Home Blog Page 191

शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के वैवाहिक वर्षगाँठ पर केक काटकर,दी गई बधाई 

0
शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के वैवाहिक वर्षगाँठ पर केक काटकर,दी गई बधाई 
शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के वैवाहिक वर्षगाँठ पर केक काटकर

शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के जन्म दिवस एवं वैवाहिक वर्षगाँठ पर भाजपाइयों ने केक काटकर दी बधाइयाँ


शाहगंज [जौनपुर] नगर के अत्यंत लोकप्रिय एवं मिलनसार वर्तमान विधायक रमेश सिंह के जन्म दिन एवं वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा नेताओं द्वारा केक काट कर उन्हें बधाई दी गयी। जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह एक बहुत बड़ा संयोग है कि हमारे क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री रमेश सिंह जी का जिस दिन जन्म हुआ है उसी दिन वह दाम्पत्य जीवन में भी प्रवेश किए थे उनका जन्म दिन एवं वैवाहिक वर्षगाँठ मनाकर हम लोगो को बहुत खुशी हो रही है।


युवा मंडल मोर्चा के अध्यक्ष धीरज पाटिल अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह क्षेत्र की जनता के लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जो उन्हें इतना लोकप्रिय विधायक मिला। ऐसा जनप्रतिनिधि होना बहुत ही मुश्किल है। दीपक सिंह ने बताया कि विधायक जी को अहम छू भी नहीं पाया है, वह हर व्यक्ति से ऐसे मिलते हैं जैसे वो उसे वर्षों से जानते हो।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा मंडल के अध्यक्ष प्रिंस गौतम, मंडल आईटी सेल अनुराग अग्रहरि, अरूण चौहान, सर्वेश मिश्रा,बैजनाथ मोदनवाल, विवेक अग्रहरि, दीपक सिंह, आदि भाजपा नेता उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी।

आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को किया गया जागरूक  

0
आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को किया गया जागरूक  
आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को किया गया जागरूक  

आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेतासराय में मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक:

खेतासराय (जौनपुर)उत्तर-प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न थानाक्षेत्र के अंतर्गत बच्चियों एवं महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके क्रम में शुक्रवार को खेतासराय पुलिस टीम द्वारा कस्बा स्थित आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण के सरकार के तरफ से चलाएं जा रहे योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा संकट के समय में हेल्पलाइन नम्बर 1090, 1076, 1930, 112, 108, 181 के उपयोग के बारे में बताया गया। इस दौरान बताया गया कि किसी भी घटना के समय उक्त नम्बर पर तत्काल कॉल कर सकते है। इस जागरूकता अभियान में जागरूक करने के लिए उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव, महिला कांस्टेबल आशा रही।

राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक,दीर्घायु की कामना

0
राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक,दीर्घायु की कामना
राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक,दीर्घायु की कामना

राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक,दीर्घायु की कामना

मुंगराबादशाहपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी का 53 वां जन्मदिन सर्ववैश्य समाज के मुख्य सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता पिंटू के नेतृत्व में समर्थकों ने केक काटकर मनाया। साथ ही उनके चित्र पर केक खिलाते हुए उनके दीर्घायु होने के लिए ईश्वर से कामना की। इस दौरान सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक व सर्ववैश्य समाज के मुख्य सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने जन्मदिन मनाते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी पूर्वांचल की गौरव ही नहीं, बल्कि देश के गौरव हैं।निश्चित रूप से मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद जौनपुर के विकास के लिए प्रयत्नशील है।

सलाहकार इंजी.उमाशंकर गुप्ता ने भी उन्होंने ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि सांसद ने न सिर्फ क्षेत्र को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच है। बधाई देने में मनोज द्विवेदी व्यास, अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, महामंत्री रंजीत गुप्ता,आलोक गुप्ता,शिव प्रसाद ऊमरवैश्यबबलू,इंजी.उमाशंकर,राजकुमार जायसवाल काजू,आशीष ऊमरवैश्य, रामनारायण साहू,संदीप केशरी, सुमित गुप्ता, सीके गुप्ता, सुमित गुप्ता, विकेश गुप्ता,दीपू मोदनवाल, विपिन जिम्मी, जगदंबा जायसवाल,नमन गुप्ता, संदीप कसेरा, डाक्टर दूबे व अली अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ

JAUNPUR:यूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

0
JAUNPURयूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग
JAUNPUR:यूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

Fire in Unani dispensary due to short circuit .jaunpur

  • यूनानी दवाखाना में जिस समय शॉर्ट-सर्किट से आग ,लगी दुकानदार दुकान बंद कर नमाज पढ़ने गया हुआ था l 

KHETASARAI JAUNPUR जौनपुर) खेतासराय नगर में शुक्रवार को एक यूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया ऐसे में आस-पास के दुकानदारों की सूझ-बूझ से आग को नियंत्रित कर लिया गया। लेकिन तब हज़ारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी को घटना की जानकारी तब हुई जब वह जुमा की नमाज़ पढ़कर दुकान पर आया।


स्टेशन गली में सिद्दीकी यूनानी दवाखाना के नाम से एक दुकान है। जिसके प्रोपराइटर हकीम जफर सिद्दीकी है नित्य की भांति दुकान खोलकर बैठे थे की शुक्रवार होने के कारण समय से जुमा की नमाज़ पढ़ने के लिए दुकान बंद कर मस्ज़िद चले गए थे। इतने में उक्त दुकान में शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गयी। जिससे दुकान के बाहर जोर-जोर से धुआं निकलने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दुकान के आस-पास के दुकानदारों ने हिम्मत जुटाकर दुकान का ताला तोड़कर दिया और आग बुझाने वाले यंत्र और पानी की मदद से लोगों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक हज़ारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी जब जुमा की नमाज़ पढ़कर दुकान पर वापस आया तो यह सब नज़ारा देख स्तब्ध हो गया। JAUNPUR NEWS

KHETASARAI:शांति व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार

0
KHETASARAI:शांति व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार
KHETASARAI CRIME

KHETASARAI CRIME जौनपुर: खेतासराय पुलिस टीम ने क्षेत्र के मवई और भदैला गाँव से सात लोगों को शांतिभंग में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था में बनाएं रखने में खलल डालने के आरोप में सात लोगों को पकड़ा गया जिसे विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष कुमार सिंह पुत्र स्व. तेज़ बहादुर सिंह,शिवकुमार सिंह पुत्र स्व. श्याम नारायन निवासीगण भदैला,थाना खेतासराय, वही क्षेत्र के मवई गाँव निवासीगण जनार्दन चौहान पुत्र स्व. रामबली चौहान, सूरज यादव पुत्र सभाजीत यादव, आलोक यादव पुत्र सुरेन्द्र प्रताप यादव, विवेक यादव पुत्र विजय प्रताप यादव व श्याम सिंह यादव पुत्र रामस्वारथ यादव को गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल विरेन्द्र प्रसाद, नफीस अहमद, शैलेष यादव व नीरज कुमार शामिल रहे।

KHETASARAI CRIME NEWS N0- 2 अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला नामजद आरोपी गिरफ्तार :

KHETASARAI:शांति व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार
  फोटो- अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला नामजद आरोपी सचिन :

KHETASARAI : अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने नाबालिक से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के रुधौली गाँव स्थित पंचायत भवन के पास नाबालिक बालक से दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपी को शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर कलवारिया पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया जिसका का नाम सचिन विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा (20)। इसके खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी,हेडकांस्टेबल मैनुद्दीन अंज़ारी, राकेश कुमार यादव शामिल रहे।

JAUNPUR:शैक्षिक भ्रमण,करियर मार्गदर्शन का हुआ आयोजन

0

पीयू में शैक्षिक भ्रमण,करियर मार्गदर्शन का हुआ आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वसरैया सभागार में शैक्षिक भ्रमण एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रो. वंदना सिंह, कुलपति, पूर्वांचल विश्वविद्यालय की देखरेख में आयोजित किया गया।


अध्यक्षता करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश ने विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण का महत्व समझाते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत में नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रमाणित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर की शुरुआत इस प्रतिष्ठित संस्थान से करने के लिए प्रेरित किया।


इंजीनियरिंग संकाय के डीन, प्रो. सौरभ पाल ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधुनिक सुविधाओं, जैसे उच्च श्रेणी की विज्ञान प्रयोगशालाएं और कंप्यूटर लैब के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल को व्यापक बना सकते हैं।


कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को देखा। शैक्षिक भ्रमण में जौनपुर के विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों जैसे रामनगर, सिकरारा, परियावा, और सुरहुरपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने इंजीनियरिंग संकाय की विभिन्न शाखाओं, जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, और सूचना प्रौद्योगिकी का भ्रमण किया। इसमें विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स लैब के बारे में डॉ रीतेश बरनवाल, डॉ अनीश अंसारी के द्वारा बताया गया।इसके अलावा, विद्यार्थियों ने सेंट्रल लाइब्रेरी और अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया।


डॉ. रजनीश भास्कर ने करियर के विभिन्न विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. कमलेश पाल ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में नवाचार और अनुसंधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति सिंह और पूनम सोनकर ने किया। कार्यक्रम के समापन पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर, सिकरारा की प्रधानाचार्या कुंवारी सुहासिनी ने आभार प्रकट किया।
इस मौके पर डॉ रीतेश बरनवाल,डॉ अजय मौर्य,डॉ अनीश अंसारी,सुश्री प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे।

अराजक तत्वों की अब खैर नही,पुलिस पहचान कर कठोर कार्यवाही करेगी

0
अराजक तत्वों की अब खैर नही,पुलिस पहचान कर कठोर कार्यवाही करेगी
अराजक तत्वों की अब खैर नही,पुलिस पहचान कर कठोर कार्यवाही करेगी

अराजक तत्वों की अब खैर नही,जौनपुर पुलिस पहचान कर कठोर कार्यवाही करेगी

JAUNPUR POLICE जौनपुर: अराजक तत्वों की अब खैर नही पुलिस अब पहचान कर अराजक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करेगी पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन सभागार कक्ष में निम्न बिन्दुओं पर क्राइम मीटिंग का आयोजन कर जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा की ,अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी को आवश्यक आदेश-निर्देश दिया । समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , समस्त क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहें।गुरुवार पांच दिसंबर को हुई बैठक में एसपी ने कहा कि सक्रिय अपराधियों की शिनाख्त कर उन पर कठोरतम कार्यवाही की जाय ।

सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले संभावित संदिग्धों की पहचान कर उनके विरुद्ध समयबद्ध तरीके से कार्यवाही ,नियमित जनसुनवाई करना और आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का संतोषजनक एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना। अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड आदि पर कार्यवाही करना। व्यापारिक संगठनों से बात कर अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करना। वर्तमान में प्रचलित पुलिस भर्ती में पूर्ण निष्पक्ष पुलिस सत्यापन की कार्यवाही करना।

धार्मिक स्थलों पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन करने पर विस्तारक यंत्रों पर कार्यवाही करना। नही बचेंगे अराजक तत्व, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सभी अराजक तत्वों की पहचान कर शीघ्र उन पर कठोर कार्यवाही करना।, अपराध की रोकथाम के लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व निर्धारण कर अपराधियों के विरुद्ध कठोर रुख अपनाते हुए संपत्तियां कुर्क करना, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजना, हत्या, बलात्कार आदि जैसे गंभीर अपराधों के अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करना। एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करना तथा प्रतिदिन उनकी कार्यवाही की समीक्षा करना एवं ऐसे शोहदों पर सार्वजनिक रूप से कठोर कार्यवाही की जाए। आम जन में सुरक्षा की भावना को स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी होगी।

    भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ

    0
    भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ
    भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ

    BJP leaders Sandeep Yadav, Navneet Rana, and Chitra Bagh together:

    MUMBAI POLITICS :महाराष्ट्र समेत पूरे देश के लिए आज बहुत ही खास दिन रहा क्योंकि आज महाराष्ट्र मैं एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश से जाने-माने लोग पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और कोई ऐसे बड़े पॉलिटिकल चेहरे शपथ ग्रहण को सेलिब्रेट किया वहीं भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता वह बॉलीवुड से गहरा तालुक रखने वाले संदीप यादव भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें भाजपा नेता संदीप यादव के साथ चित्रा बाघ व महाराष्ट्र की राजनीति व हिंदुत्व को लेकर मशहूर चेहरा नवनीत राणा l

    भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ


    संदीप यादव, चित्रा बाघ व नवनीत राणा की एक साथ की फोटो लोग खूब लाइक कर रहे हैंl वही संदीप यादव ने बताया आज भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय देवेंद्र भाउ मुख्यमंत्री की शपथ लिए जो की बहुत गौरव की बात है और निश्चित तौर पर महाराष्ट्र का विकास तेजी से होगा l उपमुख्यमंत्री की शपथ के रूप में शिंदे और अजीत पवार लोगों को मोह लिया l

    JAUNPUR NEWS: चम्मच दौड़ में कान्ता,कुर्सी दौड़ में जहरा ने मारी बाजी

    0
    JAUNPUR NEWS चम्मच दौड़ में कान्ता,कुर्सी दौड़ में जहरा ने मारी बाजी
    JAUNPUR NEWS: चम्मच दौड़ में कान्ता,कुर्सी दौड़ में जहरा ने मारी बाजी

    Kanta won in the spoon race, Zahara won in the chair race.jaunpur news

    JANPUR NEWS जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरूवार को रचना विशेष विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष विकास साहू विक्की, विशिष्ट अतिथि क्लब के पूर्व अध्यक्ष व एमजेएफ संतोष साहू बच्चा तथा अन्य अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, एमजेएफ आनंद स्वरूप व रेखा मौर्या उपस्थित थे।

    खेलकूद प्रतियोगिता में चम्मच दौड़ में कान्ता तिवारी, सुई-धागा में महिमा, मेढ़क दौड़ में प्रिंस गुप्ता, जलेबी दौड़ में नमन प्रजापति, टाफी दौड़ में अमर, केला दौड़ में गौरव, कुर्सी दौड़ में जहरा फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए इनके अन्दर छिपी हुई रचनात्मक कला को बाहर लाने के लिए संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहाकि समाज को इस तरह के बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आकर इन्हें आत्म निर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गौतम चन्द, वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ. संतोष कुमार सिंह, रविरंजन, जितेन्द्र, दामिनी यादव, नीतू यादव, होरेन्द्र मौर्या, बबिता सिंह, लाल साहब यादव का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक सचिन यादव व आभार विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर द्वारा किया गया।

    ओ०टी०एस०स्कीम में उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट प्रदान की जायेगी,डीएम 

    0
    ओ०टी०एस०स्कीम में उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट प्रदान की जायेगी
    ओ०टी०एस०स्कीम में उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट प्रदान की जायेगी

    ओ०टी०एस०स्कीम में बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट प्रदान की जायेगी ,डीएम 

    जौनपुर ; कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में विद्युत विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली ओटीएस स्कीम के सम्बन्ध में बैठक संपन्न ,जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में

    हुई बैठक में ओ०टी०एस० स्कीम से सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओ को बताया गया जैसे कि यह योजना तीन चरणों में क्रमशः 15 से 31 दिसम्बर 2024, 01 जनवरी से 15 जनवरी 2025 एवं 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगी इसमें सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को सरचार्ज में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी इस योजना का लाभ लेने हेतु पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बकाया धनराशि का 30 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा किया जायेगा। कलेक्टिंग एजेंटों को सरचार्ज में छूट के उपरान्त जमा कराये गये सरचार्ज पर 10 प्रतिशत का प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा। 

     जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी सी०एच०सी०, एस०एच०जी की विद्युत सखियों, मीटर रीडरो को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने हेतु प्रचार प्रसार करने हेतु अनुरोध किया गया ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके। जिलाधिकारी के द्वारा सभी ग्राम प्रधानों से अपील की गई कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत कनेक्शन ले, उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर भी पीएम सूर्य घर का सेटअप लगाया जा रहा है।बैठक में विद्युत विभाग के दोनो मण्डलों के अधीक्षण अभियन्ता समस्त अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता एवं सी०एस०सी०, एस०एच०जी० के एजेन्ट, विद्युत सखियों ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़े : Kisan Card बनेगा तभी मिलेगा सरकारी लाभ, शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जाएगी


    यह भी पढ़े : #7 दिसंबर को यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जौनपुर आएंगे