Home Blog Page 194

कुलपति ने परीक्षा के दरम्यान देखी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग

0

कुलपति ने किया सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण,पहली पाली की परीक्षा की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी गई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने मंगलवार को महाविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण किया। परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए। पहली पाली में संपन्न हुई परीक्षा का सीसीटीवी भी देखा।
कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने जौनपुर जनपद के गुलाबी देवी महाविद्यालय, अब्दुल अज़ीज़ अंसारी महाविद्यालय एवं फरीदुलहक़ महाविद्यालय का परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा दिया गए निर्देशों की स्थिति जानी और सीसीटीवी को भी चेक किया। अब्दुल अजीज महाविद्यालय के रसायन विभाग के लैब का भी निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह भी शामिल रहे।विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा गाजीपुर, जौनपुर एवं प्रयागराज जनपद के 380 केंद्रों पर संपन्न हो रही है जिसमें गाजीपुर जनपद में 214, जौनपुर जनपद में 165 एवं प्रयागराज जनपद में एक केंद्र समय से सेमेस्टर परीक्षाओं के संपन्न होने के लिए बनाए गए। समय से परीक्षा संपन्न कराने एवं परीक्षाफल घोषित करने के लिए 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तीन पाली में परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 8: बजे से 10: बजे तक दूसरी पाली 11: से 1: तक और तीसरी पाली 2: बजे से 4: तक आयोजित की गई है ।

भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद,दो शातिर चोर गिरफ्तार

0

जौनपुर । मीरगंज थाने की पुलिस बड़ी कामयावी हासिल की है, गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को चोरी के 190 खाली गैस सिलेण्डर 14 Kg इण्डेन मार्का व टाटा मैजिक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है ।

जिले मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मुन्नीलाल कन्नौजिया व उप निरीक्षक शमीम खाँ व मय फोर्स थाना मीरगंज के द्वारा मुखबिर खास से सूचना मिली कि मोलनापुर निर्माणधीन नहर पुलिया के पास से दो शातिर अन्तर्जनपदीय चोर , धर्मवीर गौतम उर्फ जानू पुत्र कुल्लू राम उम्र करीब 26 वर्ष निवासीग्राम हरिपुर सरायदासू सैदाबाद पुलिस चौकी के पास थाना हँडिया जनपद प्रयागराज हालपता करौहा थाना उतराँव प्रयागराज 2- सौरभ पुत्र रामबहादुर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चिल्ला कला थाना सोहागी जनपद रीवा म0प्र0 हालपता पप्पू पासी के मकान में सैदाबाद पुलिस चौकी के पीछे CHC के सामने थाना हँडिया प्रयागराज को दिनांक 02.12.2024 समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

जिनकी निशनदेही पर 190 खाली गैस सिलेण्डर 14 Kg इण्डेन मार्का बरामद किया गया, जिसमें से थाना मीरगंज अन्तर्गत ग्राम सेमरी के जनार्दन इण्डेन गैस एजेन्सी से 141 सिलेण्डर दिनांक-19 नवम्बर को चोरी किया गया था तथा दिनांक-27.05.2024 को थानाक्षेत्र पवारा के कुँवरपुर गैस एजेन्जी से 49 सिलेण्डर चोरी किया गया था। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार गैस चोर

  1. धर्मवीर गौतम उर्फ जानू पुत्र कुल्लू राम उम्र करीब 26 वर्ष निवासीग्राम हरिपुर सरायदासू सैदाबाद पुलिस चौकी के पास थाना हँडिया जनपद प्रयागराज हालपता करौहा थाना उतराँव प्रयागराज सौरभ पुत्र रामबहादुर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चिल्ला कला थाना सोहागी जनपद रीवा म0प्र0 हालपता पप्पू पासी के मकान मे सैदाबाद पुलिस चौकी के पीछे CHC के सामने थाना हँडिया प्रयागराज का निवासी है।

POLICE ENCOUNTER:पुलिस मुठभेड़ में चोर गिरोह सरगना समेत 9 गिरफ्तार 

0
POLICE ENCOUNTER JAUNPUR
POLICE ENCOUNTER JAUNPUR

JAUNPUR POLICE ENCOUNTER जौनपुर :नेवढ़िया पुलिस टीम के साथ बीती रात हुई मुठभेड़ में 09 अन्तर्जनपदीय चोरों का गिरोह गिरफ्तार,मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक अभियुक्त घायल,अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर तथा 02 खोखा कारतूस व तरती बाजार में साई ज्वैलर्स में चोरी से सम्बन्धित माल करीब 10 कि0ग्रा0 चाँदी के आभूषण (अनुमानीत कीमत लगभग 8,25000 रुपये ) व चोरी करने के उपकरण 01 रम्मा ,04 लकड़ी का मुठिया लगा हुआ सूजानुमा पेंचकस ,02 रेती ,01 प्लास्टिक की मुठिया लगी पेंचकस बरामद।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ जौनपुर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.12.2024 को थानाध्यक्ष नेवढिया अमित कुमार पाण्डेय मय हमराह रात्रि गस्त व देख भाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था ड्यूटी व तलाश वाछिंत अपराधी तिलंगा मोड पर मौजूद थे कि उसी दौरान चौकी प्रभारी उ0नि0 सुग्रीव प्रसाद गुप्ता मय हमराह मिले। उसी समय जरिये मुखबीरी एक सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर प्रा0 विद्यालय बेनीपुर उक्त पुलिस टीम पहुची तो आम के पेड़ के नीचे 05 व्यक्ति धूम्रपान करते हुये चोरी की योजना बना रहे थे, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिसपर पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने के लिए चेतावनी दी गयी तो एक बदमाश कालू ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया, POLICE ENCOUNTER जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ पुलिस बल द्वारा बदमाश के पैर में लक्ष्य करके फायर किया गया। 

जिसमें POLICE ENCOUNTER में बदमाश कालू घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे जीवन रक्षा हेतु मौके से चिकित्सालय भेजा गया उसके अन्य 04 साथी बदमाशो को भी घेराबन्दी कर पकड लिया गया। पकडे गये अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके घर की 03 महिलाओं के पास से तरती बाजार में दिनांक 23/24 नवंम्बर 2024 को हुई साई ज्वैलर्स में चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 188/2024 धारा 331(4)/305 BNS से सम्बन्धित चाँदी के जेवरात बरामद हुए तथा चोरी के माल को खरीदने वाले स्वर्णकार को भी चोरी गये शेष माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगीक के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता 

1.कालू पुत्र फूल सिंह निवासी मिल्किया थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 50 वर्ष  ( घायल )
2.मलखान पुत्र तेजराम निवासी मिल्किया थाना नेगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 18 वर्ष
3. राजू पुत्र शोभा राम निवासी मिल्किया थाना नेगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 24 वर्ष
4. लाला राम पुत्र हिम्मत निवासी रूमपरा थाना पसुगवा तहसील मोहम्मदी जनपद लखीपुर खिरी उम्र करीब 50 वर्ष
5. दयाल उर्फ मुकेश पुत्र ऊधल निवासी रावतपुरा थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 26 वर्ष
6. रामबेटी पत्नी दयाल उर्फ मुकेश निवासी रावतपुरा थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 26 वर्ष
7. रामबेटी पत्नी राहुल निवासी मिल्किया थाना नेगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 24 वर्ष
8. सुन्दरी पत्नी स्व0 पप्पू निवासी मिल्किया थाना नेगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 40 वर्ष
9. राजू सेठ पुत्र स्व0 सालिग राम सेठ निवासी नवापुरा लोहटिया थाना कोतवाली जनपद वाराणसी

JAUNPUR NEWS:चौहान शिक्षा समिति ने  वितरित किया कंबल 

0
JAUNPUR NEWS :चौहान शिक्षा समिति ने  वितरित किया कंबल 
jaunpur news

चौहान शिक्षा समिति ने सैदपुर गड़उर में बहुआयामी कार्यक्रम का किया आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक क्षेत्र के जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर गड़उर में चौहान शिक्षा समिति, जौनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा एक बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण, धर्म और राजनीति, पर्यावरण, तथा संविधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खो-खो में जनपद स्तरीय स्थान हासिल किया। इन उपलब्धियों पर मुख्य अतिथि डॉ. राजमणि मिश्रा (पूर्व डीन, पूर्वांचल विश्वविद्यालय) ने विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामसेवक चौहान ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रबंधक लालजीत चौहान ने किया। अतिथियों के रूप में डॉ. साधु सिंह बौधन (पूर्व प्राचार्य मिहरावा), भाजपा नेता समरनाथ चौहान, लक्ष्मण चौहान, दिनेश सिंह, उदयराज चौहान, अरविंद चौहान, राजेश प्रधान, राजेंद्र चौहान, रामनारायण दिवाकर चौहान, दुष्यंत सिंह बरका, सतीश सिंह, शिक्षक वीरेंद्र यादव, सुनीता सिंह, मधु कुमारी समेत कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संविधान पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंजनी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारी सशक्तिकरण पर अनन्या चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि पर्यावरण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।इसके अतिरिक्त, चौहान शिक्षा समिति ने गरीब बच्चों और उनके परिवारों को कंबल वितरित किए। इस पहल से अभिभावकों और बच्चों के बीच खुशी का माहौल बना रहा।कार्यक्रम ने न केवल शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया, बल्कि समाज में जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। चौहान शिक्षा समिति की यह पहल गांव के विकास और सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

यह भी पढ़े : सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम

सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम

0
सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम
सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम

सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर) जनपद-जौनपुर के पड़ोसी जनपद आजमगढ़ बॉर्डर पर मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के आमगांव स्थित सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तकला एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की प्रतिभाओं को देखने को मिला, जिसको अतिथियों ने जमकर सराहना किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं नगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू रहे। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों को प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने बैच लगाकर नारियल चुनरी,रक्षा,अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर किया। मुख्य अतिथि, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव औरअन्य आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर खूब सराहा।

अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए स्टाल पर लगे जायकेदार व्यंजनों जैसे चाट, चाऊमीन, पानी पूरी, मंचूरियन,गुलाब जामुन, चना चाट, दही बड़ा,इडली,भेलपुरी,सैंडविच,चटपटा भेल, स्प्रिंग रोल, टोमैटो चाट,मोमोज, मसाला पापड़,आदि का आनंद उठाया।

वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में स्वचालित विन्ड, टर्बाइन, स्मार्ट लाईट, रेन डिटेक्टर,रडार, कूड़े करकट को जलाकर बिजली का उत्पादन, मानव हृदय, राकेट लांचर, ग्रेनेड लांचर, बोफोर्स तोप, राम मंदिर, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज, वाटर साइकिल आदि को मुख्य अतिथि तथा प्रबन्धक एवं अन्य आगंतुकों ने देखकर बच्चों की प्रतिभा की तारीफ किया।

इस दौरान छात्र अभिनव सिंह ने अपने हाथों द्वारा बनाई गई मुख्य अतिथि का फोटो को भी भेंट किया। इस मौके पर गौरव सिंह,अनूप सिंह परिहार,नेहा सिंह,अभिषेक अस्थाना, डॉ.अशोक यादव सुल्तानी,संदीप बिन्द,अभिषेक सिंह, दीपक मौर्य, मनोज कुमार, बिन्द्रेश यादव, ध्रुव सिंह, बृजेश सिंह, संतोष कुमार यादव, डा. राजेश रंजन यादव समेत आदि उपस्थित रहे।

Kheta Sarai:पाँच महिला समेत सात का शांति भंग में चालान  

0
Kheta Sarai:पाँच महिला समेत सात का शांति भंग में चालान  
Kheta Sarai:पाँच महिला समेत सात का शांति भंग में चालान  

Seven including five women challaned for disturbing peace in Kheta Sarai:

KHETA SARAI CRIME खेतासराय (जौनपुर) पाँच महिला समेत सात को पुलिस ने शांति भंग में किया चालान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम खेतासराय पुलिस टीम ने सोमवार को दो पुरुष समेत पाँच महिला को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के भदैला व लखमापुर से सात लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र लालजीत (25) नरवे थाना बरदह जिला आजमगढ़, चन्द्रकला पत्नी लालजीत (45), प्रदुम्न कुमार पुत्र नीबूलाल (25),  सरोजा देवी पत्नी नीबूलाल (50) निवासीगण भदैला थाना खेतासराय, पिंका पङती श्रीवास्तव गौतम (36), किसमती पत्नी विनोद गौतम (52) निवासीगण लखमापुर को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

KHETA SARAI CRIME NEWS 2-खेतासराय पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के धर-पकड़ अभियान के क्रम में Kheta Sarai police टीम ने कोर्ट से फरारी काट रहा एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्र के मानीकलां निवासी अरशद खान पुत्र सगीर खान है। इसके गिरफ्तार धारा 406, 420, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज है। जिसमें उक्त गिरफ्तार अभियुक्त फरार चल रहा था।

Kheta Sarai:पाँच महिला समेत सात का शांति भंग में चालान  

जिसे सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय,उपनिरीक्षक शैलेश कुमार राय ,हेड कांस्टेबल नफीस अहमद, कांस्टेबल रोहित पासवान व रंजीत कुमार यादव शामिल रहे।

खुटहन में थम नहीं रहा चोरी का सिलसिला

0
खुटहन में थम नहीं रहा चोरी का सिलसिला
खुटहन में थम नहीं रहा चोरी का सिलसिला

खुटहन में थम नहीं रहा चोरी का सिलसिला

  • विद्यालय से बैटरी इन्वर्टर व एमडीएम के बर्तनों सहित 50 हजार का सामान चोरी

खुटहन (जौनपुर) प्राथमिक विद्यालय सधनपुर के कार्यालय और रसोईघर के कमरे का शनिवार की रात चोरों ने ताला चटकाकर इनवर्टर बैटरी, गैसिलेंडर, बर्तन सहित लगभग पचास हजार कीमत का सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने आफिस व रसोईघर का ताला चटकाकर भीतर रखा इन्वर्टर बैटरी, खेलकूद का सामान,दो सिलेंडर, बर्तन तथा एक क्विंटल खाद्यान्न उठा ले गए। चोरों ने 50 हजार से अधिक कीमत का सामान पार कर दिया पिलकिछा चौराहे पर पखवारा पुर्व हुई चोरी कि घटना की तरह पुलिस मामले की लिपापोती में जुटी हुई हैबीते 19/11/2024 की रात चोरों ने पिलकिछा चौराहे पर शिव प्रकाश मोदनवाल की मिठाई की दुकान का ताला चटकाकर दो चौकी बेंच 15 किलो मिठाई अनुमानित किमत लगभग 10 हजार रुपए व दराज में रखा 10 नकदी चुरा ले गए पीड़ित को तहरीर दिये पखवारा बीत गया पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया

दिहाड़ी,संविदा आउटसोर्सिंग मजदूरों को किया जाएगा लामबंद

0
दिहाड़ी,संविदा आउटसोर्सिंग मजदूरों को किया जाएगा लामबंद
दिहाड़ी,संविदा आउटसोर्सिंग मजदूरों को किया जाएगा लामबंद

जौनपुर। दिहाड़ी,संविदा और आउटसोर्सिंग मजदूरों को किया जाएगा लामबंद,समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। हर क्षेत्र के मजदूर एकजुट हो रहे हैं। यही एकजुटता भाजपा सरकार का ताबूत में अंतिम किल ठोंकने का कार्य करेगी। शनिवार को जौनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत से गदगद श्री श्रमिक ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए जौनपुर के लोगों ने कई लड़ाई लड़ी है। यहां उमड़ा हुजूम इस बात की गवाही दे रहा है कि हर व्यक्ति मजदूरों के शोषण के
खिलाफ है।

भाजपा सरकार में एक बार फिर किसानों, मजदूरों के सामने संकट खड़ा हुआ है। उनके हक पर भाजपा सरकार डाका डाला रही है। निजी कंपनियां दिहाड़ी देने में आनाकानी करती है। ईएसआई जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके लिए विभिन्न कंपनियों कार्यरत और निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों में लगे मजदूरों को लामबंद किया जा रहा है और फावड़ा प्रमुख बनाएगी समाजवादी मजदूर सभा। मजदूरों की यह एकजुटता 2027 में बदलाव लाएगा। सपा की सरकार बनेगी। सपा सरकार ने पहले भी मजदूरों के हित में कार्य किया। आगे भी न सिर्फ मजदूरों को उनका हक मिलेगा बल्कि उनके हक पर डाला डालने वाले बड़े औद्योगिक घरानों और अफसरों पर कार्रवाई होगी।


समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि जौनपुर प्राचीन काल से संघर्ष की धरती रही है। यहां के लोग हक पर डाका डालने वालों को नेस्तनाबूत कर नई इबारत लिखते रहे हैं। उन्होंने अपने पिता पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव को याद करते हुए कि कताई मिल के मजदूरों को हक दिलाने वाला आंदोलन रहा हो अथवा किसानों का। दूधियों के साथ अफसरों की ज्यादती से जुड़ा प्रकरण हो अथवा खेत में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी से जुड़ा मामला, हर मामले में पिता अर्जुन सिंह यादव ने नेतृत्व किया था। हमने गरीबों, मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ने का हुनर विरासत में पाया है। अपने परिवार से ‌संस्कार में मिली यह सीख मेरी ताकत है। इसी ताकत के दम पर पिता के आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी देकर जौनपुर ही नहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में काम करने का मौका दिया है। इसे बखूबी निभाएंगे।

पूर्वांचल के लोग देशभर के कल कारखानों में काम कर रहे हैं। इन सभी लोगों को जोड़कर मजदूरों का कारवां बनाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में हक की लड़ाई रंग लाएगी। संविधान को खत्म करने की साजिश रचने वाले खुद खत्म हो जाएंगे। सामाजिक न्याय की जीत होगी। सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएंगे। हम सब के आराध्य नेता एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी। जहां शोषण नहीं बल्कि सहमति के आधार पर मेहनती हाथों को उनके काम का वाजिब मूल्य मिलेगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा और संचालन मंजय कन्नौजिया ने किया। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण यादव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार निषाद, पंकज गौतम, पतिराम मौर्य,अहमद कासिम,मोहम्मद जावेद,रामप्रताप बिंद,वीरेंद्र यादव,मोहम्मद जावेद, अजय यादव,आरिफ हबीब,हिस्सामुद्दीन शाह,आरिफ,रमाकांत यादव,रामकुमार बिंद इत्यादि ने हिस्सा लिया।

आरसीएम में जौनपुर का होनहार ने गाड़ा झण्डा

0
आरसीएम में जौनपुर का होनहार ने गाड़ा झण्डा
आरसीएम में जौनपुर का होनहार ने गाड़ा झण्डा

होनहार बिरवान के होते चिकने पात,टेक्निकल पद मिलने के बाद सुल्तानपुर की धरती पर हुआ सम्मानित

खेतासराय (जौनपुर) जौनपुर का एक होनहार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉ. वीके यादव ने आरसीएम में अपना झण्डा गाड़ कर जिला का नाम रोशन किया है। इसके लिए उनको सुल्तानपुर जिले में मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और शुभ-चिंतकों द्वारा विभिन्न माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। विदित हो कि कस्बा के सरवरपुर मोहल्ला निवासी डॉक्टर बी.के. यादव पेशे से एक डॉक्टर है। इस पेशे को देखते हुए उन्होंने आरसीएम बिजनेस के डायरेक्टर सेलर अवधेश मिश्रा, रमेश वर्मा, मनोज वर्मा के मार्गदर्शन में पार्ट टाइम में स्वास्थ्य रक्षा, स्वालम्बन व नारी सशक्तीकरण की मुहिम को आगे बढाते हुए टेक्निकल के पद पर पहुँचकर इतिहास रचने का काम किया है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इस सफलता का श्रेय अपने बचपन के मित्र सतीश यादव एवं बिजनेस गुरु डॉ. मनोज कुमार सिंह व कोच रोहित सिंह को देते हुए कहा कि 21वीं सदी का सबसे खूबसूरत व्यवसाय है। जिसमें बिना पूंजी लगाएं मिशन आर्थिक आज़ादी का सिपाही बनकर लोगों को जागरूक करके पार्ट टाइम में काम करके अपने सपनों का उड़ान दे सकते है। उन्होंने बड़े गर्व से कहा कि हम आरसीएम में एक जिम्मेदार के पद पर पहुँचे है। उक्त डॉक्टर व आरसीएम टेक्निकल पर पहुँचने व सम्मान पाने के बाद होनहार बिरवान के होत चिकने पात वाली कहावत सटीक बैठ रही है। उन्होंने धरातल से जुड़े लोगों के भविष्य को सवांरने के लिए एक गोल्डेन अवसर प्रदान कर रहे है। इस अवसर पर रिपु दमन सिंह, महेंद्र यादव, अनिल यादव, वसंत, प्रमोद कुमा, प्रेम, रोहित यादव, कृष्ण मोहन सिंह, विनोद, राममिलन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शम्भू नाथ समेत आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

कुशल मार्गदर्शन से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है: प्रेमचन्द्र यादव

0
कुशल मार्गदर्शन से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है प्रेमचन्द्र यादव
कुशल मार्गदर्शन से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है: प्रेमचन्द्र यादव
  • कुशल मार्गदर्शन से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है: प्रेमचन्द्र यादव

  • राजकीय इण्टर कॉलेज मवई में लगा कैरियर मेला

खेतासराय (जौनपुर) आप जिस भी क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते है उस क्षेत्र में पहले लक्ष्य निर्धारित करें और फिर कुशल गुरुओं के मार्गदर्शन के अनुरूप कार्य करें तभी आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर कैरियर बना सकते है। तब समाज आप को फलक पर बैठेगा और आप राष्ट्र निर्माण में आप अहम भूमिका निभा सकते है। उक्त सभी बातें विकासखण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मवई गाँव में राजकीय इण्टर कॉलेज आयोजित कैरियर मेला में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए प्रेमचन्द यादव ने कही।

इसके पूर्व कार्यक्रम में अथितियों को स्वागत हुआ तत्पश्चात उक्त अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र यादव, प्रभाकर सिंह, डॉ. रामदत्त सिंह यूबीआई मैनेजर निशांत गौरव, प्रबधंक जयप्रकाश गुप्त, डॉ. बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर ऋतु चौबे, ललित चौबे, गौतम जायसवाल, रामनयन उर्फ बच्चू चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार शुल्का व विनय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।