Home Blog Page 166

JAUNPUR CRIME: कोर्ट से फरार 9 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा

0
JAUNPUR CRIME: कोर्ट से फरार 9 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा
JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) रविवार को विभिन्न जगहों से खेतासराय पुलिस द्वारा गठित तीन टीम ने कोर्ट से फरार चल रहे कुल नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय ने बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु गठित तीन टीम द्वारा कुल नौ वारंटियों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों में जसवंत पुत्र पंचम निवासी बरंगी (35 वर्ष), प्रवीण पुत्र राजाराम निवासी नौली (45 वर्ष), राजेश कुमार पाण्डेय पुत्र पारसनाथ पाण्डेय निवासी बभनौटी मोहल्ला खेतासराय (51 वर्ष), इसरार अहमद पुत्र शमी अहमद निवासी जमदहां (42 वर्ष), प्रिंस पुत्र रामलाल निवासी अब्बोपुर (24 वर्ष), मोहम्मद फहीम पुत्र इस्तिखार निवासी जमदहां (40 वर्ष), तिलकरधारी पुत्र जगेसर निवासी (60 वर्ष), लालधारी पुत्र जगेसर (54 वर्ष), भानमती पत्नी तिलकधारी (58 वर्ष) निवासीगण मोहल्ला सरवरपुर खेतासराय को गिरफ्तार किया गया। सभी को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक़ अंसारी, शैलेन्द्र कुमार राय, भोलानाथ सिंह, हेडकांस्टेबल संजय पाण्डेय, अम्बिका यादव, नफीस अहमद, शिवगोविंद यादव, त्रिगुण कुमार व महिला कांस्टेबल बिन्दु शामिल रही। TAFTISHOFCRIME JAUNPUR CRIME NEWS

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल जौनपुर आएंगे,DM ने बुलाई बैठक  

0
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल जौनपुर आएंगे,DM ने बुलाई बैठक  
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल जौनपुर आएंगे,DM ने बुलाई बैठक  

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल जौनपुर आएंगे,डीएम ने बुलाई बैठक  

Union Minister Rajnath Singh will come to Jaunpur जौनपुर 18 जनवरी :केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह एवं राज्यपाल हिमाचल प्रदेश  शिव प्रताप शुक्ला 19 जनवरी दिन रविवार को जौनपुर आएंगे  के जनपद आगमन को देखते हुए  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में निजामुद्दीनपुर, मछलीशहर में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 रक्षा मंत्री तथा माननीय राज्यपाल के जनपद में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु जनपद आगमन को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, सजकता जरूरी है, सभी संबंधित अधिकारीगण अपने-अपने पॉइंट पर तैनात रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, थाना प्रभारी, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

BJP शासन में कानून व्यवस्था चौपट:डा.सूर्यभान यादव

0
BJP शासन में कानून व्यवस्था चौपटडा.सूर्यभान यादव
BJP शासन में कानून व्यवस्था चौपट:डा.सूर्यभान यादव

Law and order is ruined under BJP rule: Dr. Suryabhan Yadav jaunpur

  • मामले में पीड़ितों से मिले युवा सपा नेता, दी सहायता राशि,हत्या के आरोपियों को दिलवाएंगे कड़ी सजा
  • 10 दिन बाद शव को बरामद करने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर युवा सपा नेता व वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. सूर्यभान यादव शनिवार को खुटहन के मलूकपुर गांव में दलित दम्पति की हत्या मामले में मृतक के पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दी और 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर घटना के बारे में अवगत कराएंगे। कहा कि हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करेगे। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि केवल गरीबों और कमजोर तबके के लोगों पर ही बाबा का बुलडोजर चलेगा या फिर गला घोट कर हत्या के आरोपियों के घर पर भी बुलडोजर चलेगा। कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति का ढिंढोरा पीटने वाली योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जौनपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर- प्रदेश की पहचान अपराध युक्त प्रदेश के रूप में हो गई है। BJP की प्रदेश सरकार में पूरी तरह से जंगल राज है। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।

BJP शासन में कानून व्यवस्था चौपट:डा.सूर्यभान यादव
BJP शासन में कानून व्यवस्था चौपटडा.सूर्यभान यादव

आए दिन दिनदहाड़े खुलेआम हत्या कर दी जा रही है। 10 दिन बाद पुलिस प्रशासन द्वारा शव बरामद किए जाने पर उन्होंने सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा को पार कर गया है। भ्रष्टाचार, महंगाई और घूसखोरी बढ़ गई। पुलिस ने घटना की तह तक न जाकर मामले को दबाने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय, बेरोजगारों को रोजगार और छात्र-छात्राओं को उत्तम शिक्षा और किसानों को खुशहाली मिले, इसके लिए प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनना प्रदेश के नागरिकों के हित में है। उन्होंने 2027 में अखिलेश की सरकार बनने का दावा किया। मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, पंकज, वीरेंद्र मौर्य, उमाशंकर पाल, रामानंद निषाद, नंदलाल गौतम, विवेक यादव, रविशंकर शुक्ल, लवकुश मौर्य, नवनीत यादव, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।

JAUNPUR: मानव संपदा पोर्टल को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

0
JAUNPUR मानव संपदा पोर्टल को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
JAUNPUR: मानव संपदा पोर्टल को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

शिक्षामित्रो की सेवा अवधि कार्य को मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने की मांग JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों ने सौपा ज्ञापन संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और उन्हें शिक्षामित्रो द्वारा किए गए सेवा अवधि कार्य को मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने की मांग की है। ऐसा न करने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बता दें कि संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारी व शिक्षको जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय पहुंचे और बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल से गरमा गरम बहस के बाद ज्ञापन सौपा। मांग की पूर्व में सभी शिक्षक शिक्षामित्र रहते हुए सेवा अवधि में जो कार्य किया है और वह वर्तमान में विभिन्न भर्तियों के जरिए जिले में अध्यापक बन अपनी सेवा दे रहे हैं ,लेकिन उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है ,जो नहीं होना चाहिए। शिक्षक नेताओं पदाधिकारी ने कहां की इस समय मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक प्रविष्टियों में संशोधन का कार्य चल रहा है । हमारे जनपद में शिक्षामित्र पर द्वारा किए गए सेवा विवरण का सर्विस बुक में दर्ज नहीं है, जबकि बस्ती समेत कुछ अन्य जनपदों में शिक्षामित्रो का संपदा पोर्टल पर सेवा कार्य दर्ज हो चुका है। इसलिए ऐसे शिक्षामित्र जो इस समय विभिन्न भर्तियों से जिले में अध्यापक बन चुके हैं उनका शिक्षामित्रो के द्वारा दौरान दिए गए सेवा कार्य को संपदा पोर्टल पर दर्ज किया जाए ।

जिससे शिक्षकों के साथ भेदभाव ना हो । इस संबंध मे बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल को ज्ञापन सौपा ,उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी कुछ संभव होगा वह किया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री डॉ गौरीशंकर यादव ,मनोज चौरसिया, अशोक यादव ,विनोद कुमार गुप्ता, कामाख्या नारायण राय ,अमलेश यादव ,रामनाथ, उपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार पाल ,सजल कुमार ,रामचंद्र पाल मौजूद रहे।

10.5 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

0

शाहगंज [ जौनपुर ] पुलिस ने 10.5 किलो गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ओमकार वर्मा है, जो सरपतहां थाना क्षेत्र के खेतापुर बाल्मिकीपुर का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने सुरिस पेट्रोल पंप के पास से ओमकार वर्मा को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 10.5 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी का अपराधिक इतिहास भी पुलिस के लिए एक बड़ा सुराग है, जिसमें उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हुए हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सैयद हसन जाफर रिजवी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पांडेय, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, अमरनाथ यादव, अमन यादव, और प्रभाकर यादव शामिल रहे।

बीजेपी का खिचड़ी भोज:भारतीय राजनीति का नया स्वाद

0
बीजेपी का खिचड़ी भोजभारतीय राजनीति का नया स्वाद
बीजेपी का खिचड़ी भोज:भारतीय राजनीति का नया स्वाद

भारतीय राजनीति में भोज और खान-पान की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज न केवल एक राजनीतिक पहल है, बल्कि समाज और संस्कृति के ताने-बाने को मजबूत करने का एक प्रयास भी है। खिचड़ी, जो भारत की विविधता और एकता का प्रतीक है, इस आयोजन का केंद्र बनकर राजनीति में संवाद का एक नया आयाम जोड़ती है। बीजेपी का खिचड़ी भोज एक साधारण भोजन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास है। इस भोज का मुख्य उद्देश्य विभिन्न जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एक मंच पर लाना है, ताकि वे सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा दे सकें। खिचड़ी भोज का आयोजन अक्सर त्योहारों, चुनावी प्रचार, या विशेष अवसरों पर किया जाता है। इस आयोजन के जरिए बीजेपी यह संदेश देती है कि भारतीय समाज की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। खिचड़ी, जो कई अनाजों और दालों से मिलकर बनती है, एकता और सामूहिकता का प्रतीक है।

राजनीति में भोजन का उपयोग लोगों से जुड़ने और संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम रहा है। खिचड़ी भोज के माध्यम से बीजेपी अपनी जमीनी पकड़ को मजबूत करती है। यह कार्यक्रम न केवल आम जनता को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास है, बल्कि विपक्ष को भी यह संदेश देने का एक तरीका है कि बीजेपी जमीनी स्तर पर कितनी सक्रिय है। यह भोज अक्सर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आयोजित किए जाते हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ता, नेता और आम जनता एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। इस आयोजन में जाति-धर्म से ऊपर उठकर सबको समान रूप से शामिल किया जाता है, जिससे यह संदेश जाता है कि बीजेपी समावेशिता में विश्वास करती है।

खिचड़ी भोज का प्रभाव सांस्कृतिक और सामाजिक स्तर पर भी देखा जा सकता है। यह आयोजन समाज में समरसता और एकता को बढ़ावा देता है। भारतीय संस्कृति में भोजन को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, और खिचड़ी भोज इस परंपरा को और मजबूत करता है। बीजेपी ने इस आयोजन के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि एक साधारण भोजन भी लोगों को जोड़ने और सामाजिक मुद्दों पर संवाद करने का एक प्रभावी माध्यम बन सकता है। राजनीतिक दृष्टिकोण से खिचड़ी भोज की आलोचनाएं भी होती रहती परंतु बीजेपी का खिचड़ी भोज एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जाता है, कुछ लोग इसे राजनीतिक प्रचार का हिस्सा मानते हैं। विपक्षी दल इसे एक ऐसा आयोजन मानते हैं जो केवल वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह भी तर्क दिया जाता है कि केवल भोज आयोजित करने से सामाजिक समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। असली बदलाव तभी आएगा जब इन आयोजनों के साथ ठोस नीतियों और कार्यों को जोड़ा जाए।

बीजेपी का खिचड़ी भोज भारतीय राजनीति में एक नई पहल है जो समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास करता है। हालांकि इसके राजनीतिक उद्देश्य पर सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।खिचड़ी भोज न केवल भोजन का आयोजन है, बल्कि यह भारतीय राजनीति में संवाद और समावेशिता का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। इसे सही दिशा में उपयोग करके समाज में वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है।

अन्नू राजभर (शोध-छात्रा)
राजनीति विज्ञान
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर

विधायक ने 150 घरौनी लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

0
विधायक ने 150 घरौनी लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र
विधायक ने 150 घरौनी लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

24369 लोगों को मिलेगा घरौनी का लाभ, विधायक ने 150 लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

शाहगंज [जौनपुर] तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रमेश सिंह ने पहले दिन पांच गांव के 150 लाभार्थियों को घरौनी के प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी लोगों ने देखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जमीनी मामले बहुत अधिक हैं। आबादी की जमीन के मामले में लोगों को न्यायालय जाना और लंबा समय और धन बर्बाद करना होता था। लोगों के पास आबादी की जमीन होती थी, लेकिन उनके कोई कागजात नहीं होते थे। इस गंभीर समस्या पर किसी भी सरकार ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण इलाके के लोगों की समस्या पर गंभीर हुए और बड़ी योजना तैयार करके लोगों को उनकी जमीनों के स्वामित्व का लाभ दिया। जिससे आज वो बैंक से कर्ज लेकर रोजगार के साथ अपने भविष्य को बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के क्षेत्र के कुल 344 गांव में 24369 लोगों को इसका लाभ मिला है। पहले दिन उन्होंने पाईबाग, मजडीहा, डोमनपुर, मोलनापुर सबरहद और ताखा पश्चिम के 150 लाभार्थियों को घरौनी के प्रमाण पत्र का वितरण किया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार आशीष सिंह, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय, शरिक खान एडवोकेट, सोनू अली समेत भारी संख्या में लोग रहे।

  • रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम 

दस्तावेज को सुरक्षित रखें,बेहतर भविष्य के निर्माण में काम आएगा: विजय सिंह विद्यार्थी

0
दस्तावेज को सुरक्षित रखें,बेहतर भविष्य के निर्माण में काम आएगा विजय सिंह विद्यार्थी
दस्तावेज को सुरक्षित रखें,बेहतर भविष्य के निर्माण में काम आएगा: विजय सिंह विद्यार्थी

स्वामित्व योजना के तहत 40 ग्रामीणों को वितरित की गई घरौनी

खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में शनिवार को स्वामित्व योजना के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में 40 ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के लाइव सम्बोधन को सुना, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विद्यार्थी ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति पर अधिकार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति विवादों को समाप्त करने और विकास कार्यों को बढ़ावा देने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का माध्यम है। सभी लाभार्थियों से अपील की कि वे अपनी संपत्ति के दस्तावेजों को सुरक्षित रखें और इसका उपयोग बेहतर भविष्य निर्माण में करें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सेठुआपारा से राम मिलन, रत्तीलाल, ज्ञानेंद्र, मज़डीहा से मोहम्मद अरशद, जहीर हसन, निज़ामुद्दीन समेत कुल 40 लाभार्थियों को उनके घरों की घरौनी प्रमाण-पत्र सौंपे गए। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक उदयभान सिंह, लेखपाल अशोक यादव, योगेश सिंह बाबा, चिंता हरण शर्मा, रहमान मुन्नू, सफर शेख, गोलू यादव, रमेश यादव, शेखर यादव, हर्ष सिंह, अरशद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

jaunpur News:अजीत कुमार सिंह निर्विरोध सभापति निर्वाचित

0
jaunpur News:अजीत कुमार सिंह निर्विरोध सभापति निर्वाचित
jaunpur news

JAUNPUR HINDI NEWS खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के खुदौली में साधन सहकारी समिति के सभापति के चुनाव में नया इतिहास रचते हुए अजीत कुमार सिंह निर्विरोध सभापति हुए। इस चुनाव में सदस्यों ने सर्वसम्मति से अजीत सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया। अजीत सिंह ने सभापति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद कहा कि यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है।

मैं सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मैं वादा करता हूं कि साधन सहकारी समिति की प्रगति और किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। बी पैक्स चुनाव में इस बार शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हो गया। चयन पर खुशी व्यक्त की और कहा कि उनका नेतृत्व समिति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, राजेश यादव, विनोद मिश्रा, अनिल सिंह, रेखा यादव समेत आदि लोगों ने जीत बधाई दिया।

jauNpur News: मंदिर से घण्टा नगदी चोरी

0

JAUNPUR NEWS : मंदिर से लगभग दो क्विंटल भार के दर्जनों घंटे व नकदी चोरी

खुटहन ( जौनपुर ):असरफगढ़ गांव के औघड़ बाबा मंदिर के दरवाजे का ताला शुक्रवार की रात रेत कर अज्ञात चोरों ने दो दर्जन से अधिक पीतल के घंटे व दान पेटी में रखा लगभग 11 सौ रुपए पार कर दिया। चोरी गए घंटों का वजन दो क्विंटल के आस- पास बताया जाता है।

इसी गांव निवासी व मंदिर के पुजारी राजेन्द्र महराज नित्य की भांति शाम को आरती पूजा के बाद मंदिर के दरवाजे में ताला बंद कर घर चले गए। सुबह जब मंदिर कि साफ सफाई करने पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देखा। भीतर गये तो वहां टंगे दो दर्जन से अधिक घंटे नदारद थे। दान पेटी भी खुली हुई थी। उसमें रखा 11 सौ रुपए के सिक्के गायब थे। जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल किया। पुजारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है ।