Home Blog Page 151

पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

0
पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  
पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

शेखी बघारने वाले गाड़ियों से पुलिस ने उतारी 10 काली फ़िल्म,5 हूटर,35 वाहनों का हुआ चालान

  • Police removed 10 black films from vehicles, seized 35 vehicles in jaunpur

jAUNPUR NEWS खेतासराय : जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलीस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 5 गाड़ियों से हूटर और 10 गाड़ियों से काली फ़िल्म उतारी गयी अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों का चालान हुआ। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज मोहम्मद तारिक अंसारी और एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर के मुख्य चौराहा व गुरैनी बाजार में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें पाँच चार पहिया वाहनों से हूटर और दस चार पहिया वाहनों से काली फ़िल्म उतारी गई तथा कुल 35 वाहनों का चालान किया गया। अन्य दर्जनों वाहनों से की तलाशी की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालको में हड़कंप मचा रहा।

  यह भी पढ़े : Jaunpur News विकलांग को 12 हजार रुपये दिए जाएंगे

Jaunpur News विकलांग को 12 हजार रुपये दिए जाएंगे

0

jaunpur News :जनपद जौनपुर में कुष्ठ से विकलांग हुए लोगों की निःशुल्क सर्जरी की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है जिसमे 12 हजार रुपए की धनराशि दी जा रही है , रहने और खाने की व्यवस्था मुफ्त शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ0 प्रभात कुमार ने गुरुवार को बदलापुर, नौपेड़वां, बख्शा आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का दौरा किया, जहां पर सभी आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और डाक्टर लोग उपस्थित मिले।


उन्होंने इन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कुष्ठ रोग की समाज में स्थिति, कुष्ठ रोग के प्रति लोगों के मन में भ्रांतियां, उन भ्रांतियों को कैसे दूर किया जाए, भ्रांतियां दूर करने के लिए किन-किन उपायों को अपनाया जाए सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही रोग की सही जानकारी होने, संकोच न करने और जल्द से जल्द जांच कराकर इलाज शुरू करा देने के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने का निर्णय लिया।


 बख्शा ब्लाक के पंचायत भवन पर उन्होंने ब्लाक क्षेत्र के प्रधानों से मुलाकात कर उन्हें जागरूक किया। उन्हें बताया कि आप समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। आपकी कही बातों पर गांव वाले आसानी से अमल कर लेते हैं। उन्हें बताया कि कुष्ठ रोग के बारे में सही जानकारी होना, समय से इलाज हो जाना हमारे अभियान का प्रमुख हिस्सा है।

लोग जागरूक रहें और समय से इलाज करा लें। जो लोग कुष्ठ रोग के कारण विकलांग हुए हैं, उनके लिए शासन ने राकेस्ट्राटिव सर्जरी की व्यवस्था की है। यह सर्जरी प्रयागराज जिले के नैनी तथा अयोध्या में उपलब्ध है। यह सर्जरी पूर्णतया निः शुल्क की जाती है और संबंधित मरीज को 12 हजार रुपए की धनराशि भी मिलती है। इतना ही नहीं रहने और खाने की व्यवस्था मुफ्त में रहती है। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से कुष्ठ रोग से विकलांग हो चुके लोगों को तीन हजार रुपए पेंशन की व्यवस्था की जाती है।

Jaunpur News पढाई के साथ रोजगार

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के लिए आज जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना उच्च शिक्षा के क्रियान्वयन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के निदेशक केंद्रीय शिक्षुता सलाहकार विवेक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। उत्तर प्रदेश सरकार भी इसके सफलता के लिए प्रयासरत है. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (उच्च शिक्षा), उत्तर प्रदेश सरकार के उद्देश्यों पर चर्चा की. इसके साथ ही अपरेंटिसशिप अधिनियम के विविध आयामों पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि सभी लोग नौकरी चाहते है पर नौकरी के लिए जो तैयारी है वह नहीं करते. जब तक परिश्रम से किसी कार्य को नहीं सीखते तब तक आपको एक अच्छी नौकरी नहीं मिल सकती. सरकार का यह प्रयास है कि पढाई के साथ कैसे आपको रोजगार मिले. उन्होंने शिक्षुता के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया समझाई.


कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि अपने व्यवहार से आप शिक्षा जगत में आगे बढ़ सकते है, सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं से हमें जुड़ना चाहिए. हमारे विद्यार्थी इस योजना से जुड़ेंगे तो निश्चित रूप से उन्हें लैब मिलेगा.परीक्षा नियंत्रण डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सबसे पहले हमें वर्तमान समय के साथ चलना चाहिए, भूत से आप सीखिए और भविष्य के लिए सोचे, उन्होंने कहा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं करना पड़ेगा.वित्त अधिकारी प्रो अजय प्रताप सिंह ने कहा विश्व के कई देशों में शिक्षुता योजना चलाई जा रही है जिसके सकारात्मक परिणाम मिले है. कार्यक्रम के उद्देश्यों पर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने प्रकाश डाला. संचालन डॉ नितेश जायसवाल ने किया.इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.राघवेंद्र पाण्डेय, डॉ.कर्मचन्द यादव, डॉ.गंगेश दीक्षित, डॉ.नीलेश सिंह, श्याम त्रिपाठी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही

Jaunpur News NO 2 –  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुश्री अनीता ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद 704, जवाहर भवन लखनऊ के द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2025 के मुंशी/मौलवी एवं आलिम, की परीक्षाएं निर्गत समय-सारणी के अनुसार 17 फरवरी 2025 से 22 फरवरी के मध्य संचालित होने वाली दोनों पालियों के समस्त मुंशी/मौलवी एवं आलिम स्तर की मान्यता प्राप्त मदरसों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि परीक्षा वर्ष 2025 के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिये गये हैं ।

मदरसों द्वारा अपने लॉग इन से प्रवेश पत्र डाउनलोड करते हुये मदरसा प्रधानाचार्य द्वारा अपने हस्ताक्षरोंपरान्त सम्बन्धित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराये जाय तथा डेस्क स्लिप एवं उपस्थित पत्रक परीक्षा केन्द्र की लॉगिन https://madarsaboard.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है, जिसको परीक्षा केन्द्र द्वारा स्वयं डाउनलोड कर लिया जाय तथा परीक्षा केन्द्र द्वारा अपनी लॉग इन से परीक्षा पाली की समाप्ति के उपरान्त मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जायेगी परीक्षा केन्द्रों का प्रारम्भिक पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है जिसको केन्द्र व्यवस्थापक तत्काल अपडेट कर ले। उपरोक्त के क्रम में समस्त प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/लिपिक 14 फरवरी 2025 से पूर्व सम्बन्धित मदरसे परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर ससमय वितरित कर दें।

JAUNPUR NEWS पतंग उड़ानें वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा

0
JAUNPUR NEWS पतंग उड़ानें वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा
JAUNPUR NEWS पतंग उड़ानें वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा

Murder case against kite fliers JAUNPUR NEWS

  • पतंग की डोर के रूप में सिर्फ काटन का धागा ही उपयोग में लाया जा सकता है- विकास तिवारी 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आशीष शुक्ल व शिवराज यादव मोटर साइकिल से यात्रा के दौरान 13 जनवरी को शास्त्री पुल शेषपुर पर पतंग उड़ानें वाले प्रतिबंधित धागा में फंसकर जख्मी हो गये थे, उन्हें मांझे में फसता देख पुल के पश्चिम दिशा में स्थित मैदान और छत पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहे कुछ लोग उत्सव मनाने लगे तथा दोनों लोगों कि तरफ इशारा कर तालिया बजाने लगे,मांझे से किसी तरह अपनी जान बचाकर तथा प्रारंभिक इलाज के बाद उक्त दोनो लोगों ने मामले की सूचना लाइन बाजार थाने पर व उच्चाधिकारियों को दिया लेकिन कोई कार्रवाही नहीं होने पर कोर्ट के माध्यम से छः अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अधिवक्ता विकास तिवारी के माध्यम से प्रस्तुत किया न्यायालय ने श्री तिवारी के तर्को को सुनने के बाद थाना लाइन बाजार से आख्या तलब करते हुए मामले का दर्ज रजिस्टर कर लिया।

अधिवक्ता विकास तिवारी का कहना है कि प्रतिबंध के बाद भी चीनी मांझा और प्रतिबंधित नायलॉन धागा व प्रतिबंधित सिंथेटिक से लेपिट धागा तथा गैर बायोडिग्रेडेबल मांझे बेचे जा रहे हैं। हमारे जनपद प्रशासन की माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली के निर्णय को अक्षरशः लागू करने में पूर्ण विफलता रही है। चीनी मांझा/नायलॉन मांझा के कारण मनुष्यों के अलावा पक्षी, बंदर भी बार-बार घायल हो रहे हैं। 

माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली ने अप्लिकेशन संख्या 384 वर्ष 2016 (खालिद अशरफ एवं अन्य बनाम भारत संघ एवं अन्य) में दिनांक 11 जुलाई, 2017 के निर्णय द्वारा नायलॉन या किसी भी सिंथेटिक सामग्री से बने माझे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के लिए छह बिंदु निर्देश जारी किए हैं।

 1. पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने और/या सिंथेटिक पदार्थ से लेपित तथा गैर-बायोडिग्रेडेबल मांझे या धागे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

2.राज्य सरकारों को पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिंथेटिक मांझे/नायलॉन धागे और अन्य सभी समान सिंथेटिक धागों के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद और उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश दिया जाता है।

3.राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्य सचिवों/प्रशासकों को अपने राज्य/क्षेत्रों में पतंग उड़ाने के लिए सिंथेटिक मांझे/नायलॉन धागे के निर्माण और उपयोग पर प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया जाता है।

4.प्रतिवादियों को देश के किसी भी हिस्से में सिंथेटिक मांझे/नायलॉन धागे या सिंथेटिक पदार्थों से लेपित अन्य समान धागे के आयात पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया जाता है।

 5.सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को यह भी निर्देश दिया जाता है कि वे इस आदेश की एक प्रति सभी जिला कलेक्टरों/जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों को भेजें ताकि इसका अक्षरशः अनुपालन हो और यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके क्षेत्र में कोई सिंथेटिक मांझा/नायलॉन धागा और सिंथेटिक सामग्री से लेपित मांझा न खरीदा जाए, न बेचा जाए, न संग्रहीत किया जाए और न ही पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाए।

6.राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों/मुख्य सचिवों/जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया जाता है कि इस निर्णय में दिए गए किसी भी निर्देश का उल्लंघन होने की स्थिति में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960; वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता या कानून के किसी अन्य प्रावधान के तहत दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं।

हम उक्त आदेश के अनुपालन में धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 223,109 भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करने का निवेदन किये है।

अधिवक्ता विकास तिवारी ने आगे कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आने वाले समय में हमारे जनपद में पतंग उड़ानें के लिए सिर्फ काटन के धागे का ही प्रयोग किया जायेगा तथा अन्य सभी धागों पर पूर्णत: रोक लगेगी।जो भी कोई पतंग उड़ानें के लिए प्रतिबंधित धागों का प्रयोग करेगा उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।माननीय न्यायालय का स्पष्ट अभिमत है कि पतंग उड़ाने वाले प्रतिबन्धित धागा व मांझे पर प्रतिबन्ध भले ही पर्यावरण कानून के तहत लगा परन्तु इसके इस्तेमाल की वजह से अगर कोई ऐसा अपराध हुआ हो जो दूसरे कानून की अन्तर्गत दण्डनीय है तो अभियोजन को दूसरे कानून के तहत ही प्राथमिकता दी जायेगी। पर्यावरण संरक्षण कानून की धारा 24 में साफ तौर पर ऐसा प्रावधान है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR CRIME वशीरपुर शराब कांड में, गांव के 130 लोगो के घर मोटिस  

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में सरस्वती पूजा कार्यक्रम सम्पन 

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में सरस्वती पूजा कार्यक्रम सम्पन 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में सरस्वती पूजा कार्यक्रम सम्पन 

विद्यार्थी सदैव चले सच्चाई के मार्ग पर- प्रो अजय द्विवेदी

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में धूमधाम से सरस्वती पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी है विद्यार्थियों में ज्ञान की वृद्धि हो यही कामना है। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमें ज्ञान और शिक्षा के महत्व को समझाता है। हमें हमेशा सच्चाई, मेहनत और ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए।”

मुख्य अतिथि के इन्द्रेश कुलकर्णी ने बसंत उत्सव के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु में जिस तरह प्रकृति खिल उठती है उसी तरह विद्यार्थी अपने जीवन में खिले और आगे बढ़े।पूजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक उद्देश्य सिंह ने क्षमा स्तुति का गान किया और प्राध्यापक यशी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम का संचालन रिन्शू सिंह, अपेक्षा, अमित कुमार तिवारी , आंचल विश्वकर्मा, और अमन कुमार ने मिलकर किया। कार्यक्रम के आयोजन का समन्वय कंचन यादव,गंगासागर,अपेक्षा सिंह , आशीष आदि विद्यार्थियों ने किया।इस अवसर पर डाॅ आलोक गुप्ता, उद्देश्य सिंह,अबु सालेह, यशी सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के पदाधिकारी मनोनीत

0
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के पदाधिकारी मनोनीत
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के पदाधिकारी मनोनीत

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के दयाल सरन जिलाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जिला महासचिव मनोनीत 

  • Dayal Saran District President of All India Chitransh Mahasabha Jaunpur Deepak Srivastava nominated as District General Secretary

जौनपुर। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बिहारी वर्मा जी राष्ट्रीय महासचिव विमलेश श्रीवास्तव जी से विचार विमर्श कर जिले के टीम का गठन किया जिसमें जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव , जिला महामंत्री पद पर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार बनाए गए वही जिला उपाध्यक्ष पद पर रमेश चन्द श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव बनाए गए एवं जिला संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव बनाए गए जिला कोषाध्यक्ष पद पर शिखर कांत श्रीवास्तव और जिला सचिव पद पर अमूल्य श्रीवास्तव, दिवांशु श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव डब्बू, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव श्रीमती ममता श्रीवास्तव बनाए गए। जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारणी की प्रथम बैठक 11 फरवरी को रात्रि 8 बजे मेरे आवास पर होगी जिसमें संगठन मजबूती प्रदान करने की चर्चा होगी।

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर की टीम बनने पर बधाई देने वाले में वरिष्ट नेता राकेश श्रीवास्तव,ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, कायस्थ महासभा 7235 के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट,राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव संगत पंगत राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष 7235 सुरेश अस्थाना, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू,कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक अस्थाना, युवा राष्ट्रीय सचिव संतोष श्रीवास्तव सोनू, वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष ,अंकित श्रीवास्तव पत्रकार,अमर श्रीवास्तव, संतोष निगम, डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव अनीस श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव पत्रकार आदि लोगों ने बधाई दिया।

JAUNPUR:125 छात्र-छत्राओं को मिला स्मार्टफोन

0
JAUNPUR 125 छात्र-छत्राओं को मिला स्मार्टफोन
jaunpur news in hindi

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) अब्दुल अज़ीज अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में गुरुवार को छात्र-छात्राओं को स्मार्टफ़ोन वितरित किया गया। इस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में कृष्ण कुमार सिंह व विधायक प्रतिनिधि सन्तोष पाण्डेय उपस्थित रहे। उक्त महाविद्यालय के बीए, बीएससी व बीएड के कुल 125 छात्र-छात्रों को अतिथि के हाथों से स्मार्टफ़ोन वितरित किया गया।

उक्त अतिथियों ने स्मार्ट फ़ोन वितरण के दौरान कहा कि स्वामी विवेकानंद योजना के तहत छात्रों को मिल रहे स्मार्ट फ़ोन पढ़ाई के क्षेत्र में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा बशर्ते छात्र उसका सदुपयोग करें। टेक्नोलॉजी के दौर में बिना मोबाइल या लैपटॉप के कोई भी काम आसानी से नहीं हो सकता है। हम उम्मीद करते है आप सब को मिला स्मार्ट फ़ोन का उपयोग अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए उपयोग करेंगे। इस अवसर पर प्रबन्धक कहकशां खान ने छात्र के जीवन में स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एनपी उपाध्याय ने आंगतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।

JAUNPUR:125 छात्र-छत्राओं को मिला स्मार्टफोन

वर्तमान सरकर भविष्य को देखते हुए विद्यार्थियों का जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। आप सब को मेरी शुभकामनाएं है आप सब तकनीकी के माध्यम आआन जीवन को सफल बनायें। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहम्मद साजिद,प्रधानाचार्य नौशाद अहमद,सलीम खान,तसलीमा बानो, आमिर सिद्दीकी,आशीष कुमार अस्थाना, लालचन्द्र यादव, इंदुलता, अनुपम समेत आदि लोग मौजूद रहे।

खुटहन:मंदिर से चांदी का छत्र विद्यालय से पंखा चोरी

0
खुटहन:मंदिर से चांदी का छत्र विद्यालय से पंखा चोरी
खुटहन:मंदिर से चांदी का छत्र विद्यालय से पंखा चोरी

JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन [ जौनपुर ] स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों से चोरों ने बुधवार की रात मंदिर और विद्यालय को निशाना बना दिया। मंदिर से चांदी का छत्र और मुकुट और विद्यालय से पंखा, कुर्सी, बर्तन उठा ले गए चोर। दोनों घटनाओं की अलग अलग तहरीर थाने में दी गई है।

शेरपुर गांव स्थित केसरी हनुमान मंदिर के पुजारी  परमेंद्र तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बुधवार की शाम मंदिर में आरती पूजा के बाद दरवाजा में ताला जड़कर घर चले गए। दूसरे दिन साफ सफाई के लिए मंदिर पहुंचे तो दरवाजे का ताला रेतकर कटा हुआ कुंडे में फंसा मिला। भीतर देखा तो मूर्ति के ऊपर लगे 4 सौ ग्राम चांदी का छत्र तथा 2 सौ ग्राम का मुकुट गायब था। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर के कार्यालय, किचन रूम और आंगनबाड़ी कक्ष का ताला चटकाकर चोर दो पंखा, तीन कुर्सियां व एमडीएम का बर्तन पार कर दिया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह व पुजारी परमेंद्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में अलग अलग तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है L

JAUNPUR: 25 अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों का मानदेय अवरुद्ध

0

Honorarium of 25 unauthorized absent teachers blocked in jaunpur

TODAY JAUNPUR NEWS : जौनपुर 06 फरवरी : जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक में शासन की मंशानुरूप तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही योजनाओं की समीक्षा में एमडीएम, निपुण भारत, छात्र उपस्थिति/शिक्षक उपस्थिति एवं अन्य योजनाओं यथा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शत-प्रतिशत अपार आई डी, डीबीटी आदि के प्रगति की भी समीक्षा करते हुये विद्यालयों मे गतिशील विभिन्न योजनाओं के प्रगति को धरातलीय यथास्थिति हेतु जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स ने विकास खण्ड सिकरारा, रामपुर एवं बरसठी के परिषदीय विद्यालयों में आज औचक निरीक्षण कर जाँच कर समीक्षा किया।


सर्वप्रथम बीएसए द्वारा विकास खण्ड सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय टिकरी का निरीक्षण पूर्वान्ह निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान विद्यालय बन्द पाये जाने पर बीएसए द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों का आग्रिम आदेश तक वेतन मानदेय अवरूद्ध कर दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय दुदौली का निरीक्षण पूर्वाह्न 09:10 बजे बीएसए द्वारा किया गया। विद्यालय मे कार्यरत शिक्षक अशोक कुमार यादव के विद्यालय मे अनधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण निरीक्षण तिथि का वेतन अवरूद्ध कर दिया गया। विद्यालय परिसर स्वच्छ न पाये जाने पर बीएसए द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।


तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड सिकरारा के ही प्राथमिक विद्यालय रामनगर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर का क्रमश: औचक निरीक्षण करते हुये विद्यालयों मे प्राप्त कतिपय कमियों में सुधार किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त जनपदीय टास्क फोर्स मे नामित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समंवयकों द्वारा विकास खण्ड रामपुर एवं बरसठी के लगभग 190 विद्यालयों का चिन्हांकन करते हुये की गयी जाँच में लगभग 25 सहायक शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक विद्यालयों मे अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये, विद्यालय मे अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने के क्रम में सम्बंधित कार्मिकों का बीएसए द्वारा निरीक्षण तिथि का वेतन/मानदेय अवरुद्ध करते हुये कार्यवाही की गयी।

jaunpur news N0 2 –  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु छात्रों के डेटा की स्क्रूटनी के उपरांत 05 फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 आवश्यक संशोधन हेतु पोर्टल खोला गया है।


संशोधन योग्य विवरण – परिणाम संबंधित विवरण, एनरोलमेंट नंबर रोल नंबर, छात्रों की उपस्थिति, छात्रों के प्रवेश तिथि का विवरण शैक्षणिक संस्थान स्तर से संशोधित किया जाएगा। शुल्क संबंधित विवरण – छात्र स्तर एवं संस्थान स्तर दोनों से संशोधित किया जाएगा।

 अतिरिक्त – सस्पेक्ट डाटा की जानकारी छात्रों के लॉगिन, संबंधित शिक्षण संस्थान के लॉगिन एवं संबंधित जिले के लॉगिन पर प्रदर्शित की गई है। केवल उन्हीं छात्रों के डेटा का सुधार कॉलेज लॉगिन पर उपलब्ध होगा, जिनका डेटा सस्पेक्ट कैटेग्ररी  में होगा। कॉलेज को सस्पेक्ट स्टूडेंट  का डेटा अपडेट कर पुनः फारवर्ड करना अनिवार्य होगा, तभी संशोधन प्रक्रिया पूर्ण मानी  जाएगी समय-सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करें ताकि छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। जौनपुर न्यूज़ 6 फरवरी।

JAUNPUR CRIME वशीरपुर शराब कांड में, गांव के 130 लोगो के घर मोटिस  

0

JAUNPUR CRIME  NEWS जफराबाद (जौनपुर) जफराबाद थाना क्षेत्र के वशीरपुर गांव मे शराब को लेकर आगजनी मामले में  पुलिस ने गांव में हुई घटना के दृष्टिगत दोनो पक्षो को अन्तर्गत धारा 130 बीएनएसएस की नोटिस तामिल कराया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में जफराबाद पुलिस  ने 13/2025 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/115(2)/352 बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व मु0अ0सं0 14/2025 धारा 125/190/191(2)/191(3)/115(2)/352/324 (4)/326(एफ) बीएनएस व 7 सी0एल0ए0 के दृष्टिगत प्रथम पक्ष के अमरबहादुर पुत्र धनई आदि 63 लोगो को  वशीरपुर थाना जफराबाद व द्वितीय पक्ष के रामजस निषाद पुत्र स्वर्गीय  वंशीलाल निषाद  समेत 69 अभियुक्तों को वशीरपुर के थाना जफराबाद  न्यायालय एसडीएम सदर  के द्वारा निर्गत नोटिस अन्तर्गत धारा 130 बीएनएसएस की तामिला कराया गया तथा नोटिस भी घरो पर चस्पा कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए तारीख पेशी से अबगत करा  दिया गया है।

1. अमरबहादुर पुत्र धनई आदि 63 नफर नि0गण वशीरपुर थाना जफराबाद जौनपुर।

*द्वितीय पक्ष-

1. रामजस निषाद पुत्र स्व0 वंशीलाल निषाद आदि 69 नफर नि0गण वशीरपुर थाना जफराबाद जौनपुर। taftish of crime