उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक ,डॉ0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपद JAUNPUR के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा,स्कूल, कालेज,बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कर प्राथमिकता के आधार पर महिला बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
JAUNPUR : जौनपुर में कम्युनिटी पुलिसिंग ने छात्राओं को दी जानकारी
MBA.B.COM बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू
MBA.B.COM और बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू
- स्विगी एचआर टीम का पीयू में प्लेसमेंट ड्राइव
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में स्विगी की एचआर टीम ने MBA.B.COM और बीबीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों का उत्साह देखने लायक था और बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के संवाद कौशल, टीम वर्क और समस्या समाधान क्षमताओं का आकलन किया गया। पहला चरण सफलतापूर्वक पार करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया।
इस दौर में स्विगी की एचआर टीम ने छात्रों की व्यक्तिगत योग्यता, आत्मविश्वास और कंपनी के मूल्यों के साथ उनकी सामंजस्यता की जांच की। स्विगी एचआर टीम के प्रतिनिधि विशाल सिंह ने प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में कहा कि छात्रों की प्रतिभा और उनकी तैयारी ने हमें प्रभावित किया। यह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मजबूत शैक्षणिकऔर व्यावसायिक प्रशिक्षण के स्तर को दर्शाता है। ड्राइव के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे और चयनित छात्रों के लिए यह उनके पेशेवर करियर की एक शानदार शुरुआत होगी।
प्लेसमेंट सेल के प्रभारी निदेशक डॉ.अमरेन्द्र सिंह ने स्विगी टीम के एचआर विशाल सिंह को मोमेंटो प्रदान किया एवम् धन्यवाद करते हुए कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भविष्य में भी हम ऐसी और पहल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों की रोजगार क्षमता को प्रोत्साहित करने और विश्वविद्यालय तथा प्रमुख उद्योगों के बीच संबंध मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाती है। कार्यक्रम दौरान संकाय अध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, कार्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवम् प्लेसमेंट सेल के मुख्य छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी,श्रेया मिश्रा शिवांश श्रीवास्तव,हरी ओम साहू,आर्यन पाण्डेय आयुष गुप्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : बेनीराम की इमरती की दुकान से मोबाइल चोरी
बेनीराम की इमरती की दुकान से मोबाइल चोरी
बेनीराम की इमरती प्रसिद्ध इमरती की दुकान से मोबाइल गायब
जौनपुर :अपनी ऐतिहासिक विरासतों के साथ खान पान के मामले में भी समृद्ध प्रसिद्ध बेनीराम की इमरती वाले की दुकान से सोमवार की दोपहर एक स्मार्टफोन गायब हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अंतर्गत शाही पुल के बगल में स्थित दुकान पर मिठाई लेने पहुंची त्रिलोचन महादेव जलालपुर की निवासी मनीषा सिंह पत्नी विक्रांत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह सोमवार को दोपहर में लगभग एक से डेढ़ बजे के करीब उक्त दुकान पर मिठाई लेने गई थी। इसी दौरान उनका ओप्पो एफ17 प्रो स्मार्टफोन दुकान से गायब हो गया।
बेनीराम की इमरती प्रसिद्ध इमरती की बात करे तो इस जिले का इत्र इमरती और मूली प्रसिद्ध है अगर देखा जाय तो अपनी ऐतिहासिक विरासतों के साथ खान पान के मामले में भी समृद्ध रहा है।1844 में स्थापित जानकारो की माने तो जौनपुर की इमरती का इतिहास ब्रिटिश शासन काल (लगभग 200 वर्ष) का है। इसकी देश-विदेश में अत्याधिक मांग है। इसकी भौगोलिक विशिष्टता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा 30 मार्च, 2024 को इसे भौगोलिक संकेतक प्रदान किया गया हैं ।
यह दर्जा प्राप्त करने वाला यह जौनपुर का प्रथम उत्पाद है। इस पर विशेष आवरण से इसकी वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग और व्यापक प्रचार-प्रसार होगा । यह ‘वोकल फॉर लोकल’ की प्रधानमंत्री की संकल्पना को भी आगे बढ़ाता है। जानकारी के मुताविक वाराणसी क्षेत्र के आसपास के 34 उत्पादों को जीआई प्राप्त है। दुनिया के किसी भी भूभाग में यह सर्वाधिक है। इन जीआई उत्पादों से लगभग पच्चीस हजार करोड़ का सालाना कारोबार और 20 लाख लोग परोक्ष और अपरोक्ष रूप से लाभान्वित हैं।
Mobile stolen from Beniram’s Imarti shop jaunpur: मनीषा सिंह को जब पता चला कि उनका मोबाइल फोन दुकान पर छूट गया है तो वह वापस बेनीराम की इमरती की दुकान पर आयीं और दुकानदार से अनुनय विनय करने लगी कि भैया सीसीटीवी में देख लीजिए तो मेरा फोन मिल सकता है लेकिन दुकान से सख्त लफ्जों का प्रयोग करते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया बल्कि टालमटोल उत्तर देते हुए कहा कि हमारे यहां का सीसीटीवी लाइव चलता है हम पुराना नहीं देख सकते। फिलहाल महिला ने अपने पति को जानकारी देते हुए थाने में सूचना देने में जुटी हुई हैं। हालांकि इस संबंध में दुकानदार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका सम्पर्क नहीं हो सका।
JAUNPUR: अपराधी को अपराध का बोध कराते हुए पुलिस ने मारी गोली
JAUNPUR CRIME जौनपुर।मुगराबादशाहपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगेस्टर, गौ-तस्कर नीरज गौड़ घायल।
बीती रात मुगरा थाने की पुलिस टीम ने कुख्यात अपराधी नीरज गौड़ के पास से एक तमंचा 315 बोर , दो खोखा कारतूस 315 बोर का एक खोखा कारतूस 09 MM व एक मोटरसाइकिल पल्सर बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताविक उक्त थाने की पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, तलाश वांछि वारन्टी, पेन्डिग विवेचना, गैगेस्टर अपराधी व एहकामात तथा अन्य कार्य सरकार के लिए नीभापुर में मौजूद थी तभी मुखबिर द्वारा बताया कि एक नीला पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश जो पशु तस्कर है, जो लमहन (महराजगंज ) गांव में जानवर खरीदने के लिए गये थे जो मुंगराबादशाहपुर होते हुए इधर आ रहे है और मड़ियाहूं होते हुए जलालपुर जाएंगे, उनके पास असलहा भी है।
इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम वही खड़े होकर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखने लगे कि कुछ देर में एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखायी दी। मोटरसाइकिल करीब आने पर पुलिस बल द्वारा सड़क पर सामने आकर रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाश मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ाकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस वालो के ऊपर लक्ष्य करके फायर कर दिया। बदमाशो को बार बार पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया फिर भी उपरोक्त बदमाश नही माने और जान से मारने की नियत से पुलिस वालो की तरफ फायर कर दिये। थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ एक राउंड फायर किया गया गया और गोली एक बदमाश को लग गयी और वह कराहने लगा।
दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया , घायल बदमाश को देखा गया तो उसके दाहिने पैर मे गोली लगी थी और खून बह रहा था। पकड़े हुए बदमाश का नाम पूछा गया तो नीरज गौड़ पुत्र लालजी गौड़ निवासी ग्राम कोर्री थाना जलालपुर उम्र 30 वर्ष बताया। अपराधी को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 03.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। तथा मौके से भागे हुए अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल निवासी ग्राम सुगुलपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर की तलाश की जा रही हैं । उक्त अभियुक्त द्वारा थाना जलालपुर ,खेतासराय , नेवढ़िया में पुश तस्करी ,एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट जैसी घटनाओं में सलिप्त था।
Jaunpur crime news
पारिवारिक कलह के चलते युवक ने मौत को लगाया गले
पारिवारिक कलह के चलते युवक ने मौत को लगाया गले
- घर के कमरे में रस्सी के सहारे लगाया फाँसी
- पुलिस के बगैर सूचना दिए किया अंतिम संस्कार
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मानीकलां गाँव में रविवार की सायं एक अधेड़ युवक ने फाँसी के सहारे मौत को गले लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने पुलिस के बगैर सूचना दिए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मानीकलां गाँव निवासी नेसार अहमद पुत्र जब्बर (45 वर्ष) रविवार को सायं अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे लटका शव देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगी।
चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। रस्सी के सहारे लटकते शव को लोगों ने कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को बगैर सूचना दिए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना के पीछे का कारण लोग पारिवारिक कलह बता जा रहे लेकिन ग्रामीण कहानी कुछ और ही बता रहे है।
स्कार्पियो समेत गांजा तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने भेजा जेल
82 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,स्कार्पियो से हो रही थी तस्करी
JAUNPUR CRIME : जौनपुर। ए.एन.टी.एफ. लखनऊ यूनिट लखनऊ और थाना चन्दवक पुलिस की संयुक्त टीम ने 82 किग्रा गांजा व स्कार्पियों वाहन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस विभाग दावा कर रही है कि स्वापक औषधि व मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में l
निरीक्षक दर्शन यादव प्रभारी ए.एन.टी.एफ. लखनऊ यूनिट लखनऊ मय हमराह व थानाध्यक्ष चन्दवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज थाना चन्दवक पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बजरंग नगर के पास से अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र अमरेन्द्र सिंह निवासी विशुनपुर लेवरुवा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को 82.00 किग्रा नाजायज गाँजा के साथ एक मोबाइल ओप्पो ,एक चार पहिया वाहन स्कार्पियो UP 65 DZ 3099 सहित समय 07.05 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वेहतर उपज लेने वाले किसान कराए अपना पंजीकरण
वेहतर उपज लेने वाले किसान कराए अपना पंजीकरण
- प्रतियोगिता के लिए किसानों का पंजीयन शुरू
जौनपुर :कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को हर वर्ष 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाता है। इसके लिए जनपद के किसानों की फसलों की क्रॉप कटिंग के आधार पर प्रतियोगिता कराई जाती है,खरीफ एवं रबी फसलों में सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को प्रथम पुरस्कार के लिए रुपये सात हजार,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को रुपए पांच हजार, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्रम देकर जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदान कर किसानों को पुरस्कृत किया जाता है, ताकि अन्य किसान सम्मानित होने वाले कृषकों से उन्नति खेती की प्रेरणा लेकर अपनी उपज बढ़ाकर कृषि का सतत विकास कर सके।
उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि 23 दिसम्बर को आत्मा योजनान्तर्गत आयोजित होने वाले किसान सम्मान दिवस में जनपद के कुल 30 उन्नति शील किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य आदि के क्षेत्रों से 15 कृषकों को प्रथम एवं 15 कृषकों को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है उन्होंने जनपद के किसानों से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी उपज परिणाम निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर कृषि भवन में जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील किया है।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से अनुमोदन होने के पश्चात प्रदेश स्तर पर भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कृषकों की सूची प्रेषित की जाती है, प्रदेश स्तर पर स्थान बनाने वाले कृषकों को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान वालों 75 हजार रुपये एवं तृतीय अस्थान वाले कृषको को 50 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने जनपद की विशिष्ट महिला किसान, खाद्यान्न उत्पादन, प्राकृतिक खेती करने वाले किसान, मिलेट्स की खेती करने वाले किसानो से अपील किया है कि 20 नवम्बर तक कृषि भवन में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के निर्णय की छात्रों ने की सराहना
प्रतियोगी छात्रों की मांग पर एक दिन में यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराए जाने पर प्रतियोगियों ने सरकार के प्रति किया आभार व्यक्त
JAUNPUR: 3 माह से खराब रैकिंग वाले विभागों के कार्याध्यक्षों के खिलाफ कार्यवाही होगी
जौनपुर । जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैश बोर्ड और 50 लाख के ऊपर की परियोजनाओं के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीएम डैश बोर्ड पर विभागों की योजनाओं की समीक्षा के दौरान पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़को के अनुरक्षण में प्रगति नहीं पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा टैबलेट वितरण न होने पर जनपद की रैंकिंग डी श्रेणी में होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द वितरण कराने के लिए निर्देश दिए गए।
उपायुक्त उद्योग को विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत प्रशिक्षण के उपरान्त टूल कीट वितरण किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने एक्सईएन सिचाई को नहरों में गुणवत्ता परक सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने डी श्रेणी वाले विभागों को निर्देश दिया कि संबंधित विभाग कार्यशैली में सुधार लाए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि विगत 3 माह से खराब रैकिंग वाले विभागों के कार्याध्यक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जाये और उनका वेतन रोका जाय। फैमिली आईडी में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इसकी प्रगति को बढ़ाया जाए।
जनपद के 50 लाख से अधिक परियोजना की समीक्षा के दौरान पाया कि बस अड्डा बदलापुर का कार्य जून में पूर्ण कर लिया जाना था लेकिन अभी तक पूर्ण न होने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए पर संबंधित से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए पाया कि डायट परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम, शाहीपुल पर बन रहे हनुमान, राम जानकी मंदिर के कार्य में प्रगति नहीं पाई गई और बगल में बन रहे घाट पर शौचालय न बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल शौचालय निर्माण का कार्य शुरू कराये जाने के निर्देश संस्था को दिए गए।
उन्होंने चौरा माता मंदिर पर किए गए कार्य को सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। खेलो इंडिया के तहत बन रहे मल्टीपरपज हाल और स्विमिंग पूल कार्य में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए गए। जनपद में सेतु निर्माण निगम के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण निगम लिमिटेड को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए, इसके साथ ही उन्हें जमीन अधिग्रहण के संबंधी सभी आवश्यक कार्य 01 सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यदाई संस्था के सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि पिछले महीने में कोई भी प्रगति नहीं की गई है जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण के उपरान्त जियो टैग फोटो लगाकर अपडेट किया जाए। शिकायतकर्ता से फीडबैक भी अवश्य लिया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके कार्यालयों में विद्युत सम्बन्धी व्यवस्थाएं सही होनी चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बाल संरक्षण केन्द्रों पर जाकर विद्युत सम्बन्धी व्यवस्थाओं की जांच करें तथा उन्हें सही कराये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार को आज़ाद नहर के समीप से एक को चोरी की मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार करने की दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाकर विधिक कार्यवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के अनुसार शुक्रवार को 11 बजे मुखबीर की सूचना के आधार उक्त स्थान से एक युवक को पकड़ लिया गया पूछताछ में गोधना गाँव निवासी वीरेंद्र राजभर पुत्र झिनकू राजभर (35 वर्ष) है जिसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ है। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।










