Home Blog Page 175

jauNpur News:अलाव के नाम पर खानापूर्ती

0

JAUNPUR NEWS: अलाव जलानें के नाम पर नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा खानापूर्ति। नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी कुम्भकर्णी निन्द्रा में लीन।

जनपद जौनपुर में इस समय पड़ रही भीषण ठण्ड को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। सरकार द्वारा ठण्ड से किसी व्यक्ति की मृत्यु न हो,इसके लिए काफी प्रयास किये जा रहे है और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने के निर्देश होने के बावजूद नगर पंचायत कजगांव में नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पूरी तरह से कुम्भकर्णी निन्द्रा में लीन हैं। नगर पंचायत कचगांव के जिम्मेदारों द्वारा अलाव के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है।


बता दें कि जहां इस समय भीषण सर्दी अपना असर जबरदस्त दिखा रही है जिससें लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर पंचायत कचगांव के जिम्मेदारों अलाव जलानें के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं जिससें नगर पंचायत वासियों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत में खानापूर्ति के चलते अलाव की व्यवस्था ऊॅट के मुॅह में जीरा साबित हो रही है,जबकि कागजों में व्यवस्थाएं चाक चैबंद दिखाई जा रही हैं।

रिपॉर्ट- तफ़्तीश ऑफ क्राइम

JAUNPUR:पति पत्नी की डेड बॉडी प्रधान ने 65 घंटे पहले,नहर में बहा दी थी 

0
JAUNPURपति पत्नी की डेड बॉडी पूर्व प्रधान ने 65 घंटे पहले नहर में बहा दी थी 
JAUNPURपति पत्नी की डेड बॉडी पूर्व प्रधान ने 65 घंटे पहले नहर में बहा दी थी 

65 घंटे पहले पति पत्नी की डेड बॉडी पूर्व प्रधान ने नहर में बहा दी थी 

JAUNPUR CRIME जौनपुर:खुटहन पुलिस ने मलूकपुर गांव में खेत में काम करने के दौरान पति- पत्नी के गायब हो जाने की घटना में वांछित अभियुक्त पूर्व प्रधान कमलेश सिंह गिरफ्तार-ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में पांच जनवरी को दंपति के खेत से रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले का तीसरे दिन पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपित पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु लगाए गए विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आकर दंपति की मौत हुई थी। साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों का शव वाहन में लाद शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

उक्त गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वर्षीया पत्नी किस्मत्ती देवी के साथ रविवार को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दंपति गायब हो गये। घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबर पुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपितों का भी खेत हैं। जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार का बाड़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो कर उनकी  तलाश शुरू कर दिया। मंगलवार को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की खबर मिलते ही हम व अन्य आरोपीगण भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून से बचने के लिए शव‌ को वाहन में लाद नहर में फेंक दिया था। जिसमें अन्य आरोपितों भी सामिल रहे।

  क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान :

मंगलवार को आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। शेष तीनों आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि  गिरफ्तार पूर्व प्रधान द्वारा बताया गया कि दोनों के शव को नहर में  फेक दिया गया था पुलिस अब तक शव बरामद नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

JAUNPUR NEWS:सड़क पर चल रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए

0
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS जौनपुर :सड़क पर चल रहे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए परिवहन आयुक्त लखनऊ द्वारा प्रदेश में बढती सड़क दुर्घटनाओं में घायलों मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 01 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 07 जनवर को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य व्यवसायिक वाहनों पर रेफ्लेक्टर लगाये गये एवं ओवरलोड वाहनों की जॉच की गयी एवं स्कूली वाहनों की चेकिंग भी की गयी। उक्त अभियान में परिवहन विभाग व यातायात विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।

JAUNPUR NEWS 2 जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा आकस्मिक रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान कार्यालय खंड विकास अधिकारी बक्शा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फैमिली आईडी, फॉर्मर रजिस्ट्री, जीरो पॉवर्टी सर्वे, पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा की और उन्होंने खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी को निर्देशित किया कि यद्यपि कई चुनौतियां हैं तथा कई कार्य अभी किए जाने हैं इसलिए पूरा प्रयास करें कि जिन योजनाओं में प्रगति कम है उनमें और अधिक परिश्रम करते हुए प्रगति लाते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें। 

 जिलाधिकारी के द्वारा प्रसन्नता जाहिर किया गया कि खंड विकास अधिकारी बक्शा शासन के निर्देशानुसार मुख्यालय पर ही निवास करते हुए पाए गए और उनके द्वारा फार्मर रजिस्ट्री में अच्छा कार्य किया गया है। इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

JAUNPUR NEWS:पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से बढ़ रहा उत्पादन

0
JAUNPUR NEWSपोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से बढ़ रहा उत्पादन
JAUNPUR NEWSपोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से बढ़ रहा उत्पादन

JAUNPUR CRIME NEWS: जौनपुर पर ड्राप मोर क्राप‘ ‘माईक्रोइरीगेशन योजनान्तर्गत ड्रिंप मिनी स्प्रिंकलर व पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से कम पानी में बढ़ रहा उत्पादन जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि कृषक विजय बहादुर मौर्य ग्राम धर्मापुर विकास खंड धर्मापुर मिनी स्प्रिंकलर 01 हेक्टेयर क्षेत्रफल में उद्यान विभाग से अनुदान पर लगाया था, जिसमें मटर, लहसुन, पालक, सोया,मेंथी की खेती करता है। अभी मौजूदा समय में उसके पास मटर,लहसुन, सोया, पालक, मेंथी आदि सब्जी लगा है।

कृषक विजय बहादुर मौर्य ने बताया कि मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति की वजह से खेती बहुत आसान हो गई है, खेती की लागत से लगभग 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। मिनी स्प्रिंकलर की सिंचाई करने से कीटाणु धुल जाते है, कम से कम दवा/खाद के छिड़काव की आवश्यकता होती है, इसी प्रकार प्रगतिशील किसान राजदेव यादव, ग्राम केशवपुर वि0ख0 सिरकोनी ने 01 हे0 में ड्रिप सिचाई पद्धति का प्रयोग करके खीरा की खेती में अच्छा मुनाफा कमा रहें है। कृषक द्वारा बताया गया है कि ड्रिप/मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से पानी की बचत होती है, गुणवक्तायुक्त उत्पादन में वृद्धि प्राप्त होती है।

जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि इस वर्ष ड्रीप सिंचाई पद्धति का लक्ष्य 570 हेक्टेयर, मिनी स्प्रिंकलर 82 हे0, पोर्टेबल स्प्रिंकलर 1049 हे0 एवं लार्ज वाल्यूम (रेंनगन) 220 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त है। जिसके लिए एक हेक्टेयर क्षेत्रफल पर ड्रिप/मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति स्थापित करने पर 90 प्रतिशत का अनुदान लघु सीमांत/सीमांत कृषकों को तथा 80 प्रतिशत का अनुदान सामान्य कृषकों को दिया जाता है। इस प्रकार पोर्टेबल स्प्रिंकलर लार्ज वाल्यूम (रेन गन) का प्रति हेक्टेयर स्थापित करने पर 75 प्रतिशत लघु सीमांत/सीमांत तथा 65 प्रतिशत सामान्य कृषकों को अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों के प्रक्षेत्र पर सिंचाई व्यवस्था हेतु नलकूप लगा होना चाहिए, आवश्यक प्रपत्र के लिए कृषक की स्वयं की जमीन की खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी एवं एक नवीनतम फोटो पासपोर्ट साइज के साथ किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

समाजसेवियों ने विभिन्न जन सुविधाओं की उठाई मांग

0
समाजसेवियों ने विभिन्न जन सुविधाओं की उठाई मांग
समाजसेवियों ने विभिन्न जन सुविधाओं की उठाई मांग


जौनपुर: समाजसेवी अशोक कुमार अग्रहरि और मदर निसा फाउंडेशन के संयोजक फैजान अहमद ने जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सम्बंधित विभागों का ध्यान विभिन्न जन समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। जिसमें नगर की सीमा से सटे गाँव में स्थित “साव का पोखरा” पर स्थित शंक का मंदिर, पोखरे की जीर्तशीर्ण अवस्था, उसी स्थान पर स्थित शवदाह स्थल, पर प्रकाश की व्यवस्था, मंदिर परिसर की समुचित साफ सफाई,आगामी महाकुम्भ मेले में जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतू सेंट थॉमस चौराहे, एवं महादेव तिराहे पर रेडियम युक्त सांकेतिक बोर्ड की व्यवस्था, पुरूष हास्पिटल से होतें हुए रेलवे क्रासिंग एवं स्टेशन तक जाने वाले विलुप्त होते मार्ग का निर्माण आदि।

दोनों समाजसेवियों ने बताया कि हमारे शहर की सीमा चार जनपदों की सीमा को छूती है जिस कारण प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा होती है ऐसे में इन दोनों स्थानो पर समुचित सांकेतिक रेडियम युक्त बोर्ड न होने से कई बार श्रद्धालु रात्रि के समय रास्ता भटक जाते हैं जिससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। इन्ही सब जन सुविधाओं के लिए हमारी मांग है कि सम्बंधित विभाग इन पर जल्द से जल्द ध्यान दे तथा इसका समय रहते निस्तारण करें जिससे लोगों को परेशानी से निजा़त मिल सकें।

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR NEWS:आजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

0
JAUNPUR NEWSआजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन
JAUNPUR NEWS:आजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

  • कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

JAUNPUR NEWS खेतासराय :राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड शाहगंज सोंधी सभागार में मंगलवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के माध्यम से सशक्त बनाना था। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आजीविका मिशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से करने की नसीहत दी।

कार्यशाला में ब्लॉक मिशन प्रबंधक संदीप द्विवेदी वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। उन्होंने समूह गठन, ऋण उपलब्धता और आजीविका के नए साधनों को अपनाने के महत्व पर चर्चा की। कार्यशाला में ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रियंकेश प्रजापति, अनिल कुमार व नगेंद्र कुमार ने भी विभिन्न जानकारी साझा किया। इस दौरान बैंक सखी, समूह सखी, आजीविका सखी उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

0
JAUNPUR CRIME NEWS

 JAUNPUR के इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के किराये के मकान में मिला शव :

JAUNPUR CRIMENEWS जौनपुर:अतुल सुभाष और निकिता सिंघानिया के बाद बेंगलुरु से जौनपुर के इंजीनियर दंपति का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर एक  इंजीनियर का उसकी पत्नी समेत दो नाबालिक बच्चों का संदिग्ध परिस्थिति में शव पाया गया वह एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। बेंगलुरु की सदाशिव थाने की पुलिस आत्महत्या बता रही है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हुई है,जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

बेंगलुरु में स्थित मकान इसी रूम में इंजीनियर दंपत्ति और दोनों बच्चो का मिला  शव  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जौनपुर के इंजीनियर दंपत्ति मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमालपुर निवासी शिव प्रसाद ऊमरवैश्य का तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र अनूप कुमार गुप्ता कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहकर एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था। सोमवार की सुबह में बेंगलुरु के एक किराए के मकान में अनूप कुमार गुप्ता (38) उनकी पत्नी राखी उर्फ रिया (35)पुत्री अनुप्रिया (6)पुत्र प्रियांश (3)का शव किराए के घर में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया है। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक संदेह है कि दंपति ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव


मृतक इंजीनियर अनूप की पत्नी  राखी उर्फ रिया की तस्वीर 

फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों उक्त घटना को हत्या की आशंका जताई।घटना का पता सोमवार की सुबह तब चला जब घरेलू सहायिका रेशमा काम पर आई, और बार-बार कोशिश करने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर महिला ने दरवाजा ठेला तो दरवाजा खुला हुआ था। जैसे ही घर के अंदर कमरे में जाती है तो देखी है कि पति पत्नी समेत दोनों बच्चों का शव कमरे में पड़ा हुआ था। महिला ने तुरंत इसकी इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी।पुलिस को सूचना दी गई ।मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

मृतक दंपति की बेटी अनुप्रिया की फोटो 

जौनपुर के इंजीनियर दंपत्ति अनूप की महीने की सैलरी अच्छी थी 

अनूप के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी। परिजनों के अनुसार अनूप का ड्राइवर मूर्ति व रेशमा समेत दो सहायकों को हर महीने ₹15000 का वेतन मिल रहा था। और घर का किराया लगभग तीस हजार रुपए प्रति माह था। उसकी महीने की आय दो लाख रुपए थी, हालांकि सदाशिव नगर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि अनूप कभी भी आर्थिक तंगी से नहीं थी। वह रविवार को शाम 4:00 बजे अपने बड़े भाई अमित गुप्ता को फोन कर बताया कि सोमवार को 11:00 बजे पांडिचेरी घूमने के लिए परिवार के साथ जा रहा हूं। वह बहुत खुश भी था।उसने ऐसी कोई भी समस्या नहीं बताई।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

मृतक दंपति के पुत्र प्रियांश की फोटो :

परिजनों ने  घटना की सीबीआई जांच की मांग की है 

परिजनों में पिता शिव प्रसाद ऊमरवैश्य, माता मंजू देवी व बड़ा भाई अमित कुमार ने अनूप की पत्नी समय दो बच्चों की आत्महत्या को गलत बताते हुए कहा कि अनूप अपने परिवार के साथ कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकता। इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

 मृतक इंजीनियर अनूप की तस्वीर :

शिव प्रसाद ऊमरवैश्य के तीन पुत्रों में अमित, अनूप व आशुतोष था। घटना की जानकारी मिलते ही घर पर लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी है। परिजन घटना की जानकारी मिलते ही बेंगलुरु के लिए निकल चुके हैं। अनुप की शादी फरवरी 2017 में प्रयागराज में हुई थी।12 अक्टूबर को बेटी अनुप्रिया बेटा प्रियांश का जन्म दिन परिजनों ने जन्म दिन मनाया गया था। पत्नी रिया नौकरी कर रही थी लेकिन दो साल पहले बेटे की देखभाल के लिए नौकरी को त्याग दी थी। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR

JAUNPUR CRIME: सोनाटा फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 55 हजार रूपये की लूट

0

असलहे के बट से प्रहार कर सोनाटा फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 55000 रूपये नकद समेत कीमती मोबाइल की हुई लूट।

JAUNPUR CRIME NEWS सुरेरी ( जौनपुर) क्षेत्र के सुरेरी गांव मे मंगलवार को सोनाटा फाइनेंस कम्पनी के एजेंट गांव से किस्त लेकर जैसे ही गांव मे स्थित कोठिया की बारी चौराहे के पास पंहुचा था की पीछे की तरफ से पहुँचे अज्ञात पल्सर एवं अपाचे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात चार बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर फाइनेंस कंपनी के एजेंट को रोककर उससे पैसे की बैग छीनने लगे विरोध करने पर उसे मारे पीटे भी तथा असलहे की बट से प्रहार कर 55000 रूपये नगदी समेत एक कीमती मोबाइल लूट कर फरार हो गए। जिसकी सूचना घायल पीड़ित ने किसी राहगीर की मोबाईल से 112 की पुलिस को सूचना दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंट को अपने साथ लेकर बदमाशों की खोजबीन में जुटी गई चर्चा हैँ Ki जिस रास्ते से होकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश निकले थे वहीं कुछ पुलिसकर्मी खड़े थे लेकिन ज़ब तक वे कुछ समझ पाते तब तक उनके सामने से बदमाश निकल लिए । घटना की लिखित सुचना पीड़ित एजेंट सुदीश कुमार मौर्या ने सुरेरी पुलिस को दे दिया है। इस सन्दर्भ में थानाघ्यक्ष सुरेरी सुनील कुमार वर्मा ने बताया शिकायत मिली जाँच की जा रही हैँ।

jaunpur crime news

Jaunpur News: महिलाओ को दिए गए रोजगार के टिप्स

0

संस्था द्वारा महिलाओ को दिए गये रोजगार के टिप्स।

JAUNPUR NEWS सुरेरी ( जौनपुर ) क्षेत्र के पट्टी भारतराय गांव में मंगलवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नालेज के तत्त्वाधान में पंचायत भवन पट्टीजियाराय में रामपुर विकास खंड के दस गांव सेहरा, सकरा, भिउरा, नोनरा, भदखिन, भरथीपुर, परमालपुर, पट्टीभरतरायपुर, रघुनाथपुर, गधौना आजीविका की चयनित 50 महिलाओ का उद्यमिता (स्कील)प्रशिक्षण कराया गया। जिसमे महिलाओ को कौशल क्या है, कौशल क्यों महत्वपूर्ण है, भारत मे उद्यमिता एवं व्यावसायिक विचारों का सत्यापन उद्यमी के 6 कौशल वित्तीय विवरण की समझ मार्केटिंग, तकनिकी के बारे मे उनकी समझ बनाई गयी।

महिलाओ को रोजगार करते समय कौन – कौन से जोखिम हो सकता है और हम उस जोखिम का सामना कैसे कर सकते है इन सब मुद्दे पर ब्लॉक मिशन मैनेजर समर द्वारा उनको बेहतर तरीके से प्रशिक्षण किया जिससे उनको आगे रोजगार करने मे जो भी समस्या आये उसका सामना आसानी और धैर्य पूर्वक कर सके। इसी के साथ सभी उपस्थित महिलाओ का ग्रुप एक्सर साइज करवाया गया। की महिलाये कम लागत से अपना रोजगार शुरू कर सके। और कार्यक्रम समन्वयक उमाशंकर द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और आजीविका समन्वय रीता सिंह ने बताया की पिछले वर्ष संस्था द्वारा विजनेस प्लान बनवाया गया था। उस विजनेस प्लान के सहयोग से महिलाओ को रोजगार करने मे सहयोग मिला महिलाये हमारी संस्था द्वारा रोजगार शुरू की और अच्छे तारीखे से अपने रोजगार को आगे ले जा रही है। और महिलाओ की पिछली स्थिति मे काफी सुधार हुआ है |जिसमे मंजू, रीता, पूजा, कुसुम, कर्मवाली और कार्यक्रम समन्वयक उमाशंकर उपस्थित रहे तथा धन्यवाद ज्ञापन रीता सिंह ने किया।

JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 

0
JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 
jaunpur crime news

JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन [ जौनपुर ] पति-पत्नी की खोज में ग्रामीणों ने खुटहन थाने का किया घेराव मलूकपुर गांव में रविवार की भोर से खेत की सिंचाई करने गए दलित दंपति खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता की खबर जिले में चर्चा की विषय बना हुआ है । कारण कुछ भी हो मगर पति पत्नी का इस उम्र में इस प्रकार अचानक गायब होना अनेको  सवाल खड़े करते है लापता के दूसरे दिन अभी तक  उनका घर न लौटने पर स्वजन परेशान हो गए। पुलिस ने खेत में फावड़ा, साइकिल और चप्पल बरामद किया है। आस पास तलाश के बाद देर रात दर्जनों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए।

JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 

मलूकपुर गांव के खेत से गायब पति राम चरित्तर, पत्नी किस्मत्ती देवी की तस्वीर

दंपति के लापता होने की खबर लगते ही थाने पर सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान व एसपी सिटी अरविंद वर्मा, एसडीएम राजेश चौरसिया मौके पर पहुंच गए। दंपति की पुत्री ने बगल के चकदार तीन सगे भाइयों और भतीजे पर हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि इनके द्वारा चकों की मेड़ पर बांस बल्ली के सहारे नंगा तार घेरा गया है। जिसमें विद्युत प्रवाहित किया गया है। जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। बाद में उक्त आरोपियों के द्वारा दोनों का शव गायब कर दिया गया। आरोप के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस के द्वारा गांव में दंपति से किसी के साथ पुरानी रंजिश से लेकर विभिन्न दृष्टिकोणों से घटना की छानबीन कर रही है।

गांव निवासी 58 वर्षीय राम चरित्तर वर्षों पूर्व से गांव के ही धर्मवीर सिंह का खेत बंटाई पर जोतते बोते रहे हैं।इस वर्ष खेत में गेहूं की फसल बोए है।जिसकी सिंचाई के लिए वह अपनी 56 वर्षीय पत्नी किस्मत्ती  के साथ रविवार की सुबह लगभग 6 बजे खेत में गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजते हुए खेत में गए। वहां  उनका कुछ पता न चलने पर अगल बगल के खेतों में भी काफी दूर तक खोजबीन किए। खेत में राम चरित्तर का चप्पल फावड़ा और साइकिल खड़ी मिली। किंतु उन दोनों का कहीं पता नहीं चला। दंपति के अचानक गायब हो जाने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण देर रात लगभग साढ़े दस बजे थाने पर जमा हो गए। एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच टार्च की रोशनी में घटनास्थल का निरीक्षण किए। आश्वासन दिया कि बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 

घटना के दूसरे दिन सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण फिर से थाने पर पहुंच गए। गायब दंपति की पुत्री सरिता ने बगल के चकदार व पड़ोसी गांव अकबरपुर के निवासी कमलेश सिंह, यशवन्त सिंह, सुनील सिंह पुत्र गण स्व मनरेज सिंह व भतीजा शुभम सिंह को  हत्यारोपितों बताते हुए शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि गायब दंपति के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा खुटहन थाने में दर्ज करा दिया गया है। दंपति की पुत्री सरिता का आरोप सही पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराएं बढ़ा दी जाएगी। बताया कि अभी पुलिस उनकी बरामद करने में जुटी हुई है। सुरक्षा हेतु सर्किल के तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ साथ एक प्लाटून पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। हत्या की आशंका को लेकर शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कुआं व नहर में रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। आशंका वस गांव में स्थित तीन कुआं में शव फेंके जाने के अंदेशे में घंटो तक एसडीआरएफ की टीम तलाश करती रही। खबर लिखे जाने तक दंपति की बरामदगी नहीं हो सकी है l

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : 32 घंटे से लापता दंपति को SDRF पुलिस कुँए में खोज रही है