जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक
जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक
JAUNPUR NEWS राष्ट्रीय राजमार्ग 233 /28,जनपद जौनपुर के किसानों के प्रतिकार का मामला तूल पकड़ रहा है किसान और राष्ट्रीय राजमार्ग का सहमति नहीं बनने के कारण बहुत लंबे समय से यह मामला लंबित है । 27 नवंबर को जिला मुख्यालय की सभागार में आर्बिट्रेटर सरपंच की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग और जनपद जौनपुर के किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट जिसमें किसानों को सहमति मुआवजा लेने के लिए मुआवजे का रेट का प्रस्ताव दिया गया जिस पर किसानों ने अपनी सहमति जाता दिया है जो प्रस्ताव किसानो को दिया गया है किसानो की ने मांग किया है कि किसानों का प्रतिकार अति शीघ्र दिया जाए ।
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव बने अध्यक्ष
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव अध्यक्ष हीरामणि गौतम जिला सचिव प्रस्तावित
शाहगंज[ जौनपुर] सुल्तानपुर शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव में स्थित दैनिक राष्ट्र साक्षी कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गई थी, जिसमें क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की नई इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने की और बैठक का संचालन जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव ने किया ।
केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दुबे आजाद के निर्देशानुसार क्रांतिकारी मिजाज रखने वाले पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया तथा उनके पदों की घोषणा की गई साथ ही साथ रिक्त पदों पर जल्द ही बैठक करके सर्वसम्मति से घोषणा की जाएगी आज की बैठक में पूर्व की भांति इस बार भी अध्यक्ष पद पर चंद्रजीत यादव को नियुक्त किया गया साथ ही साथ जिला सचिव के पद पर हीरामणि गौतम को नियुक्त किया गया बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने माल्यार्पण करके नएपदाधिकारी का स्वागत किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान व जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव, अजय बहादुर,मनोज सिंह, जेडी सिंह,आसिफ खान,अजय बहादुर,राम विलास, मनोज सिंह,संदीप सोनी शुभम गुप्ता, मने अब्बास सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
मानक के अनुरूप शाहगंज ब्लाक में कार्य करने पर दिया गया जोर
समीक्षा बैठक में मानक के अनुरूप कार्य करने पर जोर
विकासखण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में सम्पन्न हुई बैठक
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा का बैठक सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जीरो पॉवर्टी, प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण, फैमिली आईडी,फॉर्मर रजिस्ट्री, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन,आरआरसी सेंटर का आधा-अधूरा निर्माण आदि को जनवरी माह पूर्ण कर लिया जाएं,
उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण को निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। इस दौरान एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, सुजीत यड्सव, संजय यादव, दीपक सिंह, अजीत कुमार, शिवमूर्ति यादव, आलोक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अनियंत्रित पिकअप ने दो युवक को रौंदा एक की घटनास्थल पर मौत दूसरा जिला अस्पताल रेफर
शाहगंज (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ागांव यूनियन बैंक के समीप अनियंत्रित पिकअप ने दो युवक को रौंदते हुए वाहन सहित फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली जनपद के भमोरा थाना अंतर्गत लहर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र मोहन 25 वर्षीय बड़ा गांव में रहकर अपने साथियों के साथ गरी हलवा का रेड़ी पर फेरी किया करता था। बुधवार को प्रातः लगभग 7:30 बजे सौच करने निकाला था। तभी अचानक सरायमोहिउद्दीनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उक्त युवक समेत दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया जिसमें अनिल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व दूसरा युवक संजू बड़ा गांव अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल संजू को स्वास्थ्य समुदाय केंद्र शाहगंज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया तेज रफ्तार पिकअप कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
JAUNPUR NEWS जौनपुर 21 जनवरी :जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की और निर्देशित किया कि जिन ब्लॉकों के स्तर पर पेंडेंसी है उसे खत्म करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन सीएचसी पर संस्थागत प्रसव की संख्या कम है वहां की समीक्षा की जाए और आशाओं के द्वारा प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी कराने वाले को चिन्हित किया जाए। टीकाकरण की समीक्षा के दौरान सिरकोनी की प्रगति खराब मिली जिस पर प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए गए और एमओआईसी को निर्देश दिया कि सुधार लाए।
परिवार नियोजन की समीक्षा करते हुए सीएमएस को निर्देश दिया कि पुरुष नसबंदी में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करें। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस योजना में लापरवाही न बरती जाए और सभी एमओआईसी इस बात का ध्यान अवश्य रखें। इस योजना के खराब प्रगति वाले एमओआईसी खुटहन, रामनगर और सुजानगंज को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। 70 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अभियान चलाकर प्रति ब्लॉक 200 कार्ड बनाते हुए इस कार्य में प्रगति लाए अन्यथा की स्थिति में वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा। अच्छा कार्य करने वाले पंचायत सहायक, आयुष्मान मित्र, सीएससी प्रभारी को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाए।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत एलबेंडाजोल दवाई खिलाए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई और निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समन्वय करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाए। टीबी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अधिक की संख्या में निःक्षय मित्र बनाए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा टी.बी. मरीजों के समुचित व्यवस्था हेतु निःक्षय पोषण योजना के तहत समुचित धनराशि दी जा रही है लेकिन उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाने की जरुरत है। उन्होंने सभी नागरिकों, मा0 जनप्रतिनिधिगणों, उद्यमियों आदि से अपील किया कि अधिक से अधिक लोग टी.बी. मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए निःक्षय मित्र बने, जिससे जनपद को टीवी मुक्त कराए जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 119 कुष्ठ रोगियों की पहचान हुई है जिनका इलाज चल रहा है उन मरीजों को मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ठंड के दृष्टिगत बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से कंबल वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों को कुष्ठ रोग के भेदभाव को समाप्त करने तथा जागरूकता उत्पन्न करने तथा भ्रांतियों को समाप्त करने हेतु अपना संपूर्ण योगदान देने हेतु शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित एमओआईसी, अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। JAUNPUR HINDI NEWS
2 miscreants injured in police encounter jaunpur crime
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर के पैर में लगी गोली थाना-सिंगरामऊ व स्वाट टीम की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद तमंचा खोखा कारतूस .एक ट्रक,16 तीन मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जनपद-जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण व निर्देशन में आज को थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह थाना स्थानीय से मय हमराही व गाड़ी के वास्ते देखभाल शान्ति व्यवस्था अन्दर इलाका थाना स्थानीय में गश्त व चेकिंग करते हुये हाईवे पर जा रहा थे कि जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ बदमाशों का एक संगठित गिरोह गोवंश से भरा एक ट्रक लेकर जनपद प्रतापगढ़ से जनपद वाराणसी की तरफ जा रहा है जिनका पीछा करके पकड़ा जा सकता है।
JAUNPUR CRIME पुलिस मुठभेड़
इस सूचना पर थानाध्यक्ष सिंगरामऊ के द्वारा थाना स्थानीय के पुलिस टीम व स्वाट टीम जनपद जौनपुर के साथ बदमाशों का पीछा किया गया तो ट्रक के चालक के द्वारा एकाएक अपने गाङी में ब्रेक लगाकर गाङी रोककर भागने लगे और करीब 300 मीटर जाकर थानाध्यक्ष टीम व स्वाट टीम पर बदमासों के द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गयी बदमाशों को बार-बार थानाध्यक्ष सिंगरामऊ के द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिये कहा गया फिर भी उपरोक्त बदमास माने नही और जान से मारने की नियत से पुलिस वालों की तरफ फायर कर दिया अन्य कोई उपाय न होने पर थानाध्यक्ष व स्वाट टीम प्रभारी द्वारा आत्मरक्षार्थ दो-दो राउण्ड फायर किया गया तो कुछ समय बाद बदमाशों ने फायर बन्द कर दिया गया।
सिखलाये हुये तरीके से आगे बढ कर देखा गया तो दो बदमाश बालकदास यादव व पंकज यादव के पैर में गोली लगी हुई है। जिन्हें अपराध का बोध कराते हुये समय करीब-14.39 बजे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्तपताल भेजवाया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-10/2025,धारा-3/5/8, गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट व 109 बीएनएस,थाना-सिगरामऊ,जनपद-जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त-
1. बालकदास यादव पुत्र रामजग यादव,निवासी-ग्राम-कोहङा,थाना-शाहगंज,जनपद-जौनपुर,उम्र-करीब 22 वर्ष 2. पंकज यादव पुत्र रुदल यादव,निवासी-सारीजहाँगीर पट्टी,बडौना,थाना-सरपतहाँ,जनपद-जौनपुर,उम्र करीब 26 वर्ष बरामदगीः- 1. दो तमंचा .315 बोर 2. 04 खोखा कारतूस .315 बोर 3. 01 ट्रक जिसमें 16 जीवित गोवंश व 04 मृत गोवंश लदी हैं 4. 03 मोबाइल व 1150/- रु0 नगद
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त बालकदास यादव (1).मु0अ0सं-36/2022,धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भा0द0वि0,थाना-खामपार,जनपद-देवरिया (2).मु0अ0सं-169/2022, धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भा0द0वि0,थाना-अलीनगर,जनपद-चन्दौली (3). मु0अ0सं-351/2023, धारा-323/427/504/506, भा0द0वि0,थाना-शाहगंज,जनपद-जौनपुर (4).मु0अ0सं0-319/2024,धारा-3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट,थाना-अलीनगर,जनपद-चन्दौली आपराधिक इतिहास- पंकज यादव (1).मु0अ0सं0-204/2019,धारा-34/392/411,भा0द0वि0,थाना-सरपतहाँ,जनपद-जौनपुर (2).मु0अ0सं0-238/2019,धारा-34/392/411,भा0द0वि0,थाना-सरपतहाँ,जनपद-जौनपुर (3).मु0अ0सं0-229/2022,धारा-3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट,थाना-सरपतहाँ,जनपद-जौनपुर (4).मु0अ0सं0-447/2023,धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम,थाना-कोतवाली देहात,जनपद-गोण्डा
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने मंगलवार क्षेत्र के अर्जनपुर गाँव से एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के उक्त गाँव निवासी धूपचन्द्र पुत्र रामसेवक (37 वर्ष) के विरुद्ध पारिवारिक न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। जिसके अनुपालन में अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया।
वाहन चेकिंग के दौरान 1.4 किलो गांजा बरामद,पुलिस ने भेजा चालान
JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय (जौनपुर) वाहन चेकिंग के दौरान किशोर चढ़ा पुलिस के हत्थे खेतासराय पुलिस टीम ने आज़मगढ़ सीमा पर लगे बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक किशोर को गिरफ्तार किया, तलाशी के दौरान उसके से पास से 1.4 किलो गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार किशोर के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय हमराह अनिल कुमार यादव व विनोद कुमार प्रजापति ऑपरेशन प्रवेश के तहत क्षेत्र के आज़मगढ़ बॉर्डर सोंगर के समीप चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक किशोर झोले में कुछ रखकर ले जा रहा था,शंक होने पर पुलिस ने रोक लिया, पूछताछ किया तो अपना नाम अरबाज पुत्र इरशाद (19 वर्ष) निवासी मोहल्ला चौहट्टा खेतासराय बताया। तलाशी के दौरान इसके पास से झोले में रखा लगभग 1 किलो 400 ग्राम नाज़ायज़ गांजा बरामद हुआ। जिसके आधार पर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।
बच्चे देश के भविष्य,इन्हें बेहतर शिक्षा देने की जरूरत: अरविन्द पटेल
Jaunpur news जौनपुर। सिरकोनी विकास क्षेत्र के नाथूपुर गांव में एकल विद्यालय अभियान द्वारा वन यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविन्द कुमार पटेल रहे।वन यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बताया कि एकल विद्यालय अभियान पूरे भारत देश में अपनी सेवाएं दे रही हैं। गांव-गांव में विद्यालय लाकर ग्रामीण बच्चों को पढ़ना – लिखना सिखाने के साथ – साथ शारीरिक शिक्षा,योग शिक्षा,नैतिक शिक्षा और संस्कार देने का काम एकल अभियान करता है। जिसके तहत एकल अभियान सिरकोनी अंचल नाथूपुर के संच के विद्यालय ग्राम कल्याणपुर में वन यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें गांव के प्रमुख सीनियर सिटिजन ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
साथ में एकल अभियान के जिला समिति पदाधिकारी उमेश चन्द्र, राहुल यादव,कामता प्रसाद आगमन पर ग्राम के मुख्य द्वार पर ही ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं द्वारा चंदन तिलक व फुल माला भव्य स्वागत करते हुए मंच तक ले जाया गया।जहां विद्यालय संचालन अनेकों बालगीतों के माध्यम से वेद मन्त्रों के उच्चारण से गांव वासी बहुत प्रसन्न हुए एवं सभी कार्यक्रम के पश्चात सभी को सम्मानित भी किया। एकल विद्यालय ग्राम कल्याणपुर के तमाम बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा कापी,पेन व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चें कुम्हार के मिट्टी की चाक की तरह है। इन्हें जैसे ढ़ालना चाहों गे वैसे ही ढल जायेंगे । इस दौरान अर्चना गौतम,रेनू सिंह, शान्ति देवी, बिन्दु देवी,सन्जू देवी,विनिता, अर्पिता, मोनू,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हल्का लेखपाल पीड़ित के भूमिधरी पर चलवा दिया जेसीबी, जिलाधिकारी से लगाया गुहार
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) अतिक्रमण हटवाने के लिए क्षेत्र के एक गाँव का मामला प्रकाश में आया है, जहाँ अतिक्रमण हाटने के लिए प्रार्थी ने शिकायत किया तो उल्टा पीड़ित के भूमिधरी पर जे.सी.बी. चल गया, मामला क्षेत्र के चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने इसके विरुद्ध जाँच और अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र के सुम्बुलपुर गाँव निवासी जुबैर पुत्र असगर अली ने ग्राम के सार्वजनिक चकमार्ग पर गाँव के नईम व जाबिर द्वारा बांस, बल्ली के माध्यम से सार्वजनिक चकमार्ग को कब्जा करने का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस पर प्रार्थना-पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाया था।
आरोप है कि साजिश के तहत हल्का लेखपाल द्वारा गलत ढंग रिपोर्ट में, मौके रास्ता खाली, कोई अतिक्रमण नहीं है तथा प्रार्थी के विरुद्ध 107, 116 व 151 के तहत कार्यवाई कर दिया गया। जिससे प्रार्थी पूरी तरह से भयभीत है। प्रार्थी सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध फिर से प्रार्थना-पत्र देकर गुहार लगाया। आरोप है कि दुबारा प्रार्थना-पत्र के बाद हल्का लेखपाल अतिक्रमण हटवाने के लिए मोटी रकम की मांग किया, प्रार्थी पैसा देने से असहमति जताया तो झल्लाया लेखपाल अनिरुद्ध सिंह ने बिना किसी उच्चाधिकारियों के आदेश, न तो किसी प्रकार की नोटिस दिए बगैर प्रार्थी की भूमिधरी पर ही जे.सी.बी. चलवा दिया। आरोप है उक्त हल्का लेखपाल धमकी दे रहा है कि किसी प्रकार की कार्यवाई किये तो फर्जी मुकदमा लदवाकर जिन्दगी पलीत कर दूंगा। जिससे प्रार्थी और भी भयभीत है। प्रार्थी मामले की जाँच और अतिक्रमण हटवाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।