शाहगंज फुटबाल टूर्नामेंट मे टान्डा MP व BR ने लहराया जीत का परचम
Shahganj: Tanda MP and BR hoisted the flag of victory in the football tournament.
शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग क्लब शाहगंज द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट मे टान्डा और मध्य प्रदेश व विहार ने जीत का परचम लहराया
शाहगंज [ जौनपुर ] स्थानीय नगर के रामलीला मैदान मे चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट मे पहला मैच इन्दारा और टान्डा के बीच खेला गया जिसमे टान्डा की टीम ने 4-0 से जीत हासिल की दूसरे मैच में मध्य प्रदेश और केराकत के बीच खेला गया जिसमे मध्य प्रदेश की टीम ने 4-0 की जीत हासिल की तीसरा मैच विहार और देवरिया के बीच खेला गया जिसमे विहार की टीम ने 2-0 से जीत हासिल कर जीत का परचम लहराया इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार कस्बा बलवन्त उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों से परिचय करते हुए बढिया खेल प्रर्दशन के उत्साहित किया इस अवसर पर समाज सेवी मनीस सिह टीम अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिया इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मनीस सिह सीकर्एटरी ताहिर जफर खान कोषाध्यक्ष गणेश सिंह चौहान सहित सभी पदाधिकारी व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रही बोलेरो का एक्सीडेंट 10 श्रद्धालुओं की मौत,Maha Kumbh Road Accident
mahakumbh RoadAccident प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बीती रात करीब ढाई बजे एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया । हादसे में बोलेरो सवार दो परिवार के दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि बस सवार 19 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची प्रयागराज पुलिस ने बड़े पैमाने पर राहत कार्य शुरु कर बोलेरो में फंसे दस लोगों के शवों को निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात संगम नगरी के मेजा थानाक्षेत्र में येे भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। महाकुंभ आ रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और संगम स्नान के बाद काशी दर्शन को जा रही मध्यप्रदेश की बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हुई। हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए महाकुंभ मेला में आ रहे थे।
हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी घायल हुए हैं जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया है कि टूरिस्ट बस अपनी साइड से ही जा रही थी। इतने में सामने से तेज गति में आ रही बोलेरो सीधे बस से टकरा गई। बोलेरो में सवार चालक समेत 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बस में सवार श्रद्धालु घायल रोडमल ने बताया दुर्घटना के समय बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे, अचानक भीषण टक्कर हुई। दुर्घटना के समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। बोलेरो तेज गति में आकर सामने से भिड़ गई।
Maha Kumbh Road Accident में मृत श्रद्धालुओं की पहचान
बोलेरो में सवार छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू की मौत हो गई। सभी मृतकों की शिनाख्त उनकी जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से हो सकी। पुलिस ने मृतकों के परिजनं को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन छत्तीसगढ़ से रवाना हो चुके हैं। बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से सीधे प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे।
JAUNPUR CRIME NEWS : सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने हत्या के अभियुक्त 25 हजार का इमामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाना एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 369/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. तरमीमी धारा- 103(1),61(2), 140(2) से सम्बन्धित अभियुक्त आरिफ पुत्र जमील खान निवासी अतरौरा थाना सरायख्वाजा जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
JAUNPUR लेखपाल संघ भवन का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
District Magistrate inaugurated Lekhpal Sangh Bhawan in jaunpur
जौनपुर 14 फरवरी 2025 जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने तहसील सदर में बने लेखपाल संघ भवन का उद्घाटन किया इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर नेपियर घास बोई जाए जिससे मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से गौशालाओं में और उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकें। जिलाधिकारी ने लेखपालों को यह भी निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों में खाली जमीनो पर नैपियर घास बोये जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गरिमा पूर्ण ढंग से कार्य करने और बैठने के लिए एक स्थान की आवश्यकता होती है जनपद में लेखपाल संघ भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है उसका आज लोकार्पण किया गया जहां पर लेखपाल बैठकर जनता की सुनवाई करेंगे और सरकार की मंशा के अनुरूप त्वरित रूप से उनकी समस्याओं को निस्तारित करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूर्ति यादव, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
व्यक्तिगत शौचालय धनराशि को 2 किस्तों में दिए जाने पर बनी सहमति
व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि को 2 किस्तों में दिए जाने पर बनी सहमति
JAUNPUR NEWS जौनपुर 14 फरवरी 2025 : जिला स्वच्छता समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 5812 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की प्रोत्साहन धनराशि दिए जाने हेतु अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 योजना अंतर्गत ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों की प्रगति, आरसी निर्माण आदि की समीक्षा की गई। बैठक मे समिति द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-2 के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के प्रोत्साहन धनराशि को दो किस्तों में दिए जाने पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए आनलाइन आवेदन हुआ शुरू
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गया। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अध्यक्ष डूडा डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि ऐसे लाभार्थी परिवार जिनको 20 वर्षो में केन्द्र सरकार अथवा राज्य सरकार के किसी भी आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त न हुआ हो, वह प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के वेबसाइटhttps://pmaymis.gov.in/PMAYMIS22024/PMAYSURVEY/EligiblityCheck.aspx पर आन-लाइन आवेदन सकते हैं। इस सम्बन्ध में निकाय द्वारा मांग को सत्यापित करते समय लाभार्थी को एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा। आवेदक को नगर पालिका परिषद अथवा नगर पंचायत क्षेत्र का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने बताया कि आवास के लिए आवेदक के पास न्यूनतम 30-45 वर्गमीटर विवाद रहित जमीन होना जरूरी है। आवेदक एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों के पास देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लाभार्थी के लिए अधिकतम तीन लाख रूपये का वार्षिक आय निर्धारित है। लाभार्थी के परिवार में पति-पत्नी, अविवाहित पुत्र और अविवाहित पुत्री शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी के परिवार के यदि किसी सदस्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 में लाभ प्राप्त किया है तो वह प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 में आवेदन करने हेतु अपात्र होगा। आवेदक को आवासीय सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के घटक बेनिफिशरी लेड कन्स्ट्रक्शन (बीएलसी) में आवेदन करना होगा तथा आवेदन के समय सभी कालमों में वांछित सूचना भरना होगा। आवेदन के समय आवेदक के पास मोबाइल नम्बर लिंक आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक जो आधार कार्ड से जुड़ा हो, जमीन के कागजात, परिवार के लोगों का आधार कार्ड एवं आवेदक के माता-पिता का आधार कार्ड होना आवश्यक है।
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आवेदक रू0 2.50 लाख तीन किस्तो में प्राप्त होगा। लाभार्थी द्वारा यदि एक वर्ष के भीतर आवास पूर्ण करा लेता है, तो 10 हजार, विधवा अथवा तलाकशुदा महिला द्वारा एक वर्ष में आवास पूर्ण कराने पर 20 हजार एवं वृद्धजनों द्वारा 01 वर्ष में आवास पूर्ण कराने हेतु 30 हजार और दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत विधवाओं, अविवाहित महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर्स, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यकों एवं समाज के अन्य कमजोर व वंचित वर्गो, सफाई कर्मियों, पी0एम0 स्वनिधि योजना में लाभान्वित स्ट्रीट वेंडरों, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आच्छादित विभिन्न कामगारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों, झुग्गियों/चॉल के निवासियों को स्पेशल फोकस ग्रुप में सम्मिलित करते हुए प्राथमिकता दी जायेगी।
SHAHGANJ ACCIDENT शाहगंज [ जौनपुर] स्थानीय बाजार से शुक्रवार शाम दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार दम्पति बस की चपेट में आ गए। जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोटवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मो. साकिब अपनी पत्नी सरवरी बेगम (32) के साथ दवा लेने के लिए शाहगंज आए थे। यहां से घर लौटते समय चिरैया मोड़ के पास पहुंचे थे कि एक प्राइवेट बस ने पीछे से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें महिला बस के नीचे आ गई, जबकि पति दूर सड़क किनारे खाई में गिर गए। घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूर्या हॉस्पिटल में आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस
लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने सूर्या हॉस्पिटल में आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस
शाहगंज जौनपुर।शाहगंज नगर की अंतरर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने सूर्या में अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस जागरूकता कार्यक्रम किया गया। आप को बता देबच्चों में होने वाली कैंसर से बचाव व जागरूकता के लिए हर साल 14 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस के तहत लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने सूर्या हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस जागरूकता का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में सूर्या हॉस्पिटल की डॉ. रुचि मिश्रा ने कहा कि खेलने-कूदने की उम्र में बच्चों को अब कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग लड़नी पड़ रही है. शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच और पटना एम्स के कैंसर रोग विभाग में करीब करीब 700 से अधिक बच्चों का इलाज चल रहा है. इसके अलाव इसके अलावा इनमें महावीर कैंसर संस्थान, बुद्धा कैंसर सेंटर के अलावा अन्य निजी अस्पतालों में 250 बच्चे इलाजरत हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि कैंसर लाइलाज बीमारी है लेकिन इससे जिदंगी खत्म नहीं हो सकती है. जज्बा, आत्मविश्वास, जागरूकता और अपनों के सपोर्ट से जंग-ए-जिंदगी में कैंसर को मात दी जा सकती है. बच्चों में होने वाली कैंसर से बचाव व जागरूकता के लिए आज हम 14 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस मना रहे हैं।
पटना में लिम्फोमा कैंसर अधिकारी डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों में चार प्रकार का कैंसर फैल रहा है. इसमें एक्यूट ल्यूकेमिया, ब्रेन ट्यूमर, न्यूरोब्लास्टोमा और लिम्फोमा का कैंसर शामिल है. विशेषज्ञ बताते हैं कि बड़ों के मुकाबले बच्चों में कैंसर के मामले कम होते हैं. बच्चों में होने वाला ज्यादातर कैंसर ठीक हो सकता है. बशर्ते उसकी समय पर पहचान हो जाए. यहां पर इलाज कराने वाले ज्यादातर बच्चों में लिम्फोमा और ल्यूकीमिया के पंजीकृत हैं. यहां तक कि कैंसर के संबंधित अस्पतालों में तीन साल से कम उम्र के बच्चों में न्यूरोब्लास्टोमा का कैंसर भी मिला है। बच्चों में कैंसर के प्रकार में ल्यूकीमिया- इसे ब्लड कैंसर भी कहा जाता है. इसमें बच्चों की त्वचा पीली पड़ने लगती है.
लिम्फोमा- शरीर में गिल्टी या गांठ बन जाती है. लिम्फोमा में बच्चों को तेज बुखार व थकान जैसे समस्या होने लगती है.।न्यूरोब्लास्टोमा – यह कैंसर नवजातों को होता है. किडनी के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता है.।ब्रेन ट्यूमर – बच्चों के मस्तिष्क में ट्यूमर का निर्माण होने लगता है.बचाव के लिए आप को यह करना जरूरी स्वच्छता पर ध्यान दें,स्वच्छ व पौष्टिक भोजन कराएं,हड्डी में दर्द या सूजन हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।बड़ों के मुकाबले बच्चों में कैंसर के मामले कम होते हैं. समय पर इलाज हो तो बच्चों में होने वाला अधिकांश कैंसर ठीक हो जाता है. बच्चों के आंतरिक शारीरिक क्षमता व्यस्कों की तुलना में मजबूत होती है. सही से इलाज हो तो तीसरे व चौथे स्टेज के कैंसर में भी अच्छी रिकवरी हो जाती है.।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने किया और लगभग 100 मरीजों को विस्फिट वितरण किया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन डॉ.सुधाकर मिश्रा, लायन मनोज पांडेय , लायन अनिमेश अग्रहरि, दीपक सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विकासखण्ड शाहगंज के सभागार में 1 दिवसीय कार्यशाला आयोजित
खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज के सभागार में शुक्रवार को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वरोजगार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें खादी ग्रामोद्योग द्वारा मिलने वाली सुविधाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान योजनाओं में ऋण देने की प्रक्रिया अन्य बैंकों से सरलीकरण द्वारा ऋण भी वितरण किया जाएगा।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी पीयूष कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, रमेश कुमार यादव सहायक विकास, राकेश कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी तथा वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार सोनी, एडीओ विनोद पांडे, विनोद मौर्य, विनोद कुमार, संतोष कुमार, विपिन यादव, संजय यादव समेत आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार राजेन्द्र सोनी स्मृति भवन का मंत्री ने किया लोकार्पण
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया के.डी. इण्टर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
खेतासराय (जौनपुर) के.डी. इण्टर कॉलेज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और नाटक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने पत्रकार राजेन्द्र सोनी स्मृति भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, यह भवन विद्यालय की शिक्षा और सामाजिक विकास के नए अध्याय खोलेगा, छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाने के परम्परा रही है। जहाँ कला, संगीत, संस्कृति, नृत्य कला आदि का अभ्यास कराते है और बच्चे वार्षिकोत्सव में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते है। अपनी परम्परा कैसे मजबूत बनाए और आगे बढ़ाएं, वार्षिकोत्सव में कॉलेज में एक वर्ष में क्या किया और आने वाले वर्ष में क्या करेंगे इसी उद्देश्य के साथ मनाया जाता है। हम उनके प्रति आभारी है जो हम सब के बीच नहीं रहे, जिन्होंने ग्रामीण इलाकों को शिक्षा से जोड़कर व्यक्ति के व्यक्तिव का निर्माण कर धरातल उतारा है, जिस अब उनके बेटे उसे और भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य नीतू सेठ ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी ने विद्यालय परिवार की सराहना की। इस दौरान मुख्य रूप से प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष धर्मरक्षक, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा पांडेय, कपूर चंद्र जायसवाल, पप्पू पटवा, एडवोकेट कुसुम सिंह, राजू विश्वकर्मा, अजय यादव, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सुधारक सिंह, कृष्णचंद यादव (नन्हे), गौरीशंकर यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंत में प्रधानाचार्या नीतू सेठ ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन नीरज सोनी ने किया।
आरोपित तीन किशोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया सुधार गृह
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :प्रेम प्रसंग में सचिन को गोली, मारने वाले TEENAGE PUNK गिरफ्तार पटैला मार्ग के तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर तीन दिनों पूर्व साइकिल सवार युवक को बाइक से आये बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से तमंचा निकाल कमर पर गोली मारने के मामले में पुलिस ने घटना में सामिल तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया।आवश्यक लिखापढ़ी के बाद पकड़े गए तीनों किशोरों को सुधार गृह भेज दिया गया। प्रेम प्रसंग में आपसी विद्रोह के चलते घटना को अंजाम दिया गया।
मूलरूप से ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल लगभग छह वर्षों पूर्व रसूलपुर गांव में घर बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं। वह सूरत शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे और पत्नी घर पर रहते है। गत मंगलवार की सुबह उनका बड़ा पुत्र 22 वर्षीय सचिन मौर्या खेत में तैयार चुकंदर उखाड़ खुटहन मंडी में बेचने गया था। जहां से वह साइकिल से वापस लौट रहा था। उक्त नाले के पुल पर पीछे से आये बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया था। वह कुछ समझ पाता कि पीछे बैठा बदमाश उसे लक्ष्य कर तमंचा से फायर कर दिया। गोली कमर में लगते ही सचिन लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस छानबीन के साथ साथ सर्विलांस की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तभी सूचना मिली कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसे आधार मान छानबीन आगे बढ़ाई गई तो घटना में कई नाम जुड़ते चले गए।
पुलिस ने 17 वर्षीय अनुराग उर्फ मंगला,17 वर्षीय छोटू उर्फ कृष्ण कुमार मिश्रा और 16 वर्षीय प्रिंस यादव निवासी गण रसूलपुर को शुक्रवार की भोर पटैला बाजार से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसको लेकर उसे कई बार सचेत किया गया था कि वह उसका चक्कर छोड़ दे। लेकिन वह माना नहीं। तो हम लोगों ने उसे हमेशा के लिए हटाने का प्लान बना लिया। जिसमें कई लोग सामिल रहे। पकड़े गए आरोपितों में अनुराग घटना के समय बाइक चला रहा था। तमंचा से फायर करने वाला आरोपित अभी फरार बताया जाता है