Home Blog Page 185

लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ है:पं.अखिलेश चन्द्र मिश्र

0
लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ हैपं.अखिलेश चन्द्र मिश्र
लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ है:पं.अखिलेश चन्द्र मिश्र

लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ है: पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र

खेतासराय (जौनपुर) श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा भारती विद्यापीठ खेतासराय में “सर्वे भवन्तु सुखिन:” की अवधारणा से भारती विद्यापीठ के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन यजमान के रूप में सर्वोदय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्त एवं उनके स्टाफ के द्वारा अर्चन पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। कथा व्यास पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र जी ने महारास का प्रसंग सुनाते हुए यह बताया कि महारास कोई स्त्री पुरुष का मिलन नही बल्कि जीव का परमात्मा के चरणों मे प्रेम ही महारास के नाम से परिभाषित है। भगवान ने कंस इत्यादि राक्षसों का उद्धार करके देव,गौ, ब्राह्मण एवं पृथ्वी को सुख दिया। उद्धव जी के द्वारा गोपियों को आत्मोपदेश बताया किन्तु गोपियों के अनन्य प्रेम के सामने उद्धव जैसे ज्ञानी नतमस्तक हो गए।

उद्धव जैसे ज्ञानी गोपियों के चरण रज को माथे लगाते हैं इससे यह सुनाकर उन्होंने सिद्ध किया कि है प्रेम जगत में सार और कुछ सार नही है। इस प्रकार भावपूर्ण प्रवचन सुनाकर श्रोताओं को श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।रुक्मिणी विवाह के प्रसंग में उन्होंने बताया कि रुक्मिणी जी साक्षात लक्ष्मी हैं लक्ष्मीपति नारायण ही थे, वही हैं और वही रहेंगे इसलिए जो भी लक्ष्मीपति बनने का प्रयास करेगा तो भगवान अपनी लक्ष्मी को चुरा ले जाएंगे फिर शिशुपाल की तरह रोना पड़ेगा।इसलिए लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ है। नगर एवं ग्रामीणांचल से आये हुए श्रोताओं ने बड़े ही धूमधाम से भगवान का विवाहोत्सव मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह एवं उनका स्टाफ, वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सफिया खान, विभा पाण्डेय एवं उनका स्टाफ, मुंशी चौहान, आलोक श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

  कोर्ट से फरार 7 वारण्टी गिरफ्तार  

0
  कोर्ट से फरार 7 वारण्टी गिरफ्तार  
  कोर्ट से फरार 7 वारण्टी गिरफ्तार  

कोर्ट से फरार चल रहे सात वारण्टी को पुलिस ने दबोचा

खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने सोमवार को विभिन्न जगहों से कोर्ट से फरार चल रहे सात वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के कलापुर से अश्वनी मौर्या (27), दीलि उर्फ दिलीप (40), कैलाश मौर्या (45), मिठाईलाल (49), कासिमपुर मोहल्ला निवासी महेश कुमार सोनी (32), लतीफपुर निवासी दशरथ (68), जोगियाना मोहल्ला निवासी सिकन्दर (24) को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेडकांस्टेबल संजय पाण्डेय, शिवगोविंद यादव, कांस्टेबल विनय यादव व राजकुमार यादव शामिल रहे।

हिमाचल  के राज्यपाल से मिले मंत्री गिरीश यादव महाकुंभ का दिया आमंत्रण 

0
हिमाचल  के राज्यपाल से मिले मंत्री गिरीश यादव महाकुंभ का दिया आमंत्रण 
हिमाचल  के राज्यपाल से मिले मंत्री गिरीश यादव महाकुंभ का दिया आमंत्रण 

मंत्री गिरीश यादव मिले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री से महाकुम्भ का दिया आमंत्रण हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार के दुग्ध ,पशुधन एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह जी एवं खेल तथा युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संपूर्ण हिमाचल वासियों को पधारने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्यपाल जी और मुख्यमंत्री को महाकुंभ कलश भी भेंट किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी भी साथ में रहे।

प्रधानमंत्री आवास के सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

0
प्रधानमंत्री आवास के सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न
प्रधानमंत्री आवास के सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सर्वेक्षणकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपात्र व्यक्तियों का चयन किया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने आवास योजना की पात्रता और अपात्रता के मानकों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, ऑपरेटर दुर्गेश शर्मा ने सर्वेक्षण के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।आयोजन का उद्देश्य योजना के सर्वेक्षण कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना था जिससे हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके।कार्यक्रम में एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, जेई एमआई रमेश कुमार सहित सभी सर्वेक्षणकर्ता उपस्थित रहे।

जौनपुर:7 लाख किसानों में महज 60 हजार किसान की हुई फार्मर रजिस्ट्री   

0
जौनपुर7 लाख किसानों में महज 60 हजार किसान की हुई फार्मर रजिस्ट्री   
जौनपुर7 लाख किसानों में महज 60 हजार किसान की हुई फार्मर रजिस्ट्री   

जौनपुर में CSC सेंटर पर चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कैंप का जिलाधिकारी ने रविवार को औचक निरीक्षण किया सरकार किसानों को योजनाओं का पारदर्शी तरीके से त्वरित लाभ प्रदान कर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए एग्री स्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री द्वारा किसान कार्ड बनवा रही है जिसके द्वारा किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को मिलने में सहूलियत होगी।  जनपद में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में प्रत्येक गाँवो में कैम्प आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है, रविवार को जिलाधिकारी द्वारा हरबसपुर गांव स्थित सीएससी पर फार्मर रजिस्ट्री हेतु चल रहे कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया। उपस्थित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की उपयोगिता के बारे में विस्तार जानकारी दी गई साथ ही साथ जिले के सभी VLE को फार्मर रजिस्ट्री में बढ़ चढ़कर काम करने के लिए निर्देशित किये गए। 

उन्होंने बताया कि जिले में सात लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है जिसमे से अभी केवल लगभग 60 हजार किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराया गया है, उन्होंने किसानों से भी अपील किया है कि अधिक से अधिक की संख्या में फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जिससे जनवरी तक 19 क़िस्त का लाभ प्राप्त कर सके। किसान कैम्प द्वारा अथवा सीएससी द्वारा अपना किसान कार्ड अवश्य बनवा ले अन्यथा अगली किसान सम्मान निधि अवरुद्ध हो जाएगी।

यह भी पढ़े : PCS प्रारम्भिक परीक्षा केन्द्रो का डीएम एसपी ने जाना हाल  

PCS प्रारम्भिक परीक्षा केन्द्रो का डीएम एसपी ने जाना हाल  

0
PCS प्रारम्भिक परीक्षा केन्द्रो का डीएम एसपी ने जाना हाल  
PCS प्रारम्भिक परीक्षा केन्द्रो का डीएम एसपी ने जाना हाल  

DM SP inquired about the condition of PCS preliminary examination centers

JAUNPUR PCS EXAM 2024 जौनपुर : सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल , सूचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,टीडी कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों  का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सी.सी.टी.वी कैमरे , सुरक्षा व्यवस्था और इसके साथ ही अन्य व्यवस्था भी देखी गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिया कि आयोग के द्वारा दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जाए,किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु स्टैटिक ,जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है, चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगये गए हैं।

PCS प्रारम्भिक परीक्षा केन्द्रो का डीएम एसपी ने जाना हाल  
PCS preliminary examination jaunpur

सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। pcs परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों को कतारबद्ध कर उनकी गहन जांच की गई जिससे प्रतिबंधित वस्तुएं कक्ष के अंदर न पहुंच सके। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी चौराहों व तिराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानो पर यातायात कर्मी तैनात हैं। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह उड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर दोनों पाली की परीक्षाओं में केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ ,अपर पुलिस अधीक्षक शहर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

श्रीमद् भागवत कथा में श्रोता लगाते रहे गोता

0
श्रीमद् भागवत कथा में श्रोता लगाते रहे गोता
श्रीमद् भागवत कथा में श्रोता लगाते रहे गोता
  • श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिन बही भक्ति की बयार,कथा व्यास पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र ने किया मार्मिक वर्णन

खेतासराय (जौनपुर) श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा भारती विद्यापीठ खेतासराय में विश्व शान्ति एवं कल्याण के लिए भारती विद्यापीठ के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिन यजमान के रूप में डॉ उमाकान्त पाण्डेय एवं डॉ गरिमा पाण्डेय तथा सुरेन्द्र मिश्र ने सपत्नीक अर्चन पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। कथा व्यास पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र जी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया, पूतना उद्धार के प्रसंग में पूतना की दृष्टि पड़ते ही भगवान के नेत्र बन्द करने के विषय मे उन्होंने बताया कि प्रभु अपना नेत्र बंद करके समाज को बताना चाहते हैं कि ऑंखे मिली हैं तो दृष्टि वहीं डालो जो दृष्टि का प्राप्त हो।

यदि कुपात्र सामने आ जाय तो नेत्र बन्द कर लेने में ही भलाई है। शकट भंजन, नामकरण, माखन चोरी, गोचारण इत्यादि का व्याख्यान किया। भगवान जिस पर कृपा करते हैं सर्वप्रथम उसका अभिमान दूर कर देते हैं गोविन्द ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को अपनी पूजा का फल प्राप्त कराया और इन्द्र का अभिमान दूर किया। भक्ति के बह रही इस बयार में श्रोता गोता लगाते रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह एवं उनका स्टाफ, वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सफिया खान, विभा पाण्डेय एवं उनका स्टाफ, मुंशी चौहान, आलोक श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

अर्जुनपुर गाँव में अलाव जलाने को लेकर मारपीट,3 घायल

0
अर्जुनपुर गाँव में अलाव जलाने को लेकर मारपीट,3 घायल
अर्जुनपुर गाँव में अलाव जलाने को लेकर मारपीट,3 घायल

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक गाँव में रविवार की सुबह अलाव जलाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी में कराया गया। सूचना के बाद पहुँची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अर्जनपुर गाँव निवासी संतलाल और विद्यासागर के बीच पहले से जमीनी विवाद चला आ रहा है।

रविवार की सुबह अर्जुनपुर गाँव में विवादित जमीन पर अलाव जलाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगा। जिसमें विद्यासागर पुत्र रामधारी (45), उमादेवी पत्नी विद्यासागर (42) व रामधारी पुत्र घामु (70) घायल हो गए। किसी तरह बीच बचाव के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। वही मामले के जानकारी होने पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कलान में खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

0

श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कलान के अंतर्गत शिवब्रत सिंह चिल्ड्रन एकेडमी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024- 25 का भव्यता पूर्ण रूप से हुआ सम्पन्न

शाहगंज ( जौनपुर ) श्री विश्वनाथ कोग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कलान के अंतर्गत शिवब्रत सिंह चिल्ड्रन एकेडमी का खेल प्रांगण में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्यता पूर्ण रूप से संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की भूमिका स्कूल के निदेशक शशांक सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया ।

इस तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह शशि प्रकाश सिंह प्रबंधक श्री विश्वनाथ इण्टर कालेज कलान, सुल्तानपुर , एवं माननीय डॉ. वेद प्रकाश सिंह (राजू भईया ) प्रबंध निदेशक श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कलान, सुल्तानपुर के साथ ही विशिष्ट अतिथि की भूमिका में श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, कलान, सुल्तानपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी माननीय अतुल सिंह ने भी अपना अमूल्य समय देते हुये निभाई । स्कूल के निदेशक शशांक सिंह ने अभी मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल के मुख्य द्वार पर पुष्पगुच्छ देकर किया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक शशांक सिंह स्वागत स्कूल के प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर किया किया।समापन समारोह का शुभारम्भ प्रार्थना से किया गया। उसके पश्चात स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अतिथि का स्वागत गीत के माध्यम से किया। विद्यालय के निदेशक शशांक सिंह ने मुख्य अतिथि का कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए खेलकूद भी बहुत ज़रूरी है। आप के सर्वांगीण विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है साथी उन्होंने जीते हुए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य खिलाड़ियों को अगली बार कड़ी मेहनत के साथ प्रतिभा करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि के सम्मान में सभी हाउस के कप्तान व उपकप्तान ने मार्चपास्ट करके उन्हें सलामी दी। विद्यालय की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं बड़े उत्साह से सम्मिलित हुए। इस सम्पन्न समारोह में रस्सी खींच प्रतियोगिता सभी के आकर्षण का के केंद्र बना रहा। इस समारोह अतिथियों में डॉ. मनोज सिंह प्रिंसिपल श्री विश्वनाथ पी जी कॉलेज,डॉ आशुतोष सिंह प्रधानाचार्य श्री विश्वनाथ इण्टर कॉलेज, कलान ,डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह प्राचार्य पार्वती महा विद्यालय कलान, रूद्र प्रताप सिंह , डॉ .विजय सिंह के तथा ही सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक अधिकारी अध्यापक अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई ।सभी आगंतुकों के प्रति आभार स्कूल के प्रिंसिपल रुद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।

आईजीआरएस के निस्तारण में अधिकारी फोटो ले, जिलाधिकारी    

0
आईजीआरएस के निस्तारण में अधिकारी फोटो ले, जिलाधिकारी    
आईजीआरएस के निस्तारण में अधिकारी फोटो ले, जिलाधिकारी    

सुशासन सप्ताह मनाने का उद्देश्य गांव स्तर पर शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है,डीएम   

जौनपुर :शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक निस्तारण करें अधिकारी – जिलाधिकारी
तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के साथ ही ’’सुशासन सप्ताह’’ (गुडगर्वर्नेंस वीक) प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया गया शासन के निर्देश के क्रम मे पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलब्ध में लोक शिकायतों के निस्तारण एंव सेवा वितरण में सुधार के उददेश्य से 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। 

इसी क्रम में तहसील केराकत के सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के साथ ही ’’सुशासन सप्ताह’’ (गुडगर्वर्नेंस वीक) प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन सप्ताह मनाने का उददेश्य है गांव स्तर पर भी शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना तथा लोक शिकायतों का निस्तारण करते हुए आनलाईन सर्विस डिलीवरी तथा सुशासन के क्षेत्र में नवाचार लाना जिससे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की सुशासन की संकल्पना को साकार किया जा सके। 

इस दौरान उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्व तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें । इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस के शिकायतों के सन्दर्भ में मौके पर जाकर निस्तारण कराये और मौके पर उपस्थित लोगो का हस्ताक्षर और फोटो भी अवश्य लें और शिकायतकर्ता का फीडबैक भी अवश्य लें।

जिलाधिकारी के समक्ष कुल 215 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गरीब असहायो को कम्बल वितरित किया साथ ही खतौनी वितरित करते हुए निर्देश दिया कि मृतको के उत्तराधिकार का नाम वरासत में अवश्य दर्ज करा दिया जाये। 

उन्होंने निर्देश दिया कि SDM तहसील परिसर में बन रहे अनावासीय भवन के प्रगति कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि की भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो निर्माण सामाग्री का प्रयोग किया जाए वे उच्च गुणवत्ता तथा मानक के अनुरुप होने चाहिए। 

तहसील बदलापुर में अपर जिलाधिकारी वि रा0 रामअक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन हुआ तथा सुशासन सप्ताह को मनाया गया तथा शिकायतकताओं की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण तथा आमजन उपस्थित रहे।While disposing of IGRS, officers should take photographs of the people, District Magistrate