Home Blog Page 16

JAUNPUR:समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि पर,जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल

0
JAUNPUR:समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि पर,जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल
JAUNPUR:समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि पर,जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल

समारोह पूर्वक मनाई गई समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि

JAUNPUR NEWS जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के देवकली गांव में समाजसेवी /प्रकाशक स्व: कामता प्रसाद यादव की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसमें दर्जनों जरूरतमंद लोगो को कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किए गए और उन्हें ठंड से बचाव के लिए जागरूक किया गया।

JAUNPUR:समाजसेवी कामता प्रसाद की पुण्यतिथि पर,जरूरतमंदों को वितरित किया गया कंबल

बता दें कि देवकली गांव में समाजसेवी/ प्रकाशक स्व: कामता प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर ऊनी वस्त्र व कंबल वितरण समारोह में उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते उनके सेवा कार्यों उपलब्धियां के बारे में लोगों को बताया । इस अवसर पर पंडित रमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि वह हमेशा लोगों की मदद करते थे और आसपास के क्षेत्र में छोटे-बड़े विवाद पंचायत के जरिए निपटारा करते थे, उनका निर्णय निष्पक्ष होता था और लोग उनको हमेशा सुख-दुख में याद करते रहे। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव ठेकेदार ने मंगदपुर, कुकुङीपुर, देवकली, सैदपुर गङऊर के पांच दर्जन से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल व ऊनी वस्त्र वितरण किया ।

और लोगों को हर संभव मदद देने की का भरोसा दिया। वहां मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । लोगो ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों की सराहना की । आए हुए लोगों ने ठंड से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया । इस मौके पर महेंद्र यादव बङेबाबु, रामधनी, वीरेंद्र यादव अध्यापक,रविशंकर यादव, संतोष कुमार,शिवम यादव, रामजतन गौतम, वीरेंद्र कश्यप, प्यारेलाल , प्रिंस यादव, प्रेमलाल, घनश्याम यादव, शोलई, मनोज कुमार मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,धनिया के विवाद में 4 गिरफ्तार  

0
JAUNPUR NEWS

रास्ते में धनिया बोने को लेकर उपजे विवाद, गिरफ्तार

खेतासराय (जौनपुर): थाना खेतासराय पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में रास्ते मे धनिया बोने को लेकर उपजे विवाद व पारिवारिक विवाद मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के महरौडा गांव में रास्ते में धनिया बोने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया वही तारगहना गाँव में पारिवारिक विवाद के मामले में एक पुरुष व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। जिसमें महरौडा निवासी राजेश कन्नौजिया पुत्र माता प्रसाद व अंश उर्फ गणपित पुत्र राजकुमार बिन्द, गीता देवी पत्नी राजकुमार बिन्द, सुनेहा कुमार पुत्री राजकुमार बिन्द निवासीगण तारगहना शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने और संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल पाठक, उपनिरीक्षक गुलाबचन्द्र, कांस्टेबल सोनू गौड एवं महिला कांस्टेबल नेहा यादव शामिल रहीं।

मूसा टेलीकॉम से डिजिटल सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा: अजय सिंह

0
मूसा टेलीकॉम से डिजिटल सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा: अजय सिंह
मूसा टेलीकॉम से डिजिटल सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा: अजय सिंह

खेतासराय (जौनपुर): कस्बे के खुटहन मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार को मूसा टेलीकॉम का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शाहगंज सोंधो अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में डिजिटलाइजेशन तेजी से बढ़ रहा है। महानगरों की तर्ज पर छोटे कस्बों में भी डिजिटल सुविधाओं की आवश्यकता है, जिससे आम लोगों को सभी सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि मूसा टेलीकॉम जैसे प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और मोबाइल, लैपटॉप से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं कस्बे में ही सुलभ होंगी। इससे लोगों को महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता मो. आसिफ ने बताया कि मूसा टेलीकॉम में एक ही छत के नीचे रेलवे टिकट, हवाई जहाज टिकट, मोबाइल व लैपटॉप रिपेयरिंग, नए मोबाइल व लैपटॉप की बिक्री सहित डिजिटल सेवाओं से संबंधित
सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, फहीम अख्तर, मंजय गुप्ता, नूरआलम, सफर शेख, गोलू यादव, मो. हामिद, रिंकू सिंह, मो. जैद, लारैब, मो. दिलशाद, नजीर अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मो. आसिफ ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्पादक मण्डल JAUNPUR ने शासन को भेजा 3 सूत्रीय मांग पत्र

0
सम्पादक मण्डल JAUNPUR ने शासन को भेजा 3 सूत्रीय मांग पत्र
सम्पादक मण्डल JAUNPUR ने शासन को भेजा 3 सूत्रीय मांग पत्र

सम्पादक मण्डल जौनपुर ने शासन को भेजा 3 सूत्रीय मांग पत्र

JAUNPUR NEWS जौनपुर। पत्रकार सुरक्षा कानून, सम्पादकों को आयुष्मान कार्ड एवं सरकारी विभागों द्वारा जारी विज्ञापनों को रोस्टरवार समाचार पत्रों को दिये जाने के संदर्भ में सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह को सौंपा गया।सम्पादक मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव के आह्वान पर जौनपुर जिलाध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों सम्पादकों ने जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि समाचार संकलन के साथ सामाजिक बुराइयों को उजागर करने के बाबत सम्पादकों/पत्रकारों/छायाकारों पर आये दिन हमला हो रहे हैं। इसको देखते हुये पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाय, ताकि हमलावरों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही हो जिससे भविष्य में उसकी पुनरावृत्ति न हो सके। निजी संसाधनों से समाज के प्रहरी की भूमिका निभाने वाले समाचार पत्रों के सम्पादकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाय। इसके लिये अन्त्योदय कार्ड, 70 वर्ष की अवस्था एवं राशन कार्ड पर 6 सदस्यों वाली शर्त न लागू हो। सरकारी विभागों द्वारा जारी होने वाले विज्ञापनों को सूचना विभाग या जिला प्रशासन के माध्यम से रोस्टरवार दिया जाय, ताकि समस्त समाचार पत्रों को इसका लाभ मिल सके।


इसी क्रम में महासचिव डा. नौशाद अली ने कहा कि हम देश के चौथे स्तम्भ एवं मां सरस्वती के पुत्र हैं। शासन एवं जनता के बीच की धुरी हैं जो जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। हमारी सेवा, समर्पण एवं जिम्मेदारी को देखते हुये निम्नलिखित 3 मांगों को शत—प्रतिशत पूर्ण कराया जाय।इस अवसर पर सम्पादक आदर्श कुमार, शम्भू सिंह, डा. ब्रजेश यदुवंशी, पूर्व अध्यक्ष रामजी जायसवाल, डा. प्रमोद वाचस्पति, मंगला प्रसाद तिवारी, महेन्द्र प्रजापति, विरेन्द्र मिश्र विराट, छोटे लाल सिंह, शब्बीर हैदर, प्रदीप पाण्डेय, मकसूद सिद्दीकी, एमए सिद्दीकी, चन्द्र मोहन, अजय प्रताप पाल सहित तमाम सम्पादक मौजूद रहे।

NSUI ,JAUNPUR शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा हाउस अरेस्ट

0
Oplus_131072

jaunpur News : जौनपुर। देश और प्रदेश में मौजूदा सरकार द्वारा अपनाई जा रही दमनकारी नीतियाँ यह साबित कर रही हैं कि भारत आज एक अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। लोकतंत्र में विरोध, असहमति और सवाल पूछना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन आज उसी अधिकार को कुचलने का काम किया जा रहा है।


इसी कड़ी में आज पुनः लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने से पहले ही NSUI जौनपुर के शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई न सिर्फ अलोकतांत्रिक है, बल्कि यह सरकार की डर और असहिष्णुता की मानसिकता को भी उजागर करती है।
एनएसयूआई यह स्पष्ट करना चाहती है कि सरकार छात्रों, युवाओं और विपक्ष की आवाज़ से भयभीत है। सवालों से भागने के लिए पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह रवैया लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और संविधान पर सीधा हमला है।
एनएसयूआई इस अघोषित आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा करती है और यह चेतावनी देती है कि लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ हमारा संघर्ष और तेज़ होगा।
हाउस अरेस्ट, लाठी और दबाव से विचारों को कैद नहीं किया जा सकता।
यदि इस प्रकार की कार्रवाइयाँ बंद नहीं हुईं, तो एनएसयूआई छात्रहित, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच पर संघर्ष करेगी।

बाल विवाह निषेध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

0
बाल विवाह निषेध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

जनपद जौनपुर में 23 बाल विवाह रोके गए, 19 मुसहर परिवारों से जुड़े

खेतासराय(जौनपुर): बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध खेतासराय थाने परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नगर सहित क्षेत्र के आस-पास संभ्रातजनों के साथ मिलकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता की।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने बताया कि ह्यूमन कमेटी के प्रयासों से हाल ही में जनपद में 23 बाल विवाह रोके गए, जिनमें से 19 विवाह मुसहर परिवारों से संबंधित थे। गौरतलब है कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की शुरुआत वर्ष 1929 में अंग्रेजी शासन के दौरान शारदा एक्ट के रूप में हुई थी। आज़ादी के बाद 1976 में भारत सरकार द्वारा इसमें संशोधन किया गया। इसके बाद वर्ष 2006 में पुनः संशोधन कर बाल विवाह को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में शामिल किया गया। कानून के अनुसार, इस अपराध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करने वाले सभी व्यक्ति अपराधी माने जाते हैं।

इसी क्रम में थाना बरसठी क्षेत्र में एक बाल विवाह के मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है, जो कानून के सख्त क्रियान्वयन का संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे की आयु का निर्धारण हाई स्कूल के अंक प्रमाण पत्र के माध्यम से किया जा सकता है। वहीं, जन्म के 21 दिन बाद बनाया गया जन्म प्रमाण पत्र आयु निर्धारण के लिए मान्य माना जाता है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 1098 चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन पर बाल विवाह, बाल श्रम एवं खोए हुए बच्चों से संबंधित मामलों में संपर्क किया जा सकता है। चाइल्ड लाइन के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा एवं देख-रेख सुनिश्चित की जाती है।


प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों का मानना है कि जब तक समाज से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने के लिए शपथ दिलाया गया और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रधान सन्दीप मौर्या, मनीष मौर्या, अंजू बिन्द, मोहित बिन्द, हरेंद्र यादव, बिंदु मौर्या समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर

0

बस-ट्रक क्षतिग्रस्त, सवारियां व चालक-खलासी सभी सुरक्षित

खेतासराय (जौनपुर): रविवार देर रात वाराणसी से अयोध्या जा रही सवारी से भरी रोडवेज बस और शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रही ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर चौराहा स्थित पुलिस बूथ के पास हुआ। टक्कर में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अनिल पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने में जुट गए। टक्कर के बाद ट्रक का एक चक्का जाम हो गया, जिससे उसे हटाने में दिक्कत आई। बाद में दूसरी ट्रक की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को आगे बढ़वाया गया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। थाना प्रदीप सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री, चालक व खलासी पूरी तरह सुरक्षित हैं। देर रात का समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

जमदहां में एक हजार असहायों को बांटे गए कंबल

0

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिले

खेतासराय (जौनपुर): ठंड के मौसम में असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के जमदहां गांव में सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग एक हजार असहाय, वृद्ध, महिलाएं व गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सोंधी अजय कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी रहे।

अतिथियों ने स्वयं लाभार्थियों को कंबल वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग जुटे रहे, जिन्हें व्यवस्थित और क्रमबद्ध ढंग से कंबल दिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय व गरीब वर्ग को राहत पहुंचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। शासन की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न हो।

विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे। कंबल वितरण जैसी योजनाएं ठंड से बचाव के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करती हैं। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है। कंबल पाकर लाभार्थियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। बुजुर्गों और महिलाओं ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। इस अवसर पर सचिव संजय यादव, राजेन्द्र कुमार, अशोक यादव, डा. शकील, पंकज शर्मा, हैदर अली, कमाल आज़मी, राम सेवक, कन्हैया लाल, राम कुमार आदि लोग शामिल रहे।

मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में नवागत जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

0
मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में नवागत जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में नवागत जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

बोर्ड परीक्षा में स्थान पाने वाले छात्रों का होगा सम्मान: अजीत प्रजापति

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज उसरहटा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में उन्हें फूल-मालाओं व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी भय के पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें तथा अपनी सफलता से जिले का नाम रोशन करें। साथ ही अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम से पूर्व छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक मिर्जा अज़फर बेग ने की, जबकि संचालन प्रवक्ता अतहर खान ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एन.पी. उपाध्याय, प्रशांत श्रीवास्तव, प्रभात पाठक, आमिर सिद्दीकी, विमलेश त्रिपाठी, सैय्यद वासपी, संचय सिंह, अबुसमा और हस्सन अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नौशाद अहमद ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jaunpur News,101 वर्ष की आयु में पूर्व ग्राम प्रधान सतई राम प्रजापति का निधन

0
Oplus_131072

Jaunpur News : ( शाहगंज जौनपुर) ग्राम भागमलपुर निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान सतई राम प्रजापति का 101 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


स्व. सतई राम प्रजापति का जन्म 1 जनवरी 1925 को हुआ था। वे 1988 से 1995 तक ग्राम प्रधान के पद पर कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्राम विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। क्षेत्र में उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर लोग चर्चा किया करते थे।
उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप परिजनों द्वारा गाजे-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात पिलकिछा घाट पर पूरे विधि-विधान से उनका दाह संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।