Home Blog Page 170

JAUNPUR :150 जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित

0
JAUNPUR 150 जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित
JAUNPUR :150 जरूरतमंदों को निःशुल्क कम्बल वितरित

150 जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किया गया कम्बल

JAUNPUR NEWS: खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के पतहना गाँव में बुधवार को एक न्यूज़ के सम्पादक विनय कुमार द्वारा जरूरमदों को निःशुल्क कम्बल वितरित किया गया। कम्बल पाते ही लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई और निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यकम की सराहना किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में समाजसेविका मालती उपस्थित रही। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने में किसी भी प्रकार का कोई संकोच नहीं करना चाहिए, ऐसे पुनीत कार्य के लिए हमेशा बढ़-चढ़ भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान लगभग 150 महिला, पुरुष बुजुर्ग लोगों को कम्बल वितरित किया गया। जहाँ कम्बल पाते ही लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सम्पादक विनय कुमार ने कहा कि निःशुल्क प्याऊ, स्वास्थ्य शिविर कैम्प, बच्चों को कॉपी, कलम इत्यादि वितरित करना जैसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजन किये जाते है। इस दौरान राजेश गौतम, सुरेश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, गोरख सोनकर, संदीप यादव, चन्द्रकेश प्रजापति, संजीव गुप्ता, रामप्रसाद, अरविंद कुमार राव, राकेश, अनिल, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

jaupur news: JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा

JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा

0
JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा
JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा

Swearing in of JCI Jaunpur : जेसीआई जौनपुर के नव चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव और उनकी टीम ने नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में एक भव्य समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ लिया, 2024 के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। तत्पश्चात चेयरपर्सन मीनू श्रीवास्तव सहित पूरी कार्यकारिणी को नीरज श्रीवास्तव ने पद की शपथ दिलाई कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने आराध्य देव को नमन करते हुए दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश वंदना आदिति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आस्था पाठ सचिव सतीश जायसवाल द्वारा पढा़ गया कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नीरज श्रीवास्तव द्वारा अंग वस्त्र एवं मोती माला पहना कर किया गया ।


मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार,उत्तर प्रदेश सरकार ने जेसीआई टीम की सराहना एवं सुभाषिश देते हुए संस्था के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया, उन्होंने अपने युवा विभाग को जेसीआई के साथ समन्वय करने की बात कही, उन्होंने संस्था के साथ नशा उन्मूलन को जड़ से समाप्त करने की बात रखी और नगर के एक एक वार्ड को जेसीआई के साथ-साथ  विभिन्न सामाजिक संगठनों को गोद लेने को कहा तथा स्वस्थ स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे का निवेदन किया और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया,अति विशिष्ट अतिथि मनोरमा रामसूरत मौर्य ने कहां कि यह जनपद की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था है लोगों को इससे जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास और सामाजिक सहयोग करना चाहिए, मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर ने अपने उद्बोधन में बताया कि मंडल का सबसे पुराना अध्याय अपने 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा,और युवाओं का सहयोग लेते हुए इसे एक नई बुलंदियों पर ले जाने मार्गदर्शन दिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रवि प्रकाश गुप्ता ने संस्था उद्देश्यों को बताते हुए विभिन्न सामाजिक बुराइयों को संस्था के माध्यम से दूर करने का दिशा निर्देश दिया ,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने 2024 के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल को उनके बेहतरीन कार्यकाल के लिए बधाई दिया और चयनित अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को हर संभव मदद और सहयोग देने का आश्वासन दिया।

JCI JAUNPUR 61वें वर्ष में एक नया इतिहास बनाएगा
61वें वर्ष में JCI JAUNPUR एक नया इतिहास बनाएगा

मंडल अधिकारी संदीप पांडे ने लोगों से संस्था के साथ बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील की।मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई नए सदस्यों में डॉक्टर विकास यादव, इंद्रजीत मौर्य, डॉ.प्रमोद सैनी, विवेक मौर्य, संदीप वर्मा ने सदस्यता ग्रहण किया,कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष सहयोग कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह लकी,सचिव सतीश जायसवाल,अंजनी प्रजापति ताहिर कादरी सोनू का रहा। संयोजक ताहिर कादरी द्वारा मुख्य अतिथि का जीवन परिचय  पढ़ा गया। भव्य कार्यक्रम का सुंदर संचालन हफिज शाह द्वारा किया गया।


इस अवसर पर JCI JAUNPUR के पिलर पूर्व मंडल अध्यक्ष क्रमशः शशांक सिंह रानू, रत्नेश गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, दिलीप सिंह एवं सम्मानित सदस्य सर्वेश जायसवाल, सरदार रंजीत सिंह,प्रदीप सिंह,चित्रगुप्त वाचस्पति,कृष्ण गोपाल जयसवाल,श्रेश सेठ ,राजकुमार जायसवाल ,संतोष अग्रहरि ,अजय गुप्ता, रतन सीकरी , शुभम जायसवाल,सौरभ बरनवाल,अजय नाथ जायसवाल, जेसीरेट भाभिया क्रमशः कंचन पांडे, प्रीति जायसवाल, सोनी जायसवाल, यवनिका सिंह,सुधा जायसवाल ,श्रद्धा जायसवाल ,प्रिया सिंह, जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष दीपा सेठ को प्रतियोगिता में एक दिन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया , राम अवतार अग्रहरि , रविकांत,  अजय गुप्ता, ब्रह्मेश्व शुक्ला,अतुल जायसवाल मनीष गुप्ता एवं मनीष देव, आशीष गुप्ता,ओम प्रकाश जायसवाल,राजेश अग्रहरि,सुरेंद्र जायसवाल, संतोष साहू,श्रवण जायसवाल यशवंत साहू, सुरेंद्र सिंघानिया, मोहम्मद मुस्तफा, सोमेश्वर केसरवानी, संजय अस्थाना सुरेश शर्मा,रविकांत जायसवाल सहित विभिन्न संस्थाओं के तमाम गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।सभी ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं  जेसीआई जौनपुर को अपने-अपने शब्दों में दिया। और उम्मीद किया की जेसीआई इस वर्ष सेवा की एक इबारत लिखेगा कार्यक्रम के संयोजक अंजनी प्रजापति एवं ताहिर कादरी सोनू ने समारोह में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया,नीरज श्रीवास्तव और पदाधिकारी  ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और उपहार आभार स्वरूप भेट किया ।

यह भी पढ़े : Jaunpur News:भीषण ठंड के चलते जिले भर के सभी विद्यालय अगले हप्ते खुलेंगे

jaunpur News : किसानों को अधिक से अधिक लोन दिया जाए , जिकाधिकारी

jaunpur News : किसानों को अधिक से अधिक लोन दिया जाए , जिकाधिकारी

0

JAUNUR NEWS जौनपुर 15 जनवरी: जौनपुर के डीएम ने किसानों को अधिक से अधिक लोन दिए जाने के लिए संवाबधित अधिकारियों को निर्देश दिए है, बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई।


जिलाधिकारी ने जनपद में खाद की उपलब्धता के संबंध जानकारी ली जिस पर जिला कृषि अधिकारी और किसानों ने बताया कि खाद से सम्बन्धित कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा खराब नलकूपों की सूची बनाते हुए उन्हें अगले सोमवार तक ठीक कराने के निर्देश एक्सईएन को दिए गए। उन्होने एलडीएम को निर्देशित किया कि किसानों को अधिक से अधिक लोन दिया जाए जिससे किसानों को कृषि कार्य में सहायता मिलें और साथ ही जनपद का सीडी रेशियो भी बढाया जा सके।

डीएम ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी किसानों से संवाद स्थापित करें, उनकी आवश्यकता तथा समस्या को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होने कहा कि किसान दिवस आयोजन करने का उददेश्य है कि किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाए और उनसे जुडी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित की जाए। उन्होंने किसानों से कहा कि सम्मान निधि की अगली किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया गया है, 31 जनवरी से पहले सभी किसान अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर अपनी आईडी बनवा ले, जिससे उन्हें अगली किस्त का लाभ प्राप्त हो सके।


डिप्टी आरएमओ नृपंजय पाठक ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र 1 मार्च से संचालित हो जाएंगे। इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में गत वर्ष से 150 रुपए प्रति कुंतल की वृद्धि हुई है। प्रति कुंतल गेहूं की एमएसपी 2425 रुपए है। गेहूं विक्रय के लिए किसान बंधु किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं। किसान बंधु अपने मोबाइल में किसान मित्र ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा अपने नजदीकी किसी भी धान क्रय केंद्र पर जाकर निःशुल्क अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि जनपद में एग्री स्टेक का कार्य तेजी से चल रहा है, जिन किसानों ने अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है वे अनिवार्य रूप से करा ले। उन्होंने ई-खसरा पड़ताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एक्सईएन सिंचाई ने बताया कि सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने सत्यापन कराते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किसान नेता राजनाथ, नीता पाल, सहित कुल 05 किसानों को डायरी देकर सम्मानित किया।
         

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, उप निदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक डा. आरके सिंह, डा. सुरेंद्र सोनकर सहित अन्य अधिकारीगण और किसान उपस्थित रहे । jaunpur news

Jaunpur News:भीषण ठंड के चलते जिले भर के सभी विद्यालय अगले हप्ते खुलेंगे

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर : बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालय 18 जनवरी तक बंद रहेंगे 19 को 19 को रविवार का दिन पड ने की वजह से विद्यालय अब अगले हप्ते सोमवार को ही खुलेंगे , स्कूल के बच्चो की छुट्टी को लेकर इस विषय की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार जिलाधिकारी के आदेश के कम में भीषण ठंड एवं शीतलहर घना कोहरा को देखते हुए जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय इण्टरमीडिएट कक्षा 01 से 08 के समस्त छात्र/छात्राओं का विद्यालय 16 जनवरी से 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है।

प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक शिक्षामित्रअनुदेशक शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित होकर ससमय डी०वी०टी० सहित अन्य विभागीय कार्य सम्पादित करते रहेंगे। समस्त सम्वन्धित को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश ‘का अनुपालन कड़ाई से करना सुनिश्चित करें।डॉ० (गोरखनाथ (पटेल) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर।

माता शीतला चौकियां के शृंगार महोत्सव में मंत्री भी शामिल होंगे

0
माता शीतला चौकियां के शृंगार महोत्सव में मंत्री शामिल होंगे
माता शीतला चौकियां के शृंगार महोत्सव में मंत्री शामिल होंगे

Minister will participate in Shringar Mahotsav of Mata Shitala Chowkiyan jaunpur :

JAUNPUR NEWS जौनपुर। देश की प्रसिद्ध मंदिरों में एक सिद्धपीठ माता शीतला मंदिर चौकियां धाम का शृंगार महोत्सव दिनांक 23,24,25 जनवरी को होगा जिसमें लाखों भक्त दर्शन करने आते है।प्रातः 5 बजे मंदिर खुलने से रात्रि 9 बजे तक दर्शन पूजन श्रद्धालु कर सकेंगें। शृंगार महोत्सव का शुभ उद्घाटन 23 जनवरी को शाम 6 बजे होगा। जिलाधिकारी जौनपुर डॉ दिनेश चन्द, पुलिस अधिकारी डॉ कौश्तुभ जी भी दर्शन करने आयेंगे। समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा जिसमें मंदिर शृंगार, सजावट,संस्कृति कार्यक्रम भजन संध्या प्रसाद भंडारा आदि शामिल होगा। शृंगार महोत्सव में प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव सहित प्रदेश के कई मंत्री अधिकारी शामिल होंगे।

चौकियां मंदिर के मंहत विवेकानंद विवेक गुरुजी ने बताया कि कोलकाता के अच्छे कारीगरों द्वारा दिव्य शृंगार सजावट किया जाएगा। शृंगार महोत्सव का सारा खर्च श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाता हैं। जो भी भक्त शृंगार महोत्सव भंडारा में सहयोग स्वेच्छा से करना चाहते हैं मंदिर ट्रस्ट के एकाउंट नंबर 924020035649198 एक्सिस बैंक में IFSC CODE UTIB0005381 पर सहयोग कर सकते है या मंदिर में ट्रस्ट समिति के लोग से मिलकर कर सकते है । विदित हो कि कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि शृंगार महोत्सव भंडारा आदि के नाम पर कुछ लोग चंदा वसूली करते है जो ग़लत हैं। ट्रस्ट ने भक्तो से चौकियां धाम मंदिर के नाम पर किसी को भी किसी प्रकार का चंदा नहीं देने की अपील किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास पड़ा, प्रबंधक अजय पंडा, पुजारी लल्लन पंडा, माता के भक्त बच्चा भईया एडवोकेट, ने प्रदेश जिले के सभी चौकियां माई भक्तों से 23, 24 25 जनवरी को शृंगार महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। विकास पड़ा जी ने समस्त समस्त मीडिया बंधुओं से शृंगार महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

jaunpur Crime: चोरी की BIKE के साथ 3 गिरफ्तार,आधे फरार 

0
jaunpur Crime: चोरी की BIKE के साथ 3 गिरफ्तार,आधे फरार 
jaunpur Crime: चोरी की BIKE के साथ 3 गिरफ्तार,आधे फरार 

TAFTISH OF CRIME JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर :खुटहन पुलिस व स्वाट टीम ने आधा दर्जन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक  डा0 कौस्तुभ,द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए  चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक शौचालय रसूलपुर के पास से चोरी की 6 बाइक  व तीन अभियुक्तगण, जो कि चोरी की मोटरसाइकिल  का नम्बर प्लेट कुट रचित कर कही बेचने के फिराक में थे, को मौके से आज  समय करीब 01.30 बजे गिरफ्तार किया गया एवं शेष तीन अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 15/2025 धारा 317(2),317(5),336(3),340 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण

1. शनि पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी खजुरन थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष।
2. अमित चौहान पुत्र दलगंजन निवासी खरौना थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष।
3. सिकन्दर निषाद उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र निषाद निवासी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 15/2025 धारा 317(2),317(5),336(3),340 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-


1. स्पेलन्डर प्रो रंग काला लाल बिना नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर MBLHA10BFFHH34704,
2. एचएफ डीलक्स रंग काला नम्बर प्लेट पर UP62BC3313 चेचिस नम्बर MBLHA7152J4B03808,
3. सुपर स्पेलन्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट जिसका चेचिस नम्बर BMLJA05EWG9M11811,  
4. मोटरसाइकिल होन्डा साइन रंग काला बिना नम्बर प्लेट चेचिस नम्बर ME4JCS58AEGT279253,  
5. एचएफ डिलक्स रंग नीला नम्बर प्लेट पर UP62BQ8851,
6. मोटरसाइकिल सुपर स्पेलन्डर रंग लाल नम्बर प्लेट पर UP62BL1690,

यह भी पढ़े : jaunpur Crime : ननिहाल के लड़के संग युवती फरार, पुलिस खोज रही है
यह भी पढ़े : jaunpur Crime: नहर किनारे 8 दिन बाद,पति का शव बरामद 

  • REPORT- MOHAMMAD KASIM

jaunpur Crime: नहर किनारे 8 दिन बाद,पति का शव बरामद 

0
jaunpur Crime: नहर किनारे 8 दिन बाद,पति का शव बरामद 
JAUNPUR CRIME NEWS

aunpur Crime: Husband’s body recovered after 8 days

JAUNPUR CRIME NEWS (जौनपुर) 14 जनवरी : खुटहन थाना क्षेत्र से दस दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब दंपत्ति में पुलिस को पति का भी शव मिल गया है बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में खेत की सिंचाई करते समय फसल सुरक्षा हेतु विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार के बाढ़ की चपेट में आकर मृत दंपति के मामले में घटना के दसवें दिन पुलिस ने पति का भी शव सरपतहा क्षेत्र के अढ़नपुर तिवारी बस्ती के पास शारदा सहायक नहर से बरामद कर लिया है। पत्नी का नौवें दिन शव की बरामदगी के चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने पति का भी शव बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया गया। घटना में पुलिस ने बगल के चार चकदारों के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपित को जेल भी भेज दिया है। लेकिन शव बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

khuthan Husband’s body recovered after 8 days गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वर्षीया पत्नी किस्मती देवी के साथ गत 5 जनवरी को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दंपति गायब हो गये। घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबर पुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपियों का भी खेत हैं। जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार की बाढ़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। उधर गायब दंपति की पुत्री सरिता ने भी थाने में तहरीर देकर ऐसा ही आरोप लगाया था। पुलिस सक्रिय होकर उनकी  तलाश शुरू कर दिया।

7 जनवरी को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया उस दिन रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की जानकारी होते ही हमारे हाथ पांव फूल गए। हम अपने भाई अखिलेश संग भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून के भय से साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों शव‌ को वाहन में लाद सरपतहा थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव की नहर में फेंक दिया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान‌ न्यायालय भेज दिया गया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस लगातार शवों की तलाश कर रही थी। नहर का पानी भी रोक दिया गया था। सोमवार को वहां से लगभग दो किमी दूर शेखाईं गांव में नहर से पत्नी किस्मत्ती देवी का शव बरामद किया गया था। चौबीस घंटे के भीतर मंगलवार को पुलिस ने नहर से पति राचरित्तर का भी शव बरामद कर लिया।

यह भी पढ़े : jaunpur Crime : ननिहाल के लड़के संग युवती फरार, पुलिस खोज रही है

jaunpur Crime : ननिहाल के लड़के संग युवती फरार, पुलिस खोज रही है

0

JAUNPUR CRIME NEWS : यूपी के जौनपुर में एक लड़का अपने ननिहाल की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है पुलिस गायब लड़की को खोज रही है।


जानकारी के मुताविक जफराबाद थाना क्षेत्र के सादात मसौडा की एक युवती को सोमवार की देर शाम को उसके ननिहाल के गांव का एक युवक भगा ले गया। घटना की लिखित तहरीर पीड़िता की माँ ने मंगलवार को पुलिस को दिया है।मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले के जांच में जुटी है।


ऊक्त गांव निवासी सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री निशा देवी पुत्री सिकन्दर राजभर को नेवढ़िया के धनेथू चिंतापुर गांव निवासी निरहू राजभर पुत्र वीरेंद्र राजभर बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवक के गांव में ही उक्त युवती का ननिहाल है।युवक अक्सर आता जाता था।सोमवार की शाम को सुनीता जब बाजार गयी थी उसी समय आरोपी युवक उसकी पुत्री को भगा कर ले गया।थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है।नेवढ़िया स्थित युवक के गांव में जाकर पूछताछ व जानकारी की गई। युवक फिलहाल फरार है।मामला प्रेम प्रपंच का बताया जा रहा है।दोनो बालिग है। युवती 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की है। फिलहाल दोनो का पता लगाया जा रहा है।

jaunpur News:अमन सिंह को लोहिया वाहनी के जिला सचिव बनाए जाने पर,बधाई

0

अमन सिंह बने लोहिया वाहिनी के जिला सचिव : जौनपुर न्यूज़

JAUNPUR NEWS जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से समाजवादी लोहिया वाहिनी जौनपुर के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने अमन सिंह को जिला सचिव मनोनीत किया। जिसका अनुमोदन समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल ने किया । अमन सिंह कोतवाली क्षेत्र के अटाला मस्जिद के निवासी हैं।

नव नियुक्त जिला सचिव अमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को व समाजवादी पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को आगे बढ़ाया जाएगा और पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा । पार्टी का ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाया जाएगा । जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में जिससे सपा की सरकार बन सके। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा के दीपक गोस्वामी, जिला अध्यक्ष धीरज बिन्द, अशोक यादव, अभी यादव, अमन उपाध्याय, सूरज गुप्ता ,अजीत यादव, मौजूद रहे।

jaunpur News: किलर मांझा का घर-घर लगा पोस्टर

0

किलर मांझा के विरुद्ध मकर संक्रान्ति के पर्व पर चला जागरूकता अभियान : JAUNPUR NEWS

  • पतंगबाज केवल काटन के धागे से ही उडा सकते हैं पतंग – विकास तिवारी

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मकरसंक्रांति के पर्व पर पतंग उड़ानें के लिए प्रयोग में लाये जा रहें प्रतिबंधित नायलान धागा, सिन्थेटिक लेपन युक्त धागा,नान बायोडिग्रेडेबल मांझा, प्लास्टिक धागा, तांत धागा का उपयोग न करने के लिए मुफ्तीगंज बाजार में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विकास तिवारी की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाया गया, तथा बाजार क्षेत्र मे किलर मांझा पर प्रतिबंध लगे नाम का पोस्टर लगाकर लोगों से उक्त प्रकार के धागा का उपयोग न करने का आग्रह भी किया गया।

नगर भ्रमण के बाद स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंचकर चौकी प्रभारी से मिलकर बाजार में बिक रहे प्रतिबंधित धागे पर रोक लगाने की मांग की।

विकास तिवारी का कहना है कि पतंग उड़ानें वाले प्रतिबंधित धागे पर रोक के बावजूद भी भारी संख्या में लोग इसे खरीद और बेच रहे हैं। खरीदने और बेचने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 15 के तहत 5 साल तक की सजा और ₹1 लाख तक का जुर्माना व भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 (सरकारी आदेश का उल्लंघन) के तहत 6 महीने तक की सजा या जुर्मान है।

jaunpur News: किलर मांझा का घर-घर लगा पोस्टर
jaunpur News: किलर मांझा का घर-घर लगा पोस्टर

इतना ही नहीं, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत ₹50,000 तक का जुर्माना और 5 साल की सजा का प्रावधान है। इसके साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी है। जिला प्रशासन और पुलिस की छापेमारी में पकड़े जाने पर तुरंत गिरफ्तार भी किया जाता है।

पतंग उड़ानें वाले प्रतिबंधित धागा व मांझे पर प्रतिबंध भले ही पर्यावरण कानून के तहत लगा, पर इसके इस्तेमाल की वजह से अगर कोई ऐसा अपराध हुआ हो, जो दूसरे कानून के अंतर्गत दंडनीय है, तो अभियोजन को दूसरे कानून के तहत ही प्राथमिकता दी जाएगी। पर्यावरण संरक्षण कानून की धारा-24 में साफतौर पर ऐसा प्रावधान है।

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में ‘नो फॉल्ट लायबिलिटी’ सिद्धांत लगता है, जिसका मतलब है कि अगर आपकी किसी हरकत से किसी की जान चली जाए और अगर उसमें आपकी गलती नहीं भी है, तब भी आपकी जिम्मेदारी तो बनेगी ही। इसलिए कानून के विरुद्ध मामलों में कोई छूट नहीं होनी चाहिए।

jaunpur News: किलर मांझा का घर-घर लगा पोस्टर

वर्ष 2017 में जस्टिस स्वतंत्र कुमार की बेंच ने ही नायलान धागा,प्लास्टिक धागा,नान बायोडिग्रेडेबल मांझे ,तात धागा पर प्रतिबंध का फैसला सुनाया था। तब वही एनजीटी अध्यक्ष भी थे। उनका भी मानना है कि ऐसे मामलों में अगर कोई आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज करवाना चाहे तो बिल्कुल करवा सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि वह व्यक्ति मृतक का परिजन हो।

लेकिन प्रतिबंध के लगभग आठ साल बाद भी मांझे से मौत के मामलों का सामने आना निश्चित रूप से आम जनता और जिम्मेदार अथॉरिटीज की ओर से इसे लागू करने में इच्छाशक्ति की कमी दिखाता है।

श्री तिवारी का कहना है कि पतंगबाज केवल कॉटन के धागे से ही पतंग उड़ा सकते हैं।बावजूद इसके दुकानदार चाइनीज मांझे की बिक्री कर रहे हैं।और हादसे भी हो रहें हैं।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से आलोक राय,करूणेन्द्र सिंह , नीरज पाठक,आलोक राय ,शुभम राय, शशिकांत प्रजापति, नवीन यादव, गोविन्द यादव,अनन्त मोदनवाल,अनिल मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।