Home Blog Page 172

भारती विद्यापीठ खेतासराय में मनाया गया वैद्य जी का निर्वाण दिवस

0
भारती विद्यापीठ खेतासराय में मनाया गया वैद्य जी का निर्वाण दिवस
भारती विद्यापीठ खेतासराय में मनाया गया वैद्य जी का निर्वाण दिवस

भारती विद्यापीठ खेतासराय में मनाया गया वैद्य जी का निर्वाण दिवस,वैद्य वासुदेव मिश्र के पदचिन्हों चलना सच्ची श्रद्धांजलि: अनिल उपाध्याय

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा स्थित भारती विद्यापीठ खेतासराय के संस्थापक पूज्य वैद्य वासुदेव मिश्र के निर्वाण दिवस को संस्थापक दिवस के रूप में शुक्रवार को मनाया गया। जिसमें अतिथि के रूप में आदर्श भारती महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैद्य जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। महाविद्यालय एवं वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निर्गुण भजन, गीत एवं संस्मरण इत्यादि के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने वैद्य जी आदर्शों पर चलने हेतु लोगों को प्रेरित किया।

प्राचार्य विनय सिंह ने भी वैद्य जी के सादगीपूर्ण जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए उनका परमार्थी स्वरूप का वर्णन किया। अतिथि प्रबन्धक श्री उपाध्याय ने कहा कि कीर्तिर्यस्य स जीवति अर्थात जिसका यश है वही जीवट है वैद्य जी भले ही सन्तानहीन रहे हो किंतु सन 1951 से स्थापित इन संस्थाओं से हज़ारों बच्चे पैदा होकर भारत माता जी सेवा में उच्च पदों पर आसीन है। वैद्य जी का जो संकल्प था जसि को पूरा करते हुए हम सब आगे बढ़ा रहे यही उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुंशी चौहान, विभा पाण्डेय, साफ़िया खान, मुकेश कुमार पाठक, विकास पाण्डेय, निलेन्द्र अस्थाना, सुनील उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया।

राम वनगमन पर श्रोता हुए भाव विभोर    

0

JAUNPUR NEWS [जौनपुर खुटहन ] यूनिक आईडिया एजूकेशन पब्लिक स्कूल मरहट के प्रांगण में आयोजित आठ दिवसीय संगीत मयी श्रीराम कथा के छठवें दिन शनिवार को राम वनगमन, भरत मिलाप तथा राम-केवट संवाद का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक पंडित धर्मराज तिवारी जी महराज ने कहा कि भरत जैसा भाई इस कलयुग में मिलना मुश्किल है। राम -केवट का प्रसंग सुन पंडाल में बैठे स्रोता भाव विभोर हो गए।

श्री महराज ने राम कथा में कहा भगवान राम मर्यादा स्थापित करने को मानव शरीर में अवतरित हुए। पिता की आज्ञा पर वह वन चले गए। भगवान राम वन जाने के लिए गंगा घाट पर खड़े होकर केवट से नाव लाने को कहते हैं, लेकिन केवट मना कर देता है और पहले पैर पखारने की बात कहता है। केवट भगवान का पैर धुले बगैर नाव में बैठाने को तैयार नहीं होता है। राम-केवट संवाद का प्रसंग सुनकर श्रोता भक्ति विभोर हो गए।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के द्वारा स्थापित आदर्श समाज में आज भी कायम है। भगवान प्रेम भाव के भूखे है।वे अपने भक्तों के कल्याण हेतु सदैव ततपर रहते है।महाराज जी ने भैया भरत के चरित्र को गाकर बताया और कहा भरत ने भगवान राम के वनगमन के बाद खड़ाऊं को सिर पर रखकर राजभोग की बजाय तपस्या की। कहा कि जीवन में भक्ति और उपासना का अलग महत्व है। निष्काम भाव से भक्ति करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर सुभाष उपाध्याय, सुधाकर सिंह, संतोष सिंह ,रामाश्रय उपाध्याय, जिला जीत यादव,सुरेंद्र सिंह प्रदीप ,लकी सिंह ,गीता उपाध्याय ,रमापति मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, प्रधान संतलाल सोनी, सत्येन्द्र सिंह, ब्रह्मचारी सिंह, रमेश सिंह, तहसीलदार चौरसिया,विवेक सिंह, सुमन सिंह, पुनीता सिंह,वेवी सिह ,मंजू सिंह,आभा सिंह, ऋषि केश तिवारी,राणा प्रताप सिंह,आदि मौजूद रहे l

JAUNPUR:मृत दंपति के आश्रित को मिलेगा PM आवास

0
JAUNPUR:मृत दंपति के आश्रित को मिलेगा PM आवास
JAUNPUR NEWS

विधायक ने स्वजनों से भेंट कर आर्थिक सहायता कर जतायी संवेदना

JAUNPUR [जौनपुर खुटहन न्यूज़  ] विशुनपुर ग्रामसभा के मलूकपुर गांव निवासी दलित दंपति की खेत की बाड़ में लगे नंगे तार के करेंट से हुई मौत के मामले में घटना के सातवें दिन उनके आवास पर पहुंचे स्थानीय विधायक रमेश सिंह ने दोनों नाबालिग बेटियों से मिल उनके सिर पर ममता का हाथ फेरा। उन्होंने बेटियों की आर्थिक मदद कर एक अभिभावक की तहर उन्हें संभव मदद का भरोसा दिया। आश्वासन दिया कि शव को बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

ज्ञातव्य हो कि गांव के दलित दंपति रामचरित्तर अपनी पत्नी किस्मत्ती के साथ गत रविवार की सुबह खेत की सिंचाई के लिए गए थे। जहां से दोनों पति पत्नी लापता हो गए। पुलिस की पड़ताल में उनकी मौत का कारण बगल के खेत में नंगे तार से लगाई गई बांड़ में प्रवाहित विद्युत करेंट की चपेट में आने से होना साबित हुआ। मामले में पुलिस ने एक चमकदार को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। उसकी निशानदेही पर शव की तलाश करायी जा रही है। सप्ताह बीतने को है उनका शव बरामद नहीं हो पाया है।

मृतक के घर ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक ने बीडीओ गौरवेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि स्वजन को अविलंब प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करायें। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया से कहा कि जो भी सरकारी योजनाएं हैं। जिसकी वे पात्र हैं, उसका पूरा लाभ नाबालिग पुत्रियों को अविलंब मुहैया कराए।इस मौके पर सीओ अजीत सिंह चौहान ,तहसीलदार आशीष सिंह,थानाध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह,रोशन अली लेखपाल,अजीत सिंह,संदीप यादव,कृष्णा यादव,अवधेश सिंह,अनीस शाह,बिपिन सिंह,वीरेन्द्र कुमार,रिंकू मिश्र,गोल्डू मिश्र,विनोद यादव आदि मौजूद रहे l

खेतासराय समाधान दिवस: 5 प्रार्थना-पत्रों में 2 का निस्तारण

0
खेतासराय समाधान दिवस:5 प्रार्थना -पत्रों में 2 का हुआ निस्तारण
खेतासराय समाधान दिवस

खेतासराय (जौनपुर) समाधान दिवस के स्थानीय थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादियों से अपनी-अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखा। जिसमें कुल पाँच प्रार्थना-पत्र पड़े। मौके पर दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया बाकी बचे मामलों के लिए टीम गठित करके रवाना कर दिया गया।

समाधान दिवस थानाध्यक्ष रामाश्रय राय की अध्यक्षता में स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित हुआ। इस मौके पर राजस्व से सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। फरियादियों ने अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखा। जिसमें दो मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी बचे तीन मामलों के लिए टीम गठित करके रवाना कर दिया गया।

चाइनीज मांझा के उपयोग पर कार्यवाही होगी,डीएम दिनेश   

0
चाइनीज मांझा के उपयोग पर कार्यवाही होगी,डीएम दिनेश   
चाइनीज मांझा के उपयोग पर कार्यवाही होगी,डीएम दिनेश   

JAUNPUR NEWS: जौनपुर में चाइनीज मांझा के खरीद,बिक्री, स्टोरेज व उपयोग करने वालों पर अब कड़ी कार्यवाही होगी आए दिन पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे के प्रयोग के कारण दुर्घटनाएं हो रही है, जिसके कारण लोग घायल हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान भी गंवा रहे है जिसके दृष्टिगत माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा चाइनीज मान्झे की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने का निर्देश दिया गया है।  

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सिंथेटिक सामग्री से बने नायलॉन धागे या घातक चाइनीज मांझे के खरीद, बिक्री, स्टोरेज व उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए जाने तथा इस मांझे को विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि जिस अधिकारी के क्षेत्र में चाईनीज मांझा बिकता हुआ पाया जाता है एवं कोई अनहोनी होती है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़े : jaunpur News:बिना हेलमेट वाहन चालकों का ARTO ने किया चालान 

यह भी पढ़े : IGRS निस्तारण में जौनपुर का पहला स्थान

जौनपुर से महाकुंभ के लिए अन्न संग्रह वाहन रवाना   

0
जौनपुर से महाकुंभ के लिए अन्न संग्रह वाहन रवाना   
जौनपुर से महाकुंभ के लिए अन्न संग्रह वाहन रवाना   

JAUNPUR NEWS TAFTISH OF CRIME । जौनपुर से महाकुंभ के लिए अन्न संग्रह वाहन रवाना हुआ अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर जनपद में ‘मुट्ठी भर अनाज’ कार्यक्रम किया गया। इसके तहत विभागाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं जौनपुर जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय की अपील पर अहिप सहित समस्त अनुसांगिक संगठनों के अधिकांश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अन्न संग्रह करके संगठन का मान बढ़ाया।

समस्त अन्न नगर के गूलर घाट स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर के प्रांगण में एकत्रित किया गया जहां से रामप्रीति मिश्र फलाहारी महराज विभागाध्यक्ष राष्ट्रीय सन्त परिषद ने जौनपुर से महाकुंभ के लिए केसरिया ध्वज दिखाकर संग्रहित अन्न लदे वाहन को प्रयागराज के लिये रवाना किया। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने कहा कि जहां हमारा देश की माटी धर्म, संस्कृति, वीरों का नाम से राष्ट्र गौरवान्वित होता है, वहीं वसुधम कुटुम्बकम् के साथ ही दान करने में भी पीछे नहीं रहता है।

मैं जनपदवासियों सहित संगठन के समस्त आयामों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। विभागाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं अजय पाण्डेय ने संग्रहित अन्न प्रयागराज में बने अहिप के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया जहां पूरे महाकुम्भ तक आये सनातनियों के लिये भण्डारा में उपयोग होगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, संतोष मिश्रा नगर उपाध्यक्ष, समिक पाण्डेय, सत्यम दुबे,अमन द्विवेदी सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : jaunpur News:बिना हेलमेट वाहन चालकों का ARTO ने किया चालान 

यह भी पढ़े : IGRS निस्तारण में जौनपुर का पहला स्थान

jaunpur News:बिना हेलमेट वाहन चालकों का ARTO ने किया चालान 

0
jaunpur News:बिना हेलमेट वाहन चालकों का ARTO ने किया चालान 
jaunpur News

TAFTISH OF CRIME HINDI JAUNPUR NEWS जौनपुर :बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों का परिवहन अधिकारी ने किया चालान ,बढती सड़क दुर्घटनाओं में घायलों मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 01 जनवरी  से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।

परिवहन आयुक्त लखनऊ द्वारा प्रदेश में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चालकों एवं बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालको का चालान किया गया और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया और उन्हें भविष्य में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट लगाने के निर्देश दिए गए। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा अभियान का संचालन किया गया। उक्त अवसर पर समस्त प्रवर्तन कार्मिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : IGRS निस्तारण में जौनपुर का पहला स्थान

IGRS निस्तारण में जौनपुर का पहला स्थान

0

IGRS शिकायत निस्तारण में जौनपुर यूपी में प्रथम

JAUNPUR NEWS: जौनपुर आई0जी0आर0एस0 सेल ने दावा किया है कि समन्वित निवारण शिकायत प्रणाली(I.G.R.S.) में पूरे प्रदेश में जनपद जौनपुर को मिला प्रथम स्थान। डा0 कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण)/ नोडल अधि0 आई.जी.आर.एस. के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु आई.जी.आर.एस. सेल प्रभारी, नि0 सुरेन्द्रनाथ सिंह व कार्यालय के सभी कर्मचारियों के अथक प्रयास व मेहनत से माह दिसम्बर में जनपद जौनपुर को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान( 1st Rank) प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसुवाई प्रणाली में जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के लिये प्रदेश के सभी जिलों को मार्किंग प्रणाली द्वारा अंक प्रदान किया जाता है जिसमें 75 जनपदों में जनपद जौनपुर ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

आवास सर्वे के लिए प्रधानों को दी विस्तृत जानकारी    

0
आवास सर्वे के लिए प्रधानों को दी विस्तृत जानकारी    
आवास सर्वे के लिए प्रधानों को दी विस्तृत जानकारी    

आवास सर्वेक्षण हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS खेतासराय(जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे 2024 हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य कच्चे घरों में रहने वाले और बेघर लोगों को योजना का लाभ दिलाना है। उन्होंने सर्वेक्षणकर्ताओं को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों का चयन करें और अपात्र व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में सर्वे में शामिल न किया जाए। योजना में सेल्फ सर्वे का भी प्रावधान है। पात्र व्यक्ति स्वयं आवास ऐप पर अपना डेटा फीड कर सकते हैं।

सर्वेयर और ग्राम प्रधानों को पात्रता और अपात्रता के मानकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रधान से सेल्फ सर्वे प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। कार्यशाला के पश्चात खण्ड विकास अधिकारी द्वारा समस्त सर्वेयर के साथ ग्राम पंचायत खनुवाई का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के सर्वे का डेमो दिया। इस दौरान एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव, कम्प्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश शर्मा, एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, एडीओ एजी धर्मेंद्र कुमार, जेई रमेश कुमार , ग्राम विकास अधिकारी विपिन यादव सहित तमाम सर्वेयर और प्रधान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : PUBLIC HOLIDAY 2025: जौनपुर में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी 
यह भी पढ़े : JAUNPURबीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए 3 महिला समेत 54 ने भरा पर्चा 

PUBLIC HOLIDAY 2025: जौनपुर में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी 

0
PUBLIC HOLIDAY 2025: जौनपुर में सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी 
PUBLIC HOLIDAY 2025 JAUNPUR NEWS

14 जनवरी ,28 मार्च ,3 अक्टूबर 5 नवम्बर ,17 सितंबर को जौनपुर में अवकाश रहेगा :PUBLIC HOLIDAYJAUNPUR NEWS

JAUNPUR PUBLIC HOLIDAY 2025 जौनपुर 10 जनवरी : दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव तथा गठित समिति द्वारा विचार-विमर्श के उपरान्त आख्या प्रस्तुत की गयी है जिसमें निम्न तिथियों को स्थानीय अवकाश एवं रविवार को पड़ने वाले अवकाश के एवज में अवकाश घोषित करने हेतु सहमति प्रदान की गयी है।

Date of restricted holiday of year 2025 announced जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि 14 जनवरी  दिन मंगलवार को मकर संक्रान्ति के त्यौहार हेतु स्थानीय अवकाश, 28 मार्च  दिन शुक्रवार को अलविदा जुमा के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 05 नवम्बर  दिन बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा व गुरूनानक जयन्ती के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 03 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 15 मार्च दिन शनिवार को होली के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 06 अप्रैल दिन रविवार को रामनवमी के त्यौहार के एवज में 23 अक्टूबर  को अवकाश, 26 जनवरी  दिन रविवार गणतंत्र दिवस के एवज में 17 सितम्बर को अवकाश घोषित किया जाता है। 06 जुलाई  को मोहर्रम का निर्बन्धित अवकाश दर्शाया गया है जो चांद के दर्शन के बाद ही मनाया जाता है इसलिए इस अवकाश पर अभी सहमति प्रदान नही की गयी है।

JAUNPUR NEWS N0 2– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ब्लॉक मुंगराबादशाहपुर में शासन की प्राथमिकताओं में शामिल फार्मर रजिस्ट्री के कार्य, फैमिली आईडी, जीरो पॉवर्टी सर्वे, आदि के कार्य में लगाए गए ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, सहित अन्य कार्मिकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए कार्यों की समीक्षा की साथ ही उन्हें लक्ष्य प्राप्ति हेतु जागरूक और प्रोत्साहित किया गया। 

जिलाधिकारी द्वारा पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, सफाई कर्मी आदि के साथ संवाद करते हुए जीरो पॉवर्टी सर्वे, फैमिली आईडी, आवास पर लोगो लगाए जाने, फार्मर रजिस्ट्री आदि के संदर्भ में जानकारी लेते हुए कार्य की प्रगति को बढ़ाने तथा लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि रात में भी कैंप लगाकर कार्य किए जाए। ग्राम प्रधान के समन्वय से सीएससी सेंटर पर भी कार्य करते हुए प्रत्येक ग्राम में समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री किए जाए।