Home Blog Page 191

Ugc Pay Scale संविदा शिक्षकों ने विश्वविद्यालय  के खिलाफ खोला मोर्चा

0
Ugc Pay Scale संविदा शिक्षकों ने विश्वविद्यालय  के खिलाफ खोला मोर्चा
Ugc Pay Scale संविदा शिक्षकों ने विश्वविद्यालय  के खिलाफ खोला मोर्चा


जौनपुर!:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में UGC PAY SCALE की मांग को लेकर संविदा शिक्षकों ने अपना मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों ने लंबे अरसे से यूजीसी पे- स्केल की मांग प्रशासन के समक्ष रखी है ,बावजूद इसके प्रशासन नियमों को ताख पर रखकर शिक्षकों का शोषण कर रहा है। आज संविदा शिक्षकों ने बैठक कर विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि नियमों के मुताबिक शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं किया जाता तो शिक्षक आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

बैठक में संविदा शिक्षक डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में जिन विभागों में संविदा शिक्षक कार्यरत हैं इसकी सालाना आय 12 करोड़ 55 लाख 94 हजार 372 रूपया है, शासनादेश के हिसाब से उसका 75% जो शिक्षकों के वेतन पर खर्च होना चाहिए वह 09करोड़, 41 लाख, 95 हजार779 रुपया है परिसर में कुल 72 शिक्षक कार्यरत हैं, जिन्हें यदि विश्वविद्यालय यूजीसी का न्यूनतम वेतनमान रुपया 57,700 रूपया प्रदान कर दे, तो सालाना खर्च 4 करोड़ 98 लाख 52 हजार 800 होगा। बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रशासन को 04करोड़ ,45 लाख, 42 हजार, 979 रूपये की बचत होगी, जिसमें से नियमित शिक्षकों को भी पूरा वेतन देने के बाद भी विश्वविद्यालय लगभग तीन करोड़ फायदे में है।

डॉ प्रमेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा निर्माण कार्यों में रुचि लेता है उसे करने में इसे कभी भी धन की कमी नजर नहीं आती, लेकिन जब Ugc Pay Scale शिक्षकों को वेतन देने की बात ही आती है तो इनको आर्थिक तंगी नजर आने लगती है। दो मुनेंद्र सिंह ने कहा कि शासना देश के मुताबिक विश्वविद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रमों का ऑडिट होना चाहिए और आज तक शिक्षकों का जो हक मर गया है उसका पाई पाई का हिसाब विश्वविद्यालय को देना होगा। बैठक में डॉ० नितिन सिंह, डॉ राजितराम सोनकर, डॉ० अंकित कुमार, डॉ० राहुल कुमार राय, डॉ० हेमंत सिंह, डॉ० पूजा सक्सेना, डॉ जय शुक्ला, डॉ० राजीव कुमार, डॉ० सौरभ सिंह, डॉ नवीन चौरसिया, डॉ० सुनील यादव डॉ० पी०सी० यादव, डॉ० सुधीर सिंह, श्रीमती प्रीति सोनकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अटेवा ने पेंशन शहीद डॉ राम आशीष सिंह को किया नमन

0
अटेवा ने पेंशन शहीद डॉ राम आशीष सिंह को किया नमन
अटेवा ने पेंशन शहीद डॉ राम आशीष सिंह को किया नमन

जौनपुर: विकास भवन स्थित शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर अटेवा जौनपुर ने पेंशन शहीद डॉ राम आशीष सिंह को किया नमन। इस अवसर पर सभी अटेवियन्स ने संकल्प लिया कि हम लोग पुरानी पेंशन बहाल कराकर पेंशन शहीद डॉ राम आशीष सिंह जी को असली श्रद्धा सुमन का अर्पण करेंगे। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और विभिन्न ब्लॉकों एवं विभागो के बहुत से कर्मचारी उपस्थित रहे।

JAUNPUR:ट्रेन से गिरा यात्री गम्भीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर

0
JAUNPUR:ट्रेन से गिरा यात्री गम्भीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर
JAUNPUR:ट्रेन से गिरा यात्री गम्भीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर

JAUNPUR Passenger seriously injured after falling from train, referred to district hospital

  • किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत कर लौटते समय हुआ हादसा
  • मामला खेतासराय क्षेत्र के गेट नं. 57C का

खेतासराय (जौनपुर) वाराणसी-अयोध्या रेलवे मार्ग पर ट्रेन से सफर कर रहे यात्री क्षेत्र स्थित गेट संख्या – 57C पर अचानक गिर गया। उसके साथ उसकी बहन भी यात्रा कर रही थी। जिसने घटना की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दिया। सूचना पाकर हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष खेतासराय ने गम्भीर रूप से घायल यात्री को रेलवे ट्रक के किनारे झाड़ियों से अथक प्रयास के बाद निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। उधर उसकी बहन को स्टेशन से लाकर भाई से मिलवाया। जहाँ डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल यात्री को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कलकत्ता निवासी अरमान पुत्र असलम (25) अपनी बहन परवीन के साथ किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत कर हावड़ा एक्सप्रेस से कलकत्ता जा रहा था। क्षेत्र के गोरारी स्थित रेलवे गेट 57C के समीप अचानक ट्रेन से अरमान गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी बहन परवीन ने तत्काल घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दिया। सूचना पाकर मौके पर हमराहियों के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय ने गिरे यात्री को झाड़ियों को खोजबीन किया अथक प्रयास के बाद गम्भीर रूप से घायलावस्था में झाड़ी में मिला। जिसे एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुँचाया उधर उसकी बहन को स्टेशन से भाई के पास ले गए। गम्भीर रूप से घायल यात्री अरमान को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शाहगंज ब्लाक पर पात्रता सर्वे पर बैठक आयोजित  

0

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सर्वे पर विशेष बैठक आयोजित

खेतासराय (जौनपुर) विकास खंड शाहगंज सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2018 की पात्रता सूची में पात्र व्यक्तियों का नाम जोड़े जाने हेतु सर्वे को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक परियोजना निदेशक, जौनपुर के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें श्री सिंह ने सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र व्यक्तियों का चयन मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अपात्र व्यक्तियों का चयन करने और सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर सर्वेक्षणकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि इस सर्वेक्षण का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा। उन्होंने योजना में शामिल होने के लिए आवश्यक दस प्रमुख पैरामीटर की जानकारी दी और सभी सचिवों से उन्हें भली-भांति समझने और लागू करने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश शर्मा और समस्त सचिव उपस्थित रहे। बैठक में योजना को सफल बनाने और पात्रता के आधार पर चयन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चर्चा की गई।

यह भी पढ़े : शाहगंज में शांति भंग के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार  

शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के वैवाहिक वर्षगाँठ पर केक काटकर,दी गई बधाई 

0
शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के वैवाहिक वर्षगाँठ पर केक काटकर,दी गई बधाई 
शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के वैवाहिक वर्षगाँठ पर केक काटकर

शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के जन्म दिवस एवं वैवाहिक वर्षगाँठ पर भाजपाइयों ने केक काटकर दी बधाइयाँ


शाहगंज [जौनपुर] नगर के अत्यंत लोकप्रिय एवं मिलनसार वर्तमान विधायक रमेश सिंह के जन्म दिन एवं वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा नेताओं द्वारा केक काट कर उन्हें बधाई दी गयी। जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह एक बहुत बड़ा संयोग है कि हमारे क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री रमेश सिंह जी का जिस दिन जन्म हुआ है उसी दिन वह दाम्पत्य जीवन में भी प्रवेश किए थे उनका जन्म दिन एवं वैवाहिक वर्षगाँठ मनाकर हम लोगो को बहुत खुशी हो रही है।


युवा मंडल मोर्चा के अध्यक्ष धीरज पाटिल अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह क्षेत्र की जनता के लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जो उन्हें इतना लोकप्रिय विधायक मिला। ऐसा जनप्रतिनिधि होना बहुत ही मुश्किल है। दीपक सिंह ने बताया कि विधायक जी को अहम छू भी नहीं पाया है, वह हर व्यक्ति से ऐसे मिलते हैं जैसे वो उसे वर्षों से जानते हो।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा मंडल के अध्यक्ष प्रिंस गौतम, मंडल आईटी सेल अनुराग अग्रहरि, अरूण चौहान, सर्वेश मिश्रा,बैजनाथ मोदनवाल, विवेक अग्रहरि, दीपक सिंह, आदि भाजपा नेता उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी।

आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को किया गया जागरूक  

0
आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को किया गया जागरूक  
आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं को किया गया जागरूक  

आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेतासराय में मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक:

खेतासराय (जौनपुर)उत्तर-प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न थानाक्षेत्र के अंतर्गत बच्चियों एवं महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसके क्रम में शुक्रवार को खेतासराय पुलिस टीम द्वारा कस्बा स्थित आदर्श भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण के सरकार के तरफ से चलाएं जा रहे योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा संकट के समय में हेल्पलाइन नम्बर 1090, 1076, 1930, 112, 108, 181 के उपयोग के बारे में बताया गया। इस दौरान बताया गया कि किसी भी घटना के समय उक्त नम्बर पर तत्काल कॉल कर सकते है। इस जागरूकता अभियान में जागरूक करने के लिए उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव, महिला कांस्टेबल आशा रही।

राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक,दीर्घायु की कामना

0
राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक,दीर्घायु की कामना
राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक,दीर्घायु की कामना

राज्यसभा सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक,दीर्घायु की कामना

मुंगराबादशाहपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी का 53 वां जन्मदिन सर्ववैश्य समाज के मुख्य सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता पिंटू के नेतृत्व में समर्थकों ने केक काटकर मनाया। साथ ही उनके चित्र पर केक खिलाते हुए उनके दीर्घायु होने के लिए ईश्वर से कामना की। इस दौरान सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक व सर्ववैश्य समाज के मुख्य सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने जन्मदिन मनाते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी पूर्वांचल की गौरव ही नहीं, बल्कि देश के गौरव हैं।निश्चित रूप से मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद जौनपुर के विकास के लिए प्रयत्नशील है।

सलाहकार इंजी.उमाशंकर गुप्ता ने भी उन्होंने ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि सांसद ने न सिर्फ क्षेत्र को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच है। बधाई देने में मनोज द्विवेदी व्यास, अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य नेता, महामंत्री रंजीत गुप्ता,आलोक गुप्ता,शिव प्रसाद ऊमरवैश्यबबलू,इंजी.उमाशंकर,राजकुमार जायसवाल काजू,आशीष ऊमरवैश्य, रामनारायण साहू,संदीप केशरी, सुमित गुप्ता, सीके गुप्ता, सुमित गुप्ता, विकेश गुप्ता,दीपू मोदनवाल, विपिन जिम्मी, जगदंबा जायसवाल,नमन गुप्ता, संदीप कसेरा, डाक्टर दूबे व अली अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ

JAUNPUR:यूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

0
JAUNPURयूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग
JAUNPUR:यूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

Fire in Unani dispensary due to short circuit .jaunpur

  • यूनानी दवाखाना में जिस समय शॉर्ट-सर्किट से आग ,लगी दुकानदार दुकान बंद कर नमाज पढ़ने गया हुआ था l 

KHETASARAI JAUNPUR जौनपुर) खेतासराय नगर में शुक्रवार को एक यूनानी दवाखाना में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया ऐसे में आस-पास के दुकानदारों की सूझ-बूझ से आग को नियंत्रित कर लिया गया। लेकिन तब हज़ारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी को घटना की जानकारी तब हुई जब वह जुमा की नमाज़ पढ़कर दुकान पर आया।


स्टेशन गली में सिद्दीकी यूनानी दवाखाना के नाम से एक दुकान है। जिसके प्रोपराइटर हकीम जफर सिद्दीकी है नित्य की भांति दुकान खोलकर बैठे थे की शुक्रवार होने के कारण समय से जुमा की नमाज़ पढ़ने के लिए दुकान बंद कर मस्ज़िद चले गए थे। इतने में उक्त दुकान में शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गयी। जिससे दुकान के बाहर जोर-जोर से धुआं निकलने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दुकान के आस-पास के दुकानदारों ने हिम्मत जुटाकर दुकान का ताला तोड़कर दिया और आग बुझाने वाले यंत्र और पानी की मदद से लोगों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक हज़ारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी जब जुमा की नमाज़ पढ़कर दुकान पर वापस आया तो यह सब नज़ारा देख स्तब्ध हो गया। JAUNPUR NEWS

KHETASARAI:शांति व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार

0
KHETASARAI:शांति व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार
KHETASARAI CRIME

KHETASARAI CRIME जौनपुर: खेतासराय पुलिस टीम ने क्षेत्र के मवई और भदैला गाँव से सात लोगों को शांतिभंग में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था में बनाएं रखने में खलल डालने के आरोप में सात लोगों को पकड़ा गया जिसे विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष कुमार सिंह पुत्र स्व. तेज़ बहादुर सिंह,शिवकुमार सिंह पुत्र स्व. श्याम नारायन निवासीगण भदैला,थाना खेतासराय, वही क्षेत्र के मवई गाँव निवासीगण जनार्दन चौहान पुत्र स्व. रामबली चौहान, सूरज यादव पुत्र सभाजीत यादव, आलोक यादव पुत्र सुरेन्द्र प्रताप यादव, विवेक यादव पुत्र विजय प्रताप यादव व श्याम सिंह यादव पुत्र रामस्वारथ यादव को गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल विरेन्द्र प्रसाद, नफीस अहमद, शैलेष यादव व नीरज कुमार शामिल रहे।

KHETASARAI CRIME NEWS N0- 2 अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला नामजद आरोपी गिरफ्तार :

KHETASARAI:शांति व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार
  फोटो- अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला नामजद आरोपी सचिन :

KHETASARAI : अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने नाबालिक से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के रुधौली गाँव स्थित पंचायत भवन के पास नाबालिक बालक से दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपी को शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर कलवारिया पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया जिसका का नाम सचिन विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा (20)। इसके खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी,हेडकांस्टेबल मैनुद्दीन अंज़ारी, राकेश कुमार यादव शामिल रहे।

JAUNPUR:शैक्षिक भ्रमण,करियर मार्गदर्शन का हुआ आयोजन

0

पीयू में शैक्षिक भ्रमण,करियर मार्गदर्शन का हुआ आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वसरैया सभागार में शैक्षिक भ्रमण एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रो. वंदना सिंह, कुलपति, पूर्वांचल विश्वविद्यालय की देखरेख में आयोजित किया गया।


अध्यक्षता करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश ने विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण का महत्व समझाते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत में नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रमाणित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर की शुरुआत इस प्रतिष्ठित संस्थान से करने के लिए प्रेरित किया।


इंजीनियरिंग संकाय के डीन, प्रो. सौरभ पाल ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधुनिक सुविधाओं, जैसे उच्च श्रेणी की विज्ञान प्रयोगशालाएं और कंप्यूटर लैब के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल को व्यापक बना सकते हैं।


कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को देखा। शैक्षिक भ्रमण में जौनपुर के विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों जैसे रामनगर, सिकरारा, परियावा, और सुरहुरपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने इंजीनियरिंग संकाय की विभिन्न शाखाओं, जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, और सूचना प्रौद्योगिकी का भ्रमण किया। इसमें विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स लैब के बारे में डॉ रीतेश बरनवाल, डॉ अनीश अंसारी के द्वारा बताया गया।इसके अलावा, विद्यार्थियों ने सेंट्रल लाइब्रेरी और अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया।


डॉ. रजनीश भास्कर ने करियर के विभिन्न विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। डॉ. कमलेश पाल ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में नवाचार और अनुसंधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति सिंह और पूनम सोनकर ने किया। कार्यक्रम के समापन पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर, सिकरारा की प्रधानाचार्या कुंवारी सुहासिनी ने आभार प्रकट किया।
इस मौके पर डॉ रीतेश बरनवाल,डॉ अजय मौर्य,डॉ अनीश अंसारी,सुश्री प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे।