दलितों और गरीबों का सरकार शोषण कर रही, शैलेन्द्र यादव
Government is exploiting Dalits and poor, Shailendra Yadav
जौनपुर : पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि वर्तमान सरकार में दलित व गरीबों का जमकर शोषण किया जा रहा है। उन्हें बाबा साहेब द्वारा दिलाए गये संवैधानिक अधिकार से भी वंचित किए जाने के लिए कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। शासन प्रशासन के तानाशाही रवैये के भय के चलते वे अपने अधिकारों के लिए भी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। जो लोग गरीबों और दलितों को अधिकार दिलाने की बात करते हैं उन्हें निरापराध जेल भेज दिया जा रहा है। जिसे पीडीए नहीं बर्दाश्त करेगी।
उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को आदिनाथपुर गांव में बाबा साहेब मान पर चर्चा,घर घर पहुंचे पीडीए पर्चा के बैनर तले आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा भय,भूख औरभ्रष्टाचार की धुरी पर सामंतवादी विचार धाराओं के साथ टिकी सरकार का असली चेहरा अब जनता के बीच उजागर हो रहा है। किसानों को भी ठगने से नहीं छोड़ रही सरकार।
पचास किग्रा यूरिया की बोरी को अब 45 किग्रा कर दाम भी बढ़ा दिया गया है। किसानों को समय पर डाई नहीं मिल रही है। पुलिस प्रशासन बगैर पैसे के कोई काम नहीं कर रहे हैं। आवास और पेंशन में खुलेआम घुसखोरी की जा रही है। प्रदेश में हजारों स्कूल कालेजों को बंद कर दिया जा रहा है।बिजली विभाग फर्जी बिल भेज किसानों से जबरन वसूली में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर सपा की सरकार बनी तो सबसे पहले भ्रष्टाचार और घुसखोरी का सफाया किया जायेगा। किसानों को चौबीस घंटे निश्शुल्क बिजली दी जायेगी l
शाहगंज के रामलीला मैदान में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में गोरखपुर की टीम ने मऊ की टीम को 1_0 से हराकर उद्घाटन मैच में जीत का परचम लहराया
शाहगंज [जौनपुर ] स्थानीय रामलीला मैदान स्टार क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मे उद्घाटन मैच में गोरखपुर की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी मऊ की टीम को 1_0 से हरा कर जीत का परचम लहरायाजानकारी के मुताबिक आज मंगल वार को रामलीला मैदान में फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित किया गया गोरखपुर मऊ के बीच काटे की टक्कर के बीच मुकाबला चलता रहा हाफ टाईम के बाद गोरखपुर के टीम के 8 नंबर के खिलाड़ी मों o दानिश खेल समाप्त होने के लगभग 15 मिनट पहले ही एक गोल दाग दिया दोनों टीमों मे जबरदस्त टक्कर के बावजूद मऊ की टीम गोल उतारने मे असफल रही अंतिम समय तक दोनों टीमों संघर्ष करती रही इस प्रकार गो रखपुर की टीम विजयी घोषित हुई
शाहगंज फुटबाल टूर्नामेंट में गोरखपुर की टीम ने मऊ को 1-0 से हराया
फुटबाल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने किया कार्यक्रम के अध्यक्ष समाज सेवी मनीष सिंह के नेतृत्व मे संपन्न हुआ और आए हुए समस्त दर्शकों का आभार ब्यक्त किया मैच के मध्य में नगर पालिका अध्यक्ष पति बंटी सिंह व नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर जीत के प्रोत्साहित किया l
इस अवसर पर कस्तूरबा गाँधी की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया फुटबाल मैच के कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आज के मैच का समापन कराया यह टूर्नामेंट 11 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा l In the football tournament organized at Ramlila Maidan in Shahganj, Gorakhpur team won the inaugural match by defeating Mau team 1_0.
खुटहन मंडी से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली
A young man returning home from Khuthan Mandi was shot by miscreants.
कमर में फंसी है गोली, वाराणसी में चल रहा उपचार
JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन [ जौनपुर ] स्थानीय थाना क्षेत्र के पटैला मार्ग पर तबेला मैदान के पास सेवई नाला पुल पर मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे खुटहन मंडी में सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को निशाना कर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली उसकी कमर में लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। बदमाश अपनी बाइक से पटैला बाजार की तरफ भाग गए।मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। घायल को उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे वाराणसी भेज दिया। घायल के चाचा ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
मूल रूप से ख्वाजा पुर गांव निवासी मुन्नीलाल मौर्या गत लगभग छह वर्षों से रसूलपुर गांव में आवास बनाकर रह रहे हैं। वे सूरत शहर में कपड़े की मिल में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी लालपरी पुत्र सचिन व सौरभ रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेतीबाड़ी करते हैं। सचिन स्नातक के बाद आईटीआई कर रहा है। वह खेत में सब्जियां उगा कर उसे मंडी में बेच फीस किताब के पैसे का जुगाड़ कर लेता है।
मंगलवार को सचिन खेत से चुकंदर उखाड़ उसे बेचने साइकिल से खुटहन सब्जी मंडी आया था। जहां से सुबह लगभग दस बजे वापस घर जा रहा था। उक्त नाले के पुल के बीचोबीच ज्यों पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि तभी बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तमंचा निकाल उस पर फायर झोंक दिया। गोली सचिन की कमर में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पटैला बाजार की तरफ भाग गए।
घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। एसपी सिटी अरविंद और सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण के बाद घायल के घर जाकर श्वजनो से पूछताछ किए। घायल के चाचा मुन्नीलाल मौर्या ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। छानबीन के साथ साथ सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
JAUNPUR NEWS जौनपुर: राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा Budget 2025 पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रोफेसर मुराद अली हेड डिपार्टमेंट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट, पूर्वांचल यूनिवर्सिटी। और डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह यादव असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय ने अपना प्रेजेंटेशन दिया। इसमें बजट की मूलभूत बातों और धारणाओं को स्पष्ट किया गया और बजट कैसे विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा इसको स्पष्ट किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम, डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ अखिलेश गौतम ,डॉक्टर संतोष कुमार पांडे,डॉक्टर मनोज पाठक, डॉ विवेक कुमार, डॉक्टर सुधाकर शुक्ला उपस्थित रहे और अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लाल साहब यादव ने किया।
JAUNPUR NEWS : जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर में आज अर्थशास्त्र विभाग द्वारा बजट: 2025 पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.(डॉ ) मुराद अली हेड डिपार्टमेंट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट, वी बी सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, जौनपुर रहे
। डॉ अविनाश कुमार ने बजट की मूलभूत बातों और धारणाओं को स्पष्ट किया । और बजट कैसे विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा इससे छात्र छात्राओं को अवगत कराया । डॉ अविनाश ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि इसको सकारात्मक रूप से अपने की जरूरत है इससे कुछ नौकरियां जाएंगी तो बहुत सारी नई नौकरियां पैदा होगी।
प्रोफेसर मुराद अली ने बताया कि बजट का निर्माण कैसे किया जाता है कैसे सरकार अपनी प्राथमिकताएं तय करती है। श्री अली ने बताया कि सरकार अपने मूल मंत्र “सबका का विकास” को लेकर बजट बनाई है। साथ ही उसके जो चार प्रमुख क्षेत्र हैं कृषि क्षेत्र ,सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र, निर्यात क्षेत्र और निवेश क्षेत्र इन सब पर ध्यान देने से कैसे अर्थव्यवस्था विकसित होगी इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम ने अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर डॉ अखिलेश गौतम ,डॉक्टर संतोष कुमार पांडे,डॉक्टर मनोज पाठक, डॉ विवेक कुमार, डॉक्टर सुधाकर शुक्ला, डॉ विष्णुकांत तिवारी डॉ रमेश सोनी डा अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व आयोजन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लाल साहब यादव ने किया। अंत में अतिथियों के लिए अपना हार्दिक आभार शिक्षक संघ इकाई के महामंत्री डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय जी ने व्यक्त किया।
JAUNPUR NEWS जौनपुर। माघी पूर्णिमा के पावन स्नान को देखते हुए मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर में श्रद्धालुओ हेतु सूक्ष्म जलपान के वितरण के साथ ही विभिन्न स्थानों पर संबंधित अधिकारियों के साथ आज डीएम ने बैठक ली ।
पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए यातायात व्यवस्था का निरीक्षण गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था सुगमतापूर्वक संचालित होते हुए पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिलास्तरीय अधिकारी सहित इस पुनीत कार्य में लगे सभी लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।
तो वही दूसरी तरफ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में सेफर इन्टनेट दिवस पर सेफर इन्टनेट कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया कार्यशाला में वर्तमान में साइबर फ्रॉड के तरीकों जैसे फिशिंग, स्मैशिंग, फेक लॉटरी, फेक इनवेस्टमेंट, डिजिटल अरेस्ट इत्यादि के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया तथा इससे बचाव के तरीकों के बारे भी बताया गया।
प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी , सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा प्रदान किया गया कार्यशाला में कलेक्ट्रेट एवं अन्य कार्यालयों से कर्मचारी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। jaunpur news
JAUNPUR NEWS जौनपुर । बशीरपुर प्रधानमंत्री आवास जाँच कांड में पीड़ित गांव के कुछ लोग महिलाओं के साथ आज मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुच कर धरने पर बैठ गए ,अचानक सैकड़ो की संख्या मे महिलाओ को देख पुलिस वालो के हाथ पाव फूलने लगे ,जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम उपस्थित नही रहे जिसको लेकर गांव के लोग निराश दिखे मगर महिलाओ ने अपना दम दिखाया और न्याय को लेकर नारे लगाने लगी, मौके पर पहुची मिया पुर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने इसकी सूचना थाना लाइनबाजार को दी आननफानन में वहाँ पहुँचे थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह ने मौके की नजाकत को देखते हुए किसी तरह उनको शांत कराया।
जिलाधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र मे ग्रामीणों दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रार्थिनी की पुत्रवधू ग्राम प्रधान है। को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास के सत्यापन एवं लाभार्थियों के चयन हेतु ब्लाक कर्मचारी बीते दिनों आए हुए थे।
उस समय गाँव का मनीष गौतम व सूरज गौतम कुछ लोगों को साथ लेकर कार्यवाही में अवरोध करने लगे तथा इच्छानुसार लाभार्थियों का चयन कराने के लिए दबाव बनाने लगे। प्रार्थिनी के पति द्वारा मना करने पर भी नहीं माने। इसके बाद ब्लाक के कर्मचारी बिना कोई सत्यापन की कार्यवाही किए वापस चले गये। इसी बात को लेकर करीब तीन बजे दिन में मनीष गौतम पुत्र अमर बहादुर, सूरज गौतम पुत्र कल्लू गौतम, अमर बहादुर पुत्र धनई, राहुल गौतम पुत्र राधे, सोनू गौतम, राहुल गौतम पुत्रगण राज बहादुर, आलू गौतम पुत्र मोती, लाली गौतम पुत्र राजबहादुर, सोनू गौतम पुत्र राधे, अनुराग मणि उर्फ बाबा पुत्र रामकुमार, इन्दू गौतम पुत्र अमर बहादुर अपने
अन्य कई लोगों को लेकर सरिया, लाठी, डण्डा, तमंचा आदि घातक हथियारों से लैस होकर प्रार्थिनी के मकान पर जान से मार डालने की नियत से ललकारते हुए गाली-धमकी देते हुए चढ़ आए।
उनका आरोप है कि गांव की निर्मला अपने पूर परिवार सहित अपने घर के अंदर हो गयी तो सभी लोग ईंट-पत्थर चलाते हुए व फायर करते हुए प्रार्थिनी के मकान में घुसकर तोड़-फोड़ करते हुए गेट तोड़ कर परिवार बालों पर हमला कर दिए। अपनी व अपने परिवार वालों की जान ना बचती देखकर प्रार्थिनी के पति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से आसामानी फायर किया, तब वहाँ से सभी लोग भागकर रेलवे पुल के पास प्रार्थिनी के जेठ की पूरी दुकान तोड़-फोड़ कर लूट लिए और आग लगा दिए। हमलावारों के चले जाने के पश्चात् प्रार्थिनी के पति ने परिवार वालों को लेकर थाने गया। वहाँ पर प्रार्थिनी के पति व चोटिल को थाने पर बैठाकर हमलावारों की तरफ से रपट लिखकर चालान कर दिए। प्रार्थिनी की तरफ से चोटिलोंका डाक्टरी मुआवना करवाकर पुलिस वालों ने अपने पास रख लिया लेकिन रपट नहीं लिखी। हमलावरों द्वारा किए गए हमले की सारी वीडियो घर के बगल के मकान पर लगी सी०सी०टी०वी० कैमरे में सुरक्षित हैं। पुलिस वाले गांव के घरों पर लगा हुआ सी०सी०टी०वी० कैमरे की चिप को उठा ले गए।
घटना स्थल का निरीक्षण एवं सी०सी०टी०वी० की फुटेज देखने के बावजूद भी प्रार्थिनी की तरफ से पुलिस द्वारा घटना की रपट नहीं लिखी गया। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों एवं प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान के आधार पर प्रार्थिनी की तरफ से भी उसका मुकदमा लिखकर विवेचना किया जाना आवश्यक है। उनकी मांग है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर रपट लिखकर विवेचना का आदेश पुलिस आधीक्षक को दे , जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मुख्य रूप से निर्मला पत्नी रामहित निषाद,पुड्ड नेहा, शाल सोनू, निलम समेत गांव के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
JAUNPUR धारा 23,24,चक निर्माण में गलत आदेश पास नहीं होंगे
Section 23, 24, wrong orders will not be passed in Chak Nirman DM jaunpur
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर 10 फरवरी ; चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन गांवों में पर चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है वहां पर आने वाली समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करते हुए चकबंदी प्रकिया पूर्ण कराए जिलाधिकारी ने मुकदमों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि 01 से 03 वर्ष के पुराने मुकदमों को प्राथमिकता पर निस्तारित करे।
उन्होंने धारा 23, 24, चक निर्माण, आपत्तियों के निस्तारण आदि की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी दशा में गलत आदेश पास न किए जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट,अपर जिलाधिकारी वि/रा. राम अक्षयबर चौहान,बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, एसओजी और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
जिला उज्ज्वला समिति की बैठक आहूत की गयी।बैठक में उज्ज्वला समिति के नोडल अधिकारी/आई0ओ0सी0एल0 (एल0पी0जी0) के विक्रय प्रबन्धक रामराज द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में आई0ओ0सी0एल0 के 2570, एच0पी0सी0एल0 के 01 एवं बी0पी0सी0एल0 के 6305 कुल-8876 ऐसे लाभार्थी है,जो उज्ज्वला कनेक्शन प्राप्त करने के पश्चात् रिफिल प्राप्त नहीं कर रहें है। भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा यह निर्देश दिये गये है कि इन उपभोक्ताओं का अनिवार्य रूप से पुनः बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराया जाये। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे लाभार्थियों का विकास खण्डवार/ग्राम पंचायतवार चिन्हांकन करते हुए उनका बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण 15 दिवस के अन्दर सुनिश्चित किया जाये।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों की बैठक स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के सम्बन्ध में बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में की गई। जिलाधिकारी के द्वारा विस्तार से स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण की समीक्षा की गयी। महाविद्यालयों के द्वारा स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण में की जा रही शिथिलता को लेकर कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर वितरण का डेटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया, तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन तथा टैबलेट को विद्यार्थियों में ससमय वितरित न करना अपराध की श्रेणी में आएगा, जिसके लिए दंड के प्रावधान सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने महाविद्यालयो से आए हुए प्राचार्य एवं प्रबंधकों से इस संबंध में सीधा संवाद किया और क्रमवार वितरण प्रगति की समीक्षा की और इसके सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने विद्यार्थियों को डिजिटली सशक्त बनाने हेतु स्मार्टफोन और टैबलेट को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का दायित्व आप को सौंपा है, जिसे प्राथमिकता पर करें। उन्होंने निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्त अवशेष अभ्यर्थियों को स्मार्टफोन टैबलेट वितरण कराना सुनिश्चित करें, इसमे एक भी स्मार्टफोन से जुड़ा प्रकरण लंबित न रहे। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय कुमार अम्बष्ट ने क्रमवार महाविद्यालयों की सूची प्रस्तुत की जिनके यहां अभी तक स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित नही हुए हैं।विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी प्राचार्यगण से इस बिंदु पर त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा की। परीक्षा नियंत्रक डॉ0 विनोद कुमार सिंह ने महाविद्यालय से आए हुए समस्त प्रतिनिधिगण से कहा कि आगामी 03 दिवस में सभी पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
9 warrantees arrested from 4 police stations jaunpur crime news
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : जनपद की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आपरेशन वज्र चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में जनपद के थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए आज 09 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी । थानावार विवरण निम्न है-
1. थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- थाना सराख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 820/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अशोक पुत्र मिश्रीलाल निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर व वाद संख्या 1837/22 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारंटी दयाशंकर उर्फ दयाराम पुत्र शिवमुरत निवासी मानपुर थाना सराय ख्वाजा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
2. थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 1. विजय कुमार दुबे पुत्र मयाशंकर दुबे नि. ग्राम सुल्तानपुर पो. दरियावगंज थाना बक्सा जिला जौनपुर सम्बन्धित मु.नं. 6649/19 धारा 138 NI Act थाना बक्सा जौनपुर को न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
3. थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 1.शमीम अहमद पुत्र निजामुद्दीन निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर संबंधित मु0 नं0 858/2022 धारा 128 सीआरपीसी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
4. थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 05 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार-1.भारत पुत्र रामहित निवासी ग्राम भलुवाही थाना बदलापुर । 2.रामजस पुत्र फौजदार निवासी ग्राम ऊदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 3.फूलचन्द्र पुत्र फौजदार निवासी ग्राम ऊदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर । 4.महेन्द्र मौर्य पुत्र रामकेवल निवासी ग्राम रामपुर डिहवां थाना बदलापुर जौनपुर। 5. धर्मेन्द्र चौबे पुत्र विजयनाथ निवासी ग्राम अहिरौली थाना बदलापुर जौनपुर को न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
शाहगंज के नए बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार
नवागत बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, मातहतों के साथ की बैठक
खेतासराय (जौनपुर) विकासखंड शाहगंज सोंधी में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पीयूष त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कर्मचारियों को ईमानदारी व तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगे। वही इस मौके पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को फाइलेरिया दिवस पर विभिन्न स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। तथा फाइलेरिया रोग के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। बताया गया कि एल्बेंडाजोल की गोली पेट के कीड़ों को खत्म करने के साथ-साथ फाइलेरिया से बचाव में भी सहायक होती है। इस दौरान अपील किया गया कि अभिभावक अपने बच्चों को यह दवा जरूर दिलवाएं, ताकि फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके।