Home Blog Page 171

आम आदमी पार्टी जौनपुर के नेताओं का निष्कासन रद्द   

0
आम आदमी पार्टी जौनपुर के नेताओं का निष्कासन रद्द   
आम आदमी पार्टी जौनपुर के नेताओं का निष्कासन रद्द   

JAUNPUR NEWS जौनपुर! आम आदमी पार्टी जौनपुर ने अपने के नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है,पार्टी संगठन विस्तार के क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना,पूर्व जिला महासचिव आलोक राजभर,पूर्व जिला संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा एवं पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी श्रीवास्तव का निष्कासन रद्द करते हुए पार्टी में पुनः वापसी की है। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने कहा कि आज बड़े खुशी की बात है कि हमारे पार्टी के संस्थापक सदस्यगण जो किन्हीं कारणों से हमसे दूर हो गए थे,आज फिर से हमारे साथ जुड़कर पार्टी में काम करेंगे ।

हम ऐसे उन सभी साथियों का स्वागत करते हैं जो आम आदमी पार्टी जौनपुर की विचारधारा और हमारे नेता केजरीवाल जी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी को प्यार करते हैं उनके पदचिन्हों पर चलते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से नाराज चल रहे हैं ,उन सबको पार्टी के साथ आने का आह्वान करते हैं। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि हम जोड़ो की राजनीति कर रहे हैं, तोड़ो की नहींं।कतिपय मतभेद के चलते हमारे कुछ महत्वपूर्ण साथी हमसे दूर हो गए थे लेकिन उनकी विचारधारा मानसिकता सदैव आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ी रही और वह अन्यत्र किसी राजनीतिक दल में नहीं गए ऐसे साथियों का हम हृदय की अतल गहराइयों से स्वागत करते हैं और उन्हें साथ में लेकर कंधे से कंधा मिलाकर अरविंद केजरीवाल जी एवं आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। अधिवक्ता प्रकोष्ठ पूर्व उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि ने सभी साथियों का स्वागत किया और कहा कि पार्टी के पुराने स्तंभ हैं,उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।

यह भी पढ़े : jaunpur News: निःशुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ बस,प्रयागराज के लिए हुई रवाना

jaunpur News : जयकरन सिंह जन्म शताब्दी खेल प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

0

jaunpur News: जयकरन सिंह जन्म शताब्दी पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

  • शॉट पुट में सूरज अर्पित शशि अर्पिता ने पहले स्थान पर मारी बाजी

JAUNpUR Hindi NEWS जौनपुर।जयकरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक जयकरन सिंह की जन्म शताब्दी और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बहुप्रतीक्षित खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया।

मुख्य अतिथि चौहान शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ.राम सेवक चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल को पहचान दिला सकते हैं। विशिष्ट अतिथि समर बहादुर चौहान ने कहा “खेल हमें जीवन में संघर्ष और सफलता के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। शॉट पुट बालक अंडर-15 सुरज 10.40 मीटर,शशि चौहान 9.26 मीटर,मुकेश यादव 8.60 मीटर पर सफलता हासिल किया । अंडर-18 अर्पित यादव,संदीप बिंद,हितेश कश्यप,शॉट पुट (बालिका) अर्पिता यादव,अर्चना चौहान,अंशिका सिंह सफल रही।

jaunpur News : जयकरन सिंह जन्म शताब्दी खेल प्रतियोगिता सकुशल संपन्न


लॉन्ग जंप (बालक) अंडर-18 शशि चौहान,अमन चौधरी,अनुराग प्रजापति लक्ष्य व लॉन्ग जंप (बालिका) अंडर-15 पूजा यादव,शिवांगी यादव,अंशिका भारती ने लक्ष्य पायी । जेवलिन थ्रो बालक अंडर-18 संदीप बिंद,अर्पित यादव,हितेश कश्यप व बालिका मे अर्पिता यादव,अर्चना चौहान,रिशम यादव सफल रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ साधू सिंह चौहान व संचालन प्रबंधक लालजीत चौहान ने किया । कोच कृष्ण कुमार, कन्हैया यादव अमरजीत और दिलीप यादव का विशेष योगदान रहा । मौके पर फूलचंद भारती ,अवधेश चौहान, अध्यापक वीरेंद्र यादव, डॉ रामअचल, साहबलाल वकील, मंगरु खलीफा, गोवर्धन चौहान, रामसहाय , हरेंद्र प्रताप उपस्थित रहे।

jaunpur News: निःशुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ बस,प्रयागराज के लिए हुई रवाना

0

JAUNPUR NEWS : पूर्वआईएस अभिषेक सिंह ने नि:शुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ रथ का किया शुभारंभ

जौनपुर, प्रयागराज में सोमवार से महाकुंभ का आगाज होने पर समाजसेवी पूर्व आईएस अभिषेक सिंह के द्वारा जेसीज चौराहा से नि:शुल्क श्रवण कुमार महाकुंभ रथ सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। वही श्रवण कुमार महाकुंभ रथ में सवार दर्शनार्थियों ने इस नेक कार्य की खूब सराहना की और कहा कि महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए हम सभी लोग काफी उत्साहित हैं और काफी अच्छा लग रहा है पूर्व आईएस अभिषेक सिंह ने सभी जिले के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में महाकुंभ में लोग पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाए और पुण्य के भागी बने।

महाकुंभ के पहले दिन श्रवण कुमार महाकुंभ रथ में कुल 51 दर्शनार्थी सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए हुए रवाना हुए और अभिषेक सिंह ने एक-एक दर्शनार्थियों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। मालूम हो कि पूर्व आईएस अभिषेक सिंह ने इससे पहले भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने के बाद रामलला का दर्शन के लिए एक महीना नि:शुल्क बस सेवा लोगों के लिए उपलब्ध कराया था। इस नेक कार्य के लिए सभी जनपद के लोगों ने अभिषेक सिंह की सराहना की है। इस अवसर पर पूर्व डीआईजी कृपा शंकर सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह, वैभव सिंह, सभासद अंकित सिंह बिट्टू व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

jaunpur News: कचगांव के लोगो ने अलाव को लेकर किया प्रदर्शन

0
jaunpur News कचगांव के लोगो ने अलाव को लेकर किया प्रदर्शन
jaunpur News: कचगांव के लोगो ने अलाव को लेकर किया प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS: अलाव न जलवाने पर कचगांव के नगरवासियों ने किया प्रदर्शन।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा अलाव जलवाने के नाम पर किया जा रहा खानापूर्ति। जौनपुर-जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस भीषण ठंड के समय भी अलाव न जलने से आक्रोशित नगरवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि इस समय पड़ रही भीषण ठण्ड में भी नगर पंचायत में अलाव जलवाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। ठीक ढ़ग से नगर पंचायत में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। नगरवासियों ने कहा कि जहां सरकार द्वारा ठण्ड से किसी व्यक्ति की मृत्यु न हो इसके लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलवाने और राहगीरों को रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरा बनवाये जाने के निर्देश गये है।

इसके बावजूद नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। अलाव के नाम पर मात्र एकाध जगह एक दो लकड़ी जलवाकर अलाव के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी महोदय सरकार के द्वारा दिये गये निर्देश को दर किनार कर दिया गया है। इस नगर पंचायत में अलाव के अभाव के कारण राहगीर ठण्ड से पूरी तरह से परेशान नजर आ रहे हैं। नगरवासियों ने यह भी कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जिम्मेदार लोगों को बार-बार अलाव जलवाने को कहने के वावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। जैसे नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग पूरी तरह से कुम्भ कर्मी निद्रा में लीन हो गये हो। नागरिकों ने इस बाबत जिलाधिकारी जौनपुर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर पंचायत कचगांव में पर्याप्त मात्रा में अलाव जलवाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए जाने की मांग की है। jaunpur News

SHAHGANJ CRIME: डायजापाम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

0
SHAHGANJ CRIME: डायजापाम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 
SHAHGANJ CRIME

SHAGANJ CRIME NEWS शाहगंज जौनपुर ; शाहगंज पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को नशीला पदार्थ (डायजापाम) के साथ  गिरफ्तार किया है  इसकी जानकारी पुलिस ने मीडिया सेल के माध्यम से दी है पुलिस के मुताविक जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के  विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में शाहगंज पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली की बड़ागांव चिरैया मोड़ रोड पुलिया के पास से शातिर अभियुक्त नवनीत कुमार श्रीवास्तव पुत्र राकेश कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्राम कोहड़ा थाना शाहगंज नशीला पदार्थ (डायजापाम) के साथ किया गया गिरफ्तार, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0010/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। SHAHGANJ CRIME NEWS

jaunpur Crime: मारपीट के 15 आरोपी गिरफ्तार 

0
jaunpur Crime: मारपीट के15 आरोपी गिरफ्तार 
jaunpur Crime

JAUNPUR CIME NEWS: जौनपुर :जमीनी विवाद को लेकर मारपीट व खूनी संघर्ष करने वाले 15 अभियुक्तों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार  किया कर लिया है  कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला अहमद खाँ मण्डी में दो पक्ष आपस में जमीनी विवाद व बाउंड्री वाल बनाने को लेकर मारपीट व खूनी संघर्ष कर रहे थे कि मौके पर पीआरवी व थाना स्थानीय कि पुलिस पहुची दोनों पक्ष आपस में आमादा फसाद थे कि संज्ञेय अपराध घटित होते देख 15 लोगों को हिरासत पुलिस में लिया गया l

प्रथम पक्ष के सोमनाथ यादव पुत्र स्व0 रामदेव यादव निवासी मोहल्ला अहमद खाँ मण्डी थाना कोतवाली जौनपुर के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 11/2025 धारा 191(2),109,115(2),324(4) बीएनएस  विरुद्ध 1.मनोज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव आदि 12 नफर व  द्वितीय पक्ष के मनोज कुमार पुत्र स्व0 लाल बहादुर यादव  नि0 उमरपुर हरिबन्धनपुर थाना कोतवाली जौनपुर के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 12/2025 धारा191(2),109,352 बीएनएस  विरुद्ध शोभनाथ यादव पुत्र अज्ञात , जितेन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव व 20-25 लोग नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर दोनो पक्ष के तरफ से कुल 15 नफर अभियुक्तगण को  गिरफ्तार कर आवश्यक  विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अपराधिक इतिहास-


मु0अ0स0-11/2025 धारा-191(2),109,115(2),324(4) बीएनएस मनोज यादव पुत्र  स्व0 लाल बहादुर यादव 2. प्रज्जवलित यादव पुत्र स्व0 लाल बहादुर यादव 3. दिव्याश यादव पुत्र प्रज्जवलित कुमार यादव 4. अंकित यादव पुत्र मनोज कुमार यादव 5. आदर्श यादव पुत्र मनोज यादव निवासीगण उमरपुर हरिबन्धनपुर (अहमद खाँ मण्डी) थाना कोतवाली जौनपुर 6.विपिन कुमार पुत्र राम विशाल निवासी रामसमोधपुर थाना सरपतहा जौनपुर 7.प्रवीण कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव बवरखा थाना सरायख्वाजा जौनपुर 8. आशुतोष यादव पुत्र देवी प्रसाद यादव निवासी अजोशी थाना सिकरारा जौनपुर। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR NEWS



खुटहन मृतक दंपति के घर पहुंचे BSP प्रदेश अध्यक्ष, 50 लाख रुपये की रखी मांग  

0
खुटहन मृतक दंपति के घर पहुंचे BSP प्रदेश अध्यक्ष, 50 लाख रुपये की रखी मांग  
खुटहन मृतक दंपति के घर पहुंचे BSP प्रदेश अध्यक्ष, 50 लाख रुपये की रखी मांग  

खुटहन मृत दंपति के आश्रितों को 50-50 लाख आर्थिक सहायता, पट्टे पर भूमि व सरकारी नौकरी की मांग

JAUNPUR NEWS खुटहन (जौनपुर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने करेंट से मृत दंपति की दोनों नाबालिग पुत्रियों को 50- 50 लाख आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पट्टे पर भूमि दिए जाने की मांग प्रदेश सरकार से किया है। उन्होंने नहर का पानी बंद करवाकर शव को हर हाल में बरामद करने को को कहा। बिशुनपुर ग्रामसभा के मलूकपुर गांव निवासी दलित दंपति की खेत की बाड़ में लगे नंगे तार के करेंट से हुई मौत के मामले में घटना के आठवें दिन रविवार को उनके आवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने मृत दंपति की पुत्रियों से मिल उन्हें ढांढस बंधाते हुए उन्हें संभव मदद का भरोसा दिया।

ज्ञातव्य हो कि गांव के दलित दंपति रामचरित्तर अपनी पत्नी किस्मत्ती के साथ गत रविवार की सुबह खेत की सिंचाई के लिए गए थे। जहां से दोनों पति पत्नी लापता हो गए। पुलिस की पड़ताल में उनकी मौत का कारण बगल के खेत में नंगे तार से लगाई गई बांढ़ में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में आने से होना बताया गया। मामले में पुलिस ने एक चकदार को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। उसकी निशानदेही पर शव की तलाश करायी जा रही है। सप्ताह बीतने के बाद भी उनका शव बरामद नहीं हो पाया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आम आवाम खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दलित दंपति का शव सप्ताह बाद भी बरामद न किया जाना शासन प्रशासन की मिली जुली रणनीति है। उन्होंने मांग किया कि यदि मृतक के स्वजनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ सरकारी नौकरी व पट्टे पर भूमि नहीं दी गई तो पार्टी इसे लेकर ब्यापक आंदोलन करेगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर पूर्व सांसद घनश्याम खरवार, मंडल कोआर्डिनेटर रामचंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष संग्राम भारतीय, पूर्व प्रत्याशी इंद्रदेव यादव,मंडल प्रभारी अवनीश कुमार,बेदप्रकाश गौतम, अमरजीत गौतम, तनवीर हसन, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

JAUNPUR पूर्व सांसद की पत्नी का निधन

0
JAUNPUR पूर्व सांसद की पत्नी का निधन
JAUNPUR पूर्व सांसद की पत्नी का निधन

पूर्व सांसद के पत्नी पूर्व प्रमुख कमला देवी का निधन :JAUNPUR NEWS

JAUNPUR HINDI NEWS जौनपुर ।जौनपुर के पूर्व सांसद की पत्नी का निधन सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुकुङीपुर निवासी सदर लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख करंजाकला  70 वर्षीय कमला यादव का आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

लोगों ने घर पहुंच कर संवेदना जताते हुए श्रद्धांजलि दिया।   स्वर्गीय कमला देवी समाजवादी पार्टी  मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव की माता थी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव की बहू थी ,सपा के वरिष्ठ नेता एवं गुलाबी देवी महाविद्यालय  सिद्दीकपुर के प्रबंधक लालचंद यादव लाले एव पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ जितेंद्र यादव की भाभी एवं सपा नेता  विवेक यादव व डॉ आलोक यादव की बड़ी माता थी। निधन की खबर लगते ही भारी संख्या में लोग पहुंचकर शोक संवेदना जताया  और उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मनिकणिका का घाट पर किया गया।

JAUNPUR: जन पंचायत कंबल वितरण समारोह संपन्न 

0
jauNpur जन पंचायत कंबल वितरण समारोह में पीडीए का जमघट 
jauNpur जन पंचायत कंबल वितरण समारोह में पीडीए का जमघट 

जन पंचायत कंबल वितरण समारोह में पीडीए का जमघट :JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर : जन पंचायत कंबल वितरण समारोह में  पीडीए का दिखा जमघट मड़ियाहूं  विधानसभा क्षेत्र के पाली सुभाष पुर में डीएस महाविद्यालय में पीडीए जन पंचायत एवं कंबल वितरण समारोह में  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर हिंदू मुस्लिम भाईचारे को तोड़ना चाहती है और धार्मिक भावनाओं में बहकर नफरत फैलाना चाहती है।और आपके संविधान को खत्म करना चाहती है।

आपके नौजवान बच्चों से रोजगार और आरक्षण छीनकर उनके भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपना है कि पीडीए समाज का संख्या के अनुरूप अधिकार मिले इसलिए जातीय जनगणना की मांग समाजवादी पार्टी कर रही है। भाजपा आपके संविधान,आरक्षण और जातीय जनगणना के खिलाफ है क्योंकि वो आपको आपके अधिकारों से वंचित रखना चाहती है।

इस अवसर पर पीडीए जन पंचायत को जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, मछलीशहर की सांसद सुश्री प्रिया सरोज, पूर्व विधायक मड़ियाहूं श्रीमती श्रद्धा यादव ने संबोधित कर पीडीए समाज से एकजुट होकर बाबासाहब के संविधान एवं पिछड़ों दलितों के आरक्षण को बचाने का आवाहन किया। कार्यक्रम के आरंभ में आयोजक ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा यादव एवं ज़िला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण बाबा ने मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष  श्यामलाल पाल का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम, पगड़ी एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने क्षेत्र के अत्यंत गरीबों को बड़ी संख्या में कंबल वितरित किया। कंबल पाकर इस कड़ाके की ठंड में क्षेत्रवासियों ने आयोजकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री रामनारायण बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, प्रमुख श्रीमती रेखा यादव, प्रमुख श्रीमती विमलेश यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, राजेश यादव, जिला महासचिव आरिफ हबीब, जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, राजदेव पाल, गुलाब यादव, कपिल यादव, रत्नाकर चौबे, श्याम नारायण बिंद, गामा सोनकर, उमाशंकर पाल, धीरज बिंद अशोक नायक, नंदलाल यादव, राजेंद्र यादव टाइगर सहित सैकड़ों पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया। आभार ज्ञापन कार्यक्रम आयोजक ब्लॉक प्रमुख मड़ियाहूं रेखा पप्पू यादव एवं ज़िला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण बाबा न धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन पूजन के साथ संपन्न   

0
श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन पूजन के साथ संपन्न
श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन पूजन के साथ संपन्न

श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा के साथ संपन्न हुआ भक्ति महोत्सव

  • Shrimad Bhagwat Katha concluded with Havan Puja.jaunpur

जौनपुर: सिद्धार्थ उपवन में अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) जौनपुर द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन अद्वितीय भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कथा व्यास कमल लोचन प्रभु जी (अध्यक्ष, इस्कॉन मीरा रोड—मुंबई एवं वापी—गुजरात) ने अंतिम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और भक्ति मार्ग के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए।

कमल लोचन प्रभु जी ने कहा, वैदिक साहित्य से ऐसा प्रतीत होता है कि जब कोई नाट्य कलाकार अनेक नर्तकियों के बीच नृत्य करता है, तो समूह नृत्य को रास नृत्य कहा जाता है। जब कृष्ण ने शरद ऋतु की पूर्णिमा की रात को विभिन्न मौसमी फूलों से सजी हुई देखा – विशेष रूप से मल्लिका के फूल, जो बहुत सुगंधित होते हैं – तो उन्हें देवी कात्यायनी से गोपियों की प्रार्थना याद आ गई, जिसमें उन्होंने कृष्ण को अपना पति बनाने के लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने सोचा कि शरद ऋतु की पूर्णिमा की रात एक अच्छे नृत्य के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इसलिए तब कृष्ण को अपना पति बनाने की उनकी इच्छा पूरी हो जाएगी।श्रीमद्भागवतम् में इस संबंध में प्रयुक्त शब्द हैं भगवान् अपि। इसका अर्थ है कि यद्यपि कृष्ण भगवान् हैं और इसलिए उनकी कोई ऐसी इच्छा नहीं है जिसे पूरा करने की आवश्यकता हो (क्योंकि वे सदैव छह ऐश्वर्यों से परिपूर्ण रहते हैं), फिर भी वे रास नृत्य में गोपियों की संगति का आनंद लेना चाहते थे। भगवान् अपि का अर्थ है कि यह नृत्य युवा लड़के और युवतियों के सामान्य नृत्य जैसा नहीं है।


कथा व्यास ने कहा श्रीमद्भागवतम् में प्रयुक्त विशिष्ट शब्द हैं योगमायाम् उपाश्रितः, जिसका अर्थ है कि गोपियों के साथ यह नृत्य योगमाया के मंच पर है , महामाया पर नहीं । भौतिक जगत में युवा लड़के और युवतियों का नृत्य महामाया या बाह्य ऊर्जा के साम्राज्य में है । गोपियों के साथ कृष्ण का रास नृत्य योगमाया के मंच पर है । योगमाया और महामाया के मंचों के बीच के अंतर की तुलना चैतन्य-चरितामृत में सोने और लोहे के बीच के अंतर से की गई है। धातु विज्ञान की दृष्टि से, सोना और लोहा दोनों ही धातु हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता पूरी तरह से अलग है। इसी तरह, यद्यपि रास नृत्य और भगवान कृष्ण का गोपियों के साथ मिलना युवा लड़कों और लड़कियों के सामान्य मिलन की तरह प्रतीत होता है, लेकिन गुणवत्ता पूरी तरह से अलग है। महान वैष्णवों द्वारा इस अंतर की सराहना की जाती है क्योंकि वे कृष्ण के प्रेम और वासना के बीच के अंतर को समझ सकते हैं।

आगे कहा कि महामाया मंच पर इन्द्रिय-तृप्ति के आधार पर नृत्य होते हैं। किन्तु जब कृष्ण ने अपनी बांसुरी बजाकर गोपियों को बुलाया, तो वे कृष्ण को संतुष्ट करने की दिव्य इच्छा से बहुत जल्दी रास नृत्य स्थल की ओर दौड़ पड़ीं। चैतन्य-चरितामृत के रचयिता कृष्णदास कविराज गोस्वामी ने समझाया है कि काम का अर्थ इन्द्रिय-तृप्ति है, तथा प्रेम का अर्थ भी इन्द्रिय-तृप्ति है – किन्तु कृष्ण के लिए। दूसरे शब्दों में, जब क्रियाएँ व्यक्तिगत इन्द्रिय-तृप्ति के मंच पर की जाती हैं, तो उन्हें भौतिक क्रियाएँ कहा जाता है, किन्तु जब वे कृष्ण की संतुष्टि के लिए की जाती हैं, तो वे आध्यात्मिक क्रियाएँ होती हैं। क्रिया के किसी भी मंच पर इन्द्रिय-तृप्ति का सिद्धांत विद्यमान रहता है। लेकिन आध्यात्मिक स्तर पर, इन्द्रिय-तृप्ति भगवान कृष्ण के लिए है, जबकि भौतिक स्तर पर यह कर्ता के लिए है। उदाहरण के लिए, भौतिक स्तर पर, जब कोई सेवक स्वामी की सेवा करता है, तो वह अपने स्वामी की इन्द्रियों को संतुष्ट करने का प्रयास नहीं कर रहा होता, बल्कि अपनी इन्द्रियों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहा होता है। यदि भुगतान बंद कर दिया जाए तो सेवक स्वामी की सेवा नहीं करेगा। इसका अर्थ है कि सेवक केवल अपनी इन्द्रियों को संतुष्ट करने के लिए स्वामी की सेवा में संलग्न होता है। हालाँकि, आध्यात्मिक स्तर पर, भगवान के सेवक बिना भुगतान के कृष्ण की सेवा करते हैं, और वह सभी परिस्थितियों में अपनी सेवा जारी रखते हैं। कृष्ण चेतना और भौतिक चेतना के बीच यही अंतर है। कथा यजमान के रूप में विवेक सेठ रहे। कथा के अंतिम दिवस शुभारंभ हवन-पूजन से हुआ।


संयोजक डा क्षितिज शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि, शहर से लगभग 24 किलोमीटर दूर, भीरा बाज़ार के पास, कुंभ गाँव में 40 एकड़ के क्षेत्रफल में “गोमती इको विलेज” विकसित किया जा रहा जो जौनपुर को प्रदेश, देश और विदेश में आध्यात्म और पर्यटन के पटल पर एक प्रमुख पहचान देगा।