के माध्यम से कैडेट्स का मार्गदर्शन करेंगे। कैंप के सुचारु संचालन में सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, जेसीओ, एनसीओ, जीसीआई रुचि यादव, कैंप एड़जुटेंट मेजर आर.पी. सिंह, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जितेश सिंह, लेफ्टिनेंट विनय सरोज, फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, सेकंड ऑफिसर इंद्रेश यादव सहित सभी पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

JAUNPUR,गेट के पिलर से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका

0
JAUNPUR,गेट के पिलर से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका
JAUNPUR,गेट के पिलर से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका

मां की तहरीर पर नामजद के खिलाफ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के बरजी गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके घर के सामने बने गेट के पिलर से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान सुनील राजभर (30) पुत्र सुरेश राजभर के रूप में हुई है, जो गांव में चिकित्सक के रूप में कार्य करते थे। मृतक की मां सुनीता देवी ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पोटरिया गांव निवासी एक युवक ने कुछ दिन पहले उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील की हत्या की और बाद में शव को गेट के पिलर के सहारे गमछे से बांधकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।

सुनीता देवी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे गांव के बच्चे ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तभी उन्होंने शव को देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही जब वह घर के बाहर आईं, तो देखा कि उनके पुत्र का शव गेट के पिलर में लगे सरिया से गमछे के सहारे बंधा हुआ था। शव की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खेतासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

JAUNPUR NEWS,अवैध अस्पताल में महिला कर्मियों की इज्जत से खिलवाड़

0
JAUNPUR NEWS

मैनेजर पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का आरोप

  • खानपुर अकबरपुर स्थित अस्पताल में ओटी के भीतर दरवाजा बंद कर जबरन का आरोप
  • पीड़िता का वीडियो वायरल, सूचना के बाद पुलिस मौन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई न होने का खामियाजा महिला कर्मचारी भुगतने को मजबूर हैं। ताजा मामला खानपुर अकबरपुर क्षेत्र में संचालित एक निजी अस्पताल का है, जहां काम करने वाली एक युवती ने अस्पताल के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया है। युवती का कहना है कि अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों के साथ आए दिन शारिरिक शोषण की जाती थी, लेकिन नौकरी जाने के डर से कोई खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा था।


पीड़िता के अनुसार घटना वाले दिन भोर करीब पांच बजे अस्पताल के मैनेजर ने उसे फोन कर ऑपरेशन थिएटर में इमरजेंसी का हवाला देकर बुलाया। जैसे ही वह ओटी के अंदर पहुंची, मैनेजर ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि उसने लगातार विरोध किया, खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन मैनेजर नहीं माना और शारीरिक शोषण का प्रयास करता रहा। युवती ने वीडियो में कहती हुई दिखाई दे रही की मैनेजर ने उससे कहा कि मुझमें कोई कमी नहीं तुम मुझे अपना परेशान मत रहो मैं तुम्हारी सारी इच्छाओं को पूरा करूंगा।

युवती का यह भी आरोप है कि घटना के बाद मैनेजर ने उसे धमकाया और कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो न सिर्फ नौकरी से निकाल दिया जाएगा बल्कि जान से भी मरवा दिया जाएगा। लोक-लाज और सामाजिक बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। बाद में रोते हुए उसने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने युवती को उस अस्पताल में दोबारा काम पर जाने से मना कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि उसने अस्पताल की नौकरी छोड़ दी, लेकिन इसके बाद भी उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। फोन कॉल और दबाव बनाकर शिकायत न करने की कोशिश की जा रही है। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल का मैनेजर विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा हुआ है और अस्पताल के संचालक का भाई बताया जा रहा है, जिसके चलते वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।

वहीं अस्पताल संचालक पंकज मौर्या ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि युवती को काम से निकाल दिया गया था, उसी रंजिश में वह इस तरह के आरोप लगा रही है। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है और आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई लिखित शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। न ही थाने स्तर पर कोई सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

JAUNPUR NEWS,आवारा साङ के टकराने से बाईक सवार दो युवकों की मौत

0
JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEW

जौनपुर शाहगंज मार्ग पर तरसाव के पास हुई घटना

JAUNPUR NEWS जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसांवा बाजार के समीप गुरुवार शाम आवारा सांड से टकराने के चलते बाईक सवार दो युवक घायल हो गई। शाहगंज की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक बाइक समेत सड़क पर घूम रहे आवारा सांड से टकरा गए खंदक में गिरे जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में एंबुलेंस से दोनो घायल को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बता दे तरसावा के पास बाइक से आ रहे युवक आवारा साङ के चपेट में आ गए इसके बाद वह सड़क के किनारे खंदक में जा गिरे । जिसमे परसनी गांव निवासी रामसुवारत का 27 वर्षीय पुत्र रोहित और उसका मित्र 26 वर्षीय उमेश पुत्र हरिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों ने क्षतिग्रस्त बाइक को खंदक में पड़ा देखा और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

JAUNPUR NEWS,सोलर पंप के लाभार्थियों से अधिकारियों ने किया संवाद    

0
JAUNPUR NEWS,सोलर पंप के लाभार्थियों से अधिकारियों ने किया संवाद    
JAUNPUR NEWS,सोलर पंप के लाभार्थियों से अधिकारियों ने किया संवाद    

जौनपुर” प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के आर्थिक सलाहकार समूह के सदस्य एवं एनर्जी एक्सपर्ट रविकांत मिश्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सोलर पंप के लाभार्थियों एवं सोलर पंप प्रदाता वेंडर, विद्युत विभाग एवं यूपी नेडा के अधिकारियों के साथ सोलर पंप के विस्तार एवं सोलर रूफ टॉप के संबंध में संवाद किया। 

उन्होंने पीएम कुसुम योजना अंतर्गत किसानों के यहां स्थापित सोलर पंप से हो रहे लाभ के संबंध में विस्तार पूर्वक वार्ता की। पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित सोलर रूफ टॉप के लाभार्थियों से भी फीडबैक लिया। किसानों के बीच सोलर पंपों की घटती मांग के संबंध में उनके द्वारा जानकारी चाही गई, जिस पर उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली आपूर्ति, विद्युत चलित पंपों की अपेक्षा सोलर पंप से पानी कम डिस्चार्ज होना, छतो पर न लगाया जाना आदि प्रमुख कारण है।


बैठक में उपस्थित लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से स्थापित सोलर से उनके बिजली के बिल में कमी आई है साथ ही स्थापित सोलर में किसी भी प्रकार का मेंटेनेंस नहीं है सूर्य की रोशनी से बिजली उत्पादित कर बिजली के बिल भी बचत कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ० रमेश चंद्र यादव ने बताया कि पीएम कुसुम योजना से स्थापित सोलर पंपों से जनपद की सिंचित क्षेत्र में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है अधिक अच्छादन हेतु जनपद में स्थापित सोलर पंपों का सदुपयोग फसलों उत्पादन में लाभकारी होगा जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ दलहनी फसलों की खेती से मृदा उर्वरता में भी वृद्धि होगी।


 बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, उप कृषि निदेशक डॉ वीबी द्विवेदी, परियोजना प्रभारी नेडा, जिला कृषि अधिकारी,अधिशासी अभियंता विधुत, पीएम कुसुम के वेंडर एवं पीएम सूर्य घर के वेंडर और लाभार्थी किसान आदि उपस्थित रहे। इसके बाद बक्सा क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी कृषक राम यश यादव के यहां स्थापित पीएम सूर्य घर एवं मुक्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित सोलर रूफ टॉप एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत स्थापित सिंचाई हेतु सोलर पंपों का स्थलीय सत्यापन कर किसानों से फीडबैक भी लिया गया।किसानों द्वारा बताया गया कि सोलर पम्प मरम्मत हेतु उत्तर दायित्व निर्धारित किया जाय तो इससे किसानों की रुचि बढ़ेगी एवं कृषि का सतत विकास होगा।

JAUNPUR:समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि पर,जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल

0
JAUNPUR:समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि पर,जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल
JAUNPUR:समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि पर,जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल

समारोह पूर्वक मनाई गई समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि

JAUNPUR NEWS जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के देवकली गांव में समाजसेवी /प्रकाशक स्व: कामता प्रसाद यादव की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसमें दर्जनों जरूरतमंद लोगो को कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किए गए और उन्हें ठंड से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

JAUNPUR:समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि पर,जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल

बता दें कि देवकली गांव में समाजसेवी/ प्रकाशक स्व: कामता प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर ऊनी वस्त्र व कंबल वितरण समारोह में उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते उनके सेवा कार्यों उपलब्धियां के बारे में लोगों को बताया । इस अवसर पर पंडित रमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि वह हमेशा लोगों की मदद करते थे और आसपास के क्षेत्र में छोटे-बड़े विवाद पंचायत के जरिए निपटारा करते थे, उनका निर्णय निष्पक्ष होता था और लोग उनको हमेशा सुख-दुख में याद करते रहे। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव ठेकेदार ने मंगदपुर, कुकुङीपुर, देवकली, सैदपुर गङऊर के पांच दर्जन से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल व ऊनी वस्त्र वितरण किया ।

और लोगों को हर संभव मदद देने की का भरोसा दिया। वहां मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । लोगो ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों की सराहना की । आए हुए लोगों ने ठंड से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया । इस मौके पर महेंद्र यादव बङेबाबु, रामधनी, वीरेंद्र यादव अध्यापक,रविशंकर यादव, संतोष कुमार,शिवम यादव, रामजतन गौतम, वीरेंद्र कश्यप, प्यारेलाल , प्रिंस यादव, प्रेमलाल, घनश्याम यादव, शोलई, मनोज कुमार मौजूद रहे।