Home Blog Page 184

कक्षा-6 व 9 सत्र 2025-26 में प्रवेश सम्बन्धित सूचना

0
कक्षा-6 व 9 सत्र 2025-26 में प्रवेश सम्बन्धित सूचना
कक्षा-6 व 9 सत्र 2025-26 में प्रवेश सम्बन्धित सूचना

जौनपुर :अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी में कक्षा-6 व 09 (सत्र 2025-26) में प्रवेश सम्बन्धित सूचना सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी, के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु कक्षा-06 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।


प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी 2025 को समय पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक निर्धारित है। आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक 26 दिसम्बर 2024 से निःशुल्क कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है अथवा एन0आई0सी0 जौनपुर की वेबसाइट से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे हुये आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय जौनपुर में आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 25 जनवरी 2025 सायं 5.00 बजे तक जमा किये जा सकते है।


30 नवम्बर को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता/पंजीकरण अवधि पूर्ण कर चुके अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे, कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बालसेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे, प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने/आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। कक्षा-06 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जूलाई 2015 के मध्य तथा कक्षा-09 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होना आवश्यक है।कक्षा-06 की प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण के 100 अंक के 80 प्रश्न एवं कक्षा-09 हेतु अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान के 100 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें उच्च प्राप्तांकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय के फोन नंबर-05452-240478 पर एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : #अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल

देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान:सीमा द्विवेदी

0
देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदानसीमा द्विवेदी
देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान:सीमा द्विवेदी

देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: सीमा द्विवेदी

जौनपुर : नवगठित बीपैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियो का हुआ शुभारंभ  जनपद मे बुधवार को नवगठित बीपैक्स,डेयरी तथा मत्स्य सहकारी समितियो का शुभारंभ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह मे संपन्न हुआ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि नये बीपैक्स का गठन भविष्य के लिए शुभ संकेत है।स्वतंत्रता के बाद देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। नई समितियो के गठन से सहकार से समृद्धि योजना को बल मिलेगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलास हकारीबैंक जौनपुर के चेयरमैन तथा पूर्व विधायक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जौनपुर मे सहकारिता आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।उन्होने कहा कि सहकारिता ग्रामीण भारत की प्राणवायु है।सहकारिता के बगैर कृषि और ग्रामीण क्षेत्र की कल्पना भी नही की जा सकती। कार्यक्रम मे प्रतिभागियो को नई दिल्ली मे केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व मे दस हजार बीपैक्स के शुभारंभ के कार्यक्रम को भी सीधे प्रसारण के रूप मे दिखाया गया। कार्यक्रम मे जनपद की नवगठित बीपैक्स, प्राथमिक दुग्ध समितियो और मत्स्य समितियो को मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी और चेयरमैन अरविंद कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा निबंधन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विशिष्ट अतिथि सुधाकर उपाध्याय अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत सहकारी समितिया जन ओषधि , सीएससी, दुग्ध कलेक्शन सेंटर, पेट्रोल पंप और गैस गोदाम का भी कार्य कर रही है जिससे समितियो की और उनसे जुड़े किसानो की आय मे कई गुना वृद्धि हुई है।

इसके पूर्व सहायक आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने अंगवस्त्रम और स्मृतिचिन्ह देकर सांसद सीमा द्विवेदी और चेयरमैन जिलासहकारी बैंक का स्वागत किया। एडीसीओ द्वय लालजी , सतीश मौर्य, विजय कुमार और प्रीति सिंह ने बुके व अंगवस्त्रम देकर अतिथियो का स्वागत किया। बैठक का संचालन करते हुए एडीओ बक्शा ब्रह्मजीत सिंह ने शायरी से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम मे सहायक आयुक्त जौनपुर अमितकुमारपांडेय, सचिव जिलासहकारीबैंक वरूण यादव, सुधाकर उपाध्याय अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार, धनंजय सिंह अध्यक्ष डीसीडीएफ जौनपुर, डायरेक्टर भूमिविकासबैंक डाक्टर अंजना श्रीवास्तव, कैलाश सिंह जिलाध्यक्ष सचिव यूनियन , बीपैक्स सचिव , जनप्रतिनिधिगण तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : #अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल

मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु ने छात्रा को किया सम्मानित   

0
मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु ने छात्रा को किया सम्मानित   
मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु ने छात्रा को किया सम्मानित   

जौनपुर :यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु के हाथ  शीर्ष स्थान प्राप्त करने छात्र सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज जनपद में सुशासन दिवस मनाया गया। उनकी स्मृतियों को पुनर्जीवित करते हुए उनको नमन किया गया। 

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु सहित पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशू, सदस्य महिला आयोग श्रीमती गीता बिंद, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण की उपस्थिति में लोक भवन लखनऊ में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना गया। 

 इसके पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी सहित अन्य द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण भारत में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई जा रही है। आज महामना मदन मोहन मालवीय की भी पावन जयंती है।

आज हम अपने इन दोनों महानायकों को नमन करते है। उन्होंने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की शिक्षा-दीक्षा,राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कवि और राजनेता दोनों ही थे। वे सभी को साथ लेकर चलते थे। भारत की समृद्धि के लिए उन्होंने जो नींव डाली है और जो भारत आज हम देख रहे हैं उनकी इस विरासत को मा0 प्रधानमंत्री जी आगे बढ़ा रहे हैं।आज हम सड़कों का जो जाल देख रहे हैं,स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, एक्सप्रेसवे, सड़कों का चौड़ीकरण,एयरपोर्ट उन्हीं का विजन था। मोबाइल क्रांति में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विकास की दौड़ में आज भारत भी शामिल है।भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के जिस सपने को उन्होंने देखा था उसे हम पूर्ण करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों द्वारा भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी तथा महामना मदन मोहन मालवीय जी के योगदानों को याद किया गया तथा नमन किया गया। 

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। जिलाधिकारी के द्वारा विस्तार से उनके योगदानों को साझा किया गया। इस अवसर पर सुशासन सप्ताह के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग से चित्रकला प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले अंशु विश्वकर्मा, शुभम सागर, सरोज, प्रिया मौर्य, प्रियांशी को, निबंध प्रतियोगिता में आतिफ, शगुन चौरसिया, अंश विश्वकर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, आंचल मौर्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिक्षा तिवारी, यशराज सरोज, शीश खान, आयुष पांडे, रिया चौहान खेल एवं शारीरिक शिक्षा में अमित कुमार, आदित्य पटेल, सोनम कुमारी, आयुष बिंद, यश सेठ, मंशा तथा कशिश सिंह को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, स्कूल बैग, कॉपी, ड्राइंग बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग में निबंध प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले साक्षी यादव, रिया सिंह तथा शिवम पांडे, भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडे, आफताब, हिमांशु विश्वकर्मा, एकल काव्य में गौरव जयसवाल, सुमित सिंह, सौम्या सिंह को मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु ने सम्मानित किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 5000 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 3000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2000 रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वरुचि श्रीवास्तव, जनकधारी दुबे, खुशबू, नीतू सिंह, संजय मिश्रा, अखिलेश कुमार सहित अन्य प्रधानाध्यापकगण और शिक्षक गण को माननीय सदस्य विधान परिषद, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख और नूपुर श्रीवास्तव ने किया। 

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, परियोजना निदेशक, जिला स्तरीय अधिकारीगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : #अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल

500 लोगों को वितरित किया गया कम्बल

0
500 लोगों को वितरित किया गया कम्बल
500 लोगों को वितरित किया गया कम्बल

असहायों की मदद पुनीत कार्य :दुर्गेश सिंह

खेतासराय(जौनपुर) देवदूत हेल्पिंग हैंड्स द्वारा असहायों, गरीब, जरूरतमंदों में कम्बल वितरित कर उनको ठंढ से बचाने के लिए सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव, फुलेश में बुधवार कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 500 असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रबन्धक दुर्गेश सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गरीब और बेसहारा की मदद करना समाज का दायित्व है।इससे पुण्य अर्जित होता है ।इस तरह के प्रयास से समाज में भाईचारे और मानवता को बढ़ावा मिलता है। हमारी यह संस्था समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करने के अग्रणी भूमिका निभाती है। यह कार्य विगत पाँच-छः वर्षों से करते चले आ रहे है और आगे भी अनवरत चलता ही रहेगा।

इस दौरान 500 जरूरमंद लोगों को कम्बल वितरित किया गया। वही कम्बल वितिरत कार्यक्रम में दूर-दराज से आये लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी। इस अवसर दौरान सत्या सिंह, मनोज सिंह, रमेश सिंह, रामा, एडवोकेट बलवंत सिंह, संदीप बिन्द, विकास यादव, हरेन्द्र यादव, गौरव पाण्डेय, नारायण सिंह व नेहा सिंह मुख्य रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रधानाचार्य विनोद यादव ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम और व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।

यह भी पढ़े ; jauNpur:अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल,माँ करती थी प्रताड़ित  

JAUNPUR CRIME:चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

0
JAUNPUR CRIMEचोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) अपराधियों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम को बुधवार को चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबीर के सूचना के आधार पर बुधवार को चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम अब्दुला पुत्र सफीक अहमद निवासी ढढंवारा कलां थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बताया, तलाशी के दौरान इसके पास से चोरी की एक रियल मी कम्पनी का काला रंग का मोबाइल बरामद हुआ। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, कास्टेबल बृजेश पाण्डेय शामिल रहे।

jauNpur:अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल,माँ करती थी प्रताड़ित 

0
अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल,माँ करती थी प्रताड़ित
अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल,माँ करती थी प्रताड़ित

अतुल सुभाष की तरह के मनोज ने दी जान,वीडियो वायरल, माँ दोषी 

JAUNPUR CRIME NEWS : जौनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ,अतुल सुभाष  सुसाइड केस के बाद एक और घटना ने  लोगो के दिलो को झकझोर कर रह दिया है इस बार यहाँ पत्नी से नही बल्कि माँ और भाई के प्रताड़ना के चलते मनोज सोनी ने सोमवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लियाआज एक 7 मिनट 10 सेकेण्ड के वायरल विडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया जिसमे अपनी माँ द्वारा बीते आठ वर्षों से पत्नी को प्रताड़ित करने और संपत्ति विवाद में मुकदमा करने का कारण  वायरल वीडियो में बताया है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक  जफराबाद थाना क्षेत्र के नासाहि मोहल्ला निवासी मनोज कुमार सोनी नामक युवक ने 23 दिसंबर की रात अपने कमरें फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मंगलवार की सुबह उसका दरवाजा नही खुला तो परिवार वालो ने दरवाजा तोड़कर अंदर जब गए तो उन्होंने देखा कि मनोज का  शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया । मगर आज मृतक मनोज का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के कारण जौनपुर फिर ट्रेंड करने लगा जिले में तरह तरह की चर्चा है  वीडियो में मृतक मनोज सोनी आत्महत्या करने के पीछे अपनी माँ द्वारा पत्नी को 8 वर्ष से प्रताड़ित करने और संपत्ति विवाद में मुकदमा करने का कारण बताया है।

https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1871928299783700886थाना जफराबाद अंतर्गत ग्राम नासही में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की वायरल वीडियो के संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, उक्त के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षकक्षेत्राधिकारी नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव की बाईट

मनोज की पत्नी, भाई, बहन मनोज की मौत का जिम्मेदार माँ को ही ठहराया है। इस मामले पर में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जाफराबाद अंतर्गत ग्राम नासही में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की वायरल वीडियो के संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही l

जौनपुर पुलिस का एनकाउंटर सवालों के घेरे में ?

0
जौनपुर पुलिस का एनकाउंटर सवालों के घेरे में
जौनपुर पुलिस का एनकाउंटर सवालों के घेरे में

पुलिस एनकाउंटर स्पेस्लिस्ट पर पत्नी ने लगाया सवालिया निशान ?  

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। जौनपुर पुलिस का हाफ एनकाउंटर सवालों के घेरे में आ गया है बीते 20 दिसंबर को थाना सिकरारा पुलिस ने सौरव कुमार पाल नामक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दवा किया था उसके पैर में गोली भी लगी थी आरोपी के परिजनों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे सौरभ को 19 दिसंबर के दोपहर 1:00 बजे पुलिस ने कलापुर बाजार के पास नहर पुलिया के पास से उठाया। परिजनों को बताया गया की पुछ ताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। दूसरे दिन पता चला कि सिकरारा पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया परिजनों का आरोप है कि पुलिस का आरोपी सौरभ को उठाए जाने का रास्ते का सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है जिससे पुलिस के दावों की पोल खुल रही है सौरभ की मां ने डीएम से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर इंसाफ दिलाने की मांग की बताते चलें कि इस मामले में ए सी जे एम चतुर्थ धुर्वेश कुमार की अदालत ने भी पुलिस अधीक्षक को जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है l


मंगलवार को डीएम कार्यालय व एसपी कार्यालय पहुंचती सौरभ कुमार पाल की मां ने दावा किया है उसका बेटा 19 दिसंबर को जरूरी सामान लेने के लिए अपने गांव शेख अशरफपुर के बगल कलापुर एचएफ डीलक्स बाइक से गया था वहां से खुटहन थाने के लगभग आधा दर्जन भर के पुलिसकर्मी उसे जबरदस्ती उठा ले गए खुटहन ले जाते समय इमामपुर बाजार समेत खुटहन के कई सीसी टीवी कैमरा में कैद हुई मां ने दावा किया कि गांव के कुछ युवकों ने सौरभ को ले जाते समय पुलिस को देखा था और मां ने कहा कि जब वह थाने पहुंची तो उसे बताया गया कि सौरभ को पूछताछ के लिए लाया गया है l

अभी छोड़ दिया जाएगा लेकिन शाम तक नहीं छोड़े जाने के बाद दूसरे दिन फिर पीड़िता मां थाने पहुंची तो पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया उसी दिन शाम को पता चला कि उसके बेटे का थाना सिकरारा की पुलिस ने भर में ही चांदपुर नहर पुलिया के किनारे ले जाकर एनकाउंटर कर दिया और बाएं पैर में गोली मार दी। आरोपी की मां का कहना है कि उसके बेटों को गिरफ्तार करने की कहानी फर्जी व झूठी है उसने दावा से अपील की की पुलिस से जुड़े अधिकारियों की वजह है एक स्वतंत्र कमेटी बनाकर घटना की जांच कराई जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके बताते चले की यह ए सी जे एम चतुर्थ दुर्वेश कुमार ने भी पुलिस एनकाउंटर पर सवालिया निशान लगाए थे न्यायालय ने पाया था कि मुठभेड़ के दावे के बावजूद खाली कारतूस ,बुलेट प्रूफ जैकेट या ऐसा अन्य कोई साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किया गया जिससे घटना संदेह घेरे में है अदालत ने जौनपुर पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में जांच के लिए टीम गठित करने व तीन दिन के अंदर टीम गठित का सूचना देने का आदेश दिया था l

यह भी पढ़े : #JAUNPURजल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक

हवन-पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

0
हवन-पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
हवन-पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

हवन-पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

  • भंडारे का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने जमकर छका प्रसाद

खेतासराय(जौनपुर):- नगर के भारतीय विद्यापीठ पर सात दिवसीय चल रहे श्रीमद्भागवत कथा का सातवें दिन समापन बड़े विधि विधान के साथ प्रबंधक/संरक्षक अनिल उपाध्याय समेत स्थानीय लोग द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान और सनातन संस्कृति और भक्ति का अनुभव किया। कथावाचक पंडित अखिलेश चन्द्र मिश्र ने अपने सरल और भावपूर्ण शैली में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को जीवन में धर्म, प्रेम, और सदाचार के महत्व को समझाया। कथा के दौरान रोजाना सुबह भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

समापन के दिन हवन, पूजन और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान मिली शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक जागरूकता लाने का माध्यम हैं।कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण के आरती और विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभाग किया।इस अवसर पर प्रबन्धक अनिल उपाध्याय, प्राचार्य विनय सिंह, प्रधानाचार्या दिनेश कुमार गुप्ता, कुंदन अस्थाना, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, कुसुम सिंह, विभा पाण्डेय, अभिलाष यादव, विनोद तिवारी, राजेश यादव, विनोद मिश्रा, जयदेव पाण्डेय, गरिमा पाण्डेय, अजय तिवारी,धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष कुमार गुप्ता, सूरज सोनी समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का किया गया आयोजन

0
सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का किया गया आयोजन
सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का किया गया आयोजन

नगर शाहगंज के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन और अनुवेषण एग्जीबिशन का किया गया आयोजन


शाहगंज ; जौनपुर] शाहगंज नगर के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्य श्री संदीप सिंह जी, उप प्रधानाचार्य महोदया लक्ष्मी महतो के दिशा निर्देश में एग्जीबिशन और क्रिसमस सेलिब्रेशन में संगीत और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर सभी छात्रा-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साइंस, मैथ, केमिस्ट्री, हिंदी, कंप्यूटर आदि विषयों से वर्किंग मॉडल नॉन वर्किंग मॉडल देखने को मिला। सेंट जेवियर्स का पूरा परिसर अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से भरा रहा जहां पर सभी ने मॉडल को देखा और खूब सराहना की। अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी माडल और नृत्य कार्यक्रम का मूल्यांकन किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रा-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा का खूब सराहना की।

बाइक चोर का विडियो वायरल

0
बाइक चोर का विडियो वायरल
बाइक चोर का विडियो वायरल

Video of bike thief goes viral :

[ खुटहन ] बाइक चोर का विडियो वायरल थाना क्षेत्र के लवायन गांव निवासी युवक दुर्गेश वर्मा बीते रविवार को शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने गया था अस्पताल के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चला गया बिमार को देख जब वापस आया तो उक्त स्थान पर बाइक न देख इधर उधर तलाश में जुट गया l

काफी खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो थक हार कर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को बाइक चोरी होने कि तहरीर दिया है इस बीच चोर का बाइक चुराने का विडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है विडियो के आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हुई है l

  यह भी पढ़े : #JAUNPURजल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक