Home Blog Page 156

JAUNPUR NEWS न्यायालय में रिट याचिका की मूल पत्रावली गायब 

0
JAUNPUR NEWS न्यायालय में रिट याचिका की मूल पत्रावली गायब 
JAUNPUR NEWS न्यायालय में रिट याचिका की मूल पत्रावली गायब 

Original file of writ petition missing in court, JAUNPUR NEWS

 

JAUNPUR NEWS जौनपुर 04 फरवरी : ग्राम मोजरा, परगना बयालसी, तहसील केराकत,के गाटा संख्या 827 पर बतौर बागदार दर्ज करने हेतु शारदा प्रसाद पुत्र विश्वनाथ,साकिन मौजा बराई, परगना बयालसी, तहसील केराकत, जनपद जौनपुर द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट याचिका प्रस्तुत की गयी है। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक कुमार ने अवगत कराया है कि मूल पत्रावली के खोजबीन के पश्चात पत्रावली प्राप्त नहीं हो पा रही है। ऐसी दशा में पत्रावली का पुनर्गठन किया जाना है। इस सम्बन्ध में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो 11 फरवरी को न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी (नई इकाई) जौनपुर में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

JAUNPUR NEWS N02 – जिलाधिकारी जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में भदोही- जौनपुर- अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के प्रगति के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न जिलाधिकारी के द्वारा भदोही- जौनपुर-अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में आने वाले सभी अवरोध 20 फरवरी तक समाप्त करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाएं अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर ,,कार्य प्रगति पर है,, के सांकेतिक बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क सुरक्षा के सभी मानक शत- प्रतिशत पूर्ण कराए जाए। जिलाधिकारी के द्वारा लेखपालों से हाइवे से संबंधित पत्रावलियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, मुआवजे के अद्यतन स्थिति जानकारी प्राप्त करते हुए सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया की व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अवरोध समाप्त कराए। 

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और राजस्व के अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक अपने कार्यक्षेत्र के मुख्यालय पर रहकर जनसुनवाई करें अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट,उपजिलाधिकारी, तहसीलदार गण,अधि. अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड वाराणसी मृत्युंजय सहित अन्य उपस्थित रहे।

स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान से जान कैसे बचाए

0

स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान से बच सकती है जान: प्रो मल्लिका तिवारी

  • स्तन कैंसर :जांच एवं निदान विषय पर हुआ कार्यक्रम

JAUNPUR NEWS HEALTH जौनपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में “स्तन कैंसर: जांच एवं निदान” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जैव रसायन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ प्रो. मल्लिका तिवारी ने स्तन कैंसर से बचाव और उपचार पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रो. तिवारी ने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर और जानलेवा रोग है। भारत में हर घंटे एक महिला की मौत इस बीमारी के कारण होती है। यदि शुरुआती चरण में इसकी पहचान कर ली जाए, तो इसका इलाज संभव है।

उन्होंने आत्म-परीक्षण और नियमित चिकित्सा जांच की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे शुरुआती लक्षणों को पहचाना जा सके। प्रो. तिवारी ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और धूम्रपान व शराब से परहेज स्तन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे जागरूक रहें और किसी भी असामान्य लक्षण को नज़रअंदाज न करें।


विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और जैव रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की आवश्यकता और उद्देश्य को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ाकर इस घातक बीमारी से होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव कुमार मौर्य ने किया, डॉ. एस. पी. तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग की शोध छात्रा आतिफा हाफिज ने अतिथियों का परिचय कराया।

कार्यक्रम में डॉ. सिपाही लाल, डॉ. मारुति सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. अभय, डॉ. दिनेश, डॉ. श्वेता, डॉ. प्रतिमा, ऋषि श्रीवास्तव, ईशानी भारती सहित 300 महिला छात्राएं उपस्थित रहीं।

Jaunpur Crime राका गैंग के 4 लुटेरे गिरफ्तार

0

JAUNPUR CRIME NEWS TODAY जौनपुर पुलिस को मिली बडी कामयाबी थाना सुरेरी व स्वाट की संयुक्त टीम ने थाना सुरेरी पर पंजीकृत लूट के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए आज राका गैंग के चार अर्न्तजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार, किया है कब्जे से तमंचा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी भी बरामद किया है।

जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील वर्मा की पुलिस टीम ने हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे बजे छेरहटी पुलिया से कोटिया के बारी में हुए लूट से सम्बन्धित राका गैंग के.शिवम चौबे पुत्र कमलेश चौबे निवासी ग्राम नीबी बौरी बोझ थाना दुर्गागंज जनपद सन्त रविदास नगर(भदोही),.विनय मिश्रा पुत्र ज्ञानेन्द्र मिश्रा नि. ग्राम निबी बौरी बोझ थाना दुर्गागंज जनपद भदोही ,अर्पित पुत्र महेन्द्र गौतम नि0ग्राम छनौरा पट्टी बेजाव थाना सुरियावाँ जनपद भदोही, विजय बिन्द पुत्र भगवती प्रसाद बिन्द नि0ग्राम बरामदपुर थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को थाना क्षेत्र में पुनः लूट जैसी घटना को अंजाम देने की तैयारी के दौरान थाना सुरेरी व स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया,।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना सुरेरी पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित लूट के 9000- रुपये व थाना सिकरारा पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित 2600 रुपये एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल झपटमारी का तथा अभियुक्त शिवम चौबे के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी पर पंजीकृत कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी।(taftish of crime jaunpur news in हिंदी )

8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्री-ट्रायल 7 फरवरी से 

0
8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्री-ट्रायल 7 फरवरी से 
8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्री-ट्रायल 7 फरवरी से 

National Lok Adalat to be held on March 8 2025 जौनपुर 03 फरवरी : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 08 मार्च शनिवार को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जानी है,जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धी याचिकाओं का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है।

पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जौनपुर ने अवगत कराया है कि लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण किया जा सके, यह सुनिश्चित करने के लिए तथा सुलह-समझौते के वादों को चिन्हित करने के लिये विभिन्न कम्पनियों के मण्डलीय स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में पॉच प्री-ट्रायल बैठके आयोजित की जानी है,मण्डलीय स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में पॉच प्री-ट्रायल बैठके आयोजित की जानी है जो निम्नलिखित है :

प्रथम प्री-ट्रायल बैठक 07 फरवरी को न्यू इ.ंए0कं0,आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक,द्वितीय 14 फरवरी को ओरियन्टल इं0कं0, इफको टोकियो ज.इ.कं.,एस.बी.आई.ज0इं0कं0, तृतीय 21 फरवरी को यूनाईटेड इं0इं0कं0, टाटा एआईजीज0इं0कं0 एवं उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम, चतुर्थ 28 फरवरी को नेशनल इं0कं0, श्रीराम,ज0इं0कं0 चोला एम.एस.ज0इं0कं0, पंचम 06 मार्च 2025 को न्यू इं0ए0कं0,आईसीआईसीआई, एचडीएफसी व अन्य के साथ प्री-ट्रायल बैठकों में सुलह-समझौता हेतु चिन्हित किये गये वादों का निस्तारण 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जायेगा।    

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को DM ने दी पानी की बोतल

0
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को DM ने दी पानी की बोतल
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को DM ने दी पानी की बोतल

District Magistrate gave water bottles to the devotees going to Maha Kumbh

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर 03 फरवरी: आज बसंत पंचमी के अवसर पर  प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं हेतु मुंगराबादशाहपुर में स्वागत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित उनकी पूरी टीम ने साथ मिलकर पूरी तन्मयता से कार्य किया। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र ने बताया कि बसंत पंचमी के अमृत स्नान में यातायात सुगमता पूर्वक चल रहा है और कहीं भी किसी स्तर पर कोई कठिनाई नहीं है।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि यातायात के संबंध में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं है। श्रद्धालुओं का आवागमन सुगमता पूर्वक हो रहा है तथा जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिला प्रशासन के द्वारा बस स्टेशन सहित अन्य जगहों पर सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था है, जो लगातार जारी है, और इसका उपयोग भी हो रहा है। जो यात्री स्वेच्छा से आ रहे हैं उनको जलपान कराया जा रहा है। जिला प्रशासन इस नेक कार्य में लगा हुआ है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में कार्य कर रहे सभी बेसिक शिक्षा विभाग की टीम व अन्य उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

JAUNPUR NEWS टूटी सड़क पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी 

0
JAUNPUR NEWS टूटी सड़क पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी 
JAUNPUR NEWS टूटी सड़क पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी 

DM expressed displeasure over broken road: JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर 03 फरवरी: जिले की टूटी सड़को पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सुरक्षात्मक कार्यवाही यथा जौनपुर-वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर-सुल्तानपुर राजमार्ग, जौनपुर-रामपुर-भदोही मार्ग, जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर की मरम्मत, यातायात व्यवस्था आदि की DM समीक्षा कर रहे थे जिलाधिकारी ने रेस्टोरेशन कार्य आदि की समीक्षा के दरम्यान सम्बंधित अधिकारियो को फटकार लगाई l

में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर की गई समीक्षा में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सेंट पैट्रिक स्कूल से पंचहटिया तक पैचिंग कार्य, मड़ियाहॅू-भदोही मार्ग के निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में आने वाले समस्त अवरोधों के सन्दर्भ में कृत कार्यवाही की जाए। पॉलिटेक्निक चौराहे पर सड़क टूटी होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि वाहनों की फिटनेस जॉच समय समय पर की जाय तथा वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए और सड़क सुरक्षा तथा यातायात जागरुकता के सम्बन्ध में आमजनमानस को जागरुक किया जाए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा अन्य उपस्थित रहे।

पूर्व सांसद RK के सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूजन कीर्तन

0
पूर्व सांसद RK के सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूजन कीर्तन
पूर्व सांसद RK के सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूजन कीर्तन

पूर्व सांसद आर के सिन्हा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूजन कीर्तन शिव मंदिर, श्री चित्रगुप्त मंदिर पर आयोजित

जौनपुर। भाजपा के संस्थापक सदस्य सदस्य,कायस्थ शिरोमणि आर के सिन्हा बाबूजी पूर्व सांसद संस्थापक राष्ट्रीय संगत पंगत संगठन भारत, एवं सभी कायस्थ संगठनों के संरक्षक बाबूजी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं जिनका इलाज सिंगापुर में चल रहा है बाबूजी के स्वास्थ्य में सुधार के 3 फरवरी सोमवार को शाम 4 बजे श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा जौनपुर में बाबा भोलेनाथ मंदिर श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर में आरती पूजन शिव चर्चा कार्यक्रम किया गया है


उपस्थित लोगों ने आर के सिन्हा बाबूजी के स्वास्थ्य में जल्दी सुधार हो विनती किया गया एवं भगवान शिव भगवान एवं चित्रगुप्त जी की दिव्य आरती पूजन किया गया।कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा की बाबूजी आर सिन्हा जी ने हमेशा समाज के हित में कार्य किया है जल्दी ही स्वस्थ हो कर हम लोग के बीच आयेंगे। संगत पंगत के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि आज जौनपुर के सभी कायस्थों संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के दीर्घायु होने के लिए एक साथ पूजन किया। डॉ विवेक श्रीवास्तव डॉ निलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिन्होंने ने हजारों लोग का निःशुल्क इलाज कराया भगवान उन्हें जल्दी स्वस्थ करेंगे। मनोज श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर, दयाल सरन श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर, डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल जिलाध्यक्ष ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने कहा कि सामाजिक संगठनो के हित में आर के सिन्हा बाबूजी हमेशा एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।

उक्त अवसर पर श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश अस्थाना ,जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव कायस्थ महासभा के सरोज श्रीवास्तव अजय वर्मा अज्जू जिलाध्यक्ष कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ,उमेश श्रीवास्तव फूफा, डॉ संजय श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव विनय श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार,अंकित श्रीवास्तव पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव रजत श्रीवास्तव रोहित श्रीवास्तव अनुपम श्रीवास्तव आतिश श्रीवास्तव , संतोष श्रीवास्तव सोनू, आशीष श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव रूपेश श्रीवास्तव संतोष निगम अभिषेक श्रीवास्तव रितेश श्रीवास्तव डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव शालनी श्रीवास्तव प्रियंका अस्थाना ज्योति श्रीवास्तव अजीत श्रीवास्तव शिव शंकर श्रीवास्तव शेखर श्रीवास्तव अभिषेक श्रीवास्तव रवि श्रीवास्तव अनूप सिन्हा सरोज श्रीवास्तव धर्मेंद्र श्रीवास्तव आर पी श्रीवास्तव भारत श्रीवास्तव अमूल्य श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव रिशु श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव धीरज श्रीवास्तव आर्यन श्रीवास्तव राजा श्रीवास्तव रोहित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कायस्थ समाज संगठन के लोग मौजूद रहे। अंत में भगवान की दिव्य आरती प्रसाद वितरण किया गया।

शाहगंज:सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न

0
शाहगंज:सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न
शाहगंज:सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार सम्पन्न

शाहगंज [जौनपुर ]शाहगंज क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर स्थिति प्रो० राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहगंज जौनपुर मे धूमधाम से बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया |कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ मुख्य अतिथि हरख चन्द्रा जी,दिलीप जायसवाल जी और अरविंद जायसवाल जी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया वहीं नव प्रवेश लेने वाले भैया बहनों का विद्यारम्भ संस्कार भी कराया गया | कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत सहित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जूनियर जे०सी०आई० शाहगंज सिटी के अध्यक्ष रौनक मोदनवाल की देखरेख में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक अर्पित गुप्ता के साथ जे० जे० सचिव आयुष,दुर्गेश और सुमित महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं इस कार्यक्रम में अतिथि तौर पर जे०सी०आई० सिटी पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ वर्तमान सचिव आदित्य अग्रहरि,रवि अग्रहरि और दीपक सिंह सम्मलित रहे|इस सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने मे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेश प्रताप सिंह जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी |इस पर्व पर विद्यालय के आचार्य अरुण जी, तेज बहादुर जी,दीपक जी,विनोद जी तथा आचार्या बहन प्रतीक , शिखा,स्वाती जी,महत्वपूर्ण रुप से उपस्थित रहे |

  • REPORT- MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR गैंगस्टर के घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा  

0
JAUNPUR गैंगस्टर के घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा  
JAUNPUR गैंगस्टर के घर पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा  

Notice pasted under Section 82 at gangster’s house IN jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर:नेवढ़िया थाने की पुलिस  ने मु0नं0-741/17, धारा 302/394/420 व मु0नं0-144/18, धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के घर कराई मुनादी  धारा 82 के तहत घर पर नोटिस  चस्पा ही हैं ।पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे आपरेशन वज्र अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में

थानाध्य़क्ष अमित कुमार पाण्डेय के साथ उप निरीक्षक ईश्वरचन्द्र तिवारी, मुरलीधर फोर्स मु0नं0-741/17 धारा-302/394/420 भदावि व मु0नं0-144/18 धारा- 3(1) गैगेस्टर एक्ट मे न्यायालय की सुनवाई से फरार चल रहे अभियुक्त शक्ति सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र स्व0 अशोक सिंह निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के घर पर पहुचकर न्यायालय द्वारा जारी किये गये उद्दघोषणा अन्तर्गत धारा 82 सीआरपीसी का तामीला घर पर नोटिस को चस्पा करते हुए मुनादी करायी गयी । taftish of crime jaunpur hindi news

CRIME NEWS N0 – 2 वही दूसरी तरफ शाहगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को तमंचा.के संग गिरफ्तार किया है यह गिरफ़्तारी  जनपद मे अपराध की रोक थाम एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान के पर्वेक्षण में शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर क्रमशः अभियुक्त. निमेश पाण्डेय पुत्र संजय कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद आशुतोष शुक्ला पुत्र राघवेन्द्र शुक्ला निवासी ग्राम ताखा पूरब थाना शाहगंज जनपद को एक -एक नाजायज तमंचा.315 बोर के साथ इनके घर ताखा पूरब से  दो फरवरी  को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0037/ 2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।   

मौला के जन्मोत्सव पर विशाल महफिल का आयोजन किया गया

0

शाहगंज, ( जौनपुर ) क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मौला अब्बास के रौज़े पर रविवार की रात्रि जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महफिल का आयोजन किया गया। महफिल के आरंभ में मौलाना सैयद अज़में अब्बास इमामे जुमा बड़ा गांव व मौलाना सैयद शौकत रिजवी के खुशबू सी बयान किया।


कार्यक्रम संचालन जाहिद कानपुरी द्वारा किया गया। महफिल के कन्वीनर रहे सैयद हुसैन अब्बास आब्दी व कार्यक्रम नेतृत्व अज़में अब्बास ने किया। कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान के प्रसिद्ध शायरों में से मीसम गोपालपुरी, बेताब हल्लौरी, नज़र सुल्तानपुरी, कमाल वारसी कानपुरी, समीम इलाहाबादी, क़ासिम फैजाबादी, अंज़र सीतापुरी, समेत लगभग एक दर्जन कवियों ने अपने कलाम से लोगों को आनंदित किया।


बबलू इलेक्ट्रीशियन द्वारा महफिल प्रांगण को सुसज्जित लाइटों से जगमगा दिया। महफिल को सफल आयोजन बनाने के लिए समीम हैदर, अबूज़र आब्दी, मोहम्मद राजा मास्टर, मोहम्मद आरिश छोटू, यूथ क्लब के उपाध्यक्ष ज़ाकिर हुसैन, मोहम्मद इमरान, हसन मेहंदी, पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद अजहर, समेत हजारों हकीकत मंद उपस्थित रहे।