Home Blog Page 19

मानवता की मिसाल: 500 असहायों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा

0
मानवता की मिसाल 500 असहायों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा
मानवता की मिसाल 500 असहायों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा

देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी संस्था ने बांटे 500 कम्बल, जरूरतमंदों को मिली राहत

खेतासराय (जौनपुर): कड़ाके की ठंड से जूझ रहे असहाय व जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के बैनर तले एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेन्ट तुलसी ग्लोबल स्कूल, आमगांव परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 500 असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर पर देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के संस्थापक सदस्य व प्रबन्धक दुर्गेश सिंह ने कहा कि शीत ऋतु में निर्धन, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बेसहारा लोगों के लिए ठंड सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में कम्बल वितरण जैसे कार्यक्रम उनके जीवन में थोड़ी-सी राहत और मानवीय संवेदना का संदेश देते हैं। कम्बल वितरण के दौरान अनुशासन और व्यवस्थित तरीके से जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किए।

यह भी पढ़े :JAUNPUR CRIME,फर्जी जमानतदार गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरमंद लोग पहुँचे एवं विद्यालय प्रबंधन के सहयोग एवं पहल की सराहनीय किया। देवदूत हेल्पिंग हैंड्स संस्था के प्रबंधन ने समाजसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए अपने परिसर को उपलब्ध कराकर सकारात्मक भूमिका निभाई। देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के संस्थापक सदस्य नेहा सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों के लिए संबल बनते हैं और युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कम्बल प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरों पर संतोष और राहत की झलक स्पष्ट दिखाई दी, जिससे कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध हुई। इस अवसर पर अभिषेक अस्थाना, मनोज, सन्दीप बिन्द, अंजू बिन्द, अभिषेक, ऋषिकांत, रविकांत पटवा, दीपक, दानिश हुसैन, अभिषेक मिश्रा, उमाशंकर, कमलेश, विकास, रामराज, रामबाबु ठाकुरा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन 

0
JAUNPUR NEW

शाहगंज। नगर क्षेत्र के सकल हिन्दू समाज द्वारा केशव बस्ती स्थित उत्सव वाटिका परिसर में गुरुवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम में संत समाज, अनुसूचित समाज व मातृ शक्ति की सहभागिता रही। वक्ताओं ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है।

वक्ताओं ने सनातन संस्कृति के संरक्षण व पुनरुत्थान के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान भारत माता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रहरी सहित गिरधारी लाल अग्रहरी, देवेश जायसवाल, हनुमान अग्रहरि, वैजनाथ अग्रहरी, सुभाष यादव, आदित्य, अवनीश, मनोज पाठक, मुकेश, सतीश, यश, नारायण, पवन, तनय जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, अर्जुन, अरविंद, काशीनाथ, राकेश अग्रहरी, विजय, आनंद, श्याम, यश कुमार, रोमिल अग्रहरि, आयुष, अनुप व विक्की का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR CRIME,फर्जी जमानतदार गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,फर्जी जमानतदार गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME,फर्जी जमानतदार गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार 

7 members of fake guarantor gang arrested ,jainpur crime :

JAUNPUR CRIME NEWS FakeBail जनपद जौनपुर पुलिस ने पेशेवर जमानदारों के विरूद्ध चलाए गये अभियान  में आज एक बड़ा खुलासा किया है 7 पेशेवर फ़र्जी जमानतदारों को  गिरफ्तार किया है। यह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न अभियोगों में बनते थे जमानतदार अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा करते हुए बताया कि 23 दिसंबर को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दो  पेशेवर जमानदारों को  गिरफ्तार किया यह लोग 50 सौ रुपये से लेकर 2 हजार रुपये ले कर जमानत लेते थे।इसी कड़ी में खेतासराय:पुलिस टीम ने फर्जी व पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने टीम ने तीन पेशेवर जमानतदारों को किया गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न अभियोगों में जमानतदार बनते थे।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौडा निवासीगण फूलचन्द्र पुत्र महाबीर, लालजी पुत्र लहरू तथा सधरू उर्फ सधर पुत्र रामसुन्दर निवासी खरगीपुर, थाना खेतासराय को फ़र्ज़ी जमानतदार बनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जो लम्बे समय से फर्जी कागजों के माध्यम से विभिन्न मामलों में पेशेवर जमानतदार बनकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे। सभी गिरफ्तार उक्त आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

जौनपुर के जिन विभिन्न थानो से सात जमानदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमे थाना शाहगंज थाने के दो अभियुक्त है भगवान दास पुत्र घुरहू निवासी ग्राम पंचायत तियरी थाना गौराबादशाहपुर ,रामअवतार पुत्र हीरालाल निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर,.फूलचन्द्र पुत्र महाबीर निवासी महरौडा थाना खेतासराय ,.लालजी पुत्र लहरू निवासी महरौडा थाना खेतासराय ,सधरू उर्फ सधर पुत्र रामसुन्दर निवासी खरगीपुर ,.गजराज पुत्र किच्छू निवासी गौराबादशाहपुर ,.सुरेन्द्र नाथ पुत्र बुझारत निवासी तियरी थाना गौराबादशाहपुर का रहने वाला है l TaftishOfCrime

Jaunpur News: ठंड के चलते कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय कल बंद रहेंगे

0
Oplus_131072

Jaunpur News: ठंड के चलते कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय कल बंद रहेंगे

jaunpur News जौनपुर ।अत्यधिक ठंढ और शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के क्रम में दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को इण्टरमीडिएट तक के सभी विद्यालय ,मान्यता प्राप्त ,सहायता प्राप्त, सीबीएसई / आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे ! यहाँ ध्यातव्य है कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अन्य सरकारी दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से सम्पन्न करेंग।

वही 26 दिसम्बर को कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय विद्यालय ,मान्यता प्राप्त ,सहायता प्राप्त, सीबीएसई / आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय केवल बच्चों हेतु बंद रहेंगे !


यहाँ ध्यातव्य है कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित होकर विभागीय कार्य/SIR का कार्य एवँ अन्य सरकारी दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से सम्पन्न करेंगे ! सभी खण्डशिक्षाधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें ! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ।

anurag yadav murder case जौनपुर: अनुराग यादव हत्याकांड केस का फैसला 26 दिसम्बर को

0

Anurag Yadav murder case Jaunpur: Verdict in Anurag Yadav murder case on December 26

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : एक वर्ष पहले कबीरुद्दीन पुर गांव में हुई अनुराग यादव हत्याकांड में कोर्ट कचरी के चक्कर में अनुराग के पिता राम जी यादव का स्वास्थ्य खराब हो गया आरोपी लालता यादव का गांव की बंजर की जमीन पर बने अवैध मकान का तहसीलदार सदर की कोर्ट में मुकदमा चल रहा था जिसमे अनुराग यादव के पिता रामजी बनाम लालता के मुक़दमे में कोर्ट ने लालता के मकान का निर्माण अवैध माना l

जिसके विरोध में लालता हाईकोर्ट चला गया इलाहबाद हाईकोर्ट ने मुकदमा जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर के यहाँ  ट्रांसफर कर दिया 24 दिसम्बर को सुनवाई होनी थी  मगर मगर जिले में ब्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर वकील हड़ताल पर रहे जिसके चलते अगली सुनवाई 26 दिसंबर को होगी। anurag yadav murder case jaunpur

SHAHGANJ,नवनिर्वाचित BJP जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति का जोरदार स्वागत

0
SHAHGANJ,नवनिर्वाचित BJP जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति का जोरदार स्वागत
SHAHGANJ,नवनिर्वाचित BJP जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति का जोरदार स्वागत

SHAHGANJ, Newly elected BJP District President Ajit Prajapati given a grand welcome

SHAHGANJ NEWS शाहगंज। नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति का नगर के नेता इलेक्ट्रॉनिक्स में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। व्यापारीगढ़ एवं शारदीय नवरात्र डांडिया महोत्सव समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण व गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा अग्रहरि एवं श्री संजय गुप्ता द्वारा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।

समारोह में भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, संगीता पाल, वैदेही सखी की अध्यक्ष नीतू मिश्रा, भाजपा नेता नीलम अग्रहरि सहित अंजू जायसवाल, मंजू मिश्रा, शालू मोदनवाल, सीमा जायसवाल, कुसुम जायसवाल, रोशनी गुप्ता, पूजा गुप्ता, अरुण यादव, ओम प्रकाश प्रजापति, हरिपाल, राकेश कुमार, रविंद्र भास्कर, हनुमान प्रजापति, शिव मौर्य, अख्तर मसूद, ईशान जायसवाल, सर्वेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अनुपमा अग्रहरि ने सभी आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

REPORT/ MOHAMMAD KASIM

shahganj news,विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई    

0
JAUNPUR NEW

shahganj news शाहगंज। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे जांच एवं वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के अंतर्गत कुल 292 उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया, जिससे विभाग को करीब 18 लाख रुपये की वसूली हुई। यह अभियान शाहगंज से सटे गोडिला और जमुनिया क्षेत्रों में लगाए गए विशेष कैम्प के माध्यम से प्रभावी रूप से चलाया गया, जिससे विभागीय राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अभियान के दौरान बकाया न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए 40 विद्युत कनेक्शन काटे गए। यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता अमित कुमार धर्मा के निर्देशन में की गई, जिसमें एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता तथा जेई राम प्रकाश गुप्ता, राजकुमार, संतोष यादव और शंकर सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से समय रहते बकाया जमा कर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से बचने की अपील की गई है।

JAUNPUR NEWS,विश्वविद्यालय ने NCCF संस्था को किया ब्लैकलिस्टेड

0
JAUNPUR NEWS,विश्वविद्यालय ने NCCF संस्था को किया ब्लैकलिस्टेड
JAUNPUR NEWS,विश्वविद्यालय ने NCCF संस्था को किया ब्लैकलिस्टेड

The university blacklisted the NCCF organization.jaunpur news

  • दीक्षांत समारोह के दौरान बंद हो गई थी लाइट,जांच के बाद एनसीसीएफ संस्था के जिम्मेदारों फर्मो की पाई गई कमी
  • कार्य परिषद की बैठक में लिया गया फैसला

JAUNPUR NEWS IN HINDI ‘ जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। सामान सप्लाई करने व निर्माण एजेंसी एनसीसीएफ संस्था को ब्लैकलिस्टेड कर दिया ।जिससे ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई दीक्षांत समारोह के दौरान लाइट बंद होने के कारणो की जांचों उपरांत की गई। विश्वविद्यालय ने लापरवाही करने वाले फर्मों से बदला ले लिया। अब तक ऐसी कार्रवाई नहीं हुई थी।

बता दे कि दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल छात्रों को उपाधि व मेडल से सम्मानित कर रही थी। इस दौरान संगोष्ठी भवन की लाइट कट गई थी। जिसके बाद वह काफी नाराजगी जताई। जिसमें ऑपरेटर धीरज श्रीवास्तव को निलंबित भी किया गया था, लेकिन इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति की गठन किया गया ।जिसमें जांच समिति ने यूपीएस व जो भी सामान सप्लाई उस दौरान किया जा रहा था ,वह काफी घटिया किस्म के थे, इन सबकी एनसीसीएफ सर्विस देती थी ,जांच में यूपीएस में कमी पाई गई ,जनरेटर में कमी पाई गई ,इसके अलावा अन्य जो भी संसाधन व्यवस्थाएं लगाए गए थे वह घटिया युक्त थे। एनसीसीएफ संस्था व उसके जिम्मेदारों की घोर लापरवाही पाई गई। कई बार इसके सुधार के लिए रिमाइंडर भी दिया गया था लेकिन सुधार नहीं किया, एनसीसीएफ के तहत करीब आधा दर्जन ठेकेदार यहां काम करते हैं और 12 करोड रुपए इसके लिए दिए गए थे, अब 25 करोड़ की परियोजनाओं का मामला लटका है, ब्लैकलिस्टेड करने से इनका भुगतान फसेगी ,और सब पेमेंट रोक दिया गया है। विश्वविद्यालय ने यह कठोर निर्णय लेकर उन सभी से अपना बदला ले लिया। जो दीक्षांत समारोह के दौरान गङबङी किए थे। जिसमें ऑपरेटर धीरज कुमार की कमी नहीं पाई गई उन्हे निलंबित किया गया था ,अब बहाल कर दिया गया।

कार्य परिषद की बैठक में यह सभी फैसले लिए गए। जिसमें कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में और भी चर्चाएं हुई। संचालन कुलसचिव केशलाल ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी आत्मधर द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो रामनारायण, प्रो बेचन शर्मा, प्रो. रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार यादव मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,प्रबंधकों ने कुलपति कुलसचिव को दिया ज्ञापन

0
JAUNPUR NEWS,प्रबंधकों ने कुलपति कुलसचिव को दिया ज्ञापन
JAUNPUR NEWS,प्रबंधकों ने कुलपति कुलसचिव को दिया ज्ञापन

जीएसटी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की,मांगे ना माने जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

जौनपुर ।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रबंधकों ने बुधवार को कुलपति व कुलसचिव को ज्ञापन देकर जीएसटी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। अगर मांगे नहीं मानी गई तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

बता दें कि विश्वविद्यालय ने 2017 से लेकर अब तक जिन कॉलेजों ने सम्वत्ता शुल्क पर जीएसटी नहीं दिया है उन कालेजो को 18 % जीएसटी जमा करने का निर्देश दिया। जिससे जौनपुर गाजीपुर व अन्य जिलों के कॉलेजो की बेचैनी बढ़ गई। इस संबंध में पीयू स्ववित्तपोषित्र प्रबध॔क संघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी के नेतृत्व में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह को ज्ञापन दिया और मांग की की कॉलेज पर जबरदस्ती जजिया कर रूपी18% जीएसटी न थोपा जाए अन्यथा कॉलेज कंगाल हो जाएंगे। जीएसटी व्यवस्था को समाप्त कर दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो प्रबंधक जन सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे और आंदोलन करेंगे । जरूरत पड़ने पर परीक्षाओं का बहिष्कार कर देंगे। जिसे लेकर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा जो है वह विधि संगत होगा। इसके बाद प्रबंधकों ने कुलसचिव केशलाल को भी इस संबंध में ज्ञापन सौपा और जजिया कर रुपी 18% जीएसटी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। इस दौरान प्रबंधक संघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार तिवारी, रत्नेश तिवारी मुन्नेलाल यादव, ज्ञान प्रकाश पाठक, बिंदेश यादव, गप्पू सिंह ,राजकुमार मौर्य मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के लिए जरुरी सूचना 

0
JAUNPUR NEWS,ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के लिए जरुरी सूचना 
JAUNPUR NEWS,ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के लिए जरुरी सूचना 

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर ; जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जौनपुर ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त मतदाताओं को अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ के अधिसूचना (संशोधन) दिनांक 18.11.2025 द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के पंचायत निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन उ०प्र० पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 में निर्धारित प्रपत्र-1 पर आज दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय (यथा ग्राम पंचायत का पंचायत घर, विद्यालय भवन, साधन सहकारी समिति का भवन या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधीन आवंटित उचित मूल्य की दुकान, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा अन्य कोई सार्वजनिक भवन जो इस निमित्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत का कार्यालय घोषित किया गया हो) पर कर दिया गया है।

निर्वाचक नामावली दिनांक 24 दिसम्बर 2025 से 30 दिसम्बर तक निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपरोक्त स्थानों पर उपलब्ध रहेगी तथा उक्त तिथियों में दावे/आपत्तियां (01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किये जायेंगे), भी प्राप्त की जायेंगी। निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए दावा/आवेदन पत्र प्रपत्र-2 में, किसी प्रविष्टि के विवरण में संशोधन हेतु आवेदन पत्र प्रपत्र-3 में तथा सम्मिलित नाम पर आपत्ति के लिए प्रपत्र 4 में आवेदन किया जायेगा। निर्वाचन नामावली में सम्मिलित किसी नाम पर आपत्ति के लिए निर्धारित प्रपत्र 4 दो प्रतियों में दिया जायेगा।दावे/आपत्तियों के लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर मतदान स्थलों पर नियुक्त बी०एल०ओ०, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय अथवा निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कराये जाने हेतु नियुक्त कर्मचारी को दिया जा सकता है।