Home Blog Page 176

Jaunpur News: महिलाओ को दिए गए रोजगार के टिप्स

0

संस्था द्वारा महिलाओ को दिए गये रोजगार के टिप्स।

JAUNPUR NEWS सुरेरी ( जौनपुर ) क्षेत्र के पट्टी भारतराय गांव में मंगलवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नालेज के तत्त्वाधान में पंचायत भवन पट्टीजियाराय में रामपुर विकास खंड के दस गांव सेहरा, सकरा, भिउरा, नोनरा, भदखिन, भरथीपुर, परमालपुर, पट्टीभरतरायपुर, रघुनाथपुर, गधौना आजीविका की चयनित 50 महिलाओ का उद्यमिता (स्कील)प्रशिक्षण कराया गया। जिसमे महिलाओ को कौशल क्या है, कौशल क्यों महत्वपूर्ण है, भारत मे उद्यमिता एवं व्यावसायिक विचारों का सत्यापन उद्यमी के 6 कौशल वित्तीय विवरण की समझ मार्केटिंग, तकनिकी के बारे मे उनकी समझ बनाई गयी।

महिलाओ को रोजगार करते समय कौन – कौन से जोखिम हो सकता है और हम उस जोखिम का सामना कैसे कर सकते है इन सब मुद्दे पर ब्लॉक मिशन मैनेजर समर द्वारा उनको बेहतर तरीके से प्रशिक्षण किया जिससे उनको आगे रोजगार करने मे जो भी समस्या आये उसका सामना आसानी और धैर्य पूर्वक कर सके। इसी के साथ सभी उपस्थित महिलाओ का ग्रुप एक्सर साइज करवाया गया। की महिलाये कम लागत से अपना रोजगार शुरू कर सके। और कार्यक्रम समन्वयक उमाशंकर द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और आजीविका समन्वय रीता सिंह ने बताया की पिछले वर्ष संस्था द्वारा विजनेस प्लान बनवाया गया था। उस विजनेस प्लान के सहयोग से महिलाओ को रोजगार करने मे सहयोग मिला महिलाये हमारी संस्था द्वारा रोजगार शुरू की और अच्छे तारीखे से अपने रोजगार को आगे ले जा रही है। और महिलाओ की पिछली स्थिति मे काफी सुधार हुआ है |जिसमे मंजू, रीता, पूजा, कुसुम, कर्मवाली और कार्यक्रम समन्वयक उमाशंकर उपस्थित रहे तथा धन्यवाद ज्ञापन रीता सिंह ने किया।

JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 

0
JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 
jaunpur crime news

JAUNPUR CRIME NEWS खुटहन [ जौनपुर ] पति-पत्नी की खोज में ग्रामीणों ने खुटहन थाने का किया घेराव मलूकपुर गांव में रविवार की भोर से खेत की सिंचाई करने गए दलित दंपति खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता की खबर जिले में चर्चा की विषय बना हुआ है । कारण कुछ भी हो मगर पति पत्नी का इस उम्र में इस प्रकार अचानक गायब होना अनेको  सवाल खड़े करते है लापता के दूसरे दिन अभी तक  उनका घर न लौटने पर स्वजन परेशान हो गए। पुलिस ने खेत में फावड़ा, साइकिल और चप्पल बरामद किया है। आस पास तलाश के बाद देर रात दर्जनों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए।

JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 

मलूकपुर गांव के खेत से गायब पति राम चरित्तर, पत्नी किस्मत्ती देवी की तस्वीर

दंपति के लापता होने की खबर लगते ही थाने पर सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान व एसपी सिटी अरविंद वर्मा, एसडीएम राजेश चौरसिया मौके पर पहुंच गए। दंपति की पुत्री ने बगल के चकदार तीन सगे भाइयों और भतीजे पर हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि इनके द्वारा चकों की मेड़ पर बांस बल्ली के सहारे नंगा तार घेरा गया है। जिसमें विद्युत प्रवाहित किया गया है। जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। बाद में उक्त आरोपियों के द्वारा दोनों का शव गायब कर दिया गया। आरोप के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस के द्वारा गांव में दंपति से किसी के साथ पुरानी रंजिश से लेकर विभिन्न दृष्टिकोणों से घटना की छानबीन कर रही है।

गांव निवासी 58 वर्षीय राम चरित्तर वर्षों पूर्व से गांव के ही धर्मवीर सिंह का खेत बंटाई पर जोतते बोते रहे हैं।इस वर्ष खेत में गेहूं की फसल बोए है।जिसकी सिंचाई के लिए वह अपनी 56 वर्षीय पत्नी किस्मत्ती  के साथ रविवार की सुबह लगभग 6 बजे खेत में गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजते हुए खेत में गए। वहां  उनका कुछ पता न चलने पर अगल बगल के खेतों में भी काफी दूर तक खोजबीन किए। खेत में राम चरित्तर का चप्पल फावड़ा और साइकिल खड़ी मिली। किंतु उन दोनों का कहीं पता नहीं चला। दंपति के अचानक गायब हो जाने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण देर रात लगभग साढ़े दस बजे थाने पर जमा हो गए। एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच टार्च की रोशनी में घटनास्थल का निरीक्षण किए। आश्वासन दिया कि बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

JAUNPUR पुलिस को मिले पति-पत्नी के सामान,ग्रामीण पहुंचे थाने 

घटना के दूसरे दिन सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण फिर से थाने पर पहुंच गए। गायब दंपति की पुत्री सरिता ने बगल के चकदार व पड़ोसी गांव अकबरपुर के निवासी कमलेश सिंह, यशवन्त सिंह, सुनील सिंह पुत्र गण स्व मनरेज सिंह व भतीजा शुभम सिंह को  हत्यारोपितों बताते हुए शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि गायब दंपति के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा खुटहन थाने में दर्ज करा दिया गया है। दंपति की पुत्री सरिता का आरोप सही पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराएं बढ़ा दी जाएगी। बताया कि अभी पुलिस उनकी बरामद करने में जुटी हुई है। सुरक्षा हेतु सर्किल के तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ साथ एक प्लाटून पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। हत्या की आशंका को लेकर शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कुआं व नहर में रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। आशंका वस गांव में स्थित तीन कुआं में शव फेंके जाने के अंदेशे में घंटो तक एसडीआरएफ की टीम तलाश करती रही। खबर लिखे जाने तक दंपति की बरामदगी नहीं हो सकी है l

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : 32 घंटे से लापता दंपति को SDRF पुलिस कुँए में खोज रही है

बिना सपा सरकार के UP की जनता को न्याय नहीं

0
बिना सपा सरकार के UP की जनता को न्याय नहीं
बिना सपा सरकार के UP की जनता को न्याय नहीं

JAUNPUR जौनपुर: बिना सपा सरकार के प्रदेश की जनता को न्याय व खुशहाली तथा तरक्की नहीं
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी के जनपद आगमन पर विधान सभा जफराबाद की धरती सरस्वती निकेतन इंटर कॉलेज सरकौनी में विधान सभा अध्यक्ष नन्दलाल यादव आवास पर समाजवादी पार्टी पर जोर स्वागत किया

अध्यक्षने संगठन की मजबूती एवं पी डी ए कार्यक्रम को जोड़ देते हुए कहा कि बिना समाजवादी सरकार के प्रदेश की जनता को न्याय व खुशहाली तथा तरक्की नहीं आ सकती स्वागत कार्यक्रम में जौनपुर के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव विधानसभा जफराबाद के पी डी ए प्रभारी विवेक रंजन यादव रत्नाकर चौबे रमेश चंद्र सहनी शिवसंत यादव श्याम बहादुर पाल सत्यजीत यादव उर्फ मिंटू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : 32 घंटे से लापता दंपति को SDRF पुलिस कुँए में खोज रही है

DM जौनपुर ने गोमती घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों को दिए पैसे 

0
DM जौनपुर ने गोमती घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों को दिए पैसे 
DM JAUNPUR

JAUNPUR NEWS जौनपुर : गोमती घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों का गुटखा DM ने किया जब्त कर लिया रविवार देर सायं गोमती घाट का डीएम दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण करने पहुंचे । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर गुटखा बेचने वाले दुकानदारों का गुटखा जब्त करते हुए उसे नष्ट कराया तथा उन दुकानदारों को जब्त गुटखा की कीमत की धनराशि देते हुए कहा कि इस धनराशि से वे कोई अच्छा कार्य करें तथा पावन गोमती नदी की पवित्रता को नष्ट न करें।इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी से अपील किया कि नदी के घाट पर किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ तथा पॉलिथीन का प्रयोग न करें तथा घाट को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान DM ने कहा कि गोमती घाट पर गुटखा मादक पदार्थों का प्रयोग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसके पश्चात उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण भी किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सहित स्थानीय निवासी तथा अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS : 32 घंटे से लापता दंपति को SDRF पुलिस कुँए में खोज रही है

JAUNPUR NEWS:लापता दंपति की पुलिस को तलाश 

0
JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS: यूपी के जौनपुर में खेत की सिंचाई करने गए 32 घंटे से लापता पति – पत्नी के गायब होने का मामला सामने आया है, खबर खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव का बताया जा रहा है लापता दंपत्ति की बेटी सरिता कुमारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जौनपुर पुलिस लखनऊ एस डी आर एफ टीम के साथ खोज रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक रविवार सुबह 6 बजे उक्त गांव के दंपत्ति खेत की सिंचाई करने के लिए गए थे जब घंटो समय बीत जाने के बाद घर नही लौटे तो परिजनों घबराने लगे इधर उधर खोजने लगे जब उनका कही पता नही लगा तो इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश करने लगी एक दिन बीत जाने के बाद जब उनका सुराग नही लगा तो यहाँ की स्थानीय पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में 32 घंटे से गायब दम्पति का नही लगा  सुराग , लापता दंपति की बेटी सरिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज , यूपी की SDRF टीम के साथ पुलिस दोनों की तलाश मे जुटी।

ग्रामीणों ने बताया कि मलूकपुर गांव निवासी राम चरित्र गौतम (55 ) अपनी पत्नी किसमती देवी (50) वर्ष के साथ तड़के सुबह खेत की सिंचाई करने गए थे उक्त गांव निवासी सिंटू सिंह की खेती  अधिया पर करते थे गांव के बगल फसल की सुरक्षा के लिए  छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खुले तार से घेराव किया गया था।

स्वजनों को आशंका है कि तार में करंट सप्लाई हो रही थी जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई होगी खेत स्वामी स्वजनों समेत घर छोड़कर  फरार है।

इस मामले की जानकारी देते हुए  क्षेत्राधिकारी शहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि 5 जनवरी को मलूकपुर गांव निवासी दंपत्ति खेत मे काम करने गए थे काफी समय से जब वह घर वापस नही लौटे तो गायब राम चरित्तर की बेटी सरिता कुमारी ने इसकी जानकारी थाने पर दी उनकी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। jaunpur news

सरस्वती सुमन का संग्रहणीय विशेषांक

0
सरस्वती सुमन का संग्रहणीय विशेषांक
सरस्वती सुमन का संग्रहणीय विशेषांक

कृष्ण कुमार यादव और आकांक्षा की युगल रचनाधर्मिता पर केंद्रित ‘सरस्वती सुमन’ का संग्रहणीय विशेषांक

हिंदी भाषा और साहित्य के विकास में आदिकाल से ही तमाम साहित्यकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी कवि, लेखक या साहित्यकार को अगर ऐसा जीवनसाथी मिल जाए जो खुद भी उसी क्षेत्र से जुड़ा हो तो यह सोने पर सुहागा जैसी बात होती है। एक तरीके से देखा जाए तो ऐसे लेखकों या लेखिकाओं को उनके घर में ही पहला श्रोता, प्रशंसक या आलोचक मिल जाता है। इसी कड़ी में देव भूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के देहरादून से प्रकाशित ‘सरस्वती सुमन’ मासिक पत्रिका ने हिंदी साहित्य की एक लोकप्रिय युगल जोड़ी आकांक्षा यादव और कृष्ण कुमार यादव की रचनाधर्मिता पर केंद्रित 80 पेज का शानदार विशेषांक दिसंबर-2024 में प्रकाशित किया है। इसमें दोनों की चयनित कविताओं, लघुकथाओं, कहानियों, लेखों को सात खंडों में शामिल किया गया है, वहीं विभिन्न पन्नों पर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को समेटती तस्वीरों के माध्यम से इसे और भी रोचक बनाया गया है। कवर पेज पर इस युगल की खूबसरत तस्वीर पहली ही नज़र में आकृष्ट करती है।

अपने प्रकाशन के 23 वर्षों में ‘सरस्वती सुमन’ पत्रिका ने तमाम विषयों और व्यक्तित्वों पर आधारित विशेषांक प्रकाशित किये हैं, परंतु किसी साहित्यकार दंपति के युगल कृतित्व पर आधारित इस पत्रिका का पहला विशेषांक है। इसके लिए पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. आनंद सुमन सिंह और संपादक श्री किशोर श्रीवास्तव हार्दिक साधुवाद के पात्र हैं। ‘वेद वाणी’ और ‘मेरी बात’ के तहत डॉ. आनंद सुमन सिंह ने साहित्य एवं संस्कृति के सारस्वत अभियान को आगे बढ़ाया है। अपने संपादकीय में डॉ. सिंह ने कृष्ण कुमार और आकांक्षा से अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह में परिचय प्रगाढ़ता का भी जिक्र किया है।

सम्प्रति उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल पद पर कार्यरत, मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद निवासी श्री कृष्ण कुमार यादव जहाँ भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं, वहीं उनकी जीवनसंगिनी श्रीमती आकांक्षा यादव एक कॉलेज में प्रवक्ता रही हैं। पर सोने पर सुहागा यह कि दोनों ही जन साहित्य, लेखन और ब्लॉगिंग के क्षेत्र में भी समान रूप से प्रवृत्त हैं। देश-विदेश की तमाम पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन के साथ ही इंटरनेट पर भी इस युगल की रचनाओं के बखूबी दर्शन होते हैं। विभिन्न विधाओं में श्री कृष्ण कुमार यादव की अब तक कुल 7 पुस्तकें प्रकाशित हैं, वहीं श्रीमती आकांक्षा की 4 पुस्तकें प्रकाशित हैं।

प्रधान संपादक डॉ. आनंद सुमन सिंह ने इस युगल विशेषांक के संबंध में लिखा है,यह युगल विगत लगभग 20 वर्षों से सरस्वती सुमन पत्रिका के साथ निरंतर जुड़ा है। इसलिए जब ‘युगल विशेषांक’ निकालने का विचार बना तो सबसे पहले उन्हीं से शुरुआत की जा रही है। अब तो इस युगल की दोनों पुत्रियाँ-अक्षिता और अपूर्वा भी लेखन क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ जुटी हैं और अपनी शिक्षा-दीक्षा के साथ-साथ साहित्य सेवा में भी सक्रिय हैं। ‘युगल विशेषांक’ का उद्देश्य केवल एक साहित्यिक परिवार से साहित्य सेवियों को परिचित करवाना है और उनके लेखन की हर विधा को पाठकों के सम्मुख रखना है। अनुजवत कृष्ण कुमार यादव और उनकी सहधर्मिणी आकांक्षा यादव दोनों ही उच्च कोटि के साहित्यसेवी हैं और उनके विवाह की वर्षगांठ (28 नवंबर, 2024) पर यह अंक साहित्य प्रेमियों के लिए उपयोगी होगा ऐसी हमारी मान्यता है।

देश-विदेश में तमाम सम्मानों से अलंकृत यादव दंपति पर प्रकाशित यह विशेषांक साहित्य प्रेमियों के लिए एक संग्रहणीय अंक है। साहित्य समाज का दर्पण है। इस दर्पण में पति-पत्नी के साहित्य को समाज के सामने लाकर ‘सरस्वती सुमन’ ने एक नया विमर्श भी खोला है। आशा की जानी चाहिये कि अन्य पत्रिकाएँ भी इस तरह के युगल विशेषांक प्रकाशित करेंगी। निश्चितत: इस तरह के प्रयास न केवल साहित्य में बल्कि दांपत्य जीवन में भी रचनात्मकता को और प्रगाढ़ करते हैं।

प्रो. गीता सिंह
अध्यक्ष-स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग
डीएवी पीजी कॉलेज आजमगढ़-

गणेश चिल्ड्रेन एकेडमी के विज्ञान प्रदर्शनी का मंत्री ने किया अवलोकन

0
गणेश चिल्ड्रेन एकेडमी के विज्ञान प्रदर्शनी का मंत्री ने किया अवलोकन
गणेश चिल्ड्रेन एकेडमी के विज्ञान प्रदर्शनी का मंत्री ने किया अवलोकन

JAUNPUR NEWS जौनपुर । गणेश चिल्ड्रेन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, ककोरगहना,में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा फीता काट कर के किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबन्धक त्रिभुवन मौर्या द्वारा मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने प्यारे बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव जी ने कहा कि बच्चों द्वारा लगाई गए प्रदर्शनी से उनकी प्रतिभा का अवलोकन होता है हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है और शिक्षक उस प्रतिभा को तरासने का कार्य करता है। जिससे बच्चे आगे चलकर हर क्षेत्र में आगे बढ़े और एक ऊंचाइयों को हासिल करें,आप लोग ही आने वाली भविष्य की नींव है। इसलिए सभी बच्चों को मेहनत करना पड़ेगा,पढ़ना पड़ेगा जिससे वह आने वाले भविष्य में हर वह मुकाम हासिल कर सकते है जो वह चाहते हैं। कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य जी व पूर्व नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकेसर पाल,डा रामसूरत मौर्या अच्छेलाल मौर्य, प्रशांत सिंह दीपक,अजय सिंह,मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, राजदेव यादव व त्रिभुवन मौर्य व विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

MGNREGA::मनरेगा में 500 रुपये मानदेय 200 दिन काम की मांग      

0
MGNREGA::मनरेगा में 500 रुपये मानदेय 200 दिन काम की मांग      
MGNREGA::मनरेगा में 500 रुपये मानदेय 200 दिन काम की मांग      

MGNREGA मजदूरों को 200 दिन रोजगार की गारंटी और 500 रुपये मानदेय मिले : डॉ. अमित

जौनपुर : समाजवादी मजदूर सभा द्वारा आयोजित प्रथम फावड़ा प्रमुख MGNREGA प्रमुख सम्मेलन संपन्न। समाजवादी मजदूर सभा की तरफ से मनरेगा मजदूरों और भवन निर्माण मजदूरों की समस्याओं का ध्यान रखते हुए लाला बाजार, जौनपुर में प्रथम फावड़ा मनरेगा प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया गया। समाजवादी मजदूर सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा व भवन निर्माण मजदूरों की समस्याओं पर अपनी चिंता जाहिर की।इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डा.अमित यादव ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए मनरेगा मजदूरों को 200 दिनों के रोजगार की गारंटी और 500 रुपये मानदेय की मांग रखी और कहा कि यूपीए सरकार के दौरान श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की सहमति से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) लाया गया। जो ग्रामीण परिवार को साल में 100 दिन तक का रोजगार मुहैया कराने का वादा करती है। यह योजना लोगों को रोजगार का अधिकार देती है। लेकिन जब केंद्र सरकार में बीजेपी सरकार आती हैं तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में मनरेगा का उपहास उड़ते हुए कहा था वो इसे यूपीए सरकार की नाकामियों के पुलिंदा के रूप में स्मारक बना के रखेंगे और उन्होंने यही किया भी।

प्रधानमंत्री के इस बयान से अधिकारियों ने मनरेगा के प्रति उदासीन रवैया बनाए रखा जिस कारण आज मनरेगा के मजदूर बदहाल हैं। भाजपा मनरेगा का विनाश करने की कोशिश कर रही है। लिबटैक इंडिया नाम के एक गैर-सरकारी संगठन ने यह अनुमान लगाया है कि आधार लिंक के अभाव के चलते 6 करोड़ 70 लाख मजदूर,MGNREGA के लिए अपात्र हो गए हैं। वर्ष में 365 दिन होते हैं और आज के इस महंगाई के दौर में सिर्फ 100 दिनों का रोजगार नाकाफी है इसलिए हमारी माँग हैं कम से कम 200 दिनों का रोजगार मिलनी चाहिए। एक मजदूर अपने परिवार के पालन पोषण में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं और वर्तमान में जो मानदेय हैं उससे वो अपने परिवार का सही पोषण नहीं कर सकते अतः उनका मानदेय 500 रुपए करना चाहिए। मनरेगा और भवन निर्माण मजदूरों के अधिकारों के प्रति चिंतित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० श्री अखिलेश यादव जी ने इन मजदूरों को समाजवादी मजदूर सभा से जोड़ कर इनसे संवाद स्थापित करके इनके समस्याओं के निराकरण और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का निर्देश दिया हैं।


समाजवादी मजदूर सभा के प्रमुख महासचिव उत्तर प्रदेश प्रमोद पटेल ने सभी श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और कहा कि फावड़ा प्रमुखों का सम्मेलन निरंतर जारी रहेगा।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सीमा खान और डॉ संजय कन्नौजिया जिला अध्यक्ष गाजीपुर उपस्थित रहें। संचालन जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया ने किया। वीरेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष और विशाल कनौजिया विधानसभा महासचिव ने सभी का शानदार स्वागत किया। आयोजक अजय यादव जिला उपाध्यक्ष को हृदय की गहराई से बधाई एवं धन्यवाद ।इस मौके पर संतोष गौंड, संजय यादव, अनिल दीप चौधरी, विनय, विजय, डॉ धीरज, सिद्धार्थ, अवधेश इत्यादि मौजूद रहें।

यह भी पढ़े : COLD के चलते जौनपुर के सभी विद्यालय इतने दिन के लिए बंद 

यह भी पढ़े : Atul Subhash suicide case में nikita singhania को bail

इस्कॉन संकीर्तन यात्रा का आयोजन,कथा से पूर्व भक्तिमय माहौल

0
इस्कॉन संकीर्तन यात्रा का आयोजन,कथा से पूर्व भक्तिमय माहौल
इस्कॉन संकीर्तन यात्रा का आयोजन,कथा से पूर्व भक्तिमय माहौल

इस्कॉन जौनपुर द्वारा भव्य संकीर्तन यात्रा का आयोजन, कथा से पूर्व भक्तिमय माहौल

जौनपुर। (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) इस्कॉन जौनपुर द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की असीम कृपा का गुणगान करते हुए भव्य संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा आगामी 6 जनवरी से कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।

इस संकीर्तन यात्रा की शुरुआत भंडारी रेलवे स्टेशन से हुई। यात्रा में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया, जो हाथों में ध्वज, मृदंग, करताल और अन्य वाद्य यंत्र लेकर हरिनाम संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। भक्तजन “हरे कृष्ण हरे राम” के जयकारे लगाते हुए श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे थे।

संयोजक डा. क्षितिज शर्मा ने बताया 6 से 12 जनवरी तक नगर के सिद्धार्थ उपवन में श्रीमद्भागवत कथाआयोजित है। उक्त कथा का समय शाम 4 बजे से 7 तक सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग नगर के मार्गों पर संकीर्तन यात्रा भी निकलेगी। उन्होंने बताया कि कथा व्यास के रूप में कमल लोचन प्रभु जी अध्यक्ष इस्कान मीरा रोड—मुम्बई एवं वापी गुजरात का आगमन हो रहा हैउन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में शांति, प्रेम और भक्ति का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि, शहर से लगभग 24 किलोमीटर दूर, भीरा बाज़ार के पास, कुंभ गाँव में 40 एकड़ के क्षेत्रफल में “गोमती इको विलेज” विकसित किया जा रहा जो जौनपुर को प्रदेश, देश और विदेश में आध्यात्म और पर्यटन के पटल पर एक प्रमुख पहचान देगा।

COLD के चलते जौनपुर के सभी विद्यालय इतने दिन के लिए बंद 

0
जौनपुर के सभी विद्यालय COLD के चलते इतने दिन के लिए बंद 
जौनपुर के सभी विद्यालय COLD के चलते इतने दिन के लिए बंद 

अत्यधिक COLD को देखते हुए कक्षा 9 एवं 10 की कक्षायें ऑनलाइन संचालित की जायेगी

extreme cold जौनपुर। अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर को देखते हुए जनपद जौनपुर के कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी विद्यालय बारह जनवरी तक बंद रहेंगे छात्रों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में दिनांक 05 जनवरी से 12 जनवरी  तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त अवधि हेतु निम्नवत् दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन वार्डेन अन्य स्टाफ द्वारा सुनिश्चित किये जाने के उपरान्त स्टाफ द्वारा विद्यालय छोड़ा जायेगा-

1 वार्डेन एवं अन्य शैक्षिक स्टाफ यह सुनिश्चित करें कि, अवकाश अवधि के उपरान्त बालिकायें समय से विद्यालय में उपस्थित हो जायें अन्यथा की स्थिति में वार्डेन एवं शैक्षिक स्टाफ जिम्मेंदार होगें।

2 सभी बालिकाओं को उनके माता-पिता को सुरक्षित रूप से सुपुर्द करनें के उपरान्त ही स्टाफ द्वारा विद्यालय छोड़ा जायेगा।

3 अवशेष खाद्यान्न सामग्री / दैनिक उपयोग सामग्री स्टाक पंजिका में अंकित करते हुए रसोइयों / चपरासी / चौकीदार के सहयोग से पूर्ण रूप से सुरक्षित रखने के उपरान्त ही विद्यालय छोड़ा जायेगा।

4 अवकाश अवधि में बारी-बारी से चपरासी व चौकीदार, पी०आर०डी०होमगार्ड जवान के साथ विद्यालय की परिसम्पत्तियों की देखभाल करेंगे। ध्यान रहे ड्यूटी पर दूसरे कर्मी के आने के उपरान्त ही विद्यालय को सम्बन्धित कर्मी द्वारा छोड़ा जायेगा। वार्डेन एवं लेखाकार भी अपने स्तर से विद्यालय की निगरानी रखेंगे। किसी भी लापरवाही के कारण कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर सम्बन्धित कर्मी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

5 अत्यधिक ठण्ड चपरासी व चौकीदार द्वारा प्रेरणा पोर्टल एप पर एवं पी०आर०डी० / होमगार्ड जवान द्वारा उपस्थिति पंजिका पर अपनी उपस्थिति दी जायेगी। जिसकी समीक्षा नियमित रूप से वार्डेन द्वारा की जायेगी।

6 विद्यालय में अवकाश अवधि में समस्त वार्डेन, शैक्षिक स्टाफ, रसोइयों व लेखाकार को किसी भी समय विद्यालय कार्य हेतु बुलाया जा सकता है। अतएव उक्त समस्त स्टाफ वे लेखाकार सम्पर्क में रहेंगे तथा बुलाये जाने पर तत्काल विद्यालय / कार्यालय में उपस्थित होंगे।

7 उक्त अवधि में कक्षा 9 एवं 10 की कक्षायें ऑनलाइन संचालित की जायेगी।

All schools of Jaunpur closed for so many days due to COLD विषय पर कार्यालय-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर द्वारा जारी दूसरे आदेश के क्रम में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के नियन्त्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालय मान्यता प्राप्त विद्यालय में दिनांक 31.12.2024 से 14.01.2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। दूरभाष पर कतिपय शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालय से इतर अन्य विद्यालय यथा सी०बी०एस०ई० बोर्ड / आई०सी०एस०ई० बोर्ड /मान्यता प्राप्त/अशासकीय सहायता प्राप्त मदरसा बोर्ड हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अनुमोदन चार जनवरी के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के नियन्त्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालय के साथ सी०बी०एस०ई० बोर्ड/आई०सी०एस०ई० बोर्ड / मान्यता प्राप्त/अशासकीय सहायता प्राप्त / मदरसा बोर्ड हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में दिनांक 14.जनवरी  तक अत्यधिक extreme cold /शीतलहर के कारण शीतकालीन अवकाश रहेगा। यदि किसी प्रबन्धक /प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालयों का संचालन किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़े : Atul Subhash suicide case में nikita singhania को bail