Home Blog Page 20

KhutahanMurder,खुटहन के पनौली गांव में प्रधान पद के लिए हुई थी फूलचंद की हत्या

0
KhutahanMurder,खुटहन के पनौली गांव में प्रधान पद के लिए हुई थी फूलचंद की हत्या
KhutahanMurder

KhutahanMurder शाहगंज जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के ग्राम पनौली में हुई हत्या का अनवारण करते हुये घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृतक की मोबाइल व आला कत्ल ईंट बरामद किया।पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया गया कि बीते 26 दिसम्बर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पनौली में फूलचन्द उर्फ सेवाराम पासवान 60 वर्ष निवासी ग्राम पनौली थाना खुटहन की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी। इस सम्बन्ध में वादी मुकदमा मेवालाल पुत्र चन्द्रभूषण पासवान ने प्रार्थना पत्र दिये कि बड़े भाई फूलचन्द जो गाँव के सड़क पर ग्राहक सेवा केन्द्र (U.B.I) चलाते हैं, घर से सुबह 9.45 बजे दुकान पर आये।सुबह 10.15 बजे दुकान का सटर गिरा था। बाहर गाँव की दो-तीन औरतें खड़ी थीं। अन्दर से आवाज आ रही थी। सटर उठाकर देखा गया तो दुकान के अन्दर फूलचन्द कुर्सी पर पड़े थे जो कराह रहे थे। सिर से खून बह रहा था। सिर पर किसी धारदार चीज से मारकर चोट पहुंचाया गया था। उनको लेकर शाहगंज जाते समय रास्ते में मृत्यु हो जाने जेब से 1 लाख 67 हजार रूपये मौजूद होने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ।

गिरफ्तारी का विवरण

खुटहन पुलिस टीम द्वारा मिली सूचना पर वनुआडीह तिराहे पर अभियुक्तगण राजेश यादव व अंकित गुप्ता उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लेकर पूछताछ किया गया तो घटना में प्रयुक्त एक ईंट का टुकड़ा, मृतक के दुकान की चाबी, एक स्क्रीन टच मोबाइल जिसके कवर में एक वोडाफोन सिम तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अभियुक्तगण के निशानदेही पर बरामद किया गया।

चुनावी रंजिश में की गयी हत्या

अभियुक्त राजेश यादव ने बताया कि मैं वर्ष 2005 में प्रधानी का चुनाव लड़ा था। हार गया था। वर्ष 2015 में मेरा गांव सुरक्षित सीट हो गयी थी। मृतक फूलचन्द्र चुनाव लड़े थे और मैं अपनी तरफ से राम श्रृंगार पासवान को चुनाव लड़ाया था। मेरा प्रत्याशी चुनाव जीत गया था। फूलचन्द्र तभी से मुझसे रंजिश रखते थे। इस बार भी मुझे चुनाव लड़ना था और फूलचन्द्र को भी चुनाव लड़ना था। मुझे शक था कि मुझे फुलचन्द्र हानि पहुंचा सकते हैं। 26 दिसम्बर को सुबह मैं अपने साथी अंकित गुप्ता के साथ फूलचन्द्र के जनसेवा केन्द्र पर पहुंचा और उनको इस बार चुनाव न ल़डने के लिये कह रहा था। इसी बीच हम लोगों के बीच बातचीत बढ़ गयी। मैं आवेश में आकर दुकान के पास रखी ईंट उठाकर फूलचन्द्र के सिर पर कई प्रहार कर दिया। मेरे साथ अंकित ने भी मारने में सहयोग किया। हम दोनों लोग शटर बन्द करके वहां से मोटरसाइकिल से चले गये और फूलचन्द्र की मोबाइल एनएनसी स्कूल के हाते में फेंक दिये। हम लोग पकड़े न जायं, किसी को शक न हो, गांव वालों के साथ मिलकर पुलिस और फूलचन्द्र के परिवार के हर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे कि अंतत: पकड़ लिये गये।

  • RPORT – MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR NEWS,महारानी अब्बक्का नगर में ABVP का 65वाँ अधिवेशन शुरू 

0
JAUNPUR NEWS,महारानी अब्बक्का नगर में ABVP का 65वाँ अधिवेशन शुरू 
JAUNPUR NEWS,महारानी अब्बक्का नगर में ABVP का 65वाँ अधिवेशन शुरू 

JAUNPUR NEWS जौनपुर :अभाविप, काशी प्रांत के 65वें प्रांत अधिवेशन की पूर्व संध्या पर ‘लाल जी सिंह’ प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत का 65वाँ अधिवेशन  जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अस्थाई रूप से बसाए गए महारानी अब्बक्का नगर में कल से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसकी पूर्व संध्या पर आज विश्वविद्यालय प्रांगण में लगाई गई ‘लाल जी सिंह प्रदर्शनी’ के उद्घाटन किया गया। इस दौरान मंच पर प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो (डॉ) राजशरण शाही, अध्यक्षता कर रही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह, अभाविप काशी प्रांत सह-मंत्री शिवांगी कौशल, प्रांत कार्यसमिति सदस्य नमन सिंह एवं  भारतीय विद्यार्थी परिषद की अभाविप काशी प्रांत कार्यसमिति सदस्य नमन सिंह एवं जौनपुर नगर अध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी जी की उपस्थिति रही।

JAUNPUR NEWS,महारानी अब्बक्का नगर में ABVP का 65वाँ अधिवेशन शुरू 

प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि युवा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इस प्रांत अधिवेशन में आए सभी प्रतिनिधियों का जौनपुर में स्वागत करते हुए कहा कि,” स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानकर विद्यार्थी परिषद ने अपनी स्थापना काल से जो कार्य किया है, हमें उसपर गर्व है। आज जब भी समाज में कोई भी संकट आता है तो वहां विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चट्टान की तरह खड़े रहकर उसके समाधान के लिए काम किया है। आज के इस अवसर पर मैं अपील करना चाहता हूं कि हमने खेल नीति 2023 बनाई है, जिसमें सभी शैक्षिक संस्थानों में 40 मिनिट खेल अनिवार्य रूप से हो यदि आप इसमें सहयोग करेंगे तो एक सकारात्मक परिणाम आएगा क्योंकि जब व्यक्ति स्वस्थ रहेगा तो ही राष्ट्र पुनर्निर्माण के पावन संदर्भ में अपना योगदान दे पाएगा। साथ ही, हमें युवाओं को नशा से दूर करने के लिए एक साथ काम करना है।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रही पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने काशी प्रांत से आए सभी प्रतिनिधियों को अधिवेशन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि, “युवा शक्ति की राष्ट्र शक्ति है आप इसके द्वैतक हैं। हमारे युवा ही भविष्य के भारत की तस्वीर है , यहां उपस्थित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को देखकर लगता है कि हमारा भारत सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां लगाई गई प्रदर्शनी को देखकर भी अत्यंत प्रसन्नता हुई कि कितनी मेहनत से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रचनात्मकता के साथ कार्य किया है।”

प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ) राजशरण शाही ने कहा कि,”अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के इस प्रांत अधिवेशन में आए सभी प्रतिनिधि आगामी तीन दिनों तक विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक, पर्यावरण, सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। आज युवाओं को एक साथ संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, उसी दिशा में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निरन्तर काम कर रहे हैं।”

JAUNPUR,179 करोड़ के नए जिला कारागार का DM ने किया निरीक्षण 

0
JAUNPUR,179 करोड़ के नए जिला कारागार का DM ने किया निरीक्षण 
JAUNPUR,179 करोड़ के नए जिला कारागार का DM ने किया निरीक्षण 

JAUNPUR NEWS जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी द्वारा नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई, निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री के संबंध में जानकारी ली गई तथा निर्देशित किया गया कि निर्माण प्रक्रिया में प्रयुक्त सामग्री उच्च गुणवत्ता की तथा मानक के अनुरूप होनी चाहिए, उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। करीब 179 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से कारागार संचालन को गति मिलेगी।

इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों से संवाद किया गया, उनसे कुशलक्षेम लिया गया, श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में जानकारी ली गई तथा बढ़ती ठंड के दृष्टिगत उपस्थित श्रमिकों में कंबल भी वितरित किया गया। कंबल पाकर महिला श्रमिकों ने प्रसन्नता प्रकट करते जिलाधिकारी और शासन प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिकगण उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS,अभाविप काशी प्रांत के65वे अधिवेशन में डिप्टी सीएम का होगा आगमन   

0
JAUNPUR NEWS,अभाविप काशी प्रांत के65वे अधिवेशन में डिप्टी सीएम का होगा आगमन   
JAUNPUR NEW

JAUNPUR NEWS जौनपुर ; अभाविप, काशी प्रांत का 65वाँ प्रांत अधिवेशन 29 से 31 दिसंबर के मध्य वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। काशी प्रांत के 12 जिलों से 800 से अधिक कार्यकर्ता करेंगे सहभागिता; 200 से अधिक छात्राएं लेंगी अधिवेशन में हिस्सा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री 29 दिसंबर को करेंगे अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत का 65वाँ प्रांत अधिवेशन आगामी 29 से 31 दिसंबर तक जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अस्थायी रूप से बसाए गए महारानी अब्बक्का नगर में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में काशी प्रांत के 12 प्रशासनिक जिलों अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, गाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर, भदोही तथा सोनभद्र के साथ ही, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों इलाहाबाद विश्वविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालयों 800 से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित हुई होगी, जिसमें 200 से अधिक छात्राएं भी उपस्थित रहेंगी।  

कल होगा महारानी अब्बक्का नगर में प्रदर्शनी का उद्घाटन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधिवेशन परिसर में एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसका नाम जौनपुर निवासी, डीएनए फिंगरप्रिंटिंग के जनक एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रो. लाल जी सिंह के नाम पर रखा गया है। इस प्रदर्शनी में संगठन की प्रमुख गतिविधियों, शैक्षणिक अभियानों तथा सभी 12 जिलों की सांगठनिक एवं रचनात्मक पहल को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्घाटन अधिवेशन की पूर्व संध्या 28 दिसंबर को किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो राजशरण शाही उपस्थित रहेंगे, जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह करेंगी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री करेंगे अधिवेशन का उद्घाटन

अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रख्यात भारतीय कुश्ती खिलाड़ी  योगेश्वर दत्त, तथा अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी  सदस्य, केंद्रीय मीडिया टोली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  अभिनव मिश्र ने दी 

JAUNPUR NEWS,लगातार लुढ़क रहा है पारा, बढ़ीं मुश्किलें

0
JAUNPUR NEWS,लगातार लुढ़क रहा है पारा, बढ़ीं मुश्किलें
JAUNPUR NEWS,लगातार लुढ़क रहा है पारा, बढ़ीं मुश्किलें

पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, नहीं दिखे सूर्य देव, घरों में दुबके रहे लोग

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र में पछुआ हवा के चलते ठंड ने एक बार फिर लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। सोमवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए, जिससे गलन भरी ठंड और बढ़ गई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सर्द हवाओं ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित की। ठंड का असर इतना अधिक रहा कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए।

बीते कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण गलन बढ़ी है। पछुआ हवा के प्रभाव से ठंड सीधे शरीर में चुभती महसूस हो रही है। सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जा रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं गर्म कपड़ों की बिक्री में भी इजाफा देखा जा रहा है।

ठंड के कारण खेतासराय बाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय बाजार देर से खुले और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। दिहाड़ी मजदूरों, ठेले-पटरी वालों और छोटे दुकानदारों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के चलते कामकाज प्रभावित होने से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है।

कड़ाके की ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष रूप से देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, ठंडे पदार्थों से परहेज करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को भी ठंड से जूझना पड़ रहा है। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए लोग झोपड़ियों को ढकने और अतिरिक्त चारे की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं, किसान भी सुबह-सुबह खेतों में जाने से कतरा रहे हैं, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम जताई है। पछुआ हवा के बने रहने से तापमान में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों को कुछ राहत मिल सके।

कुल मिलाकर, पछुआ हवा और सूर्य के न निकलने से खेतासराय क्षेत्र में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़े  : JAUNPUR CRIME,फर्जी जमानतदार गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार 

JAUNPUR CRIME,ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक की सिर कूच कर हत्या 

0
JAUNPUR CRIME,ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक की सिर कूच कर हत्या 
JAUNPUR CRIME,ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक की सिर कूच कर हत्या 

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : खुटहन थाना क्षेत्र के  पनौली गांव में आज एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया बताया जा रहा है कि  फूलचन्द उर्फ सेवाराम पासवान उम्र 60 वर्ष की जो गाँव के सड़क पर ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते थे, उनके सर पर किसी ने धारदार चीज से मारकर हत्या कर दी। फूलचंद को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके जेब से 1,68,000/रूपये  घटना स्थल से ईंट बरामद हुए है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी घटना के अनावरण के लिए एसपी  ने 5  पुलिस टीमों का गठन किया गया है। फ़िलहाल डेरे शाम तक पुलिस की तरफ से देर शाम तक हत्यारा पकड़ से बाहर है l 

Jaunpur News|बड़ागांव में ऐतिहासिक नौचंदी जुलूस-ए अज़ा निकला:

0
Oplus_131072

कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों अकीदतमंदों ने की शिरकत

शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र स्थित बड़ागांव में बृहस्पतिवार देर रात ऐतिहासिक नौचंदी जुलूस-ए अज़ा निकाला गया। रजब महीने में आयोजित यह जुलूस कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों अकीदतमंदों की उपस्थिति में पूरी अकीदत के साथ संपन्न हुआ।
जुलूस का आरंभ रात्रि लगभग 10:30 बजे सैयद सिब्तैन के अज़ा खाना से हुआ। मौलाना सैफ आब्दी की तकरीर के साथ यह धार्मिक आयोजन शुरू किया गया। मातमी दस्ते के साथ शबीह-ए ज़ुलजनाह और अलम अपने प्राचीन मार्ग से भ्रमण करते हुए बाजार के रास्ते मौला अब्बास के रौज़े पर पहुंचे, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस का नेतृत्व वकील सलमानी ने किया।
इस दौरान अंजुमन रज़ा-ए हुसैन जलालपुर (अंबेडकर नगर) और अंजुमन हैदरिया मनियारपुर (सुल्तानपुर) सहित कई स्थानीय अंजुमनों ने नोहा मातम पेश किया। मौलाना असगर मेहंदी और मौलाना शौकत रिज़वी समेत लगभग आधा दर्जन उल्माए अहलेबैत ने इमाम हुसैन की शान और यजीद की बर्बरता का बयान किया। अंजुमन नासरुल अज़ा, अंजुमन गुन्च-ए नासरुल अज़ा, और अंजुमन तमन्ना-ए ज़हरा जैसी बाहरी अंजुमनों ने भी नोहा मातम किया। जुलूस का संचालन अली गदीरी ने किया।


कार्यक्रम का समापन शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे मौलाना सैयद शौकत रिजवी की विशेष तकरीर के बाद हुआ। इस ऐतिहासिक जुलूस में समीम हैदर बारादरी, जफर अब्बास, अकरम इदरीसी, वारिस हाशमी, बबलू इलेक्ट्रीशियन, हसन मेहंदी, अध्यापक रज़ा,रईश अहमद, ज़ाकिर हुसैन, प्यारे हसन,क़ायम अब्बास, अमीर हसन, सैयद परवेज़ मेहदी सहित हजारों ज़ायरीन उपस्थित रहे।

मानवता की मिसाल: 500 असहायों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा

0
मानवता की मिसाल 500 असहायों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा
मानवता की मिसाल 500 असहायों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा

देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी संस्था ने बांटे 500 कम्बल, जरूरतमंदों को मिली राहत

खेतासराय (जौनपुर): कड़ाके की ठंड से जूझ रहे असहाय व जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के बैनर तले एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेन्ट तुलसी ग्लोबल स्कूल, आमगांव परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 500 असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर पर देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के संस्थापक सदस्य व प्रबन्धक दुर्गेश सिंह ने कहा कि शीत ऋतु में निर्धन, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बेसहारा लोगों के लिए ठंड सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में कम्बल वितरण जैसे कार्यक्रम उनके जीवन में थोड़ी-सी राहत और मानवीय संवेदना का संदेश देते हैं। कम्बल वितरण के दौरान अनुशासन और व्यवस्थित तरीके से जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किए।

यह भी पढ़े :JAUNPUR CRIME,फर्जी जमानतदार गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरमंद लोग पहुँचे एवं विद्यालय प्रबंधन के सहयोग एवं पहल की सराहनीय किया। देवदूत हेल्पिंग हैंड्स संस्था के प्रबंधन ने समाजसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए अपने परिसर को उपलब्ध कराकर सकारात्मक भूमिका निभाई। देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के संस्थापक सदस्य नेहा सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों के लिए संबल बनते हैं और युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कम्बल प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरों पर संतोष और राहत की झलक स्पष्ट दिखाई दी, जिससे कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध हुई। इस अवसर पर अभिषेक अस्थाना, मनोज, सन्दीप बिन्द, अंजू बिन्द, अभिषेक, ऋषिकांत, रविकांत पटवा, दीपक, दानिश हुसैन, अभिषेक मिश्रा, उमाशंकर, कमलेश, विकास, रामराज, रामबाबु ठाकुरा समेत आदि लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS,हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन 

0
JAUNPUR NEW

शाहगंज। नगर क्षेत्र के सकल हिन्दू समाज द्वारा केशव बस्ती स्थित उत्सव वाटिका परिसर में गुरुवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम में संत समाज, अनुसूचित समाज व मातृ शक्ति की सहभागिता रही। वक्ताओं ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है।

वक्ताओं ने सनातन संस्कृति के संरक्षण व पुनरुत्थान के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान भारत माता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रहरी सहित गिरधारी लाल अग्रहरी, देवेश जायसवाल, हनुमान अग्रहरि, वैजनाथ अग्रहरी, सुभाष यादव, आदित्य, अवनीश, मनोज पाठक, मुकेश, सतीश, यश, नारायण, पवन, तनय जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, अर्जुन, अरविंद, काशीनाथ, राकेश अग्रहरी, विजय, आनंद, श्याम, यश कुमार, रोमिल अग्रहरि, आयुष, अनुप व विक्की का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

JAUNPUR CRIME,फर्जी जमानतदार गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,फर्जी जमानतदार गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME,फर्जी जमानतदार गैंग के 7 सदस्य गिरफ्तार 

7 members of fake guarantor gang arrested ,jainpur crime :

JAUNPUR CRIME NEWS FakeBail जनपद जौनपुर पुलिस ने पेशेवर जमानदारों के विरूद्ध चलाए गये अभियान  में आज एक बड़ा खुलासा किया है 7 पेशेवर फ़र्जी जमानतदारों को  गिरफ्तार किया है। यह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न अभियोगों में बनते थे जमानतदार अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा करते हुए बताया कि 23 दिसंबर को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दो  पेशेवर जमानदारों को  गिरफ्तार किया यह लोग 50 सौ रुपये से लेकर 2 हजार रुपये ले कर जमानत लेते थे।इसी कड़ी में खेतासराय:पुलिस टीम ने फर्जी व पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने टीम ने तीन पेशेवर जमानतदारों को किया गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न अभियोगों में जमानतदार बनते थे।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के महरौडा निवासीगण फूलचन्द्र पुत्र महाबीर, लालजी पुत्र लहरू तथा सधरू उर्फ सधर पुत्र रामसुन्दर निवासी खरगीपुर, थाना खेतासराय को फ़र्ज़ी जमानतदार बनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जो लम्बे समय से फर्जी कागजों के माध्यम से विभिन्न मामलों में पेशेवर जमानतदार बनकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे थे। सभी गिरफ्तार उक्त आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

जौनपुर के जिन विभिन्न थानो से सात जमानदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमे थाना शाहगंज थाने के दो अभियुक्त है भगवान दास पुत्र घुरहू निवासी ग्राम पंचायत तियरी थाना गौराबादशाहपुर ,रामअवतार पुत्र हीरालाल निवासी चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर,.फूलचन्द्र पुत्र महाबीर निवासी महरौडा थाना खेतासराय ,.लालजी पुत्र लहरू निवासी महरौडा थाना खेतासराय ,सधरू उर्फ सधर पुत्र रामसुन्दर निवासी खरगीपुर ,.गजराज पुत्र किच्छू निवासी गौराबादशाहपुर ,.सुरेन्द्र नाथ पुत्र बुझारत निवासी तियरी थाना गौराबादशाहपुर का रहने वाला है l TaftishOfCrime