Home Blog Page 200

परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

0

परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

खेतासराय (जौनपुर)  विकास खंड शाहगंज सोंधी के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन श्री द्वारिका प्रसाद इण्टर कॉलेज कॉलेज सफीपुर में किया गया।प्रतियोगिता में 200 मीटर प्राथमिक बालक दौड़ में अजीत कुमार प्रथम, द्वितीय रितिक सोनकर व तृतीय कृष सोनकर रहे। 200 मीटर प्राथमिक बालिका में प्रथम मुस्कान, द्वितीय आंशिक, तृतीय सपना रहीं। 200 मीटर जूनियर बालक में प्रथम हुरैरा,द्वितीय आलोक कुमार व तृतीय सौरभ रहे। 200 मीटर जूनियर बालिका में प्रथम अंशू यादव व द्वितीय सोनी व तृतीय स्थान पर निधि चुनी गई।

खोखो में जूनियर बालक व बालिका वर्ग से विद्यालय कलापुर, जूनियर मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय कलापुर, कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग से अजुर्नपुर और बालिका वर्ग से कलापुर विद्यालय रहा तथा प्राथमिक बालक वर्ग व बालिका वर्ग से खुदौली विद्यालय विजयी रहा। अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे नोडल अधिकारी अशोक कुमार मौर्य ने ने खेल का महत्व प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य रूप से आशीष कुमार सिंह, खुर्शीद आलम, संदीप कुमार सिंह, शिव प्रकाश, साधना सरोज, सीमा यादव एवं अच्छेलाल यादव मौजूद रहे।

जौनपुर के जिलाधिकारी ने कराई गोद भराई

0
जौनपुर के जिलाधिकारी ने कराई गोद भराई
जौनपुर के जिलाधिकारी ने कराई गोद भराई

आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू

0
आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू
आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू

आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर आज से शुरू

जौनपुर ! स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत आज आम आदमी पार्टी ने करंजकला ब्लॉक के तियरी और खुटहन ब्लाक के ग्राम सभा जमालुद्दीनपुर में हस्ताक्षर अभियान करके किया। योगी सरकार के प्रदेश के 27000 स्कूलों को बंद करने के निर्णय का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को केजरीवाल सरकार द्वारा बनाए गए दिल्ली के वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल भी दिखाए।

टिहरी गांव के हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने ग्रामीणों से कहा कि छात्र संख्या कम होने का मतलब है सरकारी स्कूलों में सुधार किया जाए ना कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जाए। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि आपका सरकारी स्कूल बंद हो जाए सबने एक स्वर में कहा बिल्कुल नहीं अगर सरकारी स्कूल बंद हो गए तो हमारे गांव के बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एच एन तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि यदि इस बार सरकार अपनी इस योजना में सफल हो गई तो प्रदेश के 53000 प्राथमिक विद्यालय बंद हो जाएंगे और यदि इन विद्यालयों में न्यूनतम दो शिक्षक गिने जाएं ,तो आने वाले समय में एक लाख छः हजार शिक्षकों की भर्ती समाप्त हो जाएगी, ऐसे में हमारे टीईटी पास लाखों नौजवान बेरोजगार हो जाएंगे।

आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू
आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू

जिला महासचिव विनोद प्रजापति के नेतृत्व में खुटहन ब्लाक के जमालुद्दीनपुर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।इस दौरान विनोद प्रजापति ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को यह सूचना दी कि प्रदेश के 27000 सरकारी विद्यालय योगी सरकार बंद करने जा रही है, जिसमें से एक स्कूल जमालुद्दीनपुर का भी होगा। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर कर सरकार से यह मांग की कि हमारे स्कूल अच्छे किये जाए ना कि स्कूलों को बंद किया जाए। तियरी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान दीपक भारती ने आम आदमी पार्टी की मांग को न्याय संगत बताते हुए सरकार से मांग की है कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और स्कूलों को बंद करने के बजाय उसे अच्छा करे।

JAUNPUR : जाम के झाम में फसे रहे राहगीर

0
JAUNPUR जाम के झाम में फसे रहे राहगीर
JAUNPUR जाम के झाम में फसे रहे राहगीर

भरे बाजार में ट्रक बिगड़ने से लगा भीषण जाम

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय बाजार में बुधवार की दोपहर अचानक एक ट्रक भरे बाजार में बिगड़ने से राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर भीषण जाम लग गया।‌ जिसमें राहगीर समेत विद्यार्थी घण्टों फसे रहे। हालांकि पुलिस के प्रयास से दो घंटे बाद जेसीबी मशीन से ट्रक को बाजार से बाहर कराने के बाद जाम से राहत मिली। इस दौरान मुख्य मार्ग समेत पुरानी बाजार, खुटहन रोड और दीदारगंज रोड पर वाहनों का लम्बी कतार लगी रही।

दोपहर लगभग तीन बजे कन्ना लदा एक ट्रक जौनपुर की तरफ से शाहगंज की ओर जा रहा था। स्थानीय गोलाबाजार मोड़ के समीप पहुंचने पर अचानक ट्रक में खराबी आने से रोड पर खड़ा हो गया। धीरे-धीरे वाहनों की लम्बी कतार लग गई। चौराहा पर तैनात पुलिस के साथ चौकी प्रभारी तारिक अंसारी जाम हटाने में लग गए। दो घंटे अथक प्रयास के बाद पांच बजे जेसीबी की मदद से ट्रक को बाजार के बाहर ले जाया गया। ट्रक हटाने के आधा घंटा बाद तक जाम की स्थिति बनी रही।

ध्रुव कुमार सिंह गुड्डा‘ बने लोक निर्माण विभाग जौनपुर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष

0
ध्रुव कुमार सिंह गुड्डा‘ बने लोक निर्माण विभाग जौनपुर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष
ध्रुव कुमार सिंह गुड्डा‘ बने लोक निर्माण विभाग जौनपुर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष

लोक निर्माण विभाग जौनपुर के ठेकेदार संघ के अध्यक्ष चुने गये ध्रुव कुमार सिंह ʺगुड्डा‘

जौनपुर:लोक निर्माण विभाग में समस्त ठेकेदारों की एक बैठक बुधवार को आहूत की गई इस बैठक की अध्यक्षता लालचन्द यादव व अजीत सिंह प्रधान द्वारा की गई जिसमें श्याम बहादुर यादव ठेकेदार द्वारा अध्यक्ष पद के लिए ध्रुव कुमार सिह ʺगुड्डा‘‘ के नाम का प्रस्ताव रखा’ जिसको बैठक में सम्मलित समस्त ठेकेदारो ने समर्थन किया।और सर्व सम्मत्ति से समस्त ठेकेदार संघ अध्यक्ष् पद पर ध्रुव कुमार सिंह ʺगुड्डा‘‘को अध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री संजय सिंह कसेरू ʺसंरक्षक‘‘व रमापति यादव’ श्री संजय त्रिपाठी’ मनोज सिंह शिवापार’ श्री वशिष्ठ सिंह’ श्री शिवपूजन सिंह डोभी’ श्री प्रदीप यादव’ श्री शिवशंकर यादव’ श्री रमन सिंह’ श्री विपुल सिंह इस मौके पर अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार सिंह ʺगुड्डा‘‘ ने कहाकि मैं सभी ठेकेदार भाईयों के हित के लिए खडा रहूगा और उनकी समस्याओं को लेकर उच्चधिकारियों के सम्पर्क कर समाधान का पूर्णतः प्रयास करूगां।इस अवसर पर श्री दिनेश सिंह बल्लीपुर व अमितेश सिंह जमैथा ने आभार प्रकट किया।

जौनपुर मे फिर जमीनी विवाद,खुनी सघर्ष,आधा दर्जन घायल

0

जमीन विवाद में हुआ खुनी सघर्ष,आधा दर्जन घायल

चंदवक जौनपुर। 30 अक्टूबर को हुई  अनुराग यादव हत्या कांड के जैसी घटना घटते – घटते  बची ।

बुधवार को चन्दवक थाना क्षेत्र के  मचहटी गांव में सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमे एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष को कुल्हाड़ी से मारने के लिए दौड़ता दिख रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरीबारी भेजा गया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है पूरा मामला (बलड़ीहा ) मचहटी गांव का बताया जा रहा है ।

जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन इस बार वाराणसी में

0

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का वाराणसी में आयोजन

जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय यूपी लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग  एवं उ0प्र0 कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 नवम्बर,तक वाराणसी में किया जा रहा है।
 

उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के जूनियर बालक कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 21 नवम्बर  को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा।

जनपद स्तर पर चयनित जूनियर खिलाड़ी ही 26 नवम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स, जो डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 9.30 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे।

मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जो वाराणसी में आयोजित हो रही है, में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

 

खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी के बाद का हो तथा वजन 70 किग्रा0 या उससे कम होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कन्हैया सिंह यादव, अंशकालिक मानदेय कबड्डी प्रशिक्षक (6386089062) से सम्पर्क कर सकते हैं।

प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी 20 से 22 नवम्बर तक आगरा में खेला जायेगा

0

प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी खेल समारोह का आयोजन 20 से 22 नवम्बर तक आगरा में किया जायेगा

JAUNPUR NEWS जौनपुर : महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के अन्तर्गत प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 नवम्बर तक आगरा में किया जायेगा। क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिला खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 14 नवम्बर 2024 इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर तथा मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स 18 नवम्बर को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों की उम्र 25 वर्ष से कम होना आवश्यक है। चयन परीक्षण में इच्छुक प्रतिभागी महिला खिलाड़ी को अपने साथ मूल आयु प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।

समाचार – दशमोत्तर छात्रवृत्ति 

वही दूसरी तरफ जौनपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि अनु०जाति/अनु०जनजाति/सामान्य वर्ग पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र०लखनऊ व सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में सभी शिक्षण संस्थानों के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं तथा नोडल अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रमुख/प्राचार्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा राज्य नोडल अधिकारी का आधार बेस ई-के०वाई०सी० कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं के सभी संस्थानों के डीएनओ (जिला समाज कल्याण अधिकारी) की उपस्थिति में आईएनओ/एचओआई व आईएनओ/एचओआई के उपस्थिति में छात्र/छात्राओं का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन किये जाने के उपरान्त ही छात्रों के आवेदन पत्र अग्रसारित हो सकेंगें।

जिसके कम में आईएनओ/एचओआई व आईएनओ/एचओआई के बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन किये जाने हेतु 16 अक्टूबर 2024 से 06 नवम्बर 2024 तक रोस्टर तैयार कर जनपद में संचालित कुल 1830 के प्राचार्य/नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति को जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर कार्यालय में उपस्थिति होकर कराये जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया गया था। लेकिन तद्दिनांक तक कुल 679 शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति द्वारा बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन नहीं कराया गया है। जिससे इनके विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति का आवेदन अग्रसारित नहीं हो पायेगा अतः छात्र हित में 11 नवम्बर 2024 से 14 नवम्बर 2024 व 18 नवम्बर 2024 को अवशेष 679 शिक्षण संस्थाओं को प्राचार्य/प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति के जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर के उपस्थिति में बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन हेतु समय सारिणी जारी की गयी है। उक्त के कम में बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन हेतु लम्बित 679 शिक्षण संस्थाओ के प्राचार्य/प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति योजना को अवगत कराया जाता है कि उक्त समय सारिणी में जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर के कार्यालय में छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यालय के लागिन से के०वाई०सी० करने के उपरान्त अनिवार्य रूप उपस्थिति होकर बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन करना सुनिश्चित करें। अन्यथा सम्बन्धित विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के आवेदन पत्र अग्रसारित नहीं हो पाने के कारण वह छात्रवृत्ति से वंचित रह जायेगें। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्था का होगा।

 

JAUNPUR: 1250 वाहनों का किया गया चालान 

0
JAUNPUR 1250 वाहनों का किया गया चालान 
JAUNPUR 1250 वाहनों का किया गया चालान 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : यातायात माह नवम्बर के दौरान शकुन्तला सेन्ट्रल एकेडमी,अम्बेडकर तिराहा, मे जागरुकता कार्यक्रम किया गया व शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुवे प्रवर्तन की कार्यवाही में 1250 वाहनों का चालान किया गया आज यातायातनगर देवेश सिंह, आरटीओ आरआइ अशोक कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर के दौरान आज शकुन्तला सेन्ट्रल एकेडमी,अम्बेडकर तिराहा, जौनपुर में 400 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित रैली, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया ।

साथ ही शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी ।

तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1250 वाहनों का चालान किया गया ।

यातायात माह में की गयी प्रवर्तन की कार्यवाही
कुल चालान संख्याः–1250
*बिना हेलमेट वाहन चलानाः–964
*बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः– 41
*तीन सवारी वाहन चालानाः– 32
*यातायात नियमों का उल्लंघनः– 7
*मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः– 28
*खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः–12
*वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः– 1
*बिना डी0एल0 वाहन चलानाः– 12
*वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः– 1
*ओवर स्पीड वाहन चलानाः– 1
*नो पार्किंगः– 23
*शेष अन्य धारा मेः-100

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को मिला ताइक्वांडो प्रशिक्षण

0
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को मिला ताइक्वांडो प्रशिक्षण
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को मिला ताइक्वांडो प्रशिक्षण

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत वी.टी.गर्ल्स इण्टर कॉलेज में 40 दिवसीय चल रहा प्रशिक्षण

खेतासराय (जौनपुर) बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें आत्मरक्षा के गुणों को विकसित करना है ताकि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में खुद की रक्षा कर सकें। चालीस दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के नौवें दिन मंगलवार को अनुभवी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक संजीव साहू व प्रज्ञा तिवारी ने लड़कियों को ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों से परिचित कराया। उन्हें शारीरिक फिटनेस के महत्व के साथ-साथ आत्मरक्षा के तौर-तरीके भी सिखाएं गए। छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास महसूस किया।

इस अवसर पर प्राचार्य विनय सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बेटियों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, यह आवश्यक है कि हमारी बेटियाँ न केवल शिक्षा में बल्कि आत्मरक्षा में भी सक्षम हों। ऐसे प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग होती हैं। इस प्रशिक्षण का आयोजन नगर व गाँव के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में किया जाना चाहिए, इससे लड़कियाँ अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक और सक्षम हो रही हैं। अंत में प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान मुख्य रूप से विभा पाण्डेय, नीलेन्द्र अस्थाना, सफिया बानो समेत आदि लोग उपस्थित रहे।