Home Blog Page 147

jauNpur,विधायक मडियाहू RK पटेल ने दिव्यांगो को दी ट्राईसाइकिल

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर लेटेस्ट न्यूज़:12 फरवरी विधायक विधान सभा मडियाहूँ, आर०के० पटेल द्वारा विकास खण्ड-रामनगर के परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण का हुआ वितरण ।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला एवं खण्ड विकास अधिकारी रेनू चौधरी की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर मा० विधायक द्वारा कुल 68 ट्राईसाइकिल, 07 स्मार्टकेन, 02 हियरिंग एड, 02 व्हीलचेयर, 07 स्मार्टकेन का वितरण किया गया।


इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिव्यांग जनों के हितार्थ अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और उनको लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग जनों के लिए कोकलियर इंप्लांट योजना, आवास योजना व पेंशन की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस के दिव्यांग होते हुए भी सभी बाधाओं को पार करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों तथा उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।


दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला द्वारा विभागीय योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी द्वारा विकासखंड पर चला दिव्यांग जनों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को बताया। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारियों एवं विकास खण्ड के कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रत्नेश कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता द्वारा किया गया।

jaunpur News,वाराणसी से अयोध्या जा रहे दर्शनार्थियों की बस पर पथराव

0

Stones pelted on bus of pilgrims going from Varanasi to Ayodhya in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर। दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस पर पथराव दो घायल जलालपुर क्षेत्र के बाकराबाद बीआरसी के पास बुधवार की दोपहर को कुछ अज्ञात बदमाश बच्चों ने टूरिस्ट बस पर पथराव कर दिया। बस में सवार एक 38 वर्षीय महिला तथा उसका सात वर्ष का पुत्र घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अमरोहा जनपद के 23 तीर्थ यात्रियों की बस कुम्भ स्नान करने के बाद काशीविश्वनाथ दर्शन करके अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन पूजन के लिए जा रही थी।

बस जब ऊक्त स्कूल के सामने पहुंची तभी वहां मौजूद चार पांच की संख्या मे बच्चों ने बस पर पथराव कर दिया।सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है।पत्थर लगने से बस के खिड़की का शीशा टूट गया।

खिड़की के पास बैठी कुसुम देवी पत्नी राजू के कान पर पत्थर लगा गया।उनके कान से खून निकलने लगा,तथा उनका पुत्र कृष्णा के कंधे में पत्थर लग गया।वह भी घायल होकर चीखने लगा।पथराव के बाद चालक ने बस को रोक दिया।घटना सूचना पर 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर ऊक्त बच्चों की तलाश कर रही है ।

व्यापारियों के 3 वर्ष का ब्याज और PENALTY माफ किए जाएंगे   

0
व्यापारियों का 3 वर्ष के ब्याज और PENALTY माफ किए जाएंगे  ,DM
व्यापारियों का 3 वर्ष के ब्याज और PENALTY माफ किए जाएंगे  ,DM

लोन न जमा करने  वाले लोगो के लिए खुशखबरी,सेवा कर पर लगा ब्याज और PENALTY अर्थात जुर्माना माफ किया जा रहा है

BANK INTEREST PENALY WAIVER JAUNPUR NEWS जौनपुर : तीन वर्ष के सेवा कर पर लगे ब्याज और जुर्माना वालो के लिए खुशखबरी भरा समाचार है राज्य कर विभाग द्वारा वर्ष 2017 से 2020 तक की अवधि में जीएसटी अधिनियम की धारा-73 के तहत कर, अर्थदंड एवं ब्याज की मांग को शर्तों के अधीन 31 मार्च 2025 तक कर जमा करते हुए समाप्त किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए धारा-73 के अधीन जारी नोटिस विवरण अथवा पारित आदेश में उल्लिखित करके मध्य में धनराशि को 31 मार्च 2025 तक जमा कर दिया जाता है एवं कोई अपील दाखिल नहीं की जाती है आवा दाखिल की गई अपील वापस ले ली जाती है तो सरकार द्वारा ब्याज एंव अर्थदंड माफी योजना शुरू की गयी है। 

कलेक्ट्रेट जौनपुर सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में वाणिज्य कर विभाग की हुई  समीक्षा बैठक में  उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत व्यापारी और उद्यमियों का तीन वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 व 2019-20 में जमा किए गए माल और सेवा कर पर लगे ब्याज और penalty जुर्माना माफ किया जा रहा है। इसके माध्यम से व्यापारी अपने पुराने कर को बिना ब्याज और अर्थदण्ड के भुगतान किये निपटारा कर सकेंगे। [ 3 years interest and penalty of traders will be waived ] विभाग द्वारा व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और बकाया कर वसूली में मदद करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

जिले में पंजीयन संख्या बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा वाणिज्य कर के अधिकारीगण द्वारा क्या प्रयास किया जा रहा है, इसके संबंध में समीक्षा की गयी तथा इसके लिए व्यापारियों के लिए वर्कशॉप आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया। बकाया वसूली से संबंधित समीक्षा में तहसील प्रशासन एवं वाणिज्य कर अधिकारियों द्वारा आपस में सामंजस्य स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक वेट बकाया वसूली किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर सुरेन्द्र कुमार कैथल कंचन सिंह गौर , व वाणिज्य कर के समस्त अधिकारी एवं समस्त तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहें।

महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

0
महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Huge crowd of devotees gathered in Mahakumbh Prayagraj

महाकुंभ प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माघ महीने में संगम में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी । सुबह से स्नान का जो सिलसिला शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ बढ़ता ही गया। माना जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा कारण माघ पूर्णिमा है ,माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को है। माघ पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना है इसलिए प्रशासन ने यातायात की व्यवस्था में बदलाव किये हैं।

JAUNPUR 161 दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया उपकरण

0
JAUNPUR 161 दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया उपकरण
JAUNPUR 161 दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया उपकरण

Equipment distributed to 161 disabled children in jaunpur

  • समेकित शिक्षा के तहत 161 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किया गया

JAUNPUR NEWS जौनपुर 11 फरवरी l बेसिक शिक्षा विभाग ब्लाक शाहगंज द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में मंगलवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिषदीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केद्रों में दी जा रही शैक्षिक सुविधाओं और बच्चों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बाल वाटिका के सृजन और उसकी उपयोगिता रहा।

इस दौरान समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की शिक्षा सुगम बनाने के लिए दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किया गया।  मुख्य अतिथि विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल व उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त कुमार  शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत  किया।इस दौरान प्रा0 वि0 गोरारी, पू0 मा0 वि0 गुरैनी व कस्तूरबा गांधी बालिका वि की बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिय हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के 16 न्याय पंचायतों से चयनित 80 निपुण बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा 161 दिव्यांग बच्चो को 28 ट्राईसाईकिल, 38 व्हील चेयर, 16 बैसाखी, 2 सीपी चेयर, 12 रोलेटर, 59 एम आर किट, व 46 कान की मशीन वितरित की गई।


मुख्य अतिथि विधायक श्री रमेश सिंह ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए इस योजना को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी पर जोर दिया, जिसमें बच्चों का नियमित नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होने कहा कि हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव और निपुण बच्चों का सम्मान और दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान करने से समारोह में शिक्षा के नए आयामों की झलक देखने को मिल रही है। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना की। उन्होंने बाल वाटिका स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया, ताकि बच्चों को प्राथमिक स्तर की शिक्षा में कोई कठिनाई न हो। आगे उन्होंने बताया कि टीएलएम के प्रयोग से न केवल बच्चों की शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, बल्कि वे शिक्षा की मुख्य धारा से भी जुड़ सकेंगे। यह पहल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समान शैक्षिक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने कहा की बेसिक स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक शिक्षण साधनों से लैस किया जा रहा है, जो बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर बालिका शिक्षा विषय पर सुभाष चंद्र यादव, शैक्षिक गतिविधियों पर प्रदेश संगठन मंत्री ए0आर0पी0 सघं प्रशांत मिश्रा, सुजीत सोनकर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर, अखिलेश यादव ने सामुदायिक शिक्षा पर और जिला सह संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अभिषेक सिंह ने भी सम्बोधित किया संचालन सै0 मो मुस्तफा व रत्नेश सिंह ने किया। आभार रचना जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक विंध्यवासिनी उपाध्याय, नोडल अशोक वर्मा, अशोक कुमार मौर्य, वीरेन्द्र कुमार, विभिन्न प्राथमिक शिक्षक संघो के पदाधिकारी सहित शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने BJP पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया   

0
विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने BJP पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया   
विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने BJP पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया   

MLA Dr. Ragini Sonkar accused BJP of hiding the death toll.

  • विधायक ने सरकार व प्रशासन पर डेंगू व गंभीर मरीजों की मौत के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

जौनपुर। मछलीशहर की विधायक डा. रागिनी सोनकर ने अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। विधायक ने महिला व पुरुष वार्डों, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि केो बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से बात की तो बाहर से बवा लिखे जाने की बात सामने आयी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सहित इमारतें ध्वस्त हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बजट भी दिया जा रहा है और खर्च भी हो रहा है लेकिन उसे कौन खा रहा है इसका पता नहीं है। उन्होंने कहा कि ओपीडी के कमरे खंडहर में तब्दील हो गए हैं और सभी दीवारों में सीलन है। बताया कि डॉक्टर ही चपरासी से लेकर व्हीलचेयर, कंपाउंडर और खाता भी बनाने का काम कर रहे हैं।

विधायक ने मोदी सरकार के डिजिटलीकरण पर भी सवाल उठाते हुए दावों को झूठा बताया। कहा कि जब भी अस्पताल में कोई मरीज जाता है तो कागज और कलम से आधे- अधूरे रजिस्टर पर उनकी बातें दर्ज होती हैं। कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार डिजिटलाइजेशन, नवीनीकरण और विकसित होने का दावा करती है लेकिन आज भी पूरे जिले के मरीजों का खाता कागज पर तैयार होता है। उन्होंने सीएमओ पर डेंगू और गंभीर बीमारी से हुई मौत के आंकड़ों के घपलाबाजी और उन्हें छुपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की चोरी और घपलाबाजी स्वास्थ्य मंत्रालय में सबसे अधिक है। उन्होंने सरकार पर बंधुआ मजदूरी करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक है जिसे सरकार 2000- 6000 वेतन पर रखकर उनका आर्थिक शोषण कर रही है।

संत रविदास जी की जयंती पर विशेष

0
संत रविदास जी की जयंती पर विशेष
संत रविदास जी की जयंती पर विशेष

समानता और सामाजिक सुधार के अग्रदूत थे संत रविदास

भारत के महान संत, समाज सुधारक और कवि संत रविदास की जयंती हर वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। संत रविदास न केवल एक धार्मिक गुरु थे, बल्कि उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध आवाज उठाई। उनका जीवन और विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनकी शिक्षाएँ हमें मानवता, समानता और प्रेम का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि “ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।।” आज उनका सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं। अन्न के बाद जिस दिन समरसता का सपना पूरा हो जाएगा उस दिन संत रविदास की आत्मा प्रसन्न होगी।


संत रविदास का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी के एक निम्न जाति के परिवार में हुआ था। उनके पिता संतोख दास जूते बनाने का कार्य करते थे, जिसे उन्होंने भी अपनाया। समाज में फैली ऊँच-नीच की भावना के बावजूद संत रविदास ने अपने कर्म, भक्ति और विचारों से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। उनके विचारों का प्रभाव इतना गहरा था कि उच्च कुल के राजा-महाराजा और विद्वान भी उनके अनुयायी बन गए।


संत रविदास का विवाह लोणा देवी से हुआ था, लेकिन उनका मन हमेशा आध्यात्मिक साधना और समाज सेवा में ही रमा रहता था। उन्होंने गुरु रामानंद से आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की और भक्ति आंदोलन को एक नई दिशा दी। संत रविदास का जीवन मानवता के प्रति प्रेम, दया और समानता का प्रतीक था।समाज सुधार में संत रविदास का योगदान

  1. जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ आंदोलन
    संत रविदास ने समाज में व्याप्त जातिवाद और छुआछूत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने यह सिद्ध किया कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म और गुणों से होती है, न कि उसकी जाति से। उन्होंने निम्न वर्ग को आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उनके विचारों का प्रभाव इस कदर बढ़ा कि उनके शिष्य बने राजा-महाराजाओं ने भी जातिगत भेदभाव को नकार दिया।
  2. समानता और भाईचारे का संदेश

संत रविदास ने “जात-पात के फंदों” को तोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने समाज को एकता और प्रेम का पाठ पढ़ाया। उनके अनुसार, ईश्वर के लिए सभी समान हैं, चाहे वह किसी भी जाति या वर्ग का हो। उन्होंने कहा—
“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।।”
इसका अर्थ है कि संत रविदास एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जहाँ कोई भी भूखा न रहे, और सभी लोग समान रूप से जीवनयापन करें।

  1. आध्यात्मिकता और भक्ति आंदोलन
    संत रविदास ने भक्ति आंदोलन को मजबूत किया और निर्गुण भक्ति मार्ग का प्रचार किया। उन्होंने मूर्तिपूजा का विरोध करते हुए आत्मा की शुद्धता और प्रेम को ही सच्ची भक्ति बताया। उनके भजनों और दोहों में भक्ति की अद्भुत झलक मिलती है। उनका मानना था कि केवल पूजा-पाठ करने से मोक्ष नहीं मिलेगा, बल्कि सच्चे मन से परमात्मा की आराधना करनी चाहिए।
  2. गुरु-शिष्य परंपरा
    संत रविदास के शिष्यों में मीरा बाई जैसी महान भक्त भी थीं। मीरा बाई ने उन्हें अपना गुरु मानकर भक्ति मार्ग पर चलने का निर्णय लिया। उनकी शिक्षाओं से प्रभावित होकर उन्होंने कई भजन लिखे। इस तरह संत रविदास ने आध्यात्मिकता के क्षेत्र में भी समाज को नई दिशा दी।
    संत रविदास की रचनाएँ और साहित्यिक योगदान
    संत रविदास न केवल एक समाज सुधारक थे बल्कि वे एक महान कवि भी थे। उनके भजन और दोहे आज भी प्रासंगिक हैं और गुरुग्रंथ साहिब में भी उनकी रचनाएँ संग्रहीत हैं। उनकी प्रमुख रचनाएँ इस प्रकार हैं—
  3. रविदास जी के पद – ये भक्ति रस से ओत-प्रोत रचनाएँ हैं, जो जीवन के सत्य और ईश्वर प्रेम को दर्शाती हैं।
  4. गुरुग्रंथ साहिब में संग्रहीत रचनाएँ – सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ में संत रविदास के 41 पद संकलित हैं, जो उनकी महानता को दर्शाते हैं।
  5. मन चंगा तो कठौती में गंगा – यह प्रसिद्ध दोहा उनकी सोच को स्पष्ट करता है कि यदि मन शुद्ध है तो बाहरी आडंबर की आवश्यकता नहीं।
    संत रविदास का आदर्श समाज और आज की प्रासंगिकता
    संत रविदास ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ कोई ऊँच-नीच न हो, सभी को समान अवसर मिलें, और हर व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। आज के समय में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं। जातिवाद, आर्थिक असमानता और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
    सरकार और समाज द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जब तक हर व्यक्ति खुद जागरूक नहीं होगा, तब तक संत रविदास के सपनों का समाज नहीं बन पाएगा। उनके विचार हमें मानवता और समानता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
    संत रविदास केवल एक संत नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जीवनभर समानता, भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएँ आज भी हमें प्रेरित करती हैं। संत रविदास जयंती के अवसर पर हमें उनके विचारों को आत्मसात कर, एक ऐसे समाज की ओर बढ़ना चाहिए, जहाँ हर व्यक्ति समानता और प्रेम के साथ जी सके।
    उनके इन अमर वचनों को हम कभी नहीं भूल सकते—
    कह रविदास खलास चमारा, जो हम सहरी सु मित्र हमारा।”
    अर्थात, संत रविदास यह संदेश देते हैं कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्मों से होती है, जाति से नहीं। यही उनकी सबसे बड़ी शिक्षा है, जो समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है।
  6. डॉ. सुनील कुमार
    असिस्टेंट प्रोफेसर, जनसंचार और पत्रकारिता विभाग
    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर

JAUNPUR वरिष्ठ पत्रकार राजन मिश्रा के दादा का निधन

0
JAUNPUR वरिष्ठ पत्रकार राजन मिश्रा के दादा का निधन
JAUNPUR वरिष्ठ पत्रकार राजन मिश्रा के दादा का निधन

Journalist Rajan Mishra’s grandfather passes away IN JAUNPUR

  • उपज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार राजन मिश्रा के दादा का निधन उपज ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि


JAUNPUR NEWS जौनपुर। 
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स ऑफ एसोसिएशन (उपज) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार राजन मिश्रा के दादा बाबूराम मिश्रा का मंगलवार की सुबह उनके पैतृक आवास कुछमुछ गांव में निधन हो गया। सूचना मिलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का आवास पर तांता लगा रहा। दोपहर करीब 2 बजे रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जिले के विभिन्न संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता व पत्रकार मौजूद रहे और अपनी शोक संवेदना प्रकट करने के लिए मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, हिम्मत बहादुर सिंह, सुशील तिवारी, राज सैनी, विद्याधर विद्यार्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


वहीं शाम को उपज के जिलाध्यक्ष सै. हसनैन कमर दीपू की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभी ने राजन मिश्रा को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ रहने की बात कही। इस मौके पर मो.अब्बास,अमित गुप्ता, आमिर अब्बास,अंकित जायसवाल, कृष्णा सिंह,अजादार हुसैन, अखिलेश श्रीवास्तव,मो.उस्मान, साकिर जैदी, नायब हसन सोनू, अबुल खैर, इजहार हुसैन, शारिक खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन महामंत्री राहुल प्रजापति ने किया।

Dear Parents,School will remain closed on 12th February

0
Dear Parents,School will remain closed on 12th February
Dear Parents,School will remain closed on 12th February

JAUNPUR NEWS: Dear Parents, School will remain closed on Wednesday (12th February 2025) as per govt. orders that declared a public holiday on account of Sant Ravidas Jayanti.

सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने 17 दिसम्बर, 2024 द्वारा वर्ष 2025 के लिए घोषित अवकाशों की सूची के अग्रतर वर्ष 2025 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची पर संत रविदास जयन्ती के अवसर पर 12 फरवरी (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। सम्यक विचारोपरान्त संत रविदास जयन्ती के अवसर पर 12 फरवरी (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन एत‌द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

श्री वैकुंठधाम नवग्रह मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा भूमि पूजन

0
श्री वैकुंठधाम नवग्रह मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा भूमि पूजन

Sri Vaikunthadham Navagraha Temple Prana Pratishtha Bhoomi Poojan

  • श्री शंकर कावंरिया सेवा समिति पक्का पोखरा द्वारा आयोजन

शाहगंज [जौनपुर ] नगर के ऐतिहासिक पक्का पोखरा स्थित काली चौरा मन्दिर परिसर में नव निर्मित भगवान शिव परिवार, नव ग्रह, श्री विष्णु लक्ष्मी जी, संतोषी माता, पंच मुखी हनुमान जी, राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, अन्नपूर्णा माता, अर्धनारीश्वर, भैरव जी, शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा हेतु भूमि पूजन आयोजित हुआ। मन्दिर संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार मोदनवाल बाबा, दिनेश मोदनवाल, राममिलन कनौजिया, गंगाराम केसरवानी, राजेश कुमार जायसवाल खन्ना, महेश जायसवाल आदि ने भूमि पूजन करा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारम्भ कराया।


मालूम रहे पूरे सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुधवार को जपारम्भ, गुरुवार देवस्नापन जलाधिवास, शुक्रवार अन्नाधिवास शैयामचाधिवास, शनिवार वस्त्राधिवास जलाधिवास न्यास मूर्ति प्रतिष्ठा, रविवार सज्जाधिवास रथयात्रा, सोमवार को अचल प्राण प्रतिष्ठा, प्रसादाधिवास, पिंद्र पूजन, शिखर पूजन, ध्वजारोहण, हवन एवं पूर्णाहुति एवं मंगलवार को महाप्रसाद भण्डारा का भव्य आयोजन किया गया है। जनता के सहयोग से करोड़ों की लागत से बनने वाले भव्य मन्दिर में धर्मशाला भी बनाया गया है। भक्तों कों कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।