jaunpur Police recovered 2 missing children in 1 hour
JAUNPUR NEWS [मुंगराबादशाहपुर ] जौनपुर पुलिस ने गुम हुए दो बच्चों को एक घंटे में बरामद कर लिया है , जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थाना मुंगरा बादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में आज कस्बा मुगरा बादशाहपुर से गुम दो बच्ची बानी सोनी पुत्री रवि उम्र करीब 04 वर्ष व नित्या गुप्ता पुत्री गुड्डू उम्र करीब 4 वर्ष को एक घंटे से कम समय में खोज कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
गुम हुए दो बच्चे एक घंटे में बरामद मुंगराबादशाहपुर जौनपुर पुलिस ने गुम हुए दो बच्चों को एक घंटे में बरामद कर लिया है , जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थाना मुंगरा बादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में आज कस्बा मुगरा बादशाहपुर से गुम दो बच्ची बानी सोनी पुत्री रवि उम्र करीब 04 वर्ष व नित्या गुप्ता पुत्री गुड्डू उम्र करीब 4 वर्ष को एक घंटे से कम समय में खोज कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
खेतासराय पोस्ट ऑफिस की बैटरी खराब, ग्राहकों को भारी असुविधा
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय स्थित पोस्ट ऑफिस की बैटरी खराब होने के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के दौरान सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित हो रही हैं, जिससे लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को पोस्टल सेवाओं के लिए खेतासराय पर निर्भर रहना पड़ता है। परंतु, बिजली कटने के साथ ही पोस्ट ऑफिस का सिस्टम बंद हो जाता है, जिससे जमा-निकासी, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर और अन्य आवश्यक सेवाएं ठप हो जाती हैं।
पोस्ट ऑफिस में मौजूद ग्राहकों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। एक स्थानीय ग्राहक किशोर ने कहा, हर बार हमें घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।इस संबंध में डाक अधीक्षक खेतासराय एस.के. सिंह ने बताया कि तीन-चार महीने से बैटरी खराब है, हमने संबंधित को पत्र लिखकर अवगत कराया है। एक सवाल के जवाब में बताया कि लाइट कटने के बाद सेवाएं ठप हो जाती है, जनरेटर चालू कराया जाता है 20-30 मिनट के बाद जब नेटवर्क आ जाता है तब सेवाएं बहाल होती है लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द बैटरी बदलने की मांग की है, ताकि डाकघर की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
DM knows the ground reality of MNREGA works of Muftiganj block
DM knows the ground reality of MNREGA works of Muftiganj block in jaunpur
jaunpur News मुफ्तीगंज ( जौनपुर) 13 फरवरी । मुफ्तीगंज कार्यालय खंड विकास अधिकारी का डीएम ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में भ्रमण पंजिका तथा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने खंड विकास अधिकारी से फैमिली आईडी के सन्दर्भ में जानकारी ली, साथ ही आवास सर्वे, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति को बढ़ाते हुए ससमय कार्य पूर्ण कराया जाए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विकास खण्ड परिसर में क्षेत्र पंचायत मद से निर्माणाधीन मीटिंग हॉल की प्रगति देखी और निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन कक्ष को जल्द से जल्द पूर्ण कराये एवं अवर अभियन्ता (लघु सिचाई) को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र पंचायत से कराये जा रहे मीटिंग हॉल की पत्रावली उपलब्ध कराये। उन्होंने निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वालों कार्यों को प्राथमिता के आधार पर पूर्ण कराये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों की विस्तृत समीक्षा की। मनरेगा के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कार्यों को मानक के अनुरुप कराये जाये और कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वित्तीय भुगतानों में नियमानुसार कार्य करते हुए कार्य सम्पादित कराये।
जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय हेतु सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया गया कि जो भी व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कराये जा रहे है, उक्त शौचालयों पर शौचालय का लोगो बनवाते हुए लाभार्थी के साथ निर्मित शौचालय का फोटोग्राफ जियोटैग अवश्य करायें। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्थापन पटल सहायक व आई०जी०आर०एस० पटल सहायक द्वारा सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक व जी०पी०एफ० पासबुक पूर्ण की गयी है व रख रखाव सही स्थिती में है, आई०जी०आर०एस० से प्राप्त शिकायती पत्रो का निस्तारण गुणवत्तपूर्ण ढंग से किया जा रहा है और आई०जी०आर०एस० प्रभारी द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र पर भी शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), अवर अभियन्ता (लघु सिचाई), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) व कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
jaunpur News जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नव भारत के निर्माण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार विषयक संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को रज्जू भईया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में किया गया, संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि सबको जोड़कर चलेंगे तभी श्रेष्ठ बनेंगे. इसी विचारधारा से आज हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है. पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय में यह धारणा समाहित रहीं पंडित दीन दयाल अध्ययन के दौरान ही अपनी कक्षा के कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाते थे. कमजोरों के प्रति उनकी संवेदनशीलता बचपन से ही रही. उन्होंने कहा कि पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के बाद भी देश के प्रति समर्पण का भाव रहा और नौकरी न करने का निर्णय लेकर उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया. प्रारंभ से ही सामूहिकता की भावना के साथ विपन्न लोगों में आत्मविश्वास पैदा करने का निरंतर कार्य किया. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति आधुनिक विज्ञान के साथ प्राचीन ज्ञान को जोड़कर नए भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा कर रही है. आधुनिक और प्राचीन ज्ञान के समन्वय के साथ अगर काम किया जाए तो हम दुनिया में सबसे आगे रहेंगे और यही पंडित जी का विचार रहा है।
उन्होंने कहा कि आज देश का मेधा स्टार्टअप के माध्यम से देश की तस्वीर को बदल रहा है पहले नौकरियां और अवसर न उपलब्ध होने के कारण लोग विदेश की तरफ रुख करते थे लेकिन अब विदेशों से आकर भारत में नए स्टार्टअप के माध्यम से देश की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने और उनके सिद्धांतों के माध्यम से नवभारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन संघर्ष से आज के युवा प्रेरणा ले और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका अदा करें. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की मुहिम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को धरातल पर उतार रही है।
संगोष्ठी के बीज वक्ता दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश की आर्थिक नीति कर व्यवस्था किसने की खेती की स्थिति कैसी हो सामाजिक संरचना कैसी हो नीचे के लोगों को ऊपर कैसे लाया जाए इन सब पर दूर दृष्टि के साथ कार्य किया. अपने संबोधन में श्री मिश्र ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का चिंतन केवल राजनीतिक नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और अर्थव्यवस्था के उत्थान का मार्गदर्शक है।
संगोष्ठी के संयोजक एवं शोधपीठ अध्यक्ष प्रो. मानस पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का चिंतन भारतीय संस्कृति समाज और राजनीति को नई दिशा देने वाला है. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि मिश्र मंचासीन रहे. कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ. अनुराग मिश्र ने किया।
इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. विजय सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह,डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. पुनीत सिंह, डॉ. राहुल राय, डॉ अंकित सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. राजन तिवारी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, डॉ. प्रमोद कुमार कौशिक, विश्वविद्यालय के शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
jaunpur News जौनपुर। प्रयागराज महाकुंभ से अयोध्या जा रही मिनी बस ट्रेलर से भिड़ी दो मौत,9 घायल बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी सुल्तानपुर हाइवे पर चकमिर्जापुर गांव के पास बुधवार की रात्रि करीब दो बजे काशी से अयोध्या धाम जा रही मिनी बस सामने से जा रही ट्रेलर के पीछे से जा भिड़ी जिससे मौके पर बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दस श्रद्धालु घायल हो गए। बस में सवार सभी श्रद्धालु फिरोजपुर पंजाब के निवासी है। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर बक्शा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुँच उच्चाधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पहुँचे लाइन बाजार इंस्पेक्टर ने भी मौके पर पहुँच बुरी तरह फसें घायलों को बाहर निकाल जिला अस्पताल भेज जेसीबी बुलाकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवाया।
थानाध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि करीब 24 सीटर वाली मिनी बस से श्रद्धालु वाराणसी से अयोध्या धाम दर्शन को जा रहें थे। घटना स्थल के समीप बस का चालक पहुँचा ही था तभी सामने से जा रही ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतना भीषण था कि करीब 37 वर्षीय चालक तर्कशील सिंह बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना में जब तक पुलिस पहुँच घायलों को बस से नीचे उतारती चालक तर्कशील व बस में सवार 70 वर्षीय ह्र्दयाल चंद निवासी हरजिलका जनपद फिरोजपुर पंजाब की मौत हो चुकी थी। बस में सवार घायल मधु पत्नी वेदप्रकाश निवासी गोथाल रोड जठिया मोहल्ला थाना फजीलका जनपद फिरोजपुर, कमलेश निवासी बादल कालोनी थाना फाजीलका, सुंतरा देवी व कनिल निवासी जोधपुर कालोनी मुक्तासर, फजीलका पंजाब, राजकुमार डिंडा कालोनी थाना फजीलका, वीरपाल निवासी तिलकनगर गरजी मुक्तासर श्रेधाना, कोमल निवासी बादल कालोनी थाना फजीलका, सुनीता रानी व कमलेश रानी निवासी तिलकनगर जिला मुक्तासर पंजाब, एवं राजकुमार निवासी बादल कालोनी थाना फजीलका गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
JAUNPUR ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी 18 फरवरी से
Open State Invitational Senior Women’s Kabaddi from 18th February JAINPUR NEWS ;
JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिला खेल कार्यालय, सीतापुर के तत्वावधान में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 फरवरी, तक स्पोर्ट स्टेडियम सीतापुर में किया जा रहा है तथा जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर के तत्वावधान में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 फरवरी, 2025 तक नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार, गाजीपुर में किया जा रहा है।
खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देश के क्रम में उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर की सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 15 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित महिला कबड्डी खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इच्छुक खिलाड़ी श्री कन्हैया सिंह यादव, अंशकालिक मानदेय कबड्डी प्रशिक्षक से सम्पर्क कर, प्रतिभाग कर सकती हैं।उक्त जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने दी है।
Pickup full of devotees returning from Mahakumbh overturns, 9 injured IN jaunpur
ACCIDENT TODAY JAUNPUR NEWS मुंगराबादशाहपुर जौनपुर । माघी पूर्णिमा स्नान करके लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप रिक्शा ट्राली को बचाने के चक्कर में खड्ड में पलट गई। हादसे में ट्राली चालक सहित 9 श्रद्धालु घायल हो गए जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जौनपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताविक जौनपुर के पचहटिया निवासी श्रद्धालुओं का समूह तीन दिन पूर्व पिकप से प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए गया था। बुधवार को स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वापस लौट रही थी। मुंगराबादशाहपुर के सटवां स्कूल के पास पहुची ही थी कि सामने से आ रही रिक्शा ट्राली को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी पिकप खडड्ड में पलट गई ।
पिकअप पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी को बाहर निकाला हादसे में सुशीला (46) विकास चौहान (20) तेतर चौहान (28), जगदीश चौहान (35), कुलदीप चौहान (17),सीमा चौहान (23), काजल चौहान (14), मुन्नी देवी (45) गम्भीर रूप से घायल हो गए ।घटना में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरा दयाल निवासी ट्राली चालक ओम प्रकाश (64) भी बुरी तरह से घायल हो गये।सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उनका इलाज किया ।गम्भीर रूप से घायल मुन्नी देवी, विकास चौहान, सुशीला और ट्राली चालक ओम् प्रकाश को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर के लिए रेफर कर दिया गया है ।
Cheating of eight lakhs from a teacher in the name of getting land, JAUNPUR CRIME
JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन (जौनपुर) सुइथाखुर्द गांव के एक ब्यक्ति के खिलाफ आजमगढ़ जिले में तैनात एक प्रवक्ता ने जमीन दिलाने के नाम पर आठ लाख ठगी कर लेने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखेबाजी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित घर से फरार बताया जा रहा है।
सराय ख्वाजा क्षेत्र के धौराइल गांव निवासी विजय बहादुर आजमगढ़ जिले के जनता इंटर कालेज में बतौर प्रवक्ता तैनात हैं। आरोप है कि सुइथाखुर्द गांव के मुंशीलाल की रिस्तेदारी उनके पट्टीदार के घर में है। जहां अक्सर मुन्शीलाल आते जाते रहते हैं। धीरे धीरे वह शिक्षक के परिवार के लोगों से भी ब्यवहारिक संबंध बना लिये। दो वर्ष पूर्व उन्होंने शिक्षक से कहा कि हमारे गांव की एक बृद्धा के नाम पांच बीघा कृषि योग्य भूमि है।
वह बेचकर दूसरी जगह जाना चाहती है। मात्र सात लाख रूपए में सारी जमीन बेचने को तैयार है। शिक्षक भी सस्ते भाव में मिल रही जमीन खरीदने के लालच में आ गये। मुंशीलाल ने तत्काल पैसों का प्रबंध करने को कहा। शिक्षक ने उन्हें तीन किस्तों में सात लाख दे दिया। लगभग छह माह तक वह इंतजार करता रहा। बात करने पर मुंशीलाल ने कहा कि बैनामा कराने में एक लाख रूपया और खर्च होगा। उसे भी मेरे पास जमा कर दीजिए। तभी बैनामा हो सकेगा। शिक्षक ने वह भी पैसा उन्हें दे दिया। तब से लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी जमीन नहीं मिली। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर उसे धमकी दी जा रही है।
Woman arrested with stolen mangalsutra jaunpur crime news
JAUNPUR CRIME NEWS IN HINDI जौनपुर : मछलीशहर थाने की पुलिस ने चोरी के सामान एक जोडी पायल सफेद धातु, एक मंगलसूत्र पीली धातु, एक जोडी टप्स (कनफूल) पीली धातु के साथ तीन महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है जनपद द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मछलीशहर त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में आज थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर l
थाना स्थानीय मु0अ0 बी0एन0एस0 पराहित मोड के पास चोरी किये गये जेवरात के साथ अभियुक्तगण 1. मेहनाज पत्नी स्व0 गुड्डू नि0 बरामनपुर थाना केराकत उम्र करीब 40 वर्ष 2. शकीना पत्नी राजू उर्फ नेता नि0 बरामनपुर झमका थाना केराकत जौनपुर उम्र 35 वर्ष 3. रेहनाज उर्फ पुट्टी पत्नी निजामुद्दीन नि0 झमका ब्राम्हणपुर थाना केराकत को आज समय करीब 9 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्तागणो को न्यायालय भेज दिया गया ।
JAUNPUR NEWS : टीचर्स सेल्फ केयर टीम जौनपुर के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर आज 12 फरवरी को दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय संजय कुमार कार्यरत प्राथमिक विद्यालय पटखौली पूरे आजम ब्लॉक शाहगंज का जिला टीम जिला टीम जनपद जौनपुर द्वारा आज स्थलीय निरीक्षण किया गया।
दिवंगत शिक्षक के परिवार का टीम द्वारा सहयोग कराया जाएगा।विदित हो कि टीम दिवंगत शिक्षक परिवारों का 50 लाख से ऊपर का सहयोग कराती है। स्थलीय निरीक्षण में आज जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव जिला सहसंयोजक राधेश्याम जिला सहसंयोजक उमेश राव जिला सहसंयोजक अनिल गौतम जिला सहसंयोजक संजय गोयल ब्लॉक शाहगंज के शिक्षक अखिलेश चंद्र मिश्रा अनिल चौधरी श्री विवेक राज श्री संजय कुमार एवं उनके परिजन मौजूद रहे।