Home Blog Page 182

पूर्व प्रधानमंत्री मंनोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

0

पूर्व प्रधानमंत्री मंनोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

उत्तरप्रदेश । देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कल दिल्ली एम्स में निधन हो गया इसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर है नम आंखों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं साथ ही 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

7 दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद से कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर लगे झंडे को झुकाया गया और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा देश ने एक अनमोल रत्न को दिया जिसने देश के लिए सब किया जब आर्थिक मंदी से हम जूझ रहे थे तो डॉक्टर साहब ने निकाला और चाहे बात की जय राजीव गांधी जी के सलाहकार के तौर पर या वित्त मंत्री के तौर पर या प्रधानमंत्री के तौर पर उनके काम हमेशा उत्कृष्ट रहे हैं उन्हें भुलाया नहीं जा सकता वह बहुत याद जाएंगे।

Former Prime Minister of India Dr. Manmohan Singh passes away

0
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन
The Prime Minister, Dr. Manmohan Singh meeting the Chairperson and General Secretary of the National League for Democracy, Myanmar, Daw Aung San Suu Kyi, on the sidelines of the third Summit of the Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation (BIMSTEC), at Nay Pyi Taw, Myanmar on March 04, 2014.भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

Former Prime Minister of India Dr. Manmohan Singh passes away at the age of 92

नई दिल्ली :भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के aiims में निधन आज रात्रि उनको aiims के इमरजेंसी वार्ड में 8 बजे भर्ती कराया गया था लम्बे समय से स्वास्थ समस्याओ से जूझ रहे थे Dr.Manmohan Singh को देखने के लिए स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे थे aiims डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रहा है कांग्रेस के बड़े नेता सोशल मीडिया पर शोक ब्यक्त कर रहे है l

डॉ. मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे और वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता । उनका कार्यकाल 2004 से 2014 तक था। वे एक अत्यंत विद्वान और अनुभवी अर्थशास्त्री के रूप में प्रसिद्ध। उनकी नीतियों और निर्णयों ने भारत के आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य पर गहरा प्रभाव डाला।



Dr. Manmohan Singh की प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गहरी शेखपुरा गाँव (जो अब पाकिस्तान में स्थित है) में हुआ था। उनका पालन-पोषण विभाजन के बाद भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम गुलजार सिंह था, जो एक सरकारी कर्मचारी थे। मनमोहन सिंह के जीवन में बचपन से ही शिक्षा का बड़ा महत्व था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब में प्राप्त की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की और फिर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से D.Phil. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की डिग्री हासिल की।

Dr. Manmohan Singh का पेशेवर जीवन


डॉ. मनमोहन सिंह एक कुशल अर्थशास्त्री थे और उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय योजना आयोग में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। वे 1982 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर बने और उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के लिए कई सुधारों की शुरुआत की। इसके बाद, 1991 में, जब भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा था, डॉ. सिंह को वित्त मंत्री बनाया गया। उनका कार्यकाल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ, क्योंकि उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए, जिनमें बाजार आधारित अर्थव्यवस्था, विदेशी निवेश को बढ़ावा देना, और व्यापार नीति में उदारीकरण शामिल थे।

Dr. Manmohan Singh का  प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल (2004–2014)


डॉ. मनमोहन सिंह ने 22 मई 2004 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनका प्रधानमंत्री बनने का रास्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा गठबंधन सरकार बनाने के बाद आया, जिसमें उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण था।

उनकी सरकार ने भारत में कई सुधारों को लागू किया और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत किया। प्रमुख पहलुओं में शामिल थे:
1. आर्थिक विकास*: उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में तेज़ी से वृद्धि हुई, और भारत एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा।
2. सूचना प्रौद्योगिकी और सेवा क्षेत्र में वृद्धि उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और सेवा क्षेत्र को बढ़ावा दिया, जिससे भारत में रोजगार के अवसर बढ़े और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान हुआ।
3. परमाणु समझौता (India-US Nuclear Deal) डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने 2005 में भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो भारत को परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए वैश्विक परमाणु आपूर्ति बाजार से जुड़ने का अवसर प्रदान करता था।
4. महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA): इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करने की व्यवस्था की गई।

Dr. Manmohan Singh चुनौतियाँ और आलोचनाएँ


उनके प्रधानमंत्री रहते हुए कई बड़े संकट और विवादों का सामना करना पड़ा। उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कुछ बड़े मामले सामने आए, जैसे 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला और कोल घोटाला। इसके अलावा, कई लोगों ने उन्हें “निर्विवाद” नेता के रूप में देखा और यह आलोचना भी की कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए ज्यादा निर्णायक नेतृत्व नहीं दिखाया। इसके बावजूद, वे एक शालीन और शांतिपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं और उन्हें एक ईमानदार और संजीदा नेता के तौर पर माना जाता है।

Dr. Manmohan Singh का व्यक्तिगत जीवन


डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी का नाम गुरशरण कौर है, और उनके दो बेटियाँ हैं। वे एक निजी और सरल जीवन जीते हैं और सार्वजनिक जीवन से दूर रहकर परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। वे एक संयमित और शालीन व्यक्तित्व के मालिक हैं, और अपनी संवेदनशीलता और विवेकपूर्ण निर्णयों के लिए जाने जाते हैं।

Dr. Manmohan Singh को पुरस्कार और सम्मान


डॉ. मनमोहन सिंह को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें से कुछ प्रमुख पुरस्कार निम्नलिखित हैं:


1. भारत रत्न (2019): यह भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे उन्हें 2019 में प्रदान किया गया।
2. आर्थिक नीति के क्षेत्र में योगदान: उन्हें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे । उनके नेतृत्व में भारत ने कई आर्थिक सुधारों को लागू किया और वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा देश की भलाई को सर्वोपरि रखा और अपनी ईमानदारी और निष्कलंक छवि के कारण जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाया।ऐसे महान पुरुष को भाव भीनी श्रदांजलि l

BSA के निरीक्षण में गंदी मिली रसोई,प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा        

0
BSA के निरीक्षण में गंदी मिली रसोई,प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा 
BSA के निरीक्षण में गंदी मिली रसोई,प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा 

BSA got angry after seeing filth in the school, sought answers from the headmaster in jaunpur :

  • विद्यालय में गंदगी और एमडीएम की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर बीएसए हुये नाराज, प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण

JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी [BSA ] डा0 गोरखनाथ पटेल ने शासन की मंशानुरूप बेसिक शिक्षा विभाग में गुणवत्ता संवर्धन एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए विभिन्न प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों का गुरुवार को निरीक्षण किया । विकास खण्ड करंजाकला प्राथमिक विद्यालय पदुमपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्रों के साथ प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक दिवाकर सिंह, दिनेश एवं शिक्षामित्र श्रीमती सीमा देवी अनुपस्थित पाये गये।

विकास खण्ड करंजाकला के कम्पोजिट विद्यालय के निरीक्षण कि दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अल्का श्रीवास्तव, शुभम मौर्य एवं शिक्षामित्र कृपाशंकर अनुपस्थित पाये गये।विकास खण्ड करंजाकला के कम्पोजिट विद्यालय, हैदरपुर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय में 10ः10 बजे निरीक्षण के समय कैजुवल ड्रेस में असामान्य स्थिति में उपस्थित हुए। रसोई घर अत्यन्त गन्दा, खाद्य सामग्री मानक के विपरीत पाया गया। रसोई घर में मसाले व अन्य सामग्री रखने हेतु कंटेनर नहीं पाया गया, जिसके कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय अतरौरा BSA निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये। विद्यालय में मध्यान्ह् भोजन हेतु खाद्य सामग्री मानक के विपरीत पाया गया तथा प्रत्येक गुरुवार को वितरित होने वाले अतिरिक्त खाद्य सामग्री यथा-मूगंफली की चिक्की, चना इत्यादि का वितरण नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापक रत्नाकर यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

BSA के निरीक्षण में गंदी मिली रसोई,प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा 
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनियमितता, गंदगी और एमडीएम की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर बीएसए हुये नाराज, प्रधानाध्यापक से मांगा  स्पष्टीकरण

विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी के निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये। मध्यान्ह् भोजन चूल्हे पर बनता पाया गया, जबकि विद्यालय पर एलपीजी कनेक्शन है। मध्यान्ह् भोजन बनाने के लिए बर्तन क्रय करने हेतु धनराशि 20000 के सापेक्ष सामग्री उपलब्ध नहीं पायी गयी। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि सामग्री घर पर रखी गयी है। रसोई घर में मसाले व अन्य सामग्री रखने हेतु कंटेनर नहीं पाया गया। खेलकूद सामग्री क्रय नहीं की गयी थी। शौचालय गन्दा पाया गया तथा पाइप रखी गयी। विद्यालय में व्याप्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।

विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय गोधना में BSA द्वारा किए गए निरीक्षण में मध्यान्ह् भोजन ग्रहण करने हेतु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे तीतर-बीतर होकर भोजन ग्रहण कर रहे थे, कुछ बच्चे रसोई घर में रोटी लेने हेतु धक्का-मुक्की कर रहे थे समस्त स्टाफ कक्षा-कक्ष में बैठे हुए थे, जिसके कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को बरामदे में पंक्तिबद्व बैठाकर भोजन कराया। विद्यालय में व्याप्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक अखिलेश चन्द्र यादव सहित समस्त अध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, तथा सभी को निर्देशित किया गया कि सभी समय से विद्यालय उपस्थित होकर पठन-पाठन करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़े :प्रधानाध्यापिका डॉ.शिवानी मौर्य हुई सम्मानित

भाई मैं सऊदी में फस गया हूँ,बोल कर 2 लाख 95 हज़ार रुपये की ठगी 

0
भाई मैं सऊदी में फस गया हूँ,बोल कर 2 लाख 95 हज़ार रुपये की ठगी 
भाई मैं सऊदी में फस गया हूँ,बोल कर 2 लाख 95 हज़ार रुपये की ठगी 

ठगों ने विश्वास बनाकर कर दिया विश्वासघात,लगा दिया 2 लाख 95 हज़ार रुपये का चूना

  • सोशल मीडिया के माध्यम से बनाया अपना निशाना,पीड़ित युवक ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

खेतासराय (जौनपुर) तकनीकी की मदद से ठग आएं दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे है। जिससे लोग घच्चा खाकर शिकार हो जा रहे है। स्थानीय थाना क्षेत्र के लेदरही गाँव निवासी कयामुद्दीन इन ठगों के जद में आकर शिकार बन गए। पीड़ित भुक्तभोगी ने पुलिस को लिखित सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी कयामुद्दीन पुत्र हाफिज अलाउद्दीन के फेसबुक पर मित्र नदीम नाम से एक मैसेज आया जिसमें एक व्हाट्सएप नम्बर दिया गया था। ठग नम्बर देने के बाद अपना शिकार बनाने के लिए जाल बिछा दिया। पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए ठग ने कहा कि मैं आपके खाते में पैसा भेज रहा हूँ, सम्भाल कर रखना और जब मैं सऊदी से आऊंगा तब मुझे देना।

पीड़ित कयामुद्दीन ने उसके झांसे में आते हुए सहमति जताया तो नदीम नाम का ठग ने मनीग्राम से 559544 रुपये का एक डमी मैसेज भेजकर विश्वास जीत लिया। बीते मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे नदीम नाम का ठग ने पीड़ित को मैसेज भेजा कि भाई मैं यहाँ (सऊदी) में बुरी तरह से फस गया हूँ, मुझे पैसे की तत्काल जरूरत है, जो मैं पैसा आपके खाते में भेजा हूँ उसे वापिस कर दो।

भुक्तभोगी उक्त ठग के झांसे में आकर ठग द्वारा बताएं गए खाते में 6 बार में 2 लाख 95 हज़ार रुपये भेज दिया। उक्त पैसे भेजना के बाद जब भुक्तभोगी पैसे देने के लिए खाते से पैसा निकालना चाहा तो खाते में किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं आया था। तब प्रार्थी के होश उड़ गयी और ज्ञात हुआ कि ऑनलाइन फ्राड का शिकार हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना दो दिन बाद खेतासराय पुलिस स्टेशन पर देकर न्याय की गुहार लगाई है उधर साइबर सेल में भी मामला दर्ज कराया है।

प्रधानाध्यापिका डॉ.शिवानी मौर्य हुई सम्मानित

0
प्रधानाध्यापिका डॉ.शिवानी मौर्य हुई सम्मानित
प्रधानाध्यापिका डॉ.शिवानी मौर्य हुई सम्मानित

सुशासन दिवस: प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी मौर्य हुई सम्मानित

खेतासराय (जौनपुर) सुशासन दिवस के मौके पर जनपद जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शाहगंज ब्लॉक से प्राथमिक विद्यालय गोरारी की प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी मौर्य को स्मृति-चिन्ह और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को सुशासन दिवस मनाया गया। उनकी स्मृतियों को पुनर्जीवित करते हुए उन्हें नमन किया गया। कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु रहे।

लखनऊ में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को लोगों ने देखा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों की सुना। डॉ. शिवानी मौर्य ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इसी प्रकार विभाग की ओर से शैक्षिक नवाचार करने के लिए प्रेरणा मिलती रही तो यह विद्यालय आगे चलकर प्रदेश में नाम रोशन करेगा। प्राथमिक विद्यालय गोरारी की प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी मौर्य को इसके पूर्व में भी कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इसी विकास खण्ड से सम्मानित होने वाले अन्य शिक्षकों में अशोक सोनकर, अखिलेश मिश्र, खुशबू यादव, ज्योति श्रीवास्तव, उमा प्रजापति, मनोज यादव, आशीष सिंह, ओमप्रकाश यादव शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद एवं शारीरिक शिक्षा में प्रथम आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक भ्रमण पर निकली बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना 

0
शैक्षणिक भ्रमण पर निकली बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना 
शैक्षणिक भ्रमण पर निकली बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना 

शैक्षणिक भ्रमण पर निकले निकले बच्चो को  हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना 

जौनपुर : मड़ियाहूं ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बी ईओ। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के  अन्तर्गत एक्सपोजर विजिट सारनाथ एवं स्वर्वेद महामंदिर वाराणसी, शिक्षा क्षेत्र मड़ियाहूं जौनपुर के 100 उत्कृष्ट बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी  उदय भान कुशवाहा के निर्देशन में ए आर पी सिनिद्ध सिंह, वंश गोपाल, कैलाश नाथ एवं श्याम नारायण यादव के साथ शिक्षक गण वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेन्द्र यादव, श्यामिनी सिंह, अंजुलता इत्यादि के द्वारा  विजिट कराया गया।

JAUNPUR NEWS N0-2

अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी में कक्षा-06 व 09 (सत्र 2025-26) में प्रवेश सम्बन्धित सूचना


सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी, के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु कक्षा-06 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।


प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी 2025 को समय पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक निर्धारित है। आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक 26 दिसम्बर 2024 से निःशुल्क कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है अथवा एन0आई0सी0 जौनपुर की वेबसाइट से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे हुये आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय जौनपुर में आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 25 जनवरी 2025 सायं 5.00 बजे तक जमा किये जा सकते है।

30 नवम्बर 2024 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता/पंजीकरण अवधि पूर्ण कर चुके अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे, कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बालसेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे, प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने/आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। कक्षा-06 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जूलाई 2015 के मध्य तथा कक्षा-09 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होना आवश्यक है। कक्षा-06 की प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण के 100 अंक के 80 प्रश्न एवं कक्षा-09 हेतु अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान के 100 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें उच्च प्राप्तांकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय के फोन नंबर-05452-240478 पर एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

JAUNPUR CRIME:दो महिला समेत वारण्टी गिरफ्तार,भेजे गए जेल

0
JAUNPUR CRIME:दो महिला समेत वारण्टी गिरफ्तार,भेजे गए जेल
JAUNPUR CRIME

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने विभिन्न जगहों से किया गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME ( खेतासराय ) अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस की गठित चार टीमों ने विभिन्न जगहों से दो महिला समेत दस वारंटियों को विधिक कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु चार टीम गठित की गई थी। जो विभिन्न जगहों से दो महिला समेत दस वारंटियों को विभिन जगह से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों में सब्लू उर्फ हैदर पुत्र निज़ामुद्दीन निवासी वार्ड नं. 10 कोहरौटी, मुस्ताक पुत्र अख्तर निवासी वार्ड नं. 1 सरवरपुर, सूरज पुत्र फिरंगी निवासी सोंगर, श्यामबिहारी पुत्र जयराम, विजय पुत्र श्यामबिहारी निवासीगण तारगहना, राकेश बिन्द पुत्र प्रेम बिन्द निवासी मनेछा, श्रीराम पुत्र स्व. अच्छेलाल, किसमत्ती देवी पत्नी प्यारेलाल, निशा देवी पत्नी बृजेश निवासीगण जमदहां व चंद्रभान पुत्र मेवालाल निवासी खुदौली को गिरफ्तार किया गया है।

सभी को थाने लाकर विधिक का कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, मोहम्मद तारिक आंसरी, रवींद्रनाथ तिवारी, हेडकांस्टेबल संजय पाण्डेय, नफीस अहमद, ईश्वर कुमार, त्रिगुण कुमार, कांस्टेबल बिकेश चौहान, महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह शामिल रही।

JAUNPUR NEWS:अजगर देख आस-पास के लोग सहम गए

0
JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित आज़ाद नहर के समीप गुरुवार की सुबह एक बड़ा अजगर दिखा जिससे आस-पास के लोग सहम गए लोगों ने इसकी सूचना वन-विभाग को दे दिया लेकिन कुछ पल में ही वह किसी मांद में घुस गया। आज़ाद नहर के समीप एक बड़ा अग़ज़र दिखाई दिया।

अजगर देखते ही हो हल्ला होने लगा और लोग भयभीत हो गए तथा भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। किसी ने इसकी सूचना वन-विभाग को दे दिया। जब तक वन-विभाग की टीम पहुँची तब तक अजगर झाड़ी के बीच किसी मांद में घुस गया। वन-विभाग की टीम काफी खोजबीन करने के बाद भी अजगर नहीं मिल सका, जिससे वन-विभाग की टीम खाली हाथ लौट गई।

कक्षा-6 व 9 सत्र 2025-26 में प्रवेश सम्बन्धित सूचना

0
कक्षा-6 व 9 सत्र 2025-26 में प्रवेश सम्बन्धित सूचना
कक्षा-6 व 9 सत्र 2025-26 में प्रवेश सम्बन्धित सूचना

जौनपुर :अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी में कक्षा-6 व 09 (सत्र 2025-26) में प्रवेश सम्बन्धित सूचना सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी, के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु कक्षा-06 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।


प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी 2025 को समय पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक निर्धारित है। आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक 26 दिसम्बर 2024 से निःशुल्क कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है अथवा एन0आई0सी0 जौनपुर की वेबसाइट से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे हुये आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय जौनपुर में आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 25 जनवरी 2025 सायं 5.00 बजे तक जमा किये जा सकते है।


30 नवम्बर को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता/पंजीकरण अवधि पूर्ण कर चुके अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे, कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बालसेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे, प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने/आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। कक्षा-06 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जूलाई 2015 के मध्य तथा कक्षा-09 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होना आवश्यक है।कक्षा-06 की प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण के 100 अंक के 80 प्रश्न एवं कक्षा-09 हेतु अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान के 100 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें उच्च प्राप्तांकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय के फोन नंबर-05452-240478 पर एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : #अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल

देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान:सीमा द्विवेदी

0
देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदानसीमा द्विवेदी
देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान:सीमा द्विवेदी

देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: सीमा द्विवेदी

जौनपुर : नवगठित बीपैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियो का हुआ शुभारंभ  जनपद मे बुधवार को नवगठित बीपैक्स,डेयरी तथा मत्स्य सहकारी समितियो का शुभारंभ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह मे संपन्न हुआ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि नये बीपैक्स का गठन भविष्य के लिए शुभ संकेत है।स्वतंत्रता के बाद देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। नई समितियो के गठन से सहकार से समृद्धि योजना को बल मिलेगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलास हकारीबैंक जौनपुर के चेयरमैन तथा पूर्व विधायक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जौनपुर मे सहकारिता आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।उन्होने कहा कि सहकारिता ग्रामीण भारत की प्राणवायु है।सहकारिता के बगैर कृषि और ग्रामीण क्षेत्र की कल्पना भी नही की जा सकती। कार्यक्रम मे प्रतिभागियो को नई दिल्ली मे केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व मे दस हजार बीपैक्स के शुभारंभ के कार्यक्रम को भी सीधे प्रसारण के रूप मे दिखाया गया। कार्यक्रम मे जनपद की नवगठित बीपैक्स, प्राथमिक दुग्ध समितियो और मत्स्य समितियो को मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी और चेयरमैन अरविंद कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा निबंधन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विशिष्ट अतिथि सुधाकर उपाध्याय अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत सहकारी समितिया जन ओषधि , सीएससी, दुग्ध कलेक्शन सेंटर, पेट्रोल पंप और गैस गोदाम का भी कार्य कर रही है जिससे समितियो की और उनसे जुड़े किसानो की आय मे कई गुना वृद्धि हुई है।

इसके पूर्व सहायक आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने अंगवस्त्रम और स्मृतिचिन्ह देकर सांसद सीमा द्विवेदी और चेयरमैन जिलासहकारी बैंक का स्वागत किया। एडीसीओ द्वय लालजी , सतीश मौर्य, विजय कुमार और प्रीति सिंह ने बुके व अंगवस्त्रम देकर अतिथियो का स्वागत किया। बैठक का संचालन करते हुए एडीओ बक्शा ब्रह्मजीत सिंह ने शायरी से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम मे सहायक आयुक्त जौनपुर अमितकुमारपांडेय, सचिव जिलासहकारीबैंक वरूण यादव, सुधाकर उपाध्याय अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार, धनंजय सिंह अध्यक्ष डीसीडीएफ जौनपुर, डायरेक्टर भूमिविकासबैंक डाक्टर अंजना श्रीवास्तव, कैलाश सिंह जिलाध्यक्ष सचिव यूनियन , बीपैक्स सचिव , जनप्रतिनिधिगण तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : #अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल