दो पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,उनके खिलाफ खुटहन,शाहगंज व खेतासराय में मुकदमा दर्ज है
खेतासराय (जौनपुर) नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ पकडे गए दो पशु तस्कर,अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम द्वारा विभिन्न जगह चेकिंग के दौरान दो शातिर पशु-तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के अमरेथुआ मोड़ व कासिमपुर मोड़ पर चेकिंग किया जा रहा था।
इसी दौरान अकमल पुत्र असलम निवासी लेदरही थाना खेतासराय व हसनैन उर्फ गज्जू पुत्र हदीस निवासीबीरीशमशुद्दीनपुर थाना खुटहन को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से एक-एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त अकमल के खिलाफ चार व हसनैन के खिलाफ खुटहन,शाहगंज व खेतासराय में मुकदमा दर्ज है। उक्त दोनों पशु तस्कर शातिर किस्म के तस्कर बताएं जा रहे है। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय,उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी,शैलेंद्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल शुभम त्यागी,अमरजीत कुमार,धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।
पत्रकारिता:गन्दगी एक वर्ग में नहीं,चतुर्दिक व्याप्त है
पत्रकारिता का बदलता स्वरूप लोकतांत्रिक देश में प्रेस की आजादी को बुनियादी अधिकारों में सर्वोच्च स्थान दिया गया है क्योंकि किसी भी जमहूरी शासन में जनता अथवा देश के मतदाताओं को ही अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार होता है। प्रतिनिधि और देश या प्रदेश की विधायी संस्थाएँ क्या कर रही हैं इसकी सूचना देने का काम प्रेस का ही होता है। इसी प्रकार जनता की क्या प्राथमिक आवश्यकताएँ है अथवा क्या असुविधाएं हैं इसे भी शासन व सत्ता तक पहुँचाने का काम प्रेस ही करता है वह चाहे प्रिन्ट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। दोनों की कोशिश यही रहती है कि ये लोक सेवक जनता के प्रति ईमानदार रहें।
आम लोगों को उस वक्त प्रेस की याद आती है जब वे लोग चतुर्दिक परेशानियों से घिरे होते हैं और कही कोई सहारा नहीं सूझता। यद्यपि प्रेस के पास कोई ऐसी शक्ति नहीं है जिससे वह किसी को राहत दे सके किन्तु प्रेस सम्बन्धित व्यक्ति या संस्था के दर्द को अपने समाचार-पत्र या इलेक्ट्रानिक मीडिया के जरिये लोगों और शासन-प्रशासन तक पहुँचा कर तंत्र को आवश्यक समाधान देने के लिए मजबूर कर सकता है और यही प्रेस का उत्तरदायित्व भी है कि वह जनसमस्याओं का यथातथ्य प्रकटीकरण कर उसे शासन तंत्र तक पहुँचावे और संवेदनशील शासन का दायित्व है कि वह समस्याओं का संज्ञान लेकर उसके समाधान हेतु कार्यवाही कराये।
इधर कुछ दिनों से प्रेस की ताकत कम होती दीख रही है। देश और प्रदेशों की सरकारें और उनके लोग भ्रष्टाचार में आकंठ डूबते जा रहे हैं। जब भ्रष्टाचार की शिकायतें न्यायपालिका में पहुँचती है तब सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग ऐसे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को हटाते हैं अन्यथा तब तक दल/सरकार के जिम्मेदार लोगों द्वारा भ्रष्ट लोगों के बचाव में ही मुहिम चलाते देखा जाता रहा है। यदि ये लोग प्रेस का विश्वास करते और खबरों पर कार्रवाई करते तो इस
चतुर्थ स्तम्भ की गरिमा बढ़ती और सरकार शासन की संवेदनशीलता की प्रशंसा होती। वस्तुतः यह विडम्बना ही है कि आजादी के 7 दशक बीतने के भी सरकार जनता को इतना सुशिक्षित और समझदार नहीं बना सकी हैं कि वह अपना, समाज का और देश का भला-बुरा समझ सके तथा अपने मूल्यवान मत को सार्थक बनाकर ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें जो चोरी-बेईमानी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा न हो। आम लोगों को हमारी सरकार के लोग और हमारे प्रेस-माध्यम इतनी योग्यता और दक्षता नहीं दे पाये हैं कि वह मतदान करते समय जाति- बिरादरी, मजहब-धर्म, भाई-भतीजा पैसा आदि का ध्यान न रखकर एक अच्छे, कुशल, ईमानदार और देश व समाज के लिए समर्पित प्रतिनिधि का चुनाव करे जो निजी बैंक बैलेन्स बढ़ाने और विकास निधि लूटने के अलावा जनहित को प्राथमिकता दे।
आज चतुर्दिक चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार का बोलबाला होने के नाते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है फिर भी मतदान करते वक्त हम सब कुछ भूल जाते है। गुण्डों, मवालियों, अपराधियों, जमाखोरों, जाति और मजहब के ठेकेदारों के झूठे वायदों में भूलकर उन्हें मतदान कर देते हैं और ये जनप्रतिनिधि सबसे पहले जनता की विकास के लिए प्रदत्त निधि का स्वयं के विकास में इस्तेमाल करते हैं। गन्दगी एक ही वर्ग में नही है यह चतुर्दिक व्याप्त है। गाँव व शहर के नागरिक इनके द्वारा कराये जा रहे घटिया निर्माण या अन्य कार्यों का विरोध भी नहीं करते। अपनी पत्रकार बिरादरी भी लोभवश उनके हिसाब और कार्यों का ब्यौरा नहीं मांगती। पत्रकार यह भी पूछने का साहस नहीं करते कि आप विधायक, सांसद या मंत्री बनते ही कैसे धन्ना सेठ बन गये ?
पत्रकारिता विषय का अध्ययन और व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने वाली इस नई पौध से यह आशा और अपेक्षा है कि पत्रकारों की यह पीढ़ी अपने दायित्व को समझेगी और देश की बदहाली को कम करने की दिशा में कुछ सार्थक प्रयास करेगी। यदि यह पीढ़ी काफी कुछ करने में न समर्थ हो सकी तो, हमारा कौन जनप्रतिनिधि क्या कर रहा है? जनता की गाढ़ी कमाई का कितना सदुपयोग या दुरूपयोग कर रहा है, यह जनता को अवश्य बतायेगी। यह प्रयास यदि सार्थक हुआ तो हमारे जन नेता ईमानदार बनने के लिए मजबूर हो जायेंगे। यही इस पाठ्यक्रम के संचालन और पत्रिका के प्रकाशन की सार्थकता होगी।
जमीनी विवाद में महिलाओं ने किया चक्का जाम।,सीओ ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति कराकर किया मामला शांत।
जफराबाद [ जौनपुर ] नगर पंचायत कचगांव के वार्ड संख्या एक में विवादित जमीन को दो पक्ष जमीन पैमाइश के दौरान आमने सामने हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने एक पक्ष से तीन एवं दूसरे पक्ष से एक लोग को हिरासत में थाने लौट आयी। दूसरी ओर दूसरे पक्ष से मात्र एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के विरोध करते हुए प्रथम के समर्थक पुरूष व महिलाओं ने सिरकोनी-रसैना मार्ग पर कचगांव पानी टंकी के पास चक्का जाम कर दिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गये आनंद नामक युवक से सड़क जाम करने वाले संतोष से फोन पर बात कराने पर जाम समाप्त हुआ। सड़क जाम से लगभग एक घण्टे तक राहगीर आवागमन को लेकर परेशान रहे।
उक्त वार्ड निवासी ताड़केश्वर यादव व बड़ेलाल व फागूलाल हरिजन का एक किता जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यादव पक्ष के द्वारा पैमाइश हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस रविवार को दोपहर में लगभग दो बजे लेखपाल महेन्द्र व उप निरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय राजस्व टीम के साथ उक्त जमीन के पैमाइश हेतु मौके पर पहुंचे। पैमाइश के दौरान बड़ेलाल हरिजन व फागूलाल ने पैमाइश सही न किये जाने का आरोप राजस्व टीम पर लगाने लगे, जिसको लेकर यादव से मौके पर ही जमकर विवाद हो गया।
मौके पर मौजूद उप निरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय व अन्य पुलिस कर्मियों ने विवाद बढ़ता देख एक पक्ष से बड़ेलाल, फागूलाल व आनन्द राव को तथा दूसरे पक्ष से मात्र ओमप्रकाश यादव को हिरासत में लेकर थाने आ गये। दूसरे पक्ष से मात्र ओमप्रकाश को ले जाने की सूचना पर भारी संख्या में बड़ेलाल व फागूलाल के समर्थन में महिला व पुरूष कचगांव पानी टंकी के पास सिरकोनी-रसैना मार्ग पर सड़क को जाम कर दिया। जब जफराबाद पुलिस को सड़क जाम की जानकारी हुई तो थाने ही आनंद राव से समर्थक संतोष हरिजन को फोन कराकर सड़क जाम को समाप्त कराया। सीओ सदर देवेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति पर अगली तिथि पर सक्षम अधिकारी के समक्ष अपने कागजात मय चौहद्दी सहित प्रस्तुत करेंगे। तब जमीन की पैमाइश की जायेगी। सहमति के बाद हिरासत में लिए गये सभी चारों लोगों को छोड़ दिया गया।
मोटर साइकिल,बैटरी व इनवर्टर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
मोटर साइकिल,बैटरी व इनवर्टर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,चार चोर गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME NEWS :जौनपुर पुलिस को कुछ चोरी के सामान मिले है केराकत पुलिस नें चेकिंग के दौरान चोरी के 4 अभियुक्तों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया है,बीती रात केराकत पुलिस ने बेलांव पुल पर वाहन चेकिंग करते समय दो अभियुक्तों के पास से एक चोरी की मोटर साइकिल व एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर पुछताछ के दौरान गिरोह के दो अन्य सदस्यो को देवकली से गिरफ्तार कर चोरी के एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पेलेन्डर एक बैटरी ट्यूबलर एक स्टेपलाइजर एक इन्वर्टर व भिन्न भिन्न चोरियों के सामान की बिक्री से प्राप्त 10120 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।
केराकत पुलिस ने जिन लोगो को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है उनमे अनुज चौहान पुत्र जयसिंह चौहान निवासी ग्राम पसेंवा थाना केराकत है दूसरा .राजकुमार चौहान पुत्र सूरज चौहान निवासी ग्राम पसेंवा थाना केराकत तीसरा चोर पिन्टू चौहान पुत्र मायाशंकर चौहान निवासी ग्राम पसेंवा चौथे का नाम सुमित चौहान पुत्र उमाशंकर चौहान निवासी ग्राम पसेंवा थाना केराकत का रहने वाला बताया जा रहा है l
पुलिस ने चोरी के जिस सामान को बरामद किया है उनमे .एक मोटर साइकिल हीरो सुपर स्पेण्डर सम्बन्धित मु0अ0सं0 128/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर,.एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पेण्डर प्लस सम्बन्धित मु0अ0सं0 345/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना केराकत जनपद जौनपुर,.एक स्टेपलाइजर 5 किलो वाट,.एक बैटरी माइक्रोटेक लॉन्ग लाइफ ट्यूबलर,एक इनवर्टर 850 वाट,.एक तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर,.चोरी के सामान से बरामद पैसे कुल 10120 रुपये शामिल है।
खेतासराय ( जौनपुर ) अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के धर-पकड़ अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने कोर्ट से फरारी काट रहा सात वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टऑफिस मोहल्ला निवासी लाल बहादुर पुत्र भीखूराम, बभनौटी मोहल्ला निवासी शारदा प्रसाद पुत्र गरीब सोनकर, पाराकमाल निवासी विक्रम पुत्र झगडू, शाहापुर निवासी जय प्रकाश पुत्र रमईलाल, तारगाहना निवासी अजय पुत्र पतिराम, रुधौली निवासी सुरेन्द्र पुत्र अच्छेलाल व जमीन रुधौली निवासी सेवालाल बिन्द पुत्र जयराम को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी, हेडकांस्टेबल वीरेंद्र प्रसाद, नफीस अहमद, शिवगोविंद यादव, संजय पाण्डेय, राकेश यादव, मैनुद्दीन अंसारी, कांस्टेबल अनिल यादव कमलेश यादव शामिल रहे।
,जौनपुर पुलिस द्वारा बलात्कार के मुकदमा में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर: बलात्कार के मुकदमा में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अपराध व अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में घनानन्द त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना- जलालपुर हमराह पुलिस टीम के क्षेत्र मे मामूर थे कि मु0अ0सं0 370/24 धारा 64, 351(3) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के नामजद वांछित अभियुक्त विरेन्द्र शर्मा उर्फ डब्बू शर्मा पुत्र मिश्रीलाल शर्मा नि0 ऊदपुर थाना जलालपुर को मुखबिरी सूचना के आधार पर हरीपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार बकायदा बाजाफ्ता हिरासत पुलिस मे लिया गया बाद गिरफ्तारी नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Ugc Pay Scale संविदा शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा
Ugc Pay Scale contract teachers open front against university jaunpur:
जौनपुर!:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में UGC PAY SCALE की मांग को लेकर संविदा शिक्षकों ने अपना मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों ने लंबे अरसे से यूजीसी पे- स्केल की मांग प्रशासन के समक्ष रखी है ,बावजूद इसके प्रशासन नियमों को ताख पर रखकर शिक्षकों का शोषण कर रहा है। आज संविदा शिक्षकों ने बैठक कर विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि नियमों के मुताबिक शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं किया जाता तो शिक्षक आंदोलन की राह पकड़ेंगे।
बैठक में संविदा शिक्षक डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में जिन विभागों में संविदा शिक्षक कार्यरत हैं इसकी सालाना आय 12 करोड़ 55 लाख 94 हजार 372 रूपया है, शासनादेश के हिसाब से उसका 75% जो शिक्षकों के वेतन पर खर्च होना चाहिए वह 09करोड़, 41 लाख, 95 हजार779 रुपया है परिसर में कुल 72 शिक्षक कार्यरत हैं, जिन्हें यदि विश्वविद्यालय यूजीसी का न्यूनतम वेतनमान रुपया 57,700 रूपया प्रदान कर दे, तो सालाना खर्च 4 करोड़ 98 लाख 52 हजार 800 होगा। बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रशासन को 04करोड़ ,45 लाख, 42 हजार, 979 रूपये की बचत होगी, जिसमें से नियमित शिक्षकों को भी पूरा वेतन देने के बाद भी विश्वविद्यालय लगभग तीन करोड़ फायदे में है।
डॉ प्रमेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा निर्माण कार्यों में रुचि लेता है उसे करने में इसे कभी भी धन की कमी नजर नहीं आती, लेकिन जब Ugc Pay Scale शिक्षकों को वेतन देने की बात ही आती है तो इनको आर्थिक तंगी नजर आने लगती है। दो मुनेंद्र सिंह ने कहा कि शासना देश के मुताबिक विश्वविद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रमों का ऑडिट होना चाहिए और आज तक शिक्षकों का जो हक मर गया है उसका पाई पाई का हिसाब विश्वविद्यालय को देना होगा। बैठक में डॉ० नितिन सिंह, डॉ राजितराम सोनकर, डॉ० अंकित कुमार, डॉ० राहुल कुमार राय, डॉ० हेमंत सिंह, डॉ० पूजा सक्सेना, डॉ जय शुक्ला, डॉ० राजीव कुमार, डॉ० सौरभ सिंह, डॉ नवीन चौरसिया, डॉ० सुनील यादव डॉ० पी०सी० यादव, डॉ० सुधीर सिंह, श्रीमती प्रीति सोनकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जौनपुर: विकास भवन स्थित शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर अटेवा जौनपुर ने पेंशन शहीद डॉ राम आशीष सिंह को किया नमन। इस अवसर पर सभी अटेवियन्स ने संकल्प लिया कि हम लोग पुरानी पेंशन बहाल कराकर पेंशन शहीद डॉ राम आशीष सिंह जी को असली श्रद्धा सुमन का अर्पण करेंगे। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और विभिन्न ब्लॉकों एवं विभागो के बहुत से कर्मचारी उपस्थित रहे।
JAUNPUR:ट्रेन से गिरा यात्री गम्भीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर
JAUNPUR Passenger seriously injured after falling from train, referred to district hospital
किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत कर लौटते समय हुआ हादसा
मामला खेतासराय क्षेत्र के गेट नं. 57C का
खेतासराय (जौनपुर) वाराणसी-अयोध्या रेलवे मार्ग पर ट्रेन से सफर कर रहे यात्री क्षेत्र स्थित गेट संख्या – 57C पर अचानक गिर गया। उसके साथ उसकी बहन भी यात्रा कर रही थी। जिसने घटना की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दिया। सूचना पाकर हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष खेतासराय ने गम्भीर रूप से घायल यात्री को रेलवे ट्रक के किनारे झाड़ियों से अथक प्रयास के बाद निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। उधर उसकी बहन को स्टेशन से लाकर भाई से मिलवाया। जहाँ डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल यात्री को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कलकत्ता निवासी अरमान पुत्र असलम (25) अपनी बहन परवीन के साथ किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत कर हावड़ा एक्सप्रेस से कलकत्ता जा रहा था। क्षेत्र के गोरारी स्थित रेलवे गेट 57C के समीप अचानक ट्रेन से अरमान गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी बहन परवीन ने तत्काल घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दिया। सूचना पाकर मौके पर हमराहियों के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय ने गिरे यात्री को झाड़ियों को खोजबीन किया अथक प्रयास के बाद गम्भीर रूप से घायलावस्था में झाड़ी में मिला। जिसे एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुँचाया उधर उसकी बहन को स्टेशन से भाई के पास ले गए। गम्भीर रूप से घायल यात्री अरमान को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सर्वे पर विशेष बैठक आयोजित
खेतासराय (जौनपुर) विकास खंड शाहगंज सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2018 की पात्रता सूची में पात्र व्यक्तियों का नाम जोड़े जाने हेतु सर्वे को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक परियोजना निदेशक, जौनपुर के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें श्री सिंह ने सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र व्यक्तियों का चयन मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अपात्र व्यक्तियों का चयन करने और सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर सर्वेक्षणकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि इस सर्वेक्षण का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा। उन्होंने योजना में शामिल होने के लिए आवश्यक दस प्रमुख पैरामीटर की जानकारी दी और सभी सचिवों से उन्हें भली-भांति समझने और लागू करने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश शर्मा और समस्त सचिव उपस्थित रहे। बैठक में योजना को सफल बनाने और पात्रता के आधार पर चयन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चर्चा की गई।