SHAHGANJ ACCIDENT शाहगंज [ जौनपुर] स्थानीय बाजार से शुक्रवार शाम दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार दम्पति बस की चपेट में आ गए। जिसमें महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोटवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी मो. साकिब अपनी पत्नी सरवरी बेगम (32) के साथ दवा लेने के लिए शाहगंज आए थे। यहां से घर लौटते समय चिरैया मोड़ के पास पहुंचे थे कि एक प्राइवेट बस ने पीछे से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें महिला बस के नीचे आ गई, जबकि पति दूर सड़क किनारे खाई में गिर गए। घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूर्या हॉस्पिटल में आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस
लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने सूर्या हॉस्पिटल में आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस
शाहगंज जौनपुर।शाहगंज नगर की अंतरर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने सूर्या में अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस जागरूकता कार्यक्रम किया गया। आप को बता देबच्चों में होने वाली कैंसर से बचाव व जागरूकता के लिए हर साल 14 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस के तहत लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने सूर्या हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस जागरूकता का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में सूर्या हॉस्पिटल की डॉ. रुचि मिश्रा ने कहा कि खेलने-कूदने की उम्र में बच्चों को अब कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग लड़नी पड़ रही है. शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच और पटना एम्स के कैंसर रोग विभाग में करीब करीब 700 से अधिक बच्चों का इलाज चल रहा है. इसके अलाव इसके अलावा इनमें महावीर कैंसर संस्थान, बुद्धा कैंसर सेंटर के अलावा अन्य निजी अस्पतालों में 250 बच्चे इलाजरत हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि कैंसर लाइलाज बीमारी है लेकिन इससे जिदंगी खत्म नहीं हो सकती है. जज्बा, आत्मविश्वास, जागरूकता और अपनों के सपोर्ट से जंग-ए-जिंदगी में कैंसर को मात दी जा सकती है. बच्चों में होने वाली कैंसर से बचाव व जागरूकता के लिए आज हम 14 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस मना रहे हैं।
पटना में लिम्फोमा कैंसर अधिकारी डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों में चार प्रकार का कैंसर फैल रहा है. इसमें एक्यूट ल्यूकेमिया, ब्रेन ट्यूमर, न्यूरोब्लास्टोमा और लिम्फोमा का कैंसर शामिल है. विशेषज्ञ बताते हैं कि बड़ों के मुकाबले बच्चों में कैंसर के मामले कम होते हैं. बच्चों में होने वाला ज्यादातर कैंसर ठीक हो सकता है. बशर्ते उसकी समय पर पहचान हो जाए. यहां पर इलाज कराने वाले ज्यादातर बच्चों में लिम्फोमा और ल्यूकीमिया के पंजीकृत हैं. यहां तक कि कैंसर के संबंधित अस्पतालों में तीन साल से कम उम्र के बच्चों में न्यूरोब्लास्टोमा का कैंसर भी मिला है। बच्चों में कैंसर के प्रकार में ल्यूकीमिया- इसे ब्लड कैंसर भी कहा जाता है. इसमें बच्चों की त्वचा पीली पड़ने लगती है.
लिम्फोमा- शरीर में गिल्टी या गांठ बन जाती है. लिम्फोमा में बच्चों को तेज बुखार व थकान जैसे समस्या होने लगती है.।न्यूरोब्लास्टोमा – यह कैंसर नवजातों को होता है. किडनी के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता है.।ब्रेन ट्यूमर – बच्चों के मस्तिष्क में ट्यूमर का निर्माण होने लगता है.बचाव के लिए आप को यह करना जरूरी स्वच्छता पर ध्यान दें,स्वच्छ व पौष्टिक भोजन कराएं,हड्डी में दर्द या सूजन हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।बड़ों के मुकाबले बच्चों में कैंसर के मामले कम होते हैं. समय पर इलाज हो तो बच्चों में होने वाला अधिकांश कैंसर ठीक हो जाता है. बच्चों के आंतरिक शारीरिक क्षमता व्यस्कों की तुलना में मजबूत होती है. सही से इलाज हो तो तीसरे व चौथे स्टेज के कैंसर में भी अच्छी रिकवरी हो जाती है.।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्था अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने किया और लगभग 100 मरीजों को विस्फिट वितरण किया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन डॉ.सुधाकर मिश्रा, लायन मनोज पांडेय , लायन अनिमेश अग्रहरि, दीपक सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विकासखण्ड शाहगंज के सभागार में 1 दिवसीय कार्यशाला आयोजित
खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज के सभागार में शुक्रवार को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा स्वरोजगार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें खादी ग्रामोद्योग द्वारा मिलने वाली सुविधाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान योजनाओं में ऋण देने की प्रक्रिया अन्य बैंकों से सरलीकरण द्वारा ऋण भी वितरण किया जाएगा।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी पीयूष कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, रमेश कुमार यादव सहायक विकास, राकेश कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी तथा वरिष्ठ सहायक दीपक कुमार सोनी, एडीओ विनोद पांडे, विनोद मौर्य, विनोद कुमार, संतोष कुमार, विपिन यादव, संजय यादव समेत आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार राजेन्द्र सोनी स्मृति भवन का मंत्री ने किया लोकार्पण
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया के.डी. इण्टर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
खेतासराय (जौनपुर) के.डी. इण्टर कॉलेज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और नाटक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने पत्रकार राजेन्द्र सोनी स्मृति भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, यह भवन विद्यालय की शिक्षा और सामाजिक विकास के नए अध्याय खोलेगा, छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाने के परम्परा रही है। जहाँ कला, संगीत, संस्कृति, नृत्य कला आदि का अभ्यास कराते है और बच्चे वार्षिकोत्सव में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते है। अपनी परम्परा कैसे मजबूत बनाए और आगे बढ़ाएं, वार्षिकोत्सव में कॉलेज में एक वर्ष में क्या किया और आने वाले वर्ष में क्या करेंगे इसी उद्देश्य के साथ मनाया जाता है। हम उनके प्रति आभारी है जो हम सब के बीच नहीं रहे, जिन्होंने ग्रामीण इलाकों को शिक्षा से जोड़कर व्यक्ति के व्यक्तिव का निर्माण कर धरातल उतारा है, जिस अब उनके बेटे उसे और भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य नीतू सेठ ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी ने विद्यालय परिवार की सराहना की। इस दौरान मुख्य रूप से प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष धर्मरक्षक, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा पांडेय, कपूर चंद्र जायसवाल, पप्पू पटवा, एडवोकेट कुसुम सिंह, राजू विश्वकर्मा, अजय यादव, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सुधारक सिंह, कृष्णचंद यादव (नन्हे), गौरीशंकर यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंत में प्रधानाचार्या नीतू सेठ ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन नीरज सोनी ने किया।
आरोपित तीन किशोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया सुधार गृह
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :प्रेम प्रसंग में सचिन को गोली, मारने वाले TEENAGE PUNK गिरफ्तार पटैला मार्ग के तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर तीन दिनों पूर्व साइकिल सवार युवक को बाइक से आये बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से तमंचा निकाल कमर पर गोली मारने के मामले में पुलिस ने घटना में सामिल तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया।आवश्यक लिखापढ़ी के बाद पकड़े गए तीनों किशोरों को सुधार गृह भेज दिया गया। प्रेम प्रसंग में आपसी विद्रोह के चलते घटना को अंजाम दिया गया।
मूलरूप से ख्वाजापुर गांव निवासी मुन्नीलाल लगभग छह वर्षों पूर्व रसूलपुर गांव में घर बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं। वह सूरत शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे और पत्नी घर पर रहते है। गत मंगलवार की सुबह उनका बड़ा पुत्र 22 वर्षीय सचिन मौर्या खेत में तैयार चुकंदर उखाड़ खुटहन मंडी में बेचने गया था। जहां से वह साइकिल से वापस लौट रहा था। उक्त नाले के पुल पर पीछे से आये बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया था। वह कुछ समझ पाता कि पीछे बैठा बदमाश उसे लक्ष्य कर तमंचा से फायर कर दिया। गोली कमर में लगते ही सचिन लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस छानबीन के साथ साथ सर्विलांस की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तभी सूचना मिली कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसे आधार मान छानबीन आगे बढ़ाई गई तो घटना में कई नाम जुड़ते चले गए।
पुलिस ने 17 वर्षीय अनुराग उर्फ मंगला,17 वर्षीय छोटू उर्फ कृष्ण कुमार मिश्रा और 16 वर्षीय प्रिंस यादव निवासी गण रसूलपुर को शुक्रवार की भोर पटैला बाजार से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि घायल सचिन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसको लेकर उसे कई बार सचेत किया गया था कि वह उसका चक्कर छोड़ दे। लेकिन वह माना नहीं। तो हम लोगों ने उसे हमेशा के लिए हटाने का प्लान बना लिया। जिसमें कई लोग सामिल रहे। पकड़े गए आरोपितों में अनुराग घटना के समय बाइक चला रहा था। तमंचा से फायर करने वाला आरोपित अभी फरार बताया जाता है
Jaunpur News : शाहगंज ( जौनपुर ) क्षेत्र के बड़ागांव बाजार स्थित प्रसिद्ध मड़ई चाय की दुकान शार्ट सर्किट के कारण जलकर भस्म हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मोहम्मद वाहिद खान पिछले कई वर्षों से बड़ागांव अब्दुल गौस मैदान स्थित चाय पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
बृहस्पतिवार की देर रात्रि लगभग 11:00 बजे विद्युत विभाग का 440 बोल्ड का सप्लाई तार उनकी दुकान के ऊपर से गुजरा था जिसमें अचानक साथ सर्किट के कारण आग निकलने लगी जिसकी चपेट में दुकान की मड़ई आ गई और देखते ही देखते दुकान सहित पूरी मड़ई जलकर खाक हो गई। आग लगी घटना को देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे विद्युत सप्लाई चालू होने के कारण कई लोग घायल होने से भी बच गए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने विद्युत उपखंड फोन कर विद्युत सप्लाई बंद करवाया इसके बाद सैकड़ो लोगों के कड़ी मेहनत के बाद किसी तरीके से आग पर काबू पाया मगर तब तक हजारों का सामान जलकर खाक हो चुका था।
Online application started for Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban 2.0 ,jaunpur news
jaunpur News : जौनपुर 14 फरवरी.। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गया। उक्त जानकारी देते हुए डीएम जौनपुर अध्यक्ष डूडा डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि ऐसे लाभार्थी परिवार जिनको 20 वर्षो में केन्द्र सरकार अथवा राज्य सरकार के किसी भी आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त न हुआ हो, वह प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS22024/PMAYSURVEY/EligiblityCheck.aspx पर आन-लाइन आवेदन सकते हैं। इस सम्बन्ध में निकाय द्वारा मांग को सत्यापित करते समय लाभार्थी को एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा। आवेदक को नगर पालिका परिषद अथवा नगर पंचायत क्षेत्र का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने बताया कि आवास के लिए आवेदक के पास न्यूनतम 30-45 वर्गमीटर विवाद रहित जमीन होना जरूरी है। आवेदक एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों के पास देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लाभार्थी के लिए अधिकतम तीन लाख रूपये का वार्षिक आय निर्धारित है। लाभार्थी के परिवार में पति-पत्नी, अविवाहित पुत्र और अविवाहित पुत्री शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी के परिवार के यदि किसी सदस्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 में लाभ प्राप्त किया है तो वह प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 में आवेदन करने हेतु अपात्र होगा। आवेदक को आवासीय सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के घटक बेनिफिशरी लेड कन्स्ट्रक्शन (बीएलसी) में आवेदन करना होगा तथा आवेदन के समय सभी कालमों में वांछित सूचना भरना होगा। आवेदन के समय आवेदक के पास मोबाइल नम्बर लिंक आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक जो आधार कार्ड से जुड़ा हो, जमीन के कागजात, परिवार के लोगों का आधार कार्ड एवं आवेदक के माता-पिता का आधार कार्ड होना आवश्यक है।
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत आवेदक रू0 2.50 लाख तीन किस्तो में प्राप्त होगा। लाभार्थी द्वारा यदि एक वर्ष के भीतर आवास पूर्ण करा लेता है, तो 10 हजार, विधवा अथवा तलाकशुदा महिला द्वारा एक वर्ष में आवास पूर्ण कराने पर 20 हजार एवं वृद्धजनों द्वारा 01 वर्ष में आवास पूर्ण कराने हेतु 30 हजार और दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत विधवाओं, अविवाहित महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर्स, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यकों एवं समाज के अन्य कमजोर व वंचित वर्गो, सफाई कर्मियों, पी0एम0 स्वनिधि योजना में लाभान्वित स्ट्रीट वेंडरों, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आच्छादित विभिन्न कामगारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों, झुग्गियों/चॉल के निवासियों को स्पेशल फोकस ग्रुप में सम्मिलित करते हुए प्राथमिकता दी जायेगी।
Woman dies after falling from fair special train, brother-in-law injured in jaunpur news
jaunpur News : ( जौनपुर ) जफराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर गुरुवार की रात में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी उसको बचने में देवर भी गिरकर घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद करजा थाना क्षेत्र के रक्षा गांव निवासी एक 13 लोग जिनमे महिला व पुरूष शामिल थे।यह सभी लोग महाकुंभ स्नान करके वाराणसी काशीविश्वनाथ जी का दर्शन पूजन किये। उसके बाद महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम दर्शन करने जा रहे थे। ट्रेन जफराबाद जंक्शन पर आकर खड़ी हुई। उसी समय फुला देवी ट्रेन से नीचे उतर गयी।
जब ट्रेन चलने लगी तो वह ट्रेन में चढ़ने लगी।उनको चढ़ता देखकर उनके देवर जगदेव महतो उन्हें अंदर खींचने का प्रयास किये।अचानक जगदेव भी फुला देवी को ट्रेन में चढ़ाने के चक्कर गिर पड़े।फुला देवी तथा जगदेव प्लेटफार्म पर गिर कर घायल हो गए।आर पी एफ चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जहाँ पर चिकित्सक ने फुला देवी को मृत घोषित कर दिया और देवर देवराज का जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है।
Prayagraj Police registers total 53 FiR in one month on fake news and content posting related to Mahakumbh.
LETEST NEWS MAHAKUMBH : महाकुंभ प्रयागराज से संबंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले 53 विभिन्न अकाउंट के विरुद्ध कार्यवाही पिछले एक माह में सोशल मीडिया पर महाकुंभ,प्रयागराज से संबंधित भ्रामक पोस्ट करने वाले 53 विभिन्न अकाउंट के विरुद्ध कार्यवाही उत्तर प्रदेश पुलिस एवं एक्सपर्ट एजेन्सी द्वारा मिलकर सोशल मीडिया पर महाकुम्भ से सम्बन्धित भ्रामक पोस्ट करने, अफवाह फैलाने वालों एवं साइबर अपराध के प्रति निरन्तर साइबर पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी क्रम में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान दिनांक 13- फरवरी को यह संज्ञान में आया कि कतिपय सोशल मीडिया अकाउंट से 02 भ्रामक वीडियो को महाकुम्भ से सम्बन्धित बताकर अफवाह फैलाई जा रही है ।
A- प्रथम वीडियो में मिस्र देश के अग्नि काण्ड से सम्बन्धित वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुम्भ प्रयागराज का बताकर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि “महाकुंभ में लगी तीसरी बार आग, महाकुम्भ बस स्टैन्ड में लगी आग 40 से 50 गाड़ी जलकर हुई राख” इस वीडियो की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पोस्ट में उल्लिखित वीडियो 14 जुलाई 2020 को मिस्र के काहिरा उपनगर में शुकैर-मोस्टोरोड पाइपलाइन से तेल के रिसाव के बाद लगी आग्नि काण्ड से सम्बन्धित है, जिसका खण्डन भी कुम्भ मेला एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट से भी किया गया है।
उक्त वीडियो को अपलोड करके महाकुम्भ में की गई व्यवस्था को बदनाम करने और आम जनमानस के मन में सरकार और पुलिस प्रशासन के प्रति नकारात्मक माहौल बनाकर अफवाह फैलाने वाले निम्नलिखित 07 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित करके उनके विरुद्ध कोतवाली कुम्भ मेला में अभियोग पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
B- दूसरे वीडियो में पटना, बिहार से सम्बन्धित वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुम्भ प्रयागराज का बताकर य ह अफवाह फैलाई जा रही है कि “कुंभ में राष्ट्रवादी और सनातनी लोगों ने आर्मी वालों पर चप्पलें फेंकी! ये मुसलमान होते तो आज सभी सरकारी मीडिया चैनलों पर यही खबर होती, लेकिन इस धर्म के लोगों को ये सब अलाउड है शायद ।” इस वीडियो की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पोस्ट में उल्लिखित वीडियो नवम्बर 2024 को पटना के गांधी मैदान में पुष्पा-2 फिल्म के प्रमोशन से सम्बन्धित कार्यक्रम में भीड़ के बेकाबू होने एवं अभद्र व्यवहार किये जाने से सम्बन्धित है, जिसका कुम्भ मेला एवं उ0प्र0 पुलिस के सोशल मीडिया अकाउन्ट से खण्डन भी किया गया है ।
15 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित करके उनके विरुद्ध कोतवाली कुम्भ मेला में अभियोग पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
1- Inderjeet Barak (@inderjeetbarak) एक्स (ट्विटर) 2- SUNIL (@sunil1997_) एक्स (ट्विटर) 3- Nihal Shaikh @mr_nihal_sheikh एक्स (ट्विटर) 4- Dimpi (@Dimpi77806999) एक्स (ट्विटर) 5- Sat Sewa (@lalitjawla76) एक्स (ट्विटर) 6- Sandesh Vatak News (@Sandeshvataksv) एक्स (ट्विटर) 7- lokesh meena (@LOKESHMEEN46402) एक्स (ट्विटर) 8- राज सिंह चौधरी @RajSingh_Jakhar एक्स (ट्विटर) 9- Yunus Alam (Facebook account) 10- Aminuddin Siddiqui (Facebook account) 11- अरविंद सिंह यादव अहीरवाल (Facebook account) 12- Shivam Kumar Kushwaha (Facebook account) 13- Jain Renu (Facebook account) 14- Amit Kumar II (Facebook account) 15- मेहत्तर एक योद्धा बलिया (Facebook account)
उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ मेला के प्रारम्भ से विगत लगभग 01 माह के अन्दर महाकुम्भ से सम्बन्धित भ्रामक वीडियो/फ़ोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करके अफवाह फैलाने वाले कुल 53 विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कुम्भ मेला पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । जिनका विवरण निम्नवत है :-
1- दिनांक 13-01-2025 को 01 एक्स (ट्विटर) अकाउंट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसके द्वारा कुम्भ मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस द्वारा किये गए मॉक ड्रिल को वास्तविक बताकर कुम्भ मेला क्षेत्र में आग लगने की अफवाह फैलाई जा रही थी ।
2- दिनांक 02-02-2025 को 07 विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिनके माध्यम से नेपाल के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुम्भ का बताकर यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि “भगदड कांड में मारे गए लोगों के शव को परिजन पोस्टमार्टम हाऊस से कंधे पर शवों को लेकर जा रहे हैं, उनको कोई वाहन भी प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है ।”
3- दिनांक 02-02-2025 को ही 01 इंस्टाग्राम अकाउंट के विरुद्ध FIR पंजीकृत कराई गई, जिसके माध्यम से एक नाट्य रूपांतरण करके बनाए गए वीडियो में यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि, “महाकुम्भ में मृतको के शवों को नदी में प्रवाहित कराया जा रहा है और जिनकी सांस चल रही है उनकी किडनी को निकाल कर उनके शवों को नदी में प्रवाहित कराया जा रहा है ।”
4- दिनांक 07-02-2025 को 01 फेसबुक अकाउंट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसके द्वारा संगम क्षेत्र में भीड़ का अत्यधिक दबाव बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं की सुगमता हेतु अखाड़ा मार्ग खोले जाने के समय के वीडियो को भ्रामक रूप से भगदड़ का वीडियो बताकर अफवाह फैलाई जा रही थी ।
5- दिनांक 09-02-2025 को 14 एक्स (ट्विटर) अकाउंट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिनके द्वारा धनबाद, झारखण्ड के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुम्भ प्रयागराज का बताकर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि “महाकुंभ, प्रयागराज में अपने गुमशुदा परिजन की तलाश करने वाले श्रद्धालुओं की योगी जी की पुलिस द्वारा खूब पिटाई की जा रही है।”
6- दिनांक 12-02-2025 को 07 विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिनके द्वारा वर्ष 2021 में जनपद गाजीपुर में नदी के किनारे मिले शव से सम्बन्धित वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुम्भ प्रयागराज के भगदड़ में मरने वालों का शव बताकर यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि “एक तरफ महाकुंभ प्रयागराज का डंका बजाया जा रहा है दूसरी तरफ उसी गंगा मे लाशे तैर रही है, झूठों मक्कारो बेशर्मो की सरकार चल रही है देश में ।”
7- दिनांक 13-02-2025 को 07 विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिनके द्वारा मिस्र देश में वर्ष 2020 में हुए अग्नि काण्ड से सम्बन्धित वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुम्भ प्रयागराज का बताकर यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि “महाकुंभ में लगी तीसरी बार आग, महाकुम्भ बस स्टैन्ड में लगी आग 40 से 50 गाड़ी जलकर हुई राख
8- दिनांक 13-02-2025 को 15 विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिनके द्वारा बिहार में वर्ष 2024 में पुष्पा-2 फिल्म के प्रमोशन से सम्बन्धित कार्यक्रम के वीडियो को भ्रामक रूप से महाकुम्भ का बताकर यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि, “कुंभ में राष्ट्रवादी और सनातनी लोगों ने आर्मी वालों पर चप्पलें फेंकी!”
*महाकुंभ की साइबर सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर पेट्रोलिंग की एक व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर महाकुम्भ से सम्बन्धित भ्रामक पोस्ट करने, अफवाह फैलाने वालों एवं साइबर अपराध के प्रति निरन्तर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म की 24X7 मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी का परिणाम है कि विगत 01माह के अन्दर लगभग 53 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
महाकुंभ भगदड़ : हाईकोर्ट में 19 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
वही दूसरी तरफ प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई अब 19 फरवरी को होगी। इस हादसे को लेकर दाखिल जनहित याचिका में सुनवाई से इंकार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका कर्ता से इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट से मिली गाइड लाइन के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को हुई भगदड़ में लापता और जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं का विवरण जुटाने को न्यायिक निगरानी समिति गठित करने की मांग की गई है।
बृहस्पतिवार को इस हादसे की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस अरूण भंसाली और जस्टिस क्षितिज शैलेन्द्र की बेंच ने याची के अधिवक्ता को हादसे से जुड़े तथ्यों को रिकॉर्ड पर लाने को कहा है। हाईकोर्ट इस याचिका पर 19 फरवरी को फिर सुनवाई करेगा। सुरेश चंद्र पांडेय की ओर से दायर की गई जनहित याचिका में 29 जनवरी को महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत और घायल होने को लेकर न्यायिक निगरानी समिति गठित करने की मांग की गई है।
समूह की महिलाएं विद्यालयों में कैसे से बांटे चना गुड़
खुटहन [ जौनपुर ] सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के अलावा (सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन) अतिरिक्त पोषण सामग्री उपलब्ध कराए जाने का फरमान जारी कर इसके वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को सौंपी है। सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को प्राथमिक अथवा उच्च प्राथमिक के सभी बच्चों को चना गुड़ अथवा चिक्की और चना दिया जाना है। जिस पर ब्यय होने वाला धन विद्यालयों के एमडीएम खाते में सरकार द्वारा अलग से भेजे जाने की व्यवस्था है। प्राध्यापक द्वारा चेक के माध्यम से समूह को भुगतान किया जाना है। ढाई माह बीत जाने के बाद भी खाते में पैसा नहीं भेजा गया। जिसके चलते वितरण में समूह के सदस्यों के समक्ष तमाम समस्याएं आ रही है।
नवंबर माह से प्रारंभ की गई योजना के प्रथम मास का पैसा तो खाते में भेज दिया गया था। उसके बाद दिसंबर और जनवरी माह तथा फरवरी महीना भी आधा बीतने वाला है। लेकिन धन नही भेजा गया। जिसके चलते समूहों के द्वारा अतिरिक्त पोषण सामग्री वितरण में समस्या खड़ी हो गई है। महिलाओं ने बताया की दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं मिल रहा है। अगर भुगतान एक सप्ताह के अंदर नही हुआ तो हम अगले सप्ताह से वितरण करने में असमर्थ हो जायेंगे।