प्राणघातक हमले में अधिवक्ता घायल,पुलिस से लगाई मदद की गुहार
प्राणघातक हमले में अधिवक्ता घायल,पुलिस से लगाई मदद की गुहार!
जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मदरहां गांव के निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह शाहगंज तहसील में एक अच्छे अधिवक्ता के रूप में जाने जाते हैं ।वीरेंद्र सिंह का अपने पट्टीदार से नाली की पानी को लेकर सुबह 8 बजे विवाद हो गया था लेकिन थोड़ी देर बाद पूरा मामला शांत हो जाने के बाद अधिवक्ता दैनिक दिनचर्या के बाद अपने तहसील जाने की तैयारी में लग गए थे अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जैसे ही वे घर के बाहर चारपाई निकाल कर आराम कर रहे थे कि तभी अचानक गोलबंद तरीके से विपक्षी जितेंद्र पुत्र सूबेदार, अतुल पुत्र जितेंद्र व कुछ अज्ञात युवक अचानक आकर अधिवक्ता के ऊपर हमला कर दिए ।
अधिवक्ता किसी तरीके से अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागने का प्रयास किया लेकिन विपक्षियों ने अधिवक्ता को तब तक लहूलूहान कर दिया जिससे अधिवक्ता की आंख के नीचे काफी गहरी चोट आ गई है जिसके संबंध में अधिवक्ता द्वारा कोतवाली शाहगंज में प्रार्थना पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई है।
दो बाइकों की आमने-सामने जैसी टक्कर सप्ताह में एक जगह दूसरी बार हुई घटना
खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को घायलावस्था में अस्पताल भेजवाया गया। सप्ताह में एक ही जगह दो बार इस तरह की घटना घट चुकी है।
जानकारी के अनुसार उक्त मोड़ पर जौनपुर की तरफ से अरमान पुत्र मोबिन (18 वर्ष) निवासी ग्राम महुवा पवई, जनपद आजमगढ़ बाइक से आ रहा था इधर क्षेत्र के चकमारूपुर गाँव निवासी प्रेमचंद पुत्र रामअजोर बिन्द (28 वर्ष) की आमने-सामने टक्कर हो गईं। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सोंधी भिजवाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमचन्द्र को परिजन घर लें कर चले गए वहीं अरमान का निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
कमलम या डैªगन फ्रूट की खेती करे एक बार मुनाफा कमाये
जौनपुर ; सालो साल जनपद मे नवाचार की राह पर कदम बढाते हुए ड्रैगनफ्रूट की खेती शुरू की गयी है। ड्रैगनफ्रूट को इजराइल एवं वियतनाम जैसे देशों मे उगाई जाने वाले इस फसल को जनपद के विकासखंड मछलीशहर, बदलापुर, मुफ्तीगंज के किसानों ने अपनाया है इस फसल मे कम लागत व अधिक मुनाफा होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। ड्रैगनफ्रूट के पौधे को आवारा पशु भी नुकसान नही पहुचाते है। ड्रैगन के पौध एक बार लगाने से 25 से 30 साल तक उत्पादन मिलता है यह इम्यूनिटी बूस्टर का अच्छा विकल्प माना जाता है।
एक ड्रैगेनफ्रूट की कीमत बाजार मे 100 से 150 रू0 तक पहुचती है मछलीशहर ब्लाक के ग्राम घिसुआखुर्द के प्रतीक कुमार गुप्ता, विकासखंड बदलापुर ग्राम तियरा के कृषक तिलकधारी और विकासखंड मुफ्तीगंज ग्राम पसेवा के कृषक मोर्टसन मेसी एवं विकासखंड बदलापुर के ग्राम तियरा के किसान बृजेश यादव ने 1195 लाल गुदा वाले पौध लगकर जनपद मे नवाचार का उदाहरण पेश किया है। उन्होने गुजरात से पौध खरीदी और अप्रैल मे यह खेती शुरू की बृजेश यादव पिछले 1 वर्षो से ड्रैगेनफ्रूट की खेती कर रहे है। इसके अतिरिक्त अन्य कई किसान प्रयोग के तौर पर छोटे पैमाने पर लगा रहें है इस फसल से जून से लेकर दिसम्बर तक उत्पादन होता है। ड्रैगनफ्रूट की खेती कम लागत और अधिक मुनाफे का उदाहरण बन रही है। कमलम की खेती हेतु, उद्यान विभाग एक हेक्टेयर पर 30 हजार रूप्ये का अनुदान भी दे रहा है। इससे ना केवल फल बल्कि इसकी कटिंग करके ड्रैगनफ्रूट की नर्सरी भी तैयार कर सकते है यह पहल अन्य कृषको को भी इस फसल के तरफ आकर्षित एवं प्रेरित कर रही है।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव के जेल रिहाई पर हुआ स्वागत
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव के जेल रिहाई पर हुआ स्वागत
जौनपुर: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव जेल से रिहा होने पर जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर बॉर्डर पर पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव की नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया बताते दें उत्तर प्रदेश PCS व RO/ARO में भर्ती परीक्षा व तमाम अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय राघवेंद्र यादव को जेल जाना पड़ा था
आज नैनी जेल से छूटने के बाद जौनपुर बॉर्डर मुंगरा बादशाहपुर में पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया वही राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सरकार के इशारे पर जेल भेजा गया है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक दिन, एक परीक्षा कराने की माँग छात्रो की जायज थी परंतु सरकार पूर्ण रूप से नाकाम रही क्योंकि सरकार की मंशा परीक्षाओं को पारदर्शी तरीक़े से करवाने की थी ही नहीं ,बेरोज़गार युवाओं की बढ़ती संख्या प्रदेश के लिए खतरनाक है उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोज़गार के साधन उपलब्ध करवाकर के उन्हे सरकार द्वारा सही दिशा मे अग्रसर करना चाहिए था परंतु सरकार की कथनी और करनी मे बहुत अंतर है।
युवाओं को नौकरी के सपने दिखाकर उन्हें छलने में पास हो गयी है बीजेपी सरकार नौकरी पर जाने की बजाय युवा कोर्ट और जेल के चक्कर लगा रहे है। बीजेपी सरकार की मंशा साफ़ है कि वह सिर्फ बेरोजगार युवाओं को परेशान करना चाहती है। उन्हें नौकरी देने की सरकार की कोई मंशा नहीं है। इस सरकार के अन्य अत्याचार के खिलाफ लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक लालबहादुर या पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, रामलाल पाल,रामजतन यादव,नन्हकू यादव, संजय यादव संदीप यादव सावन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें
सपा सरकार में 17000 मेगावाट उत्पादन,भाजपा में 8000
सपा विधायक रागिनी सोनकर का सरकार पर हमला
बिजली उत्पादन में फेल होने पर सरकार कर रही है निजीकरण
जौनपुर। उप्र विधानसभा सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी की महिला विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने बुधवार को प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिजली उत्पादन, ट्रांसफार्मर के रखरखाव और निजीकरण को लेकर सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि जब 1989 में समाजवादी पार्टी की सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस समय उत्तर प्रदेश को बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ा था। समाजवादी सरकार ने उस कठिन दौर में राज्य को 17,000 मेगावाट बिजली उत्पादन तक पहुंचाया। उनके आंकड़े सही सवाल को सरकार के मंत्री और विधायक गंभीरता से सुन रहे थे। शायद वह यही सोच रहे थे कि इतनी सटीक और सही आंकड़े कैसे मिल जाता है इनको।
विधायक ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में सत्ता में आने के बाद, बीजेपी सरकार इस उत्पादन को दोगुना करने का वादा करने के बावजूद केवल 8,000 मेगावाट तक ही उत्पादन कर सकी है। उन्होंने पूछा कि इतने बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद सरकार ने बिजली व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं किया?
उन्होंने मंत्री से स्पष्ट रूप से पूछा कि सरकार सिर्फ दो वर्षों का ही आंकड़ा दे कि कितने ट्रांसफॉर्मर बदले गए और उनका रखरखाव किया गया। मंत्री के संतोषजनक जवाब न देने पर विधायक ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने निजीकरण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यह कदम मंत्रालय की अपनी अक्षमता को दर्शाता है।
विधायक ने कहा, “जब सरकार को अपने विभाग पर ही विश्वास नहीं है, तो जनता कैसे विश्वास करेगी?” उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति के लिए ऐसी कंपनियों को टेंडर दिया जा रहा है, जो सिर्फ गरीबों की कमर तोड़ रही हैं। साथ में कंपनियां मानक के अनुरूप नहीं है। न हीं स्किल्ड है। कपड़ा बनाने वाली कंपनी से बिजली सामग्री बनाने का टेंडर कराया जा रहा है।
विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने सरकार से कहा कि निजीकरण को रोकने और मंत्रालय को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और जनता के विश्वास को दोबारा जीतने के लिए आत्ममंथन करना चाहिए।
JAUNPUR NEWS : जौनपुर पुलिस ने चाईनीज माँझा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है लोगो के जीवन रक्षार्थ चाईनीज मंझा बेचने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षेण एवं दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज चेकिंग के दौरान बेंगमगंज चुंगी से एक अभियुक्ता रिंकू केसरवानी पत्नी बद्री प्रसाद केसरवानी उम्र करीब 37 वर्ष बेगमगंज चुंगी थाना कोतवाली को 40अंटा चाइनीज माँझा के साथ गिरफ्तार किया गया ।
बरामद अवैध 40अंटा चाइनीज माँझा के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0सं0 5142024 धारा 223 बी293125 बीएनएस व 515 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 थाना कोतवाली जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्ता रिंकू केसरवानी पत्नी बद्री प्रसाद केसरवानी उम्र करीब 37 वर्ष बेगम गंज चुंगी थाना जौनपुर कोतवाली है l taftish of crime jaunpur
शाहगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार
शाहगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार
जौनपुर। शाहगंज पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर नौशाद पुत्र यूनुस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। कब्जे से अवैध देशी तमंचा,कारतूस व मोटर साईकिल बरामद प्रभारी निरीक्षक शाहगंज व उनकी पुलिस टीम द्वारा आज मंगलवार की शाम लगभग 19:30 बजे बजे निजमापुर मोड़ के आगे चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगे। बदमाशो द्वारा किये गये फायर में एक बुलेट प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गयी गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी।
बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। तथा एक बदमाश भागने में सफल रहा।पूछताछ में पता चला की उक्त बदमाश शातिर गो-तस्कर नौशाद पुत्र यूनुस निवासी बैरकडीह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ हालपता नटौली थाना शाहगंज जनपद जौनपुर है। घायल बदमाश नौशाद पुत्र यूनुस उपरोक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर एवं एक मोटरसाईकिल बरामद हुई । घायल गो-तस्कर उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल राजकीय पुरूष चिकित्सालय शाहगंज भेजा गया, जहा से रेफर करने के उपरान्त जिला चिकित्सालय जौनपुर भेजा गया । अभियुक्त नौशाद पुत्र यूनुस उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी । Vicious cow smuggler arrested in encounter with Shahganj police team
मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने पेयजल मुद्दे पर उठाए सवाल
,
जौनपुर। मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान पेयजल संकट के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार जनता को पर्याप्त हैंडपंप और पेयजल उपलब्ध कराने की क्या योजना बना रही है।
डॉ. रागिनी सोनकर ने सरकार के इस स्कीम पर सिर्फ 3.50 लाख करोड़ रुपये के बजट पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जितना बड़ा बजट है, उतना ही बड़ा भ्रष्टाचार भी है। उन्होंने कहा कि “मंत्री अधिकारी की नहीं सुनते और अधिकारी की कॉन्ट्रेक्टर नहीं सुनते।” इसके चलते योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने पेयजल की समस्या का समाधान न होने पर सरकार की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया। विधायक ने कहा, “कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद में अमृत पिलाने से क्या फायदा।” उनके इस बयान ने सरकार की पेयजल योजनाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
डॉ. रागिनी सोनकर ने अपने क्षेत्र में हैंडपंपों की कमी के साथ-साथ पूरे प्रदेश के जल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जल जीवन मिशन और अन्य पेयजल योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कितने गांव में कार्य संपूर्ण हो चुके हैं कितने लोगों को शुद्ध पेय जल सरकार पहुंचा रही है अगर नहीं तो उसकी समय सीमा क्या है और कब तक पहुंच पाएगी। 2019 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी तो उन्होंने लाल किले से खड़े होकर पूरे देश से वादा किया था कि दिसंबर 2024 तक पूरे देश को जल जीवन मिशन से जोड़ दिया जाएगा। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की असेंबली में दिसंबर 2024 में मैंने प्रश्न खड़ा किया और उसका उत्तर विभाग के पास नहीं है और यह अपने आप में प्रत्यक्ष रूप से सरकार की सिर्फ जुमलेबाजी और झूठे वादे को दिखाता है। जिस समय मैं सदन में आई उसे समय पूरे उत्तर प्रदेश का बजट 615000 करोड़ था और मात्र एक स्कीम का बजट 3,50,000 करोड़ का है। इसके बावजूद आज धरातल पर एक प्रतिशत भी काम नहीं हो पाया है यह बहुत शर्मनाक है। साथ ही सरकार की संवेदनहीनता को भी जताता है।
मैं सरकार से मांग करतीं हूं कि जल संकट का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।विधायक के सवालों और आरोपों के जवाब में मंत्री के बयान ने यह स्पष्ट किया कि सरकार योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर सतर्क है। हालांकि, डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि जनता को केवल वादों की नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को संभल मामले में समाजवादी पार्टी में विधानसभा का घेराव किया। सदन में संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना के विपक्ष पर चिल्लाने की आवाज पर मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर ने जमकर सुनाया। कहा जब सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर गूंगी हो जाती है तो विपक्ष और जनता को चिल्लाना ही पड़ता है
जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में डीएम ने विभागों की समीक्षा
जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिन्दुओं यथा-प्रचलित राशनकार्डो की स्थिति, पात्रता सूची में सम्मिलित नये लाभार्थियो की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013, खाद्यान्न वितरण की स्थिति, निलम्बित/निरस्त दुकानों की स्थिति, सिंगल स्टेज डिलीवरी के क्रियान्वयन की स्थिति, आयुष्मान कार्डो की स्थिति तथा अन्य विभागीय बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मृतक कार्डधारकों के कार्डों का सत्यापन कर उनके स्थान पर नियमानुसार पात्र लाभार्थियों का राशनकार्ड बनाये जाने, खाद्यान्न वितरण में घटतौली न हो इसके लिए उचित दर दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारण कराये जाने, स्वास्थ्य विभाग एवं बेसिक विभाग के समन्वय से अन्त्योदय राशनकार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड जारी कराये जाने एवं 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी कराने, रिक्त एवं निरस्त दुकानों के चयन प्रक्रिया को पूर्ण कराये जाने, सिंगल स्टेज व्यवस्था के अन्तर्गत जनपद के शत-प्रतिशत उचित दर विक्रेताओं को उनके चौहद्दी पर खाद्यान्न पहुंचाने हेतु छोटे वाहनों का उपयोग किये जाने, अपरिहार्य स्थिति में कोटेदारों द्वारा मुख्य मार्ग से उठाकर ले जाये जाने वाले खाद्यान्न का किराया भाड़ा परिवहन ठेकेदारों द्वारा वहन करने के निर्देश दिये गयें। इसके अतिरिक्त प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ के दृष्टिगत सभी मार्गो पर स्थित पेट्रोल पम्पों पर स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जनसामान्य के उपयोगार्थ तैयार रखे जाने और पम्पों के खाली एरिया में यात्रियों के अल्प विश्राम हेतु स्थान चिन्हित् कर आवश्यक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उचित दर विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष हरसू सिंह व सचिव पद्माकर तिवारी को विगत् 40 वर्षो से सफलतापूर्वक उचित दर दुकान संचालित करने के हेतु उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में निर्मित होने वाले मॉडल उचित दर दुकानों के स्थानों का चयन मार्ग की सुगमता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों से आख्या प्राप्त कर सम्यक स्थान पर मॉडल शॉप प्रस्तावित करायी जाये। जनपद में प्रचलित समस्त अन्त्योदय राशन कार्डधारकों के परिवारों का सत्यापन तत्परता से कराया जाये, जिसमें अपात्र पाये जाने वाले अन्त्योदय परिवारों को सूची से बाहर करते हुए पात्रता की शर्तो के अनुरूप पात्र परिवारों को सूची में शामिल कराते हुए उन्हें नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 रामअक्षयबर चौहान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी आयुष्मान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकगण के साथ ही शिवशंकर गुप्ता व गंगा प्रसाद सिंह नामित सदस्य, उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधि एवं सिंगल स्टेज डिलीवरी से जुड़े परिवहन ठेकेदार/प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मजदूर सभा समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन
जौनपुर : मजदूर सभा समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री आलोक रंजन जी पूर्व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार और पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री शशांक यादव जी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा श्री धनी लाल श्रमिक जी ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार साझा किया इसी क्रम में प्रदेश महासचिव समाजवादी मजदूर सभा प्रमोद पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी तथा वर्ष 2025 के कार्यक्रमों पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए वर्ष 2027 तक 1.8 करोड़ मज़दूर को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया
तथा रणनीति बनाई इसी क्रम में श्री आलोक रंजन जी पूर्व प्रमुख सचिव ने मजदूरों की वास्तविकता और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए मजदूर हितों के कार्यों को साझा किया और हर स्तर पर मजबूरन की मदद करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम का समापन प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक जी ने किया इसी क्रममें राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अमित यादव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के बजाय देश को वन नेशन वन मजदूरी की जरूरत हैं। मोदी सरकार की खराब विदेश नीति के कारण प्रवासी मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।कार्यक्रम में श्री शेषनाथ यादव श्री अखिलेश चौबे हरिराम बागी अजय कन्नौजिया चंद्रकेश यादव सुनील जी राममिलन यादव अजय मिश्रा विनोद वर्मा विमल यादव आशीष यादव आदि लोगों उपस्थित रहें।