Home Blog Page 2

शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के सामने गूंजा विरोध का स्वर,सपा सरकार बनी तो खुलेंगे बंद विद्यालय

0
शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के सामने गूंजा विरोध का स्वर,सपा सरकार बनी तो खुलेंगे बंद विद्यालय

शिक्षक दिवस पर बंद विद्यालयों के सामने गूंजा विरोध का स्वर, राहुल त्रिपाठी ने कहा-सपा सरकार बनी तो खुलेंगे बंद विद्यालय


JAUNPUR NEWS जफराबाद [जौनपुर ] शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़े प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को तत्काल खोलने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।


इस दौरान राहुल त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान को समाज में विशेष स्थान दिलाया। ऐसे महान शिक्षाविद की जयंती पर बंद पड़े विद्यालयों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना जरूरी है। विद्यालयों का बंद रहना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को तत्काल इन विद्यालयों को खोलकर पठन-पाठन शुरू कराना चाहिए।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद पड़े विद्यालयों को खोला जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। समाजवादी पार्टी शिक्षा, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में भुलई चौहान, शैलेंद्र चौहान, महेंद्र मौर्य, रविंद्र यादव, पिंकू, शंकर चौहान, मोनू चौहान, विवेक, संजीव चौहान, विपुल चौहान, राम रतन चौहान सहित विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS,शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये गए डॉ.सुधाकर शुक्ला

0
शिक्षक दिवस

JAUNPUR NEWS जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधाकर शुक्ला को ‘गुरु श्रेष्ठ सम्मान’ से सम्मानित किया गया।उत्तर प्रदेश सरकार के खेल राज्य मंत्री गिरीश यादव ने डॉ. सुधाकर शुक्ला को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।

JAUNPUR NEWS,शिक्षक दिवस पर सम्मानित किये गए डॉ.सुधाकर शुक्ला


इस अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि गुरु ही शिष्य के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक योग्य गुरु अपने ज्ञान और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करता है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सुधाकर शुक्ला ने समारोह के आयोजकों एवं सम्मान प्रदान करने वाले अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर मिला यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है तथा इससे शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ शुक्ला के शुभ चिंतको ने बधाई दिया है।

Jaunpur News, ललही छठ पर माताओं ने की संतान की लंबी उम्र की कामना

0

जौनपुर में ललही छठ पर माताओं ने की संतान की लंबी उम्र की कामना

दही, महुआ चढ़ाकर रखा व्रत, बलराम जयंती पर हल-मूसल और बैल की पूजा भी हुई

Jaunur News जौनपुर । जौनपुर जिले में बुधवार को ललही छठ का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। माताओं ने दही, महुआ और विभिन्न फलों का प्रसाद चढ़ाकर अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर हल षष्ठी माता की पूजा की और कथा सुनी।

भादो महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व ललही छठ, हल षष्ठी और हलछठ के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। इसलिए इसे बलराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। बलराम को बलदेव, बलभद्र और बलदाऊ के नाम से भी जाना जाता है तथा उन्हें शेषनाग का अवतार माना जाता है।

व्रती महिला शशि कला श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से दो दिन पहले बलराम जी का जन्म हुआ था। बलराम का प्रमुख अस्त्र हल और मूसल था। इसी वजह से इस दिन हल, मूसल और बैल की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। किसान परिवारों में भी इस पर्व को विशेष श्रद्धा के साथ मनाया गया।

महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए कठिन व्रत रखा। व्रत के दौरान सामान्य अनाज का सेवन नहीं किया जाता है। महुआ की दातुन करने की भी परंपरा है। कई स्थानों पर तिन्नी और पसही के चावल जैसे तालाब में उगने वाले अनाज का सेवन किया गया। इस व्रत में गाय के दूध और दही का प्रयोग नहीं किया जाता, बल्कि भैंस के दूध, दही और घी का इस्तेमाल किया जाता है।

पूजा के लिए महिलाओं ने घर की दीवार पर गोबर से हल षष्ठी माता का चित्र बनाया। इसके साथ भगवान गणेश और माता गौरा की भी पूजा की गई। कई स्थानों पर महिलाओं ने तालाब के किनारे अथवा घर में छोटा तालाब बनाकर उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पौधे लगाए। इसके चारों ओर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हल षष्ठी की कथा सुनी।

महिलाओं ने बताया कि कई स्थानों पर यह सामूहिक पूजा करीब 15 वर्षों से लगातार होती आ रही है। पर्व की तैयारियां दो दिन पहले से ही शुरू कर दी गई थीं। बुधवार को सुबह से ही पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी।

ट्रेन के सामने कूद कर मेडिकल संचालक ने दी जान

0

पत्नी हुई बेवा, जुड़वा मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

खेतासराय (जौनपुर): घर में रात का खाना तैयार था और पत्नी सहित पूरा परिवार अनुराग के घर लौटने का इंतजार कर रहा था। किसी को क्या पता था कि जिस बेटे, पति और पिता का इंतजार हो रहा है, उसके लौटने से पहले ही उसकी मौत की खबर घर पहुँच जाएगी। सोमवार की रात करीब 10 बजे खेतासराय रेलवे स्टेशन के आउटर कासिमपुर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 27 वर्षीय मेडिकल एजेंसी संचालक अनुराग यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गाँव कुशवां पकरौल निवासी अनुराग यादव पुत्र रमाशंकर यादव अपने स्थानीय बाजार में मेडिकल एजेंसी का संचालन करते थे। सोमवार की शाम भी वह रोज की तरह घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पत्नी और परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी मौत की खबर पहुँची तो खुशहाल परिवार की दुनिया एक पल में उजड़ गई।

बताया जाता है कि खेतासराय रेलवे स्टेशन के आउटर कासिमपुर के समीप ट्रेन के सामने कूदकर अनुराग ने मौत गले लगा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच गए। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों की जाँच की जा रही है।

अनुराग की मौत ने सबसे बड़ा सदमा उनकी पत्नी मनीता और उनके दो मासूम बच्चों को दिया है। करीब दो वर्ष पहले मनीता के साथ अनुराग की शादी हुई थी। उनके डेढ़ वर्षीय जुड़वा बच्चे अर्णव और अन्या हैं। अभी दोनों बच्चे इतनी छोटी उम्र के हैं कि उन्हें शायद यह भी पता नहीं कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। अनुराग की पत्नी के सामने भी अब जिंदगी की कठिन राह खड़ी हो गई है।

मृतक के पिता रमाशंकर यादव पेशे से चिकित्सक बताए जाते हैं। परिवार में अनुराग का बड़ा भाई रोहित यादव दिव्यांग है, जबकि छोटा भाई अभिषेक यादव अभी पढ़ाई कर रहा है। उनकी इकलौती बहन की शादी हो चुकी है। परिवार के एक युवा सदस्य की अचानक हुई मौत से गाँव और पूरे परिवार में शोक की लहर है। जिस घर में कुछ देर पहले परिवार एक साथ बैठकर खाना खाने का इंतजार कर रहा था, उसी घर में देर रात मातम पसरा हुआ था। इस सम्बंध में शाहगंज जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

निर्माणाधीन मकान से उतरते समय बिगड़ा संतुलन, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

0

खेतासराय (जौनपुर): नगर पंचायत खेतासराय स्थित बड़ी मस्जिद गली में मंगलवार की शाम एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत पर काम कर रहा मजदूर अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बड़ी मस्जिद गली में एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की शाम मजदूर निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

हादसे में घायल मजदूर की पहचान रामआसरे, निवासी महरौड़ा गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसकी मदद की और उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अचानक हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद निर्माणाधीन भवन पर मौजूद अन्य मजदूरों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

jaunpur News,जिला कारागार का DM सैमुअल पाल N ने जाना हाल

0

jaunpur News | जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार के विभिन्न बैरकों, अस्पताल एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

jaunpur News,जिला कारागार का DM सैमुअल पाल N ने जाना हाल

जिला कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित चिकित्सकों एवं कारागार प्रशासन को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पाकशाला का निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की गई। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिप्रा सिंह ने बढ़ाया मान,विपरीत परिस्थितियों में भी नही मानी हार,हुई कामयाब

0

Jaunpur News, जौनपुर जनपद की मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रा शिप्रा सिंह पुत्री डॉ दिलीप कुमार सिंह एवं श्रीमती पद्मा सिंह ने नेट एवं पीएचडी की संपन्न परीक्षा में 194 अंक प्राप्त करके नेट परीक्षा क्वालीफाई करते हुए सहायक प्राध्यापक और पीएचडी में प्रवेश की पात्रता की उपलब्धि प्राप्त किया है।

प्रारंभ से ही मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रा रही प्राथमिक शिक्षा डायट और ब्लॉसम तथा रामेश्वर शिशु विहार और राज कॉलेज से लिया और बाद में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से एम बी ए प्रथम श्रेणी अंक में उच्च स्थान के एमबीए की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए बी एड और एम एड की परीक्षाएं भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है पिछले वर्ष भी इस परीक्षा में शिप्रा सिंह ने पीएचडी के लिए अर्हता प्राप्त की थी लेकिन कुछ अंकों से नेट में अर्हता नहीं प्राप्त कर पाई थी उन्होंने सिद्ध कर दिया कि कर्म और प्रतिभा का कोई विकल्प नहीं होता है और यह सफलता सारे घरेलू काम करते हुए अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में प्राप्त की गई है।

संप्रति प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी कर रही शिप्रा सिंह को इस उपलब्धि पर उनके परिवार के लोगों सभी मित्रों परिजनों और प्रेस के लोगों द्वारा शुभाकांक्षी लोगों के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दिया है और उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

खड़ी ट्रक में ई-रिक्शा की टक्कर, चालक गम्भीर रूप से घायल

0

खेतासराय (जौनपुर): खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर युनुसपुर मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, मनेछा निवासी रंजीत शर्मा पुत्र नरसिंह शर्मा (30 वर्ष) गुरुवार देर शाम अपना ई-रिक्शा लेकर खेतासराय चौराहे से घर जा रहे थे। वह युनुसपुर मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़ी ट्रक से उनका ई-रिक्शा टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रंजीत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

बारिश से कच्चा मकान धराशाई, गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान

0

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शाहगंज ब्लॉक के मवई गांव में बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार अचानक धराशाई हो गई। दीवार गिरने से पड़ोसी के घर में रखा हैंडपंप, चारपाई, बर्तन सहित अन्य गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, संयोगवश घटना के समय कोई भी व्यक्ति दीवार के आसपास मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार, मवई गांव निवासी नईम के कच्चे मकान की दीवार लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर होकर अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार का मलबा पड़ोस में रहने वाली शबाना के आंगन में जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से शबाना का हैंडपंप, चारपाई, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, इस घटना में करीब 15 हजार रुपये मूल्य के घरेलू सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गांव में कई कच्चे मकानों की दीवारों और छतों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

घटना की सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद यादव ने मामले से राजस्व विभाग को अवगत कराया। सूचना के बाद गुरुवार को हल्का लेखपाल ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

JAUNPUR NEWS,पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने शुरू की नई परंपरा

0
JAUNPUR NEWS,पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने शुरू की नई परंपरा
JAUNPUR NEWS,पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने शुरू की नई परंपरा

पूर्व विधायक ने शुरू की नई परंपरा,सैकड़ो बहनों से बंधवाई राखीपूर्व विधायक ने शुरू की नई परंपरा,सैकड़ो बहनों से बंधवाई राखी

केराकत [ जौनपुर ] विधानसभा क्षेत्र केराकत के पूर्व विधायक,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश चौधरी ने ब्लॉक जलालपुर,ब्लॉक केराकत एवं ब्लॉक डोभी के अंतर्गत आने वाली सैकड़ों आशा/आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, आंगनवाड़ी की सहायिका एवं समूह की सैकड़ों महिला बहनों से केराकत ब्लाक एवं डोभी ब्लाक के सभागार में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम के तहत राखी बंधवाया। परिषदीय विद्यालयों में रसोइया के कार्य को संपन्न करने वाली रसोइया बहनों से भी राखी बंधवाया। यह कार्यक्रम खुद पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने आयोजित किया था।

माहौल खुशनुमा होने के साथ-साथ भावपूर्ण भी था क्योंकि अधिकांश महिलाओं में इस बात की चर्चा थीं कि हम लोगों की पूछ इस प्रकार से हो रही है और एक जनप्रतिनिधि हम सब के बीच में आज हम सब का भाई बनकर के बैठा हुआ है,हम लोगों से राखी बंधवा रहा है। हमें उपहार दे रह है। उपस्थित बहनों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।

पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि हम इस परंपरा को आगे और बृहद स्तर पर करेंगे। इस बार समयाभाव होने के नाते अभी बहुत कुछ मेरे मन का हो नहीं पाया है। भाई-बहन के इस अटूट रिश्ते को सदैव निभाने का मैं संकल्प लेता हूं। और अपनी बहनों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। किसी भी प्रकार के संकट में इन बहनों के साथ मैं कंधे से कंधा मिलाकर के उनकी लड़ाई को अपनी लड़ाई समझकर के लडूंगा।

आज इतनी बड़ी संख्या में बहनों ने मुझे जो अपना स्नेह दिया है आशीर्वाद दिया है मेरी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर के मुझे अपना भाई स्वीकार किया है। वाकई मैं अपनी बहनों के कर्ज में आज डूब गया। सभी बहने खूब आशीष और स्नेह प्रदान की।

पूर्व विधायक ने राखी बंधवाने के उपरांत अपनी ओर से वस्त्र एवं मिष्ठान का उपहार प्रत्येक महिलाओं को प्रदान करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी प्रदान किया।

कार्यक्रम केराकत ब्लॉक तथा डोभी ब्लाक के सभागार में आयोजित हुआ दोनों आयोजन में करीब 300 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक तौर पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी को रक्षा सूत्र बांधकर के,उन्हें तिलक लगाकर के,उनकी आरती उतारी और उन्हें अपने रक्षा का संकल्प भी दिलवाया।

उक्त अवसर पर भाजपा थानागद्दी के मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा,भाजपा बजरंगनगर के मंडल अध्यक्ष हरिहर राजभर,भाजपा डोभी के मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह गोलू,वीरेश राय,रामसमूझ निषाद,संजय सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिलामंत्री गौतम मिश्रा गोलू ने किया ।