Home Blog Page 17

Jaunpur News:पोलियो अभियान को लेकर जन-जागरूकता रैली का आयोजन

0

Jaunpur News:पोलियो अभियान को लेकर जन-जागरूकता रैली का आयोजन

खेतासराय(जौनपुर): पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से खेतासराय चौराहे तक शनिवार को जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, आशा कार्यकत्रियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लेकर पोलियो के प्रति जनमानस को जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन विश्व के कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे इसके दोबारा लौटने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने दें और हर बार पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो पर देश की जीत को बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है।

बताया गया कि यह विशेष पोलियो अभियान 14 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 14 दिसम्बर 2025, रविवार को पोलियो बूथ डे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

रैली के दौरान दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार, दो बूंद पोलियो पिलाओ, बच्चों की जिंदगी खुशहाल बनाओ, हम सब ने ठाना है, पोलियो को भगाना है, पोलियो डोज पिलाना है, देश को हमें बचाना है तथा हम सब की यही पुकार, पोलियो मुक्त हो देश हमारा जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलायी गई।

डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि अभियान में यदि एक भी बच्चा छूट जाता है तो सुरक्षा चक्र टूट जाता है। इसलिए सभी का दायित्व है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी से मिलकर पोलियो उन्मूलन में योगदान देने की अपील की।

रैली का समापन ब्लॉक सभागार सोंधी में किया गया। कार्यक्रम में सहायक शोध अधिकारी विप्लव यादव, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, अशोक कुमार कुशवाहा, सुजीत कुमार मौर्य, राहुल कुमार यादव, चीफ फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव, मॉनिटर अशोक यादव सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के समस्त कर्मचारी, सैकड़ों आशा एवं आशा संगिनियां उपस्थित रहीं।

Jaunpur Crime News : क्या मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल ने अपने ही घर पर खुद चलवाई थी गोली ?

0
Oplus_131072

Jaunpur News :Jaunpur Crime News क्या मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल ने अपने ही घर पर खुद चलवाई थी गोली ?

JAUNPUR CRIME जौनपुर। मछलीशहर चेयरमैन के घर पर फायरिंग करने वाले एक अपचारी समेत 4 अभियुक्त गिरफ्तारघटना में इस्तमाल अवैध असलहा-कारतूस सहित चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वादी अभय जायसवाल उर्फ सुरज पुत्र संजय कुमार जायसवाल (नगर पंचायत अध्यक्ष) निवासी- सादिकगंज थाना मछलीशहर जिला द्वारा तहरीर दिया गया कि 23 फरवरी की समय सुबह 5.30 बजे प्रार्थी के उपर जान से मारने के नियत से जानलेवा हमला किया गया, जिसमे तीन फायरिंग की गई मौके पर प्रार्थी घर के अन्दर मौजूद था जिससे तीनो गोली प्रार्थी के गेट में लगी। उक्त घटना CCTV में कैद है प्रार्थी बहुत डरा व सहमा हुआ है, उक्त घटना दो अज्ञात बाइक सवारो द्वारा कारित किया गया। है। उपरोक्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 51/2025 धारा 109(1) BNS पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।

क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर जौनपुर विनीत राय के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 गामा टीम प्रभारी उ0नि0 तरुण श्रीवास्तव मय टीम के सहयोग से उ0नि0 होरिल यादव प्र0चौकी कस्बा मछलीशहर मय हमराह उ0नि0 ओमप्रकाश यादवके द्वारा मु0अ0सं0 51/25 धारा 109(1) बी0एऩ0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 में मुखबिर की सूचना पर 01.निर्देश सिह उर्फ जुम्मन पुत्र मुन्ना सिह निवासी पहसना थाना सिकरारा जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष 02. हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी अरूआवा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष 03. कुशल मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी संदहा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर 04. बाल अपचारी रुद्र प्रताप यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 16 वर्ष कोटवाँ पुलिया से दिनांक 12.12.25 को समय करीब 21.42 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी पिस्टल 32 बोर व 01 जिन्दा कारतुस 32 बोर व 03 मो0सा0 बरामद किया गया.

पुलिस की पूछताछ मे हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू ने बताया कि इसी वर्ष माह फरवरी मे मै तथा निर्देश सिंह उपरोक्त वाहन संख्या UP63AE3584 से कस्बा मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल के घर पर भोर के समय फायर करने के उपरान्त पकडे जाने के डर से भाग गये थे, मैने ही पिस्टल से दो फायर किया था, निर्देश सिंह अपने भाई नमन सिंह से जेल मे मिलने जिला कारागार जौनपुर जाता था जहाँ पर मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल भी जेल मे बन्द थे, तो नमन ने अपने भाई निर्देश सिंह से कहा कि मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल ने कहा है कि मेरे घर पर फायर करा दो इसके लिए एक लाख रुपये दूगाँ तब नमन के भाई निर्देश ने मुझेको बताया कि चेयरमैन मछलीशहर संजय जायसवाल के घर पर फायर करना है इसके लिए चेयरमैन ने एक लाख रुपया देने को कहा है, यदि हम फायर करते है तो एक लाख रुपया मिल जायेगा, रुपयो के लालच मे मै तथा निर्देश सिंह मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल के घर पर फायर करने का प्लान बनाते हुए मै व निर्देश सिंह ने गये थे तथा चेयरमैन के घर पर मैने पिस्टल से फायर किया था ।

तत्पश्चात निर्देश सिंह से पूछे जाने पर बताया कि मै जब अपने भाई नमन सिंह से मिलने जेल गया था, जहाँ पर संजय जायसवाल ने मेरे भाई नमन सिंह से अपने घर पर फायर कराने के लिए एक लाख रुपया देने की बात कही थी, तब मै भाई के कहने पर व पैसो के लालच मे मै हिमांशु मिश्रा मिलकर प्लान बनाये. घटना के दिन मै मोटर साइकिल चलाकर चेयरमैन के घर पहुचे व मेरे पीछे बैठे हिमांशू मिश्रा ने पिस्टल से फायर किया था. हमलोग आपस मे सहयोगी है तथा एक दुसरे से मिलकर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.निर्देश सिह उर्फ जुम्मन पुत्र मुन्ना सिह निवासी पहसना थाना सिकरारा जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष
2.हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी अरूआवा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर उम्र 23 वर्ष
3.कुशल मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी संदहा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष
4.(बाल अपचारी) रुद्र प्रताप यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र 16 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
निर्देश सिंह उर्फ जुम्मन
मु0अ0सं0 51/25 धारा 109(1) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
हिमांशू मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद मिश्रा
1.मु0अ0सं0 51/25 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
2.मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0 120/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरसठी जनपद जौनपुर
4.मु0अ0सं0 259/2021 धारा 323,427,452,504,506 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
5.मु0अ0सं0 52/2025 धारा 109(1) ,3(5) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जौनपुर
कुशल मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा
2.मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0 348/2025 धारा 87,137(2) बी0एन0एस0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
(बाल अपचारी) रुद्र प्रताप यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव
1.मु0अ0सं0 376/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बी0एन0एस0 थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण
1.01 देशी पिस्टल 32 बोर
2.01 जिन्दा कारतुस 32 बोर
3.03 मोटरसाइकिल
(मो0सा0 यमाहा UP63AE3584, स्पेलेन्डर प्लस UP62CF8503, स्पेलेन्डर प्लस UP42J6813 बरामद हुई है।

Ph.D प्रवेश में आरक्षण नियमों की धज्जियाँ उड़ाने का आरोप

0

जौनपुर। शिक्षक संघ ने राजभवन को भेजा शिकायती पत्र,
प्रवेश प्रक्रिया तत्काल रोकने एवं जाँच की मांग।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के Ph.D. प्रवेश प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का घोर उल्लंघन जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के परिणाम एवं DRC प्रक्रिया में नौकरियों हेतु लागू रोस्टर प्रणाली को जबरन थोप दिया है, जबकि रोस्टर प्रक्रिया में ऊर्ध्वाधर (Vertical) एवं क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं होता। यह प्रक्रिया केवल सरकारी नौकरियों में लागू की जाती है, छात्रों के शैक्षणिक प्रवेश में इसका कोई स्थान नहीं है।खुद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने अपने कैंपस में चल रहे स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में अलग एवं नियम-सम्मत आरक्षण प्रक्रिया अपनाई है, जिसमें रोस्टर का उपयोग नहीं किया जाता। लेकिन Ph.D. प्रवेश में अलग से रोस्टर लागू करना स्पष्ट पक्षपात एवं नियम-विरोधी कृत्य है। इसके अलावा महिला,भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को आरक्षण का कोई लाभ नहीं दिया गया।
प्रवेश परीक्षा स्तर पर आरक्षण देने के बाद DRC स्तर पर पुनः आरक्षण प्रदान करना दोहरे आरक्षण के रूप में पूर्णतः अवैध है।

इन अनियमितताओं से मेधावी अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित हो रहे हैं तथा आरक्षण नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।इस संबंध में संघ ने आज कुलाधिपति/राज्यपाल उत्तर प्रदेश को विस्तृत शिकायती पत्र प्रेषित किया है, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की गई है।संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने कहा है कि “विश्वविद्यालय एक ही संस्थान में दोहरी नीति कैसे अपना सकता है? कैंपस कोर्सेस में एक नियम और Ph.D. में दूसरा – यह स्पष्ट भेदभाव है। रोस्टर केवल नौकरियों के लिए है, प्रवेश के लिए नहीं। हम राजभवन से अपील करते हैं कि तत्काल हस्तक्षेप कर न्याय सुनिश्चित करें। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संघ बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा।”संघ ने सभी प्रभावित अभ्यर्थियों, शिक्षकों एवं न्यायप्रेमी नागरिकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कर्मचारी संघ का चुनाव प्रचार चरम पर

0

कर्मचारियों के हित में हर लड़ाई लड़ने को तैयार : डॉ. स्वतंत्र कुमार

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव सोमवार को होगा और उसी दिन परिणाम घोषित होगा। जिसे लेकर प्रत्याशियों ने अपने-अपने जीत के दावे किए हैं।

बता दें कि पीयू कर्मचारी संघ का चुनाव प्रक्रिया मे सोमवार 15 दिसंबर को मतदान होगा। वही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार ने प्रचार प्रसार में दम भरते हुए कहा है कि कर्मचारी समस्याओं के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा । विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपने परिवार जैसे भाई बहन बङे है । उनकी समस्याओं का निदान करवाना मेरा लक्ष्य है ,अगर कर्मचारी भाइयों बहनो ने हमें मौका दिया तो उनकी समस्या के निदान के लिए हर संभव लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। हमारी प्राथमिकता है कर्मचारियों के हितों के बारे में सोचना और काम व सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है ।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कर्मचारी संघ का चुनाव प्रचार चरम पर


संघ के सभी पदों पर 22 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए डॉ स्वतंत्र कुमार, वरिंदर यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति ,धीरज श्रीवास्तव, हेमंत कुमार दुबे ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए राधेश्याम सिंह मुन्ना ऋषि रघुवंशी जैसलाल यादव ने नामांकन किया है। इन्हीं पदों पर लड़ाई होगी। इसके अलावा संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष एवं सदस्य पद पर सभी नामांकन कर्ता निर्विरोध चुन लिए गए । जिसमे
संयुक्त मंत्री पद के लिए कैलाशनाथ यादव, दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव, सदस्य पद पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा ,विनोद गौतम ,छोटेलाल यादव, विजय यादव ,डा.दिलगीर हसन, अनिल सिंह वित्त, अनिल कुमार सिंह कु.कार्यालय, प्रमोद विश्वकर्मा, अखिलेश शुक्ला निर्विरोध चुने गये।

चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत यादव ने बताया कि कुलपति के दिशा निर्देश में चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी । सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में चुनाव मतदान होगा।

JAUNPUR,18 दिसंबर से प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन

0
JAUNPUR,18 दिसंबर से प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर ने ठोंकी ताल कहा- अब और इंतजार नहीं, 18 दिसंबर से प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन”

  • स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने भर दी हुंकार, राजभवन तक पहुँचा ज्ञापन।

जौनपुर :स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी  कर बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षक पिछले कई वर्षों से शोध-निर्देशन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् और उत्तर प्रदेश शासनादेश के तहत हम पहले से मान्य शोध-निर्देशक हैं। फिर भी वर्तमान सत्र में हमारी अद्यतन सूची और रिक्तियाँ जानबूझकर वेबसाइट पर नहीं डाली जा रही हैं।26 नवंबर को कुलसचिव महोदय ने आश्वासन दिया था, 10 दिसंबर को कुलपति महोदया से घंटों वार्ता हुई, दोनों बार केवल टालमटोल मिली। अब हमारा धैर्य जवाब दे चुका है।आज हमने माननीय राज्यपाल महोदय (कुलाधिपति), कुलपति महोदया एवं कुलसचिव महोदय को लिखित ज्ञापन भेजकर स्पष्ट कर दिया है कि 18 दिसंबर 2025 से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।

छात्रों की परीक्षाएँ चल रही हैं, इसलिए हम ड्यूटी भी करते रहेंगे, लेकिन अनशन एक पल के लिए भी नहीं रुकेगा।संघ के इकाई अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि –
“यह हमारे वैधानिक अधिकार की लड़ाई है और सैकड़ों शोध छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। हमने सारी औपचारिकताएँ पूरी कर दी हैं। अब पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं। 18 दिसंबर से प्रशासनिक भवन हमारा अस्थायी पता होगा, जब तक सूची जारी नहीं हो जाती, हम वहीं डटे रहेंगे। सारा दारोमदार विश्वविद्यालय प्रशासन पर होगा।”संघ ने सभी स्ववित्तपोषित शिक्षक साथियों से 18 दिसंबर को पूरे जोश और एकजुटता के साथ उपस्थित होने की अपील की है।

chinese manja news jaunpur,125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद 

0
chinese manja news jaunpur,125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद 
chinese manja news jaunpur,125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद 

chinese manja news jaunpur जौनपुर : गुरुवार को  कोतवाली नगर क्षेत्र में शास्त्री ब्रिज पर चाइनीज मांझा से हुई मृत्यु की दुखद घटना के पश्चात तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा को लेकर अभियान चलाएं तथा बाजारों में निगरानी बढ़ाएं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके, जिसके क्रम में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बोदकरपुर में स्थित अभियुक्त की किराना/ पतंग की दुकान से एक अभियुक्त मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू को 125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा (कुल 61.45 किलो) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 367/2025 धारा 223 बी/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।  जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा चाइनीज मांझा की बिक्री करने अथवा संग्रहण होना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

JAUNPUR,संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद का निर्विरोध होना तय

0
JAUNPUR,संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद का निर्विरोध होना तय
JAUNPUR,संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद का निर्विरोध होना तय

कर्मचारियों के समस्याओं के निदान लिए हमेशा रहूंगा तत्पर: डॉ स्वतंत्र कुमार

JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव में सभी पदों के लिए कुल 22 लोगों ने नामांकन किया है । जारी नामांकन लिस्ट मे संयुक्त मंत्री पद व कोषाध्यक्ष और सदस्य पद के लिए निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। पूर्व महामंत्री डॉक्टर स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और कर्मचारी हित में हमेशा काम करता रहूंगा।

बता दें शिणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत कुमार यादव की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार , वरिंदर यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव, हेमंत कुमार दुबे ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए राधेश्याम सिंह मुन्ना, ऋषि रघुवंशी, जैसलाल यादव ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए कैलाशनाथ यादव, दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव, सदस्य पद पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा ,विनोद गौतम ,छोटेलाल यादव, विजय यादव ,डा.दिलगीर हसन, अनिल सिंह वित्त, अनिल कुमार सिंह कु.कार्यालय, प्रमोद विश्वकर्मा, अखिलेश शुक्ला ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई देखी जा रही है। वहीं संयुक्त मंत्री एवं कोषाध्यक्ष और सदस्य पद पर जितने भी नामांकन हुए हैं उनका निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। वापसी 12 दिसंबर को होगी । चुनाव संचालन समिति में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. नितेश जायसवाल ,डॉ प्रशांत यादव, डॉ ज्ञानेंद्र पाल,डा. राहुल राय, डॉ प्रवीण कुमार सिंह, डॉ दीपप्रकाश सिंह,डा पंकज सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत यादव ने बताया कि कुलपति दिशा निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी । इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं, संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद पर नामांकन निर्विरोध होना तय है।

JAUNPUR NEWS,CM योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन,तैयारी पूरी  

0
JAUNPUR NEWS,CM योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन,तैयारी पूरी  
JAUNPUR NEWS,CM योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन,तैयारी पूरी  

चप्पा चप्पा पर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स

JAUNPUR NEWS जौनपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर समसपुर पनियरिया गांव में तैयारी युद्ध स्तर पर पूरी की गई । जिसमें हेलीपैड स्थल का विस्तार किया गया।उसकी बेरिंग कटिंग की गई और और हेलीपैड के स्थल तक से लेकर घर तक पुलिस तैनात की कर दी गई। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आगमन को लेकर जायाजा लिया।

बता दें कि प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव के पिता सवधू यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:25 पर राजकीय हेलीकॉप्टर से भकुरा गांव में उत्तर पूरवा पर बने हेलीपैड पर आएंगे। वहां से कार द्वारा समसपुर पनियरिया गांव में गिरीशचंद यादव के पिता के निधन पर घर पहुंच कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही हेलीपैड पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। सीएम श्रद्धांजलि देने के बाद परिजनों से मुलाकात कर फिर 12:45 पर हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वहां से 11:50 पर वाराणसी के लिए चले जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भकुरा गांव के उत्तर पूर्वा के बगल बना हेलीपैड का विस्तार किया गया । उसकी बास बल्ली से बेरिंग कटिंग की गई है। वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई । मुख्यमंत्री की फ्लीट जाकर हेलीपैड से लेकर उनके घर तक रिहर्सल किया और आगमन प्रस्थान को लेकर रूपरेखा तय की गई।

20 मिनट तक परिजनों के बीच में रहेंगे मुख्यमंत्री

जौनपुर । प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव के पिता सवधु यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मिनट परिजनों के बीच मौजूद रहेंगे। योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए परिजनों के साथ अन्य की भी सूची तैयार कर दी है कि कौन-कौन मुख्यमंत्री की सुरक्षा घेरा के अंदर रहेंगे और कौन लोग बाहर रहेगे।
इस मामले का जिला अधिकारी डा दिनेशचन्द सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने मुलाकात के लिए विधायक जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नाम निर्धारित किया गया हैं।

JAUNPUR NEWS,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ चुनाव का बजा बिगुल 

0
JAUNPUR NEWS,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ चुनाव का बजा बिगुल 
JAUNPUR NEWS,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ चुनाव का बजा बिगुल 

JAUNPUR NEWS,पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव का बिगुल बजा

JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव में सभी पदों के लिए कुल 22 लोगों ने नामांकन किया है । जारी नामांकन लिस्ट मे संयुक्त मंत्री पद व कोषाध्यक्ष और सदस्य पद के लिए निर्विरोध होना तय माना जा रहा है।

बता दें शिणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत कुमार यादव की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार , वरिंदर यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव, हेमंत कुमार दुबे ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए राधेश्याम सिंह मुन्ना, ऋषि रघुवंशी, जैसलाल यादव ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए कैलाशनाथ यादव, दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव, सदस्य पद पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा ,विनोद गौतम ,छोटेलाल यादव, विजय यादव ,डा.दिलगीर हसन, अनिल सिंह वित्त, अनिल कुमार सिंह कु.कार्यालय, प्रमोद विश्वकर्मा, अखिलेश शुक्ला ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई देखी जा रही है। वहीं संयुक्त मंत्री एवं कोषाध्यक्ष और सदस्य पद पर जितने भी नामांकन हुए हैं उनका निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। वापसी 12 दिसंबर को होगी । चुनाव संचालन समिति में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. नितेश जायसवाल ,डॉ प्रशांत यादव, डॉ ज्ञानेंद्र पाल,डा. राहुल राय, डॉ प्रवीण कुमार सिंह, डॉ दीपप्रकाश सिंह,डा पंकज सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत यादव ने बताया कि कुलपति दिशा निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी । इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं, संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद पर नामांकन निर्विरोध होना तय है।

JAUNPUR CRIME,80 लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,80 लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME,80 लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

JAUNPUR CRIME जौनपुर : थाना जफराबाद पुलिस व एसओजी जौनपुर की संयुक्त कार्यवाही में अवैध नशीला पाउडर(हेरोइन) की तस्करी करने वाले 03 अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 400 ग्राम नशीला पाउडर(हीरोइन) (अर्न्तराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख रुपया) सहित डिजिटल तराजू, 07 मोबाइल व एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद।

 अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर (IPS) के दिशा निर्देशन व गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम व SOG जौनपुर की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 09.12.2025 को बेलाव घाट पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन व्यक्ति जो अवैध हिरोईन की तस्करी हेतु जनपद गाजीपुर से जनपद जौनपुर के लिए एक बिना नंबर प्लेट मोटर साइकिल से आ रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब-02.45 बजे 03 अभियुक्तगण 1. राकेश यादव पुत्र कन्हैया यादव नि0 बड़हरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर 2. सिकन्दर यादव उर्फ गुडडू पुत्र रामजनम यादव नि0 बड़हरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर 3.आकाश चौहान पुत्र तिलकधारी चौहान नि0 नन्दगाँव हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 400 ग्राम नशीला पाउडर(हेरोईन जिसकी अर्न्तराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख रुयपा) ,डिजीटल तराजू, 07 मोबाइल व एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना जफराबाद, जौनपुर पर मु0अ0सं0-282/25 धारा 8/21/29/60 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


पूछताछ का विवरण-उपरोक्त अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो बता रहे है कि साहब हम लोग जनपद गाजीपुर से यह नशीला पाउडर हेरोईन खरीदकर लाते हैं तथा खरीदे गये दाम से उंची दाम पर बेचते हैं और उस पैसे से अपना घर गृहस्थी चलाते है । आज भी हम लोग यह नशीला पाउडर हेरोईन लेकर गाजीपुर से जौनपुर जा रहे थे कि आप पुलिस वालो ने पकड़ लिया । जौनपुर में भी कुछ खास व्यक्तियों को सप्लाई देता हूँ। साहब हम लोगों को माफ कर दीजिये।
गिरफ्तार अभियुक्तगण- 01.राकेश यादव पुत्र कन्हैया यादव नि0 बड़हरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 23 वर्ष02.सिकन्दर यादव उर्फ गुडडू पुत्र रामजनम यादव नि0 बड़हरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 26 वर्ष
03.आकाश चौहान पुत्र तिलकधारी चौहान नि0 नन्दगाँव हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष है l