Home Blog Page 164

गांव के खड़ंजा पर अवैध निर्माण के खिलाफ  ग्रामीणों का प्रदर्शन  

0
गांव के खड़ंजा पर अवैध निर्माण के खिलाफ  ग्रामीणों का प्रदर्शन  
गांव के खड़ंजा पर अवैध निर्माण के खिलाफ  ग्रामीणों का प्रदर्शन

खड़ंजा पर दीवाल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS जौनपुर (सुजानगंज) स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा पढ़ुआ में तारापट्टी के बार्डर से प्रदीप शुक्ला के घर तक 20 वर्षों से विधायक निधि से खड़ंजा निर्मित है।इस रास्ते से कई घरों के लोग आते जाते है। उस रास्ते पर दबंगों द्वारा खड़ंजा पर दीवाल निर्माण कर रहे हैं।

जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव निवासी रविशंकर ने बताया बताया कि इस रास्ते पर 50 वर्षों से अधिक लोगों का आना जानें का रास्ता है।जिस पर 20 वर्ष पुर्व विधायक निधि से खड़ंजा निर्मित है।उसी खड़ंजा पर पुनः प्रमुख निधि से खड़ंजा निर्माण हों रहा था। कुछ दुर तक होने पर अशोक शुक्ला द्वारा निर्माण कार्य को रोककर दीवाल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसकी शिकायत प्रशाशन की गई लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है । विरोध प्रदर्शन में धीरज शुक्ला, प्रदीप, सतीश, सक्षम व महिला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR खुटहन:घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर में किया विवाह   

0
JAUNPUR खुटहन:घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर में किया विवाह   
JAUNPUR खुटहन:घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर में किया विवाह   

jaunpur News today hindi जौनपुर : खुटहन विकासखंड के एक गांव में स्वजनों के विरोध के चलते दो दिनों पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ थाने लाया तो दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। उनके आगे दोनों पक्षों को विवश होकर सहमति प्रदान करना ही पड़ा। कई मानिंद जनों की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित मंदिर में एक दूजे को जयमाल पहनाकर दोनों सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई।

थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव निवासी सजातीय युवक और युवती का महीनों से आपस में प्रेम संबंध चल रहा था। युवती के अभिभावक को इसकी जानकारी हुई तो युवती पर पाबंदियां लगाई जाने लगी। गत शनिवार को दोनों घर से फरार हो गए। घटना की सूचना युवती के पिता द्वारा थाने पर दी गई। सोमवार को पुलिस ने युवक के एक रिश्तेदार के घर से दोनों को बरामद कर लिया। थाने लाकर दोनों के स्वजनों को बुलाया गया तो युवती युवक संग शादी करने को अड़ गई। गांवो के कई लोग थाने पर पहुंच समझाने बुझाने लगे। प्रेमी युगल के जिद के आगे किसी की न चली। प्रेमी ने मंदिर प्रांगण में प्रेमिका की मांग भर दोनों एक दूसरे के गले में जयमाला पहना कर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए l

यह भी पढ़े : Jaunpur News: स्कूल के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओं नोटिस   

प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव बने सहोदया स्कूल के निर्विरोध कोषाध्यक्ष  

0
प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव बने सहोदया स्कूल के निर्विरोध कोषाध्यक्ष  
प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव बने सहोदया स्कूल के निर्विरोध कोषाध्यक्ष  

सहोदया स्कूल एसोसिएशन के निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव

खेतासराय (जौनपुर) सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल,आमगांव, फुलेश के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव को सहोदया स्कूल एसोशिएशन का निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव सर्वसम्मति से हुआ, जिसमें उनकी नेतृत्व क्षमता, शैक्षणिक कुशलता और वित्तीय प्रबंधन में दक्षता को मान्यता दी गई।

विनोद कुमार यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। छात्रों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपने स्कूल को एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में स्थापित किया है।

सहोदया स्कूल एसोशिएशन के कोषाध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। एसोशिएशन का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करना और शिक्षकों तथा छात्रों के विकास के लिए नई पहल करना है। विनोद कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा, मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं और एसोशिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा।

उनके निर्विरोध चुनें जाने पर पर डॉक्टर जे.पी. सिंह आर्थो सर्जन, प्रबन्धक दुर्गेश सिंह देवदूत हेल्पिंग्स हैंड्स के संस्थापक सदस्य, अशोक यादव सुल्तानी, अनूप सिंह अपरिहार, गौरव सिंह, नेहा सिंह, विवेक कोच, अभिषेक अस्थाना, दीपक मौर्य, रविकांत पटवा आदि लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

यह भी पढ़े ;Jaunpur News: स्कूल के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओं नोटिस

SHAHGANJ NEWS: शाहगंज समाचार 

0

हनुमान जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा 21 जनवरी को SHAHGANJ NEWS

SHAHGANJ NEWS IN HINDI शाहगंज (जौनपुर)।धर्म प्रेमी सज्जनों तथा देवियों अपार हर्ष और गर्व के साथ सूचित किया जा रहा है कि 21 तारीख दिन मंगलवार को कोतवाली परिसर शाहगंज में हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना होनी है, इसी पावन उपलक्ष्य में कल सुबह 10 बजे दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आप सब बड़ी से बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। एवं 22 तारीख दिन बुधवार को  सायंकाल में भजन संध्या और भंडारे का आयोजन है।अतः आप सभी से निवेदन है कि उक्त कार्यक्रमों में पहुंच कर भजन संध्या का आनंद लेते हुए भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

नगर के एराकियाना मोहल्ले में 12 जनवरी को घर मे घुसकर पुरुष व महिला के साथ धारदार हथियार से मारपीट समेत महिला से अभद्रता करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर  संबंधित धाराओं में मुकदमा  दर्ज किया। उक्त मोहल्ला निवासी रिजवान पुत्र जियाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते एक सप्ताह पूर्व पीड़ित मोहल्ला स्थित अपने किराने की दुकान पर बैठा था उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर उक्त मोहल्ला निवासी फरहान अख्तर, सुफियान अख्तर, व अदनान अख्तर पुत्रगण सलमान व इमरान अख्तर, जीशान अख्तर सलमान अख्तर पुत्रगण सैय्यद महमूद एक जुट होकर दुकान मे घुसकर गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर उक्त लोगों ने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर पीड़ित की बहन बचाने पहुची तो उक्त लोगों ने उसपर हमला कर अभद्रता करने लगे। शोरशराबे की आवाज़ सुनकर भीड़ इकट्ठा होते देख लोग मौके से फरार हो गए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों पर सोमवार को  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटीं है।

  • रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम

JAUNPUR:नेकी की दीवार कार्यक्रम में गरीबों को बांटे गए कम्बल 

0
JAUNPURनेकी की दीवार कार्यक्रम में गरीबों को बांटे गए कम्बल 
JAUNPURनेकी की दीवार कार्यक्रम में गरीबों को बांटे गए कम्बल 

लायंस क्लब द्वारा 465 कम्बल का हुआ वितरण और नेकी की दीवार के तहत 1295 जरूरतमंद लोगों को मिला वस्त्र JAUNPUR HINDI NEWS

SHAHGANJ JAUNPUR NEWS शाहगंज [ जौनपुर ] निःशुल्क कम्बल वितरण समारोह नगर के लायंस क्लब नेकी की दीवार का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों जरूरतमंद को लाभ मिल । समारोह में सभी जरूरतमंद को कम्बल मिलते ही व जरूरत के उपयोगी वस्त्र मिलते ही खुशी से चेहरे खिल उठे। आप बता दे इस समारोह के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशक श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन डॉ. वेद प्रकाश सिंह राजू भैया आमंत्रित थे उनके स्थान पर उनके प्रतिनिधि श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अभय सिंह ने कहा एक तरफ दीप प्रज्वलन कर कम्बल वितरण की शुरुवात की वही दूसरी ओर अपने कर कमलों द्वारा नेकी के दीवार के फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया। इस में उनका सहयोग विशिष्ट तिथियों के रूप में श्री विश्वनाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय कलान के प्राचार्य डॉ मनोज सिंह,भाजपा के ओवीसी प्रदेश मीडिया प्रभारी विशाल जायसवाल ने सहयोग किया। कम्बल वितरण समारोह में लगभग 465कम्बल वितरण किया गया। नेकी के दीवार में जरूरतमंद ने लगभग 1295 उपयोगी वस्त्र निःशुल प्राप्त किया।

अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, लियो अध्यक्ष अधिवक्ता शशांक गुप्ता के साथ कम्बल वितरण समारोह के कार्यक्रम संयोजक सुभाष यादव उर्फ चंदू पूर्व प्रधान एवं निदेशक लक्ष्मी नारायन वाटिका नेकी के दीवार के कार्यक्रम संयोजक मनोज जायसवाल के इस कार्य की जम कर तारीफ की। समारोह का संचालन संस्था उपाध्यक्ष रविकांत जायसवाल, और आभार संस्था सचिव मनोज पाण्डेय ने किया । इस समारोह को सफल बनाने में रूपेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अरुण पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी ,अनिमेष अग्रहरि, सर्वेश चौरसिया, विजेंद्र अग्रहरि, डॉ. अभिषेक रावत, डॉ. आर जीवराम, डॉ.तारिक शेख, राजीव गुप्ता, अंकित गुप्ता उर्फ रोमिल, डॉ. ज्ञान चंद्र चित्रवंशी, डॉ टी एन त्रिपाठी, साहित लायंस पदाधिकारी एवं सदस्य के साथ लियोदधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।jaunpur News today hindi

  • रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम 

Jaunpur Crime: एटीएम तोड़ कर पैसा चोरी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

0

Jaunpur Crime News Hindi: जौनपुर थाना कोतवाली पुलिस ने एटीएम तोड़ कर पैसा चोरी करने के प्रयास में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में आज थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 21/25 धारा 331(4)/305/62/324(4) बीएनएस से सम्बन्धित चोर रोहन श्रीवास्तव पुत्र राजनारायण श्रीवास्तव निवासी मछरहट्टा ( माता नीम ) थाना कोतवाली जौनपुर को सिपाह तिराहे से आज गिरफ्तार किया गया जिसके पास से ए0टी0एम0 खोलने का सामान एक पेचकस व एक हेक्ला ब्लेड भी बरामद किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया है ।



1.रोहन श्रीवास्तव पुत्र राजनारायण श्रीवास्तव निवासी मछरहट्टा ( माता नीम ) थाना कोतवाली जौनपुर।

अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 21/25 धारा 331(4)/305/62/324(4) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद जौनपुर।

बरामदगी-
1.एक पेचकस , एक हेक्सा ब्लेड

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र थाना कोतवाली जौनपुर।
2.उ0नि रामप्रकाश यादव चौकी प्रभारी राजकालेज थाना कोतवाली जौनपुर।
3.का0 विजय प्रकाश थाना कोतवाली जौनपुर।

Jaunpur News: राज्य सूचना आयुक्त से कंबल पाकर,बस्ती के लोग हुए गदगद

0

राज्य सूचना आयुक्त ने दलित बस्ती में जरूरतमंदो को वितरित किया कंबल ,जौनपुर न्यूज़

जौनपुर । राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र प्रताप सिंह रविवार को जनपद जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील स्थित अटरिया गांव के निवासी संजय सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुचें। इसके उपरांत ग्राम मीरपुर बेलवा बाजार, शीतलगंज स्थित अनूप सिंह गोलू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। राज्य सूचना आयुक्त के द्वारा दलित बस्ती में जाकर गरीब, आसहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सीता गौतम, शोभाई रिकाई, अनीता गीता, सुनीता गोलका, गयादीन नीमरा, मंजू, सरिता, सुमन, देवकी, सविता, अच्छेलाल, हरि, मुकुंद, प्रेमचंद, छोटेलाल को कम्बल वितरण किया गया। दलित बस्ती में रहने वाली सीता के बने हाथों का खाना खाकर राज्य सूचना आयुक्त भावुक हो उठे।


राज्य सूचना आयुक्त श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने इस दौरान समाज के कमजोर वर्ग की मदद के लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज की संयुक्त जिम्मेदारी है कि हम हर व्यक्ति को सम्मान का दर्जा दे और अवसर प्रदान करें, ताकि वे अपने जीवन को बेहतर बना सकें।


इसके उपरान्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत नारायण दुबे के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भारत यदुवंशी, सोनू सिंह, चंदन सिंह गोलू, आसिफ, पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनीश, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद राज्य सूचना आयुक्त श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह जौनपुर स्थित डाक बंगले में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आरटीआई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का सशक्त माध्यम है। यदि कोई अधिकारी मांगी गई सूचनाओं को टाल मटोल करता है या समुचित सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराता है तो निश्चित तौर पर कहीं न कहीं कोई गड़बड़ी होती है। ऐसे में राज्य सूचना आयोग में अपील करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jaunpur News: स्कूल के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओं नोटिस

0

JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल विद्यालय में अनियमितता एवं गंदगी पाए जाने पर नाराज हो गए , सम्बंधित प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी देते हुये स्पष्टीकरण निर्गत शासन की मंशानुरूप बेसिक शिक्षा विभाग में गुणवत्ता संवर्धन एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को विकास क्षेत्र मड़ियाहूँ एवं बरसठी के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।


बीएसए द्वारा प्राथमिक विद्यालय ददरा, वि0क्षे0 मड़ियाहूँ के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थिति पाये गये। बीएसए द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति बढ़ाये जानें हेतु निर्देशित किया गया। बच्चो का अधिगम स्तर बेहतर जिसके लिये बच्चो को पुरस्कृत किया गया। साफ सफाई अच्छी पाई गई ।विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय चकनरायनपुर का निरीक्षण अपरान्ह 12:09 एवं कम्पोजिट विद्यालय पल्टूपुर के निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थिति पाये गये। दोनों विद्यालयों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की उपस्थिति एवं मध्यान्ह वितरण से सम्बंधित सूचना शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये टैबलेट के माध्यम से प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज नहीं की जा रही पायी गयी। साथ ही साथ कम्पोजिट विद्यालय चकनरायनपुर के एक कक्षा-कक्ष में कबाड़ इकट्ठा किया गया प्राप्त हुआ।


दोनों विद्यालयों में प्राप्त कमियों के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओं नोटिस निर्गत करते हुये प्राप्त कमियों को पूर्ण कर साक्ष्य सहित सम्बंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किये जानें एवं विद्यालय में उपस्थिति समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों को शासन की मंशानुरूप छात्रों के अधिगम स्तर के संवर्धन हेतु अनवरत प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा कम्पोजिट विद्यालय पल्टूपुर में छात्रों के बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता की जाँच की गयी। jaunpur news today in hindi

jaunpur News सेवा सर्वोपरि,शशांक शेखर तिवारी एडवोकेट

0

लाभ नहीं, सेवा है सर्वोपरिशशांक शेखर तिवारी एडवोकेट!


Jaunpur News जौनपुर । कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के चुनाव में आडिटर पद के प्रत्याशी शशांक शेखर तिवारी ने बातचीत में बताया कि वे अधिवक्ता संघ का चुनाव सिर्फ और सिर्फ अधिवक्ता गण एवं आम जनता के हित को ध्यान में रखकर लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया किअधिवक्ताओं और वादकारियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन सही नेतृत्व न मिल पाने के कारण उनके समक्ष अनेकों अनेक समस्याएं खड़ी हो जाती है। श्री तिवारी का कहना है कि वह सिर्फ अधिवक्ताओं ही नहीं वादकारियों की भी समस्याओं के निदान पर पूरा जोर देंगे। इसी के साथ श्री तिवारी का यह भी कहना है कि उपर वाले के आशीर्वाद से उनके पास सब कुछ है उन्हें इस पद से किसी प्रकार का कोई आर्थिक मोह नहीं है यह पद वे सिर्फ सेवा भाव के लिए पाना चाहते हैं।

jaunpur News: कुष्ठ रोग की दवा जौनपुर के सभी अस्पतालों में निःशुल्क है

0

Leprosy medicine is free in all hospitals of Jaunpur mews

JAUNPUR NEWS: कुष्ठ रोग एक सामान्य बीमारी, दवा से पूरी तरह से ठीक हो जाती है इसकी दवा जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है नि: शुल्क दवा 2027 तक इसका प्रसार शून्य कर देने के लिए खिलाई जा रही है रिफाम्पसिन दवा में कुष्ठ रोगियों के परिजनों और उनके पड़ोसियों को रिफाम्पसिन दवा खिलाई जा रही है। इस दवा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे कुष्ठ रोग का प्रसार बहुत कम हो जाता है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों में कुष्ठ फैलने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।

उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार 2027 तक कुष्ठ रोग का प्रसार शून्य कर देने के लिए प्रयासरत है। इसीलिए रिफाम्पसिन दवा खिलाई जा रही है।


मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया है कि कुष्ठ रोग बैक्टीरिया से होने वाली एक सामान्य बीमारी है। यह दवा करने से पूरी तरह से ठीक हो जाती है। इसकी दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि: शुल्क उपलब्ध है। यह कोई अभिशाप, पाप या बुरे कर्म का नतीजा नहीं है। न ही जन्मजात या वंशानुगत बीमारी है। इसलिए कुष्ठ रोग होने पर संकोच नहीं करना चाहिए और डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में शरीर में कहीं दाग हो जाना, दाग के साथ उस जगह पर सुन्नपन होना, उसमें खुजली नहीं होना, हाथ-पैर की अंगुली में टेढ़ापन, हाथ-पैर के तलवों में झनझनाहट, नस का मोटा होना, हाथ-पैर में होने वाला कोई ऐसा दर्द रहित घाव जो ठीक नहीं हो रहा हो, जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।


जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ प्रभात कुमार ने आम जनमानस से ऐसे लक्षण दिखने पर संकोच नहीं करने और विकलांगता से बचने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील की है। वह कहते हैं कि कुष्ठ रोगी भी समाज के अंग हैं। उनसे भेदभाव करना उचित नहीं है।

जो लोग कुष्ठ रोग से प्रभावित हो जाते हैं या विकलांग हो जाते हैं। उनका भी शासन द्वारा नैनी और अयोध्या में नि: शुल्क इलाज करवाया जाता है। इतना ही नहीं उन्हें आठ हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी साथ में दी जाती है। इस समय अपने जनपद में 129 कुष्ठ रोगियों का इलाज चल रहा है। हर महीने 10-12 लोग ठीक हो जाते हैं और उनका इलाज बंद कर दिया जाता है। कुष्ठ रोग के इलाज की अवधि छह महीने से 12 महीने तक ही होती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुष्ठ प्रभावित कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए, समाज में फैली भ्रांतियों को दूर भगाएं, आइये हम सब मिलकर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाएं।