Home Blog Page 147

विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने BJP पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया   

0
विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने BJP पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया   
विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने BJP पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया   

MLA Dr. Ragini Sonkar accused BJP of hiding the death toll.

  • विधायक ने सरकार व प्रशासन पर डेंगू व गंभीर मरीजों की मौत के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

जौनपुर। मछलीशहर की विधायक डा. रागिनी सोनकर ने अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। विधायक ने महिला व पुरुष वार्डों, अल्ट्रासाउंड मशीन आदि केो बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से बात की तो बाहर से बवा लिखे जाने की बात सामने आयी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सहित इमारतें ध्वस्त हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बजट भी दिया जा रहा है और खर्च भी हो रहा है लेकिन उसे कौन खा रहा है इसका पता नहीं है। उन्होंने कहा कि ओपीडी के कमरे खंडहर में तब्दील हो गए हैं और सभी दीवारों में सीलन है। बताया कि डॉक्टर ही चपरासी से लेकर व्हीलचेयर, कंपाउंडर और खाता भी बनाने का काम कर रहे हैं।

विधायक ने मोदी सरकार के डिजिटलीकरण पर भी सवाल उठाते हुए दावों को झूठा बताया। कहा कि जब भी अस्पताल में कोई मरीज जाता है तो कागज और कलम से आधे- अधूरे रजिस्टर पर उनकी बातें दर्ज होती हैं। कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार डिजिटलाइजेशन, नवीनीकरण और विकसित होने का दावा करती है लेकिन आज भी पूरे जिले के मरीजों का खाता कागज पर तैयार होता है। उन्होंने सीएमओ पर डेंगू और गंभीर बीमारी से हुई मौत के आंकड़ों के घपलाबाजी और उन्हें छुपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की चोरी और घपलाबाजी स्वास्थ्य मंत्रालय में सबसे अधिक है। उन्होंने सरकार पर बंधुआ मजदूरी करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक है जिसे सरकार 2000- 6000 वेतन पर रखकर उनका आर्थिक शोषण कर रही है।

संत रविदास जी की जयंती पर विशेष

0
संत रविदास जी की जयंती पर विशेष
संत रविदास जी की जयंती पर विशेष

समानता और सामाजिक सुधार के अग्रदूत थे संत रविदास

भारत के महान संत, समाज सुधारक और कवि संत रविदास की जयंती हर वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। संत रविदास न केवल एक धार्मिक गुरु थे, बल्कि उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध आवाज उठाई। उनका जीवन और विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनकी शिक्षाएँ हमें मानवता, समानता और प्रेम का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि “ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।।” आज उनका सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं। अन्न के बाद जिस दिन समरसता का सपना पूरा हो जाएगा उस दिन संत रविदास की आत्मा प्रसन्न होगी।


संत रविदास का जन्म 15वीं शताब्दी में वाराणसी के एक निम्न जाति के परिवार में हुआ था। उनके पिता संतोख दास जूते बनाने का कार्य करते थे, जिसे उन्होंने भी अपनाया। समाज में फैली ऊँच-नीच की भावना के बावजूद संत रविदास ने अपने कर्म, भक्ति और विचारों से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। उनके विचारों का प्रभाव इतना गहरा था कि उच्च कुल के राजा-महाराजा और विद्वान भी उनके अनुयायी बन गए।


संत रविदास का विवाह लोणा देवी से हुआ था, लेकिन उनका मन हमेशा आध्यात्मिक साधना और समाज सेवा में ही रमा रहता था। उन्होंने गुरु रामानंद से आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की और भक्ति आंदोलन को एक नई दिशा दी। संत रविदास का जीवन मानवता के प्रति प्रेम, दया और समानता का प्रतीक था।समाज सुधार में संत रविदास का योगदान

  1. जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ आंदोलन
    संत रविदास ने समाज में व्याप्त जातिवाद और छुआछूत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने यह सिद्ध किया कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म और गुणों से होती है, न कि उसकी जाति से। उन्होंने निम्न वर्ग को आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उनके विचारों का प्रभाव इस कदर बढ़ा कि उनके शिष्य बने राजा-महाराजाओं ने भी जातिगत भेदभाव को नकार दिया।
  2. समानता और भाईचारे का संदेश

संत रविदास ने “जात-पात के फंदों” को तोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने समाज को एकता और प्रेम का पाठ पढ़ाया। उनके अनुसार, ईश्वर के लिए सभी समान हैं, चाहे वह किसी भी जाति या वर्ग का हो। उन्होंने कहा—
“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।।”
इसका अर्थ है कि संत रविदास एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जहाँ कोई भी भूखा न रहे, और सभी लोग समान रूप से जीवनयापन करें।

  1. आध्यात्मिकता और भक्ति आंदोलन
    संत रविदास ने भक्ति आंदोलन को मजबूत किया और निर्गुण भक्ति मार्ग का प्रचार किया। उन्होंने मूर्तिपूजा का विरोध करते हुए आत्मा की शुद्धता और प्रेम को ही सच्ची भक्ति बताया। उनके भजनों और दोहों में भक्ति की अद्भुत झलक मिलती है। उनका मानना था कि केवल पूजा-पाठ करने से मोक्ष नहीं मिलेगा, बल्कि सच्चे मन से परमात्मा की आराधना करनी चाहिए।
  2. गुरु-शिष्य परंपरा
    संत रविदास के शिष्यों में मीरा बाई जैसी महान भक्त भी थीं। मीरा बाई ने उन्हें अपना गुरु मानकर भक्ति मार्ग पर चलने का निर्णय लिया। उनकी शिक्षाओं से प्रभावित होकर उन्होंने कई भजन लिखे। इस तरह संत रविदास ने आध्यात्मिकता के क्षेत्र में भी समाज को नई दिशा दी।
    संत रविदास की रचनाएँ और साहित्यिक योगदान
    संत रविदास न केवल एक समाज सुधारक थे बल्कि वे एक महान कवि भी थे। उनके भजन और दोहे आज भी प्रासंगिक हैं और गुरुग्रंथ साहिब में भी उनकी रचनाएँ संग्रहीत हैं। उनकी प्रमुख रचनाएँ इस प्रकार हैं—
  3. रविदास जी के पद – ये भक्ति रस से ओत-प्रोत रचनाएँ हैं, जो जीवन के सत्य और ईश्वर प्रेम को दर्शाती हैं।
  4. गुरुग्रंथ साहिब में संग्रहीत रचनाएँ – सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ में संत रविदास के 41 पद संकलित हैं, जो उनकी महानता को दर्शाते हैं।
  5. मन चंगा तो कठौती में गंगा – यह प्रसिद्ध दोहा उनकी सोच को स्पष्ट करता है कि यदि मन शुद्ध है तो बाहरी आडंबर की आवश्यकता नहीं।
    संत रविदास का आदर्श समाज और आज की प्रासंगिकता
    संत रविदास ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ कोई ऊँच-नीच न हो, सभी को समान अवसर मिलें, और हर व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। आज के समय में भी उनके विचार उतने ही प्रासंगिक हैं। जातिवाद, आर्थिक असमानता और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
    सरकार और समाज द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जब तक हर व्यक्ति खुद जागरूक नहीं होगा, तब तक संत रविदास के सपनों का समाज नहीं बन पाएगा। उनके विचार हमें मानवता और समानता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
    संत रविदास केवल एक संत नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जीवनभर समानता, भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएँ आज भी हमें प्रेरित करती हैं। संत रविदास जयंती के अवसर पर हमें उनके विचारों को आत्मसात कर, एक ऐसे समाज की ओर बढ़ना चाहिए, जहाँ हर व्यक्ति समानता और प्रेम के साथ जी सके।
    उनके इन अमर वचनों को हम कभी नहीं भूल सकते—
    कह रविदास खलास चमारा, जो हम सहरी सु मित्र हमारा।”
    अर्थात, संत रविदास यह संदेश देते हैं कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्मों से होती है, जाति से नहीं। यही उनकी सबसे बड़ी शिक्षा है, जो समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है।
  6. डॉ. सुनील कुमार
    असिस्टेंट प्रोफेसर, जनसंचार और पत्रकारिता विभाग
    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर

JAUNPUR वरिष्ठ पत्रकार राजन मिश्रा के दादा का निधन

0
JAUNPUR वरिष्ठ पत्रकार राजन मिश्रा के दादा का निधन
JAUNPUR वरिष्ठ पत्रकार राजन मिश्रा के दादा का निधन

Journalist Rajan Mishra’s grandfather passes away IN JAUNPUR

  • उपज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार राजन मिश्रा के दादा का निधन उपज ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि


JAUNPUR NEWS जौनपुर। 
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स ऑफ एसोसिएशन (उपज) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार राजन मिश्रा के दादा बाबूराम मिश्रा का मंगलवार की सुबह उनके पैतृक आवास कुछमुछ गांव में निधन हो गया। सूचना मिलते ही शोक संवेदना प्रकट करने वालों का आवास पर तांता लगा रहा। दोपहर करीब 2 बजे रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जिले के विभिन्न संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता व पत्रकार मौजूद रहे और अपनी शोक संवेदना प्रकट करने के लिए मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, हिम्मत बहादुर सिंह, सुशील तिवारी, राज सैनी, विद्याधर विद्यार्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


वहीं शाम को उपज के जिलाध्यक्ष सै. हसनैन कमर दीपू की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभी ने राजन मिश्रा को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ रहने की बात कही। इस मौके पर मो.अब्बास,अमित गुप्ता, आमिर अब्बास,अंकित जायसवाल, कृष्णा सिंह,अजादार हुसैन, अखिलेश श्रीवास्तव,मो.उस्मान, साकिर जैदी, नायब हसन सोनू, अबुल खैर, इजहार हुसैन, शारिक खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन महामंत्री राहुल प्रजापति ने किया।

Dear Parents,School will remain closed on 12th February

0
Dear Parents,School will remain closed on 12th February
Dear Parents,School will remain closed on 12th February

JAUNPUR NEWS: Dear Parents, School will remain closed on Wednesday (12th February 2025) as per govt. orders that declared a public holiday on account of Sant Ravidas Jayanti.

सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने 17 दिसम्बर, 2024 द्वारा वर्ष 2025 के लिए घोषित अवकाशों की सूची के अग्रतर वर्ष 2025 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची पर संत रविदास जयन्ती के अवसर पर 12 फरवरी (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। सम्यक विचारोपरान्त संत रविदास जयन्ती के अवसर पर 12 फरवरी (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन एत‌द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

श्री वैकुंठधाम नवग्रह मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा भूमि पूजन

0
श्री वैकुंठधाम नवग्रह मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा भूमि पूजन

Sri Vaikunthadham Navagraha Temple Prana Pratishtha Bhoomi Poojan

  • श्री शंकर कावंरिया सेवा समिति पक्का पोखरा द्वारा आयोजन

शाहगंज [जौनपुर ] नगर के ऐतिहासिक पक्का पोखरा स्थित काली चौरा मन्दिर परिसर में नव निर्मित भगवान शिव परिवार, नव ग्रह, श्री विष्णु लक्ष्मी जी, संतोषी माता, पंच मुखी हनुमान जी, राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, अन्नपूर्णा माता, अर्धनारीश्वर, भैरव जी, शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा हेतु भूमि पूजन आयोजित हुआ। मन्दिर संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार मोदनवाल बाबा, दिनेश मोदनवाल, राममिलन कनौजिया, गंगाराम केसरवानी, राजेश कुमार जायसवाल खन्ना, महेश जायसवाल आदि ने भूमि पूजन करा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारम्भ कराया।


मालूम रहे पूरे सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुधवार को जपारम्भ, गुरुवार देवस्नापन जलाधिवास, शुक्रवार अन्नाधिवास शैयामचाधिवास, शनिवार वस्त्राधिवास जलाधिवास न्यास मूर्ति प्रतिष्ठा, रविवार सज्जाधिवास रथयात्रा, सोमवार को अचल प्राण प्रतिष्ठा, प्रसादाधिवास, पिंद्र पूजन, शिखर पूजन, ध्वजारोहण, हवन एवं पूर्णाहुति एवं मंगलवार को महाप्रसाद भण्डारा का भव्य आयोजन किया गया है। जनता के सहयोग से करोड़ों की लागत से बनने वाले भव्य मन्दिर में धर्मशाला भी बनाया गया है। भक्तों कों कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

दलितों और गरीबों का सरकार शोषण कर रही, शैलेन्द्र यादव

0
दलितों और गरीबों का सरकार शोषण कर रही, शैलेन्द्र यादव
दलितों और गरीबों का सरकार शोषण कर रही, शैलेन्द्र यादव

Government is exploiting Dalits and poor, Shailendra Yadav

जौनपुर : पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि वर्तमान सरकार में दलित व गरीबों का जमकर शोषण किया जा रहा है। उन्हें बाबा साहेब द्वारा दिलाए गये संवैधानिक अधिकार से भी वंचित किए जाने के लिए कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। शासन प्रशासन के तानाशाही रवैये के भय के चलते वे अपने अधिकारों के लिए भी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। जो लोग गरीबों और दलितों को अधिकार दिलाने की बात करते हैं उन्हें निरापराध जेल भेज दिया जा रहा है। जिसे पीडीए नहीं बर्दाश्त करेगी।

उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को आदिनाथपुर गांव में बाबा साहेब मान पर चर्चा,घर घर पहुंचे पीडीए पर्चा के बैनर तले आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा भय,भूख औरभ्रष्टाचार की धुरी पर सामंतवादी विचार धाराओं के साथ टिकी सरकार का असली चेहरा अब जनता के बीच उजागर हो रहा है। किसानों को भी ठगने से नहीं छोड़ रही सरकार।

पचास किग्रा यूरिया की बोरी को अब 45 किग्रा कर दाम भी बढ़ा दिया गया है। किसानों को समय पर डाई नहीं मिल रही है। पुलिस प्रशासन बगैर पैसे के कोई काम नहीं कर रहे हैं। आवास और पेंशन में खुलेआम घुसखोरी की जा रही है। प्रदेश में हजारों स्कूल कालेजों को बंद कर दिया जा रहा है।बिजली विभाग फर्जी बिल भेज किसानों से जबरन वसूली में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर सपा की सरकार बनी तो सबसे पहले भ्रष्टाचार और घुसखोरी का सफाया किया जायेगा। किसानों को चौबीस घंटे निश्शुल्क बिजली दी जायेगी l

शाहगंज: फुटबाल टूर्नामेंट में गोरखपुर की टीम ने मऊ को 1-0 से हराया 

0
शाहगंज फुटबाल टूर्नामेंट में गोरखपुर की टीम ने मऊ को 1-0 से हराया 

शाहगंज के रामलीला मैदान में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में गोरखपुर की टीम ने मऊ की टीम को 1_0 से हराकर उद्घाटन मैच में जीत का परचम लहराया


शाहगंज [जौनपुर ] स्थानीय रामलीला मैदान स्टार क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मे उद्घाटन मैच में गोरखपुर की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी मऊ की टीम को 1_0 से हरा कर जीत का परचम लहरायाजानकारी के मुताबिक आज मंगल वार को रामलीला मैदान में फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित किया गया गोरखपुर मऊ के बीच काटे की टक्कर के बीच मुकाबला चलता रहा हाफ टाईम के बाद गोरखपुर के टीम के 8 नंबर के खिलाड़ी मों o दानिश खेल समाप्त होने के लगभग 15 मिनट पहले ही एक गोल दाग दिया दोनों टीमों मे जबरदस्त टक्कर के बावजूद मऊ की टीम गोल उतारने मे असफल रही अंतिम समय तक दोनों टीमों संघर्ष करती रही इस प्रकार गो रखपुर की टीम विजयी घोषित हुई

शाहगंज: फुटबाल टूर्नामेंट में गोरखपुर की टीम ने मऊ को 1-0 से हराया 
शाहगंज फुटबाल टूर्नामेंट में गोरखपुर की टीम ने मऊ को 1-0 से हराया

फुटबाल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने किया कार्यक्रम के अध्यक्ष समाज सेवी मनीष सिंह के नेतृत्व मे संपन्न हुआ और आए हुए समस्त दर्शकों का आभार ब्यक्त किया मैच के मध्य में नगर पालिका अध्यक्ष पति बंटी सिंह व नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर जीत के प्रोत्साहित किया l

शाहगंज: फुटबाल टूर्नामेंट में गोरखपुर की टीम ने मऊ को 1-0 से हराया 

इस अवसर पर कस्तूरबा गाँधी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया फुटबाल मैच के कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आज के मैच का समापन कराया यह टूर्नामेंट 11 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा l In the football tournament organized at Ramlila Maidan in Shahganj, Gorakhpur team won the inaugural match by defeating Mau team 1_0.

  • REPORT – MOHAMMAD KASIM

खुटहन मंडी से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

0
खुटहन मंडी से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली
खुटहन मंडी से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

A young man returning home from Khuthan Mandi was shot by miscreants.

  • कमर में फंसी है गोली, वाराणसी में चल रहा उपचार

JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन [ जौनपुर ] स्थानीय थाना क्षेत्र के पटैला मार्ग पर तबेला मैदान के पास सेवई नाला पुल पर मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे खुटहन मंडी में सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को निशाना कर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली उसकी कमर में लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। बदमाश अपनी बाइक से पटैला बाजार की तरफ भाग गए।मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। घायल को उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे वाराणसी भेज दिया। घायल के चाचा ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

मूल रूप से ख्वाजा पुर गांव निवासी मुन्नीलाल मौर्या गत लगभग छह वर्षों से रसूलपुर गांव में आवास बनाकर रह रहे हैं। वे सूरत शहर में कपड़े की मिल में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी लालपरी पुत्र सचिन व सौरभ रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेतीबाड़ी करते हैं। सचिन स्नातक के बाद आईटीआई कर रहा है। वह खेत में सब्जियां उगा कर उसे मंडी में बेच फीस किताब के पैसे का जुगाड़ कर लेता है।  

मंगलवार को सचिन खेत से चुकंदर उखाड़ उसे बेचने  साइकिल से खुटहन सब्जी मंडी आया था। जहां से सुबह लगभग दस बजे  वापस घर जा रहा था। उक्त नाले के पुल के बीचोबीच ज्यों पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि तभी बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तमंचा निकाल उस पर फायर झोंक दिया। गोली सचिन की कमर में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पटैला बाजार की तरफ भाग गए।

घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। एसपी सिटी अरविंद और सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण के बाद घायल के घर जाकर श्वजनो से पूछताछ किए। घायल के चाचा मुन्नीलाल मौर्या ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। छानबीन के साथ साथ सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

राज कालेज में BUDGET 2025 पर चर्चा 

0
राज कालेज में BUDGET 2025 पर चर्चा 
राज कालेज में BUDGET 2025 पर चर्चा 

Seminar on Budget 2025 in Raj PG College JAUNPUR

JAUNPUR NEWS जौनपुर: राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा Budget 2025 पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रोफेसर मुराद अली हेड डिपार्टमेंट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट, पूर्वांचल यूनिवर्सिटी। और डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह यादव असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय ने अपना प्रेजेंटेशन दिया। इसमें बजट की मूलभूत बातों और धारणाओं को स्पष्ट किया गया और बजट कैसे विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा इसको स्पष्ट किया गया। 

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम, डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ अखिलेश गौतम ,डॉक्टर संतोष कुमार पांडे,डॉक्टर मनोज पाठक, डॉ विवेक कुमार, डॉक्टर सुधाकर शुक्ला उपस्थित रहे और अपना सहयोग प्रदान किया।  कार्यक्रम का संचालन व आयोजन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लाल साहब यादव ने किया।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से नई नौकरियों का मिलेगा अवसर

0

JAUNPUR NEWS : जौनपुर ।  राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर में आज  अर्थशास्त्र विभाग द्वारा बजट: 2025 पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.(डॉ ) मुराद अली हेड डिपार्टमेंट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट, वी बी सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर  और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, जौनपुर रहे 

। डॉ अविनाश कुमार ने बजट की मूलभूत बातों और धारणाओं को स्पष्ट किया । और बजट कैसे विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा इससे छात्र छात्राओं को अवगत कराया । डॉ अविनाश ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि इसको सकारात्मक रूप से अपने की जरूरत है इससे कुछ नौकरियां जाएंगी तो बहुत सारी नई नौकरियां पैदा होगी। 

प्रोफेसर मुराद अली ने बताया कि बजट का निर्माण कैसे किया जाता है कैसे सरकार अपनी प्राथमिकताएं तय करती है। श्री अली ने बताया कि सरकार अपने मूल मंत्र “सबका का विकास” को लेकर बजट बनाई है। साथ ही उसके जो चार प्रमुख क्षेत्र हैं कृषि क्षेत्र ,सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र, निर्यात क्षेत्र और निवेश क्षेत्र इन सब पर ध्यान देने से कैसे अर्थव्यवस्था विकसित होगी इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम ने अतिथियों का स्वागत किया  इस अवसर पर डॉ अखिलेश गौतम ,डॉक्टर संतोष कुमार पांडे,डॉक्टर मनोज पाठक, डॉ विवेक कुमार, डॉक्टर सुधाकर शुक्ला, डॉ विष्णुकांत तिवारी डॉ रमेश सोनी  डा अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन व आयोजन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लाल साहब यादव ने किया। अंत में अतिथियों के लिए अपना हार्दिक आभार  शिक्षक संघ इकाई के महामंत्री डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय जी ने व्यक्त किया।