Home Blog Page 176

JAUNPUR NEWS:पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से बढ़ रहा उत्पादन

0
JAUNPUR NEWSपोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से बढ़ रहा उत्पादन
JAUNPUR NEWSपोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से बढ़ रहा उत्पादन

JAUNPUR CRIME NEWS: जौनपुर पर ड्राप मोर क्राप‘ ‘माईक्रोइरीगेशन योजनान्तर्गत ड्रिंप मिनी स्प्रिंकलर व पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से कम पानी में बढ़ रहा उत्पादन जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि कृषक विजय बहादुर मौर्य ग्राम धर्मापुर विकास खंड धर्मापुर मिनी स्प्रिंकलर 01 हेक्टेयर क्षेत्रफल में उद्यान विभाग से अनुदान पर लगाया था, जिसमें मटर, लहसुन, पालक, सोया,मेंथी की खेती करता है। अभी मौजूदा समय में उसके पास मटर,लहसुन, सोया, पालक, मेंथी आदि सब्जी लगा है।

कृषक विजय बहादुर मौर्य ने बताया कि मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति की वजह से खेती बहुत आसान हो गई है, खेती की लागत से लगभग 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। मिनी स्प्रिंकलर की सिंचाई करने से कीटाणु धुल जाते है, कम से कम दवा/खाद के छिड़काव की आवश्यकता होती है, इसी प्रकार प्रगतिशील किसान राजदेव यादव, ग्राम केशवपुर वि0ख0 सिरकोनी ने 01 हे0 में ड्रिप सिचाई पद्धति का प्रयोग करके खीरा की खेती में अच्छा मुनाफा कमा रहें है। कृषक द्वारा बताया गया है कि ड्रिप/मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से पानी की बचत होती है, गुणवक्तायुक्त उत्पादन में वृद्धि प्राप्त होती है।

जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि इस वर्ष ड्रीप सिंचाई पद्धति का लक्ष्य 570 हेक्टेयर, मिनी स्प्रिंकलर 82 हे0, पोर्टेबल स्प्रिंकलर 1049 हे0 एवं लार्ज वाल्यूम (रेंनगन) 220 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त है। जिसके लिए एक हेक्टेयर क्षेत्रफल पर ड्रिप/मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति स्थापित करने पर 90 प्रतिशत का अनुदान लघु सीमांत/सीमांत कृषकों को तथा 80 प्रतिशत का अनुदान सामान्य कृषकों को दिया जाता है। इस प्रकार पोर्टेबल स्प्रिंकलर लार्ज वाल्यूम (रेन गन) का प्रति हेक्टेयर स्थापित करने पर 75 प्रतिशत लघु सीमांत/सीमांत तथा 65 प्रतिशत सामान्य कृषकों को अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों के प्रक्षेत्र पर सिंचाई व्यवस्था हेतु नलकूप लगा होना चाहिए, आवश्यक प्रपत्र के लिए कृषक की स्वयं की जमीन की खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी एवं एक नवीनतम फोटो पासपोर्ट साइज के साथ किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

समाजसेवियों ने विभिन्न जन सुविधाओं की उठाई मांग

0
समाजसेवियों ने विभिन्न जन सुविधाओं की उठाई मांग
समाजसेवियों ने विभिन्न जन सुविधाओं की उठाई मांग


जौनपुर: समाजसेवी अशोक कुमार अग्रहरि और मदर निसा फाउंडेशन के संयोजक फैजान अहमद ने जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सम्बंधित विभागों का ध्यान विभिन्न जन समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। जिसमें नगर की सीमा से सटे गाँव में स्थित “साव का पोखरा” पर स्थित शंक का मंदिर, पोखरे की जीर्तशीर्ण अवस्था, उसी स्थान पर स्थित शवदाह स्थल, पर प्रकाश की व्यवस्था, मंदिर परिसर की समुचित साफ सफाई,आगामी महाकुम्भ मेले में जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतू सेंट थॉमस चौराहे, एवं महादेव तिराहे पर रेडियम युक्त सांकेतिक बोर्ड की व्यवस्था, पुरूष हास्पिटल से होतें हुए रेलवे क्रासिंग एवं स्टेशन तक जाने वाले विलुप्त होते मार्ग का निर्माण आदि।

दोनों समाजसेवियों ने बताया कि हमारे शहर की सीमा चार जनपदों की सीमा को छूती है जिस कारण प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा होती है ऐसे में इन दोनों स्थानो पर समुचित सांकेतिक रेडियम युक्त बोर्ड न होने से कई बार श्रद्धालु रात्रि के समय रास्ता भटक जाते हैं जिससे उन्हें बहुत परेशानी होती है। इन्ही सब जन सुविधाओं के लिए हमारी मांग है कि सम्बंधित विभाग इन पर जल्द से जल्द ध्यान दे तथा इसका समय रहते निस्तारण करें जिससे लोगों को परेशानी से निजा़त मिल सकें।

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR NEWS:आजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

0
JAUNPUR NEWSआजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन
JAUNPUR NEWS:आजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यशाला का हुआ आयोजन

  • कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

JAUNPUR NEWS खेतासराय :राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड शाहगंज सोंधी सभागार में मंगलवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के माध्यम से सशक्त बनाना था। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आजीविका मिशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से करने की नसीहत दी।

कार्यशाला में ब्लॉक मिशन प्रबंधक संदीप द्विवेदी वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम होगी। उन्होंने समूह गठन, ऋण उपलब्धता और आजीविका के नए साधनों को अपनाने के महत्व पर चर्चा की। कार्यशाला में ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रियंकेश प्रजापति, अनिल कुमार व नगेंद्र कुमार ने भी विभिन्न जानकारी साझा किया। इस दौरान बैंक सखी, समूह सखी, आजीविका सखी उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

0
JAUNPUR CRIME NEWS

 JAUNPUR के इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के किराये के मकान में मिला शव :

JAUNPUR CRIMENEWS जौनपुर:अतुल सुभाष और निकिता सिंघानिया के बाद बेंगलुरु से जौनपुर के इंजीनियर दंपति का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर एक  इंजीनियर का उसकी पत्नी समेत दो नाबालिक बच्चों का संदिग्ध परिस्थिति में शव पाया गया वह एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। बेंगलुरु की सदाशिव थाने की पुलिस आत्महत्या बता रही है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हुई है,जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

बेंगलुरु में स्थित मकान इसी रूम में इंजीनियर दंपत्ति और दोनों बच्चो का मिला  शव  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जौनपुर के इंजीनियर दंपत्ति मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कमालपुर निवासी शिव प्रसाद ऊमरवैश्य का तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र अनूप कुमार गुप्ता कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहकर एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था। सोमवार की सुबह में बेंगलुरु के एक किराए के मकान में अनूप कुमार गुप्ता (38) उनकी पत्नी राखी उर्फ रिया (35)पुत्री अनुप्रिया (6)पुत्र प्रियांश (3)का शव किराए के घर में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया है। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक संदेह है कि दंपति ने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव


मृतक इंजीनियर अनूप की पत्नी  राखी उर्फ रिया की तस्वीर 

फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों उक्त घटना को हत्या की आशंका जताई।घटना का पता सोमवार की सुबह तब चला जब घरेलू सहायिका रेशमा काम पर आई, और बार-बार कोशिश करने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर महिला ने दरवाजा ठेला तो दरवाजा खुला हुआ था। जैसे ही घर के अंदर कमरे में जाती है तो देखी है कि पति पत्नी समेत दोनों बच्चों का शव कमरे में पड़ा हुआ था। महिला ने तुरंत इसकी इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी।पुलिस को सूचना दी गई ।मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

मृतक दंपति की बेटी अनुप्रिया की फोटो 

जौनपुर के इंजीनियर दंपत्ति अनूप की महीने की सैलरी अच्छी थी 

अनूप के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी। परिजनों के अनुसार अनूप का ड्राइवर मूर्ति व रेशमा समेत दो सहायकों को हर महीने ₹15000 का वेतन मिल रहा था। और घर का किराया लगभग तीस हजार रुपए प्रति माह था। उसकी महीने की आय दो लाख रुपए थी, हालांकि सदाशिव नगर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि अनूप कभी भी आर्थिक तंगी से नहीं थी। वह रविवार को शाम 4:00 बजे अपने बड़े भाई अमित गुप्ता को फोन कर बताया कि सोमवार को 11:00 बजे पांडिचेरी घूमने के लिए परिवार के साथ जा रहा हूं। वह बहुत खुश भी था।उसने ऐसी कोई भी समस्या नहीं बताई।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

मृतक दंपति के पुत्र प्रियांश की फोटो :

परिजनों ने  घटना की सीबीआई जांच की मांग की है 

परिजनों में पिता शिव प्रसाद ऊमरवैश्य, माता मंजू देवी व बड़ा भाई अमित कुमार ने अनूप की पत्नी समय दो बच्चों की आत्महत्या को गलत बताते हुए कहा कि अनूप अपने परिवार के साथ कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकता। इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

JAUNPUR:इंजीनियर दंपति का बेंगलुरु के मकान में,बच्चो के साथ मिला शव

 मृतक इंजीनियर अनूप की तस्वीर :

शिव प्रसाद ऊमरवैश्य के तीन पुत्रों में अमित, अनूप व आशुतोष था। घटना की जानकारी मिलते ही घर पर लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी है। परिजन घटना की जानकारी मिलते ही बेंगलुरु के लिए निकल चुके हैं। अनुप की शादी फरवरी 2017 में प्रयागराज में हुई थी।12 अक्टूबर को बेटी अनुप्रिया बेटा प्रियांश का जन्म दिन परिजनों ने जन्म दिन मनाया गया था। पत्नी रिया नौकरी कर रही थी लेकिन दो साल पहले बेटे की देखभाल के लिए नौकरी को त्याग दी थी। TAFTISH OF CRIME JAUNPUR

JAUNPUR CRIME: सोनाटा फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 55 हजार रूपये की लूट

0

असलहे के बट से प्रहार कर सोनाटा फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 55000 रूपये नकद समेत कीमती मोबाइल की हुई लूट।

JAUNPUR CRIME NEWS सुरेरी ( जौनपुर) क्षेत्र के सुरेरी गांव मे मंगलवार को सोनाटा फाइनेंस कम्पनी के एजेंट गांव से किस्त लेकर जैसे ही गांव मे स्थित कोठिया की बारी चौराहे के पास पंहुचा था की पीछे की तरफ से पहुँचे अज्ञात पल्सर एवं अपाचे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात चार बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर फाइनेंस कंपनी के एजेंट को रोककर उससे पैसे की बैग छीनने लगे विरोध करने पर उसे मारे पीटे भी तथा असलहे की बट से प्रहार कर 55000 रूपये नगदी समेत एक कीमती मोबाइल लूट कर फरार हो गए। जिसकी सूचना घायल पीड़ित ने किसी राहगीर की मोबाईल से 112 की पुलिस को सूचना दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंट को अपने साथ लेकर बदमाशों की खोजबीन में जुटी गई चर्चा हैँ Ki जिस रास्ते से होकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश निकले थे वहीं कुछ पुलिसकर्मी खड़े थे लेकिन ज़ब तक वे कुछ समझ पाते तब तक उनके सामने से बदमाश निकल लिए । घटना की लिखित सुचना पीड़ित एजेंट सुदीश कुमार मौर्या ने सुरेरी पुलिस को दे दिया है। इस सन्दर्भ में थानाघ्यक्ष सुरेरी सुनील कुमार वर्मा ने बताया शिकायत मिली जाँच की जा रही हैँ।

jaunpur crime news

Jaunpur News: महिलाओ को दिए गए रोजगार के टिप्स

0

संस्था द्वारा महिलाओ को दिए गये रोजगार के टिप्स।

JAUNPUR NEWS सुरेरी ( जौनपुर ) क्षेत्र के पट्टी भारतराय गांव में मंगलवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नालेज के तत्त्वाधान में पंचायत भवन पट्टीजियाराय में रामपुर विकास खंड के दस गांव सेहरा, सकरा, भिउरा, नोनरा, भदखिन, भरथीपुर, परमालपुर, पट्टीभरतरायपुर, रघुनाथपुर, गधौना आजीविका की चयनित 50 महिलाओ का उद्यमिता (स्कील)प्रशिक्षण कराया गया। जिसमे महिलाओ को कौशल क्या है, कौशल क्यों महत्वपूर्ण है, भारत मे उद्यमिता एवं व्यावसायिक विचारों का सत्यापन उद्यमी के 6 कौशल वित्तीय विवरण की समझ मार्केटिंग, तकनिकी के बारे मे उनकी समझ बनाई गयी।

महिलाओ को रोजगार करते समय कौन – कौन से जोखिम हो सकता है और हम उस जोखिम का सामना कैसे कर सकते है इन सब मुद्दे पर ब्लॉक मिशन मैनेजर समर द्वारा उनको बेहतर तरीके से प्रशिक्षण किया जिससे उनको आगे रोजगार करने मे जो भी समस्या आये उसका सामना आसानी और धैर्य पूर्वक कर सके। इसी के साथ सभी उपस्थित महिलाओ का ग्रुप एक्सर साइज करवाया गया। की महिलाये कम लागत से अपना रोजगार शुरू कर सके। और कार्यक्रम समन्वयक उमाशंकर द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और आजीविका समन्वय रीता सिंह ने बताया की पिछले वर्ष संस्था द्वारा विजनेस प्लान बनवाया गया था। उस विजनेस प्लान के सहयोग से महिलाओ को रोजगार करने मे सहयोग मिला महिलाये हमारी संस्था द्वारा रोजगार शुरू की और अच्छे तारीखे से अपने रोजगार को आगे ले जा रही है। और महिलाओ की पिछली स्थिति मे काफी सुधार हुआ है |जिसमे मंजू, रीता, पूजा, कुसुम, कर्मवाली और कार्यक्रम समन्वयक उमाशंकर उपस्थित रहे तथा धन्यवाद ज्ञापन रीता सिंह ने किया।

JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 

0
JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 
jaunpur crime news

JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन [ जौनपुर ] पति-पत्नी की खोज में ग्रामीणों ने खुटहन थाने का किया घेराव मलूकपुर गांव में रविवार की भोर से खेत की सिंचाई करने गए दलित दंपति खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता की खबर जिले में चर्चा की विषय बना हुआ है । कारण कुछ भी हो मगर पति पत्नी का इस उम्र में इस प्रकार अचानक गायब होना अनेको  सवाल खड़े करते है लापता के दूसरे दिन अभी तक  उनका घर न लौटने पर स्वजन परेशान हो गए। पुलिस ने खेत में फावड़ा, साइकिल और चप्पल बरामद किया है। आस पास तलाश के बाद देर रात दर्जनों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए।

JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 

मलूकपुर गांव के खेत से गायब पति राम चरित्तर, पत्नी किस्मत्ती देवी की तस्वीर

दंपति के लापता होने की खबर लगते ही थाने पर सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान व एसपी सिटी अरविंद वर्मा, एसडीएम राजेश चौरसिया मौके पर पहुंच गए। दंपति की पुत्री ने बगल के चकदार तीन सगे भाइयों और भतीजे पर हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि इनके द्वारा चकों की मेड़ पर बांस बल्ली के सहारे नंगा तार घेरा गया है। जिसमें विद्युत प्रवाहित किया गया है। जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। बाद में उक्त आरोपियों के द्वारा दोनों का शव गायब कर दिया गया। आरोप के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस के द्वारा गांव में दंपति से किसी के साथ पुरानी रंजिश से लेकर विभिन्न दृष्टिकोणों से घटना की छानबीन कर रही है।

गांव निवासी 58 वर्षीय राम चरित्तर वर्षों पूर्व से गांव के ही धर्मवीर सिंह का खेत बंटाई पर जोतते बोते रहे हैं।इस वर्ष खेत में गेहूं की फसल बोए है।जिसकी सिंचाई के लिए वह अपनी 56 वर्षीय पत्नी किस्मत्ती  के साथ रविवार की सुबह लगभग 6 बजे खेत में गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजते हुए खेत में गए। वहां  उनका कुछ पता न चलने पर अगल बगल के खेतों में भी काफी दूर तक खोजबीन किए। खेत में राम चरित्तर का चप्पल फावड़ा और साइकिल खड़ी मिली। किंतु उन दोनों का कहीं पता नहीं चला। दंपति के अचानक गायब हो जाने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण देर रात लगभग साढ़े दस बजे थाने पर जमा हो गए। एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच टार्च की रोशनी में घटनास्थल का निरीक्षण किए। आश्वासन दिया कि बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 

घटना के दूसरे दिन सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण फिर से थाने पर पहुंच गए। गायब दंपति की पुत्री सरिता ने बगल के चकदार व पड़ोसी गांव अकबरपुर के निवासी कमलेश सिंह, यशवन्त सिंह, सुनील सिंह पुत्र गण स्व मनरेज सिंह व भतीजा शुभम सिंह को  हत्यारोपितों बताते हुए शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि गायब दंपति के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा खुटहन थाने में दर्ज करा दिया गया है। दंपति की पुत्री सरिता का आरोप सही पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराएं बढ़ा दी जाएगी। बताया कि अभी पुलिस उनकी बरामद करने में जुटी हुई है। सुरक्षा हेतु सर्किल के तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ साथ एक प्लाटून पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। हत्या की आशंका को लेकर शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कुआं व नहर में रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। आशंका वस गांव में स्थित तीन कुआं में शव फेंके जाने के अंदेशे में घंटो तक एसडीआरएफ की टीम तलाश करती रही। खबर लिखे जाने तक दंपति की बरामदगी नहीं हो सकी है l

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : 32 घंटे से लापता दंपति को SDRF पुलिस कुँए में खोज रही है

बिना सपा सरकार के UP की जनता को न्याय नहीं

0
बिना सपा सरकार के UP की जनता को न्याय नहीं
बिना सपा सरकार के UP की जनता को न्याय नहीं

JAUNPUR जौनपुर: बिना सपा सरकार के प्रदेश की जनता को न्याय व खुशहाली तथा तरक्की नहीं
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी के जनपद आगमन पर विधान सभा जफराबाद की धरती सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज सरकौनी में विधान सभा अध्यक्ष नन्दलाल यादव आवास पर समाजवादी पार्टी पर जोर स्वागत किया

अध्यक्षने संगठन की मजबूती एवं पी डी ए कार्यक्रम को जोड़ देते हुए कहा कि बिना समाजवादी सरकार के प्रदेश की जनता को न्याय व खुशहाली तथा तरक्की नहीं आ सकती स्वागत कार्यक्रम में जौनपुर के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव विधानसभा जफराबाद के पी डी ए प्रभारी विवेक रंजन यादव रत्नाकर चौबे रमेश चंद्र सहनी शिवसंत यादव श्याम बहादुर पाल सत्यजीत यादव उर्फ मिंटू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : 32 घंटे से लापता दंपति को SDRF पुलिस कुँए में खोज रही है

DM जौनपुर ने गोमती घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों को दिए पैसे 

0
DM जौनपुर ने गोमती घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों को दिए पैसे 
DM JAUNPUR

JAUNPUR NEWS जौनपुर : गोमती घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों का गुटखा DM ने किया जब्त कर लिया रविवार देर सायं गोमती घाट का डीएम दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण करने पहुंचे । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों का गुटखा जब्त करते हुए उसे नष्ट कराया तथा उन दुकानदारों को जब्त गुटखा की कीमत की धनराशि देते हुए कहा कि इस धनराशि से वे कोई अच्छा कार्य करें तथा पावन गोमती नदी की पवित्रता को नष्ट न करें।इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी से अपील किया कि नदी के घाट पर किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ तथा पॉलिथीन का प्रयोग न करें तथा घाट को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान DM ने कहा कि गोमती घाट पर गुटखा मादक पदार्थों का प्रयोग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसके पश्चात उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण भी किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सहित स्थानीय निवासी तथा अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : 32 घंटे से लापता दंपति को SDRF पुलिस कुँए में खोज रही है

JAUNPUR NEWS:लापता दंपति की पुलिस को तलाश 

0
JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS: यूपी के जौनपुर में खेत की सिंचाई करने गए 32 घंटे से लापता पति – पत्नी के गायब होने का मामला सामने आया है, खबर खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव का बताया जा रहा है लापता दंपत्ति की बेटी सरिता कुमारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जौनपुर पुलिस लखनऊ एस डी आर एफ टीम के साथ खोज रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक रविवार सुबह 6 बजे उक्त गांव के दंपत्ति खेत की सिंचाई करने के लिए गए थे जब घंटो समय बीत जाने के बाद घर नही लौटे तो परिजनों घबराने लगे इधर उधर खोजने लगे जब उनका कही पता नही लगा तो इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश करने लगी एक दिन बीत जाने के बाद जब उनका सुराग नही लगा तो यहाँ की स्थानीय पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में 32 घंटे से गायब दम्पति का नही लगा  सुराग , लापता दंपति की बेटी सरिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज , यूपी की SDRF टीम के साथ पुलिस दोनों की तलाश मे जुटी।

ग्रामीणों ने बताया कि मलूकपुर गांव निवासी राम चरित्र गौतम (55 ) अपनी पत्नी किसमती देवी (50) वर्ष के साथ तड़के सुबह खेत की सिंचाई करने गए थे उक्त गांव निवासी सिंटू सिंह की खेती  अधिया पर करते थे गांव के बगल फसल की सुरक्षा के लिए  छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खुले तार से घेराव किया गया था।

स्वजनों को आशंका है कि तार में करंट सप्लाई हो रही थी जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई होगी खेत स्वामी स्वजनों समेत घर छोड़कर  फरार है।

इस मामले की जानकारी देते हुए  क्षेत्राधिकारी शहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि 5 जनवरी को मलूकपुर गांव निवासी दंपत्ति खेत मे काम करने गए थे काफी समय से जब वह घर वापस नही लौटे तो गायब राम चरित्तर की बेटी सरिता कुमारी ने इसकी जानकारी थाने पर दी उनकी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। jaunpur news