JAUNPUR NEWS ( खेतासराय ) सर्दियों के ठिठुरते मौसम में जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से जोया पॉलिक्लिनिक मिल्लत नगर में डी.के. फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एण्ड जस्टिस ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन की तरफ़ से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीब और वंचित परिवारों को निःशुल्क कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समर भारत एजेंसी के डायरेक्टर पारस सिंह ने कम्बल वितरित करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, इस मौसम में कम्बल वितरण का यह कार्य असहाय और गरीब लोगों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा।
इस दौरान सैकड़ों जरूरतमंद असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया गया। कम्बल पाते ही जरूरमंद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उक्त संस्था आने वाले समय में भी इस तरह के समाजसेवी कार्यों को जारी रखेंगे तथा जरूरतमंदों की मदद के यह प्रयास मानवता और परोपकार के साथ मिलकर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान आयोजक डाक्टर कामिल, हर्षवर्धन सिंह, दिवाकर सिंह, प्रबल प्रताप सिंह समाजसेवी शामिल रहे ।
JAUNPUR NEWS [ खुटहन ] गुरुवार को बनुवाडीह गांव में बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए इस दौरान बकायेदारों में अफरातफरी मची रही एसडीओ सतीश सिंह ने बताया कि कुल 38 कनेक्शन पर 9 लाख 14 हजार रुपए बकाया है कयी बार सूचना देने के बावजूद भी बकायादारों द्वारा बिल का पैसा भुगतान नहीं किया गया इस दौरान बिजली कर्मी विशाल बिबेक सिंह अमित यादव आदि मौजूद रहे l
JAUNPUR NEWS N0-2 उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने अवगत कराया है कि पी0 एम0 विश्वकर्मा योजना के जागरूकता सह शिविर कार्यक्रम का आयोजन एम0एस0एम0ई0 विकास कार्यालय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, नैनी, प्रयागराज द्वारा 04 जनवरी को 11 बजे घन्श्याम दास बगीचा (लान) उर्दु बाजार, जौनपुर में किया जायेगा, जिसमें चयनित ट्रेड जैसे सुनार, ताला बनाने वाले ,नाव बनाने वाले, मोची, मालाकार टोकरी बुनकर बनाने वाले आदि आर्टिजनों को जागरूक एवं पंजीकरण कराया जायेगा। इच्छुक आवेदक उक्त दिनांक व समय पर समस्त अभिलेखों के साथ स्थान घन्श्याम दास बगीचा (लान) उर्दु बाजार,में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठा सकते है।
JAUNPUR ACCIDENT जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अकबरपुर आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक एवं मोटरसाईकिल के बीच हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाईकिल सवार तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी ।
प्राप्त जानकारी के मुताविक लाइन बाजार थाना अंतर्गत अकबरआदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार को लगभग दो बजे ट्रक और बाइक की टक्कर में भाई बहन समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गईं।
केराकत थाना क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी अरुण कुमार ( 25) व बहन आरती ( 18) लाइन बाजार थाना अंतर्गत मीरपुर गांव निवासी बबीता ( 10) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। नगर के क्षेत्राधिकारी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
JAUNPUR NEWS जौनपुर। कलावती देवी सेवा संस्थान फाउंडेशन डीह अशरफाबाद के समाजसेवी ने बढ़ते सर्द ठंड मौसम में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो जरूरतमंदों को गर्म हेतु मोटा कंबल वितरण कर लोगों से वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती कलावती देवी सेवा संस्थान फाउंडेशन के तत्वाधान में डीह अशरफाबाद सुरपुर में आयोजित किया गया था। जिसके अध्यक्ष उमेश अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरी के उपस्थिति में कंबल वितरण आयोजित किया गया था।
जिसमें समाजसेवी प्रवेश चंद्र अग्रहरी ने बताया कि संस्था आने वाले समय में हर गरीबों के लिए भगवान साबित होगी और ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद निरंतर करती रहेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरापुर श्याममिलन अग्रहरि भी कंबल वितरण में उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में आप के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार प्रजापति घनश्याम अग्रहरि सनी सिंह राम विनय मौर्य मुस्ताक अहमद आलोक अग्रहरि रोहित गुप्ता विकास अग्रहरि अफजाल अंसारी पिंटू गुप्ता कमल पांडे दयाराम गौतम सहित तमाम समाज से भी उपस्थित रहे।
जौनपुर की किन्नर को अपनी ही जाती के किंनर से जान का खतरा पुलिस अधीक्षक से लगाया सुरक्षा की गुहार।
गुरुवार दोपहर शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव की रहने वाली बिट्टू किन्नर अपने सहयोगियों के साथ अचानक अधीक्षक कार्यालय पहुची ।पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया जिसमे रक्षा की मांग किया है। बिट्टू का आरोप है कि अपना भरथा पोषण नाञ्च गाना के पेशा करती है। साथ में सामाजिक कार्यों से भी जुडी हूँ। प्रार्थीनी के क्षेत्र की काजल, किन्नर, चांदनी किन्नर, आरोही किन्नर दीपा किन्नर दबंग किस्म की है। जो आये दिन जान से मारने की धमकी देती है और गाली गलौज भी देती है।
पिछले दो दिनो से मेरे उपर निगरानी की जा रही है मुझे मारने के लिए, जिससे मुझे जान का खतरा सता रहा है। का भविष्य में मेरे साथ कुछ भी हो सकता है कृप्या मेरे जान की रक्षा किया जाय।
जौनपुर : लोकसभा सामान्य निर्वाचन में उपयोग वाहन स्वामियों के बैंक विवरण की आवश्यकता है सहायक प्रभारी, वाहन एवं यातायात (लो०स०सा०नि०-2024)/सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन), ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निर्वाचन में प्रयुक्त की गयी हल्के भारी वाहनों के किराये-भाड़े के भुगतान हेतु वाहन स्वामियों के बैंक विवरण (खाता संख्या, आई०एफ०एस०सी० कोड, बैंक का नाम) की आवश्यकता है। उक्त के क्रम में ऐसे वाहन स्वामी जिनका वाहन लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगायी गयी थी को निर्देशित किया जाता है कि वे जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में अपना खाता विवरण सम्बन्धी छायाप्रति तत्काल उपलब्ध करा दें, जिससे भुगतान की अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
JAUNPUR NEWS N0 2- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रट सभागार में फैमिली आई०डी० के प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी।बैठक में फैमिली आई०डी० बनाने के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अपेक्षित सुधार लायी जाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। फैमिली आई०डी० कार्यक्रम हेतु जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त योजनाओं का पर्यवेक्षण करते हुए निकाय स्तर के नामित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शासन द्वारा माह तक आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी और उनकी टीम द्वारा यह संकल्प लिया गया था कि नव वर्ष में निराश्रित गौशालाओं में पशुआहार दिया जाएगा जिसके क्रम में आज गौशालाओं में बीडीओ के माध्यम से पशु आहार का पैकेट दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सांसद रवि किशन शुक्ला के पिता स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला को डीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ला के पिता स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला के पांचवी पुण्यतिथि पर डीएम ने अर्पित की श्रद्वांजलि
JAUNPUR NEWS जौनपुर : केराकत के गांव बिसुही बराही में पहुंचकर डीएम ने गोरखपुर से सांसद रविकिशन शुक्ला के पिताजी स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला के पांचवी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कहा कि आज स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला की पुण्यतिथि में आने का अवसर प्राप्त हुआ है, सर्वप्रथम उस पुण्य आत्मा को नमन करता हूं। मुझे प्रसन्नता है कि इतनी कठिन चुनौतियों और व्यस्तता के बावजूद भी सांसद रविकिशन शुक्ल जी अपने गांव से जुड़े हुए है। आज कोई भी व्यक्ति इस भारतीय लोकतन्त्र में केवल शिक्षा और कठिन परिश्रम के माध्यम से अपने सपनों का साकार कर सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी कार्य कठिन नही है, जो मेहनत करता है उसे उसका परिणाम अवश्य मिलता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी ऐसा अवरोध उत्पन्न नहीं हो सकता है जो उसके प्रगति में बाधा बन सके।
इसके पश्चात जिलाधिकारी के द्वारा धन्वंतरि, लालता, विभूति को आयुष्मान कार्ड, मुर्तजा, लौटु, माता प्रसाद को खतौनी और बखेडु, जोगेन्द्र, अंबावती, बैजनाथ को घरौनी वितरित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा आयुष, रूही का अन्नप्राशन और मनीषा, सुनीता की गोद भराई की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा वृद्धजन तथा गरीब जन में कम्बल वितरण किया गया तथा विभिन्न विभागों के द्वारा कैम्प लगाकर शासन के द्वारा संचालित योजनाओं का पंजीकरण और फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य, पेंशन, खतौनी और घरौनी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से शासन द्वारा संचालित योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए लाभान्वित किया जायेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सेलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उप जिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
JAUNPUR:लायन्स क्लब जौनपुर का नया वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
Lions Club Jaunpur’s New Year program concludes with pomp
JAUNPUR NEWS : नववर्ष स्वागत पर बेहतर कल के लिए दिलाया संकल्प लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा नये साल का स्वागत समारोह उमंग हर्षोल्लास के साथ स्थान होटल रघुवंशी मे मनाया गया। इस अवसर पर बेहतर कल के लिए कई संकल्प दिलाये गये तथा कार्यक्रम में महिला पुरुष व बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते।
Lions Club Jaunpur’
संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत करते हुए नये वर्ष की शुभकामनायें दिया। इस अवसर पर हौज़ी सहित कई गेम्स, प्रश्नोत्तरी, म्युज़िकल चेयर, आदि प्रतियोगिता हुई, जिसमें कपल्स विजेता प्रथम सोना व अश्वनी बैंकर, दि्तीय मधु व मनोज चतुर्वेदी, तृतीय ज्योति व नीरज शाह रहे। एयर बाल बैलेंस प्रतियोगिता में प्रथम डा क्षितिज शर्मा, दि्तीय शत्रु धन मौर्य, तृतीय मदन गोपाल गुप्ता रहे। बच्चों की प्रतियोगिता में प्रथम हुसैन मुस्तफा, द्वितीय उदभव, तृतीय उत्कर्ष रहे जिन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि नए साल में एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश करें। सुबह जल्दी उठने की आदत डाले, समय पर खाना खाएं सही डाइट ले, पानी खूब पीये और समय पर ही सोने चले जाएं। तनाव मुक्त रहे, सैर/ व्यायाम/योग करें फिजिकल एक्टिव रहें। ऐसा करने से आपकी सभी बीमारियां स्वाहा हो जाएंगी और आप फिट रहेंगे।
अरूण त्रिपाठी ने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होने और खुशहाल रहने के लिए संकल्प दिलाया कि आलस्य से दूर रहे, नकारात्मकता को त्यागे, अनुशासन को अपनाएं, स्वास्थ को प्राथमिकता दे, पौष्टिक आहार ले, व्यायाम करें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, अहंकार और क्रोध से बचे व सत्य और धर्म का पालन करने का संकल्प दिलाया।
डा मदन मोहन वर्मा ने कई गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा कहा कि नयी उमंगें, नया उत्साह, नया उल्लास नया हर्ष लेकर नव वर्ष आता है, ताकि आने वाले वर्ष में व्यक्ति अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर सके।अन्त में केक काटकर नये वर्ष का स्वागत किया गया। और मधुर संगीत पर महिलाओं, पुरूषों ने डांस किया। आभार संयोजक परमजीत सिंह, मदन गोपाल गुप्ता व डा सुशील अग्रहरि ने व्यक्त किया।
संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा व कविता वर्मा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राम कुमार साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, सोमेश्वर केसरवानी, संदीप गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, लखन श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, गोपी चन्द्र साहू, डा संजीव मौर्य, संजय सिंघानिया, अनिल वर्मा, रविन्दर कालरा, डा प्रकाशनि अग्रहरि, मिदहत फात्मा, हेमा श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, नीलू सेठ,संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS N02-
वही दूसरी तरफ जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष दीपा सेठ ने केक काटकर,आतिशबाजी कर संस्था के लोगों के साथ मनाया नववर्ष सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने मंगलवार को न्यू ईयर ईव का आयोजन किया । कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । रात 12 बजे नए साल का स्वागत केक काटकर और आतिशबाजी के जरिए किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य अपने परिवार के साथ मौजूद थे ।
अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि 2025 का स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर की रात जेसी सदस्यों के परिवार के साथ हाई फाइव 25 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में तंबोला, पासिंग द बॉल, ग्रैब प्रॉप्स आदि गेम्स आयोजित हुए । इसके अलावा ख्याति, रक्षा, रुचि, आयुष, आरुष, आदित्य, दिव्यांश, काव्या, राम्या, सानवी, आराध्या, रिम्मी, सिद्धि, आर्यन, जाह्नवी, आर्या आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया । संचालन आयुष्मान ने किया । कार्यक्रम संयोजक अमृता जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, धीरज जायसवाल और विकास अग्रहरि ने सभी का आभार जताया । कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, रविकांत जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, सौरभ सेठ, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, डॉ सुधाकर मिश्रा, डॉ रुचि मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
JAUNPUR NEWS शाहगंज [ जौनपुर ] शाहगंज अतुल सुभाष सुसाइड के बाद लोगो का मौत से पहले आत्मकथा को प्रदर्शित करने का नया नया रूप सामने आना सुरु हो गया है कुछ इसी तरह का मिलता जुलता मामंला सामने आया है इसमें पति नहीं बल्कि एक पत्न्नी अपने पति से प्रताड़ित नजर आ रही है उसने भी आत्महत्या करने की बात कही है पूरा मामला तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोरई खुर्द थाना खेतासराय का है यहाँ ज्योति पुत्री गिरजाशकर का विवाह आजमगढ़ जिले के कोर्रा घाटमपुर माहुल के बहादुर गौड़ के साथ हुआ धा जिससे तीन बच्चे भी है।
पति की करतूत से तंग आकर पत्नी करेगी आत्महत्या :
ग्राम के ही आशीष सोनकर निवासी कोर्रा घाटमपुर माहुल से दो वर्ष पूर्व प्रेम हो गया आरोप है कि दोनों परिवार से रिश्ता तोड़ कर शहर लुधियाना चले गए। और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की दोनों लगभग दो वर्ष तक पति पत्नी की तरह जीवन यापन करने लगे इसी बीच आशीष सोनकर की जिंदगी के बीच एक नई लड़की बन्दना ने दस्तक दी अब आशीष उस नई लड़की के प्यार में पागल हो गया और उससे बात चीत करने लगा जब इसकी भनक ज्योति को लगी तो उसने इसका विरोध किया तो दोनो के बीच अनबन शुरू हो गई मौका देख आशीष ज्योति को लुधियाना से लाकर पोरई खुर्द छोड़कर फ़रार हो गया ज्योति तीन बच्चों की माँ है अपने तीनों बच्चों को लेकर दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उसने उच्च अधिकारियों से मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुहार लगाई है कि यदि आशीष उसे और उसके बच्चों को नहीं अपनाया तो वह आत्महत्या कर लेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी आशीष की होगी।
JAUNPUR CRIME NEWS केराकत (जौनपुर) फिनो बैंक संचालक से डेढ़ लाख रुपये की लूट जांच में जुटी पुलिस बुधवार की सुबह सूरतपुर-डेडुवाना मार्ग पर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। ग्राम नदौली में फिनो सेंटर चलाने वाले झमका गांव निवासी आशुतोष भारद्वाज से तीन बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार, आशुतोष साइकिल से अपने घर से पैसे लेकर फिनो सेंटर के लिए निकले थे। बीच रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोका और असलहा दिखाकर उनकी रकम लूट ली।
लूट की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा ने दी जानकारी
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। थाना केराकत अन्तर्गत ग्राम बड़ी टेहरी के पास एक व्यक्ति का बैग छीनकर भागने की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि आशुतोष भारद्वाज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमें गठित कर दिया गया है