Home Blog Page 181

पीयू में कैमरा लगाने को लेकर कर्मचारियों के विरोध पर उठे सवाल

0

पीयू में कैमरा लगाने को लेकर कर्मचारियों के विरोध पर उठे सवाल

  • 70 से अधिक कर्मचारियों ने कुलपति को दिया ज्ञापन

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कार्यालयो में कैमरा लगाने को लेकर कर्मचारियों ने विरोध कर दिया और इस बारे में 70 से अधिक कर्मचारियों ने कुलपति को ज्ञापन देकर कैमरे को निजता का उल्लंघन बताया है। जिस पर सवाल भी उठने लगे हैं कि कर्मचारियों को पारदर्शिता से नहीं भागना चाहिए।

बता दें कि विश्वविद्यालय परिसर में क्लास रूम से लेकर तमाम भवनो मार्गो पेड़ो पर भी कैमरा की स्थापना की जा रही है । जिसमें करीब 800 से अधिक कैमरे लगाए जा चुके हैं। इस दौरान प्रशासनिक भवन के लगभग सभी विभागों व कार्यालयो में कैमरे लगाने के लिए कुलपति प्रो वंदना सिंह ने निर्देश दिया। जिसका कर्मचारियों ने निजता का उल्लंघन बताते हुए कैमरा लगाने का विरोध कर दिया और इस संबंध में 70 से अधिक कर्मचारियों ने कुलपति को ज्ञापन देकर कैमरा न लगाने की मांग की ।

कर्मचारियों के इस विरोध को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं ? जहां एक और कुलपति प्रो वंदना सिंह भय मुक्त परिसर वातावरण भ्रष्टाचार का निवारण ,अपराध पर अंकुश लगाने, किसी छात्र का शोषण न हो, अपराधिक गतिविधियां संचालित ना हो ,अनुशासन बना रहे। इसका हवाला देते हुए परिसर में कैमरा सैकड़ो की संख्या में लगाए गए । जब प्रशासनिक भवन के तमाम विभागों का कार्यालयो में कैमरा लगाने के लिए तैयारी शुरू हुई तो कर्मचारियों ने विरोध किया। कर्मचारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे लगाना भारतीय संविधान अनुच्छेद- 21 के तहत दिए गए निजता के अधिकार का उल्लंघन है । इसमें कर्मचारियों की भी सहमति लेना आवश्यक था। कर्मचारियों की इस विरोध से अधिकारियों शिक्षकों ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि अगर कर्मचारियों का काम साफ सुथरा अनुशासनिक है और समय से वह आते जाते हैं तो कैमरा लगाने का विरोध नहीं होना चाहिए। यह विरोध उनकी दोहरी मानसिकता को झलकाता है। कुलपति के इस कदम से कार्यालय मे पारदर्शिता का माहौल बनेगा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कर्मचारियों पर भरोसा करना चाहिए। जबकि कुलपति विश्वविद्यालय के वातावरण को पारदर्शी बनाना चाहती हैं ।जिससे कहीं किसी प्रकार की शिकायत ना मिले। कर्मचारियों को विरोध को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जब कर्मचारी साफ सुथरा काम करते हैं तो उनको इसका विरोध नहीं करना चाहिए। कुलपति ने सभी कार्यालय विभागों में कैमरा लगाने का जोर दिया है।

खेतासराय: बछड़ों संग दो तस्कर गिरफ्तार

0
खेतासराय बछड़ों संग दो तस्कर गिरफ्तार
खेतासराय बछड़ों संग दो तस्कर गिरफ्तार

वध के ले जा रहे तीन बछड़ों संग दो तस्कर गिरफ्तार

  • मुखबीर की सूचना पर पुलिस को मिली सफलता

खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर 03 राशि बछड़ो के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शनिवार को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि क्षेत्र के अमरथुआ में वध के लिए तीन राशि बछड़ो को दो तस्कर बिहार ले जाने के फिराग में है।

सूचना के बाद तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ पहुँच कर बछड़ो के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सतीश उर्फ मस्त्री पुत्र मिन्टू निवासी बरंगी, अलीजान पुत्र स्व. गेना अहमद निवासी नूरुद्दीनपुर (बरंगी) थाना खेतासराय। दोनों को थाने लाकर गौ-हत्या व पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, कांस्टेबल हरखनाथ यादव, संदीप सिंह, विनोद कुमार प्रजापति, अमरजीत शामिल रहे।

कूड़ा निस्तारण सेंटर का हो रहा घटिया निर्माण

0
कूड़ा निस्तारण सेंटर का हो रहा घटिया निर्माण
कूड़ा निस्तारण सेंटर का हो रहा घटिया निर्माण

सभासद ने आरोप लगाकर जाँच का किया मांग

खेतासराय (जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय के कासिमपुर वार्ड में एम.आर.एफ. सेंटर का निर्माण हो रहा है। जिसका घटिया निर्माण व धन दुरुपयोग का सभासद ने आरोप लगाकर जाँच कराने की मांग की है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के वार्ड नं. 7 कासिमपुर के सभासद सतीश कुमार ने अधिकारी अधिकारी को लेटर लिखा है कि कासिमपुर वार्ड में कूड़ा निस्तारण सेन्टर (एम.आर.एफ) का निर्माण कर चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उक्त निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामाग्री का उपयोग किया जा रहा है।

निर्माण कार्य में मोरंग बालू की जगह सफेद बालू से जुड़ाई व प्लास्टर किया जा रहा है, निर्माण कार्य में घटिया किस्म का ईट का प्रयोग कर उसे ढक दिया गया है। इससे शासन के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सभासद ने बताया कि इसकी शिकायत ठेकेदार से किया गया। इसके बाद भी घटिया निर्माण कार्य नहीं रोका गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को पत्र के माध्यम से घटिया निर्माण कार्य और धन दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए जाँच कर कार्यवाई की मांग किया है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ मीना मंच

0
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ मीना मंच

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ मीना मंच के बैटर तले जन्मोत्सव

जौनपुर : शाहगंज नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मीना मंच के बैनर तले जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया ।आप को बता दे कि मीना मंच के तहत पूर्व महीने पड़ने वाले छात्राओं ने जन्मदिन को माह के चौथे सोमवार को जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता हैं । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि युवा पत्रकार और समाजसेवी प्रतिष्ठित देसी घी मिष्ठान भण्डार ने निदेशक श्रीश गुप्ता ने जन्म दिन वाली छात्राओं को बधाई देते हुए सभी छात्राओं ने अनुशासन की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भी तक आप सब के बार में लोगों और मीडिया के माध्यम से तारीफ सुनने की मिलाता था आज देख भी किया। आप अपने टीचर की देख देख में पठन पाठन करते हुए अपना चौमुखी विकास करें यही मेरी शुभकामना हैं। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मनमोहक संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस जन्मोत्सव को शगुन, नंदिनी, चांदनी, अनामिका, सोनाली, दिव्या, गुड़िया, आदि ने मुख्यातिथि श्रीश गुप्ता व वार्डन एकता नीलम ने साथ सयुक्त रूप जा।से केक काट कर बनाया । छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम स्थल की दुल्हन की तरह सजा रखा था।


कार्यक्रम का संचलन कस्तूरबा की वार्डन एकता नीलम ने किया ।इस आयोजन को सफल बनाने में अतिथि सतीश, तान्या सिंह, तेजस सिंह के साथ ही विद्यालय परिवार किरण मौर्य, प्रियंका सिंह, अल्पना सिंह, रूमा मौर्या , पूजा सिंह, अंकिता शुक्ला, प्रियंका वर्मा, आशीष राय, दशरथ मौर्या, इद्रावती, विद्या, प्रतिभा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वाराणसी:गीत संगीत के मधुर संगम की मिठास दोस्ती में दिखी

0
वाराणसीगीत संगीत के मधुर संगम की मिठास दोस्ती में दिखी
वाराणसी:गीत संगीत के मधुर संगम की मिठास दोस्ती में दिखी

दोस्ती जीवन का सबसे अनमोल रिश्ताः डीजीपी


वाराणसी। बनारस क्लब में क्वींस कॉलेज के पुराने मित्रों द्वारा आयोजित गुरुवार की शाम क्यू.सी -83 मीट : संगीत की शाम दोस्ती के नाम कार्यक्रम ने सभी संगीत प्रेमियों को आनंदित कर दिया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य पुराने मित्रों की यादों को ताजा करना और संगीत के माध्यम से दोस्ती के महत्व को उजागर करना था। गीत और संगीत के मधुर संगम की मिठास पुरानी दोस्ती में दिखी।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) विजय सिंह मौर्य थे। उन्होंने दोस्ती की गहराई और उसकी अनमोलता पर अपने विचार साझा किए। विजय सिंह मौर्य ने कहा कि दोस्ती जीवन का सबसे अनमोल रिश्ता है, जो हर सुख-दुख में साथ खड़ा होता है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज में कई शानदार गीत प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उन्होंने जितनी सुगमता से गीत गाया उससे भी अधिक संजीदगी से गजल की प्रस्तुति की।


इस संगीतमय शाम का संचालन देवेंद्र सिंह (बच्चा भइया) ने बड़े ही प्रभावशाली और मनोरंजक अंदाज में किया। उनके कुशल संचालन ने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। इसके अलावा, कार्यक्रम में अन्य संगीत प्रेमियों डॉ. धीरज मोहन, सुंजय सरन और अखिलेश सिंह ने खूब महफिल लूटी। अन्य लोगों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समा बांधा। सभी दोस्ती और जीवन से जुड़े गीतों के माध्यम से सभी को भावुक कर दिया। यह आयोजन संगीत और दोस्ती को साथ जोड़ते हुए एक नई परंपरा की शुरूआत की। सभी सदस्यों को गणेश जी की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की गई।


इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना की और इसे एक अद्वितीय अनुभव बताया। कार्यक्रम ने न केवल पुराने दोस्तों को जोड़ने का काम किया, बल्कि संगीत के माध्यम से जीवन के रिश्तों की अहमियत को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुधांशु मिश्रा, शशिधर गौतम, मनीष श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, डॉ सुनील कुमार सोनकर, अनुराग खन्ना, संजय अग्रवाल, प्रवीण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, डॉ प्यारे मोहन, अंदलीब रिजवी, रामाशीष चौरसिया, राकेश सैनिक, गिरीश त्रिपाठी आदि लोगों ने भाग लिया।

JAUNPUR: प्रो.देवराज डायरेक्टर रैंकिंग्स और काजल डे समन्वयक नामित

0
JAUNPUR: प्रो.देवराज डायरेक्टर रैंकिंग्स और काजल डे समन्वयक नामित
काजल डे

JAUNPUR NEWS जौनपुर। विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करने के लिए पहल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान और शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. प्रो. वंदना सिंह ने प्रो. देवराज सिंह को “डायरेक्टर रैंकिंग्स” के पद पर नामित किया गया है। प्रो. सिंह भौतिकी विभाग के प्रोफेसर हैं और वर्तमान में दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। QS( (Quacquarelli Symonds )रैंकिंग में भागीदारी के लिए डॉ. काजल डे को समन्वयक नामित किया गया।डॉ. काजल डे, रज्जू भैया संस्थान के नैनोविज्ञान शोध केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं, डॉ. डे नैनोविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शोध केंद्र के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

JAUNPUR: प्रो.देवराज डायरेक्टर रैंकिंग्स और काजल डे समन्वयक नामित
: प्रो.देवराज डायरेक्टर रैंकिंग्स


इस पहल के तहत JAUNPUR विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग संस्थानों जैसे NIRF, QS रैंकिंग, वेबोमेट्रिक्स, एडु-रैंक, यूनि-रैंक, SCImago, IIRF और टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। प्रो. देवराज सिंह के नेतृत्व में रैंकिंग मानकों के अनुसार आवेदन तैयार करने के लिए नामित समन्वयकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा और उन्हें समय पर प्रेषित किया जाएगा।


कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा, “यह कदम विश्वविद्यालय की रैंकिंग सुधारने और शैक्षणिक गुणवत्ता को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे विश्वविद्यालय की पहचान मजबूत होगी और हम अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकेंगे। आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चितता प्रकोष्ठ (IQAC) के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र ने बताया कि “विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से IQAC द्वारा एक बैठक में इस पहल को स्वीकृति दी गई थी। JAUNPUR NEWS

Aadhaar Card अपडेट करने के नाम पर हो रही अवैध वसूली 

0
Aadhaar Card अपडेट करने के नाम पर हो रही अवैध वसूली 
Aadhaar Card अपडेट करने के नाम पर हो रही अवैध वसूली 

aadhaar Carḍ apaḍeṭ karane ke naam par ho rahii avaidh vasuulii

खेतासराय (जौनपुर) मानक के विपरीत नगर के निजी केंद्रों पर बनाया जा रहा है Aadhaar Card ,आधार कार्ड बनवाने के नाम पर भोली-भाली जनता से मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है। इसके खिलाफ कार्यवाई न होने से निजी केंद्रों की मनमानी इस कदर बढ़ती जा रही है की निर्धारित फीस से लगभग छह से सात गुना अधिक वसूली कर रहे है। बेचारी जनता मजबूर होकर देने के लिए विवश है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि नियमित रूप से न तो स्थानीय ब्लाक और न ही बैंक में आधार कार्ड बनना बताया जा रहा हैं। जिसका नाज़ायज़ फायदा निजी आधार केन्द्र वाले उठा रहे है।

विदित हो कि सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारने के लिए बायोमैट्रिक व आधार कार्ड से लिंक करा रही है। ऐसे में जिन लोगों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि व पता आदि का संशोधन कराने के लिए डाकघरों व बैंको को अधिकृत किया गया है।लेकिन नियमित रूप से आधार कार्ड व संशोधन आदि कार्य न होने के कारण पैसे की लालच में चन्द लोगों द्वारा नगर क्षेत्र व आस-पास की छोटी-बड़ी बाजारों में चोरी-छिपे खोलें गए निजी आधार कार्ड केंद्र पर आसानी से बन जाता है जहाँ पर आधार कार्ड पर जन्मतिथि, पता, पति का नाम, बायोमैट्रिक इत्यादि कार्य जहाँ निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक की वसूली की जाती है।

एक पीड़ित ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि खेतासराय कस्बा व आस-पास के ग्रामीण इलाकों में कुछ निजी Aadhaar Card केंद्र खोलकर उक्त कार्य मनमानी तरीके से कर रहे है। पीड़ित ने बताया कि निजी आधार कार्ड केन्द्र पर सुबह से शाम तक जी-हुजूरी करने के बाद किसी तरह संशोधन होता है। वह भी एक आधार कार्ड पर बायोमेट्रिक के लिए 500 से 1000 की वसूली की जा रही है। जबकि इसकी निर्धारित शुल्क 100 रुपये बतायी जा रही है। लेकिन इस सब को धता बताते हुए धड़ल्ले से वसूली की जा रही है। इस सबन्ध में उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश चौरसिया ने बताया कि मनमानी वसूली अनैतिक है, जाँच कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

JAUNPUR:सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

0
JAUNPURसड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
JAUNPURसड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के अब्बोपुर-जैगहा मोड़ पर बीते बुधवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुँचे तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरतलब हो कि बीते बुधवार की शाम उक्त मोड़ पर बाइको की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। जिसमें लतीफपुर गाँव निवासी रामसूरत बिन्द पुत्र कुबेर बिन्द (53) गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। घायलावस्था में सीएचसी शाहगंज ले गए थे, जहाँ चिकित्सको ने स्थित नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया था। वही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था।

जहाँ इलाज चल ही रहा था कि शुक्रवार को उक्त अधेड की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को घर लेकर पहुँचे तो मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती किसान कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था, उसके चार बच्चे है, जिसमें सबसे बड़ा बेटा संदीप (22) का है, इसके बाद दो बेटी और एक छोटा बेटा (12) का है। इन चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया वही अब घर का बोझ बड़े बेटे संदीप के कंधों पर आ गया।

यह भी पढ़े ; पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन Former Prime Minister of India Dr. Manmohan Singh passes away

यह भी पढ़े ; पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने खुटहन ब्लाक के कर्मचारियों को लगाई फटकार

0

लेजर सेवा पुस्तिका अपडेट न देख डीडीओ नाराज

जौनपुर । जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय खुटहन काआकस्मिक निरीक्षण किया।उन्होंने सेवा पुस्तिका,लेजर,जीपीएफ पासबुक पर अद्यतन इंट्री न पाये जाने पर नाराज़गी ज़ाहिर किया। जिसे तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया।

शुक्रवार को अचानक ब्लाक पर पहुंची डीडीओ को देख विकास अधिकारी दीपक पाल स्वदेश व अन्य कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। वह सीधे बीडीओ कार्यालय में पहुंच क्षेत्र पंचायत के कामों का बारीकी से निरीक्षण किया। मनरेगा के मस्टररोल,इशू रजिस्टर और ईपीएफ से संबंधित फाइलें देख उनकी विधिवत समीक्षा कीं।बृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के अभिलेखों का निरीक्षण किया। जिसे देख संतुष्टि जाहिर किया। पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान की पेंडेंसी को तत्काल निश्तारण किए जाने को कहा। जाते जाते सेवा पुस्तिका पर कर्मियों के हस्ताक्षर अवश्य कराये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ गौरवेंद्र सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। लगभग तीन घंटे तक ब्लाक मुख्यालय पर डीडीओ जमी रहीं। उसके बाद वे जिला मुख्यालय वापस लौट गयी। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस लिया ।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

0

जौनपुर।25 हज़ार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बीती रात्रि थाना मुंगराबादशाहपुर व स्वाट की संयुक्त टीम के साथ पुलिस मुठभेड़ में अपराधी, पशु चोर,लुटेरा,25 हजार का ईनामिया था । कई मुकदमों में था वांछित पुलिस कर रही थी सर गर्मी से तलाश दो अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, एक तमंचा एक खोखा व जिन्दा कारतूस सुतली बम, एक कुल्हाड़ी व एक जंजीर बरामद।

पुलिस के मुताविक मुंगराबादशाहपुर व स्वाट जौनपुर की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में अन्तरराज्यीय शातिर अपराधी, पशु चोर,लुटेरा, वाछिंत व पुरस्कार घोषित 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल कब्जे से एक पिकअप गाड़ी, एक तमंचा मय एक खोखा व जिन्दा कारतूस 315 बोर, 07 देशी सुतली बम,एक कुल्हाड़ी व एक जंजीर बरामद। पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम मै 27 रात्रि में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र शांति व्यवस्था व आपरेशन वज्र के तहत वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर चौकी क्षेत्र सतहरिया से हाइवे पर होते हुए सुजानगंज ओवरब्रिज के नीचे पहुँचे कि वहां पर उप निरीक्षक अरविन्द यादव व उप निरीक्षक विनोद सिंह मय हमराह एव गस्त मे मामूर कर्मचारी के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के विषय मे बातचीत करने लगे तभी स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ पेशेवर बदमाश एक संगठित गिरोह एक पिकअप गाड़ी लेकर क्षेत्र मे पशु चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुमता देखा गया है।

इस बात पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी मे लगे अधिकारी व कर्मचारीगणों को सूचना की जानकारी देते हुए सतर्क रहकर ड्यूटी करने की हिदायत की गयी कि कुछ समय पश्चात जनपद स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी निरीक्षक श्री रामजनम यादव द्वारा बताया गया कि एक पिकअप गाड़ी मे 3-4 बदमाश सुजानगंज की तरफ से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे है , जिनका पीछा स्वाट टीम के द्वारा किया जा रहा है। थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण सुजानगंज रोड की तरफ बढ़ते चले तो कुछ दूर आगे जाने पर गाड़ी की लाइट दिखाई दी जो बहुत तेजी से आ रही थी जिसके पीछे स्वाट टीम की गाड़ी लगी थी। एकबारगी हम सभी पुलिस टीम उक्त गाड़ी की घेराबन्दी किये, जिसपर गाड़ी चालक द्वारा जान से मारने की नियत से अचानक कट मारते हुए बम फेक गया, जिससे पूरा धुँआ हो गया और साथ ही जान से मारने की नियत से हम पुलिस वालों पर निशाना साधते हुए फायर किया गया लेकिन पुलिस टीम बाल बाल बच गयी ।

रामपुर तिराहे से गाड़ी मोड़कर तेज रफ्तार से भागे कि कुछ ही दूर पर गाड़ी बन्द कर दाहिने से उतरकर एक व्यक्ति निशाना करके जान से मारने की नियत से पुनः हम पुलिस वालो की तरफ फायर कर दिया , आत्मरक्षा में प्रभारी निरीक्षक व स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने सरकारी पिस्टल से फायर किया गया, जिससे एक व्यक्ति के दोनों पैर मे गोली लग गयी , इलाज हेतु तुरन्त पीएचसी मुंगराबादशाहपुर जौनपुर भेजा गया, एक बदमाश को मौके से पकड़ा गया , दो बदमाश भागने मे सफल रहे। जिनको अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 05.05 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में एफआईआर मु0अ0सं0 429/2024 धारा 109(1)/324(4)/125/3(5) बीएनएस , 3/25 आर्म्स एक्ट ,4/5 बम विस्फोटक अधिनियम थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा मौके से भागे हुए बदमासो की तलाश की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रवीन्द्र वर्मा पुत्र सभापति वर्मा निवासी मकदूमपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर दूसरे अभियुक्त का नाम प्रेमचन्द्र पुत्र गुरुशहाय वर्मा निवासी ग्राम वरामदपुर जरियारी थाना महरुआ अम्बेडकर नगर का निवासी है ।