Home Blog Page 140

SHAHGANJ NEWS: शाहगंज की 4 खबरे 

0
SHAHGANJ NEWS: शाहगंज की 4 खबरे 
SHAHGANJ NEWS: शाहगंज की 4 खबरे 

युवती से छेड़छाड़ का आरोपी हिरासत में,SHAHGANJ NEWS

SHAHGANJ NEWS,जौनपुर। शाहगंज रेलवे स्टेशन समीप स्थित बंजारों के एक डेरा में घुसकर युवक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने उक्त युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास खानाबदोश डेरा डाल कर रहते हैं। मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक युवती अपने डेरे में सो रही थी कि नगर के एराकियाना मुहल्ला निवासी युवक ने उसके डेरे में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर युवती से मारपीट करने लगा। युवती ने जब शोर मचाया तो अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे और युवक की पिटाई कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

SHAHGANJ NEWS N0 2 – ध मूंहा बच्चा लापता दर दर की ठोकर खा ढूंढ रहा परिवार

नगर के अयोध्या मार्ग पर रह रहे परिवार का दो वर्षीय पुत्र नैना रात के वक्त सोते समय लापता हो गया। पिता प्रमोद सोनी व माता नयना देवी खोजबीन में लगे हैं। आजमगढ़ जनपद के सेमरी निवासी प्रमोद सोनी अपनी पत्नी व बच्चे के साथ हिन्द सिनेमा के सामने रहता हैं। वह कबाड़ खरीदने बेचने का काम करता है‌। सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे जब दम्पति ने नींद से उठें तो मासूम लापता था। आस पास ढूंढने के बाद बुधवार को कोतवाली पहुंचा। प्रमोद का कहना है कि कोतवाली जाने पर मदद करने के बजाय भगा दिया गया। फिलहाल पीड़ित दम्पति मदद की गुहार लगा रहा है।

SHAHGANJ NEWS N0 – 3 ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल

शाहगंज नगर के मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के चीनी मिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर निवासी मोनिका खरेवार पत्नी रवि मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैदल मुख्य मार्ग पर जा रही थी, कि पीछे से आ रही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

SHAHGANJ NEWS N0 4 श्री वैकुंठधाम श्री शिव जी एवं नवग्रह मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ महाप्रसाद (भंडारा)

ऐतिहासिक पक्का पोखरा स्थित काली चौरा मन्दिर परिसर में नव निर्मित भगवान शिव परिवार, नव ग्रह, श्री विष्णु लक्ष्मी जी, संतोषी माता, पंच मुखी हनुमान जी, राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, अन्नपूर्णा माता, अर्धनारीश्वर, भैरव जी, शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मन्दिर संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार मोदनवाल बाबा के नेतृत्व में हुये आयोजन में हजारों भक्तों ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मन्दिर में भजन कीर्तन चलता रहा। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।


काली चौरा मंदिर परिसर में श्री बैकुंठधाम श्री शिव जी नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भव्य भंडारा में लायंस क्लब स्टार द्वारा अध्यक्ष मनीष अग्रहरि के नेतृत्व में निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भंडारे में आने वाले भक्तों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या निराकरण कर दवा उपलब्ध कराया गया। शिविर में कार्यक्रम संयोजक डा आर के वर्मा, डा राज कुमार मिश्रा, डा सुधाकर मिश्रा आदि ने अपनी सेवाएं दी और शिविर को सफल बनाने में प्रदीप जायसवाल, मनोज पाण्डेय, पवन साहू, रविकांत जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, सर्वेश चौरसिया, विजेंद्र अग्रहरि, अनिमेष अग्रहरि, एडवोकेट सतीश चन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।


वहीं महाप्रसाद कार्यक्रम में सर्वेश चौरसिया, गंगाराम केसरवानी, दिनेश मोदनवाल, राममिलन कनौजिया, डा राज कुमार मिश्र, प्रदीप जायसवाल, राजेश कुमार जायसवाल खन्ना, शिव शंकर शर्मा विनोद गुप्ता, राजेश कुमार, राममिलन गौड़, सुनील साहू, महेश लालवानी, विजय जायसवाल, धीरज पाटिल, रामजी यादव, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू आदि मौजूद रहीं।
मालूम रहे जनता के सहयोग से करोड़ों की लागत से बनने वाले भव्य मन्दिर में धर्मशाला भी बनाया गया है। भक्तों कों आभार संस्थापक अध्यक्ष अशोक मोदनवाल बाबा ने व्यक्त किया। बताया लगभग बीस हजार भक्तों ने बाबा का प्रसाद भंडारे में ग्रहण किया।

केडी इण्टर कॉलेज में विदाई समारोह सम्पन्न 

0
केडी इण्टर कॉलेज में विदाई समारोह सम्पन्न 
केडी इण्टर कॉलेज में विदाई समारोह सम्पन्न 

केडी इण्टर कॉलेज में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) केडी इण्टर कॉलेज में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भावुक और यादगार क्षण साझा किए। समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्या नीतू सेठ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

गायन, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खास आकर्षण फैशन शो था, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विदाई भाषण के दौरान प्रधानाचार्या नीतू सेठ ने कहा, यह केवल एक विदाई नहीं, बल्कि नए सपनों और आशाओं की शुरुआत है। आप सभी भविष्य में जो भी करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ बिताए पलों को याद कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में प्रबन्धक नीरज सोनी ने छात्रों को स्मृति-चिह्न भेंट किए, समारोह का समापन आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने एकजुट होकर छात्रों के सफल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े : JAUNPUR शादी का माहौल मातम में तब्दील

जौनपुर की 2 बहनें प्रयागराज से बरामद

0
जौनपुर की 2 बहनें प्रयागराज से बरामद
जौनपुर की 2 बहनें प्रयागराज से बरामद

JAUNPUR CRIME NEWS [ शाहगंज ] जौनपुर की 2 बहनें प्रयागराज से बरामद लापता हुई दो बहनों को पुलिस ने प्रयागराज से बरामद किया है। युवतियों के चाचा ने पड़ोस के दो युवकों पर बहनों को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था। आरोप के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी दो बहनें 1 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे घर से लापता हो गईं। बहनों के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाले आदित्य पुत्र विकास राजभर ने विनीता को और नीरज पुत्र प्रकाश ने रंगीता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बहनें अपने घर से बिना बताए झगड़ा करके इलाहाबाद चली गई थी। दोनों को बरामद कर उनका बयान, मेडिकल एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

JAUNPUR शादी का माहौल मातम में तब्दील

0
JAUNPUR शादी का माहौल मातम में तब्दील
JAUNPUR NEWS

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी,पिकअप के धक्के से बाइक सवार मामा, भांजे की मौत

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर जमदहाँ बाज़ार में मंगलवार की देर रात विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार मामा भांजे गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र सोंधी पर भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने मामा को मृत घोषित कर दिया गया जबकि भांजे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ पर पहुंचने के बाद भांजे ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर निवासी गुलशन बिन्द (23 वर्ष) पुत्र जोखन बिन्द खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा में अपनी बहन के घर सत्यम के छोटे भाई शिवम का जन्म दिन के कार्यक्रम में आए थे, रात करीब 9 बजे वापस अपने भांजे सत्यम बिन्द पुत्र शुभाष बिंद (12 वर्ष) निवासी जमदहा को साथ बाइक पर बैठा कर अपने घर वापस सुघरपुर लौट रहे थे, तभी जमदहा मदरसा महमूदिया के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आरही पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।

JAUNPUR शादी का माहौल मातम में तब्दील
शादी का माहौल मातम में तब्दील JAUNPUR NEW

दोनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुँचाया। जहाँ चिकित्सक ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया वही भांजे सत्यम ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक गुलशन पांच बहन दो भाई सोनी,मोनी, चाँदनी, रानी व राधिका पाँच बहनें है,उसका एक छोटा भाई अंकित है। वहीं सत्यम दो भाई एक बहन हैं बड़ी बहन सुषमा का आज बरक्षा था और 23 फरवरी को शादी थी घर मे खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया की दुर्घटना में दोनों युवक की मौत हो गयी है।अज्ञात में मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

21 फरवरी को 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों की कंपनी भर्ती करेगी 

0
21 फरवरी को 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों की कंपनी भर्ती करेगी 
21 फरवरी को 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों की कंपनी भर्ती करेगी 

The company will recruit candidates aged 18 to 35 years on 21st February.

  • राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर में 21 फरवरी को रोजगार मेला

JAUNPUR NEWS जौनपुर : शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश  के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस  में 21 फरवरी  को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें शिस्का इलेक्ट्रिकल मैनेजमेंट, मार्ग कंस्ट्र् सर्विस के द्वारा ऑफिस सुपरवाइजर,आई0टी0आई0 फ्रेसर, आदि निजी क्षेत्र की कम्पनी के द्वारा विभिन्न पदों पर रोजगार मेलें में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यताः-हाईस्कूल,इंटर, आई0टी0 आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि  रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई0डी0 प्रूफ सहित एवं वेब पोर्टल  https://rojgaarsangam.up.gov.in  पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

1291 दिन: भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकार धरने पर 

0
1291 दिन से भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकार धरने पर 
1291 दिन से भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकार धरने पर 

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 1291वाँ दिन

JAUNPUR NEWS जौनपुर 19 फरवरी। सत्याग्रह आन्दोलन के 1291वें दिन  राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीडन एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। 

आन्दोलन के समर्थन में अतुल तिवारी, आदित्य नारायण शर्मा, रामबहाल यादव, विजय प्रकाश मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, बुद्धि प्रकाश तिवारी, बिहारीलाल यादव, विनय कुमार उपाध्याय, प्रेम प्रकाश मिश्र, अमरेश कुमार पाण्डेय, रामनगीना यादव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव, उदयराज गौड़, मेवालाल यादव, राज नारायण गौतम, राजेश कुमार शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे। 

Jaunpur Crimen 6 छोटी घंटी, पीली धातु के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0
Oplus_131072

jaunpur Crime News : महराजगंज ( जौनपुर ) पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 09 बडा घण्टा पीली धातु व 6 छोटी घण्टी पीली धातु व दस हजार रुपये किये बरामद,पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महराजगंज के कुशल नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज मिश्रा पुत्र सुरेशचन्द्र मिश्रा निवासी ग्राम नखतपुर थाना महराजगंज को 18 फरवरी समय 8 बजे गिरफ्तार किया गया व कब्जे से 09 बडा घण्टा पीली धातु व 6 छोटी घण्टी पीली धातु व दस हजार रुपये किये बरामद किये गये। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान सम्बन्धित न्यायालय किया गया।

jaunpur News शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान खाक

0
Oplus_131072

Jaunpur News जौनपुर: लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव के निषाद बस्ती में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से रिहायशी मड़हां एवं उसमें रखे रखा घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गई एवं मड़हे में बंधी एक बकरी भी जलकर मर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त थानाक्षेत्र के सलखापुर गांव निवासी लाल बहादुर पुत्र लोरिक निषाद के मड़हे में दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी और देखते ही देखते लाल बहादुर का रिहायशी मड़हा धू-धू कर जलने लगा।

मड़हा जलता देख परिवार के लोगों ने जोर-जोर शोर मचाना शुरू किया। मौके पर एकत्रित लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक उक्त मड़हा एवं उसमें रखा सारा गृहस्थी का सामान यथा कपड़ा, भूसा, अनाज अािद जलकर राख हो गया। एक बकरी की जलकर मौत हो गई ।

JAUNPUR ACCIDENT सड़क पर काम कर रहे मजदूरो को कार ने रौंदा 2 की मौत 3 घायल

0

Car crushed laborers working on the road, 2 killed, 3 injured jaunpur Accident

JAUNPUR NEWS ACCIDENT जौनपुर : तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे मजदूरो को रौंदा दो महिला मजदूर की मौत 3 घायल ,बसूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलो को अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है।

सूत्रों की माने तो तेज रफ्तार कार वाराणसी की तरफ़ से आ रही थी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार है घटना सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के ब्रिज के पास NHI 731 का मामला मामले की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद मजदूर ने बताया कि हम लोग हाईवे की किनारे खाना बना रहे थे और काम भी कर रहे थे इसी दौरान बनारस की तरफ से तेज रफ्तार इनोवा कर ने खाना बना रही तीन महिलाओं को रौद दिया. मौके पर काम कर रही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया वहीं वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस वाहन को वहां से हटवा दिया है जिससे कि आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, समाचार लिखे जाने तक इस मामले पर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नही आया है।

Jaunpur News: रिसोर्स पर्सन को 20000 रुपये का भुगतान

0
JAUNPUR NEWS राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग कचहरी में
JAUNPUR NEWS राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग कचहरी में

jaunpur News in hindi: जौनपुर :जनपदीय रिसोर्स पर्सन‘‘ हेतु रोजगार का सुनहरा अवसर जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केन्द्र एंव राज्य सरकार की भागीदारी में मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के उन्नयन के लिए वित्तीय तकनीकी एवं कारोबार सहायता देने के लिए पी0एम0 एफ0एम0ई0 प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना संचालित है। जिसमें लाभार्थियों को हैंडहोल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने के लिए जनपदीय रिसोर्स पर्सन को सूचीबद्ध करने का प्रावधान है, रिसोर्स पर्सन हेतु पात्र व्यक्ति जो स्नातक एवं अनुभवी व इंश्योरेंस एजेन्ट, रिटायर्ड बैंक ऑफिसर भी पात्र होगें । रिसोर्स पर्सन, एकल उद्योगों एंव समूहों को डी. पी. आर. तैयार करने, बैंक से ऋण लेने, एफएसएसएआई के खाद्य मानको, उद्योग आधार, जीएसटी आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसी हैंड- होल्डिंग सेवायें प्रदान करेंगे।

प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन को रू० 20000/- प्रति बैंक ऋण की स्वीकृति पर 50ः शेष 50ः का भुगतान उद्योग को जीएसटी एवं उद्योग आधार पंजीकरण प्राप्त होने तथा एफएसएसएआई मानकों के अनुपालन, परियोजना के इम्प्लीमेंटेशन तथा ट्रेनिंग प्रदान करने के पश्चात् उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ०प्र० लखनऊ से किया जाएगा। विस्तृत जानकारी www.pmfme.mofpi.gov.in पोर्टल से की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मो0नं0, ई-मेल, आई०डी० शैक्षिक योग्यता व अनुभव, पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ सहित कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर पॉलीटेक्निक चौराहा कृषि भवन कैम्पस में 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते है।