Home Blog Page 179

जौनपुर:लोकसभा निर्वाचन में उपयोग वाहन स्वामियों के बैंक विवरण की आवश्यकता है

0
Ad
Ad

जौनपुर : लोकसभा सामान्य निर्वाचन में उपयोग वाहन स्वामियों के बैंक विवरण की आवश्यकता है सहायक प्रभारी, वाहन एवं यातायात (लो०स०सा०नि०-2024)/सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन), ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निर्वाचन में प्रयुक्त की गयी हल्के भारी वाहनों के किराये-भाड़े के भुगतान हेतु वाहन स्वामियों के बैंक विवरण (खाता संख्या, आई०एफ०एस०सी० कोड, बैंक का नाम) की आवश्यकता है। उक्त के क्रम में ऐसे वाहन स्वामी जिनका वाहन लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगायी गयी थी को निर्देशित किया जाता है कि वे जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में अपना खाता विवरण सम्बन्धी छायाप्रति तत्काल उपलब्ध करा दें, जिससे भुगतान की अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

JAUNPUR NEWS N0 2- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रट सभागार में फैमिली आई०डी० के प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी।बैठक में फैमिली आई०डी० बनाने के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अपेक्षित सुधार लायी जाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। फैमिली आई०डी० कार्यक्रम हेतु जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त योजनाओं का पर्यवेक्षण करते हुए निकाय स्तर के नामित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शासन द्वारा माह तक आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी और उनकी टीम द्वारा यह संकल्प लिया गया था कि नव वर्ष में निराश्रित गौशालाओं में पशुआहार दिया जाएगा जिसके क्रम में आज गौशालाओं में बीडीओ के माध्यम से पशु आहार का पैकेट दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सांसद रवि किशन शुक्ला के पिता स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला को डीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

0
सांसद रवि किशन शुक्ला के पिता स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला को डीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि 
सांसद रवि किशन शुक्ला के पिता स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला को डीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ला के पिता  स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला के पांचवी पुण्यतिथि पर डीएम ने अर्पित की श्रद्वांजलि 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : केराकत के गांव बिसुही बराही में पहुंचकर डीएम ने गोरखपुर से सांसद रविकिशन शुक्ला  के पिताजी स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला के पांचवी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कहा कि आज स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला की पुण्यतिथि में आने का अवसर प्राप्त हुआ है, सर्वप्रथम उस पुण्य आत्मा को नमन करता हूं। मुझे प्रसन्नता है कि इतनी कठिन चुनौतियों और व्यस्तता के बावजूद भी सांसद रविकिशन शुक्ल जी अपने गांव से जुड़े हुए है। आज कोई भी व्यक्ति इस भारतीय लोकतन्त्र में केवल शिक्षा और कठिन परिश्रम के माध्यम से अपने सपनों का साकार कर सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी कार्य कठिन नही है, जो मेहनत करता है उसे उसका परिणाम अवश्य मिलता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी ऐसा अवरोध उत्पन्न नहीं हो सकता है जो उसके प्रगति में बाधा बन सके।

सांसद रवि किशन शुक्ला के पिता स्व0 प0 श्याम नारायण शुक्ला को डीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि 

इसके पश्चात जिलाधिकारी के द्वारा धन्वंतरि, लालता, विभूति को आयुष्मान कार्ड, मुर्तजा, लौटु, माता प्रसाद को खतौनी और बखेडु, जोगेन्द्र, अंबावती, बैजनाथ को घरौनी वितरित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा आयुष, रूही का अन्नप्राशन और मनीषा, सुनीता की गोद भराई की गयी। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा वृद्धजन तथा गरीब जन में कम्बल वितरण किया गया तथा विभिन्न विभागों के द्वारा कैम्प लगाकर शासन के द्वारा संचालित योजनाओं का पंजीकरण और फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य, पेंशन, खतौनी और घरौनी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से शासन द्वारा संचालित योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए लाभान्वित किया जायेगा।  इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सेलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उप जिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR:लायन्स क्लब जौनपुर का नया वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न   

0
JAUNPUR:लायन्स क्लब जौनपुर का नया वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न   
JAUNPUR:लायन्स क्लब जौनपुर का नया वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न   

Lions Club Jaunpur’s New Year program concludes with pomp

JAUNPUR NEWS : नववर्ष स्वागत पर बेहतर कल के लिए दिलाया संकल्प लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा नये साल का स्वागत समारोह उमंग हर्षोल्लास के साथ स्थान होटल रघुवंशी मे मनाया गया। इस अवसर पर बेहतर कल के लिए कई संकल्प दिलाये गये तथा कार्यक्रम में महिला पुरुष व बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पुरस्कार जीते। 

JAUNPUR:लायन्स क्लब जौनपुर का नया वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न   
Lions Club Jaunpur’

 संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत करते हुए नये वर्ष की शुभकामनायें दिया। इस अवसर पर हौज़ी सहित कई गेम्स, प्रश्नोत्तरी, म्युज़िकल चेयर, आदि प्रतियोगिता हुई, जिसमें कपल्स विजेता प्रथम सोना व अश्वनी बैंकर, दि्तीय मधु व मनोज चतुर्वेदी, तृतीय ज्योति व नीरज शाह रहे। एयर बाल बैलेंस प्रतियोगिता में प्रथम डा क्षितिज शर्मा, दि्तीय शत्रु धन मौर्य, तृतीय मदन गोपाल गुप्ता रहे। बच्चों की प्रतियोगिता में प्रथम हुसैन मुस्तफा, द्वितीय उदभव, तृतीय उत्कर्ष रहे जिन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि नए साल में एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश करें। सुबह जल्दी उठने की आदत डाले, समय पर खाना खाएं सही डाइट ले, पानी खूब पीये और समय पर ही सोने चले जाएं। तनाव मुक्त रहे, सैर/ व्यायाम/योग करें फिजिकल एक्टिव रहें। ऐसा करने से आपकी सभी बीमारियां स्वाहा हो जाएंगी और आप फिट रहेंगे।

अरूण त्रिपाठी ने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होने और खुशहाल रहने के लिए संकल्प दिलाया कि आलस्य से दूर रहे, नकारात्मकता को त्यागे, अनुशासन को अपनाएं, स्वास्थ को प्राथमिकता दे, पौष्टिक आहार ले, व्यायाम करें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, अहंकार और क्रोध से बचे व सत्य और धर्म का पालन करने का संकल्प दिलाया। 

 डा मदन मोहन वर्मा ने कई गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा कहा कि नयी उमंगें, नया उत्साह, नया उल्लास नया हर्ष लेकर नव वर्ष आता है, ताकि आने वाले वर्ष में व्यक्ति अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर सके।अन्त में केक काटकर नये वर्ष का स्वागत किया गया। और मधुर संगीत पर महिलाओं, पुरूषों ने डांस किया। आभार संयोजक परमजीत सिंह, मदन गोपाल गुप्ता व डा सुशील अग्रहरि ने व्यक्त किया। 

 संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा व कविता वर्मा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राम कुमार साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शकील अहमद, सोमेश्वर केसरवानी, संदीप गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, लखन श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, गोपी चन्द्र साहू, डा संजीव मौर्य,  संजय सिंघानिया, अनिल वर्मा, रविन्दर कालरा, डा प्रकाशनि अग्रहरि, मिदहत फात्मा, हेमा श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, नीलू सेठ,संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS N02-

वही दूसरी तरफ जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष दीपा सेठ ने केक काटकर,आतिशबाजी कर संस्था के लोगों के साथ मनाया नववर्ष सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने मंगलवार को न्यू ईयर ईव का आयोजन किया । कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । रात 12 बजे नए साल का स्वागत केक काटकर और आतिशबाजी के जरिए किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य अपने परिवार के साथ मौजूद थे ।

JAUNPUR:लायन्स क्लब जौनपुर का नया वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न   

अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि 2025 का स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर की रात जेसी सदस्यों के परिवार के साथ हाई फाइव 25 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में तंबोला, पासिंग द बॉल, ग्रैब प्रॉप्स आदि गेम्स आयोजित हुए । इसके अलावा ख्याति, रक्षा, रुचि, आयुष, आरुष, आदित्य, दिव्यांश, काव्या, राम्या, सानवी, आराध्या, रिम्मी, सिद्धि, आर्यन, जाह्नवी, आर्या आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया । संचालन आयुष्मान ने किया । कार्यक्रम संयोजक अमृता जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, धीरज जायसवाल और विकास अग्रहरि ने सभी का आभार जताया । कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, रविकांत जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, सौरभ सेठ, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, डॉ सुधाकर मिश्रा, डॉ रुचि मिश्रा आदि मौजूद रहे ।

JAUNPUR NEWS:पति की करतूत से तंग आकर पत्नी करेगी आत्महत्या 

0
JAUNPUR NEWSपति की करतूत से तंग आकर पत्नी करेगी आत्महत्या 
JAUNPUR NEWS:

JAUNPUR NEWS शाहगंज [ जौनपुर ] शाहगंज अतुल सुभाष  सुसाइड के बाद  लोगो का मौत से पहले आत्मकथा को प्रदर्शित करने का  नया नया रूप सामने आना सुरु हो गया है कुछ इसी तरह का मिलता जुलता मामंला सामने आया है इसमें पति नहीं बल्कि एक पत्न्नी अपने पति से प्रताड़ित नजर आ रही है उसने भी आत्महत्या करने की बात कही है पूरा मामला तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोरई खुर्द थाना  खेतासराय का है यहाँ ज्योति पुत्री गिरजाशकर का विवाह आजमगढ़ जिले के कोर्रा घाटमपुर माहुल के बहादुर गौड़ के साथ हुआ धा जिससे तीन बच्चे भी है।

पति की करतूत से तंग आकर पत्नी करेगी आत्महत्या :

ग्राम के ही आशीष सोनकर निवासी कोर्रा घाटमपुर माहुल से दो वर्ष पूर्व प्रेम हो गया आरोप है कि दोनों परिवार से रिश्ता तोड़ कर शहर लुधियाना चले गए। और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की दोनों लगभग दो वर्ष तक पति पत्नी की तरह जीवन यापन करने लगे इसी बीच आशीष सोनकर की जिंदगी के बीच एक नई लड़की बन्दना ने दस्तक दी अब आशीष उस नई लड़की के प्यार में पागल हो गया और उससे बात चीत करने लगा जब इसकी भनक ज्योति को लगी तो उसने इसका विरोध किया तो दोनो के बीच अनबन शुरू हो गई मौका देख आशीष ज्योति को लुधियाना से लाकर पोरई खुर्द छोड़कर फ़रार हो गया ज्योति तीन बच्चों की माँ है अपने तीनों बच्चों को लेकर दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उसने उच्च अधिकारियों से मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुहार लगाई है कि यदि आशीष उसे और उसके बच्चों को नहीं अपनाया तो वह आत्महत्या कर लेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी आशीष की होगी।

यह भी पढ़े : jauNpur :जमीनी विवाद में चला भदेला,आधा दर्जन जख्मी

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR CRIME: नए साल पर बदमाशों की परेड में डेढ़ लाख की लूट  

0

JAUNPUR CRIME NEWS केराकत (जौनपुर) फिनो बैंक संचालक से डेढ़ लाख रुपये की लूट जांच में जुटी पुलिस बुधवार की सुबह सूरतपुर-डेडुवाना मार्ग पर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। ग्राम नदौली में फिनो सेंटर चलाने वाले झमका गांव निवासी आशुतोष भारद्वाज  से  तीन बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। जानकारी के अनुसार, आशुतोष साइकिल से अपने घर से पैसे लेकर फिनो सेंटर के लिए निकले थे। बीच रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोका और असलहा दिखाकर उनकी रकम लूट ली।

  लूट की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा ने दी जानकारी 

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं। थाना केराकत अन्तर्गत ग्राम बड़ी टेहरी के पास एक व्यक्ति का बैग छीनकर भागने की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि आशुतोष भारद्वाज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमें गठित कर दिया गया है 

SHAHGANJ NEWS:सातवें ताइक्वांडो स्पर्धा में हर्षिता सिंह की जीत 

0
SHAHGANJ NEWS:सातवें ताइक्वांडो स्पर्धा में हर्षिता सिंह की जीत 
SHAHGANJ NEWS:सातवें ताइक्वांडो स्पर्धा में हर्षिता सिंह की जीत 

SHAHGANJ NEWS शाहगंज जौनपुर। इंडियन ताइक्वांडो यूनियन शाहगंज के आर.एन टैगोर स्कूल में आयोजित सातवें राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में शाहगंज क्षेत्र की सेंट थॉमस रोड़  निवासी दत्त चिकित्सा डॉ.वीर विक्रम सिंह की बहन हर्षिता सिंह प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता हासिल की ।जीत हासिल करने पर कोच दिनेश चौधरी सहित खिलाड़ी में सारांश यादव, प्रभा  पांडेय, राम तिवारी,श्याम तिवारी,आदि
 को बधाई दी।

जीत के बाद हर्षिता सिंह के घर आने पर परिवार में भाभी रूशाली सिंह ने तिलक लगा कर आरती कर के स्वागत किया। पिता डॉ. विनीत कुमार सिंह, माता सरोज सिंह ,भाई डॉ. वीर विक्रम सिंह, बहन सौम्या सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ जेसीआई शाहगंज सीटी की अध्यक्ष दीपा सेठ,लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि , संस्कार भारती के अध्यक्ष रचित चौरसिया, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, समाज सेवी विश्वनाथ अग्रहरि उर्फ विशु, आर्या अग्रहरि सहित नगर के सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों  एवं  शुभचिंतकों ने हर्षिता सिंह बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

jauNpur :जमीनी विवाद में चला भदेला,आधा दर्जन जख्मी

0
jauNpur :जमीनी विवाद में चला भदेला,आधा दर्जन जख्मी
jauNpur :जमीनी विवाद में चला भदेला,आधा दर्जन जख्मी

jaunpur Crime: साल के पहले दिन जमीनी विवाद में  भदेला से हुई मारपीट आधा दर्जन लोग जख्मी   

JAUNPUR CRIME जौनपुर ।दबंगों ने आधा दर्जन महिलाओं को पीट कर किया जख्मी वीडियो वायरल थाना खेतासराय के अंतर्गत शाहापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी डंडे धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें महिला पुरुष समेत आधा दर्जन लोग घायल है । जिसका वीडियो वायरल है  घायलों में 22 वर्षीय नीलम यादव, रंजन कुमार,ओमप्रकाश अंतिमा समेत आधा दर्जन लोग है। 

JAUNPUR CRIME NEWS 2- मछलीशहर थाने की पुलिस टीम ने  छलपूर्वक एटीएम कार्ड बदलकर रूपये निकालने वाले चोर को भिन्न भिन्न बैंक के 06 एटीएम कार्ड व रूपयों के साथ किया  गिरफ्तार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में  शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा आज  समय 10.50 बजे दौराने चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति/वाहन सीएचसी अस्पताल मछलीशहर के पास से छलपूर्वक एटीएम कार्ड बदलकर रूपये निकालने वाले अभियुक्त हीरालाल गौतम पुत्र सुबाष गौतम नि.देवकली थाना सरायख्वाजा जनपद उम्र करीब 27 वर्ष को 06 एटीएम कार्ड भिन्न भिन्न बैंक के व रूपयों के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है  

JAUNPUR CRIME :चाइनीज मांझे से  पतंग उडाते 02 व्यक्ति  गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIME चाइनीज मांझे से  पतंग उडाते 02 व्यक्ति  गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME :चाइनीज मांझे से  पतंग उडाते 02 व्यक्ति  गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा जीवन रक्षा के लिए  चाइनीज मंझा से पतंग उडाने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा निर्देशन व पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में आज पंतग उडाने वाले कुल 12 व्यक्ति को पकडा गया जिसमें 10 नाबालिग बच्चे थे जिनको मौके पर समझा बुझाकर पतंग न उडाने के लिए बताकर छोडा गया व 2 व्यक्ति,- आबिद पुत्र  मो. शलीम निवासी सरायलता थाना कोतवाली जनपद जौनपुर 2- सादाब खान उर्फ लकी पुत्र स्व0 पिन्टु उर्फ सादाब निवासी मुफ्ती मोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है l

JAUNPUR: सब-जूनियर,एवं यूथ वर्ग बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन 

0
JAUNPUR सब-जूनियर,एवं यूथ वर्ग बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन 
JAUNPUR सब-जूनियर,एवं यूथ वर्ग बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन 

पं0 दीनदयाल के जन्म शताब्दी पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर 31 दिसंबर 2024 : जिला स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं यूथ वर्ग बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन  क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर जिला स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं यूथ वर्ग बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसम्बर, को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर, जौनपुर में खेला गया।प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव रहे। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतल सिन्हा, उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। स्टेडियम के बॉक्सिंग प्रशिक्षक शशि कुमार यादव ने मौसम खराब होने की स्थिति में भी अपने अथक प्रयास से बॉक्सिंग प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराया। खेले गये बाउट का विवरण निम्नवत है :-

सब-जूनियर बालिका- 33-35 किग्रा. भारवर्ग में प्रथम स्थान रोशनी, द्वितीय स्थान-प्रियान्शु, संयुक्त रूप से तृतीय स्थान-रोशनी बिन्द, नन्दिनी, 35-37 किग्रा0 भारवर्ग में प्रथम स्थान- मुस्कान, द्वितीय स्थान- आया चौहान, संयुक्त रूप से तृतीय स्थान- नव्या चौहान व अमृता यादव, 37-40 किग्रा0 भारवर्ग में प्रथम स्थान- अदिति विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान प्रिया यादव, संयुक्त रूप से तृतीय स्थान- श्रेजल यादव एवं शिवांगी यादव, 40-43 भारवर्ग में प्रथम स्थान संध्या यादव, द्वितीय स्थान शीतल यादव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान- पूजा यादव व आंचल चौहान, 43-46 किग्रा0 में प्रथम स्थान उजाला यादव, द्वितीय स्थान पूजा यादव, संयुक्त रूप से तृतीय स्थान- शालू यादव व स्मृता गुप्ता रहीं।

जूनियर बालिका- 44-46 भारवर्ग में प्रथम स्थान अक्षरा विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान खुशी, संयुक्त रूप से तृतीय स्थान- शालिनी एवं ब्यूटी यादव, 46-48 भारवर्ग में प्रथम स्थान लक्ष्मी सिंह, द्वितीय स्थान स्नेहा गुप्ता, संयुक्त रूप से तृतीय स्थान- श्रद्धा चौहान एवं सौम्या विश्वकर्मा, 48-50 किग्रा0 भारवर्ग में प्रथम स्थान धम्मरत्ना बौद्ध,  द्वितीय स्थान खुशी विश्वकर्मा, संयुक्त रूप से तृतीय स्थान बिन्दु चौहान एवं दिव्यांशी यादव रहीं। यूथ बालिका- 48-50 किग्रा0 में प्रथम स्थान अंजली, द्वितीय स्थान रिशम यादव, संयुक्त रूप से तृतीय स्थान- स्नेहा पाण्डेय व सुहानी विश्वकर्मा रहीं। उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप खिलाड़ियों तथा निर्णायकों को पुरस्कार तत्काल न देकर उनके खाते में धनराशि स्थानान्तरित की जायेगी। मैच के निर्णायक के रूप में शशि कुमार यादव, सिद्वार्थ यादव, सिद्वार्थ कुमार, मो0 फैज, सनी यादव, अक्षय विश्वकर्मा, मुकेश एवं राजकुमार यादव रहें।

यह भी पढ़े : JAUNPUR NEWS:कड़ाके की ठंड में डीएम ने किया नौकायन 

यह भी पढ़े l JAUNPUR:कर्मचारियों की समस्याओं का निदान 10 जनवरी को  

JAUNPUR:कर्मचारियों की समस्याओं का निदान 10 जनवरी को  

0
कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए डीएम ने दिया समय डॉ प्रदीप सिंह ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं।
कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए डीएम ने दिया समय डॉ प्रदीप सिंह ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं।

कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए डीएम ने दिया समय, डॉ प्रदीप सिंह ने दिया नववर्ष की शुभकामनाएं।  

  • 10 जनवरी 2025 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा कर्मचारी समस्याओं का निदान

JAUNPUR NEWS जौनपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा दिनांक 28 दिसंबर को जिलाधिकारी जौनपुर को दिए गए पत्र के क्रम में शासन के मंशा के अनुरूप माह के प्रत्येक पक्ष में एक तिथि निर्धारित करते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में संगठन के पदाधिकारीयों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित किए जाने का अनुरोध किया गया था।इस संबंध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा जौनपुर के जिला अध्यक्ष डाo प्रदीप सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर राज्य कर्मचारियों का मान्यता प्राप्त संगठन है जिसकी विभिन्न जिला स्तरीय बैठकों में उसके घटक संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न विभागीय समस्याओं मूलतः समय से वेतन, बोनस, वेतन वृद्धि, एरियर ,चिकित्सा प्रतिपूर्ति ,स्थायीकरण, एoसीoपी, पदोन्नति, यात्रा भत्ता ,निलंबन, स्थानांतरण एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के पावने आदि विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया कराया जाता है। इन समस्याओं में से अधिकतर मांगे संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी/कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारी स्तर पर लंबित है।


शासन के निर्देश पर परिषद के पत्र के क्रम में दिनांक 10 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जौनपुर की अध्यक्षता में जनपद के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद के सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों आहरण वितरण अधिकारियों की उपस्थिति में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी है जिसमें जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षआहरण वितरण अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं के साथ स्वयं ससमय उक्त बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।
डॉ प्रदीप सिंह द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु सकारात्मक पहल करने के लिए जिलाधिकारी जौनपुर का आभार व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों, शिक्षकों एवं नागरिकों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

  यह भी पढ़े :JAUNPUR NEWS:कड़ाके की ठंड में डीएम ने किया नौकायन