Home Blog Page 167

jaunpur News: कुष्ठ रोग की दवा जौनपुर के सभी अस्पतालों में निःशुल्क है

0

Leprosy medicine is free in all hospitals of Jaunpur mews

JAUNPUR NEWS: कुष्ठ रोग एक सामान्य बीमारी, दवा से पूरी तरह से ठीक हो जाती है इसकी दवा जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है नि: शुल्क दवा 2027 तक इसका प्रसार शून्य कर देने के लिए खिलाई जा रही है रिफाम्पसिन दवा में कुष्ठ रोगियों के परिजनों और उनके पड़ोसियों को रिफाम्पसिन दवा खिलाई जा रही है। इस दवा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे कुष्ठ रोग का प्रसार बहुत कम हो जाता है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों में कुष्ठ फैलने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।

उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार 2027 तक कुष्ठ रोग का प्रसार शून्य कर देने के लिए प्रयासरत है। इसीलिए रिफाम्पसिन दवा खिलाई जा रही है।


मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया है कि कुष्ठ रोग बैक्टीरिया से होने वाली एक सामान्य बीमारी है। यह दवा करने से पूरी तरह से ठीक हो जाती है। इसकी दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि: शुल्क उपलब्ध है। यह कोई अभिशाप, पाप या बुरे कर्म का नतीजा नहीं है। न ही जन्मजात या वंशानुगत बीमारी है। इसलिए कुष्ठ रोग होने पर संकोच नहीं करना चाहिए और डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में शरीर में कहीं दाग हो जाना, दाग के साथ उस जगह पर सुन्नपन होना, उसमें खुजली नहीं होना, हाथ-पैर की अंगुली में टेढ़ापन, हाथ-पैर के तलवों में झनझनाहट, नस का मोटा होना, हाथ-पैर में होने वाला कोई ऐसा दर्द रहित घाव जो ठीक नहीं हो रहा हो, जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।


जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ प्रभात कुमार ने आम जनमानस से ऐसे लक्षण दिखने पर संकोच नहीं करने और विकलांगता से बचने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील की है। वह कहते हैं कि कुष्ठ रोगी भी समाज के अंग हैं। उनसे भेदभाव करना उचित नहीं है।

जो लोग कुष्ठ रोग से प्रभावित हो जाते हैं या विकलांग हो जाते हैं। उनका भी शासन द्वारा नैनी और अयोध्या में नि: शुल्क इलाज करवाया जाता है। इतना ही नहीं उन्हें आठ हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी साथ में दी जाती है। इस समय अपने जनपद में 129 कुष्ठ रोगियों का इलाज चल रहा है। हर महीने 10-12 लोग ठीक हो जाते हैं और उनका इलाज बंद कर दिया जाता है। कुष्ठ रोग के इलाज की अवधि छह महीने से 12 महीने तक ही होती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुष्ठ प्रभावित कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए, समाज में फैली भ्रांतियों को दूर भगाएं, आइये हम सब मिलकर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाएं।

KJS CEMENT कुप्रबंधन के आरोपों ने कंपनी की छवि को झकझोर दिया

0
KJS CEMENT:कुप्रबंधन के आरोपों ने कंपनी की छवि को झकझोर दिया
KJS Cement News today

KJS CEMENT केजेएस सीमेंट:आरोपों, कानूनी लड़ाइयों और प्रबंधन की खामियों की कहानी

KJS Cement News today [उत्तर प्रदेश ] भारतीय सीमेंट उद्योग में अग्रणी, केजेएस सीमेंट,इन दिनों विवादों के घेरे में है। वित्तीय अनियमितताओं और कॉर्पोरेट प्रबंधन के आरोपों ने कंपनी की छवि को झकझोर कर रख दिया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक, पवन कुमार अहलूवालिया, इन आरोपों के केंद्र में हैं और कई कानूनी लड़ाइयों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में, 16 दिसंबर 2024 को, सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज दूसरी एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया। यह निर्णय इस कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।


दूसरी एफआईआर 29 अप्रैल 2024 को [Pawan Kumar Ahluwalia’s nieceHimangini Singh ] पवन कुमार अहलूवालिया की भतीजी, हिमांगिनी सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई थी। हिमांगिनी ने अपने पिता, दिवंगत केजेएस अहलूवालिया, की मृत्यु के बाद कंपनी के कुप्रबंधन का आरोप लगाया है। उन्होंने पवन कुमार और उनकी पत्नी इंदु अहलूवालिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें शेयरधारिता में हेरफेर,कर चोरी, और कंपनी के धन का व्यक्तिगत उपयोग शामिल है। आरोपों में यह भी कहा गया है कि कंपनी के धन का उपयोग ज्वेलरी, विदेश यात्राओं और कलाकृतियों जैसी विलासिता की वस्तुओं पर किया गया।


हिमांगिनी ने यह भी दावा किया है कि उनके पिता के नाम पर मौजूद शेयरों को उनकी मृत्यु के बाद कम कर दिया गया, जो पारिवारिक व्यवसायों में पारदर्शिता और नैतिकता की कमी को दर्शाता है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने इन आरोपों की जांच शुरू की और इसे भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत पंजीकृत किया, जिसमें आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप शामिल हैं।


KJS CEMENT कंपनी के खिलाफ ये आरोप कर चोरी तक ही सीमित नहीं हैं। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय, भोपाल इकाई, ने केजेएस सीमेंट की गतिविधियों पर गहन जांच की है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि कंपनी ने बिना उचित चालान बनाए नकद में सीमेंट और क्लिंकर की बिक्री की। इन नकद लेनदेन से प्राप्त धन का उपयोग कच्चे माल, पैकिंग सामग्री, और अन्य व्यक्तिगत खर्चों के लिए किया गया।


इन आरोपों के बीच, पवन कुमार अहलूवालिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां उनकी याचिका भी खारिज कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने जांच को जारी रखने का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे कंपनी और उसके प्रबंधन पर कानूनी दबाव और बढ़ गया।


केजेएस सीमेंट की समस्याएं सिर्फ हिमांगिनी सिंह के आरोपों तक सीमित नहीं हैं। मध्य प्रदेश में कंपनी एक कोयला आपूर्ति समझौते से संबंधित विवाद में भी फंसी हुई है। इसके अलावा, पवन कुमार अहलूवालिया पर कोयला घोटाले में भी आरोप लगाए गए हैं, जिससे उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला भारत में पारिवारिक व्यवसायों के सामने आने वाली समस्याओं को उजागर करता है। उत्तराधिकार विवाद, पारदर्शिता की कमी, और कमजोर प्रबंधन तंत्र अक्सर ऐसे विवादों को जन्म देते हैं। वित्तीय कुप्रबंधन और अनियमितताओं के आरोप, अगर साबित होते हैं, तो यह न केवल केजेएस सीमेंट बल्कि भारत में कॉर्पोरेट प्रशासन मानकों पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं।

KJS CEMENT कुप्रबंधन के आरोपों ने कंपनी की छवि को झकझोर दिया
KJS Cement News today hindi


सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय आरोपों की गंभीरता को मान्यता देता है और यह भी दिखाता है कि वित्तीय अनियमितताओं की गहराई से जांच क्यों आवश्यक है। जैसे-जैसे कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ रही है, केजेएस सीमेंट का मामला कॉर्पोरेट नेताओं के लिए एक चेतावनी बनता जा रहा है। यह दिखाता है कि नैतिक व्यापार प्रथाओं और पारदर्शी वित्तीय संचालन का महत्व कितना बड़ा है।


केजेएस सीमेंट और उसके प्रबंध निदेशक की कहानी सिर्फ एक कंपनी की समस्या नहीं है, बल्कि यह भारत के कॉर्पोरेट सेक्टर के सामने खड़ी चुनौतियों को भी उजागर करती है। निवेशकों की सुरक्षा से लेकर कर अनुपालन सुनिश्चित करने तक, यह मामला सख्त निगरानी और नैतिक जवाबदेही की आवश्यकता को रेखांकित करता है। इस मामले का परिणाम कॉर्पोरेट प्रशासन के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा सकता है। फिलहाल, व्यापार जगत इस जांच पर नजर रख रहा है, जिसके संभावित प्रभाव न केवल केजेएस सीमेंट बल्कि पूरे भारतीय कॉर्पोरेट क्षेत्र पर पड़ सकते हैं।

जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य : अमृता देवी

0
जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य अमृता देवी
जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य अमृता देवी

जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : अमृता देवी महाराजगंज,

जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के उपधान गांव में शनिवार को इं. कन्हैया लाल यादव की पत्नी अमृता देवी के सानिध्य में कंबल वितरण का कार्य किया गया। 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड में कंबल सौंपने के बाद अमृता देवी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे में हम लोगों को चाहिए कि अपने गांव, कस्बा, क्षेत्र में जो भी इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जो भी मदद हो वो करनी चाहिए।

सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अलावा भी सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी यह जिम्मेदारी है कि गरीब, बेसहारा व जरूरतमंदों की समय समय पर मदद करते रहे। इसी क्रम में आज हम लोगों ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया है और आगे जो भी जरूरत होगी, गरीब, बेसहारा लोगों की मदद की जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रवक्ता नंदलाल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

शाहगंज के वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

0
शाहगंज के नौ वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
शाहगंज के नौ वारंटी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

शाहगंज के नौ वारंटी गिरफ्तार.पुलिस ने भेजा जेल

[[जौनपुर  ] शाहगंज कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से विभिन्न मामलों में गैर हाजिर चल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। बताया जाता है कि न्यायालय मे चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग गांव से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के मुताबिक न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश रविवार की सुबह क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी अखिलेश व उक्त गांव निवासी विरेन्द्र, नोनहट्टा निवासी अमरजीत यादव, पुरानी बाजार निवासी युसुफ व उक्त मोहल्ला निवासी मोहम्मद अबुजर, छताई कला निवासी दीपक कुमार, बडौना निवासी नन्द किशोर,अर्गूपुर खुर्द निवासी सियाराम व गोल्हागौर निवासी अजीत को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

  • रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत 

0
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत 
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत 

 हिमाचल प्रदेश  के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत 

जौनपुर 19 जनवरी: केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह तथा राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला के जनपद आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा भव्य स्वागत किया गया। 

 निजामुद्दीनपुर मछलीशहर में बनाए गए विशेष हेलीपैड पर पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा रक्षा मंत्री तथा माननीय राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। आगमन के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई थी। इसके पश्चात मा0 रक्षा मंत्रीजी तथा राज्यपाल ,जगत नारायण दुबे के आवास पर पहुंचकर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा जगत नारायण दुबे और उनके परिवार को शुभकामनाएं भी दी।

इस दौरान मा0 रक्षामंत्री और राज्यपाल महोदय ने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाकुंभ-2025 पर सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं और प्रबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि महाकुंभ शास्त्रीय दृष्टि से और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

 उन्होंने लोगों से अपील किया कि लोग महाकुंभ में जरूर जाएं तथा महाकुंभ स्नान के जो भी लाभ हैं उसे अवश्य प्राप्त करें। इसके पश्चात प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर गए। Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla gets warm welcome in Jaunpur

ACCIDENT: बरात से लौट रही बेकाबू कार ट्रक में भिड़ी,1 की मौत

0
ACCIDENT: बरात से लौट रही बेकाबू कार ट्रक में भिड़ी,1 की मौत
JAUNPUR ACCIDENT

JAUNPUR ACCIDENT [ जौनपुर ] मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर के पास रविवार की सुबह बरात लेकर वापस लौट रही कार अचानक बेकाबू होकर खड़े ट्रक में भिड़ गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने तीन लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया है। एक शख्स की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शादी का माहौल गम में बदल गया।

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सटवां गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अंकुर सिंह की बरात मध्य प्रदेश के रीवा के सतना स्थित मनगवां गई थी। कुछ बराती रात में ही कार से वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर पुरऊपुर गांव के पास पहुंची कि घने कोहरे के कारण बेकाबू होकर खड़े ट्रक में भिड़ गई।

हादसे में सटवां गांव निवासी सुरेश सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे पुष्पेंद्र सिंह (55), प्रदीप सिंह (65), अजीत सिंह (40), अवजीत सिंह (25), ऋषि सिंह (27), डब्लू सरोज (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक तालिब (30) निवासी कोदहूं को मामूली चोट आई है।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं सभी घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह को प्रयागराज रेफर कर दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि कोहरे के चलते बरातियों से भरी कार ट्रक में जा भिड़ी। जिसमें एक की मौत हो गई है। सात बराती घायल हुए हैं।

अपराध निरोधक समिति शाहगंज के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 

0
अपराध निरोधक समिति शाहगंज के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 
अपराध निरोधक समिति शाहगंज के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 

अपराध निरोधक समिति शाहगंज के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 

शाहगंज [जौनपुर ] उत्तर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जौनपुर के थाना कमेटी शाहगंज के प्रथम शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें जिले से आए हुए पदाधिकारी श्री एमपी सिंह अध्यक्ष बदलापुर के द्वारा थाना कमेटी शाहगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य महिला संयोजिका का शपथग्रहण कराया जिसमें संरक्षक के रूप में डॉक्टर टी एन त्रिपाठी ,अध्यक्ष राधेश्याम एडवोकेट, सचिव मनोज पांडे ,कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि ,उपाध्यक्ष संदीप जयसवाल ,विधिक सलाहकार सचिन कुमार जायसवाल एडवोकेट, उपमंत्री दिवाकर मिश्रा, संगठन मंत्री लाल बहादुर सोनी, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह,

एवं सदस्य के रूप में सतीश कुमार बडेलाल ,दिनेश कुमार एडवोकेट, ऋषि राज जायसवाल ,शिशुपाल मौर्य ,विजय कुमार जायसवाल ,अमरीश पांडे, रवि शंकर ,भानु प्रताप सागर ,पवन कुमार साहु ,श्रीमती रीता जयसवाल मुख्य महिला संयोजिका, श्रीमती खुशबू जयसवाल महिला संयोजिका ,के रूप में शपथ दिलाया गया एवं जिले से पधारे हुए श्री शिव प्रताप सिंह अध्यक्ष महाराजगंज ,श्री शैलेंद्र सिंह उप जिला मंत्री ,श्री भगवान सिंह अध्यक्ष सरपतहा ,श्रीमती चंद्रावती निगम महिला संयोजीका बदलापुर ,श्री राम प्रज्वलित सिंह जिला कोषाध्यक्ष जौनपुर, उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एमपी सिंह जी ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रदीप कुमार जायसवाल जी पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे l

  • रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम 

JAUNPUR CRIME शांति भंग में 2 महिला समेत चार पाबंद

0
JAUNPUR CRIME शांति भंग में 2 महिला समेत चार पाबंद

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र में शांति व्यवस्था में भंग करने में दो महिला समेत चार लोगों को पुलिस टीम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के पाराकमाल गाँव में आबादी की जमीन में टाटी लगाने व रास्ता अवरुद्ध व क्षेत्र के मानीकलां में घरेलू विवाद को लेकर शांति व्यवस्था खलल डालने वालों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पाराकमाल से मीरा देवी पत्नी जोगेंद्र कुमार (35 वर्ष), आरती पुत्री सूबेदार (22 वर्ष) व मिथिलेशा पत्नी सूबेदार (40 वर्ष) व मानीकलां से सुलेमान पुत्र हिसामुद्दीन (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाई करते हुए गिरफ्तारों को शांतिभंग में चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, शैलेंद्र कुमार राय, कांस्टेबल शिवगोविंद यादव, त्रिगुण कुमार आदि शामिल रहे।

JAUNPUR CRIME: कोर्ट से फरार 9 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा

0
JAUNPUR CRIME: कोर्ट से फरार 9 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा
JAUNPUR CRIME

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) रविवार को विभिन्न जगहों से खेतासराय पुलिस द्वारा गठित तीन टीम ने कोर्ट से फरार चल रहे कुल नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय ने बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु गठित तीन टीम द्वारा कुल नौ वारंटियों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों में जसवंत पुत्र पंचम निवासी बरंगी (35 वर्ष), प्रवीण पुत्र राजाराम निवासी नौली (45 वर्ष), राजेश कुमार पाण्डेय पुत्र पारसनाथ पाण्डेय निवासी बभनौटी मोहल्ला खेतासराय (51 वर्ष), इसरार अहमद पुत्र शमी अहमद निवासी जमदहां (42 वर्ष), प्रिंस पुत्र रामलाल निवासी अब्बोपुर (24 वर्ष), मोहम्मद फहीम पुत्र इस्तिखार निवासी जमदहां (40 वर्ष), तिलकरधारी पुत्र जगेसर निवासी (60 वर्ष), लालधारी पुत्र जगेसर (54 वर्ष), भानमती पत्नी तिलकधारी (58 वर्ष) निवासीगण मोहल्ला सरवरपुर खेतासराय को गिरफ्तार किया गया। सभी को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक़ अंसारी, शैलेन्द्र कुमार राय, भोलानाथ सिंह, हेडकांस्टेबल संजय पाण्डेय, अम्बिका यादव, नफीस अहमद, शिवगोविंद यादव, त्रिगुण कुमार व महिला कांस्टेबल बिन्दु शामिल रही। TAFTISHOFCRIME JAUNPUR CRIME NEWS

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल जौनपुर आएंगे,DM ने बुलाई बैठक  

0
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल जौनपुर आएंगे,DM ने बुलाई बैठक  
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल जौनपुर आएंगे,DM ने बुलाई बैठक  

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कल जौनपुर आएंगे,डीएम ने बुलाई बैठक  

Union Minister Rajnath Singh will come to Jaunpur जौनपुर 18 जनवरी :केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह एवं राज्यपाल हिमाचल प्रदेश  शिव प्रताप शुक्ला 19 जनवरी दिन रविवार को जौनपुर आएंगे  के जनपद आगमन को देखते हुए  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में निजामुद्दीनपुर, मछलीशहर में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 रक्षा मंत्री तथा माननीय राज्यपाल के जनपद में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु जनपद आगमन को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, सजकता जरूरी है, सभी संबंधित अधिकारीगण अपने-अपने पॉइंट पर तैनात रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, थाना प्रभारी, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।