Home Blog Page 151

JAUNPUR CRIME 9 वारंटी 4 थानों से गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME 9 वारंटी 4 थानों से गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME 9 वारंटी 4 थानों से गिरफ्तार

9 warrantees arrested from 4 police stations jaunpur crime news

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : जनपद की कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध/अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आपरेशन वज्र चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में जनपद के थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए आज  09 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी । थानावार विवरण निम्न है-

1. थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- थाना सराख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 820/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अशोक पुत्र मिश्रीलाल निवासी तरसांवा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर व वाद संख्या 1837/22 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित वारंटी दयाशंकर उर्फ दयाराम पुत्र शिवमुरत निवासी मानपुर थाना सराय ख्वाजा को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

2. थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 1. विजय कुमार दुबे पुत्र मयाशंकर दुबे नि. ग्राम सुल्तानपुर पो. दरियावगंज थाना बक्सा जिला जौनपुर सम्बन्धित मु.नं. 6649/19 धारा 138 NI Act  थाना बक्सा जौनपुर को न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।

3. थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 1.शमीम अहमद पुत्र निजामुद्दीन निवासी एराकियाना थाना शाहगंज जनपद जौनपुर संबंधित मु0 नं0 858/2022 धारा 128 सीआरपीसी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।

4. थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 05 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार-1.भारत पुत्र रामहित निवासी ग्राम भलुवाही थाना बदलापुर । 2.रामजस पुत्र फौजदार निवासी ग्राम ऊदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 3.फूलचन्द्र  पुत्र फौजदार निवासी ग्राम ऊदपुर गेल्हवा थाना बदलापुर । 4.महेन्द्र मौर्य पुत्र रामकेवल निवासी ग्राम रामपुर डिहवां थाना बदलापुर जौनपुर। 5. धर्मेन्द्र चौबे पुत्र विजयनाथ निवासी ग्राम अहिरौली थाना बदलापुर जौनपुर को न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।

शाहगंज के नए बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

0
शाहगंज के नए बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार
शाहगंज के नए बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार

नवागत बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, मातहतों के साथ की बैठक

खेतासराय (जौनपुर) विकासखंड शाहगंज सोंधी में नवागत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पीयूष त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कर्मचारियों को ईमानदारी व तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का निरीक्षण करेंगे। वही इस मौके पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को फाइलेरिया दिवस पर विभिन्न स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। तथा फाइलेरिया रोग के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। बताया गया कि एल्बेंडाजोल की गोली पेट के कीड़ों को खत्म करने के साथ-साथ फाइलेरिया से बचाव में भी सहायक होती है। इस दौरान अपील किया गया कि अभिभावक अपने बच्चों को यह दवा जरूर दिलवाएं, ताकि फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके।

शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग फुटबाल प्रतियोगिता 11 फरवरी से

0
शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग फुटबाल प्रतियोगिता 11 फरवरी से
शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग फुटबाल प्रतियोगिता 11 फरवरी से

शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग क्लब शाहगंज द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता शाहगंज के रामलीला मैदान में 11 फरवरी से

शाहगंज [जौनपुर ] शाहगंज नगर के रामलीला मैदान में शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग क्लब शाहगंज द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच का भब्य उद्घाटन विधायक रमेश सिंह के द्वारा किया जाएगा ।जिसमें कई राज्यों से 12 टीमें शामिल होंगी। फुटबॉल मैच के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी मनीष सिंह ने सभी खेल प्रेमियों सहित लोगों से आग्रह किया है। कि रामलीला मैदान में 11 तारीख दिन मंगलवार को दिन में 2:00 बजे सभी लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं l

JAUNPUR संगम से वापस आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी सूचना

0

JAUNPUR NEWS :जौनपुर पुलिस के बेहतरीन यातायात प्रबन्धन के चलते तीर्थयात्रियों का मार्ग हुआ सुलभ, सहसों से सम्पर्क मार्गो पर यातायात सुचारु रुप से हो रहा है संचालित- महाकुम्भ को सकुशल संपन्न व श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम सहसों चौहारा प्रयागराज पर मौजूद है।

महाकुम्भ-को सकुशल संपन्न व श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा सहसों प्रयागराज से जौनपुर बार्डर तक निरन्तर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को चेक किया जा रहा है।

सहसों से प्रयागराज, वाराणसी व जौनपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है, कही भी जाम की स्थिति नही है। जौनपुर पुलिस टीम द्वारा सहसों चौहारे पर बेहतरीन यातायात प्रबन्धन किया जा रहा है। जौनपुर पुलिस टीम के आने के उपरान्त सहसों पर जाम नही लग रहा है।

तीर्थराज प्रयाग आने जाने वाले यात्रियों का मार्ग निर्विघ्न व सुलभ हो गया है। संगम आने वाले तीर्थयात्री सहसों से यात्री सीधे फाफामऊ पार्किग चले जा रहा है। संगम से वापस आने वाले तीर्थयात्री जो बनारस जाना चाह रहे है, सीधे बनारस को रवाना किया जा रहा है। पूर्वांचल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा जाने वाले यात्रियों को जौनपुर से उनके गन्तव्य को रवाना किया जा रहा है। सहसों पर पुलिस टीम के बेहतरीन यातायात प्रबन्धन से यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित हो रही है।

JAUNPUR श्री कमलापति पाण्डेय इंटर कालेज जफराबाद का वार्षिकोत्स कार्यक्रम संपन्न

0

JAUNPURbNEWS जफराबाद ( जौनपुर ) शिक्षा से मनुष्य जीवन के ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रजत जी ने श्री कमलापति पाण्डेय इंटर कालेज जफराबाद के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।


उन्होंने कहा कि आज नारी का शिक्षित होना सबसे आवश्यक है।नारी पूरे समाज को संवार सकती है। उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन मनुष्यता को तभी प्राप्त होता है जब वह समाज के जीना शुरू कर देता है । परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ मनोज मिश्र ने कहा शिक्षा से समाज की कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है।देश का विकास शिक्षा से ही सम्भव है।कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि डा विकास यादव ने कहा कि बच्चों को 9 से 12 तक के क्लास में बहुत मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए क्योंकि यही समय उनके लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगा । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ मनोज वत्स ने कहा कि इस समय जिन बच्चों ने मन से शिक्षा ग्रहण कर ली वो आगे जीवन में आराम करेंगे और जिन्होंने इस समय अपना जीवन व्हाट्स ऐप और ट्विटर पर बिताना शुरू कर दिया उन्हें जीवन में कष्ट सहने के लिए भी तैयार रहना चाहिए । कार्यक्रम को डॉ सन्दीप पाण्डेय,अतुल सिंह,प्रकान्त दूबे व अतुल जायसवाल, जनार्दन पांडेय नीरज श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।अतिथियों ने कालेज प्रांगण में स्थापित संस्थापक के पी पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूवात माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया।विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस दौरान कालेज द्वारा आयोजित जनवरी माह में खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी कुल 168 छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों को विद्यालय के द्वारा किए गए सभी कार्यों से परिचित कराया । कार्यक्रम का संचालन उमाकांत गिरी ने किया ।
प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि आजकल पुरुष प्रधानता वाले क्षेत्रों को भी लड़कियों ने शिक्षा और अपनी प्रतिभा के बल पर पुरजोर चुनौती दी है।
इस अवसर पर,श्री भवन तिवारी , रितेश चौबे, उमाशंकर ,एमपी यादव, सनाउल्लाह अंसारी ,यशवंत राव, वागीश उपाध्याय, ज्ञानकुंवर, अरुण पांडेय, विनय,सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।अंत में प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

jaunpur News निजी सरकारी स्कूल के बच्चो को एल्बेण्डाजोल खिलाई जायेगी

0

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर 10 फरवरी, : विकास खण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय सिद्वीकपुर, जिलाधिकारी ने बच्चों को एल्बेंण्डाजोल की दवा खिलाकर, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का उद्घाटन किया गया।


 प्राथमिक विद्यालय सिद्वीकपुर, जौनपुर में कुल 97 बच्चों को दवा खिलायी गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कों निर्देशित किया कि समस्त निजी, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों एवं केन्द्रीय विद्यालयों में 06 से 19 वर्ष तक के सभी छात्र/छात्राओं को तथा स्कूल न जाने वाले बच्चे एवं बच्चियों को आगनवाड़ी केन्द्रों पर एल्बेंण्डाजोल की दवा खिलाया जाना सुनिश्चित करें साथ ही समस्त जनपद एवं ब्लॉक के अधिकारी 1-1 स्कूल का भ्रमण कर अपने सामने बच्चों को दवा खिलायेंगें

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के अन्तर्गत 01 से 19 वर्ष के आयु के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिये जनपद में कृमि मुक्ति अभियान का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस शहरी एवं ग्रामीण क्षत्रों में मनाया जाना है। अभियान में समस्त आगनवाड़ी केन्द्रों पर आगनवाड़ी कार्यकर्ती के माध्यम से एवं निजी,, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों एवं केन्द्रीय विद्यालयों में सभी छात्र छात्राओं को अध्यापक के माध्यम से एल्बेण्डाजोल खिलाई जायेगी। जनपद में कुल 2391100 बच्चों (01 से 19 वर्ष ) को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान 10 फरवरी को जिलाधिकरी द्वारा किया गया है। छूटे हुए बच्चों को आच्छादित करने के लिए दिनांक 14 फरवरी 2025 को मॉपअप दिवस आयोजित किया जाना है।
     

उक्त अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव कुमार एवं चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS NO 2– – उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 कुश्ती संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 फरवरी, 2025 तक डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में किया जा रहा है।


उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर की सीनियर महिला कुश्ती खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 13 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर महिला कुश्ती खिलाड़ी ही दिनांक 14 फरवरी, 2025 को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में प्रातः 10.00 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगी। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। महिला कुश्ती खिलाड़ियों का वजन 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किग्रा0 होना चाहिए।

JAUNPUR NEWS आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत आयोजित मिशन वीरांगना विषयक दस दिवसीय कार्यशाला में आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया.

मुख्य अतिथि एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से छात्राओं के भीतर संबल और आत्मविश्वास है। जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। छात्राओं को किसी भी समस्या का सामना करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। जीवन की विपरीत परिस्थितियों में समस्याओं को परास्त करें और साथ ही साथ अपने परिवार और पुलिस की सहायता अवश्य लें।

विशिष्ट अतिथि वॉरियर एजुकेशन स्पोर्ट काउंसिल की
अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार का लक्ष्य नारी शक्ति को सशक्त बनाना है ।

अध्यक्षीय संबोधन में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कहा कि बिना आधी आबादी को सशक्त किए विकसित भारत का स्वप्न पूर्ण नहीं किया जा सकता।महिलाओं को सामाजिक,आर्थिक ,स्वास्थ्य में सशक्त बनाना होगा जिसके माध्यम से विकसित भारत का लक्ष्य पूर्ण होगा।

कार्यशाला के प्रशिक्षक राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाडी प्रवीण मिश्रा ने मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो की कला का प्रदर्शन किया. इसी के साथ ही कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त की हुई छात्राओं ने भी मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो की कला को प्रदर्शित किया।


गौरतलब है कि महिला अध्ययन केंद्र द्वारा विश्वविद्यालय के द्रौपदी छात्रावास में 17 से 26 जनवरी तक आत्मरक्षा के लिए कार्यशाला आयोजित की गई थी. महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कार्यशाला के परिणामों पर प्रकाश डाला और अतिथियों का स्वागत किया. संचालन प्रबंध अध्ययन संकाय के शिक्षक उद्देश्य सिंह ने किया व धन्यवाद भाषण डॉ सोनम झा ने किया।


इस अवसर पर डॉ. वनीता सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. पूजा सक्सेना, डॉ झांसी मिश्रा, डॉ. जया शुक्ला, डॉ. निमिषा यादव, रिचा सिंह, समरीन तबस्सुम, जया शुक्ला, डॉ आलोक दास समेत अन्य उपस्थित रहे। jaunpur news today in हिंदी

शिवम् यादव को पाकर स्वजनों ने ली राहत की सांस

0
समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान
समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं को संगम में कराया स्नान

खुटहन (जौनपुर ) सोमवार को शहर के भण्डारी स्टेशन पर शिवम् यादव (१०) को पाकर स्वजन खुशी से झूम उठे खुटहन गांव निवासी शिवम् पुत्र मुलायम सिंह यादव बीते वर्ष से लखनऊ अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था रविवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया पहले तो आस पास पता लगाया गया फिर खुटहन शिवम् के पिता को फोन कर जानकारी दी गई शिवम् के अचानक गायब होने कि खबर सुनते ही स्वजनों के हाथ पांव फूल गए घर से लेकर गांव के लोग सभी शिवम् की तलाश में जुट गए सोमवार की सुबह भण्डारी स्टेशन पर शिवम् को पाकर सभी ने राहत की सांस ली

JAUNPUR विद्यार्थियों को समय पर मोबाइल वितरित न करना अपराध,डीएम

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर : शासन की योजना स्मार्टफोन वितरण को लेकर जिलाधिकारी jaunpur हुए गम्भीर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में सोमवार को  विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों की  स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के सम्बन्ध में  जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा एक आवश्यक बैठक ली गई उन्होंने बैठक  में शासन की महत्वाकांक्षी  योजना स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण की समीक्षा की।


जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कई कॉलेजों द्वारा स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण में की जा रही शिथिलता को लेकर कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर वितरण का डेटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन तथा टैबलेट को विद्यार्थियों में समय पर वितरित न करना अपराध की श्रेणी में आएगा जिसके लिए दंड के प्रावधान सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने समस्त कालेजों  से आए हुए प्राचार्य एवं प्रबंधकों  से इस संबंध में  सीधा संवाद किया और एक-एक कर प्रगति की समीक्षा की साथ ही  महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी विद्यार्थियों को डिजिटल सशक्त बनाने हेतु  स्मार्टफोन और टैबलेट को उन तक पहुंचाने का जिम्मा आप को सौंपा है जिसे प्राथमिकता पर करे है। तीन दिनों के भीतर नियमानुसार  त्वरित कार्यवाही करें इसमे एक भी स्मार्टफोन से जुड़ा प्रकरण लंबित न रहे।  जौनपुर के सीआरओ अजय कुमार अम्बष्ट ने क्रमवार महाविद्यालयों की  सूची प्रस्तुत की जिनके यहां अभी तक स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित नही हुए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी प्राचार्य गण से इस बिंदु पर त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा की। परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने महाविद्यालय से आए हुए समस्त प्रतिनिधिगण से कहा कि आगामी 3 दिवस में सभी पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार स्मार्टफोन और टैबलेट  वितरित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दें। कार्यक्रम में स्वागत एवं संचालन जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो.मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल,उप कुलसचिव अजीत सिंह, संजय सिंह,रजनीश सिंह,राजेश सिंह  सहित संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

चोरी के 2 पम्पिंग सेट व 2 मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

0

पुलिस ने सोंगर बैरियर के पास से आधी रात को गिरफ्तार करने का किया दावा

खेतासराय(जौनपुर):- खेतासराय पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के दो पम्पिंग सेट व एक मोटरसाइकिल के साथ दो चोर को सोंगर बैरियर के पास से आधी रात को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करके चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय न बताया कि रविवार की रात्रि क्षेत्र के सोंगर बैरियर (आजमगढ़ बॉर्डर) के पास से बिना नम्बरप्लेट के मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को मुखबीर के सूचना पर हिरासत में ले लिया गया पूछताछ में अपना नाम तलहा उर्फ समीर पुत्र मोहिद्दीन, अशरफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासीगण मानीखुर्द थाना खेतासराय बताया जिनके पास से चोरी के दो पम्पिंग सेट बरामद हुआ तथा मोटरसाइकिल (सीडी डीलक्स) भी चोरी की। गिरफ्तार दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।