Home Blog Page 160

JAUNPUR नकली अमेरिकी डॉलर के साथ युवक गिरफ्तार 

0
JAUNPUR नकली अमेरिकी डॉलर के साथ युवक गिरफ्तार 
JAUNPUR नकली अमेरिकी डॉलर के साथ युवक गिरफ्तार 

Youth arrested with fake US dollars IN jaunpur

 JAUNPUR CRIME NEWS IN HINDI जौनपुर। बदलापुर पुलिस टीम ने नकली करेंसी (अमेरिकन डालर)  तैयार कर जालसाजी से बेचने वाले एक  वांछित अभियुक्त को  100-100 डालर के 10 नकली अमेरिकन डालर के साथ  गिरफ्तार किया हैजनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बदलापुर के कुशल नेतृत्व में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा अमेरिकन  डालर को फर्जी तरीके से कूटरचित/प्रतिरुपण कर तैयार कर लोगों को बेचने वालें अभियुक्त  को 23 जस्नवरी राहुल मलिक पुत्र स्व0 सुबाष मलिक निवासी 1/55 थाना मुक्ता प्रसाद नगर जिला बिकानेर राजस्थान को कम पैसे में अमेरिकन डालर देने का लालच देकर नकली अमेरिकन 100-100 डालर के 20 नोट दिया गया था,

जिसके सम्बन्ध में 25 जनवरी को  को वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2025 धारा  बीएनएस पंजीकृत किया गया था, उपरोक्त मुकदमा में वाँछित अभियुक्त सूरज निषाद पुत्र रामजीत निषाद निवासी शाहपुर जौनपुर को आज दिनांक 26 जनवरी को समय करीब 10.30 बजे शाहपुर पीली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त के कब्जे से 100-100 डालर के 10 नकली अमेरिकन डालर बरामद किया गया। पुछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि  मै और मेरे साथी मिलकर ओरिजिनल अमेरिकी डालर का प्रिंटर मशीन व अन्य उपकरण की सहायता से प्रतिरूपण कर नकली नोट तैयार कर दुर दराज के लोगो को फसाकर कम दाम मे देने का प्रलोभन देकर बेचते है विधिक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय समक्ष भेजा गया। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त .सूरज निषाद  पुत्र रामजीत निषाद निवासी शाहपुर जनपद जौनपुर का निवासी है।

jaunpur, jaunpur news, jaunpur police, anurag jaunpur news in hindi,jaunpur crime news, jaunpur latest news, jaunpur crime, history of jaunpur, today jaunpur news, jaunpur jaunpur uttar pradesh, jaunpur city,fake US dollars jaunpur;

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन,बान व शान से फहराया गया तिंरगा

0
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन,बान व शान से फहराया गया तिंरगा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन,बान व शान से फहराया गया तिंरगा

शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर):- पूरे भारत में रविवार को बड़े धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न सरकारी भवनों विभिन्न संस्थाओं में आन, बान व शान के साथ तिंरगा फहराया गया वही शिक्षण संस्थानों में भी हर्षोल्लास के साथ झण्डा फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य नौशाद अहमद, मदरसा इरादा-ए-उलूम

इस्लामिया आज़ाद तालीमी मरकज़ में मौलाना एजाज, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश में प्रबन्धक दुर्गेश सिंह, वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, खेतासराय थाना में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उद्योग व्यापार मण्डल कार्यालय खेतासराय में नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, विकास खण्ड शाहगंज सोंधी कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, आदर्श कन्या इण्टरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्या राधा श्रीवास्तव, सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी डॉक्टर मसूद खान, प्राथमिक विद्यालय बभनौटी में सभासद अमित कुमार सोनकर प्राथमिक विद्यालय गोरारी में डॉ. शिवानी मौर्य, कम्पोजिट विद्यालय गोधना में प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव ने झण्डारोहण किया। इसके उपरांत देश के नागरिक को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में प्रकाश डाला गया तथा इसके लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को याद किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कैप्टन राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव, पप्पू पटवा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, मनीष गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, उपेन्द्र नाथ मिश्रा, एडवोकेट कुसुम सिंह, अमित श्रीवास्तव व राजेश यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

निष्पक्ष मतदान करने की खाई शपथ

0
निष्पक्ष मतदान करने की खाई शपथ
निष्पक्ष मतदान करने की खाई शपथ

मतदाता जागरूक दिवस पर निष्पक्ष मतदान करने की खाई शपथ

शाहगंज [जौनपुर ] शाहगंज तहसील में सभागार में यूपी जिला अधिकारी महोदय शाहगंज व तहसीलदार महोदय शाहगंज की अगुआई में मतदाताओं को जाति,धर्म, पंथ, मजहब से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करने की शपथ खिलाई गई ।साथ ही साथ लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया जिसमें काफी संख्या में मतदाता मौजूद रहे जिसमें तहसील के अधिवक्ता उमेंद्र सिंह, राजीव सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, शिवम श्रीवास्तव, शिवम सिंह ,नवीन सिंह, विशाल सिंह उर्फ विक्की,राजीव रतन श्रीवास्तव वहीं दूसरी ओर अहलमद अनीता देवी व रेनू सहित उप जिलाधिकारी प्रशासनिक के पेशकार दीपचंद सोनकर अवनीश सिंह ,विनोद मनोज,सहित सैकड़ों की संख्या में मतदाता मौजूद रहे। जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में एक साथ शपथ लिया।

  • REPORT- MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR नए युवा मतदाताओं को दिया गया मतदाता पहचान पत्र

0
JAUNPUR नए युवा मतदाताओं को दिया गया मतदाता पहचान पत्र
JAUNPUR नए युवा मतदाताओं को दिया गया मतदाता पहचान पत्र

DM administered oath to new young voters IN jaunpur





  • हर्षोल्लास के साथ जनपद में मनाया गया 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 


JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नए युवा मतदाताओं को दिया गया मतदाता पहचान पत्र जनपद में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम टी0डी0 इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र और मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर तथा मतदाता जागरुकता स्टीकर लगाकर व कैप पहनाकर स्वागत किया गया।


अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने आये हुए लोगों का स्वागत किया और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को विस्तार से बताया। टी डी इन्टर कालेज व जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व मतदाता जागरूकता गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के उदबोधन का सजीव प्रसारण किया गया तथा उनके उद्बोधन को सुना गया।

JAUNPUR नए युवा मतदाताओं को दिया गया मतदाता पहचान पत्र


इस अवसर पर 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले नये बने मतदाताओं को वोटर कार्ड प्रदान किया गया तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ सदर विधानसभा से मीरा मौर्या, जया साहनी, मल्हनी विधानसभा से सोनी यादव, संध्या श्रीवास्तव, जफराबाद विधानसभा से अंगद कुमार,खुशबू यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। अब तक स्वीप कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न संस्थाओ व प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया, और मतदाता जागरूकता शुभंकर तैयार करने वाले कलाविद रविकान्त जायसवाल व मतदाता जागरूकता गीत के गायक पंकज सिन्हा, शैली गगन को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इसके पूर्व नगर के बी0 आर0 पी0 इ. कॉलेज, शिया इन्टर कालेज, राजा श्री कृष्ण दत्त इ. का.,सरस्वती बाल मंदिर इ कॉलेज, जनक कुमारी इ कॉलेज, टी डी इ. कॉलेज , नगर पालिका इ. कॉलेज, मोहम्मद हसन इ.  कॉलेज, श्रीमती गुलाबी देवी बालिका इन्टर कालेज, जीजीआईसी, नगर पालिका बालिका इ. का. आदि विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहाँ पर थीम- ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम’’ विषय पर-रंगोली, मेंहदी, पोस्टर स्लोगन, प्रतियोगिता आयोजित हुई। अतिथियों ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाये गये रंगोली, पोस्टर, स्लोगन व मेहंदी का अवलोकन किया तथा सराहना किया तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

JAUNPUR नए युवा मतदाताओं को दिया गया मतदाता पहचान पत्र


इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया की स्थापना हुई थी। इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के द्वारा निष्पक्ष रूप से पूरे भारत में निर्वाचन का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग  अवश्य करें, विशेषकर युवा व महिला मतदाताओं को निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील भी की।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों, छात्र/छात्राओ, शिक्षकों, कर्मचारियों व उपस्थित समस्त लोगों को मतदाता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र  को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर एनुअल स्टेट अवार्ड फॉर बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024 के लिए सम्मानित किया जाने पर उपस्थित सभी ने जिलाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।आभार प्रधानाचार्य डा0 एस. पी. सिंह ने व्यक्त किया। संचालन जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सै0 मोहम्मद मुस्तफा ने किया।


 इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर,अपर जिलाधिकारी वि0एवं रा0 उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा व निधि शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य डा जंग बहादुर सिंह विभिन्न कालेज के प्रधानाचार्य व अधिकारियों कर्मचारियों, शिक्षक सहित विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। TODAY HINDI JAUNPUR NEWS

यह भी पढ़े : JAUNPUR 25 हजार का इनामी मुम्बई से गिरफ्तार

बाबा भैरव नाथ मंदिर का विशाल भंडारा 26 को

0
बाबा भैरव नाथ मंदिर का विशाल भंडारा 26 को
बाबा भैरव नाथ मंदिर का विशाल भंडारा 26 को

बाबा भैरव नाथ मंदिर का विशाल भंडारा 26 जनवरी को

JAUNPUR NEWS जौनपुर। चौकियां धाम स्थित बाबा भैरव नाथ मंदिर का स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा 26 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया है। बाबा भैरव नाथ मंदिर के मंहत बाबा राधेश्याम महराज ने भक्तों से भंडारा में प्रसाद लेने का अनुरोध किया है।

भैरव नाथ मंदिर के महंत बाबा राधेश्याम महराज ने बताया कि हर देवी तीर्थस्थल पर माता मंदिर के पास भैरव नाथ मंदिर होता हैं जौनपुर में माता शीतला चौकियां धाम में कोई मन्दिर नहीं था इसलिए कुछ साल पूर्व 26 जनवरी को बाबा भैरव नाथ मंदिर का स्थापना उद्घाटन हुआ था इसलिए 26 जनवरी को स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाता हैं।

JAUNPUR 25 हजार का इनामी मुम्बई से गिरफ्तार

0
Jaunpur crime news today
नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। जिसको थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है। jaunpur crime news

JAUNPUR CRIME NEWS IN HINDI जौनपुर। सरायख्वाजा थाने की पुलिस टीम ने आज एक 25 हजार के ईनामिया व हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जौनपुर पुलिस मीडिया सेल के अनुशार यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियोंवांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में हुई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में ।

थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा सरायख्वाजा थाने पर पंजीकृत 181/2024 धारा 302/201 सम्बन्धित वाछिंत 25000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त आजाद निषाद पुत्र धर्मेन्द्र निषाद निवासी आलमगीरपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रहीं है जिसको नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। जिसको थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

jaunpur News प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी करायी जायेगी

0

Jaunpur News today in हिन्दी जौनपुर 25 जनवरी : जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने एवं कार्यक्रमों की रुप-रेखा तय की गयी है जिसमें 25-26, जनवरी, को सभी पार्क तथा महापुरुषो से सम्बन्धित समस्त शहीद स्मारक व शहीद स्तम्भों की रंगाई पोताई सफाई जिसमें मूर्ति की भी सफाई की जायेगी, तदोपरान्त माल्यार्पण कार्यक्रम कराया जायेगा। जिसके लिए प्रभारी अधिकारी नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी निरीक्षक/अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, जौनपुर होगें तथा तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद होगें। सभी ग्राम सभाओं में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, जौनपुर को निर्देश जारी किया गया है।

दिनांक-25, 26, व 27 जनवरी को समस्त सरकारी कार्यालयों/भवनों, शाही पुल व अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों को प्रकाशमान कराने का कार्य किया जाय, जिसका संचालन समस्त कार्यालयाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जौनपुर करेगें।


   सभी सरकारी अर्द्धसरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में 26 जनवरी, 2025 (गणतंत्र दिवस) को ध्वजारोहण के समय उनके जनपदस्तरीय कार्यालयाध्यक्ष द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारीगण की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायी जायेगी व किसी को कोई अवकाश देय नही होगा।

जनपद की समस्त तहसीलों एव विकास खण्डों पर भी उपरोक्तानुसार गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन समस्त सम्बन्धित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार एव खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जायेगा। प्रातः 8.30 बजे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी आदि समस्त सरकारी/अर्धसरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों/भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत गायन व संविधान में उल्लिखित प्रतिज्ञा व संकल्प का स्मरण आदि कार्यकम होगें। तदोपरान्त महात्मा गाँधी, भीम राव अम्बेडकर एवं अन्य समस्त महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जायेगा। प्रातः 7.00 बजे प्रभात फेरी करायी जायेगी, जिसका संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारीअधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नगर पंचायत जौनपुर द्वारा कराया जायेगा।

प्रातः 09ः30 बजे से पुलिस लाइन, जौनपुर में परेड का कार्यकम होगा जिसका आयोजन पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा कराया जायेगा। प्रातः 10ः बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत गायन व संविधान में उल्लिखित प्रतिज्ञा तथा संकल्प का स्मरण एवं तदोपरान्त खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। यह कार्यकम जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की देख-रेख एवं निर्देशन में सम्पन्न कराये जायेगे। अपरान्हः 01ः00 बजे से 02ः30 बजे से मालिन बस्ती सुक्खीपुर, जौनपुर में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसका संचालन मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं परियोजना अधिकारी (डूडा), जौनपुर करेंगे तथा पूर्व से ही सभी मलिन बस्तियों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पूर्णरूप से साफ-सफाई व चूने आदि का छिड़काव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जौनपुर द्वारा सुनिश्चित कराया जायेगा।
                 समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा आश्रम तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय में फल वितरण आदि का कार्य तथा कारागार में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

JAUNPUR ऑपरेशन वज्र में 8 NBW गिरफ्तार

0
JAUNPUR ऑपरेशन वज्र में 8 NBW गिरफ्तार
JAUNPUR ऑपरेशन वज्र में 8 NBW गिरफ्तार

8 NBW arrested in Operation Vajra IN JAUNPUR

JAUNPUR CRIME TODAY NEWS IN HINDI : बदलापुर जौनपुर :आपरेशन बज्र 2.0 के अनुपालन में आज न्यायालय  द्वारा निर्गत NBW पर बदलापुर पुलिस टीम ने  08 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारण्टी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान बज्र 2.0 के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर  प्रतिमा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर गजानन्द चौबे के कुशल संचालन मे न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट आदेश के क्रम में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम रामसुन्दर मौर्या मय का0 शिवा सोनी न का0 सीमा यादव के द्वारा न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट संम्बन्धित अ0सं0 मु0अ0सं0- 640/22 धारा-323/504/506/325 भादवि थाना बदलापुर पेशी- 28/01/2025 से सम्बंधित अभियुक्त l

मेहदी पुत्र स्व0 शरीफ उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम पुरानी बाजार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर व मा0 न्यायालय  द्वारा निर्गत वारण्ट संम्बन्धित मु0न0-2988/10 के ता0 पेशी- 28/01/2025  दिखाकर 2. रेखा देवी उर्फ फूलपत्ती पत्नी लल्लू उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया गया  तथा उ0नि0 रामसमुझ सिंह मय हमराह हे0का0 विश्वेश द्विवेदी व का0  राहुल कन्नौजिया व म0का0 पूजा देवी  के द्वारा मा0 न्यायालय एसीजे (एसडी) द्वितीय जौनपुर द्वारा निर्गत वारण्ट संम्बन्धित अ0सं0 185/96

धारा-147/352/436/506/323 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर ता0 पेशी- 24/01/2025 से सम्बंधित अभियुक्त गण 1. राजकुमार पुत्र घरभरन उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम रैभानीपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर व अ0सं0 185/96 धारा-147/352/436/506/323 भादवि व 3(2)4 एससी/एसटी एक्ट स्टेट बनाम राजनाथ ता0 पेशी- 24/01/2025 से सम्ब्धित 2. कौशिल्या पत्नी राजकुमार उम्र करीब 52 वर्ष ग्राम रैभानीपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को एवं उ0नि0 रामकेश्वर राम मय हस्बुल तलब हमराह हे0का0 विश्वेश द्विवेदी व का0 राहुल कन्नौजिया द्वारा मा0 ग्राम न्यायालय बदलापुर जनपद जौनपुर द्वारा जारी एनबीडब्लू संम्बन्धित मु0सं0- 7420/09 धारा-323/504 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर स्टेट बनाम सुदर्शन ता0 पेशी- 28/01/2025 के वारण्टी 1. सुदर्शन पुत्र कल्पू उम्र करीब 58 वर्ष निवासी ग्राम ढ़ेमा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर 2. लाल साहब पुत्र जयनाथ यादव उम्र करीब 48 वर्ष  निवासी ढेमा बदलापुर जौनपुर 3. बृजेश यादव पुत्र जयनाथ यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ढेमा बदलापुर जौनपुर तथा उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मा0 न्यायालय न्यायालय जौनपुर द्वारा निर्गत  वारण्ट संम्बन्धित मु0सं0- 4241/10 धारा-323/504 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर स्टेट बनाम पंचम यादव के ता0 पेशी- 24/01/2025 वारण्टी 1. कल्लू यादव पुत्र पंचम यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम सम्भलगंज लेदुका थाना बदलापुर जनपद जौनपुर कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार शुदा 08 नफर वारण्टी को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का नाम इस प्रकार है 


1. मेहदी पुत्र स्व0 शरीफ उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम पुरानी बाजार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
2. रेखा देवी उर्फ फूलपत्ती पत्नी लल्लू उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
3. राजकुमार पुत्र घरभरन उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम रैभानीपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
4. कौशिल्या पत्नी राजकुमार उम्र करीब 52 वर्ष ग्राम रैभानीपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
5. सुदर्शन पुत्र कल्पू उम्र करीब 58 वर्ष निवासी ग्राम ढ़ेमा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
6. लाल साहब पुत्र जयनाथ यादव उम्र करीब 48 वर्ष  निवासी ढेमा बदलापुर जौनपुर
7. बृजेश यादव पुत्र जयनाथ यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ढेमा बदलापुर जौनपुर
8. कल्लू यादव पुत्र पंचम यादव उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम सम्भलगंज लेदुका थाना बदलापुर जनपद जौनपुर

यह भी पढ़े : jaunpur Crime 82 लाख रुपये के गबन में कैशियर गिरफ्तार
यह भी पढ़े : JAUNPUR ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बिजली पर बड़ा बयान

निरंकारी संत समागम की दीवार तोड़ी जाएगी 

0
निरंकारी संत समागम की दीवार तोड़ी जाएगी 
निरंकारी संत समागम की दीवार तोड़ी जाएगी 

The wall of Nirankari Sant Samagam will be demolished

JAUNPUR NEWS जौनपुर 24 जनवरी :निरंकारी संत समागम की दिवार तोड़ी जाएगी आज जहां एक ओर देश और दुनिया में समाज हर प्रकार से संकीर्णता और तंगदिली के दायरों में बँटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर संत निरंकारी मिशन इन दीवारों को गिरा के विस्तार की ओर प्रेरित करने का प्रयास कर रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सानिध्य में महाराष्ट्र का ५८ वां वार्षिक निरंकारी संत समागम २४ से २६ जनवरी २०२५ को पिंपरी, पुणे में आयोजित हो रहा है। जिसमें ‘विस्तार असीम की ओर’ विषय के आधार पर आध्यात्मिक मंथन का दिव्य रूप सजेगा।  

यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि   लगभग ३०० एकड़ क्षेत्र में सजने वाले भक्ति के इस महायज्ञ में देश और विदेशों से जहां लाखों श्रद्धालु भक्त और गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे। वहीं जनपद जौनपुर से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त इस संत समागम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।   इस निरंकारी संत समागम का सीधा प्रसारण भी पूरे विश्व में कई धर्म प्रेमी देख पाएंगे। निरंकारी संत समागम की व्यवस्था मिशन के सेवादारों द्वारा बहुत ही मर्यादित एवं सुनियोजित रूप से २४ जनवरी से शुरू होकर निरंतर जारी हैं।

सत निरंकारी मिशन समागम चैयरमैन श्री शम्भुनाथ तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, कैंटीन, सहायता, पार्किंग, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सेवाओं को निभाने के लिए संत निरंकारी सेवादल के लगभग १५ हजार सदस्य समर्पित भावना से जुटे रहेंगे।  

संत समागम के तीनो दिन दोपहर २:०० बजे से रात ८:३० बजे तक मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अनेक विद्वान अपने भाव व्यक्त करेंगे और अनेक समर्पित संगीतज्ञों के माध्यम से भक्ति भाव की छटा बिखरेंगे जिसमे हर वर्ष आयु वर्ग के अनेक भाषा-भाषी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक रूहानी कवि दरबार समागम का विशेष आकर्षण बना रहेगा। सत्संग के अंत में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के प्रेरक प्रवचनों  से सभी श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। निरंकारी मिशन के संत कलाकारों द्वारा एक अनूठी प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जहां मिशन के इतिहास, दर्शन, आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों का मनोरम चित्रण किया गया है। मिशन द्वारा प्रकाशित सभी पत्रिकाएं और पुस्तकें भी समागम में उपलब्ध होंगी।इस विशाल संत समागम के आयोजन में महाराष्ट्र राज्य की व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों का भी महत्त्वपूर्ण योगदान रहेगा। मानव मन की सोच और दृष्टि को ज्ञान और विचार के आधार पर विस्तार प्रदान करने वाले इस संत समागम में आप सभी का स्वागत है।

JAUNPUR गांव में पहुंची महिला विधायक बच्चों को नहलाया 

0
JAUNPUR गांव में पहुंची महिला विधायक ने बच्चों को नहलाया 
JAUNPUR गांव में पहुंची महिला विधायक ने बच्चों को नहलाया 

JAUNPUR TODAY NEWS IN HNDI मीरगंज (जौनपुर)। मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने समाज के सबसे पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की। गुरुवार को वह भटहर गांव की बनवासी बस्ती में पहुंचीं और वहां के बच्चों और महिलाओं के साथ समय बिताया। विधायक ने न केवल बच्चों को नहला कर नए कपड़े पहनाए, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखने का भी प्रयास किया।

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. रागिनी सोनकर ने लगभग 100 बच्चों को उनकी माताओं और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नहलाया, ब्रश कराया, और अपने हाथों से नए कपड़े पहनाए। बच्चों को चप्पल, स्कूल बैग, किताबें, पेंसिल और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। बच्चों के साथ पाठशाला लगाकर उन्होंने उन्हें अंग्रेजी भी पढ़ाई।

 इस दौरान विधायक ने बनवासी बस्ती की महिलाओं और बच्चों के साथ भोजन किया और उनके बीच आत्मीयता का संचार किया। उन्होंने कहा, “बनवासी समाज अत्यंत पिछड़ा है। इन्हें शिक्षित और सशक्त करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने आस-पास की बस्तियों में जाकर इन बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करे।” उन्होंने कहा कि मेरी विधायकी जन सेवा को समर्पित है और हमेशा रहेगी। इसीलिए मैं चिकित्सा के साथ-साथ राजनीति को चुनी हूं।

डॉ. सोनकर ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए नशा और शराब की लत छुड़ाने की बात कही। उन्होंने कहा, “यदि पतियों की नशे की आदत खत्म होंगी, तो बच्चे भी बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकेंगे। नशा मुक्त परिवार ही समाज के विकास का आधार बन सकता है।”

 कार्यक्रम में विधायक ने महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। बच्चों की शिक्षा और परिवार की खुशहाली में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। इस पहल से बनवासी बस्ती के लोगों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ। विधायक का यह प्रयास दिखाता है कि सामाजिक बदलाव के लिए संवेदनशीलता और सक्रियता कितनी जरूरी है।