Home Blog Page 155

छात्रों को गुजरताल पर कराया गया पक्षियों का दीदार

0
छात्रों को गुजरताल पर कराया गया पक्षियों का दीदार
छात्रों को गुजरताल पर कराया गया पक्षियों का दीदार

वन विभाग ने खुदौली वन पार्क में मनाया बर्ड फेस्टिवल दिवस

खेतासराय (जौनपुर) सामाजिक वानिकी प्रभाग जौनपुर की ओर से रविवार को खुदौली वन पार्क मे बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। इस मौके पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता काला आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि रहे वन विभाग के एसडीओ हरिओम श्रीवास्तव ने कहा कि पक्षियों को संरक्षण देना, नदी नाले को स्वच्छ रखना, सरकार की ओर से चलाये गए नमामि गंगे योजना को साकार करना पूरे समाज की जिम्मेदारी बनती है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करें। इसके जलने से हानिकारक गैस निकलती है।

बाजार जाते समय झोले या थैला का प्रयोग करें। क्षेत्रीय अधिकारी शालिनी चौरसिया ने कहा कि पेड़ व जंगलों को लंग्स कहा जाता है और वेटलैण्ड को किडनी कहा जाता है। ये पानी के शुद्ध कर देते हैं। इससे पहले अरिहंत इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगितामें प्रतिभाग किया। कला प्रतियोगिता में दिव्यांशी प्रथम, सृष्टि द्वितीय और इब्राहिम को तृतीय स्थान मिला जबकि निबंध प्रतियोगिता में कनक प्रथम, सन्नयम द्वितीय और सरफराज तृतीय स्थान पर रहे। संचालन कर रहे वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बरसठी विनय कुमार यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी शाहगंज ईश्वरचंद्र, खण्ड विकास अधिकारी खुटहन गौरवेंद्र सिंह, क्षेत्रिय वन अधिकारी शोभनाथ यादव उपस्थित रहे।

पारा कमाल गाँव के सब सेंटर पर स्थानीय लोगों का कब्जा

0
पारा कमाल गाँव के सब सेंटर पर स्थानीय लोगों का कब्जा
पारा कमाल गाँव के सब सेंटर पर स्थानीय लोगों का कब्जा

अधर में लटका है पाराकमाल गाँव का स्वास्थ्य विभाग का सब सेंटर

खेतासराय (जौनपुर) लाखों की लागत का सब सेन्टर पर स्थानीय लोगों का कब्जा ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने की मंशा से सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज सोंधी क्षेत्र के पाराकमाल गाँव में लाखों की लागत से स्वास्थ्य विभाग के एक सब-सेंटर का निर्माण हो रहा है जिसको ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया जिस पर ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा है।इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पहले शुरू हुआ था जो अभी भी पूरा नहीं हो सका है। सिर्फ आधा-अधूरा भवन खड़ा है। मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं में से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा है जिससे भारी संख्या में ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ देना प्राथमिकता है लेकिन ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण सरकार की इस सेवाओं से वंचित हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग के जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराया है कि शीघ्र ही काम पूरा कराया जाएं ताकि जिस उम्मीद के साथ सरकार स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करना चाह रही है उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए कोसो दूर अस्पताल जाना न पड़े, और समय रहते लोगों को उचित इलाज मिल सके।

ग्रामीणों ने सरकार और जिम्मेदारों से अपील की है कि जल्द से जल्द इस मामले को संज्ञान में लेकर अधूरे पड़े सब सेन्टर के निर्माण कार्य को पूरा कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को चालू कराया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सके योजनाएं कागज से धरातल पर उतर सकें जिससे ग्रामीणों को समय से उपचार मिल सके। JAUNPUR TODAY NEWS

यह भी पढ़े ;दिल्ली चुनाव 2025-अन्ना के भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन से जहर खुरानी तक

दिल्ली चुनाव 2025-अन्ना के भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन से जहर खुरानी तक

0
दिल्ली चुनाव 2025-अन्ना के भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन से जहर खुरानी तक
प्रोफेसर डॉअखिलेश्वर शुक्ला, पूर्व प्राचार्य राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर।

Delhi Elections 2025-From Anna’s anti-corruption movement to Zahar Khurani

  • दिल्ली चुनाव 2025 – अन्ना के भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन से शीशमहल राजमहल और जहर खुरानी तक, प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला

दिल्ली चुनाव 2025: राजनीति में चुनाव और चुनाव में मुद्दों पर मतदान की जनता जनार्दन से अपील राजनीतिक दल नेताओं द्वारा की जाती है। प्रारम्भिक आम चुनावों में रोटी ,कपड़ा और मकान से शुरू होकर विकास तक के मुद्दों ने तो मतदाताओं को काफी आकर्षित किया था। जो गत लोकसभा चुनाव में तू तू मै मै तक पहुंच गया था। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव -2025 सम्पूर्ण भारतीय जनमानस के आंखों का पर्दा हटाने वाला है। दिल्ली में 11 जिलों के 07 सांसद एवं 70 विधायक होते हैं। आकार की दृष्टि से तो छोटा जरूर है ।

लेकिन विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जिन मुद्दों पर चर्चा हो रही है – वह भारतीय लोकतंत्र को समझने एवं आमजन की आंखों को खोलने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। संक्षिप्त में देखें तो वर्तमान दिल्ली सरकार अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कोंख से पैदा होकर दिल्ली में सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज मंञी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके और जमानत पर रिहा होकर जनता से मतदान की अपील कर रहे हैं। इनके उपर शीशमहल जैसे सम्पूर्ण सुविधा युक्त आलीशान बंगला का भी आरोप लगाया जा रहा है।

वहीं आज केन्द्र सहित कई राज्यों में शासन कर रही भाजपा सरकार पर राजमहल के साथ साथ भाजपा शासित पड़ोसी राज्य द्वारा यमुना के पानी में जहर (अमोनिया) धोलकर दिल्ली के मतदाताओं में दहशत पैदा कर वर्तमान “आप सरकार ” के विरुद्ध मतदाताओं को भड़काने का एक गम्भीर आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच चुनाव आयोग कर रहा है । अब सवाल यह उठता है कि – भारतीय लोकतंत्र में चुनाव जितने के लिए राजनीतिक दलों ने जिन मुद्दों का सहारा लिया है – यह जनहित से जुड़े मुद्दे हैं या स्वहित से जुड़े मुद्दे ? कुछ समर्थक यह बोल सकते हैं कि -“”युद्ध और प्रेम में सब जायज़ होता है।”” यह पश्चिमी विद्वानों का विचार हो सकता है। लेकिन भारत के किसी सदग्रंथ या रिषियों -मुनियों -विद्वानों के विचार नहीं हो सकते। रहा चुनावी मुद्दों की बात तो आम जन को यह आसानी से समझ में आने लगा है कि भारतीय राजनीतिक दल येन-केन प्रकारेण चुनाव में विजय हासिल करके उन सुविधाओं का भरपूर इस्तेमाल करना चाहते हैं जो जनता ने अपने खुन पसीने से कमाई सम्पत्ति पर “कर” (Tax,Tax,Tax) से कराह रही है।

वर्तमान केन्द्रीय सरकार ने आम बजट में मध्यम वर्गीय जनों को कुछ राहत देते हुए प्रभावित करने का प्रयास जरूर किया है। लेकिन मुफ्तखोरी का जहर घोलने में सभी राजनीतिक दल एक दूसरे से आगे निकल जाने की होड़ में लगे हैं। एक समय ऐसा भी आ सकता है जब बिना परिश्रम किए सबकुछ प्राप्त होता रहेगा तो देश की एक बड़ी आबादी अपंग अपाहिज हो जायेगी। वास्तव में जो मुफ्त में मिलना चाहिए (शिक्षा – स्वास्थ्य) उसकी बात कोई करना नहीं चाहता। सभी दल जाति-धर्म जैसे मुद्दों में ही आमजनों को उलक्षाये रखना चाहता है। जाति व्यवस्था का विरोध करने वाले लोग भी राजनीतिक स्वरूप में जाति को पुष्पित पल्लवित करने में लगे हैं। हमें कैसा समाज चाहिए ? कैसी सरकार चाहिए? कैसे राजनेता चाहिए? जैसे ज्वलंत मुद्दों पर हमें एकमत होना ही होगा!!

प्रोफेसर (डॉ) अखिलेश्वर शुक्ला, पूर्व प्राचार्य विभागाध्यक्ष- राजनीति विज्ञान; राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर।

मत्स्य पालन व्यवसाय का विभागीय पोर्टल 15 फरवरी तक खुला रहेगा 

0
मत्स्य पालन व्यवसाय का विभागीय पोर्टल 15 फरवरी तक खुला रहेगा 
मत्स्य पालन व्यवसाय का विभागीय पोर्टल 15 फरवरी तक खुला रहेगा 

Departmental portal of fisheries business will remain open till 15th February

मत्स्य पालन व्यवसाय परियोजनाओं में लाभ के लिए 15 फरवरी  तक करें आवेदन-मत्स्य विभाग

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर 02 फरवरी, जनपद के मत्स्य पालन व्यवसाय हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं हेतु आनलॉइन आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल 15 फरवरी  तक जन सामान्य के लिए खोल दिया गया है। 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, जौनपुर शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि  यह  लाभ प्राप्त करने के लिए परियोजना सम्बन्धित विस्तृत जानकारी पात्रता एवं गाइड लाइन विभागीय पोर्टल एवं विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित है। इसके अलावा जनपदीय कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन जौनपुर से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। आवेदन विभागीय वेबसाइट www.fisheries.up.gov.in पर दिनांक 15 फरवरी 2025 तक किया जा सकता है।

JAUNPUR छात्र को गोली मारने के आरोप में 5 बदमाश गिरफ्तार 

0
JAUNPUR छात्र को गोली मारने के आरोप में 5 बदमाश गिरफ्तार 
JAUNPUR छात्र को गोली मारने के आरोप में 5 बदमाश गिरफ्तार 

5 miscreants arrested for shooting student IN jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS केराकत [ जौनपुर] छात्र को गोली मारने के आरोप में 5 गिरफ्तार चंदवक पुलिस ने कॉलेज के छात्र की हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त के साथ तीन  बाल अपचारी को घटना में प्रयुक्त तमंचा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है  गौरतलब हो कि इकत्तीस जनवरी को  चंदवक  को थाना क्षेत्र  के  कर्रा कॉलेज के पास कुछ बदमाशों ने एक छात्र को गोली मार कर घायल कर दिया था स्थानीय थाने पर  पंजीकृत  मुकदमा बीएनएस  वादिनी अनीता सिंह पत्नी देवेंद्र कुमार सिंह नि0 बोडसर खुर्द थाना चंदवक के द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर  बनाम  आयुष सिंह पुत्र अज्ञात निवासी विशुनपुर थाना चंदवक जनपद बड़े सिंह पुत्र धर्मवीर,आर्यन सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासीगण ग्राम बोड़सर खुर्द थाना चंदवक जौनपुर व उसके अन्य साथी नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये साक्ष्य संकलन व अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  विवेचनोपरान्त नामजद अभियुक्त गणों के साथी अभियुक्त-विशाल कुमार पुत्र प्रशांत कुमार नि0 विहद्दर थाना चंदवक  अंशुमान सिंह पुत्र कल्लू सिंह नि0 मंदूपुर थाना चंदवक  सुधांशु कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार नि0 विहद्दर थाना चंदवक का नाम प्रकाश मे आया। प्रकाश में आये तीनों अभियुक्तों को  हरिहरपुर बलुआ विजयीपुर मार्ग पर समय करीब 10. बजे दो फरवरी  को गिरफ्तार किया गया है। घटना मे प्रयुक्त तमंचा व वाहन  बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया घटना का कारण

छात्र गोलीकांड के आरोपी.आर्यन सिंह पुत्र राजेश सिंह नि0 सिधौली थाना चंदवक, अभिषेक सिंह उर्फ बडे सिंह पुत्र धर्मबीर सिंह नि0 बोडसर खुर्द थाना चंदवक व  मुकदमा अपराध संख्या 15/2025 धारा 109(1) बीएनएस के मजरूब आदर्श सिंह पुत्र देवेंद्र कुमार सिंह नि0 बोडसर खुर्द थाना चंदवक के मध्य पुरानी रंजिश व आपसी लडाई –झगडे की बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसमे अभियुक्त गण द्वारा आपराधिक षड्यंत्र करके अभियुक्तगण 1-विशाल कुमार पुत्र प्रशान्त कुमार नि0 विहद्दर थाना चंदवक जौनपुर 2- अंशुमान सिंह पुत्र कल्लू सिंह नि0 मंदूपुर थाना चंदवक जौनपुर 3-सुधांशु कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार नि0 विहद्दर थाना चंदवक जौनपुर से मजरूब आदर्श सिंह को मारने की बात की जिस पर तीनो अभियुक्तगण द्वारा योजना बनाकर  दिनांक 31.1.2025 को समय 12.00 बजे दिन में कर्रा कॉलेज के बाहर आदर्श सिंह  को बाल अपचारी अंशुमान सिंह उर्फ अंशु सिंह के द्वारा पीछे से गोली मारकर  मो0 सा0 पर बैठकर भाग गये थे घटना मे प्रयुक्त मो0 सा0 व तंमचा बरामद कर लिया गया है । मजरूब का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है । taftish of crime jaunpur news

JAUNPUR NEWS : धूमधाम से मना इमाम हुसैन अ०स० का जन्मदिन

0

JAUNPUR NEWS: धूमधाम से मना इमाम हुसैन(अ०स०) का जन्मदिन

जौनपुर। इस्लामी माह के शाबान महीने के 3 तारीख को हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ) के नवासे व हज़रत अली (अ.स.) के पुत्र हज़रत इमाम हुसैन अ.स. के जन्मदिवस पर रविवार को नगर में कई स्थानों पर शरबत की सबील, फल मिठाईयां व अन्य सामान लोगों में वितरित कर आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया।

नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने घरों मे मीठे पकवान बनाकर नज्र दिलवाई व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबाकरबाद पेश की। इसी क्रम में नगर के सिपाह चौराहे पर कैंप लगाकर हर राहगीरों को पानी, शरबत,काफ़ी,मिठाई, फल,

पूड़ी सब्जी वितरित किया गया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने मानवता को बचाने के लिए अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया था। आज उनका जन्मदिन हम लोग मना रहे है। ऐसे में उनके पैगाम को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का मकसद हम लोगों का है। जिससे कि आपसी भाईचारा व सौहार्द बना रहे। इस अवसर पर वली हैदर ,इरफ़ान आज़मी, हैदर आज़मी, अफ़ज़ल खान, अर्शी हैदर, फैज़ अब्बास, मुनव्वर हुसैन,शारिक अली, हसन अब्बास इकराम हैदर, राशिद हुसैन,कफील अहमद साहीबे आलम,डॉक्टर कमर अब्बास,डॉक्टर आदित्य सिंह, जावेद हैदर जाविस,सहित तमाम अनुयायी उपस्थित रहे।

सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

0

खंड शिक्षा अधिकारी ने सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी का किया औचक निरीक्षण दिया निर्देश

जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। आए दिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करके विद्यालयों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे कि बच्चों के भविष्य को संवारा जा सके।
इसी कड़ी में सिरकोनी विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार द्वारा शिवा पार स्थित सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान विद्यालय में आयोजित हो रहे पतंग प्रतियोगिता की प्रशंसा की गई। विद्यालय का बारीकी से निरक्षण किया।बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।उन्होंने विद्यालय के प्रिंसिपल को निर्देशित किया कि बच्चों का यूडाइस प्रोफाइल के साथ-साथ अपार आईडी को पूर्ण कराए व आरटीई के तहत बच्चों का नामांकन सुरक्षित करें । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पी के श्रीवास्तव व प्रिंसिपल श्रीमती सविता श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।।

जगदेव बाबू ने लोहिया का साथ दिया

0

JAUNPUR NEWS: देश के विकास के लिए जगदेव प्रसाद के रास्ते पर चलने की जरूरत: अरविन्द पटेल

  • धूम-धाम से मनाया गया बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्मदिन।

जौनपुर-जिले के मड़ियाहूं में स्थित पटेल काम्प्लेक्स में सरदार सेना के कार्यालय पर भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी का जयन्ती समारोह का आयोजन सरदार सेना संगठन के द्वारा किया गया!इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने समाज व देश के विकास के लिए तमाम कुरीतियों का सामना करते हुए देश में रहने वाले लोगों के विकास के लिए तमाम लड़ाईयां लड़ने का कार्य किया ये एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने रूस के महान मजदूरों के नेता लेनिन जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है जिन्होंने भारत के शोषित वर्ग के खातिर अपनी जान न्योछावर कर दी |जिनके विचारों का आज भी लोहा माना जाता है बिहार में जन्मे बाबू जगदेव प्रसाद आज पूरे देश में भारत के लेनिन नाम से जाने जाते है तथा उन्होने गौतम बुद्ध की ज्ञान स्थली बोध गया के समीप कुर्था प्रखंड के कुरहारी नामक ग्राम में हुआ था| इनका परिवार अत्यंत निर्धन था,इनके पिता प्रयाग नारायण कुशवाहा पेशे से प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे व इनकी माता रासकली पेशे से ग्रहणी थी|वे बचपन से ही ज्योतिबा फूले,पेरियार साहेब, डा.अंबेडकर और महामानववादी रामस्वरूप वर्मा आदि जैसे महामानवो के विचारों से प्रभावित थे| बाबू जगदेव बचपन से ही विद्रोही स्वभाव व समता के पक्षधर रहे थे| बचपन में बिना गलती के शिक्षक ने जगदेव के गाल पर जोरदार तमाचा दिया था,कुछ दिनों बाद वही शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के समय सो रहा था| जगदेव ने शिक्षक के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया,शिक्षक ने जब इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की तो जगदेव निडर होकर बोले ‘गलती के लिए सजा सबको बराबर मिलनी चाहिए अब चाहे वो शिक्षक हो या छात्र जगदेव प्रसाद ने अपने पारवारिक हालातो से जूझते हुए उच्च शिक्षा पूरी की| उसके बाद वह पटना विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक तथा परास्नातक की पढ़ाई पूरी की और वही उनकी मुलाकात चंद्रदेव प्रसाद वर्मा से हुई| चंद्रदेव जी ने उन्हें महामानवों के विचारो को पढ़ने के लिए प्रेरित किया|महामानवों के विचारो से प्रभावित होकर बाबू जगदेव जी राजनीतिक गतविधियों में भाग लेने लग गए और इसी दौरान वो सबसे पहले सोशलिस्ट पार्टी से जुड़ गये।किसानों की जमीन की फसल का पांच कट्ठा जमींदारों के हाथियों को चारा देना उस समय एक प्रथा सी बनी हुई थी, इस प्रथा को पंचकठिया प्रथा कहा जाता था| बाबू जगदेव ने अपने साथियो के साथ मिलकर रणनीति बनाई और जब महावत हाथी को लेकर फसल चराने आया तो उसे मना कर दिया| महावत ने जब जबरदस्ती चराने की कोशिश की तो बाबू जगदेव ने अपने साथियो के साथ मिलकर महावत को सबक सिखा दिया और साथ ही भविष्य में दोबारा न आने की चेतावनी भी दी, इस घटना के बाद पंचकठिया प्रथा का अंत हो गया|बिहार में उस समय समाजवादी आन्दोलन की बयार थी, लेकिन जे.पी. तथा लोहिया के बीच सद्धान्तिक मतभेद था. जब जे.पी. ने राम मनोहर लोहिया का साथ छोड़ दिया तब बिहार में जगदेव बाबू ने लोहिया का साथ दिया, उन्होंने सोशलिस्ट पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया|जगदेव प्रसाद और समाजवादी विचारधारा का देशीकरण करके इसको घर-घर पहुंचा दिया। जे.पी. मुख्यधारा की राजनीति से हटकर विनोबा भावे द्वारा संचालित भूदान आन्दोलन में शामिल हो गए. जे. पी. नाखून कटाकर क्रांतिकारी बने, वे हमेशा अगड़ी जातियों के समाजवादियों के हित-साधक रहे।

भूदान आन्दोलन में जमींदारों का हृदय परिवर्तन कराकर जो जमीन प्राप्त की गयी वह पूर्णतया उसर और बंजर थी, उसे गरीब-गुरुबों में बाँट दिया गया था, लोगों ने खून-पसीना एक करके उसे खेती लायक बनाया| लोगों में खुशी का संचार हुआ लेकिन भू-सामंतो ने जमीन ‘हड़प नीति’ शुरू की और दलित-पिछड़ों की खूब मार-काट की गयी, अर्थात भूदान आन्दोलन से गरीबों का कोई भला नहीं हुआ|उनका जमकर शोषण हुआ और समाज में समरसता की जगह अलगाववाद का दौर शुरू हुआ।कर्पूरी ठाकुर ने विनोबा भावे की खुलकर आलोचना की और उनको ‘हवाई महात्मा’ कहा| 1967 में जगदेव बाबू ने संसोपा उम्मीदवार के रूप में कुर्था में जोरदार जीत दर्ज की ।

उनकी तथा कर्पूरी ठाकुर की सूझबूझ की वजह से पहली बार बिहार में गैर कांग्रेस सरकार का गठन किया गया| संसोपा पार्टी की नीतियों को लेकर जगदेव बाबू की लोहिया से अनबन हुई और ‘कमाए धोती वाला और खाए टोपी वाला’ की स्थिति को देखकर पार्टी छोड़ दी| 25 अगस्त 1967 को उन्होंने शोषित दल नाम से नयी पार्टी बनाई | बाबू जगदेव प्रसाद के पार्टी के नारे आज भी बहुत प्रचलित है बिहार में कांग्रेस की तानाशाही सरकार उनके नारों से लोगो में एक नया ही जोश उत्पन्न होता था एक जन नेता होने की वजह से बाबू जगदेव की जनसभाओं में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ता था| बिहार की जनता इन्हें ‘बिहार के लेनिन’ के नाम से बुलाने लगी| इसी समय बिहार में कांग्रेस की तानाशाही सरकार के खिलाफ जे. पी. के नेतृत्व में विशाल छात्र आन्दोलन शुरू हुआ और राजनीति की एक नयी दिशा का सूत्रपात हुआ| लेकिन आन्दोलन का नेतृत्व गलत लोगों के हाथ में था, जगदेव बाबू ने छात्र आन्दोलन के इस स्वरुप को स्वीकृति नहीं दी| इससे दो कदम आगे बढ़कर वे इसे जन-आन्दोलन का रूप दे दिया तथा अपनी मांगो को लेकर पूरे बिहार में जन सभाएं करने लगे तथा उन्हें सफलता मिली इस अवसर पर आर.सी.पटेल,संकल्प पटेल, बिजेन्द्र पटेल, जितेन्द्र पटेल,परमेश पटेल, वकील, त्रिभुवन सिंह, रोबिन पटेल,डांस साहब लाल पटेल, सभाजीत पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे!

BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है

0
BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है
BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है

There is a budget for the poor, youth, food givers and women power.Budget

  • यह आम आदमी,गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है : पुष्पराज सिंह
  • वित्त मंत्री ने गरीबों, मध्यम वर्गीय के लिए शानदार बजट पेश किया है और कृषि क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र जैसे कई क्षेत्रों को कवर किया : आमोद सिंह

BUDGET 2025 जौनपुर : मोदी सरकार द्वारा पेश किये गये बजट पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहायक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी का बजट है। यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में नंबर एक पहुंचने में सहायक साबित होगा। मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है। जो विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा। आत्मनिर्भर भारत का यह बजट स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव बनेगा। इस बजट में देश के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा

BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है
BUDGET 2025 गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है

उन्होंने आगे कहा कि आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है, ये बजट बल गुणक है। ये बजट बचत को बढ़ाएगा, निवेश को बढ़ाएगा और ग्रोथ को भी तेजी से बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं। आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे? ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है। बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक है। बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है। पिछले 10 वर्षों में, मोदी सरकार के विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। इस सरकार के पहले दो कार्यकालों के दौरान किए गए परिवर्तनकारी कार्य एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं, जिससे यह सरकार दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने में सक्षम हुई है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बजट की सराहना करते हुये कहा कि वित्त मंत्री ने गरीबों, मध्यम वर्गीय के लिए शानदार बजट पेश किया है। कृषि क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र जैसे कई क्षेत्रों को कवर किया है, इस शानदार बजट पेश करने के लिए मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को साधुवाद देना चाहता हूं और मै इस बजट का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग की सराहनीय ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास किया है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए, सरकार ने समय-समय पर उनके कर के बोझ को कम किया है। 2014 मे कर स्लैब को बढ़ाकर ₹2.5 लाख कर दिया गया, जिसे 2019 में बढ़ाकर ₹5 लाख और 2023 में ₹7 लाख कर दिया गया। नई व्यवस्था के अंतर्गत 12 लाख रुपये तक की आय अर्थात पूंजीगत लाभ जैसी विशेष दर आय को छोड़कर प्रति माह 1 लाख रुपये की औसत आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा, वेतनभोगी वर्ग के लिए, ₹12.75 लाख की वार्षिक आय तक कोई आयकर लागू नहीं है, क्योंकि वेतनभोगी वर्ग को ₹75,000 का मानक कटौती लाभ उपलब्ध है।

यह भी पढ़े : सरकारी जमीन,झील पर अवैध कब्ज़ा करने वालो की अब खैर नहीं,DM 

JAUNPUR CRIME तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME
JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान सिद्धनाथ बाबा मंदिर के पास सैदाबाद कलवारी से दिनांक-01.02.2025 को अभियुक्त धीरज मौर्या पुत्र मुंशीराम मौर्या निवासी सैदाबाद कलवारी थाना लाईन बाजार जौनपुर को 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतुस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 57/25 धारा 9/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।