Home Blog Page 143

जल जीवन मिशन की पाइप के साथ चोर गिरफ्तार 

0
जल जीवन मिशन की पाइप के साथ चोर गिरफ्तार 
जल जीवन मिशन की पाइप के साथ चोर गिरफ्तार 

जल जीवन मिशन की  पाइप  के साथ चोर गिरफ्तार 

जौनपुर : पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाप्रभारी उ0नि0 अटल बिहारी के नेतृत्व में उ0नि0 रणजीत कुमार मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 45/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बक्शा से सम्बन्धित चोरी गये 04 जल जीवन मिशन की पाईप सहित 02 अभियुक्तगण 1. मुलायम यादव पुत्र इन्द्रपाल यादव निवासी गढ़ासेनी थाना बक्शा उम्र करीब 25 वर्ष 2. अमन कन्नौजिया पुत्र ओमप्रकाश कन्नौजिया निवासी उदपुर थाना बक्शा जौनपुर करीब 21 वर्ष को मुखविर खास की सूचना पर ग्राम उदपुर से गिरफ्तार किया गया। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज में प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन 

0
राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज में प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन 
राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज में प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन 

Raja Shri Krishna Dutt Inter College entrance exam successfully completed

जौनपुर : अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, राजातालाब, वाराणसी के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के संचालन के क्रम में रविवार को राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज, अटाला मस्जिद के पास जौनपुर में कक्षा-06 एवं कक्षा-09 के लिए प्रवेश परीक्षा प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह् 01.00 बजे तक आयोजित की गयी।प्रवेश परीक्षा हेतु कक्षा-06 में कुल 115 बालक एवं बालिकाओं तथा कक्षा-09 हेतु कुल 63 बालक एवं बालिकाओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रवेश परीक्षा में कक्षा-06 में कुल 115 बच्चों के सापेक्ष कुल 105 तथा कक्षा-09 में कुल 63 बच्चों के सापेक्ष 58 बच्चों द्वारा प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया गया। इस प्रकार जनपद जौनपुर में कुल 178 अभ्यर्थियों में से 163 अभ्यर्थियों प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु आयुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा जनपद स्तर पर अधिकृत नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर महोदय के निर्देशन में प्रवेश परीक्षा शान्तिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी सहायक श्रम आयुक्त ने दी है। 

मीट मे जुटे 27 जनपदों के लायन्स पदाधिकारी

0
27 जनपदों के मीट मे जुटे लायन्स पदाधिकारी
27 जनपदों के मीट मे जुटे लायन्स पदाधिकारी

कैबिनेट मीट मे 27 जनपदों के जुटे लायन्स पदाधिकारी, सेवा कार्य का लिया संकल्प*

जौनपुर : लायन्स क्लब की कैबिनेट मीटिंग मे सेवा कार्यो की हुई समीक्षा, दिये गये लक्ष्य लायन्स क्लब्स इन्टरनेशनल मण्डल 321ई की इस सत्र की तृतीय कैबिनेट मीटिंग होटल रिवर व्यू जौनपुर में आयोजित हुई। जिसमे मण्डल के 27 जनपदो के 90 लायन्स क्लबो द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की समीक्षा करते हुए आगे की रूपरेखा तैयार निर्धारित किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बलबीर सिंह बग्गा व जीएटी एरिया लीडर डा क्षितिज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कैबिनेट मीट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया किया। डाली केसरवानी ने ध्वज वंदना पढ़ी। रविन्दर कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। कैबिनेट सचिव सुधीर भल्ला ने मंडल के लायन्स क्लबो द्वारा किये गए सेवा कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। कैबिनेट कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

 डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बलबीर सिंह बग्गा ने अपने सम्बोधन में कैबिनेट सभा में उपस्थित प्रत्येक लायन का अभिनन्दन किया कि इतनी विषम परिस्थितियों में भाग लें रहे हैं। गर्व है कि सेवा भावना की तारीफ करनी होगी कि इस सत्र में 66 मेल्विन जोन्स फेलो बन कर एलसीआईएफ में योगदान दिया है। इस कारण पूरे मल्टीपल में हमारा मंडल दूसरे स्थान पर हैं। हमें इसे बदलना होगा प्रथम पर आने के लिए। नये युवा सदस्यों को जोड़ना होगा इससे क्लब्स सक्रिय हों सकेंगे।

 जीएटी एरिया लीडर डा क्षितिज शर्मा ने सभी को प्रेरित किया की समाज की आवश्यकतानुसार सेवा कार्य करे।  पर्यावरण, डायबिटीज, हंगर, चाइल्ड हुड कैंसर, वीजन व टीबी मुक्त पर विशेष बल दे। आपके कार्य और व्यवहार ऐसे होने  चाहिए जो दूसरो को प्रभावित करे। 

 पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन यथार्थ ने ग्लोबल एक्शन टीम के उद्देश्य पर कार्य करने को प्राथमिकता देने की बात कही। रीजन चेयरपर्सन मनीष केसरवानी, अजातशत्रु सिंह व परविन्दर कौर ने अपने रीजन की रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

 वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी व आनन्द सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन सै मो मुस्तफा टीबी मुक्त भारत अभियान के मंडल चेयरमैन ने किया। 

 इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, कुवर बी एम सिंह, डा आर के एस चौहान, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन, मनीष गुप्ता, धीरज साहू, प्रवीन श्रीवास्तव, आनन्द केसरवानी अशोक वर्मा, नरेंद्र मेहता, संजय जायसवाल, राजीव सेंगर अनिल जायसवाल लाला भैया, संतोष भगवन, बलदेव सिंह सहित वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, मिर्जापुर, भदोही, सुल्तानपुर, शाहगंज, ज्ञानपुर, प्रतापगढ़, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, बैढ़न, सिंगरैली जौनपुर आदि शहरो के लगभग 90 क्लबो के पदाधिकारी शामिल हुए।

सनातन का संविधान हर वर्ग को रोजगार प्रदान करता है कृष्णानंद पांडेय

0
सनातन का संविधान हर वर्ग को रोजगार प्रदान करता है कृष्णानंद पांडेय

सनातन का संविधान हर वर्ग को रोजगार प्रदान करता है कृष्णानंद पांडेय

  • संस्कृति संवाद यात्रा का 28 बैठक संपन्न

जौनपुर। धरोहर संरक्षण सेवा संगठन द्वारा सनातन विस्तार व जागरूकता को लेकर अनावरत चल रहे संस्कृति संवाद यात्रा की 28 वा पड़ाव बैठक गिरधारी शिक्षण संस्थान वाजिदपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश मिश्रा ने किया। संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्ण नंद पांडेय ने कहा कि हमारी संस्कृति लोगों को जोड़ने का काम करतीं हैं। लेकिन हमारे देश को ठगने वालों ने दुष्प्रचार करके लोगों में मतभेद पैदा कर रहे हैं। मुगलों द्वारा हमारी संस्कृति व विरासत हमेशा नष्ट करने का प्रयास किया जिसे हमें जाननें की आवश्यकता है। हमारे सनातन का संविधान हर वर्ग को रोजगार प्रदान करता है।इस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रकृति भी वर्णन करतीं हैं। पवन तनय मिश्रा ने कहा की हमें लोगों को सनातन की परंपरा के बारे में बताने व जागरूक करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का विराम हनुमान चालीसा पाठ कर किया गया। कार्यक्रम का संचालान गौरव मिश्रा ने किया
उक्त अवसर पर सचिन सिंह, आदित्य प्रकाश प्रजापति,करूणा सागर चौबे , सन्तोष, शिवसागर,राजन, अभिषेक सिंह, मनोज, अमित आदि लोग उपस्थित रहे।

खुटहन:नौकरी के नाम पर 1.7 लाख की ठगी

0
खुटहन:नौकरी के नाम पर 1.7 लाख की ठगी
खुटहन:नौकरी के नाम पर 1.7 लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.7 लाख की ठगी के आरोपित पर केस दर्ज

  • Cheating of Rs 1.7 lakh in the name of job
  • न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

खुटहन (जौनपुर)16 फरवरी : प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्षों पूर्व एक युवक से 1.7लाख रूपये ठगबाजी कर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर खुटहन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर उसने धारा 156(3) के तहत न्यायालय में गुहार लगाई थी।

सरपतहा क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर गांव निवासी विनोद का आरोप है कि उसके पड़ोस में सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाने के अल्लीपुर गांव निवासी शिशिर कुमार सिंह की रिस्तेदारी हैं। जहां वह अक्सर आया करता था। लगभग दो वर्ष पूर्व उससे विनोद का भी मेल – जोल हो गया। शिशिर ने उसे झांसे में लेकर एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम बता उसमें उसकी नौकरी लगवाने की बात कही। उसने बायोडाटा के साथ सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र ले लिया।कुछ दिनों बाद जब फिर वह विनोद से मिला तो बताया कि नौकरी तय है। उच्च अधिकारी को 1.7 लाख मांग रहे हैं। नौकरी पाने की लालसा में विनोद ने उन्हें दो गवाहों के बीच पैसा दे दिया।

महीनों बीत जाने के बाद नौकरी न मिलने पर विनोद उस पर दबाव बनाने लगा तो उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। जब नौकरी ज्वाइन करने गया तब इसका भेद खुला। उसके बाद शिशिर ने फोन भी उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि 3 जनवरी 2024 को शिशिर सिंह खुटहन चौराहे पर दिख गया। जहां पैसे वापस मांगने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवश होकर न्यायालय में गुहार लगानी पड़ी। पुलिस के द्वारा आरोपित के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।

शाहगंज फुटबाल टूर्नामेंट मे विहार और मध्य प्रदेश की टीम की जीत

0
शाहगंज फुटबाल टूर्नामेंट मे विहार और मध्य प्रदेश की टीम की जीत
शाहगंज फुटबाल टूर्नामेंट मे विहार और मध्य प्रदेश की टीम की जीत

शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग क्लब शाहगंज द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट मे विहार और मध्य प्रदेश की टीम जीत हासिल की
शाहगंज [ जौनपुर ] स्थानीय नगर के रामलीला मैदान मे चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट मे पहला मैच विहार और बलिया के बीच खेला गया जिसमे विहार की टीम ने 4-गोल दागे हाफ टाईम के बाद बलिया की टीम पर दोगोल किया इस तरह विहार की टीम विजयी घोषित हुई। वही दूसरा मैच शाहगंज और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया जिसमे खेल शुरु होने के पन्द्रह मिनट मेही मध्य प्रदेश की टीम ने शाहगंज पर एक गोल दाग दिया

इस गोल को उतारने के लिए शाहगंज की टीम लगातार अटैक पर अटैक खेल के अन्तिम समय तक करती रही परन्तु नाकाम रही।मध्य प्रदेश की टीम 1-0 से जीत हासिल की इस अवसर पर समाज सेवी मनीस सिह टीम अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिया इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मनीस सिह सीकर्एटरी ताहिर जफर खान कोषाध्यक्ष गणेश सिंह चौहान सहित सभी पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्ता सहित दिलावर हुसैन राजू गयास सरवर खान एडवोकेट ज्ञानचंद अब्दुल हमीद काजू ज्ञानेन्द्र यादव मोहम्मद सोहराब सैफ मो कैफ रजीत कुमार राहुल कुमार जफर खान अब्दुल कासिम खान सहित हजारो की संख्या मे दर्शक उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS अशोक मोदनवाल बाबा के नेतृत्व में निकला शोभायात्रा

0
JAUNPUR NEWS अशोक मोदनवाल बाबा के नेतृत्व में निकला शोभायात्रा
JAUNPUR NEWS अशोक मोदनवाल बाबा के नेतृत्व में निकला शोभायात्रा

श्री वैकुंठधाम श्री शिव जी एवं नवग्रह मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा

JAUNPUR JAUNPUR शाहगंज [ जौनपुर ] काली चौरा मन्दिर परिसर में नव निर्मित भगवान शिव परिवार, नव ग्रह, श्री विष्णु लक्ष्मी जी, संतोषी माता, पंच मुखी हनुमान जी, राम दरबार,राधा कृष्ण, अन्नपूर्णा माता, अर्धनारीश्वर, भैरव जी, शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा हेतु शोभायात्रा निकाला गया। मन्दिर संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार मोदनवाल बाबा के नेतृत्व में निकले शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं युवतियां एवं संभ्रांत जन सम्मिलित रहे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह यात्रा में साथ साथ चलते रहे। शोभायात्रा में सभी मूर्तियों को रथ पर साज सज्जा के साथ रखा गया था। वहीं हनुमान जी का रुप धरे कलाकार चलता रहा। महिलाओं ने हाथों में धर्म ध्वजा लिए रहीं। वहीं राम-लीला समिति भजन मन्दिर रामधुन गाते ढ़ोल मंजीरे संग भजन गाते चलते रहे। यात्रा पक्का पोखरा से निकल पुराना चौक शाहपंजा सर्राफा गली डाकघर तिराहा श्रीरामपुर रोड कलक्टरगंज जेसीज चौक होते हुए कोतवाली चौक रामलीला भवन चौक हों उद्गम स्थल मन्दिर परिसर पर सायं पहुंच समाप्त हुआ।


इस दौरान दिनेश मोदनवाल, राममिलन कनौजिया, गंगाराम केसरवानी, राजेश कुमार जायसवाल खन्ना, महेश लालवानी, अनिल मोदनवाल, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, विजय जायसवाल, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, रामजी यादव, रीता जायसवाल संगीता जायसवाल आशा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। मालूम रहे सोमवार को अचल प्राण प्रतिष्ठा, प्रसादाधिवास, पिंद्र पूजन, शिखर पूजन, ध्वजारोहण, हवन एवं पूर्णाहुति एवं मंगलवार को महाप्रसाद भण्डारा का भव्य आयोजन किया गया है। जनता के सहयोग से करोड़ों की लागत से बनने वाले भव्य मन्दिर में धर्मशाला भी बनाया गया है। भक्तों कों कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान संस्थापक अध्यक्ष अशोक मोदनवाल बाबा ने किया है।

JAUNPUR जिलाधिकारी-प्रधान से हुआ संवाद  

0
JAUNPUR NEWS जिलाधिकारी-प्रधान से हुआ संवाद  
JAUNPUR NEWS जिलाधिकारी-प्रधान से हुआ संवाद  

District Magistrate communicated with village heads,JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर 15 फरवरी l कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में गोशाला से संबंधित बैठक देर सायं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने गौशालाओं की भौतिक स्थिति सही करने के निर्देश देने के साथ ही समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियमित गोवंशो की जांच करने तथा दवाइयां देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक गोशाला में जो भी कमी है इसकी रिपोर्ट दे। ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए उन्होंने नेपियर घास की खेती के संदर्भ में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने गोशालाओ के नियमित साफ-सफाई के साथ ही गोवंशों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देशित किया कि ऐसी जमीन चिन्हित करें जहां हरा चारा बोया जा सके। उन्होंने गौशालाओं की बाउंड्री पर बोगनविलिया, गुड़हल, सिरस के पौधे लगाने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के सर्वे का कार्य चल रहा है आवासहीन लोगों, दिव्यांगजन का नाम सर्वेक्षण में दर्ज कराने तथा जीरो पॉवर्टी सर्वे में भी सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने बर्ड फ्लू एवियन इन्फ्लूएंजा के संक्रमण के संदर्भ में जानकारी देते हुए गौशालाओं की नियमित साफ-सफाई ,पोल्ट्री फार्म की साफ-सफाई, ड्रेनेज सिस्टम सही करने के साथ ही जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 रामअक्षयबर चौहान, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी,उपजिलाधिकारीगण, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

दूसरी तरफ आज बदलापुर के सभागार में  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने  शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए निर्देशित किया कि सम्बन्धित अधिकारीगण मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करें। जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी के नवीन चैम्बर का उदघाटन किया गया जिसमें उनके द्वारा जनसुनवाई की जाएगी, जिससे शिकायतकर्ता की शिकायतों को सुनते हुए त्वरित निस्तारण कराया जा सकेगा।


इस दौरान कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान द्वारा तहसील सदर में तथा मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट द्वारा तहसील मडियाहूं में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

किराना दुकान में चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार  

0
किराना दुकान में चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार  
किराना दुकान में चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार  

किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

  • नगदी समेत ग्राइन्डर, हेक्सा ब्लेड, सिगरेट, गुटखा आदि बरामद

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय कस्बा के गुलशन मार्किट में स्थित एक किराना की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर को खेतासराय पुलिस टीम उसके घर से गिरफ्तार की और उसके पास से चोरी किये गए शेष कुछ नगदी चोरी के सामान और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद करने का दावा करते हुए घटना का खुलासा किया है।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया की शनिवार को मुखबीर की जरिये सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाला शातिर अपने घर मौजूद हैं हरक्क्त में थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, मोहम्मद तारिक अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय चौधरी व कांस्टेबल रंजीत कुमार यादव के साथ मौके पर पहुँचकर मुखबीर की निशानदेही पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार का नाम अल्तमश पुत्र स्व. मल्लू निवासी सरवरपुर वार्ड मोहल्ला तकिया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 9500 रुपये नगद और उसके घर से एक ग्राइन्डर, हेक्सा ब्लेड, 8 पैकेट सिगरेट, 2 पैकेट गुटखा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का चोर है। इसके खिलाफ लाइन बाजार समेत स्थानीय थाना में कई मुकदमें दर्ज है। इसके खिलाफ विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

SDM के नवीन चैम्बर का DM ने किया उदघाटन

0
SDM के नवीन चैम्बर का DM ने किया उदघाटन
SDM के नवीन चैम्बर का DM ने किया उदघाटन

DM ने उपजिलाधिकारी के नवीन चैम्बर का उदघाटन किया जिसमें उनके द्वारा अब जनसुनवाई की जाएगी

JAUNPUR DM NEWS जौनपुर 15 फरवरी l बदलापुर तहसील के सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए निर्देशित किया कि सम्बन्धित अधिकारीगण मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करें। जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी के नवीन चैम्बर का उदघाटन किया गया जिसमें उनके द्वारा जनसुनवाई की जाएगी, जिससे शिकायताकर्ताओं की शिकायतों को सुनते हुए त्वरित निस्तारण कराया जा सकेगा।


इस दौरान कुल 92 शिकायते प्राप्त हुयी जिसमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे इसी क्रम में अपर DM वि0 रा0 राम अक्षयवर चौहान द्वारा तहसील सदर में तथा मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट द्वारा तहसील मडियाहूं में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।