JAUNPUR NEWS जौनपुर: राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा Budget 2025 पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रोफेसर मुराद अली हेड डिपार्टमेंट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट, पूर्वांचल यूनिवर्सिटी। और डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह यादव असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय ने अपना प्रेजेंटेशन दिया। इसमें बजट की मूलभूत बातों और धारणाओं को स्पष्ट किया गया और बजट कैसे विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा इसको स्पष्ट किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम, डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ अखिलेश गौतम ,डॉक्टर संतोष कुमार पांडे,डॉक्टर मनोज पाठक, डॉ विवेक कुमार, डॉक्टर सुधाकर शुक्ला उपस्थित रहे और अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लाल साहब यादव ने किया।
JAUNPUR NEWS : जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर में आज अर्थशास्त्र विभाग द्वारा बजट: 2025 पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.(डॉ ) मुराद अली हेड डिपार्टमेंट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट, वी बी सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, जौनपुर रहे
। डॉ अविनाश कुमार ने बजट की मूलभूत बातों और धारणाओं को स्पष्ट किया । और बजट कैसे विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा इससे छात्र छात्राओं को अवगत कराया । डॉ अविनाश ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि इसको सकारात्मक रूप से अपने की जरूरत है इससे कुछ नौकरियां जाएंगी तो बहुत सारी नई नौकरियां पैदा होगी।
प्रोफेसर मुराद अली ने बताया कि बजट का निर्माण कैसे किया जाता है कैसे सरकार अपनी प्राथमिकताएं तय करती है। श्री अली ने बताया कि सरकार अपने मूल मंत्र “सबका का विकास” को लेकर बजट बनाई है। साथ ही उसके जो चार प्रमुख क्षेत्र हैं कृषि क्षेत्र ,सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र, निर्यात क्षेत्र और निवेश क्षेत्र इन सब पर ध्यान देने से कैसे अर्थव्यवस्था विकसित होगी इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम ने अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर डॉ अखिलेश गौतम ,डॉक्टर संतोष कुमार पांडे,डॉक्टर मनोज पाठक, डॉ विवेक कुमार, डॉक्टर सुधाकर शुक्ला, डॉ विष्णुकांत तिवारी डॉ रमेश सोनी डा अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व आयोजन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर लाल साहब यादव ने किया। अंत में अतिथियों के लिए अपना हार्दिक आभार शिक्षक संघ इकाई के महामंत्री डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय जी ने व्यक्त किया।
JAUNPUR NEWS जौनपुर। माघी पूर्णिमा के पावन स्नान को देखते हुए मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर में श्रद्धालुओ हेतु सूक्ष्म जलपान के वितरण के साथ ही विभिन्न स्थानों पर संबंधित अधिकारियों के साथ आज डीएम ने बैठक ली ।
पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए यातायात व्यवस्था का निरीक्षण गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था सुगमतापूर्वक संचालित होते हुए पाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिलास्तरीय अधिकारी सहित इस पुनीत कार्य में लगे सभी लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।
तो वही दूसरी तरफ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में सेफर इन्टनेट दिवस पर सेफर इन्टनेट कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया कार्यशाला में वर्तमान में साइबर फ्रॉड के तरीकों जैसे फिशिंग, स्मैशिंग, फेक लॉटरी, फेक इनवेस्टमेंट, डिजिटल अरेस्ट इत्यादि के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया तथा इससे बचाव के तरीकों के बारे भी बताया गया।
प्रशिक्षण जिला सूचना विज्ञान अधिकारी , सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा प्रदान किया गया कार्यशाला में कलेक्ट्रेट एवं अन्य कार्यालयों से कर्मचारी अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। jaunpur news
JAUNPUR NEWS जौनपुर । बशीरपुर प्रधानमंत्री आवास जाँच कांड में पीड़ित गांव के कुछ लोग महिलाओं के साथ आज मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुच कर धरने पर बैठ गए ,अचानक सैकड़ो की संख्या मे महिलाओ को देख पुलिस वालो के हाथ पाव फूलने लगे ,जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम उपस्थित नही रहे जिसको लेकर गांव के लोग निराश दिखे मगर महिलाओ ने अपना दम दिखाया और न्याय को लेकर नारे लगाने लगी, मौके पर पहुची मिया पुर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने इसकी सूचना थाना लाइनबाजार को दी आननफानन में वहाँ पहुँचे थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह ने मौके की नजाकत को देखते हुए किसी तरह उनको शांत कराया।
जिलाधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र मे ग्रामीणों दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रार्थिनी की पुत्रवधू ग्राम प्रधान है। को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास के सत्यापन एवं लाभार्थियों के चयन हेतु ब्लाक कर्मचारी बीते दिनों आए हुए थे।
उस समय गाँव का मनीष गौतम व सूरज गौतम कुछ लोगों को साथ लेकर कार्यवाही में अवरोध करने लगे तथा इच्छानुसार लाभार्थियों का चयन कराने के लिए दबाव बनाने लगे। प्रार्थिनी के पति द्वारा मना करने पर भी नहीं माने। इसके बाद ब्लाक के कर्मचारी बिना कोई सत्यापन की कार्यवाही किए वापस चले गये। इसी बात को लेकर करीब तीन बजे दिन में मनीष गौतम पुत्र अमर बहादुर, सूरज गौतम पुत्र कल्लू गौतम, अमर बहादुर पुत्र धनई, राहुल गौतम पुत्र राधे, सोनू गौतम, राहुल गौतम पुत्रगण राज बहादुर, आलू गौतम पुत्र मोती, लाली गौतम पुत्र राजबहादुर, सोनू गौतम पुत्र राधे, अनुराग मणि उर्फ बाबा पुत्र रामकुमार, इन्दू गौतम पुत्र अमर बहादुर अपने
अन्य कई लोगों को लेकर सरिया, लाठी, डण्डा, तमंचा आदि घातक हथियारों से लैस होकर प्रार्थिनी के मकान पर जान से मार डालने की नियत से ललकारते हुए गाली-धमकी देते हुए चढ़ आए।
उनका आरोप है कि गांव की निर्मला अपने पूर परिवार सहित अपने घर के अंदर हो गयी तो सभी लोग ईंट-पत्थर चलाते हुए व फायर करते हुए प्रार्थिनी के मकान में घुसकर तोड़-फोड़ करते हुए गेट तोड़ कर परिवार बालों पर हमला कर दिए। अपनी व अपने परिवार वालों की जान ना बचती देखकर प्रार्थिनी के पति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से आसामानी फायर किया, तब वहाँ से सभी लोग भागकर रेलवे पुल के पास प्रार्थिनी के जेठ की पूरी दुकान तोड़-फोड़ कर लूट लिए और आग लगा दिए। हमलावारों के चले जाने के पश्चात् प्रार्थिनी के पति ने परिवार वालों को लेकर थाने गया। वहाँ पर प्रार्थिनी के पति व चोटिल को थाने पर बैठाकर हमलावारों की तरफ से रपट लिखकर चालान कर दिए। प्रार्थिनी की तरफ से चोटिलोंका डाक्टरी मुआवना करवाकर पुलिस वालों ने अपने पास रख लिया लेकिन रपट नहीं लिखी। हमलावरों द्वारा किए गए हमले की सारी वीडियो घर के बगल के मकान पर लगी सी०सी०टी०वी० कैमरे में सुरक्षित हैं। पुलिस वाले गांव के घरों पर लगा हुआ सी०सी०टी०वी० कैमरे की चिप को उठा ले गए।
घटना स्थल का निरीक्षण एवं सी०सी०टी०वी० की फुटेज देखने के बावजूद भी प्रार्थिनी की तरफ से पुलिस द्वारा घटना की रपट नहीं लिखी गया। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों एवं प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान के आधार पर प्रार्थिनी की तरफ से भी उसका मुकदमा लिखकर विवेचना किया जाना आवश्यक है। उनकी मांग है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर रपट लिखकर विवेचना का आदेश पुलिस आधीक्षक को दे , जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मुख्य रूप से निर्मला पत्नी रामहित निषाद,पुड्ड नेहा, शाल सोनू, निलम समेत गांव के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
JAUNPUR धारा 23,24,चक निर्माण में गलत आदेश पास नहीं होंगे
Section 23, 24, wrong orders will not be passed in Chak Nirman DM jaunpur
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर 10 फरवरी ; चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन गांवों में पर चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है वहां पर आने वाली समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करते हुए चकबंदी प्रकिया पूर्ण कराए जिलाधिकारी ने मुकदमों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि 01 से 03 वर्ष के पुराने मुकदमों को प्राथमिकता पर निस्तारित करे।
उन्होंने धारा 23, 24, चक निर्माण, आपत्तियों के निस्तारण आदि की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी दशा में गलत आदेश पास न किए जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट,अपर जिलाधिकारी वि/रा. राम अक्षयबर चौहान,बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, एसओजी और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
जिला उज्ज्वला समिति की बैठक आहूत की गयी।बैठक में उज्ज्वला समिति के नोडल अधिकारी/आई0ओ0सी0एल0 (एल0पी0जी0) के विक्रय प्रबन्धक रामराज द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में आई0ओ0सी0एल0 के 2570, एच0पी0सी0एल0 के 01 एवं बी0पी0सी0एल0 के 6305 कुल-8876 ऐसे लाभार्थी है,जो उज्ज्वला कनेक्शन प्राप्त करने के पश्चात् रिफिल प्राप्त नहीं कर रहें है। भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा यह निर्देश दिये गये है कि इन उपभोक्ताओं का अनिवार्य रूप से पुनः बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराया जाये। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे लाभार्थियों का विकास खण्डवार/ग्राम पंचायतवार चिन्हांकन करते हुए उनका बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण 15 दिवस के अन्दर सुनिश्चित किया जाये।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों की बैठक स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के सम्बन्ध में बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में की गई। जिलाधिकारी के द्वारा विस्तार से स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण की समीक्षा की गयी। महाविद्यालयों के द्वारा स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण में की जा रही शिथिलता को लेकर कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर वितरण का डेटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया, तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन तथा टैबलेट को विद्यार्थियों में ससमय वितरित न करना अपराध की श्रेणी में आएगा, जिसके लिए दंड के प्रावधान सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने महाविद्यालयो से आए हुए प्राचार्य एवं प्रबंधकों से इस संबंध में सीधा संवाद किया और क्रमवार वितरण प्रगति की समीक्षा की और इसके सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने विद्यार्थियों को डिजिटली सशक्त बनाने हेतु स्मार्टफोन और टैबलेट को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का दायित्व आप को सौंपा है, जिसे प्राथमिकता पर करें। उन्होंने निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्त अवशेष अभ्यर्थियों को स्मार्टफोन टैबलेट वितरण कराना सुनिश्चित करें, इसमे एक भी स्मार्टफोन से जुड़ा प्रकरण लंबित न रहे। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय कुमार अम्बष्ट ने क्रमवार महाविद्यालयों की सूची प्रस्तुत की जिनके यहां अभी तक स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित नही हुए हैं।विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी प्राचार्यगण से इस बिंदु पर त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा की। परीक्षा नियंत्रक डॉ0 विनोद कुमार सिंह ने महाविद्यालय से आए हुए समस्त प्रतिनिधिगण से कहा कि आगामी 03 दिवस में सभी पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
9 warrantees arrested from 4 police stations jaunpur crime news
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : जनपद की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आपरेशन वज्र चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में जनपद के थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए आज 09 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी । थानावार विवरण निम्न है-
1. थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- थाना सराख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 820/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अशोक पुत्र मिश्रीलाल निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर व वाद संख्या 1837/22 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारंटी दयाशंकर उर्फ दयाराम पुत्र शिवमुरत निवासी मानपुर थाना सराय ख्वाजा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
2. थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 1. विजय कुमार दुबे पुत्र मयाशंकर दुबे नि. ग्राम सुल्तानपुर पो. दरियावगंज थाना बक्सा जिला जौनपुर सम्बन्धित मु.नं. 6649/19 धारा 138 NI Act थाना बक्सा जौनपुर को न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
3. थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 1.शमीम अहमद पुत्र निजामुद्दीन निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर संबंधित मु0 नं0 858/2022 धारा 128 सीआरपीसी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
4. थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 05 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार-1.भारत पुत्र रामहित निवासी ग्राम भलुवाही थाना बदलापुर । 2.रामजस पुत्र फौजदार निवासी ग्राम ऊदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 3.फूलचन्द्र पुत्र फौजदार निवासी ग्राम ऊदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर । 4.महेन्द्र मौर्य पुत्र रामकेवल निवासी ग्राम रामपुर डिहवां थाना बदलापुर जौनपुर। 5. धर्मेन्द्र चौबे पुत्र विजयनाथ निवासी ग्राम अहिरौली थाना बदलापुर जौनपुर को न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
शाहगंज के नए बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार
नवागत बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, मातहतों के साथ की बैठक
खेतासराय (जौनपुर) विकासखंड शाहगंज सोंधी में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पीयूष त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कर्मचारियों को ईमानदारी व तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगे। वही इस मौके पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को फाइलेरिया दिवस पर विभिन्न स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। तथा फाइलेरिया रोग के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। बताया गया कि एल्बेंडाजोल की गोली पेट के कीड़ों को खत्म करने के साथ-साथ फाइलेरिया से बचाव में भी सहायक होती है। इस दौरान अपील किया गया कि अभिभावक अपने बच्चों को यह दवा जरूर दिलवाएं, ताकि फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके।
शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग फुटबाल प्रतियोगिता 11 फरवरी से
शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग क्लब शाहगंज द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता शाहगंज के रामलीला मैदान में 11 फरवरी से
शाहगंज [जौनपुर ] शाहगंज नगर के रामलीला मैदान में शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग क्लब शाहगंज द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच का भब्य उद्घाटन विधायक रमेश सिंह के द्वारा किया जाएगा ।जिसमें कई राज्यों से 12 टीमें शामिल होंगी। फुटबॉल मैच के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी मनीष सिंह ने सभी खेल प्रेमियों सहित लोगों से आग्रह किया है। कि रामलीला मैदान में 11 तारीख दिन मंगलवार को दिन में 2:00 बजे सभी लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं l
JAUNPUR NEWS :जौनपुर पुलिस के बेहतरीन यातायात प्रबन्धन के चलते तीर्थयात्रियों का मार्ग हुआ सुलभ, सहसों से सम्पर्क मार्गो पर यातायात सुचारु रुप से हो रहा है संचालित- महाकुम्भ को सकुशल संपन्न व श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम सहसों चौहारा प्रयागराज पर मौजूद है।
महाकुम्भ-को सकुशल संपन्न व श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा सहसों प्रयागराज से जौनपुर बार्डर तक निरन्तर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को चेक किया जा रहा है।
सहसों से प्रयागराज, वाराणसी व जौनपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है, कही भी जाम की स्थिति नही है। जौनपुर पुलिस टीम द्वारा सहसों चौहारे पर बेहतरीन यातायात प्रबन्धन किया जा रहा है। जौनपुर पुलिस टीम के आने के उपरान्त सहसों पर जाम नही लग रहा है।
तीर्थराज प्रयाग आने जाने वाले यात्रियों का मार्ग निर्विघ्न व सुलभ हो गया है। संगम आने वाले तीर्थयात्री सहसों से यात्री सीधे फाफामऊ पार्किग चले जा रहा है। संगम से वापस आने वाले तीर्थयात्री जो बनारस जाना चाह रहे है, सीधे बनारस को रवाना किया जा रहा है। पूर्वांचल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा जाने वाले यात्रियों को जौनपुर से उनके गन्तव्य को रवाना किया जा रहा है। सहसों पर पुलिस टीम के बेहतरीन यातायात प्रबन्धन से यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित हो रही है।
JAUNPURbNEWS जफराबाद ( जौनपुर ) शिक्षा से मनुष्य जीवन के ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत जी ने श्री कमलापति पाण्डेय इंटर कालेज जफराबाद के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि आज नारी का शिक्षित होना सबसे आवश्यक है।नारी पूरे समाज को संवार सकती है। उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन मनुष्यता को तभी प्राप्त होता है जब वह समाज के जीना शुरू कर देता है । परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ मनोज मिश्र ने कहा शिक्षा से समाज की कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है।देश का विकास शिक्षा से ही सम्भव है।कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि डा विकास यादव ने कहा कि बच्चों को 9 से 12 तक के क्लास में बहुत मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए क्योंकि यही समय उनके लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगा । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ मनोज वत्स ने कहा कि इस समय जिन बच्चों ने मन से शिक्षा ग्रहण कर ली वो आगे जीवन में आराम करेंगे और जिन्होंने इस समय अपना जीवन व्हाट्स ऐप और ट्विटर पर बिताना शुरू कर दिया उन्हें जीवन में कष्ट सहने के लिए भी तैयार रहना चाहिए । कार्यक्रम को डॉ सन्दीप पाण्डेय,अतुल सिंह,प्रकान्त दूबे व अतुल जायसवाल, जनार्दन पांडेय नीरज श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।अतिथियों ने कालेज प्रांगण में स्थापित संस्थापक के पी पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूवात माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया।विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस दौरान कालेज द्वारा आयोजित जनवरी माह में खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी कुल 168 छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों को विद्यालय के द्वारा किए गए सभी कार्यों से परिचित कराया । कार्यक्रम का संचालन उमाकांत गिरी ने किया । प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि आजकल पुरुष प्रधानता वाले क्षेत्रों को भी लड़कियों ने शिक्षा और अपनी प्रतिभा के बल पर पुरजोर चुनौती दी है। इस अवसर पर,श्री भवन तिवारी , रितेश चौबे, उमाशंकर ,एमपी यादव, सनाउल्लाह अंसारी ,यशवंत राव, वागीश उपाध्याय, ज्ञानकुंवर, अरुण पांडेय, विनय,सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।अंत में प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।